स्कूल व्याख्याता हिन्दी मॉडल पेपर
Hindi Free Practice Mock Test – 01
PGT Hindi Online Test Series
Click Here
1. किस विकल्प में समास का विग्रह सही नहीं है –
(अ) नेत्र सुखद = नेत्रों को सुखद
(ब) आसमुद्र = समुद्र पर्यन्त
(स) प्रत्यक्ष = अक्षि से परे
(द) साफ-साफ = साफ के बाद साफ
Ans (स)
2. निम्न संधि विच्छेदों में से गलत संधि विच्छेद का चयन कीजिए –
(अ) परमार्थी = परम + अर्थी
(ब) मनोवेग = मन + वेग
(स) भास्कर = भाः + कर
(द) आच्छादन = आ + छादन
Ans (ब)
3. निम्न में से किस वाक्यांश के लिए सही शब्द लिखा गया है?
(अ) कम खर्च करने वाला – मितभाषी
(ब) सब कुछ पाने वाला – सर्वज्ञ
(स) जो समान उम्र का हो – समवयस्क
(द) जिसको देखना अच्छा लगे – प्रियदर्श
Ans (स)
4. सही वर्तनी वाला शब्द है –
(अ) ज्योत्स्ना
(ब) जोत्सना
(स) ज्योत्सना
(द) ज्योतिसना
Ans (अ)
5. निम्न में से सही वाक्य का चयन कीजिए-
(अ) हमें परस्पर सहयोग करना चाहिए
(ब) इन मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग करो
(स) मैंने एक कविता का अनुवाद किया है
(द) जिसका उधार लिया है, उसे चुकाना है
Ans (स)
6. टेलीफोन के जरिए होता है –
(अ) मौखिक संचार
(ब) लिखित संचार
(स) मौखिक एवं लिखित संचार
(द) सीधा प्रसारण
Ans (अ)
7. जनमत का प्रतिबिंब होता है –
(अ) समाचार
(ब) रिपोर्ट
(स) संपादकीय
(द) पाठक-पीठ
Ans (द)
8. बीट लेखन है –
(अ) फीचर का रूप
(ब) रिपोर्टिंग का विशेष क्षेत्र
(स) स्तंभ लेखन का अंग
(द) समाचार का अंग
Ans (ब)
9. कहानी का केन्द्रीय बिंदु होता है –
(अ) पात्र विधान
(ब) कथानक
(स) उद्देश्य
(द) संवाद
Ans (ब)
10. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन उपयुक्त नहीं है?
(अ) पत्र में विषय अवश्य लिखा जाता है जिसमें पत्र लिखने का प्रयोजन स्पष्ट होता है
(ब) पत्र की भाषा अच्छी साहित्यिक एवं आलंकारिक होनी चाहिए ताकि कार्यालय का अच्छा प्रभाव जम सके
(स) विषय के बाद बायीं ओर संबोधन ‘महोदय’ लिखा जाता है
(द) पत्र में यथासंभव प्रशासनिक शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए तथा अधोलेख के रूप् में ‘भवदीय’ का प्रयोग होना चाहिए
Ans (ब)
11. ‘प्रभु भक्त सभी मनुष्यों में श्रेष्ठ है।’ यह निम्नलिखित में से कौनसे पद से प्रदर्शित होता है?
(अ) हरिजन सई न जाति
(ब) सतगुरु सवाॅन को सगा
(स) हरिजी सवाॅन को हितू
(द) सोधि सई न दाति
Ans (अ)
12. ‘प्रसार’ शब्द का सही विलोम शब्द होगा?
(अ) संकीर्ण
(ब) संगठन
(स) संकोच
(द) फैलाव
Ans (स)
13. निम्नलिखित में से द्विकर्मक क्रिया है –
(अ) सीमा बालक को खाना खिलाएगी
(ब) राम गरम चाय पिलाता है
(स) उसे घर में चार बजे तक काम करना है
(द) पक्षी आसमान में बहुत ऊँचा उड़ रहे हैं
Ans (अ)
14. ‘गगनचुंबी’ शब्द निम्न में से कौनसे समास का उदाहरण है?
(अ) बहुब्रीहि
(ब) तत्पुरुष
(स) अव्ययीभाव
(द) द्वंद्व
Ans (ब)
15. निम्न में से किस समस्त पद का विग्रह शुद्ध नहीं है?
(अ) कमलनयन = कमल के समान नयन
(ब) दुपहिया = दो हैं जिसके पहिए
(स) कपीश्वर = कपियोें का राजा
(द) राधाकृष्ण = राधा और कृष्ण
Ans (स)
16. प्रेमचन्द रचित प्रसिद्ध उपन्यास गोदान के पात्रों को सही सुमेलित कीजिए –
नाम उपन्यास के पात्र
(ए) होरी 1. गोदान का नायक
(बी) मालती 2. पेशे से डाॅक्टर
(सी) सरोज महाजन 3. गांव के ठाकुर
(डी) गण्डा सिंह 4. मालती की बहिन
5. थानेदार एबीसीडी
(अ) 1 2 4 5
(ब) 1 4 5 2
(स) 5 4 3 1
(द) 1 2 3 4
Ans (स)
17. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘परा’ उपसर्ग से नहीं बना है?
(अ) पराभव
(ब) पराक्रम
(स) पराजय
(द) पराधीन
Ans (द)
18. ‘मंगलू बिन्दु सुंरगुु, मुख, ससि, केसरि आड गुरु ‘पंक्ति में बिहारी जी ने मंगल ग्रह किसे माना है?
(अ) बिन्दी को
(ब) मुख को
(स) केसर के तिलक को
(द) नेत्र को
Ans (अ)
19. लक्ष्मण जी के श्रीराम के साथ वन में चले जाने पर उनकी पत्नी उर्मिला ने कैसा जीवन व्यतीत किया?
(अ) तपस्विनी की भांति
(ब) राज वधू की भांति
(स) महलों का सुविधापूर्वक जीवन
(द) सामान्य राजसी जीवन
Ans (अ)
20. ‘सूरदास’ के भ्रमरगीत में गोपियों ने ‘सूखी सरिता’ किसे कहा है?
(अ) श्रीकृष्ण के व्यवहार को
(ब) ब्रज जीवन को
(स) उद्धव के योग संदेश को
(द) अपने हृदयों को
Ans (अ)
21. विपत्ति में धन किसकी तरह लुप्त हो जाता है?
(अ) हवा की तरह
(ब) दुश्मन की तरह
(स) मित्र की तरह
(द) प्रातःकालीन तारों की तरह
Ans (द)
22. ‘कामायनी’ के बारे में असंगत विकल्प है?
(अ) ‘इड़ा’ पात्र बुद्धि का प्रतीक है
(ब) ‘मनु’ पात्र मन का प्रतीक है
(स) ‘कामायनी’ में 15 सर्ग हैं
(द) ‘कामायनी’ का अथरीरी पात्र श्रद्धा है
Ans (द)
23. ‘पुरस्कार’ कहानी में राजकुमार अरुण का मधुलिका के प्रति प्रेम कैसा था?
(अ) निःस्वार्थ
(ब) स्वार्थ पूर्ण
(स) निश्चल
(द) कर्तव्यनिष्ठ
Ans (ब)
24. एक छोटे क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा क्या कहलाती है?
(अ) बोली
(ब) उपबोली
(स) उपभाषा
(द) भाषा
Ans (अ)
25. ‘उंगली उठाना’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
(अ) उंगली से इशारा करना
(ब) निंदा करना
(स) धमकाना
(द) चुप कराना
Ans (ब)
26. किस विकल्प में ‘नि’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है –
(अ) निर्यात
(ब) निबंध
(स) निदेशक
(द) निकर
Ans (अ)
27. ‘मुसीबत में और मुसीबत आना’ अर्थ में कौनसी लोकोक्ति का प्रयोग किया जाता है?
(अ) कंगाली में आटा गीला
(ब) का वर्षा जब कृषि सुखानी
(स) ओस चाटे प्यास नहीं बुझती
(द) खोदा पहाड़ निकली चुहिया
Ans (अ)
28. ‘पृथ्वीराज रासो’ में कितने छंद है?
(अ) 8 हजार
(ब) 10 हजार
(स) 6 हजार
(द) 11 हजार
Ans (ब)
29. नरपति नाल्ह का काल कौनसी शताब्दी माना जाता है?
(अ) 12वीं
(ब) 13वीं
(स) 14वीं
(द) 15वीं
Ans (स)
30. ‘सारंग’ शब्द का अनेकार्थक शब्द नहीं है-
(अ) एक राग
(ब) हरिण
(स) सुंदर
(द) कोयला
Ans (द)
31. बादशाह अकबर ने कितने दिनों तक लगातार दादूजी के साथ सत्संग किया?
(अ) 1 दिन
(ब) 10 दिन
(स) 40 दिन
(द) कभी नहीं
Ans (स)
32. ‘‘मौहि का हँसेसि कि कोहरहि’’ पंक्ति किस कवि की है?
(अ) जायसी
(ब) कबीर
(स) तुलसीदास
(द) सूरदास
Ans (अ)
33. अमृतलाल नागर कृत ‘मानस का हंस’ में रत्नावली को देखकर तुलसी ने राजा से पूछा ‘इन्हें क्यों लाए?’ इस कथन में तुलसी का कौनसा भाव परिलक्षित होता है?
(अ) रोष
(ब) रूखापन
(स) घृणा
(द) उपेक्षा
Ans (अ)
34. सुमेलित कीजिए –
सूची-1 सूची-2
(ए) इश्क मजाजी 1. मंजिल
(बी) इश्क हकीकी 2. ईश्वर
(सी) हक 3. ईश्वरीय प्रेम
(डी) मुकामात 4. लौकिक प्रेम
एबीसीडी
(अ)3421
(ब)4321
(स)2341
(द)1234
Ans (द)
35. हमारे देश में मोक्ष का अधिकारी माना है-
(अ) योगी और यौद्धा को
(ब) संत और साधुओं को
(स) योगी और भक्त को
(द) त्यागी और तपस्वी को
Ans (अ)
36. रेडियो समाचार के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) रेडियो समाचार संक्षेप में होते हैं
(ब) रेडियो बुलेटिन की समय सीमा होती है
(स) रेडियो के लिए समाचार लेखन में भाषा सहज, सरल व प्रवाहमान होनी चाहिए
(द) रेडियो के श्रोता केवल पढ़े-लिखे वर्ग से संबंधित होते हैं
Ans (द)
37. ‘प्रिय प्रवास’ महाकाव्य के बारे में असंगत विकल्प है?
(अ) कथानक 18 सर्गों में विभक्त है
(ब) श्रीकृष्ण इस महाकाव्य के नायक है
(स) आलम्बन, उद्दीपन रूप में प्रकृति चित्रण हुआ है
(द) भाषा सांस्कृतिक हिन्दी है
Ans (अ)
38. डायरी लेखन नव्यतम विधाओं में से है –
(अ) आत्मकथानक गद्य विद्या
(ब) भाव प्रणव गद्य विद्या
(स) अ व ब दोनों
(द) कोई नहीं
Ans (स)
39. कबीर के अनुसार ‘ज्ञान की आंधी’ का आशय है –
(अ) चित्त में ज्ञान का उदय होना
(ब) ढेर सारा ज्ञान प्राप्त होना
(स) ज्ञानियों की बाढ़ आ जाना
(द) आंधी आने का पूर्व ज्ञान हो जाना
Ans (अ)
40. प्रसाद के नाटकों को कालक्रमानुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(अ) धु्रवस्वामिनी-चन्द्रगुप्त-एक घूंट- स्कंदगुप्त
(ब) ध्रुवस्वामिनी-स्कंदगुप्त-चन्द्रगुप्त-एक घूट
(स) स्कंदगुप्त-चन्द्रगुप्त-एक घूंट- ध्रुवस्वामिनी
(द) स्कंदगुप्त-एक घूंट-चन्द्रगुप्त- ध्रुवस्वामिनी
Ans (अ)
41. ‘दुंदुभि, मृदंग, तूर्य, शांत सब मौन है’ में दुंदुभि, मृदंग, तूर्य है?
(अ) महलों में बजने वाले वाद्ययंत्र
(ब) महलों में विभिन्न सेवक
(स) महलों में पालतू पशु
(द) कोई नहीं
Ans (अ)
42. कवि ‘मंझन’ का मधुमालती ग्रंथ की रचना का मूल उद्देश्य क्या है?
(अ) विरह का चित्रण
(ब) उदात्त प्रेम का चित्रण
(स) प्रेम कथा का चित्रण
(द) शौर्य गाथा का चित्रण
Ans (ब)
43. ‘सरयू’ में संकलित निबंध ‘शिरीष के फूल’ में ‘मैं तुंदिल नर पतियों की बात नहीं कर रहा हूं। वे चाहें तो लोहे के पेड़ बनवा लें।’ इस कथन में निहित भाव क्या है?
(अ) निंदा
(ब) व्यंग्य
(स) उपेक्षा
(द) प्रशंसा
Ans (ब)
44. किस क्रमांक का संधि विच्छेद असंगत है-
(अ) नदी + अंत = नद्यंत
(ब) मद्य + आधार = मध्याधार
(स) जाति + एकता = जात्येकता
(द) अधि + ऊढ़ा = अध्यूढ़ा
Ans (ब)
45. निराला ने अपने निबंधों में निम्न में से किस कवि को रहस्यवादी माना है?
(अ) तुलसीदास
(ब) कबीरदास
(स) सूरदास
(द) जायसी
Ans (अ)
46. योगी कथामृत किस महापुरुष से संबंधित है?
(अ) योगानंद जी से
(ब) स्वामी प्रणवानंद जी से
(स) महावतार बाबाजी से
(द) युक्तेश्वर जी से
Ans (अ)
47. तुलसीदास जी की कौनसी रचना में वीरगाथाकालीन चारण पद्धति का अनुसरण हुआ है?
(अ) कवितावली
(ब) विनय पत्रिका
(स) रामचरित मानस
(द) गीतावली
Ans (अ)
48. शुक्ल जी ने कालों का नामकरण निम्न में से किस आधार पर किया?
(अ) प्रमुख ग्रंथ
(ब) परंपरा
(स) प्रवृत्ति की प्रधानता
(द) कोई नहीं
Ans (स)
49. हिन्दी में फिल्म पत्रकारिता का आरंभ कब से माना जाता है –
(अ) 1942 ई. से
(ब) 1932 ई. से
(स) 1952 ई. से
(द) 1912 ई. से
Ans (ब)
50. खुमान रासो की प्रामाणिक प्रति कहां संग्रहित की गई है?
(अ) ग्वालियर संग्रहालय
(ब) जयपुर संग्रहालय
(स) मथुरा संग्रहालय
(द) पुणे संग्रहालय
Ans (द)
51. सिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं मेें अपने सिद्धांतों का प्रतिपादन जिस गूढ़ व प्रतीकात्मक भाषा में किया है, वह है –
(अ) संध्या भाषा
(ब) संदर्भ भाषा
(स) सूक्ष्म भाषा
(द) सांकेतिक भाषा
Ans (अ)
52. ‘जायसी’ की छंद योजना में (पद्मावत ग्रंथ में)
(अ) 5 अर्द्धालियों के बाद दोहे का विधान है
(ब) 4 अर्द्धालियों के बाद दोहे का विधान है
(स) 7 अर्द्धालियों के बाद दोहे का विधान है
(द) 3 अर्द्धालियों के बाद दोहे का विधान है
Ans (स)
53. द्वैतवाद के प्रवर्तक आचार्य निम्न में से कौन थे?
(अ) रामानंद
(ब) माधवाचार्य
(स) विष्णु स्वामी
(द) रामानुजाचार्य
Ans (ब)
54. ‘काहे री नलिनी तू कुम्हिलानी’ यह पंक्ति निम्न में से किस कवि की है?
(अ) दादू दयाल
(ब) हरिदास निरंजनी
(स) गुरु नानक
(द) कबीर
Ans (द)
55. निम्न संत कवियों के सही कालक्रम वाले विकल्प का चयन कीजिए –
(अ) अक्षर अनन्य-सुंदरदास-दादू- मलूकदास
(ब) दादू-मलूकदास-सुंददास-अक्षय अनन्य
(स) दादू-सुंदरदास-मलूकदास-अक्षय अनन्य
(द) अक्षर अनन्य-सुंदरदास-मलूकदास- दादू
Ans (ब)
56. ‘साहित्य लहरी’ की विषय वस्तु क्या है?
(अ) रस
(ब) पर्याय कोश
(स) छंद शास्त्र
(द) नायिका भेद
Ans (द)
57. वीरेन्द्र सिंह, तेज सिंह, चपला तथा क्रूर सिंह किस प्रसिद्ध उपन्यास के पात्र हैं –
(अ) विशाखादत्त
(ब) भूतनाथ
(स) नरेन्द्र मोहिनी
(द) चन्द्रकांता
Ans (द)
58. ‘कहे बिनु रहयो न परत, रहे राम। रस न परत’ यह पंक्ति निम्न में से किस काव्य ग्रंथ की है?
(अ) विनय पत्रिका
(ब) गीतावली
(स) दोहावली
(द) रामचरित मानस
Ans (अ)
59. निम्न में से कौनसा ग्रंथ कवि भूषण द्वारा रचित नहीं है?
(अ) शिवराज भूषण
(ब) शिवाबावनी
(स) छत्रसाल दशक
(द) छत्र प्रकाश
Ans (द)
60. किस आचार्य ने ‘व्युत्पत्ति’ को ‘निपुणता’ कहा है?
(अ) आचार्य दण्डी
(ब) आचार्य भामह
(स) आचार्य रुद्रट
(द) आचार्य मम्मट
Ans (द)
61. हिन्दी साहित्य में सूरदास जी को कौनसी उपाधि दी गई है?
(अ) चाँद
(ब) सूर्य
(स) महान कवि
(द) कृष्णभक्त कवि
Ans (ब)
62. निम्न में से कौनसे कवि रीतिबद्ध कवि है?
(अ) ठाकुर
(ब) बिहारी
(स) घनानन्द
(द) देव
Ans (द)
63. देव की निम्न में से कौनसी रचना नहीं है?
(अ) भवानी विलास
(ब) श्रंृगार निर्णय
(स) सुजान विनोद
(द) रस विलास
Ans (ब)
64. रीतिकाल का प्रमुख प्रतिनिधि कवि कौन है?
(अ) घनानंद
(ब) बिहारी
(स) केशवदास
(द) भूषण
Ans (ब)
65. सुमेलित कीजिए –
कवि का नाम जन्म
(ए) कबीर1. 1398 ई.
(बी) तुलसीदास2. 1589 वि.सं.
(सी) रहीम3. 1556 ई.
(डी) घनानंद4. 1746 ई.
एबीसीडी
(अ)4321
(ब)4231
(स)1234
(द)2143
Ans (स)
66. ‘पूरी अमी की कटोरिया सी, चिरजीवों विक्टोरिया रानी’ समस्या के पूरा होने पर किस कवि को ‘सुकवि’ की उपाधि प्रदान की गई?
(अ) श्रीधर पाठक
(ब) अंबिकादत्त व्यास
(स) मैथिलीशरण गुप्त
(द) भारतेन्दु
Ans (ब)
67. ‘मेरे चपल यौवल-बाल अचल अंचल में पड़ा सो मचल कर मत साल’ इन पंक्तियों के रचयिता हैं?
(अ) दिनकर
(ब) मैथिलीशरण गुप्त
(स) प्रसाद
(द) बाबू जगन्नाथ दास
Ans (ब)
68. अखबार समाचार लेखन हेतु असंगत विकल्प है –
(अ) समाचार लेखन में इंट्रो मिलता है
(ब) खबरें काॅलम में बँटी रहती हैं
(स) हार्ड न्यूज ही दशाई जाती है
(द) सीधा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है
Ans (द)
69. ‘स्वदेशी कुण्डल’ नामक काव्य संग्रह की रचना करने वाले कवि का नाम है –
(अ) गया प्रसाद शुक्ल
(ब) हरिऔंध
(स) राय देवी प्रसाद पूर्व
(द) रामचरत उपाध्याय
Ans (स)
70. ‘किन्तु जीवन कितना निरुपाय। लिया देख, नहीं संदेह, निराशा है जिसका परिणाम, सफलता का वह कल्पित गेह’ किस काव्य की पंक्ति है?
(अ) सरोज स्मृति
(ब) कामायनी
(स) साकेत
(द) राम की शक्ति पूजा
Ans (ब)
71. निम्न में से कौनसा जोड़ा गलत नहीं है?
(अ) प्रसाद-पलाश वन
(ब) पंत-प्रवासी के गीत
(स) नरेन्द्र शर्मा-द्रौपदी
(द) बच्चन-प्रभात फेरी
Ans (स)
72. ‘राम की शक्ति पूजा’ के संबंध में निम्न में से कौनसा कथन सत्य है?
(अ) निराला के राम लीला पुरुषोत्तम है
(ब) निराला के राम सामान्य मानव है
(स) निराला के राम अवतारी पुरुष है
(द) निराला के राम तुलसी के राम से भिन्न नहीं है
Ans (ब)
73. महादेवी वर्मा की रचनाओं पर किस दर्शन का प्रभाव द्रष्टव्य है?
(अ) शैव दर्शन
(ब) योग दर्शन
(स) जैन दर्शन
(द) बौद्ध दर्शन
Ans (द)
74. किस विकल्प में अशुद्ध वर्तनी का प्रयोग हुआ है –
(अ) शृखला
(ब) म्रदंग
(स) गवर्नर
(द) ब्रज
Ans (अ)
75. सुमेलित कीजिए –
शब्द विलोम शब्द
(ए) मग्न1. पदावनत
(बी) मानवीय2. पौरस्त्य
(सी) पाश्चात्य3. अमानवीय
(डी) पदोन्नत4. दुःखी/ऊपरी
5. अमंद
एबीसीडी
(अ)1234
(ब)4321
(स)5432
(द)5321(स)
76. वैद्यनाथ मिश्र का नाम नागार्जुन कैसे पड़ा?
(अ) नागार्जुन नामक विद्वान से प्रेरणा मिलने के कारण
(ब) नागार्जुन उपनाम से काव्य रचना करने के कारण
(स) इनके अध्यापक द्वारा प्यार से नागार्जुन कहे जाने के कारण
(द) बौद्ध धर्म की दीक्षा लेकर बौद्ध भिक्षु बनने के कारण
Ans (द)
77. छायावाद का मैनीफेस्टो (घोषणा-पत्र) किसे कहा जाता है –
(अ) पल्लवन
(ब) झरना
(स) कामायनी
(द) आंसू
Ans (अ)
78. ‘तार सप्तक’ क्या है?
(अ) सात निबंधों का संग्रह
(ब) सात कवियों की रचनाएं
(स) समान विचारधारा वाले सात लेखकों का जीवन परिचय
(द) चुने हुए सात सााहित्यकारों का संक्षिप्त परिचय
Ans (ब)
79. ‘भौर तै सांझ लौ कानन ओर निहारति। विराही वन की ओर क्यों निहार रही है?
(अ) सुजान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए
(ब) अपनी पीड़ा के कारण
(स) प्रिय से एकांत में मिलन के लिए
(द) एकांत जीवन के कारण
Ans (अ)
80. निम्नलिखित में से गलत सूची का चयन कीजिए –
(अ) इलाचन्द्र जोशी-सन्यासी, मां, भिखारिणी
(ब) जैनेन्द्र कुमार-परख, सुनीता, त्यागपत्र
(स) बेचन शर्मा ‘उग्र’-दिल्ली का दलाल, चंद हसीनों के खतूत
(द) विश्वम्भर नाथ शर्मा ‘कौशिक’-मां, भिखारिणी
Ans (अ)
81. निम्नलिखित उपन्यासों में से राहुल सांकृत्यायन के कौनसे उपन्यास हैं?
(अ) इरावती, बीज गुप्त, नागफणी का देश
(ब) मधुर स्वप्न, बहती गंगा, मशाल
(स) सिंह सेनापति, जय यौधेय, विस्मृत यात्री
(द) कल्याणी, परिणय, सुनीता
Ans (स)
82. ‘डायरी के नीरस पृष्ठ’, ‘आहुति’, ‘दीवाली’ संकलनों के रचयिता हैं –
(अ) इलाचन्द्र जोशी
(ब) फणीश्वर नाथ ‘रेणु’
(स) भैरव प्रसाद गुप्ता
(द) नागार्जुन
Ans (अ)
83. गीति नाट्य के संबंध में यह कथन निम्न में से किसका है – ‘गीत नाट्य तभी प्रश्रय पा सकता है जबकि उसकी कविता जनता को अपनी चीज मालूम दे और नाटक के पद्यमय वार्तालाप को सुनते हुए दर्शक कह सकें कि मैं भी कविता बोल सकता हूँ?’
(अ) जयशंकर प्रसाद
(ब) भगवती चरण वर्मा
(स) स्पैंगलर
(द) टी. एस. इलियट
Ans (अ)
84. निम्नलिखित में से रामविलास शर्मा के निबंध संकलन कौनसे नहीं है?
(अ) भाषा, साहित्य और संस्कृति
(ब) संस्कृति और साहित्य
(स) मानव सभ्यता का विकास
(द) भारतीय साहित्य का विकास
Ans (द)
85. निम्नलिखित में से असंगत को अलग कीजिए –
(अ) कटी उम्र होटलों में – विजय देव नारायण साही
(ब) दूसरी परंपरा की खोज – दूध नाथ सिंह
(स) अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग – विजय देव नारायण साही
(द) एक साहित्यिक की डायरी – मुक्ति बोध
Ans (ब)
86. ‘जागो फिर एक बार’ कविता में कवि निराला जी ने किस महान व्यक्तित्व के बलिदान एवं शौर्य का स्मरण किया है –
(अ) गुरु गोविन्द सिंह का
(ब) छत्रपति शिवाजी का
(स) महाराणा प्रताप का
(द) वीरसिंह बुंदेला का
Ans (अ)
87. निम्नलिखित जोड़ों में से अनुचित जोड़े का चयन कीजिए –
(अ) वे दिन वे लोग – शिव पूजन सहाय
(ब) जिन्दगी मुस्कायी – हरिशंकर परसाई
(स) रेखा और रंग – विनय मोहन शर्मा
(द) टूटा तारा – राधिका रमण प्रसाद सिंह
Ans (ब)
88. डाॅ. नगेन्द्र सिंह किस तरह के आलोचक हैं?
(अ) मार्क्सवादी
(ब) रसवादी
(स) व्यवहारवादी
(द) प्रभाववादी
Ans (ब)
89. यदि कोई ज्योतिषी किसी व्यक्ति से कहे कि ‘कल तुम्हारे हाथ-पांव टूट जाएंगे।’ तो उस व्यक्ति में कौनसा मनोभाव आएगा-
(अ) क्रोध
(ब) दुःख
(स) भय
(द) अनुराग
Ans (स)
90. काव्य के गुण के संबंध में असंगत कथन का चयन कीजिए –
(अ) भरत व दंडी ने गुणों के 20 प्रकार माने हैं
(ब) प्रसाद गुण का संबंध चित्त की निर्मलता व व्यापकता से हैं
(स) चित्त के द्रवित होेने की वृत्ति माधुर्य गुण है
(द) जो गुण श्रोता के रस में उत्साह, वीरता, आवेग आदि जागृत करने की क्षमता रखता है, ओज गुण कहलाता है
Ans (अ)
91. उपमेय पर उपमान का निषेध रहित आरोप होने पर कौनसा अलंकार होगा?
(अ) उपमा
(ब) विभावना
(स) प्रतीप
(द) रूपक
Ans (द)
92. ‘मेरे कथनों में पड़ा फ्रेश स्टार्ट’ इसका अर्थ है –
(अ) किसी चीज को संचालित करना
(ब) नया ताजा प्रारंभ
(स) किसी गाड़ी के स्टार्ट की आवाज
(द) रिश्वत पर हामी
Ans (ब)
93. निम्न में से किस/किन छंदों के सभी चरणों में मात्रा समान होती हैं?
(अ) चैपाई
(ब) हरिगीतिका
(स) अ व ब दोनों
(द) कोई नहीं
Ans (स)
94. ‘मूक होई वाचाल, पंगु चढ़ई गिरिवर गहन।
जासु कृपा सो दयालु, द्रवहुं सकल कलिमल दहन।।’ इस काव्यांश में छंद है-
(अ) सोरठा
(ब) चैपाई
(स) दोहा
(द) रोला
Ans (अ)
95. निम्नलिखित में से कौनसा स्वरूप रस का नहीं है?
(अ) वेदांतरस्पर्श शून्य
(ब) चिन्मय
(स) ब्रह्मानंद सहोदर
(द) निर्वचनीय
Ans (द)
96. वे बाह्य विकार जो सहृदय भावों को जाग्रत करते है, कहलाते हैं –
(अ) अनुभाव
(ब) विभाव
(स) स्थायीभाव
(द) संचारी भाव
Ans (ब)
97. ‘केला तबहि न चेतिया, जब ढिग जामी बेर। अब चेते क्या होत है, कांटति लीन्हों घेरि।।’ उपर्युक्त दोहे में केले और बेर का प्रयोग किस रूप में हुआ है?
(अ) मिथक
(ब) बिंब
(स) प्रतीक
(द) बिंब और प्रतीक दोनों
Ans (द)
98. बिंब से संबंधित कौनसा कथन असत्य है?
(अ) बिंब में किसी मूर्त स्वरूप के द्वारा विचार का आभास होता है
(ब) शब्दों के माध्यम से ऐसा वर्णन करना कि काल्पनिक रूप से हम किसी वस्तु की ध्वनि सुन सकें बिंब कहलाता है
(स) ऐसा वर्णन जो आंखों के सामने एक दृश्य उपस्थित कर दे चाक्षुस बिंब होता है
(द) स्पर्श बिंब में ऐसा वर्णन जिसमें त्वचा द्वारा स्पर्श महसूस करने का आभास होता है(अ)
निम्न अवतरण को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों (प्रश्न 99 से 105 तक) के उत्तर दीजिए –
आज की दुनिया पागल हाथियों की तरह से है जो दल-दल में उत्तरोत्तर लड़ते हुए रसातल में धंसते चले जा रहे हैं। जब बच्चे आपस में लड़ते हैं, पटाखे चलाते हैं तो ये तथा कथित समझदार लोग उपदेश देते हैं: देखो बच्चों, लड़ो मत, इस प्रकार की हरकत ठीक नहीं है। लेकिन समस्या तब आती है जब ये सयाने ही व्यंग्यबाण अथवा दोषारोपण जैसे बमों का प्रयोग करते हैं। इनको रोकने के लिए इन्हें कौन समझाए? देखा जाए तो यह बात उभरकर सामने आती है कि सभ्यता के विकास के साथ-साथ जितना विकास द्वंद्व, वैमनस्य तथा आपसी बिखराव बढ़ा है, उस अनुपात में मनुष्यता नहीं। यह तो उत्तरोत्तर कम ही हुई है। वर्तमान में यह धारणा बन चुकी है कि जो जितना मारक व विध्वसंक है, वह उतना ही महान व पूज्य माना जाता है। ऐसे लोग स्वयं को जनवादी, जनतंत्रवादी तथा सत्य का अवतार मानते हैं, परंतु होता है दीपक तले अंधेरा। अमेरिका में आतंकवाद की घटना इसका जीता-जागता प्रमाण है। दुनिया के ‘हीरो’ को चंद लोगों ने उसकी सारी सुरक्षा व्यवस्थाओं को धत्ता बताकर ‘जीरो’ सिद्ध कर दिया। यह सत्य है कि जब तक अपविज्ञान की अपेक्षा सत् विज्ञान का विकास नहीं होगा तब तक भद्र बर्बरता से मनुष्य की मुंक्ति संभव नहीं है।
99. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक होगा –
(अ) हासमान सभ्यता
(ब) बर्बरता से मुक्ति
(स) दुनिया – पागल हाथी
(द) अपविज्ञान नहीं सत्विज्ञान
Ans (द)
100. विकास के साथ किसका ह्रास हुआ है?
(अ) वैमनस्य का
(ब) मानवता का
(स) आतंकावाद का
(द) कूटनीति का
Ans (ब)
101. अमेरिका में हुए आतंकवाद हमलों के माध्यम से अमेरिका के लिए चरितार्थ होने वाली सबसे सटीक लोकोक्ति है –
(अ) दिया तले अंधेरा
(ब) चंद्रमा को भी ग्रहण लगता है
(स) एक हाथ से ताली नहीं बजती
(द) अब पछताए क्या होत है जबकि चिडिया चुग गई खेत
Ans (अ)
102. ऐसा क्यों कहा गया है कि ‘आज की दुनिया पागल हाथियों की तरह है?’
(अ) विवेक के अभाव में भौतिक शक्ति का दुरुपयोग हो रहा है
(ब) शारीरिक शक्ति बढ़ी है मानसिक नहीं
(स) भौतिक शक्ति तो बहुत बढ़ी है पर विवेक नहीं
(द) ये सभी
Ans (द)
103. महान व पूज्य किसे माना जाता है?
(अ) जो विकसित है
(ब) जो साधन सम्पन्न है
(स) जो दूसरों को नष्ट कर सकता है
(द) जो ताकतवर है
Ans (स)
104. भद्र बर्बरता का परिचायक कौन है?
(अ) जो मूलतः तो बर्बर है किन्तु दिखने में भद्र है
(ब) जो भद्रता को बर्बरता के साथ प्रस्तुत करता है
(स) जो मूलतः तो भद्र है किन्तु व्यवहार में बर्बर है
(द) जो भद्र लोगों के प्रति बर्बर है
Ans (अ)
105. अपविज्ञान का पर्यायवाची शब्द है –
(अ) अविज्ञान
(ब) बुरा विज्ञान
(स) सुविज्ञान
(द) निम्न विज्ञान
Ans (ब)
अधोलिखित पद्यांश को पढ़कर निम्न प्रश्नों (106 से 108 तक) के उत्तर दीजिए –
बाधाएं आएं तन पर, देखूं नयन-मन भर,
मुझे देख तू सजल दृगों से, अपलक, उर के शतदल पर
क्लेदयुक्त अपना तन दूंगा, मुक्त करूंगा तुझे अटल, तेरे चरणों पर देकर बलि, सकल श्रेय-श्रम संचित फल
106. ‘मुक्त करूंगा तुझे अटल’ में कवि किसको मुक्त करने का अटल निर्णय लेता है?
(अ) बंधुआ मजदूरों को
(ब) अपनी प्रेयसी को
(स) अपनी जन्मभूमि अर्थात् भारत माता को
(द) जेल में बंद स्वतंत्रता सेनानियों को
Ans (स)
107. कवि मातृभूमि पर क्या-क्या बलिदान करने की बात कर रहा है?
(अ) समस्त सांसारिक सुख
(ब) श्रम से अर्जित पूरी कमाई
(स) अ व ब दोनों
(द) कोई नहीं
Ans (स)
108. ‘बाधाएं आएं तन पर’ में कवि का बाधाओं से क्या आशय है?
(अ) शारीरिक यातनाएं
(ब) आर्थिक हानियां
(स) मानसिक संताप
(द) ये सभी
Ans (अ)
109. शुक्ल ने निम्न में से किसे ‘जीवनोत्सव’ का कवि कहा है?
(अ) तुलसीदास
(ब) जायसी
(स) नंददास
(द) सूरदास
Ans (द)
110. आधुनिक काल में रचित हिन्दी का प्रथम महाकाव्य किसे माना जाता है?
(अ) साकेत
(ब) प्रिय प्रवास
(स) अधखिला फूल
(द) कामायिनी
Ans (ब)
111. शिक्षा मनोविज्ञान, शिक्षक की सहायता करता है –
(अ) छात्रों को जानने में
(ब) कक्षा की समस्याओं को जानने में
(स) स्वयं को जानने में
(द) ये सभी
Ans (द)
112. शिक्षण के समय शिक्षक को आवश्यक रूप से ध्यान में रखना चाहिए –
(अ) केवल विषय
(ब) केवल शिक्षार्थी
(स) विषय एवं शिक्षार्थी दोनों
(द) सामाजिक वातावरण
Ans (स)
113. मनोविज्ञान के किस संप्रदाय ने वस्तुनिष्ठ व तथ्यों पर आधारित अध्ययन करने की बात कही?
(अ) व्यवहारवाद
(ब) संरचनावाद
(स) संज्ञानवाद
(द) मनोविश्लेषण वाद
Ans (अ)
114. एक प्रभावी शिक्षक अपने अधिगमकर्ताओं को सामूहिक क्रियाओं में सम्मिलित करते हैं, क्योंकि इससे ‘सीखना’ सुगम बनाने के अतिरिक्त यह विकास करता है –
(अ) दुश्चिन्ता
(ब) समाजीकरण
(स) संघर्ष
(द) मूल्य द्वंद्व
Ans (ब)
115. शिक्षक के लिए श्रेष्ठ संप्रेषण कौशल क्यांे महत्वपूर्ण है?
1. प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए
2. अभिभावकों एवं समूहों के शिक्षण के लिए
3. व्यक्तिगत एवं समूहों के शिक्षण के लिए
4. उसके स्वयं की संतुष्टि के लिए
सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) 1 व 3(ब) 2 व 4
(स) 1 व 2(द) ये सभी
Ans (द)
116. किशोरों में उचित संवेगात्मक विकास हेतु शिक्षक को करना चाहिए –
(अ) पाठ्येत्तर कार्यक्रमों का रोचक रूप में आयोजन
(ब) शिक्षण की परंपरागत विधियों का उपयोग
(स) दण्ड देना
(द) कक्षा-कक्ष में कठोर अनुशासन बनाना
Ans (अ)
117. मानव विकास होता है –
(अ) वैयक्तिक
(ब) क्रमिक
(स) निरंतर
(द) ये सभी
Ans (स)
118. निम्न मेें से कौनसी अवधि यौवनारंभ कहलाती है?
(अ) 6 से 9 वर्ष
(ब) 10 से 12 वर्ष
(स) 13 से 16 वर्ष
(द) 17 से 19 वर्ष
Ans (ब)
119. निम्न में से कौनसा व्यक्तित्व का जैविक निर्धारक है?
(अ) आकांक्षा स्तर
(ब) आनुवांशिक प्रभाव
(स) जन्म क्रम
(द) सामाजिक-आर्थिक स्तर
Ans (स)
120. निम्नलिखित में से कौनसा विकास का सिद्धांत नहीं है?
(अ) यह सामान्य से विशिष्ट की ओर आगे नहीं बढ़ती है
(ब) यह अन्तःक्रिया का उत्पाद है
(स) यह वैयक्तिक प्रक्रिया है
(द) यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है
Ans (अ)
121. अधिगम का क्षेत्र सिद्धांत निम्न में से किसने प्रतिपादित किया?
(अ) हल
(ब) कोहलर
(स) पावलोव
(द) लेविन
Ans (द)
122. आवश्यक रूप से सीखना जुड़ा हुआ है उद्दीपन प्रत्युत्तर से –
(अ) सामाजिक उपागम
(ब) व्यवहारवादी उपागम
(स) नैतिक उपागम
(द) आर्थिक उपागम
Ans (ब)
123. प्रभावशाली अधिगम के आयाम है –
(अ) श्रृंखला अधिगम
(ब) उत्तेजन अनुक्रिया अधिगम
(स) संकेत अधिगम
(द) ये सभी
Ans (द)
124. समस्या समाधान के बारे में संज्ञानवादी कहते हैं –
(अ) यह चिन्तन प्रक्रिया पर आधारित है
(ब) यह प्रयास व त्रुटि पर आधारित है
(स) यह पुनर्बलन पर आधारित है
(द) यह उद्दीपन-प्रत्युत्तर अनुबंध है
Ans (अ)
125. निम्न में से कौनसा ब्रूनर के सिद्धांत में नहीं है?
(अ) ज्ञान की पर्याप्तता की जांच
(ब) अर्जित ज्ञान का रूपांतरण
(स) ज्ञान की अपर्याप्तता की जांच
(द) नवीन ज्ञान एवं सूचना को ग्रहण करना
Ans (स)
126. आत्म संप्रेषण को कहते हैं –
(अ) अंतवैयक्तिक संप्रेषण
(ब) जन संप्रेषण
(स) समूह संप्रेषण
(द) कोई नहीं
Ans (अ)
127. निम्नलिखित में से कौनसा संवेगात्मक बुद्धि का आयाम नहीं है?
(अ) चिंतन का संवेगात्मक सुगमीकरण
(ब) समस्या समाधान की जन्मजात क्षमता
(स) संवेगों की समझ व विश्लेषण
(द) संवेगों का प्रत्यक्षीकरण, मूल्यांकन और अभिव्यक्ति
Ans (ब)
128. ऐसी सुरक्षा प्रक्रिया जिसके अंतर्गत कोई व्यक्ति अपने विचारों एवं क्रियाओं को दूसरे व्यक्ति के अनुरूप बनाने का प्रयत्न करता है, कहलाती है –
(अ) तादात्मीकरण
(ब) प्रक्षेपण
(स) अन्तःक्षेपण
(द) दमन
Ans (अ)
129. भावात्मक बुद्धि का प्रमुख प्रसंग है –
(अ) दूसरों की भावनाओं को पहचानना
(ब) अपने स्वयं की भावनाओं को जानना
(स) अपने भावों को व्यवस्थित करना
(द) ये सभी
Ans (द)
130. मानसिक स्वास्थ्य का लक्षण निम्न में से कौनसा नहीं है?
(अ) आत्म विश्वास
(ब) सहनशीलता
(स) अपरिपक्वता
(द) सामंजस्य की योग्यता
Ans (स)
131. निम्नलिखित में से कौनसा सूचना पर कार्यवाही करने से संबंधित प्रतिमान नहीं है?
(अ) संप्रत्यय उपलब्धि प्रतिमान
(ब) सामाजिक पूछताछ प्रतिमान
(स) पूछताछ प्रशिक्षण प्रतिमान
(द) आगमन चिंतन प्रतिमान
Ans (ब)
132. शिक्षण प्रतिमान के निम्न में से कौनसे तत्व है?
(अ) उद्देश्य व संरचना
(ब) लक्ष्य व उद्देश्य
(स) सामाजिक प्रणाली एवं मूल्यांकन
(द) ये सभी
Ans (द)
133. निम्न में से सही जोड़े का चयन कीजिए-
(अ) सुकरात-निष्पत्ति शिक्षण प्रतिमान
(ब) फ्लैंडर-सामाजिक अन्तःक्रिया प्रतिमान
(स) ग्लेशर-कम्प्यूटर आधारित शिक्षण प्रतिमान
(द) फ्लैंडर-बुनियादी शिक्षण प्रतिमान
Ans (ब)
134. अभिक्रमित अधिगम सिद्धांत निम्न में से किस पर आधारित है?
(अ) क्रिया प्रसूत अनुकूलन
(ब) क्षेत्र सिद्धांत
(स) परंपरागत अनुबंधन
(द) गेस्टाल्ट अधिगम सिद्धांत
Ans (अ)
135. निम्नलिखित में से कौनसी अनुदेशन सामग्री नहीं है?
(अ) छपी सामग्री
(ब) आॅडियो केसेट
(स) ओवर हेड प्रोजेक्टर
(द) ट्रांसपेरेन्सी
Ans (स)
136. की-बोर्ड की सबसे लंबी कुंजी निम्न में से कौनसी है?
(अ) शिफ्ट
(ब) स्पेस बार
(स) एन्टर
(द) होम
Ans (ब)
137. ‘कम्प्यूटर के जनक’ के नाम से निम्न में से कौन जाना जाता है?
(अ) चाल्र्स बाबेज
(ब) रोजेन बर्ग
(स) लैरी पेज
(द) बिल गेट्स
Ans (अ)
138. रैम से क्या तात्पर्य है –
(अ) रियली एक्सेसिबल मैमोरी
(ब) रीड एक्सेस मैमोरी
(स) रेन्डम एवेलेबल मैमोरी
(द) रेन्डम एक्सेस मैमोरी
Ans (अ)
139. सूचना प्रौद्योगिकी के कार्य हैं –
(अ) सूचनाओं की प्रोसेसिंग
(ब) सूचनाओं का संग्रह
(स) सूचनाओं का संप्रेषण
(द) ये सभी
Ans (द)
140. कम्प्यूटर सह-अधिगम की विशेषता है –
(अ) विद्यार्थी अपनी गति से सीख लेते हैं
(ब) प्रतिभाशाली बालकों के लिए उपयोगी है
(स) पाठ्यक्रम आसानी से पूरा हो जाता है
(द) शिक्षक का शिक्षण कार्य आसान हो जाता है
Ans (अ)
141. लोजाइन के उदात्त के 5 स्रोतों में से कला के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौनसा तत्व नहीं है?
(अ) अलंकारों की समुचित योजना
(ब) प्रबल भावावेग की प्रेरणा
(स) गरिमा और ऊँचाई का समग्र प्रभाव
(द) अभिजात पद-रचना
Ans (ब)
142. नव्य-शास्त्रवादियों द्वारा ‘‘काव्य प्रकृति की अनुकृति है।’’ की व्याख्या निम्नलिखित में से कौनसी नहीं है?
(अ) वस्तु ‘जैसी होनी चाहिए’
(ब) वस्तु ‘जैसी वह है’
(स) वस्तु का यथावत् प्रत्यांकन
(द) वस्तु की वस्तुनिष्ठता का महत्व
Ans (अ)
143. निम्न में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का निबंध संग्रह नहीं है –
(अ) कल्पलता
(ब) विचार-प्रवाह
(स) धरातल
(द) विचार और वितर्क
Ans (स)
144. रस निष्पत्ति के विषय में असंगत कथन का चयन कीजिए –
(अ) सांख्यक भट्टनायक के ‘भुक्तिवाद’ के अनुसार विभाव, अनुभाव, और व्यभिचारी भावों से भोज्य-भोजक भाव के रस की भुक्ति होती हैं
(ब) रस की निष्पत्ति का अभिप्राय काव्य रचना से है
(स) भट्ट लोलट ने रस को सामाजिकों से नहीं जोड़ा
(द) नैयायिक शंकुक के ‘अनुमितिवाद’ के अनुसार विभाव, अनुभाव और व्यभिचारी भावों से रस की अनुमिति होती है
Ans (ब)
145. ‘सौंदर्य’ तथा ‘शौर्य’ शब्दों में प्रत्यय लगा है –
(अ) य
(ब) र्य
(स) अ
(द) अन
Ans (अ)
146. रस-सिद्धांत प्रस्तुत करता है –
(अ) रचनाकार की काव्य-कल्पना की
(ब) रचनाकार के आनंद को
(स) सामाजिक के आनंद को
(द) ये सभी
Ans (द)
147. प्रतिभा होती है –
(अ) कारयित्री प्रतिभा
(ब) भावयित्री प्रतिभा
(स) अ व ब दोनों
(द) कोई नहीं
Ans (स)
148. ‘स्वराज भवन’ व ‘अल्मोडे का बाजार’ किस प्रकार की विद्या है –
(अ) डायरी विद्या
(ब) संस्मरण विद्या
(स) रिपोर्ताज विद्या
(द) कहानी विद्या
Ans (स)
149. अनुकरण को ‘सर्जनात्मक दर्शन की क्रिया’ अथवा प्रायः पुनः सृजन का ही दूसरा नाम निम्नलिखित में से कौनसा विद्वान स्वीकार करता है?
(अ) एट किंस
(ब) गिलबर्ट मरे
(स) बूचर
(द) स्काॅट जेम्स
Ans (अ)
150. जो पत्र किसी व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक एवं निजी होते हैं, वे क्या कहलाते हैं –
(अ) औपचारिक पत्र
(ब) अनौपचारिक पत्र
(स) निजी पत्र
(द) सरकारी पत्र
Ans (ब)