BEST FREE UPSC Pre Solved Paper (General Studies ) – 02
Table of Contents
Toggle
Q.1) कैबिनेट मिशन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा / से कथन सही है/हैं ?
- इसने एक संघीय सरकार के लिए सिफारिश की |
- इसने भारतीय न्यायालयों की शक्तियों का विस्तार किया
- इसने ICS में और अधिक भारतियों के लिए उपबन्ध किया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] कोई नही
ANSWER – [A]
Q.2) निम्नलिखित नेश्न्ल्पर्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है ?
[A] कंचनजंघा नेशनल पार्क
[B] नन्दादेवी नेशनल पार्क
[C] नेवरा वैली नेशनल पार्क
[D] नामदफा नेशनल पार्क
ANSWER – [D]
Q.3) एम्नेस्टी (Amnesty) इंटरनेशनल क्या है ?
[A] गृहयुद्धोंके शरणार्थियों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक अभिकरण
[B] विश्वव्यापी मानव अधिकारी आन्दोलन
[C] अति निर्धन लोगों की मदद के लिए एक गैर – सरकारी स्वैच्छिक संगठन
[D] युद्ध से विनष्ट हुए क्षेत्रों में चिकित्सा आकस्मिकताओं को पपुरा करने के लिए एक अंतर – सरकारी अभिकरण
ANSWER – [B]
Q.4) भारत के कला और पुरातात्विक इतिहास (Archaeological History) के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस एक का सबसे पहले निर्माण किया गया था ?
[A] भुनेश्वर स्थित लिंगराज मन्दिर
[B] धौली स्थित शैलकृत हाथी
[C] महाबलीपुरम स्थित शैलकृत स्मारक
[D] उदयगिरी स्थित वराह मूर्ति
ANSWER – [B]
Q.5) भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा / से सामन्ती व्यवस्था का / के अनिवार्य तत्व है / हैं ?
- अत्यन्त सशक्त केन्द्रीय राजनितिक सत्ता और अत्यंत दुर्बल प्रांतीय अथवा स्थानीय राजनितिक सत्ता
- भूमि के नियन्त्रण तथा स्वामित्व पर आधारित प्रशासनिक संरचना का उदय
- सामंत तथा उसके अधिपति के बीच स्वामी – दास सम्बन्ध का बनना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1 और 2
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [B]
Q.6) ‘ बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फ़ॉरेस्ट लैंडस्केप्स ‘ का प्रबन्धन निम्नलिखित में से कौन करता है ?
[A] एशिया विकास बैंक
[B] अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
[C] संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
[D] विश्व बैंक
ANSWER – [D]
Q.7) भारत निम्निलिखित में से किसका / किनका सदस्य है ?
- एशिया – प्रशांत आर्थिक सहयोग (एशिया – पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन)
- दक्षिण – पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ़ साऊथ – ईस्ट एशियन नेशन्स)
- पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग क्र सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1 और 2
[B] केवल 2
[C] 1, 2 और 3
[D] भारत इनमें से किसी का सदस्य नही है
ANSWER – [C]
Q.8) भारत में इस्पात उत्पादन उद्योग को निम्नलिखित में से किसके आयत की अपेक्षा होती है ?
[A] शोरा
[B] शैल फॉस्फेट
[C] कोककारी कोयला
[D] उपर्युक्त सभी
ANSWER – [C]
Q.9) भारत के संविधान में पाँचवी अनुसूची और छठी अनुसूची के उपलब्ध निम्नलिखित में से किस लिए किए गए है ?
[A] अनुसूची जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए
[B] राज्यों के बीच सीमाओं के निर्धारण के लिए
[C] पंचायतों की शक्तियों, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वों के निर्धारण के लिए
[D] सभी सीमावर्ती राज्यों के हितों के संरक्षण के लिए
ANSWER – [A]
Q.10) संघ की सरकार के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- राजस्व विभाग, संसद में प्रस्तुत किये जाने वाले केन्द्रीय बजट को तैयार करने के लिए उत्तरदायी है
- भारत की संसद के प्राधिकरण के बिना कोई धन भारत की संचित निधि से निकाला नही जा सकता
- लोक लेखा से किए जाने वाले सभी संवितरणों के लिए भारत की संसद के प्राधिकरण की आवश्यकता होती है
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1 और 2
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 2
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [C]
Q.11) निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का अभिरक्षक है ?
[A] भारत का राष्ट्रपति
[B] भारत का प्रधानमन्त्री
[C] लोक सभा सचिवालय
[D] भारत उच्चतम न्यायालय
ANSWER – [D]
Q.12) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1996-97 में गरीब किसनों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए आरम्भ किया गया था|
- कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1974 – 75 में जल – उपयोग दक्षता के विकास के लिए शुरू किया गया था|
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न तो 2
ANSWER – [B]
Q.13) जेनेटिक इंजीयरिंग अनुमोदन समिति का गठन निम्निलिखित में से किसके अधीन किया गया था ?
[A] खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006
[B] माल के भौगोलिक उपदर्शन (रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण) अधिनिम [ जियोग्राफिकल इंडिकेशंस ऑफ़ गुड्स (रजिस्ट्रेशन एण्ड प्रोटेक्शन) एक्ट], 1999
[C] पर्यावरण संरक्षण अधिनिमय, 1986
[D] वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972
ANSWER – [C]
Q.14) मेकांग – गंगा सहयोग में, जो छह देशों की पहल है, निम्नलिखित में से कौन – सा / से देश प्रतिभागी नहीं है/हैं ?
- बांग्लादेश 2. कम्बोडिया 3. चीन 4. म्यांमार 5. थाइलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] 2, 3 और 4
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 5
ANSWER – [C]
Q.15) समाचारों में प्राय: आने वाला ‘ बासल III समझौता ‘ या सरल शब्दों में ‘ बासल III ‘ –
[A] जैव विविधता के संरक्षण और धारणीय उपयोग के लिए राष्ट्रीय कार्यनीतियाँ विकसित करने का प्रयास करता है
[B] बैंकिंग क्षेत्रों के, वित्तीय और आर्थिक दबावों का सामना करने के सामर्थय को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबन्धन को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबन्धन को उन्नत करने का प्रयास करता है
[C] ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का प्रयास करता है, किन्तु विकसित देशों पर अपेक्षाकृत भारी बोझ रखता है
[D] विकसित देशों से निर्धन देशों को प्रौद्योगिकी के अन्तरण का प्रयास करता है, ताकि वे प्रशीतन में प्रयुक्त होने वाले क्लोरोफ्लुओकार्बन के स्थान पर हानिरहित रसायनों का प्रयोग कर सकें|
ANSWER – [B]
Q.16) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- पूरे वर्ष 30०N और 60०S अक्षांशों के बीच बहने वाली हवाएं पछुआ हवाएं (वेस्टरलीज) कहलाती है
- भारत के उत्तर – पश्चिमी क्षेत्रमें शीतकालीन वर्षा लाने वाली आर्द्र वायु संहतियाँ पछुआ हवाओं के भाग है|
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2
ANSWER – [B]
Q.17) ‘ क्षेत्रीय सहयोग के लिए हिन्द महासागर रिम संघ [इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन(IOR-ARC)] ‘ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- इसकी स्थापना अत्यन्त हाल ही में समुद्र डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रियास्वरूप की गई है|
- यह एक ऐसी मैत्री है, जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है|
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा / से सही है ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2
ANSWER – [D]
Q.18) निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप ‘ नरम दल ‘ और ‘ गरम दल ‘ का उद्भव हुआ ?
[A] स्वदेशी आन्दोलन
[B] भारत छोड़ो आन्दोलन
[C] असहयोग आन्दोलन
[D] सविनय अवज्ञा आन्दोलन
ANSWER – [A]
Q.19) भारत के एक विशेष क्षेत्र, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर – पार सुदृढ़ पुलों में रूपांतरित कर देते है, जैसे – जैसे समय गुजरता है ये पुल और अधिक मजबूत होते जाते है ये अनोखे ‘ जीवित जड़ पुल ‘ कहाँ पाए जाते है ?
[A] मेघालय
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] झारखण्ड
[D] तमिलनाडू
ANSWER – [A]
Q.20) महा सागरों और समुद्रों में ज्वार – भाटाएं किसके / किनके कारण होते / होते है ?
- सूर्य का गुरुत्वीय बल
- चन्द्रमा का गुरुत्वीय बल
- पृथ्वी का अपकेन्द्रिय बल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [D]
Q.21) निम्नलिखित में से किन कार्यकलापों में भारतीय दूर संवेदन (IRS) उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है ?
- फसल की उपज का आकलन
- भौम जल संसाधनों का स्थान – निर्धारण
- खनिज का अन्वेषण
- दूरसंचार
- यातायात अध्ययन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] 1, 2 और 3
[B] 4 और 5
[C] 1 और 2
[D] 1, 2, 3, 4 और 5
ANSWER – [A]
Q.22) निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए –
- अरुणाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- मिजोरम
उपर्युक्त राज्यों में से किस्में / किनमें ‘ उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदापर्णी वन होते है ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 2 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [D]
Q.23) कभी – कभी समाचारों में देखा जाने वाला शब्द ‘ इंडआर्क ‘ किसका नाम है ?
[A] देशज रूप से विकसित, भारतीय रक्षा में अधिष्ठापित रेडार सिस्टम
[B] हिन्द महासागर रिम के देशों को सेवा प्रदान करने हेतु भारत का उपग्रह
[C] भारत द्वारा अंटार्कटिक क्षेत्र में स्थापित एक वैज्ञानिक प्रतिष्ठान
[D] आर्कटिक क्षेत्र के वैज्ञानिक अध्ययन हेतु भारत ही अन्तर्जलीय वेधशाला
ANSWER – [D]
Q.24) वन कार्बन भागीदारी सुविधा (फॉरेस्ट कार्बन पार्टनरशिप फेसिलिटी) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा / से कथन सही है / हैं ?
- यह सरकारों, व्यवसायों, नागरिक समाज और देशी जनों की एक वैश्विक भागीदारी है
- यह धारणीय (ससटेनेबल)वन प्रबन्धन हेतु पर्यावरण – अनुकूली और जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट एडेप्टेशन) प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए वैज्ञानिक वानिकी, अनुसंधान में लगे विश्वविद्यालयों, विशेष वैज्ञानिकों तथा संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है
- यह देशों की उनके ‘ वनोंमुलन और वन – निम्नीकरण उत्सर्जन कम करने + [(रिड्युसिंग एमिसन्स फ्रॉम डीफॉरेस्टेशन एण्ड फॉरेस्ट डीग्रेडेशन) + (REDD)] ‘ प्रयासों में वित्तीय एंड तकनीकी सहायता प्रदान कर मदद करती है |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [A]
Q.25) हाल ही में निम्नलिखित में से किस भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है ?
[A] ओडिया
[B] कोंकणी
[C] भोजपुरी
[D] असमिया
ANSWER – [A]
Q.26) ‘ बर्ड लाईफ इंटरनेशनल ‘ नामक संगठन के सन्दर्भ में , निम्नलिखित में से कौनसा / से कथन सही है हैं ?
- यह संरक्षण संगठनों की विश्वव्यापी भागीदारी है
- ‘ जैव विविधता हॉटस्पॉट की संकल्पना इस संगठन से शुरू हुई
- यह महत्त्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र ‘ (इम्पोर्टेंट बर्ड एंड बायोडाइ वर्सिटी एरियाज) के रूप मेग्यत / निर्दिष्ट स्थलों की पहचान करता है |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [C]
Q.27) दक्षिण – पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौनसा एक देश भूमध्यसागर तक फैला नहीं है ?
[A] सीरिया
[B] जॉर्डन
[C] लेबनान
[D] इजराइल
ANSWER – [B]
Q.28) भारत में निम्न्लिखित्मे से किस एक वम – प्रारूप में, सागौन एक प्रभावी वृक्ष स्पीशीज है ?
[A] उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
[B] उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
[C] उष्णकटिबंधीय कँटीली झाड़ी वन
[D] घासस्थलयुक्त शीतोष्ण वन
ANSWER – [A]
Q.29) प्राय: समाचारों में देखी जाने वाली ‘ बीजिंग घोषणा और कारवाई मंच ‘ निम्नलिखित में से क्या है ?
[A] क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटने की एक कार्यनीति, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक का एक परिणाम
[B] एशिया – प्रशांत क्षेत्र में धारणीय आर्थिक संवृद्धि की एक कार्य – योजना, एशिया – प्रशांत आर्थिक मंच के विचार – विमर्श का एक परिणाम
[C] महिला सशक्तिकरण हेतु एक कार्यसूची, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन का एक परिणाम
[D] वन्य जीवों के दुर्व्यापर की रोकथाम हेतु कार्यनीति, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की एक उद्घोषणा
ANSWER – [C]
Q.30) ” हर दिन कमोबेश एकसा ही होता है सुबह, समुद्री मंद पवन के साथ, साफ और उजली होती है| जैसे – जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढती जाती है, घने बादल बनने लगते है और फिर बादलों की गरज और बजली की चमक के साथ वर्षा होने लगती है लेकिन वर्षा शीर्घ ही समाप्त हो जाती है|” उपर्युक्त उदहारण में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका वर्णन किया गया है ?
[A] सवाना
[B] विषुवतीय
[C] मानसून
[D] भूमध्यसागरीय
ANSWER – [B]
Q.31) भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर लगातार बढती रही है|
- पिछले दशक में बाजार कीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद बढ़ता रहा है|
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2
ANSWER – [B]
Q.32) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- भारत में किसी राज्य की विधान परिषद् आकार में उस राज्य की विधानसभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती है
- किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद् के सभापति को नामनिर्देशित करता है |
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 न ही 2
ANSWER – [D]
Q.33) ” भारत की प्रभुता , एकता और अखण्डता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण सखें ” यह उपबन्ध किस्मे दिया गया है ?
[A] संविधान की उद्देशिका
[B] राज्य की निति के निर्देशक तत्व
[C] मूल अधिकार
[D] मूल कर्त्तव्य
ANSWER – [D]
Q.34) निम्नलिखित में से कौन – सा एक, परितंत्र शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है ?
[A] एक – दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों का एक समुदाय
[B] पृथ्वी का वह भाग जो सजीव जीवों द्वारा आवासित है
[C] जीवों का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते है
[D] किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजात और प्राणिजात
ANSWER – [C]
Q.35) पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है ?
- विकास में जन – भागीदारी
- राजनितिक जवाबदेही
- लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण
- वित्तीय संग्रहण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] 1, 2 और 3
[B] 2 और 4
[C] 1 और 3
[D] 1, 2, 3 और 4
ANSWER – [C]
Q.36) भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए –
- बैंक – दर
- खुली बाजार कारवाही
- लोक ऋण
- लोक राजस्व
उपर्युक्त में से कौनसा / से मौद्रिक निति का / के घटक है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] 2, 3 और 4
[C] 1 और 2
[D] 1, 3 और 4
ANSWER – [C]
Q.37) भारत में मुद्रास्फीति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौनसासही है ?
[A] भारत में मुद्रास्फीति का नियन्त्रण केवल भारत सरकार का उत्तरदायित्व है
[B] भारत में मुद्रास्फीति का नियन्त्रण में भारतीय रिजर्व बैंक की कोई भूमिका नही है
[C] घटा हुआ मुद्र परिचलन, मुद्रास्फीति के नियन्त्रण में सहायता करता है
[D] बढ़ा हुआ मुद्रा परिचलन, मुद्रा – स्फीति के नियन्त्रण में सहायता करता है
ANSWER – [C]
Q.38) निम्न्लिखीय देशों पर विचार कीजिए –
- चीन 2. फ़्रांस 3. भारत 4. इजराइल 5. पाकिस्तान
उपर्युक्त में से कौनसे, परमाणु शस्त्रों के अप्रसार विषयक स्न्धिजिसे सामान्यत: परमाणु अप्रसार संधि के नाम से जाना जाता है| की मान्यता के अनुसार, परमाणु शस्त्र – सम्पन्न राज्य है ?
[A] केवल 1 और 2
[B] केवल 1, 3, 4 और 5
[C] केवल 2, 4 और 5
[D] 1, 2, 3, 4 और 5
ANSWER – [A]
Q.39) भारत के संविधान में ‘ कल्याणकारी राज्य ‘ का आदर्श किसमें प्रतिष्ठापित है ?
[A] उद्देशिका
[B] राज्य की नीति के निर्देशक तत्व
[C] मूल अधिकार
[D] सातवीं अनुसूची
ANSWER – [B]
Q.40) कृषि उत्पादन में काष्ठ के हलों के स्थान पर इस्पात के हलों का उपयोग निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है ?
[A] श्रम बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
[B] पूँजी बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
[C] पूँजी घटाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
[D] उपर्युक्त में से कोई नही
ANSWER – [B]
Q.41) भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि –
[A] लोक सभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होती है
[B] संसद, संविधान का संशोधन कर सकता है
[C] राज्य सभा को भंग नहीं किया जा सकता
[D] मंत्रिपरिषद, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है
ANSWER – [D]
Q.42) H1N1 विषाणु का प्राय: समाचारों में निम्नलिखित में से किस एक बीमारी के संदर्भ में उल्लेख किया जाता है ?
[A] एड्स
[B] बर्ड फ्लू
[C] डेंगू
[D] स्वाइन फ्लू
ANSWER – [D]
Q.43) भारतीय रेल द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले जैव शौचालयों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- जैव शौचालयों में मानव अपशिष्ट का अपघटन फंगल इनोकुलम द्वारा उपक्रमित होता है
- इस अपघटन के अंत्य उत्पाद केवल अमोनिया एवं जलवाष्प होते है, जो वायुमंडल में निर्मुक्त हो जाते है |
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 न ही 2
ANSWER – [D]
Q.44) अंतर्राष्ट्रीय नकदी की समस्या निम्नलिखित में से किसकी अनुपलब्धता से सम्बन्धित है ?
[A] वस्तुएं और सेवाएं
[B] सोना और चाँदी
[C] डॉलर और अन्य दुर्लभ मुद्राएँ
[D] निर्यात – योग्य बेशी
ANSWER – [C]
Q.45) ‘ फ्लुअल सेल्स ‘ , जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये –
- यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूअल सेल उप-उत्पाद के रूप में ऊष्मा एवं जल उत्सर्जन करता है |
- फ्यूअल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत् प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है किन्तु लैपटॉप कम्प्यूटर जैसी छोटी युक्तियाँ के लिए नही
- फ्यूअल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा के रूप में विद्युत् उत्पादन करते है |
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / से नही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [A]
Q.46) कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट करती है –
[A] दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
[B] पूर्वोत्तर भारत में बाँस के हस्तशिल्प पर हाथ से किया गया चित्रांकन
[C] भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ऊनी वस्त्र पर ठप्पे से की गई चित्रकारी
[D] उत्तर – पश्चिमी भारत में सजावटी रेशनी वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
ANSWER – [A]
Q.47) निम्नलिखित में से कौनसा एक ‘ बीज ग्राम संकल्पना ‘ के प्रमुख उद्देश्य का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?
[A] किसानों को अपने ही खेत के बीजों का उपयोग करने की लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें दूसरों से बीज खरीदने के लिए हतोत्साहित करना
[B] किसानों को गुणतायुक्त बीज उत्पादन का प्रशिक्षण देने में लगाना और उनके द्वारा दूसरों को समुचित समय पर तथा वहन करने योग्य लागत में गुणतायुक्त बीज उपलब्ध कराना
[C] कुछ ग्रामों को अनन्य रूप से प्रमाणित बीजों के उत्पादन के लिए ही उद्दिष्ट करना
[D] ग्रामों में उद्यमियों को अभिज्ञात करना तथा उन्हें बीज कम्पनियों की स्थापना करने के लिए प्रौद्योगिकी और वित्त उपलब्ध कराना
ANSWER – [B]
Q.48) वर्ष – प्रतिवर्ष निरंतर घाटे का बजट रहा है, घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौनसी कारवाई / करवईयाँ की जा सकती है / हैं ?
- राजस्व – व्यय में कमी लाना
- नई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करना
- उपदानों का युक्तीकरण करना
4 उद्योगों का विस्तार करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1 और 3
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1
[D] 1, 2, 3 और 4
ANSWER – [A]
Q.49) निम्नलिखित में से किसको / किनको ‘ भौगोलिक सूचना की स्थिति प्रदान की गई है ?
- बनरसी जरी और साड़ियाँ
2 राजस्थानी दाल – बाटी – चूरमा
- तिरुपति लड्डू
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग क्र सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [C]
Q.50) भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन – सा / से कथन सही है / हैं ?
- यह एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कम्पनी है
- यह एक गैर – बैंकिंग वित्तीय कम्पनी है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और ही 2
ANSWER – [C]
Q.51) ‘ प्रधानमंत्री जन – धन योजना ‘ निम्नलिखित में से किसके लिए प्रारम्भ की गई है ?
[A] गरीब लोगों को अपेक्षाकृत कम ब्याज – दर पर आवास ऋण प्रदान करने के लिए
[B] पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं – सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए
[C] देश में वित्तीय समावेशन को प्रोत्सहित करने के लिए
[D] उपांतिक समुदायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए
ANSWER – [C]
Q.52) चौदहवें वित्त आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
- इसने केन्द्रीय विभाज्य पूल मन राज्यों को मिलने वाला हिस्सा 32 % से बढ़ाकर 42 % कर दिया है
- इसने विशेष तौर पर सेक्टरों से जुड़े अनुदानों से सम्बन्धित सिफ़ारिशें की है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2
ANSWER – [A]
Q.53) हाल ही में समाचारों में आई ‘ फोर्टालेजा उद्घोषणा ‘ निम्नलिखित में से किसके मामलों से सम्बन्धित है ?
[A] ASEAN
[B] BRICS
[C] OECD
[D] WTO
ANSWER – [B]
Q.54) किसी दश की कर से GDP के अनुपात में कमी क्या सूचित करती है ?
- आर्थिक वृद्धि दर धीमी होना
- राष्ट्रीय आय का कम साम्यिक वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2
ANSWER – [A]
Q.55) उष्णकटिबंधीय अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण – पूर्वी प्रशांत क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नही होता | इसका क्या कारण है ?
[A] समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते है
[B] अंत: उष्णकटिबंधीय अभिसारी क्षेत्र बिरले ही होता है
[C] कोरिआलीस बल अत्यन्त दुर्लब होता है
[D] उन क्षेत्रों में भूमि मौजूद नहीं होती है
ANSWER – [B]
Q.56) भारत के राज्यों का निम्न्लिखित में से कौनसा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्यको इंगित करता है ?
[A] असम और राजस्थान
[B] अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान
[C] असम और गुजरात
[D] अरुणाचल प्रदेश और गुजरात
ANSWER – [D]
Q.57) राज्य की नीति के निर्देशक तत्वों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- ये तत्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते है
- इन तत्वों में अंतर्विष्ट उपबन्ध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नही है
उपर्युक्त कथनों में से कौन्स्सा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 ओरन ही 2
ANSWER – [C]
Q.58) आठ मूल उद्योगों के सूचकांक में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है –
[A] कोयला उत्पादन
[B] विद्युत् उत्पादन
[C] उर्वरक उत्पादन
[D] इस्पात उत्पादन
ANSWER – [B]
Q.59) निम्नलिखित में से कौनसा एक नेशनल पार्क इसलिए अनूठा है कि वह प्लवमान वनस्पति से युक्त अनूप होनेके कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है ?
[A] भीतरकणिका नेशनल पार्क
[B] केइबुल लाम्जाओ नेशनल पार्क
[C] केवलादेव घाना नेशनल पार्क
[D] सुल्तानपुर नेशनल पार्क
ANSWER – [B]
Q.60) राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान – भारत के बारे में अग्रलिखित में से कौनसा / से कथन सही है ?
- IF, केन्द्रीय सरकार के अधीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है
- NIF, अत्यन्त उन्नत विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से भारत की प्रमुख वैज्ञानिक संस्थाओं में अत्यन्त उन्नत वैज्ञानिक अनुसन्धान को मजबूत करने की एक पहल है|
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2
ANSWER – [A]
Q.61) कृषि में नाइट्रोजन उर्वरकों क अत्यधिक / अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है ?
- नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्मजीवों का मिट्टी में प्रचुरोद्भवन हो सकता है |
- मिट्टी की अम्लता में बढ़ोत्तरी हो सकती है
- भौम जल में नाइट्रेट का निक्षालन हो सकता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1 और 3
[B] केवल 2
[C] केवल 2 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [C]
Q.62) प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) तथा वन्य प्राणीजात एवं वनस्पतिजात की संकटापन्न स्पीशीज के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेशन (CITES) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन – सा / से सही है / हैं ?
- IUCN संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक अंग है तथा CITES सरकारों के बीच अंतर्राष्ट्रीय करार है
- IUCN, प्राकृतिक पर्यावरण के बेहतर प्रबन्धन के लिए, विश्व भर में हजारों क्षेत्र – परियोजनाएं चलाता है
- CITES उन राज्यों पर वैध रूप से आबद्धकर है, जो इसमें शामिल हुए है, लेकिन यह कन्वेशन राष्ट्रीय विधियों का स्थान नहीं होता है|
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [B]
Q.63) गन्ने की उचित एवं लाभप्रद कीमत को निम्नलिखित में से कौन अनुमोदित करता है / करती है ?
[A] आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति
[B] कृषि लागत और कीमत आयोग
[C] कृषि मंत्रालय का विपणन और निरीक्षण निदेशालय
[D] कृषि उत्पादन विपणन समिति
ANSWER – [A]
Q.64) विषुवतीय प्रतिधाराओं के पूर्वाभिमुख प्रवाह की व्याख्या किससे होती है ?
[A] पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
[B] दो विषुवतीय धाराओं का अभिसरण
[C] जल की लवणता में अंतर
[D] विषुवत – वृत्त के पास प्रशान्तमण्डल मेखला का होना
ANSWER – [A]
Q.65) निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए –
तीर्थ स्थान |
अवस्थिति |
1. श्रीशैलम |
नल्लामला पहाड़ियाँ |
2. ओंकारेश्वर |
सतमाला पहाड़ियाँ |
3. पुष्कर |
महादेव पहाड़ियाँ |
उपर्युक्त में से कौनसा / से युग्म सही सुमेलित है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [A]
Q.66) रौलट सत्याग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा / से कथन सही है / हैं ?
- रौलट अधिनियम, ‘ सेडिशन कमेटी ‘ की सिफारिश पर आधारित था|
- रौलट सत्याग्रह में, गांधीजी ने होमरूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया|
- साइमन कमीशन के आगमन के विरुद्ध हुए प्रदर्शन रौलट सत्याग्रह के साथ – साथ हुए|
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] 1 और 2
[C] 2 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [B]
Q.67) निम्नलिखित में से किनका, इबोला विषाणु के प्रकोप के लिए हाल ही में समाचारों में बार -बार उल्लेख हुआ ?
[A] सीरिया और जॉर्डन
[B] गिनी, सिएरा लिओन और लाइबेरिया
[C] फिलिपिन्स और पापुआ न्यूगिनी
[D] जमैका, हैती और सूरिनाम
ANSWER – [B]
Q.68) ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाले शक्ति संयंत्रों से प्राप्त ‘ फ्लाई एश ‘ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
- फ्लाई एश का उपयोग भवन निर्माण के लिए ईंटों के उत्पादन में किया जा सकता है |
- फ्लाई एश का उपयोग कंक्रीट के कुछ पोर्टलैंड सीमेंट अंश के स्थापनापन्न के रूप में किया जा सकता है
- फ्लाई एश केवल सिलिकॉन डाइऑक्साइड तथा कैल्शियम ऑक्साइड से बना होता है और इसमें कोई विषाक्त तत्व नहीं होते |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] 1 और 2
[B] केवल 2
[C] 1 और 3
[D] केवल 3
ANSWER – [A]
Q.69) भारत में पाए जाने वाले स्तनधारी ‘ ड्युगोंग ‘ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौनसा / से सही है /हैं ?
- यह एक शाकाहारी समुद्री जानवर है
- यह भारत के पूरे समुद्र तट के साथ – साथ पाया जाता है
- इसे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची – I के अधीन विधिक संरक्षण दिया गया है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] 1 और 2
[B] केवल 2
[C] 1 और 3
[D] केवल 3
ANSWER – [C]
Q.70) निम्नलिखित में से कौन, भारत में उपनिवेशवाद का / के आर्थिक आलोचक था / थे ?
- दादाभाई नौरोजी
- जी. सुब्रमण्यम
- आर. सी. दत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 2
[C] केवल 2 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [D]
Q.71) ‘ विश्व आर्थिक सम्भावना ‘ रिपोर्ट आवधिक रूप से निम्नलिखित में से कौन जारी करता है ?
[A] एशिया विकास बैंक
[B] यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक
[C] यू. एस. फेडरल रिजर्व बैंक
[D] विश्व बैंक
ANSWER – [D]
Q.72) जब भारतीय रिजर्व बैंक सांविधिक नकदी अनुपात को 50 आधार अंक कम कर देता है, तो निम्नलिखित में से क्या होने की सम्भावना होती है ?
[A] भारत की GDP विकास दर प्रबलता से बढ़ेगी
[B] विदेशी संस्थागत निवेशक हमारे देश में और अधिक पूँजी लाएंगे
[C] अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने उधार देने की दर को घटा सकते है
[D] इससे बैंकिंग व्यवस्था की नकदी में प्रबलता से कमी आ सकती है
ANSWER – [C]
Q.73) स्वास्थ्य क्षेत्र में नैनोतकनीकी के उपयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
- नैनोतकनीकी के द्वारा लक्ष्ययुक्त औषधि प्रदान करना सम्भव कर दिया गया है |
- नैनोतकनीकी जीन उपचार में एक बड़ा योगदान दे सकती है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 और न ही 2
ANSWER – [C]
Q.74) भारत में कृषि उत्पादों के बाजार को किसके अधीन विनियमित किया जाता है ?
[A] आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955
[B] राज्यों द्वारा अधिनियमित कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम
[C] कृषि उत्पाद अधिनियम 1937
[D] खाद्य उत्पाद आदेश, 1956 एवं मांस तथा खाद्य उत्पाद आदेश 1973
ANSWER – [B]
Q.75) निम्नलिखित में से कौनसा एक भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है ?
[A] खारे पानी का मगर
[B] आलिव रिड्ले टर्टल (कूर्म)
[C] गंगा की डॉल्फिन
[D] घड़ियाल
ANSWER – [C]
Q.76) कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये –
- इसमें ब्रिटिश माल के बहिष्कार और करों के अपवंचन की वकालत की
- यह सर्वहारा – वर्ग का अधिनायकत्व स्थापित करना चाहती थी
- इसमें अल्पसंख्यकों तथा दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र की वकालत की
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] 1और 2
[B] केवल 3
[C] 1, 2 और 3
[D] कोई नही
ANSWER – [D]
Q.77) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- राज्य सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है
- राज्य सभा अनुदानों की मांगों पर मतदान नहीं कर सकती है
- राज्य सभा में वार्षिक वित्तीय वितरण पर चर्चा नही हो सकती
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 2
[C] केवल 2 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [B]
Q.78) भारत सरकार अधिनियम 1919 ने निम्नलिखित में से किसको स्पष्ट रूप से परिभाषित किया ?
[A] न्यायपालिका एवं विधायिका के बीच शक्ति का पृथक्करण
[B] केन्द्रीय एवं प्रांतीय सरकरों की अधिकारिता
[C] भारत के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट एवं वाइसराय की शक्तियाँ
[D] उपर्युक्त में से कोई नही
ANSWER – [B]
Q.79) निम्नलिखित में से कौन ‘ औद्योगिक कर्मकारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक निकलता है ?
[A] भारतीय रिजर्व बैंक
[B] आर्थिक कार्य विभाग
[C] श्रम ब्यूरो
[D] कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
ANSWER – [C]
Q.80) आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के संदर्भ में, हाल ही में समाचारों में आए दक्षिणी ध्रुव पर स्थित एक कण संसूचक ‘ आइसक्यूब ‘ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह विश्व का सबसे बड़ा, बर्फ में एक घन किमी घेरे वाला, न्यूट्रिनो संसूचक है|
- यह डार्क मैटर की खोज के लिए बनी शक्तिशाली दूरबीन है|
- यह बर्फ में गहराई में दबा हुआ है
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
[A] केवल 1
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [D]
Q.81) ‘ एग्रीमेंट ऑन एग्रीकल्चर ‘, ‘ एग्रीमेंट ऑन दि एप्लीकेशन ऑफ़ सैनिटरी एंड फाइटोसैनिटरी मेजर्स ‘ और ‘ पीस क्लोज ‘ शब्द प्राय: समाचारों में किसके मामलों के संदर्भ में आते है –
[A] खाद्य और कृषि संगठन
[B] जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का रुपरेखा सम्मेलन
[C] विश्व व्यापार संगठन
[D] संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
ANSWER – [C]
Q.82) ‘ निकट क्षेत्र संचार (नियर फिल्ड कम्युनिकेशन) (NFC) प्रौद्योगिकी ‘ के संदर्भ में, अग्रलिखित कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं ?
- यह एक सम्पर्क रहित संचार प्रौद्योगिकी है, जो विद्युत् – चुम्बकीय रेडियो क्षेत्रों का उपयोग करती है
- NFC उन युक्तियों द्वारा उपयोग के लिए अभिकल्पित किया गया है जो एक – दूसरे से एक मीटर की सूरी पर भी स्थित हो सकते है|
- संवेदनशील सूचना भेजते समय NFC कोडीकरण का उपयोग कर सकता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
[A] केवल 1 और 2
[B] केवल 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [C]
Q.83) ‘ गोलन हाइट्स ‘ के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र निम्नलिखित में से किस्से सम्बन्धित घटनाओं के संदर्भ में यदा – कदा समाचारों में आता है ?
[A] मध्य एशिया
[B] मध्य पूर्व
[C] दक्षिण – पूर्व एशिया
[D] मध्य अफ्रीका
ANSWER – [B]
Q.84) रूपये की परिवर्तनीयता से क्या तात्पर्य है ?
[A] रूपये के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना
[B] रूपये के मूल्य को बाजार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देना
[C] रूपये को अन्य मुद्राओं में और अन्य मुद्रों को रूपये में परिवर्तित करने की स्वतंत्र रूप से अनुज्ञा प्रदान करना
[D] भारत में मुद्राओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार विकसित करना
ANSWER – [C]
Q.85) निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए –
मध्यकालीन भारतीय |
वर्तमान क्षेत्र |
1. चम्पक |
मध्य भारत |
2. दुर्गर |
जम्मू |
3. कुलूत |
मालाबार |
उपर्युक्त युग्मों में से कौनसा / से सही सुमेलित है / हैं ?
[A] 1 और 2
[B] केवल 2
[C] 1 और 3
[D] केवल 3
ANSWER – [B]
Q.86) निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए –
- वंशधारा 2. इन्द्रावती 3. प्रणहिता 4. पेन्नार
उपर्युक्त में से कौनसी गोगावरी की सहायक नदियाँ है ?
[A] 1, 2 और 3
[B] 2, 3 और 4
[C] 1, 2 और 4
[D] केवल 2 और 3
ANSWER – [D]
Q.87) जब संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट किया जाता है तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है ?
[A] उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का साधारण बहुमत
[B] उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का तीन – चौथाई बहुमत
[C] सदनों का दो – तिहाई बहुमत
[D] सदनों का पूर्ण बहुमत
ANSWER – [A]
Q.88) भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है ?
[A] उत्तरतटीय आंध्र प्रदेश
[B] दक्षिण – पश्चिम बंगाल
[C] दक्षिणी सौराष्ट्र
[D] अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
ANSWER – [A]
Q.89) निम्नलिखित राज्यों में से किन का संबंध बुद्ध के जीवन से था?
- अवंती 2.गांधार 3.कौशल 4.मगध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
[A] 1 2 और 3
[B] केवल 2 और 3
[C] 1 3 और 4
[D] केवल 3 और 4
ANSWER – [D]
Q.90) निम्नलिखित में से कौन सा एक ओजोन का अब अवक्षय करने वाले पदार्थों के प्रयोग पर नियंत्रण करने और उन्हें चरणबद्ध रूप से प्रयोग बाह्य(Phasing out)करने के मुद्दे से संबद्ध है
[A] ब्रेटन वुड्स सम्मेलन
[B] मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
[C] क्योटो प्रोटोकॉल
[D] नगोया प्रोटोकोल
ANSWER – [B]
Q.91) निम्नलिखित पर विचार कीजिए-
बाबर के भारत में आने के फलस्वरुप
- उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरुआत हुई
- इस क्षेत्र की स्थापत्य कला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरुआत हुई
- क्षेत्र में तैमूरी (Timurid) राजवंश स्थापित हुआ
नीचे दिए गए कोट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
[A] केवल 1 और 2
[B] केवल 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
ANSWER – [B]
Q.92) भारत सरकार ने नीति (NITI) आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस का स्थान लेने के लिए की है?
[A] मानव अधिकार आयोग
[B] वित्त आयोग
[C] योजना आयोग
[D] विधि आयोग
ANSWER – [C]
Q.93) आमतौर पर समाचारों में आने वाला रियो +20 (Rio+20)सम्मेलन क्या है?
[A] यह धारणीय विकास सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन है
[B] यह विश्व व्यापार संगठन की मंत्री वर्गीय बैठक है
[C] यह जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (इंटर गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज) का सम्मेलन है
[D] यह जैव विविधता पर कवेंशन के सदस्य देशों का सम्मेलन है
ANSWER – [A]
Q.94) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है
- प्रधानमंत्री सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 न ही 2
ANSWER – [A]
Q.95) गोल्डीलॉक्स जोन (Goldilocks Zone) शब्द निम्नलिखित में से किस के संदर्भ में अक्सर समाचारों में देखा जाता है?
[A] भूपृष्ठ के ऊपर वास योग्य मंडल की सीमाएं
[B] पृथ्वी के अंदर का वह क्षेत्र जिसमें शैल गैस उपलब्ध है
[C] बाह्य अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
[D] मूल्यवान धातुओं से युक्त उल्का पिंडो मिटियोरॉइट्स की खोज
ANSWER – [C]
Q.96) इनमें से किस ने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजोर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
[A] वी. ओ. चिदंबरम पिल्ले
[B] सी. राजगोपालाचारी
[C] के. कामराज
[D] एनी बेसेंट
ANSWER – [B]
Q.97) इनमें से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्षिणी तट पर एक नए नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नए राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है?
[A] अमोघ वर्ष प्रथम
[B] बल्लाल द्वितीय
[C] हरिहर प्रथम
[D] प्रताप रूद्र द्वितीय
ANSWER – [C]
Q.98) निम्नलिखित कथनों पर विचार-
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब जी थे
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 न ही 2
ANSWER – [B]
Q.99) ‘हरित जलवायु निधि (Green Climate Fund)’ के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन स/से कथन सही है/हैं?
- यह विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु अनुकूलन और न्यूनीकरण पद्धतियों में सहायता देने के आशय से बनी है
- इसे UNEP,OECD,एशिया विकास बैंक और विश्व बैंक के तत्वाधान में स्थापित किया गया है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] न तो 1 न ही 2
ANSWER – [A]
Q.100) वर्ष 2014 के लिए इंदिरा गांधी शांति निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार निम्नलिखित में से किस एक को दिया गया था?
[A] भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
[B] भारतीय विज्ञान संस्थान
[C] भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
[D] टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान
ANSWER – [C]
PGT Poltical Science
- PGT Political Science Mock Test – 14
- PGT Political Science Mock Test – 13
- PGT Political Science Mock Test – 12
- PGT Political Science practice Mock Test – 11
- PGT Political Science Practice Mock Test – 10
- Political Science Practice Mock Test – 09
- Political Science Practice Mock Test – 08
- PGT Political Science Practice Mock Test – 06
- Political Science Practice Mock Test – 07
- Political Science Mock Test – 05
- Political Science 1st Grade mock test – 02
- Political Science Mock Test – 04
- Political Science Mock Test – 03
- political Science 1st Grade Mock Test – 01