UPSC Pre Solved Paper ( General Studies )  Test - 01

UPSC PRE SOLVED PAPER

UPSC Pre Solved Paper ( General Studies )  Test – 01

 

Q.1) भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

(1) गैर-सरकारी विधेयक ऐसा विधेयक है जो संसद के ऐसे सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, जो निर्वाचित नहीं है, किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा नाम निर्दिष्ट है

(2) हाल ही में भारत की संसद के इतिहास में पहली बार एक गैर- सरकारी विधेयक पारित किया गया है

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है-

[A] केवल 1

[B] केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D]  न तो 1 न ही 2

 

Answer – [D]

 

Q.2) ऋग्वेद कालीन आर्यों और सिंधु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(1) ऋग्वेद कालीन आर्य कवच और शीरस्त्राण (हेलमेट )का उपयोग करते थे, जबकि सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता|

(2) ऋग्वेद कालीन आदमियों को स्वर्ण,चांदी और ताम्र का ज्ञान था, जबकि सिंधु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लौह का ज्ञान था|

(3) ऋग्वेद कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था, जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिंधु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे|

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल 1

[B] केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [C]

 

Q.3) पूर्व अधिगम की मान्यता स्कीम का कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में उल्लेख किया जाता है-

[A] निर्माण कार्य में लगे कर्म कारों के पारंपरिक मार्गो से अर्जित कौशल का प्रमाणन

[B] दूरस्थ अधिगम कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय में व्यक्तियों को पंजीकृत करना

[C]  सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ उपक्रमों में ग्रामीण और नगरीय निर्धन लोगों के लिए कुछ कुशल कार्य आरक्षित करना

[D] राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के अधीन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अर्जित कौशल का प्रमाणन

Answer – [D]

Best Online Upsc Test Series 

Q.4) पारिस्थितिक दृष्टिकोण से पूर्वी घाट और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किस का महत्व अधिक है-

[A] सत्यामंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र

[B] नल्लामला वन

[C]  नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान

[D] शेषाचलम जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र

Answer – [A]

 

Q.5) समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें-

[A] विशेषाधिकारों का अभाव है

[B]  अवरोधों का अभाव है

[C]  प्रतिस्पर्धा का अभाव है

[D] विचारधारा का अभाव है

Answer – [A]

 

Q.6) वाणिज्य में प्राणी जात और वनस्पति जात के व्यापार संबंधी विश्लेषण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. TRAFFIC संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत एक ब्यूरो है|

  2. ट्रैफिक का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन पादपों और जंतुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को खतरा ना हो

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] ना तो 1 ना ही 2

Answer – [A]

UPSC Pre Solved Paper ( General Studies )  Test – 01

Q.7) संविधान के 42 वें संशोधन द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत राज्य की नीति के निदेशक तत्व में जोड़ा गया था?

[A]  पुरुष और स्त्री दोनों के लिए समान कार्य का समान वेतन

[B]  उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की सहभागिता

[C] काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता पाने का अधिकार

[D] श्रमिकों के लिए निर्वाह योग्य वेतन एवं काम की मानवीय दशाएं सुरक्षित करना

Answer – [B]

 

Q.8) निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सही है-

[A] अधिकार नागरिकों के विरुद्ध राज्य के दावे हैं

[B] अधिकार वे विशेषाधिकार हैं जो किसी राज्य के संविधान में समाविष्ट हैं

[C] अधिकार राज्य के विरुद्ध नागरिकों के दावे हैं

[D] अधिकार अधिकांश लोगों के विरुद्ध कुछ नागरिकों के विशेषाधिकार हैं

Answer – [C]

 

Q.9) निम्नलिखित में से कौन विश्व के देशों के लिए सार्वभौम लैंगिक अंतराल सूचकांक का श्रेणी करण प्रदान करता है-

[A]  विश्व आर्थिक मंच

[B] U.N.मानव अधिकार परिषद

[C] U.N. वुमन

[D] विश्व स्वास्थ्य संगठन

Answer – [A]

Q.10) स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2017 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है

  1. यह हमारे देश के प्रत्येक शहर को एक दशक में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित एक स्कीम है|
  2. यह हमारे देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए नई डिजिटल प्रौद्योगिक नवप्रवर्तनों के अभिज्ञान की एक पहल है|
  3. यह एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य एक दशक में हमारे देश में सभी वित्तीय लेनदेन को पूरी तरह से डिजिटल करना है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल 1 और 3

[B]  केवल 2

[C]  केवल 3

[D] केवल 2 और 3

Answer – [B]

 

 

UPSC Pre Solved Paper ( General Studies )  Test – 01

 

Q.11) मौद्रिक नीति समिति (मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है-

  1. यह आरबीआई की मानक ब्याज दरों का निर्धारण करती है
  2. यह है एक 12 सदस्यीय निकाय है, जिसमें आरबीआई का गवर्नर शामिल है तथा प्रत्येक वर्ष इसका पुनर्गठन किया जाता है
  3. यह केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करती है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 1 और 2

[C] केवल 3

[D] केवल 2 और 3

Answer – [A]

 

Q.12) मणिपुरी संकीर्तन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है
  2. केवल करताल ही वह एकमात्र वाद्य यंत्र है, जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है
  3. यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए प्रदर्शित किया जाता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है-

[A] एक 2 और 3

[B] केवल 1 और 3

[C]  केवल 2 और 3

[D] केवल 1

Answer – [B]

 

Q.13) निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबंधित था

  1. लॉर्ड कार्नवालिस

  2. एलेग्जेंडर रीड

  3. थॉमस मुनरो

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 1 और 3

[C]  केवल 2 और 3

[D] 1 2 और 3

Answer – [C]

 

Q.14) प्रदूषण की समस्याओं के समाधान करने के संदर्भ में जेेैवोपचारण तकनीक के कौन से लाभ हैं

  1. यह प्रकृति में घटित होने वाले जैव निम्नीकरण प्रक्रिया का ही समर्थन कर प्रदूषण को स्वच्छ करने की तकनीक है

  2. कैडमियम और लेैड जैसी भारी धातुओं से युक्त किसी भी संदूषक को सूक्ष्मजीवों के प्रयोग से जैवोपचारण द्वारा सहज ही और पूरी तरह उपचारित किया जा सकता है

  3. जैवोपचारण के लिए विशेषत: अभिकल्पित सूक्ष्मजीवों को सृजित करने के लिए अनुवांशिक इंजीनियरी को प्रयोग किया जा सकता है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [D]

 

Q.15) स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम व्याख्या यही की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है-

[A]  संघवाद का

[B] लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का

[C]  प्रशासकीय प्रत्यायोजन का

[D]  प्रत्यक्ष लोकतंत्र का

Answer – [B]

 

Q.16) 1929 का व्यापार विवाद अधिनियम अग्र लिखित में से किसका का उपबंध करता है-

[A]  उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की भागीदारी

[B] औद्योगिक झगड़ों के दमन के लिए प्रबंधन के पास मनमानी करने की शक्ति

[C] व्यापार विवाद की स्थिति में ब्रिटिश न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप

[D] अधिकरणों की प्रणाली तथा हड़तालो पर रोक

Answer – [D]

 

Q.17) समाचारों में आने वाले डिजिटल एकल बाजार कार्यनीति पद किसे निर्दिष्ट करता है-

[A] ASEAN को

[B] BRICS को

[C]  EU को

[D] G-20 को

Answer – [C]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Q.18) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

भारत के संविधान के संदर्भ में राज्य की नीति के निदेशक तत्व

  1. विधायिका के कृत्यों पर निर्बंधन करते हैं

  2. कार्यपालिका के कृत्यों पर

    निर्बंधन करते हैं

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है-

[A] केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [A]

 

Q.19) भारत में एक ऐसा स्थान है, जहां यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोकन करें तो आप पाएंगे कि दिन में दो बार समुद्री जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है और फिर तट पर वापस आ जाता है और जब जल पीछे हटा होता है तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं यह अनूठी घटना कहां देखी जाती है-

[A]  भावनगर में

[B] भीमुनिपटनम में

[C] चांदीपुर में

[D] नागपट्टिनम में

Answer – [B]

 

Q.20) बेनामी संपत्ति लेन-देन का निषेध अधिनियम 1988 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. किसी संपत्ति का लेनदेन बेनामी लेनदेन नहीं समझा जाएगा यदि संपत्ति का मालिक उस लेनदेन के बारे में अवगत नहीं है|
  2. बेनामी पाई गई गई संपत्तियां सरकार द्वारा जप्त किए जाने के लिए दायी होगी|
  3. यह अधिनियम जांच के लिए तीन प्राधिकारियों का उपबंध करता है किंतु यह किसी अपीलीय क्रियाविधि का उपबंध नहीं करता|

अभी कथनों में से कौन सा सही है-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C] केवल 1 और 3

[D] केवल 2 और 3

Answer – [B]

 

Q.21) कुछ कारणवश यदि तितलियों की जाति (Species)की संख्या में बड़ी गिरावट होती है तो इसके संभावित परिणाम क्या हो सकते हैं?

  1. कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.                    
  2. 2. कुछ कृष्य पौधों में कवकीय संक्रमण प्रचंड रूप से बढ़ सकता है
  3. इसके कारण बर्रो,मकड़ियों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समष्टि में गिरावट हो सकती है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [A]

 

Q.22) शैवाल आधारित जैव ईंधनो का उत्पादन संभव है लेकिन इस उद्योग के संवर्धन में विकासशील देशों की क्या संभावित सीमाएं हैं

  1. शैवाल आधारित जैव ईंधनो का उत्पादन केवल समुद्रों में ही संभव है महाद्वीपों पर नहीं
  2. शैवाल आधारित जैव – इंधन उत्पादन को स्थापित करने और इंजीनियरी करने हेतु निर्माण पूरा होने तक उच्च स्तरीय विशेषज्ञता/प्रौद्योगिकी की जरूरत होती है
  3. आर्थिक रूप से व्यवहार्थ उत्पादन लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता होती है जिससे पारिस्थितिक एवं सामाजिक सरोकार उत्पन्न हो सकते हैं

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1 और 2

[B] केवल 2 और 3

[C]  केवल 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [B]

 

Q.23) निम्नलिखित में से कौन से “राष्ट्रीय पोषण मिशन” के उद्देश्य हैं?

  1. गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण से संबंधित जागरूकता उत्पन्न करना|
  2. छोटे बच्चों,किशोरियों तथा महिलाओं में रक्ताल्पता की घटना को कम करना|
  3. बाजरा, मोटा अनाज तथा अपरिष्कृत चावल के उपभोग को बढ़ना|
  4. मुर्गी के अंडों के उपभोग को बढ़ाना|

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1 और 2

[B] केवल 1, 2 और 3

[C] केवल1, 2 और 4

[D] केवल 3 और 4

Answer – [A]

 

Q.24) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. फैक्ट्री एक्ट 1881 औद्योगिक कामगारों की मजदूरी नियत करने के लिए और कामगारों को मजदूर संघ बनाने देने की दृष्टि से पारित किया गया था

  2. एम एम लोखंडे ब्रिटिश भारत में मजदूर आंदोलन संगठित करने में अग्रगामी थे

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है-

[A] केवल 1

[B]  केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [C]

UPSC Pre Solved Paper ( General Studies )  Test – 01

Q.25)  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में आर्थिक रूप से किए जाते हैं

  2. विखंडनीय सामग्रियों पर अंतरराष्ट्रीय पैनल अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का एक अंग है

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो एक न ही 2

 

Answer – [A]

 

Q.26) 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था-

[A] केंद्रीय एंव प्रांतीय सरकारों की अधिकारिता निश्चित करना

[B] भारत के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की शक्तियां निश्चित करना

[C] राष्ट्रवादी प्रेस पर सेंसर व्यवस्था अधिरोपित करना

[D] भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच संबंध सुधारना

Answer – [D]

 

Q.27) निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली(NPS)में सम्मिलित हो सकता है?

[A] केवल निवासी भारतीय नागरिक

[B] केवल 21 से 55 तक की आयु के व्यक्ति

[C] राज्य सरकारों के सभी कर्मचारी जो, संबंधित राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचना किए जाने की तारीख के पश्चात सेवा में आए हैं|

[D]  सशस्त्र बलों समेत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी, जो 1 अप्रैल 2004 को या उसके बाद सेवा में आए हैं|

Answer – [C]

 

Q.28) तीस्ता नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है
  2. रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है
  3. तीस्ता नदी भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है

उपर्युक्त में से कौनसा/से सही है?

[A]  केवल 1 और 3

[B]  केवल 2

[C]  केवल 2 और 3

[D] 1,2 और 3

Answer – [A]

 

Q.29)  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में जिका वायरस रोग उसी मच्छर द्वारा संचालित होता है जिससे डेंगू संचारित होता है

  2. जीका वायरस रोग का लैंगिक संचरण होना संभव है

[A]  केवल 1

[B] केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो एक न ही 2

Answer – [C]

 

Q.30) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो(BIS) का मानक चिन्ह अनिवार्य है

  2. AGMARK खाद्य एवं कृषि संगठन(FAO) द्वारा जारी एक प्रमाणन चिन्ह है

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [A]

 

Q.31) राष्ट्रीय कृषि बाजार स्कीम को क्रियान्वित करने के/का क्या लाभ हैं?

  1. यह कृषि वस्तुओं के लिए सर्व भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है

  2. यह कृषकों के लिए राष्ट्रव्यापी बाजार सुलभ कराता है जिसमें उनके उत्पाद की गुणता के अनुरूप कीमत मिलती है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [A]

 

Q.32) राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति (नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पॉलिसी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS समझौते की प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है
  2. औधोगिक नीति और संवर्धन विभाग भारत में बौद्धिक संपदा अधिकारों के विनियमन के लिए केंद्रक अभिकरण है

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है?

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [C]

 

Q.33) वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम 1972 के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा विधि द्वारा किए गए कतिपय उपबंध के अधीन होने के सिवाय निम्नलिखित में से कौन सा/से प्राणी का शिकार नहीं किया जा सकता

  1. घड़ियाल
  2. भारतीय जंगली गधा
  3. जंगली भैंस

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D]  1, 2 और 3

Answer – [D]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Q.34) भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI)के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. QCI का गठन भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था
  2. QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [C]

 

Q.35)  भारत में लघु वित्त बैंकों को स्थापित करने का क्या प्रयोजन है?

  1. लघु व्यवसाय इकाइयों को ऋण की पूर्ति करना
  2. लघु और सीमांत कृषकों को ऋण की पूर्ति करना
  3. युवा उद्यमियों को विशेषत: ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

[A]  केवल 1 और 2

[B]  केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D]  1 2 और 3

 

Answer – [A]

 

Q.36) एकीकृत भुगतान अंतरा पृष्ठ(UPI) को कार्यान्वित करने से निम्नलिखित में से किसके होने की सर्वाधिक संभाव्यता है?

[A] ऑनलाइन भुगतानों के लिए मोबाइल वॉलेट आवश्यक नहीं होंगे

[B] लगभग दो दशकों में पूरी तरह भौतिक मुद्रा का स्थान डिजिटल मुद्रा ले लेगी

[C] एफडीआई अंतर्वाह में भारी वृद्धि होगी

[D] निर्धन व्यक्तियों को उपादानों  का प्रत्यक्ष अंतरण बहुत प्रभावकारी हो जाएगा

Answer – [A]

 

Q.37) कभी-कभी समाचारों में ” इवेंट होराइजन ” ” सिंगुलेरिटी ” ” स्ट्रिंग थिअरी ” और ” स्टैंडर्ड मॉडल ” जैसे शब्द किस संदर्भ में आते हैं?

[A] ब्रह्मांड का प्रेक्षण और बोध

[B] सूर्य और चंद्र ग्रहणों का अध्ययन

[C] पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों का स्थापन

[D] पृथ्वी पर जीवित जीवो की उत्पत्ति और क्रम विकास

Answer – [A]

 

Q.38) भारत में कृषि के संदर्भ में प्राय समाचारों में आने वाले जीनोम अनुक्रमण(Genome Sequencing) की तकनीक का आसन्न भविष्य में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है?

  1. विभिन्न फसली पौधों में रोग प्रतिरोध और सूखा सहिष्णुता के लिए आनुवंशिक सूचकों का अभिज्ञान करने के लिए जिनोम अनुक्रमण का उपयोग किया जा सकता है
  2. यह तकनीक फसली पौधों की नई किरणों को विकसित करने में लगने वाले आवश्यक समय को घटाने में मदद करती है
  3. इसका प्रयोग फसलों में पोषी रोगाणु संबंधों को समझने के लिए किया जा सकता है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल 1

[B]  केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [D]

 

Q.39) भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किस में प्रतिबिंबित होता है?

[A] उद्देशिका

[B] मूल अधिकार

[C] राज्य में नीति के निदेशक तत्व

[D] मूल कर्तव्य

Answer – [A]

 

Q.40) यदि आप कोहिमा से कोट्टायम की यात्रा सड़क मार्ग से करते हैं तो आपको मूल स्थान और गंतव्य स्थान को मिलाकर भारत के अंदर कम से कम कितने राज्य में से होकर गुजरना होगा

[A] 6

[B] 8

[C] 7

[D] 9

Answer – [C]

 

Q.41) भारत की संसद किसके/किनके द्वारा मंत्रिपरिषद के कृत्यों के ऊपर नियंत्रण रखती है?

  1. स्थगन प्रस्ताव
  2. प्रश्नकाल
  3. अनुपूरक प्रश्न

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर  सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B] केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [D]

 

Q.42) निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकतीय राज्य में अति महत्वपूर्ण समुद्रपत्तन था?

[A] काकीनाडा

[B]  मोटुपल्ली

[C] मछलीपट्टनम/मसूलीपट्टनम

[D] नेल्लुरु

Answer – [B]

 

Q.43) भूमध्य सागर निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है?

  1. जॉर्डन
  2. इराक
  3. लेबनान
  4. सीरिया

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –

[A] केवल 1, 2 और 3

[B]  केवल 2 और 3

[C]  केवल 3 और 4

[D] केवल 1, 3 और 4

Answer – [C]

 

Q.44) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. अल्पजीवों जलवायु प्रदूषकों को न्यूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC) जी-20 समूह के देशों एक अनोखी पहल है
  2. CCAC मेथेन काला कार्बन एवं हाइड्रोफ्लोरोकार्बनों पर केंद्रित करता है

ऊपरी कथा में से कौन सा/से सही है?

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [B]

 

Q.45) भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लेखित ‘इंडियन ओशन डायपोल'(Indian Ocian Dipole – IOD)के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है?

  1. IOD परिघटना उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है
  2. IOD परिघटना मानसून पर एलनीनो के असर को प्रभावित कर सकती है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B] केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [B]

 

Q.46) यदि आप घड़ियाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है-

[A] भितरकनिका मैंग्रोव

[B]  चंबल नदी

[C]  पुलिकट झील

[D] दीपर बील

Answer – [B]

 

Q.47) बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्राय चित्रित चित्रकारी है जो-

[A]  अजंता में है

[B] बदामी में है

[C] बाघ में है

[D] एलोरा में हैं

Answer – [A]

 

Q.48) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए राष्ट्रव्यापी मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम का उद्देश्य है

  1. सिंचित कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करना
  2. मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसानों को दिए जाने वाले ऋण की मात्रा के आकलन में बैंकों को समर्थ बनाना
  3. कृषि भूमि में उर्वरकों के अति उपयोग को रोकना

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है-

[A]  केवल 1 और 2

[B]  केवल 3

[C]  केवल 2 और 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [B]

 

Q.49) निम्नलिखित में से कौन सा/से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद गठित हुआ/ हुए हैं

  1. जीडीपी में कृषि का अंश बृहद रूप से बढ़ गया
  2. विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का अंश बढ़ गया
  3. FDI का अंतर्वाह बढ़ गया
  4. भारत के विदेशी विनिमय भंडार व्रत रूप से बढ़ गया

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल 1 और 4

[B]  केवल 2, 3 और 4

[C] केवल 2 और 3

[D] 1, 2, 3 और 4

Answer – [B]

 

Q.50) कायिक कोशिका न्यूक्लियर अंतरण प्रौद्योगिकी ₹सोमेटिकसेलन्यूक्लियरट्रांसफरटेक्नोलॉजी) काअनुप्रयोगक्याहै?

[A] जैव डिंभनाशी उत्पादन

[B] जैव निम्नीकरणीय प्लास्टिक का निर्माण

[C] जंतुओं की जननीय क्लोनिंग

[D] रोगमुक्त जीवों का उत्पादन

Answer – [C]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Q.51) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ( नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया – NPCI ) देश में वित्तीय समावेशन के संवर्धन में सहायता करता है
  2. NPCI ने एक कार्ड भुगतान स्कीम RuPay प्रारंभ की है

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [C]

 

Q.52) ‘M-STRIPES’ शब्द कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?

[A] वन्य प्राणी जात का बध्द प्रजनन

[B]  बाघ अभयारण्यों का रख रखाव

[C] स्वदेशी उपग्रह दिक्चालन प्रणाली

[D] राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा

Answer – [B]

 

Q.53) ‘वस्तु एवं सेवा कर'( गुड्स एंड सर्विस टैक्स – GST) के क्रियान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है?

  1. जय भारत में बहु प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एक कल बाजार स्थापित करेगा
  2. यह भारत के ‘चालू खाता घाटे’ को प्रबलता से कम कर उसके विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा
  3. यह भारत की अर्थव्यवस्था की समृद्धि और आकार को वृहद रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D]  1, 2 और 3 

Answer – [A]

 

Q.54) व्यापक आधार युक्त व्यापार और निवेश करार(Broad-based Trade and Investment Agreement – BTIA)कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के संदर्भ में दिखाई पड़ता है?

[A] यूरोपीय संघ

[B]  खाड़ी सहयोग परिषद

[C]  आर्थिक सहयोग और विकास संगठन

[D]  शंघाई सहयोग संगठन

Answer – [A]

 

Q.55)  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. भारत ने WTO के व्यापार सूकर बनाने के करार(TFA) का अनुसमर्थन किया है
  2. TFA,WTO के वाली मंत्री स्तरीय पैकेज 2013 का एक भाग है
  3. TFA जनवरी 2016 में प्रवृत्त हुआ

ऊपरी कथनों में से कौन सा/से सही है?

[A]  केवल 1 और 2

[B] केवल 1 और 3

[C]  केवल 2 और 3

[D] 1 2 और 3

Answer – [A]

 

Q.56) भारत द्वारा चाबहार बंदरगाह विकसित करने का क्या महत्व है?

[A] अफ्रीकी देशों से भारत के व्यापार में अपार वृद्धि होगी

[B]  तेल उत्पादक अरब देशों से भारत के संबंध सुदृढ़ होंगे

[C] अफगानिस्तान और मध्य एशिया में पहुंच के लिए भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा

[D] पाकिस्तान, इराक और भारत के बीच गैस पाइपलाइन का संस्थापन सूकर बनाएगा और उसकी सुरक्षा करेगा

Answer – [C]

 

Q.57) ‘विकसित लेजर व्यतिकरमापी अंतरिक्ष एंटेना'(e-LISA) परियोजना का क्या प्रयोजन है

[A] न्यूट्रिनो का संसूचन करना

[B] गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना

[C] प्रक्षेपणापास्त्र रक्षा प्रणाली के प्रभाव कारिता का संसूचन करना

[D] संचार प्रणालीयों पर सौर प्रज्वाल के प्रभाव का अध्ययन करना

Answer – [B]

 

Q.58) “विद्यांजलि योजना” का क्या प्रयोजन है?

  1. प्रसिद्ध विदेशी शिक्षण संस्थाओं को भारत में अपने कैंपस खोलने में सहायता करना
  2. निजी क्षेत्र और समुदाय की सहायता लेकर सरकारी विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की आधारिक संरचना बनाना
  3. सुविधाओं के संवर्धन के लिए निजी व्यक्तियों और संगठनों से अधिक वित्तीय योगदान को प्रोत्साहित करना

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 2

[B]  केवल 3

[C]  केवल 1 और 2

[D] केवल 2 और 3

Answer – [A]

 

Q.59) उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम का ध्येय क्या  है?

[A] स्वैच्छिक संगठनों और सरकारी शिक्षा तंत्र तथा स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग का प्रोन्नयन कर 100% साक्षरता प्राप्त करना

[B]  उच्च शिक्षा संस्थानों को स्थानीय समुदायों से जोड़ना जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके

[C] भारत को वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक शक्ति बनाने के लिए भारत के वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थाओं को सशक्त करना

[D]  ग्रामीण और नगरीय निर्धन व्यक्तियों की स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए विशेष निधियों का विनिधान कर मानव पूंजी विकसित करना और उनके लिए कौशल विकास कार्यक्रम तथा व्यवसाय प्रशिक्षण आयोजन करना

Answer – [B]

 

Q.60) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए.                                               

 1. पिछले दशक में भारत की जीडीपी के प्रतिशत के रूप में कर राजस्व में सतत वृद्धि हुई है

  1. पिछले दशक में भारत की जीडीपी के प्रतिशत के रूप में राजकोषीय घाटे में सतत वृद्धि हुई है

उपयुक्त कथनों में से कौन सा/से सही है-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

Answer – [A]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Q.61) भारत में साइबर सुरक्षा घटनाओं पर रिपोर्ट करना निम्नलिखित में से किस के / किन के लिए विधित अधिदेशात्मक है?

  1. सेवा प्रदाता
  2. डाटा सेंटर
  3. कॉरपोरेट निकाय

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 1 और 2

[C]  केवल 3

[D] 1, 2 और 3

Answer – [D]

 

Q.62) भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार-

[A]  मूल अधिकार है

[B]  नैसर्गिक अधिकार है

[C]  संवैधानिक अधिकार है

[D]  विधिक अधिकार है

Answer – [C]

Instruction: निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

सामान्यतः प्रयुक्त/उपयुक्त पदार्थ – उन में पाए जाने वाले संभावित अवांछनीय अथवा विवादास्पद रसायन
1. लिपस्टिक –  सीसा
2. शीतल पेय  – ब्रोमिनित वनस्पति तेल
3. चाइनीस फास्ट फूड 

– मोनोसोडियम ग्लूटामैट

 

Q.63) ऊपर दिए गए युग्म में से कौन सा/से सही सुमेलित है ?

[A] केवल 1

[B] केवल 2 और 3

[C] केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

ANSWER – [D]

 

Instruction: कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/OLED) का प्रयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले)सर्जित करने के लिए किया जाता है द्रव क्रिस्टल प्रदर्शो की तुलना में OLED प्रदर्श किस प्रकार लाभकारी है?

  1. OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संवि रचित किए जा सकते हैं
  2. OLED के प्रयोग से वस्त्र में अंत: स्थापित उपरिवेल्लनीय प्रदर्श(Roll up Displays) बनाए जा सकते हैं
  3. OLED के प्रयोग से पारदर्शी प्रदर्श संभव है

 

Q.64) नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1 और 3

[B]  केवल 2

[C] 1, 2 और 3

[D] उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है

ANSWER – [C]

 

Q.65) निम्नलिखित में से कौन सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है?

  1. अरसवल्ली 2. अमरकंटक 3. ओंकारेश्वर

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल 1

[B] केवल 2 और 3

[C]  केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

ANSWER – [A]

 

Instruction: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. लोकसभा अथवा राज्य की विधानसभा के निर्वाचन में जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए किए गए मतदान का कम से कम 50% पाना अनिवार्य है
  2. भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार लोकसभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है

 

Q.66)  उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

[A]  केवल एक

[B]  केवल दो

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

ANSWER – [D]

 

Instruction: कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोंदभवी उपबंधों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के संदर्भ में कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित  में से कौन सा संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं?

  1. परित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर
  2. नि:षेश तेल एवं गैस भंडार
  3. भूमिगत गंभीर लवणीय शैल समूह

 

Q.67) नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

[A] केवल 1 और 2

[B] केवल 3

[C] केवल 1 और 3

[D] 1, 2 और 3

ANSWER – [D]

 

Q.68) सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी)-

[A] एशिया में अवसंरचना के उन्नयन के लिए आसियान का उत्क्रमण है जो एशियाई विकास बैंक द्वारा दिए गए साख(credit) से वित्त पोषित है

[B] गैर सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेशकों को पूंजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना सरकारी गैर सरकारी भागीदारीयों(PPPs) की तैयारी और संरचना निर्माण को सूकर बनाता है

[C] OECD के साथ कार्य करने वाले विश्व के प्रमुख बैंकों का सहयोग है, जो उन अवसंरचना परियोजनाओं को विस्तारित करने पर केंद्रित है, जिनमें गैर सरकारी विनिवेश संग्रहित करने की क्षमता है

[D] UNCTAD द्वारा वित्त पोषित उत्क्रमण है,जो विश्व में अवसंरचना के विकास को वित्त पोषित करने और सूकर बनाने का प्रयास करता है

ANSWER – [A]

 

Q.69) लोकसभा के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र-

[A]  भारत में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा दाखिल किया जा सकता है

[B] जिस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन लड़ा जाना है वहां के किसी निवासी द्वारा दाखिल किया जा सकता है

[C] भारत के किसी नागरिक द्वारा जिसका नाम किसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है दाखिल किया जा सकता है

[D] भारत के किसी भी नागरिक द्वारा दाखिल किया जा सकता है

ANSWER – [C]

 

Instruction: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में हिमालय केवल पांच राज्यों में फैला हुआ है|
  2. पश्चिमी घाट केवल पांच राज्यों में फैले हुए हैं|
  3. पुलिकट झील केवल दो राज्य में फैली हुई है

Q.70) उपयुक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

[A] केवल 1 और 2

[B]  केवल 3

[C]  केवल 2 और 3

[D]  केवल 1 और 3

ANSWER – [B]

 

Instruction: बेहतर नगरीय भविष्य की दिशा में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास(UN-Habitat) की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा /से सत्य है/हैं?

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा संयुक्तराष्ट्र पर्यावास को ज्ञापित किया गया है कि वह सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय ऐसे कस्बों और शहरों को संवर्ध्दित करें जो सभी को पर्याप्त आश्रम प्रदान करते हो|
  2. इसके साझीदार सिर्फ सरकारें हैं या स्थानीय नगर प्राधिकरण ही हैं
  3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावास सुरक्षित पेयजल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुंच बढ़ाने और गरीबी कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के समग्र उद्देश्य में योगदान करता है

ANSWER – [B]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Q.71)  नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल 1 और 3

[B]  1, 2 और 3

[C] केवल 2 और 3

[D]  केवल 1

ANSWER – [A]

 

Q.72) निम्नलिखित युग्माें पर विचार कीजिए-

परंपराएं  समुदाय
1. चलिहा साहिब उत्सव सिंधियों का
2. नंदा राजजात यात्रा     गोडों का
3. वारी-वारकरी   संथालों का

 

ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2 और 3

[C]  केवल 1 और 3

[D]  उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

ANSWER – [A]

 

Q.73) निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं

  1. भूमि की कम या शून्य जुताई
  2. खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
  3. फसल अवशेष को खेत में ही रहने देना

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1 और 2

[B]  केवल 3

[C]  केवल 1 और 3

[D]  1, 2 और 3

ANSWER – [D]

 

Q.74) निम्नलिखित कथनों में से कौन सा हाल ही में समाचारों में आए ‘दबाव युद्ध परिसंपत्तियों के धारणीय संरक्षण पद्धति’ (स्कीम और सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग ऑफ़ स्ट्रेस्ड असेट्स/S4A)का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है?

[A] यह सरकार द्वारा निरूपित विकास परियोजनाओं की पारिस्थितिकी कीमतों पर विचार करने की पद्धति है

[B] यह वास्तविक घटनाओं का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना के पूर्नसंरचन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की स्कीम है

[C] यह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के बारे में सरकार की विनिवेश योजना है

[D] यह सरकार द्वारा हाल ही में क्रियान्वित इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड का एक महत्वपूर्ण उपबंध है

ANSWER – [A]

 

Q.75) हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद(Symposium) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिए-

  1. प्रारंभी (इनोगुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था
  2. एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्री तटवर्ती देशों (स्टेट्स) नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

[A]  केवल 1

[B]  1 और 2 दोनों

[C] केवल 2

[D] न तो 1 न ही 2

ANSWER – [C]

 

Q.76) भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन संधि(Global climate change alliance)  के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह यूरोपीय संघ की पहल है
  2. यह लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजचोॉ में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है
  3. इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान(WRI)  और धारणीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद(WBCSD)  द्वारा किया जाता है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1 और 2

[B]  केवल 3

[C]  केवल 2 और 3

[D] 1, 2 और 3

ANSWER – [A]

 

Q.77) भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. सौत्रांतिक और सम्मितीय जैन मत के संप्रदाय थे
  2. सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय के अवयव पूर्णत: क्षणिक नहीं हैं अपितु अव्यक्त रूप में सदैव विद्यमान रहते हैं|

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

[A] केवल 1

[B] केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

ANSWER – [C]

 

Q.78) किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है?

  1. राज्य विधानसभा का विघटन
  2. राज्य के मंत्री परिषद का हटाया जाना
  3. स्थानीय निकायों का विघटन

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1 और 2

[B] केवल 1 और 3

[C]  केवल 2 और 3

[D] 1, 2 और 3

ANSWER – [B]

 

Q.79) भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन से परि कल्पित हैं?

  1. मानव देह व्यापार और बंधुआ मजदूरी(बेगारी ) का निषेध
  2. अस्पृश्यता का उन्मूलन
  3. अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
  4. कारखानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल 1,2 और 4

[B] केवल 2, 3 और 4

[C]  केवल 1 और 4

[D] 1, 2, 3 और 4

ANSWER – C[]

 

Q.80) निम्नलिखित में से कौनसा भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है?

[A] सुमात्रा

[B]  बोर्नियो

[C] जावा

[D]  श्रीलंका

ANSWER – [A]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Q.81) निम्नलिखित कथनों में से उस एक को चुनें जो मंत्रिमंडल स्वरूप की सरकार के अंतर्निहित सिद्धांत को अभिव्यक्त करता है

[A] ऐसी सरकार के विरुद्ध आलोचना को कम से कम करने की व्यवस्था जिसके उत्तरदायित्व जटिल है तथा उन्हें सभी के संतोष के लिए निष्पादित करना कठिन है

[B]  ऐसी सरकार के कामकाज में तेजी लाने की क्रिया विधि जिसके उत्तरदायित्व दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं

[C] सरकार के जनता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए संसदीय लोकतंत्र की एक क्रिया विधि

[D] उस शासनाअध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का एक साधन जिसका जनता पर नियंत्रण हास्योन्मुख दशा में है

ANSWER – [A]

 

Q.82) निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है?

[A] भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका है

[B]  केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है

[C] संघबध्द होने वाली इकाइयों को राज्यसभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है

[D] यह संगबध्द होने वाली इकाइयों के बीच एक सहमति का परिणाम है

ANSWER – [D]

 

Q.83) निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारतीय नागरिक के मूल कर्तव्य के विषय में सही है/हैं?

  1. इन कर्तव्यों को परिवर्तित करने के लिए एक विधायी प्रक्रिया दी गई है
  2. वे विधिक कर्तव्यों के साथ परस्पर संबंधित है

  नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न तो 2

ANSWER – [D]

 

Q.84) निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए

  1. राधाकांत देब- ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम
  2. गजुलु लक्ष्मीनरसिंह चेट्टी- मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
  3. सुरेंद्रनाथ बनर्जी- इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक

उपर्युक्त युग्मों से कौन सा/से सही है/हैं

[A]  केवल 1

[B]  केवल 1 और 3

[C] केवल 2 और 3

[D] 1, 2 और 3

ANSWER – [B]

 

Q.85) निम्नलिखित देशों में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निविष्ट नहीं है?

[A] विचार की स्वतंत्रता

[B] आर्थिक स्वतंत्रता

[C]  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

[D]  विश्वास की स्वतंत्रता

ANSWER – [B]

 

Q.86) कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले घरेलू अंश आवश्यकता (Domestic content Requirement)  पद का संबंध किससे है?

[A]  हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से

[B]  हमारे देश में विदेशी टीवी चैनलों की अनुज्ञप्ति प्रदान करने से

[C] हमारे देश की खाद्य उत्पादों को अन्य देशों को निर्यात करने से

[D]  विदेशी शिक्षा संस्थाओं को हमारे देश में अपने परिसर स्थापित करने की अनुमति देने से

ANSWER – [A]

 

Q.87) आवास और शहरी विकास पर एशिया पेसिफिक मंत्री स्तरीय सम्मेलन(APM-CHUD) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. प्रथम (APM-CHUD) भारत में 2006 में संपन्न हुआ जिसका विषय उभरते शहरी रूप निधि प्रतिक्रियाएं और शासन संरचना था
  2. भारत सभी वार्षिक मंत्री स्तरीय सम्मेलनों की मेजबानी ADB.APEC और ASEAN की सहभागिता से करता है

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

[A] केवल 1

[B] केवल 2

[C]  1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

ANSWER – [D]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Q.88) लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि यह क्रियाशील बनाता है-

[A]  साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को

[B]  कार्यपालक नेतृत्व को सशक्त बनाने वाली पद्धतियों को

[C]  गतिशीलता और दूरदर्शिता से युक्त एक बेहतर व्यक्ति को

[D]  समर्पित दल के कार्यकर्ताओं के एक समूह को

ANSWER – [A]

 

Q.89) संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि-

[A]  कार्यपालिका और विधानमंडल दोनों स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं

[B] यह नीति की निरंतरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष है

[C] कार्यपालिका विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है

[D] सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता

ANSWER – [C]

 

Q.90) राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह नीति(NITI) आयोग का एक अंग है
  2. वर्तमान में इसकी कोपर्स ₹4,00,000 करोड़ है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A]  केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D]  न तो 1 न ही 2

ANSWER – [D]

 

Q.91) जैव ऑक्सीजन माँग(Biological Oxygen Demand- BOD)  किसके लिए एक मानक मापदंड है?

[A]  रक्त में ऑक्सीजन स्तर मापने के लिए

[B] वन पारिस्थितिक तंत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के अभिकरण के लिए

[C] जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में प्रदूषण के आमापन के लिए

[D] उच्च तुंगता क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तरों में आकलन के लिए

ANSWER – [C]

 

Q.92) “राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क”(NSQF)  के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा /से सही है/हैं?                                                   

 1.NSQF के अधीन शिक्षार्थी सक्षमता का प्रमाण पत्र केवल औपचारिक शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकता है

2.NSQF के क्रियान्वयन का एक प्रत्याशी परिणाम व्यवसायिक और सामान्य शिक्षा के मध्य संचरण है

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[A] केवल  1

[B] केवल 2

[C] 1 और 2 दोनो

[D] न तो 1 न ही 2

ANSWER – [B]

 

Q.93) भारतीय इतिहास के संदर्भ में द्वैध शासन(Diarchy)  सिद्धांत किसे निर्दिष्ट करता है?

[A] केंद्रीय विधानमंडल का दो सदनों में विभाजन

[B]  दो सरकारों अर्थात केंद्रीय और राज्य सरकारों का शुरू किया जाना

[C]  दो शासक समुच्चय एक लंदन में और दूसरा दिल्ली में होना

[D] प्रांतों को प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गो में विभाजन

ANSWER – [D]

 

Q.94) “नेशनल कैरियर सर्विस” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. नेशनल कैरियर सर्विस कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार का एक उपक्रम है
  2. नेशनल कैरियर सर्विस को देश के अशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर के संवर्धन के लिए मिशन के रूप में प्रारंभ किया गया है

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

[A] केवल 1

[B]  केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] न तो 1 न ही 2

ANSWER – [D]

 

Q.95) भारत के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा अधिकारों और कर्तव्यों के बीच सही संबंध है?

[A] अधिकार कर्तव्यों के साथ सह संबंधित है

[B] अधिकार व्यक्तिगत है अतः समाज और कर्तव्यों से स्वतंत्र है

[C] नागरिक के व्यक्तिगत विकास के लिए अधिकार न कि कर्तव्य महत्वपूर्ण है

[D] राज्य के स्थायित्व के लिए कर्तव्य न कि अधिकार महत्वपूर्ण है

ANSWER – [A]

 

Q.96) भारत में यदि कछुए की एक जाति को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची के अंतर्गत संरक्षित घोषित किया गया हो तो इसका निहितार्थ क्या है?

[A] इसे संरक्षण का वही स्तर प्राप्त है जैसा कि बाघ को

[B] इसका अब वन्य क्षेत्रों में अस्तित्व समाप्त हो गया है कुछ प्राणी बंदी संरक्षण के अंतर्गत है और अब इसके विलोपन को रोकना असंभव है

[C] यह भारत के एक विशेष क्षेत्र में स्थानिक है

[D] इस संदर्भ में उपर्युक्त B और C दोनों सही है

ANSWER – [A]

 

Q.97) भारत में न्यायिक पुनरीक्षण का अर्थ है?

[A] विधियों और कार्यपालिका आदेशों की संविधानिकता के विषय में  प्राख्यापन का न्यायपालिका का अधिकार

[B] विधान मंडल द्वारा निर्मित विधियों के प्रज्ञान को प्रश्नगत करने का न्यायपालिका का अधिकार

[C] न्यायपालिका का सभी विधायी अधिनियमों के राष्ट्रपति द्वारा उन पर सहमति प्रदान किए जाने के पूर्व पुनरीक्षण का अधिकार

[D] न्यायपालिका का समान या भिन्न वादों के पूर्व में दिए गए स्वयं के निर्णय के पुनरीक्षण का अधिकार

ANSWER – [A]

 

Q.98) भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के संबंध में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए-

  1. रॉयल इंडियन नेवी में गदर
  2. भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
  3. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन

उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है?

[A] 1,2,3

[B] 2,1,3

[C] 3,2,1

[D] 3,1,2

ANSWER – [C]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES 

Q.99) हाल ही में कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक(Natural habitat) आवाज से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था?

[A] कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

[B] कूनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य

[C] मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य

[D]  सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान

ANSWER – [B]

 

Q.100) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. भारत का निर्वाचन आयोग पांच सदस्यीय निकाय है
  2. संघ का गृह मंत्रालय, आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करता है
  3. निर्वाचन आयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवाद निपटाता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है?

[A] केवल 1 और 2

[B]  केवल 2

[C] केवल 2 और 3

[D]  केवल 3

ANSWER – [D]

FREE UPSC PRE ONLINE TEST SERIES

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!