RPSC TGT HINDI TEST PAPER FREE

अभ्यास प्रश्न पत्र -2

 

RPSC TGT HINDI TEST PAPER की ऑनलाइन FREE BEST टेस्ट सीरीज आप हमारी APPLICATION TESTNOTE पर भी प्राप्त कर सकते है | 

RPSC TGT HINDI TEST PAPER
RPSC TGT HINDI TEST PAPER

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक पहल की गई है | जिसमें सभी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप हमारी   Testnote  Application   को Goolge Play स्टोर से जरूर install करें | जिसमें आपको सभी Free Online Test Series उपलब्ध करायी जा रही है | 

Install App Now

1. निम्नलिखित में से अनुस्वार ध्वनि किसमें है?

(अ) मन्मथ

(ब) व्यंजन

(स) आँख

(द) संहार                   

Answer – (द)

व्याख्या -नाक के द्वारा बोली जाने वाली ध्वनि, जिसके पहले स्वर आना जरूरी है, अनुस्वार (स्वर के पीछे आने वाली) कहलाती है। (.) ध्वनि अनुस्वार है। जैसे – संयम, संरक्षक, संशय, संसार, भयंकर, संहार, संवेग, संवत् आदि।

 

2. ‘स्त्रीत्व’ शब्द में कौनसी संज्ञा है?

(अ) व्यक्तिवाचक

(ब) जातिवाचक
(स) भाववाचक

(द) समूह वाचक                

 Answer – (स)

व्याख्या -जातिवाचक संज्ञा में ‘त्व’ प्रत्यय जोड़ देने पर भाववाचक संज्ञा बन जाती है। ‘स्त्री’ शब्द जातिवाचक संज्ञा है। उसमें त्व प्रत्यय जोड़ देने पर स्त्रीत्व शब्द भाववाचक संज्ञा बन गया है।

 

3. ‘धरित्री’ तत्सम शब्द का तदभव रूप है –

(अ) धरिता

(ब) धरा

(स) धारिणी

(द) धरती                  

Answer –  (द)

4. दो भिन्न भाषाओं से मिलकर बनने वाला नया शब्द कहलाता है –

 

(अ) देशज

(ब) विदेशी

(स) संकर

(द) तत्सम                   

Answer –  (स)

5. ‘अपनापन’ का मूल सार्वनामिक रूप होगा-

(अ) अपने

(ब) अपनाया

(स) अपन

(द) अपना                 

Answer – (स)

6. ‘दानवीर कर्ण का सभी स्मरण करते हैं।’ इस वाक्य में ‘दानवीर’ शब्द कौनसा विशेषण है?

 

(अ) संख्या वाचक

(ब) गुणवाचक

(स) परिमाण वाचक

(द) सार्वनामिक                  

Answer –  (ब)

RPSC TGT HINDI TEST PAPER FREE BEST TEST SERIES 

 

7. ‘आकाश ने पत्र लिखा’ इस वाक्य में क्रिया है ?

(अ) अपूर्ण

(ब) प्रेरणार्थक

(स) संयुक्त

(द) सकर्मक                  

Answer – (द)

व्याख्या -यहां वाक्य में सकर्मक क्रिया है। कर्म के साथ आने से ही क्रिया सकर्मक कही जाती है। सकर्मक क्रिया की पहचान यही है कि इसके साथ ‘क्या’, ‘किसको’ लगाकर देखिए। यदि उत्तर मिलता है तो क्रिया सकर्मक है, अन्यथा वह अकर्मक होगी।

 

8. निम्नलिखित में से किस वर्ग में गलत उपसर्ग का प्रयोग हुआ है ?

(अ) ला + चार = लाचार, प्रति + उ + तर = प्रत्युत्तर, निस् + शुल्क = निश्शुल्क
(ब) अधि + आ + पक = अध्यापक, सम् + ईक्षा = समीक्षा, बद् + बू = बदबू
(स) वि + व + स्थित = व्यवस्थित, उद + तीर्ण = उत्तीर्ण, परि + अव + ईक्षण = पर्यवेक्षण
(द) सम् + आ + योजन = समायोजन, प्रति + घात = प्रतिघात, निर् + अभि + लाषा = निरभिलाषा   

 Answer –  (स)

9. निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘इक’ प्रत्यय नहीं है ?

(अ) अधिक

(ब) शैक्षणिक

(स) नैयायिक

(द) ऐतिहासिक                  

Answer –  (अ)

 

10. ‘दिगम्बर’ शब्द का संधि-विच्छेद है –

(अ) दिग् + अम्बर

(ब) दिक् + अम्बर

(स) दिग + अंबर

(द) दिगम् + वर
Answer –  (ब)

11. निम्न में से किस शब्द में विसर्ग संधि नहीं है?

(अ) मनोरंजन

(ब) शीतोष्ण

(स) नमस्ते

(द) धनुर्वेद                  

Answer –  (ब)

व्याख्या -जहां विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से ध्वनि परिवर्तन या विकास हो, उसे विसर्ग संधि कहते हैं। विसर्ग सदैव किसी न किसी स्वर के बाद ही आता है। जैसे – नमः + ते = नमस्ते, मनः + रंजन = मनोरंजन, धुनः + वेद = धनुर्वेद।

12. समस्त पद में एक पद विशेषण तथा दूसरा विशेष्य हो अथवा एक पद उपमेय व दूसरा उपमान हो तो वहाँ होता है –

(अ) द्विगु समास
(ब) अव्ययी भाव समास
(स) कर्मधारय तत्पुरूष समास
(द) द्वंद्व समास                  

Answer – (स)

13. तेल, विषय, परे, तक अव्यय किससे संबंधित है?

 

(अ) क्रिया-विशेषण

(ब) संबंध बोधक

(स) विस्मयादि बोधक

(द) समुच्चय बोधक                  

Answer –  (ब)

 

14. तुम झूठ बोलते हो, रमन सत्य बोलता है। इन साधारण वाक्यों का संयुक्त वाक्य है-

(अ) रमन और तुम सत्य नहीं बोलते।
(ब) रमन और तुम दोनों झूठ बोलते हो।
(स) रमन सत्य बोलता है किन्तु तुम झूठ बोलते हो।
(द) तुम झूठ बोलते हो किन्तु रमन सत्य बोलता है।                  

Answer –  (द)

 

RPSC TGT HINDI TEST PAPER
RPSC TGT HINDI TEST PAPER

15. उपवाक्य कहा जाता है –


(अ) जिसमें योजक शब्द हो
(ब) जिसमें एक विधेय हो
(स) जिसमें दो क्रियाएँ हो
(द) संयुक्त व मिश्र वाक्य का खण्ड                  

Answer –  (द)

व्याख्या -जब दो या अधिक वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बना देते हंै तो उसका एक वाक्य (खण्ड) ‘उपवाक्य’ कहलाता है। अथवा ये संयुक्त व मिश्र वाक्य के एक अंश (खण्ड) होते हैं। उपवाक्य एक प्रकार का वाक्य ही है, जिसके प्रत्येक उपवाक्य में कर्ता और क्रिया का होना आवश्यक है। उपवाक्य के दो भेद होते हैं – प्रधान उपवाक्य और आश्रित या गौण उपवाक्य।

16. जो अव्यय शब्द दो पदों, पदबंधों या उपवाक्यों को जोड़ने का कार्य करते हैं, उन्हें कहा जाता है –

(अ) क्रिया-विशेषण

(ब) समुच्चय बोधक

(स) संबंध बोधक

(द) विस्मयादि बोधक                

Answer –  (ब)

व्याख्या -समुच्चय बोधक दो या अधिक शब्दों का वाक्य आदि को जोड़ने का काम करते हैं अथवा संयुक्त करते हैं। और, ‘व’, तथा ‘एवं’, या, अथवा, चूंकि, किन्तु, परंतु, जो कि, क्योंकि आदि ऐसे ही शब्द हैं।

17. ‘अरे! यह कितना अनर्थ है।’ इस वाक्य का साधारण वाक्य बनेगा?

(अ) यह बहुत बड़ा अनर्थ है।
(ब) अरे यह कितना अनर्थ है।
(स) यह अरे कितना अनर्थ है।
(द) कितना यह अनर्थ है।                  

Answer –  (अ)

18. निम्नलिखित में से अशुद्ध पर्यायवाची क्रम छाँटिए –

(अ) पीयूष, सुधा, अमिय, सोम
(ब) दैत्य, सुरारि, तमचर, दनुज
(स) अश्व, तुरंग, घोटक, हय
(द) वन, कांतार, परिजात, विपिन                

 Answer –  (द)

19. निम्नलिखित में से कौनसे शब्द युग्म में ‘पानी’ का पर्यायवाची नहीं है?

(अ) जीवन, सलिल

(ब) तोय, उदक

(स) अंब, अभ्र

(द) अंबु, आब                  

Answer –  (स)

RPSC TGT HINDI TEST PAPER FREE BEST TEST SERIES 

20. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –

(क) बलाहक 1. विहप, अगम, गाछ, तरु
(ख) दु्रम 2. अंबुद, नीरद, अभ्र, पयोद
(ग) मधुप 3. शिखी, नीलकंठ, केकी, कलापी
(घ) सारंग 4. मार्तंड, अंशुमाली, पतंग, सहस्प्रकर
(ड.) सविता 5. मधुकर, द्विरेफ, अलि, षट्पद
        क ख ग घ ड.
(अ) 2  3   1  4  5
(ब) 2   5   3  1  4
(स) 5   4   3  2  1
(द) 3   1    5  2  4                  

Answer – (ब)

 

21. क्षणिक/नश्वर का विलोम है –

(अ) अस्थिर

(ब) स्थावर

(स) अमर

(द) शाश्वत                

 Answer – (द)

22. निम्नलिखित में से विलोम शब्दों की दृष्टि से अशुद्ध विकल्प चुनिए –

(अ) नैसर्गिक – कृत्रिम
(ब) परुष-कोमल
(स) परितोष – पुरस्कार
(द) पाश्चात्य – पौर्वात्य                  

Answer – (स)

23. निम्न अनेकार्थ शब्द के गलत विकल्प को चुनिए – कनक

(अ) धतूरा

(ब) सोना

(स) पलाश

(द) किरण                  

Answer – (द)

24. ‘पावन-पातक’ शब्द युग्म का उपयुक्त अर्थ है –

 

(अ) पवित्र-अपराधी

(ब) अपराधी-पुजारी

(स) पुजारी-अपराधी

(द) पवित्र-पापी                  

Answer – (द)

RPSC TGT HINDI TEST PAPER FREE BEST TEST SERIES 

 

25. ‘निशीथ’ शब्द के लिए वाक्यांश छाँटिए –

(अ) संध्या का समय
(ब) प्रातःकाल का समय
(स) अर्द्धरात्रि का समय
(द) प्रदोष का समय                  

Answer – (स)

 

26. ‘जिसके हृदय में दया न हो’ इस वाक्यांश के लिए सही शब्द है –

(अ) दयादृष्टि

(ब) निर्दय

(स) दयावान

(द) सभी                  

Answer – (ब)

27. आकाशवाणी से समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। इस वाक्य में अशुद्धि है –

(अ) कारक-चिह्न

(ब) क्रियापद

(स) विशेषण

(द) लिंग                  

Answer – (ब)

 

28. निम्न वाक्यों में से शुद्ध वाक्य छाँटिए –

(अ) मैंने यह कब बोला?
(ब) कुछ छात्र संसद में घुस गए।
(स) उसकी आवाज कान में सुनाई पड़ी।
(द) यह तो केवल आप पर निर्भर है।                  

Answer – (द)

29. ‘आँख न दीदा काढ़े कसीदा’ मुहावरे का सही अर्थ है –

(अ) साधन न होने पर भी काम कर लेना
(ब) मूर्खतापूर्ण कार्य
(स) योग्यता न होने पर भी काम करने की शेखी मारना
(द) बहुत निपुण होना                  

Answer – (स)

30. निम्नलिखित मुहावरे व उनके अर्थों में से अशुद्ध विकल्प का चुनाव कीजिए –

(अ) दुर्वासा बनना – अत्यंत क्रुद्ध होना
(ब) द्रोपदी का चीर होना – अंत न होना
(स) दाल-भात का कौर समझना – बहुत आसान समझना
(द) दम भरना -झूठ बोलना                  

Answer – (द)

 

अपठित गद्यांश
दुनिया के विभिन्न देशों के विकास पर विहंगम दृष्टि डालने से यह स्पष्ट हो जाता है कि आज जिस देश ने वैज्ञानिक उपलब्धियों के सहारे अपना औद्योगीकरण कर लिया, उसी को उन्नत देश कहा जाता है। जिस देश में औद्योगीकरण का स्तर नीचा है, वह पिछड़ा हुआ देश कहा जाता है। वैज्ञानिक आविष्कारों और औद्योगीकरण के आधार पर ही किसी देश की प्रगति को आंका जाता रहा है। विज्ञान ने मनुष्य को पूरी तरह बदल दिया है।

31. गद्यांश का उचित शीर्षक है –

(अ) औद्योगीकरण की स्थापना
(ब) विकास के विविध आयाम
(स) औद्योगीकरण और विकास
(द) विकास और उद्योग                  

Answer – (स)

32. विज्ञान ने मानव को किस प्रकार बदल दिया है?

(अ) औद्योगीकरण के माध्यम से
(ब) नवीनीकरण से
(स) विविधता से
(द) परिवर्तन से                  

Answer – (अ)

33. आज कौनसा देश उन्नत कहा जाता है?

(अ) जिसने अपने को विकसित कर लिया है
(ब) जिसने अपने आपको व्यवस्थित कर लिया है
(स) जिसने अपने आपको औद्योगीकृत कर लिया है
(द) कोई नहीं                  

Answer – (स)

34. आज किसी देश की प्रगतिशीलता के क्या मानदण्ड है?

(अ) उसका औद्योगीकरण
(ब) उसकी विकासशीलता
(स) उसकी परिवर्तनशीलता
(द) उसका वैज्ञानिकीकरण                  

Answer – (अ)

RPSC TGT HINDI TEST PAPER FREE BEST TEST SERIES 

35. किसी देश की उन्नति का उसके वैज्ञानिक आविष्कारों से क्या संबंध है?

(अ) दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं
(ब) दोनों का अटूट संबंध है
(स) उन्नति का आकलन आविष्कार से ही होता है
(द) उपर्युक्त सभी                  

Answer – (ब)

36. औद्योगीकरण शब्द बना है –

(अ) उद्योग + करण
(ब) उद्योग + करण
(स) औद्योगी + करण
(द) ओद्योगीकी + करण                   

Answer –  (स)

37. राजभाषा आयोग का गठन हुआ –

(अ) जनवरी, 1951 ई.
(ब) जुलाई, 1956 ई.
(स) अप्रैल, 1963 ई.
(द) जून, 1955 ई.                  

Answer – (द)

व्याख्या -भारत की आजादी के बाद यह निर्णय लिया गया कि हिन्दी को भारत संघ की राजभाषा बनाया जाए। तदनुसार 14 सितंबर, 1949 ई. को भारत के संविधान में हिन्दी को राजभाषा हेतु स्वीकृति प्रदान की गई, जिसको भारतीय संविधान के लागू होने की तिथि 26 जनवरी, 1950 को मान्यता प्रदान हुई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-343 से 351 तक में राजभाषा हिन्दी संबंधी उपबंध है। सन् 1955 में प्रथम राजभाषा आयोग की नियुक्ति की गई, जिसमें संसद के दोनों सदनों के 21 सदस्य थे।

38. बुंदेली बोली किस बोली वर्ग में आती है?

(अ) पश्चिमी हिन्दी

(ब) पूर्वी हिन्दी

(स) बिहारी

(द) कोई नहीं                  

Answer – (अ)

व्याख्या -हिन्दी भाषा के अंतर्गत 17 बोलियां आती हैं जो 5 बोली वर्ग में विभक्त हैं। पश्चिमी हिन्दी के अंतर्गत खड़ी बोली (कौरवी), ब्रजभाषा, हरियाणवी, बुंदेली, और कन्नौजी बोली आती हैं।

 

39. निम्नलिखित में से किस भाषा समूह की लिपि देवनागरी है?

(अ) मलयालम, सिंहली, सिंधी
(ब) मराठी, कांेकणी, नेपाली
(स) गुजराती, तमिल, बांग्ला
(द) कन्नड़, तेलगू, पंजाबी                  

Answer – (ब)

व्याख्या -देवनागरी लिपि हिन्दी भाषा की लिपि है। इसके साथ ही यह अन्य भारतीय भाषाओें में भी प्रयुक्त की जाती है। इसका उदय कुटिल लिपि से हुआ है। अर्थात् ब्राह्मी से विकसित कुटिल लिपि से इसका विकास हुआ है। यह आज की हिन्दी, मराठी, नेपाली तथा समस्त हिन्दी की बोलियों की निधि है।

40. प्रेमचन्द के पहले कहानी संग्रह का नाम है-

(अ) सोजे वतन

(ब) मानसरोवर

(स) निर्मला

(द) माधुरी                  

Answer – (अ)

व्याख्या -प्रेमचंद की आरंभिक कहानियों के कुछ शीर्षक हैं – ‘सौत’ (1915), ‘पंच परमेश्वर’ (1916), ‘सज्जनता का दंड’ (1916), ‘ईश्वरीय न्याय’ (1917) और ‘दुर्गा मंदिर’ (1917)।

41. निम्नलिखित में से किस पत्रिका के संपादक प्रेमचंद नहीं थे?

(अ) माधुरी

(ब) सरस्वती

(स) जागरण

(द) हंस                

 Answer – (ब)

42. प्रेमचन्द को ‘उपन्यास सम्राट’ कहा था –

(अ) जयशंकर प्रसाद ने
(ब) शरतचन्द्र चट्टोपध्याय ने
(स) भारतेन्दु हरिशचन्द्र ने
(द) महावीर प्रसाद द्विवेदी ने                  

Answer – (अ)

व्याख्या -‘सेवा सदन’ (1918) से लेकर ‘गोदान’ (1935) तक के काल को उपन्यास के क्षेत्र को ‘प्रेमचंद युग’ के नाम से जाना जाता है। इनके अन्य प्रमुख उपन्यास हैं – प्रेमाश्रम (1922), रंगभूमि (1925), कायाकल्प (1926), निर्मला (1927), गबन (1931), कर्मभूमि (1933)।

43. जयशंकर प्रसाद को अग्रणी कवि माना जाता है –

(अ) छायावादी

(ब) प्रयोगवादी

(स) रहस्यवादी

(द) प्रगतिवादी                  

Answer – (अ)

व्याख्या -जयशंकर प्रसाद छायावाद (1918-1936) के प्रतिनिधि एवं प्रवर्तक कवि माने जाते हैं। प्रसाद, निराला, पंत और महादेवी में चारों छायावाद के आधार स्तंभ अथवा ‘कवि चतुष्ट्य’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। प्रसाद रचित ‘कामायनी’ छायावाद की अंतिम प्रौढ़ एवं सर्वश्रेष्ठ कृति है।

44. प्रकृति-पद्मनी का अंशमाली कहा गया है-

(अ) जल को

(ब) ईश्वर को

(स) चन्द्रमा को

(द) सूर्य को                  

Answer – (ब)

45. ‘शिरीष के फूल’ के रचयिता का नाम है?

(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) रामवृक्ष बेनीपुरी
(स) उदय शंकर भट्ट
(द) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी                  

Answer – (द)

व्याख्या -उपरोक्त ‘शिरीष के फूल’ के रचयिता का नाम आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी है।

46. ‘आप खुशी से न जाने देंगे तो मैं चुपचाप खिसक जाऊँगा’ यह कथन किसका है?

(अ) रफीकुद्दीन का
(ब) शेख अलाउल्लाह का
(स) देविन्दर लाल का
(द) देविन्दर लाल के नौकर संतू का                  

Answer –  (स)

47. हिन्दी कहानी के ‘लखनवी अंदाज’ के लेखक हैं –

(अ) फणीश्वर नाथ रेणु
(ब) यशपाल
(स) प्रेमचंद
(द) रामवृक्ष बेनीपुरी                  

Answer – (ब)

48. लेखन ने ‘नई कहानी के लेखक’ किन्हें का है?

(अ) स्वयं को
(ब) नए लेखकों को
(स) नवाब को
(द) नवाब जैसे लेखकों को                  

Answer – (स)

49. ‘एक कहानी यह भी’ आत्मकथा की लेखिका है –

 

(अ) ममता कालिया

(ब) मेहरून्निसा

(स) कृष्णा सोबती

(द) मन्नू भंडारी                  

Answer – (द)

50. मन्नू भंडारी का जन्म स्थल है –

(अ) जबलपुर

(ब) भानपुरा

(स) अजमेर

(द) रायबरेली                  

Answer – (ब)

51. महादेवी वर्मा को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ उनकी किस कृति के लिए मिला ?

(अ) स्मृति की रेखाएँ
(ब) दीपशिखा
(स) यामा
(द) शृंखला की कड़ियाँ                  

Answer – (स)

व्याख्या -महादेवी वर्मा छायावाद की प्रसिद्ध कवयित्री है, जो आधुनिक युग की मीरा के नाम से भी जानी जाती है। छायावादी युग मेें प्रकाशित इनके काव्य संग्रह हैं – नीहार (1930), रश्मि (1932), नीरजा (1935) और सांध्यगीत (1936)। यामा (1940) में नीहार, रश्मि, नीरजा और सांध्यगीत के सभी गीतों का संग्रह है।

52. अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ महादेवी की किस प्रकार की कृति है?

(अ) नाट्य

(ब) संस्मरण

(स) कथा साहित्य

(द) उपन्यास                  

Answer – (ब)

53. ‘आधुनिक युग की मीरा’ किसे कहा जाता है?

(अ) सुभद्रा कुमारी चैहान
(ब) मन्नू भंडारी
(स) महादेवी वर्मा
(द) मृणाल पांडेय                  

Answer – (स)

54. धर्मवीर भारती जी ने निम्न में से किस पत्रिका का संपादन किया?

(अ) धर्मयुग

(ब) अंधेरे-उजाले

(स) सरस्वती

(द) अंधायुग                  

Answer – (अ)

व्याख्या -धर्मवीर भारती अज्ञेय द्वारा संपादित ‘दूसरा सप्तक’ के कवि है। भारती ‘अभ्युदय’, ‘संगम’, ‘निकष’, ‘आलोचना’ आदि पत्रिकाओं से सम्बद्ध रहे हैं और ‘धर्मयुग’ (मुम्बई) के तो प्रधान संपादक रहे, जिससे 1987 ई. में अवकाश ग्रहण किया। ‘सिद्ध साहित्य’, ‘अंधायुग’, इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।

55. फणीश्वर नाथ रेणु को किस उपन्यास में प्रसिद्धि के शिखर पर पहुँचाया?

(अ) दीर्घतपा

(ब) ठुमरी

(स) कितने चैराहे

(द) मैला आँचल                  

Answer – (द)

56. निम्न में से कौनसी कृति फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा रचित नहीं है?

(अ) मुक्ति बोध
(ब) आदिम रात्रि की महक
(स) मैला आँचल
(द) धरती परिक्रमा                  

Answer – (अ)

57. तालीम की तालीम ही बड़ी चीज होती है। यहाँ लेखिका का ‘तालीम’ शब्द से तात्पर्य है –

(अ) उपाय

(ब) अनुभूति

(स) शिक्षा

(द) सीखना/अनुभव                  

Answer – (द)

58. राष्ट्र विभाजन की त्रासदी का चित्रण निम्न में से किस उपन्यास में नहीं है?

 

(अ) भूले-बिसरे चित्र

(ब) तमस

(स) आधा गाँव

(द) झूठा सत्य                

 Answer – (अ)

59. ‘बालगोबिन भगत’ के अराध्य और इष्ट कौन थे?

(अ) साहब

(ब) रामानंद

(स) कबीर

(द) ये सभी                  

Answer – (द)

60. ‘बालगोबिन भगत’ के गीतों की क्या विशेषता थी?

(अ) खँजड़ी के ताल पर गाते थे
(ब) ईश्वर के प्रति आस्था तथा प्रेम पर आधारित गीत गाते थे
(स) रात्रि के समय गीत गाते थे
(द) ये सभी                  

Answer – (द)

61. ‘श्रम विभाजन और जाति-प्रथा’ के लेखक कौन हैं?

(अ) डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) विष्णु खरे
(द) धर्मवीर भारती                  

Answer – (अ)

62. ‘काले मेघा पानी दे’ में गुड़धानी से क्या अभिप्राय है?

(अ) अनाज
(ब) पानी
(स) गुड़ तथा चने से बने लड्डू
(द) धन-सम्पत्ति                  

Answer – (स)

63. ‘चार्ली चैप्लिन यानी हम सब’ के लेखक का क्या नाम है?

(अ) विष्णु खरे
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) विष्णु प्रभाकर
(द) महादेवी वर्मा                  

Answer – (अ)

64. ‘ऐसी क्या चीज है जो हिन्दुस्तान में मिलती नहीं’ यह कथन है –

(अ) मूर्तिकार का
(ब) मंत्री जी का
(स) कमेटी के सभापति का
(द) अफसरों का                  

Answer – (स)

65. ‘जाॅर्ज पंचम’ भारत में किसका प्रतीक है?

 

(अ) स्वशासन का

(ब) विदेशी शासन का

(स) लोकतंत्र का

(द) पूंजीवादी का                  

Answer – (ब)

66. श्री शिवपूजन सहाय को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था –

 

(अ) 1955 में

(ब) 1965 में

(स) 1967 में

(द) 1960 में                  

Answer – (द)

67. ‘माता का आँचल’ किस शैली में लिखा गया है?

(अ) आत्मकथात्मक शैली में
(ब) हास्यप्रधान शैली में
(स) व्यंग्यात्मक शैली में
(द) वर्णनात्मक शैली में                  

Answer – (अ)

68. राहुल सांस्कृत्यायन का मूलनाम है –

(अ) सुदामा पांडे
(ब) केदार पांडेय
(स) वैद्यनाथ मिश्र
(द) बाल कृष्ण पांडेय                  

Answer – (ब)

69. ‘पहलवान की ढोलक’ रचना में ढोलक की आवाज गांव में क्या करती थी?

(अ) संजीवनी शक्ति का काम
(ब) भय
(स) निराशा
(द) घबराहट                  

Answer – (अ)

70. हरिशंकर परसाई ने किस भक्ति काल के कवि का फटे जूते होने के प्रसंग में उदाहरण दिया?

(अ) नाभादास

(ब) सूरदास

(स) कुंभन दास

(द) कृष्णदास                  

Answer – (स)

71. ‘‘शायद ‘नेम-धरम’ तुम्हारा बंधन नहीं था, तुम्हारी मुक्ति थी।’’ परसाई जी ने किस नियम-धर्म को मुक्ति कहा?

(अ) स्वतंत्रता को
(ब) स्वच्छंदता को
(स) मनमौजी होने को
(द) सामाजिक मान्यताओं से बंधन मुक्त होेने को

 Answer – (द)

72. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी का केन्द्रीय भाव है?

(अ) स्त्री शिक्षा के बारे में समाज की संकीर्ण मानसिकता को बदलना
(ब) दहेज समस्या के निराकरण के लिए स्त्री शिक्षा पर रोक लगाना
(स) महिलाओं में बढ़ती असुरक्षा के कारणों को उजागर करना
(द) सामाजिक परिवेश में ग्रामीण संस्कृति की रुढ़िवादिता को उजागर करना

Answer – (अ)

73. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी में शंकर किस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है?

(अ) आधुनिक सभ्य युवा
(ब) आधुनिक बिगडै़ल युवा
(स) आधुनिक दकियानूस युवा
(द) आधुनिक धन लौलुपी युवा                  

Answer – (ब)

74. तुलसीदास किस संप्रदाय के भक्त कवि हैं?

 

(अ) भागवत संप्रदाय

(ब) रामानंद संप्रदाय

(स) गौड़ीय संप्रदाय

(द) रामजस संप्रदाय

 Answer – (ब)

व्याख्या -तुलसीदास भक्तिकालीन काव्य की सगुण संबंधी रामभक्ति धारा के प्रतिनिधि कवि हैं। इनके द्वारा रचित ‘रामचरितमानस’ खड़ी बोली हिन्दी में रचित श्रेष्ठ महाकाव्य है। डाॅ. ग्रियर्सन ने तुलसी को लोकनायक कवि कहा है। तुलसी को समन्वयवादी भी कहा गया है। इनके प्रथम गुरु बाबा नरहरिदास थे।

75. तुलसीदास के प्रथम गुरु थे –

(अ) रामानुजाचार्य

(ब) संत रामानन्द

(स) संत माधवदास

(द) संत नरहरिदास
Answer – (द)

RPSC TGT HINDI TEST PAPER FREE BEST TEST SERIES 

76. तुलसी ने बड़वाग्नि से भी बड़ी आग किसे बताया है?

(अ) पेट की आग को
(ब) दावाग्नि को
(स) वन की आग को
(द) जीवन की आग को                  

Answer – (अ)

 

77. सधुककड़ी भाषा किसकी मानी जाती है?

(अ) तुलसीदास

(ब) कबीर

(स) मीराबाई

(द) कोई नहीं                  

Answer – (ब)

व्याख्या -कबीरदास भक्तिकालीन काव्य की निर्गुण संबंधी ज्ञानमार्गी धारा के ‘संत कवि’ है। ‘बीजक’ इनकी प्रसिद्ध रचना है। हजारी प्रसाद द्विवेदी ने इन्हें ‘वाणी का डिक्टेटर’ कहा है। कबीर की भाषा में विभिन्न बोलियों की खिचड़ी मौजूद है। इसलिए इस भाषा को सधुक्कड़ी भाषा कहा गया है।

78. हिन्दी साहित्य के इतिहास में कबीर कौन से काल के संत कवि थे?

(अ) आदिकाल

(ब) रीतिकाल

(स) भक्तिकाल

(द) आधुनिक काल

 Answer – (स)

79. ‘भ्रमरगीत’ रचना है –

(अ) नंददास की

(ब) नाभादास की

(स) कुंभन दास की

(द) सूरदास की                

 Answer – (द)

80. मीरा जगत देखकर क्यों रोती है?

(अ) नश्वरता देखकर

(ब) सत्यता देखकर

(स) आसक्ति देखकर

(द) झूठ देखकर                  

Answer – (अ)

81. देव ने किस शब्द शक्ति के काव्य को उत्तम काव्य माना?

(अ) व्यंजना

(ब) अभिधा

(स) लक्षणा

(द) लाटी                  

Answer – (ब)

व्याख्या -साहित्य शास्त्र के क्षेत्र में तीन शब्द शक्तियाँ मानी गई हैं – अभिधा, लक्षणा और व्यंजना। इनमें से कवि देव ने अभिधा शब्द शक्ति को उत्तम माना है। उनका कथन है – ‘‘अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य लक्षणा लीन। अद्यम व्यंजना रस विरस उलटी कहत नवीन।।’’

82. कवि रसखान किस सुख के लिए 8 सिद्धि व नौ निधियों को न्यौछावर करना चाहते हैं?

(अ) ब्रज के लिए
(ब) गायों के लिए
(स) कृष्ण के सामीप्य के लिए
(द) जन्म-मृत्यु से छुटकारे के लिए                  

Answer – (स)

83. हिन्दी साहित्य में एक भारतीय आत्मा के नाम से प्रसिद्ध है –

(अ) माखनलाल चतुर्वेदी
(ब) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(स) गया प्रसाद शुक्ल
(द) रामधारी सिंह दिनकर                  

Answer – (अ)

व्याख्या -माखनलाल चतुर्वेदी द्विवेदी- छायावायुगीन राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्य धारा के कवि हैं। ये एक भारतीय आत्मा के रूप में प्रसिद्ध हैं। हिमकिरीटिनी, हिमतरंगिनी, माता, युगचरण, वेणु लो गूंजे धरा, मरण ज्वार, बीजुरी, काजल आॅज रही आदि इनकी काव्य रचनाएं हैं। पुष्प की अभिलाषा इनकी प्रसिद्ध कविता है।

84. ‘निराला’ किस कवि का उपनाम है?

(अ) रामधारी सिंह
(ब) सूर्यकांत त्रिपाठी
(स) त्रिलोचन
(द) अयोध्या सिंह उपाध्याय                  

Answer – (ब)

व्याख्या -सूर्यकांत त्रिपाठी निराला छायावाद के प्रसिद्ध कवि हैं। वैसे प्रगतिवाद में भी इनकी कुछ रचनाएं प्रकाशित हुई।’ अनामिका (1923), परिमल (1929), गीतिका (1936), सच है (1935), सरोज स्मृति (1935), राम की शक्ति पूजा (1936), तुलसीदास (1938), कुकुरमुत्ता (1948) इनकी प्रसिद्ध काव्य रचनाएं हैं।

85. ‘वे आँखें’ कविता में किसानों के आर्थिक हालातों का जिम्मेदार किसे माना गया है?

(अ) सरकार की उपेक्षा की नीति
(ब) अंग्रेजों को
(स) तत्कालीन और वर्तमान परिस्थिति को
(द) ये सभी                  

Answer – (अ)

86. हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथा का अंश है –

(अ) बसेरे से दूर
(ब) नीड़ का निर्माण फिर
(स) क्या भूलूँ क्या याद करुँ
(द) ये सभी                  

Answer – (द)

87. ‘एक गीत’ कविता में कवि द्वारा क्या अभिव्यक्त किया गया है?

(अ) जीवन की मुस्कान
(ब) जीवन के अकेलेपन की कुण्ठा
(स) जीवन की मस्ती
(द) मंजिल तक पहुँचने की प्रबल इच्छा
Answer –  (ब)

88. ‘बात सीधी थी पर’ कविता किस काव्य संग्रह में संगृहीत है?

(अ) अपने सामने

(ब) आत्मजयी

(स) कोई दूसरा नहीं

(द) इन दिनों                  

Answer – (स)

89. ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता में व्यंजित है –

(अ) एक अपाहिज की पीड़ा
(ब) इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की संवेदनहीनता
(स) उद्घोषक की कार्यकुशलता
(द) दर्शकों की उदासीनता

Answer – (ब)

 

90. पथिक खण्ड काव्य का उद्देश्य है –

(अ) व्यष्टि के स्थान पर समष्टि का संदेश
(ब) प्रकृति के स्थान पर प्रेम
(स) वैराग्य के स्थान पर प्रेम
(द) ये सभी                  

Answer – (अ)

91. लेखक ने चंपा को पढ़ने के लिए कौनसे तर्क दिए?

(अ) संदेश देने के काम आएगा
(ब) गांधीजी ने पढ़ाई के लिए कहा
(स) हारे गादे काम सरेगा
(द) ये सभी                  

Answer – (द)

92. ‘बादल को घिरते देखा है’ से क्या अभिप्राय है?

(अ) बादल का फटना
(ब) बादल का बरसना
(स) बादल का उमड़ना
(द) बादल का मिटना                  

Answer – (स)

93. ‘छाया मत छूना’ कविता के रचयिता है –

(अ) रघुवीर सहाय
(ब) गिरिजा कुमार माथुर
(स) जयशंकर प्रसाद
(द) नागार्जुन                  

Answer – (ब)

94. ‘मेध आए’ कविता की प्रवृत्ति है –

(अ) प्रतीकवादी

(ब) छायावादी

(स) प्रगतिवादी

(द) सामाजिक                  

Answer – (अ)

95. ‘यह तुम्हारा ताजमहल कब पूरा हो पाएगा?’ इस कथन में कौनसी शब्द शक्ति है?

(अ) अभिधा
(ब) व्यंजना
(स) प्रयोजनवती लक्षणा
(द) रूढ़ि लक्षणा                  

Answer – (स)

व्याख्या -लक्षणा शब्द शक्ति के मुख्यतः 2 भेद हैं – रूढ़ा लक्षणा और प्रयोजनवादी लक्षणा। मुख्यार्थ को छोड़कर जहां रूढ़ि या प्रजलन के कारण संबंधित अन्य अर्थ ग्रहण किया जाए, वहां रूढ़ि या रूढ़ा लक्षणा होती है। परंतु जहां कोई विशेष प्रयोजन या उद्देश्य बताने हेतु लाक्षणिक शब्द का प्रयोग किया जाए, वहां प्रयोजनवती लक्षणा होती है।

96. निम्न में से किस विकल्प में अभिधा शब्द शक्ति का प्रयोग नहीं हुआ है?

(अ) भारत में लगातार बढ़ती महँगाई से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी।
(ब) डी. सुब्बाराय ने महँगाई रोकने के लिए कठोर कदम उठाने के संकेत दिए।
(स) सरकार देश में खाद्य सुरक्षा लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
(द) वर्ष 2005 विश्व में सर्वाधिक गर्म वर्ष रहा।

Answer – (ब)

व्याख्या -साक्षात् (प्रत्यक्ष) संकेतित या मुख्य अर्थ का बोध कराने वाली शब्द शक्ति का नाम अभिधा है। अभिधा में संकेतित अर्थ का संबंध ज्ञान, व्याकरण, उपमान, शब्दकोष, आप्त वाक्य (उपदेश), व्यवहार, प्रसिद्ध पद का सान्निध्य, विवृत्ति (टीका) आदि से होता है।

97. किस गुण का संबंध वैदर्भी रीति से है?

(अ) माधुर्य

(ब) ओज

(स) प्रसाद

(द) ये सभी                  

Answer – (द)

व्याख्या -साहित्य शास्त्र के अंतर्गत तीन काव्य रीतियां मानी गई हैं – वैदर्भी, गौडीया और पांचाली। वैदर्भी रीति समस्त गुणों से युक्त होती है। गौडीया ओज कांतिमयी होती है और पांचाली माधुर्य और सुकुमारता से सम्पन्न होती है।

98. ‘खरभक्त देखि विकल पुर नारीं।
सब मिलि देहिं महीपन्ह गारीं।।’
इस पंक्तियों में कौनसा काव्य दोष है?

(अ) श्रुति कटुत्व

(ब) क्लिष्टत्व

(स) ग्राम्यत्व

(द) दुष्क्रमत्व                

 Answer – (स)

व्याख्या -‘ग्रामत्व’ का अर्थ है – गंवारूपन के शब्दोें का प्रयोग। जहां साहित्यिक रचनाओं में ग्रामीण शब्दों का प्रयोग पाया जाए, वहां ग्रामत्व दोष माना जाता है। इस उदाहरण में खरभर, गारी शब्द गंवारूपन लिए हुए हैं।

99. जितना कष्ट कंटकों में है, उतना जीवन सुमन खिला। गौरव गंध उन्हें उतना ही यत्र तत्र सर्वत्र मिला। यहाँ कौनसा अलंकार है?

(अ) उपमा

(ब) रूपक

(स) विरोधाभास

(द) उत्प्रेक्षा                  

Answer – (ब)

व्याख्या -जहां सादृश्य के कारण उपमेय पर उपमान का आरोप किया जाए, वहां रूपक अलंकार होता है। जैसे उक्त उदाहरण में जीवन सुमन, गौरव गंध में अभेद आरोप किया गया है।

100. तुमहीं बताओ अतः कौन तुम हे रमणि रहस्यवाली। यहाँ कौनसा अलंकार है?

(अ) संदेह

(ब) असंगति

(स) विभावना

(द) भ्रांतिमान                

 Answer – (अ)

101. किस छंद के विषम चरणों में 11 एवं सम चरणों में 13 मात्राएँ होती है?

(अ) दोहा

(ब) चैपाई

(स) कवित्त

(द) सोरठा                  

Answer – (द)

102. दिवस एक प्रभंजन का हुआ। इस पंक्ति में कौनसा छंद है?

 

(अ) दोहा

(ब) दु्रतविलम्बित

(स) हरिगीतिका

(द) कवित्त                  

Answer – (ब)

103. ‘काहे को बियाहे बिदेश, सुन बाबुल मोरे।
हम तो बाबुल तोरे बागों की कोयल,
कुहकत घर-घर जाऊँ, सुन बाबुल मोरे।।’
यहाँ व्यक्त संचारी भाव है –

(अ) हर्ष

(ब) विषाद

(स) चिन्ता

(द) चपलता                  

Answer – (ब)

104. ‘कहै कठोर हर को धनुख कहै या प्राकृत बात। को भजन तो किए सरब संचारी माल।’ पंक्तियों में भाव है?

(अ) उग्रता

(ब) असूया

(स) अपस्मार

(द) अमर्ष                

 Answer – (अ)

105. ‘बहु धनुहीं तोरे लरिकाई।
कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाई।’
उपर्युक्त पंक्तियों में व्यंजित रस है –

(अ) वीर

(ब) शृंगार

(स) हास्य

(द) वीभत्स                  Answer – (स)

106. हिन्दी साहित्य के इतिहास का सर्वाधिक विवादास्पद काल माना जाता है –

(अ) आदिकाल

(ब) रीतिकाल

(स) भक्तिकाल

(द) आधुनिक काल
Answer –  (अ)

व्याख्या -हिन्दी साहित्य के इतिहास में चार काल आते हैं -आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल। आदिकाल प्रारंभिक काल है, जो कि सर्वाधिक विवादों से भरा हुआ है।

107. किस इतिहासकार ने भक्तिकाल को हिन्दी साहित्य का स्वर्णकाल कहा?

(अ) शिवसिंह सेंगर
(ब) लक्ष्मीसागर वाष्र्णेय
(स) जाॅर्ज गिर्यसन
(द) किशोरी लाल गुप्ता                  

Answer – (स)

108. निम्न में से कौनसे ग्रंथ में महोबा के वीर योद्धा आला-उदल का वर्णन है?

(अ) खुमाण रासो

(ब) परमाल रासो

(स) पृथ्वीराज रासो

(द) बीसलदेव रासो
Answer – (ब)

109. आधुनिक हिन्दी साहित्य के इतिहास में द्विवेदी काल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है –

(अ) पुनर्जागरण
(ब) भाषा का परिमार्जन
(स) राष्ट्रीयता
(द) ये सभी                  

Answer – (ब)

110. लौकिन संस्कृत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है-

(अ) ऋग्वेद
(ब) तुलसीकृत रामचरित मानस
(स) वाल्मीकि कृत रामायण
(द) केशव कृत रामचन्द्रिका                  

Answer – (स)

111. भोजपुरी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है –

(अ) मागधी

(ब) शौरसेनी

(स) अर्द्धमागधी

(द) ब्राचड़                  

Answer – (अ)

112. कबीर का दर्शन है –

(अ) द्वैतवाद

(ब) विशिष्ट द्वैतवाद

(स) अद्वैतवाद

(द) आनंद वाद                  

Answer – (स)

व्याख्या -अद्वैत अर्थात् जो (आत्मा और परमात्मा) नहीं हैं, बल्कि एक ही है। इस आधार पर मोक्ष की उपलब्धि अद्वैतवादी दर्शन का मूलाधार है। अद्वैतवाद के प्रवर्तक जगत गुरु शंकराचार्य माने जाते हैं।

113. निम्न में से किस राजा ने भगवान का यश सुनने के लिए दस हजार कान मांगे थे?

(अ) राजा जनक

(ब) राजा दशरथ

(स) सहस्त्रबाहु

(द) राजा पृथु                  

Answer – (द)

114. रामचरितमानस में ‘गाधिसुत’ शब्द किसके लिए आया है?

(अ) वशिष्ठ मुनि

(ब) विश्वामित्र

(स) दशरथ

(द) जनक                  

Answer – (ब)

115. सूरदास को पुष्टि मार्ग में दीक्षित करने वाले गुरु थे –

(अ) विट्ठल नाथ

(ब) गोकुलनाथ

(स) रामानन्द

(द) वल्लभाचार्य                  

Answer – (द)

व्याख्या -पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक वल्लभचार्य थे। सूर की भक्ति पद्धति का मेरुदण्ड पुष्टिमार्गीय भक्ति है। भगवान की भक्त पर कृपा का नाम ही पोषण है ‘पोषण तद्नुग्रह’। इस मार्ग में भगवान के अनुग्रह पर सर्वाधिक बल दिया जाता है।

116. तन-मन-धन करि वारणै, हिरदे धरि लाजै हो। यहाँ ‘वारणै’ शब्द का अर्थ है –

(अ) न्योछावर

(ब) बरसना

(स) धारण करना

(द) त्यागना                  

Answer – (अ)

117. कवि बिहारी के आश्रयदाता थे –

 

(अ) मिर्जा जयसिंह

(ब) सवाई जयसिंह

(स) शिवाजी महाराज

(द) मानसिंह                  

Answer – (अ)

व्याख्या -बिहारी हिन्दी साहित्य की रीतिसिद्ध काव्य धारा के प्रतिनिधि कवि है। ये जयपुर के महाराजा जयसिंह के आश्रित कवि थे। ‘बिहारी सतसई’ इनकी एकमात्र काव्य रचना है। इसमें कुल 713 दोहे संगृहीत हैं। ‘बिहारी रत्नाकार’ जगन्नाथ दास रत्नाकार द्वारा प्रस्तुत सतसई की प्रसिद्ध टीका है।

118. लाखां बातां हेकलो चूड़ी मो न लजाय।
इस पंक्ति में कौनसी शब्द शक्ति है?

(अ) व्यंजना

(ब) रूढ़ि लक्षणा

(स) अभिधा

(द) प्रयोजनवती लक्षणा

Answer – (ब)

119. ‘अतीत में दबे पांव’ के अनुसार कठोर किसके काम आता है?

(अ) सुरक्षा के लिए
(ब) धन जमा करने के लिए
(स) अनाज जमा करने के लिए
(द) पानी जमा करने के लिए                  

Answer – (स)

120. निम्न में से किस साहित्यकार को ‘झारखंडी’ कहा गया है?

(अ) सुमित्रा नंदन पंत

(ब) सूर्यकांत त्रिपाठी

(स) महादेवी वर्मा

(द) जयशंकर प्रसाद
Answer – (द)

121. कुरूक्षेत्र के प्रथम सर्ग में विजयी होने पर भी कौन पश्चाताप करता है?

(अ) पाण्डव भीम

(ब) दुर्योधन

(स) युधिष्ठिर

(द) भीष्म पितामह
Answer –  (स)

122. ‘भरोसा है आज मुझको, साध आज मेरे जीवन की पूरी होगी।’ यह कथन किसका है?

(अ) वज्रकीर्ति

(ब) राजा

(स) प्रियंवद

(द) रानी                  

Answer – (ब)

123. शुक्ल जी ने युद्धवीरता में आलंबन माना है-

(अ) विजेतव्य को

(ब) शक्ति को

(स) सेना को

(द) हथियार को                  

Answer – (अ)

124. ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के लेखक का नाम क्या है?

(अ) जैनेन्द्र कुमार

(ब) महादेवी वर्मा

(स) रघुवीर सहाय

(द) धर्मवीर भारती        

Answer – (द)

125. ‘गुलेरी’ जी के द्वारा संपादित पत्र है?

(अ) हंस

(ब) मधु

(स) सरस्वती

(द) समालोचक              

Answer – (द)

व्याख्या -‘समालोचक’ पत्रिका सन् 1902 से जयपुर से चन्द्रधर शर्मा गुलेटी के संपादकत्व में निकलने वाली मासिक (सांस्कृतिक साहित्यिक) पत्रिका थी।

126. भारत में स्वयं पर हँसने की परंपरा किस पर्व में देखी जा सकती है?

(अ) होली

(ब) दीपावली

(स) दशहरा
(द) शिवरात्री

 Answer – (अ)

व्याख्या -‘चार्ली चैप्लिन यानी हम सब’ रचना के अनुसार स्वयं पर हँसने की परंपरा होली पर्व पर देखी जा सकती है।

127. ‘मेघदूत’ किस कवि की रचना है?

(अ) कालिदास

(ब) व्यास

(स) वाल्मीकि

(द) भवभूति                  

Answer – (अ)

128. जाति-प्रथा समाज में पैदा करती है?

(अ) समानता
(ब) गरीबी
(स) ऊँच-नीच का भेदभाव
(द) कार्य कुशलता                  

Answer – (स)

129. हरबर्ट की पंचवर्षीय प्रणाली में परिगणित पद नहीं है –

(अ) प्रस्तावना

(ब) मूल्यांकन

(स) प्रस्तुतीकरण

(द) उद्देश्य                  

Answer – (ब)

व्याख्या -हरबर्टीय विधि या हरबर्ट को पंचपदी विधि के जनक अमेरिकी जाॅन फ्रेडरिक हरबर्ट (1838 में) माने जाते हैं। इस विधि में 5 पद हैं – प्रस्तावना (उद्देश्य कथन), प्र्रस्तुतीकरण (पाठोस्थापन), तुलना, व्यवस्था (नियमीकरण) और प्रयोग

130. निगमन प्रणाली को कहते हैं?

(अ) सिद्धांत प्रणाली

(ब) प्रयोग प्रणाली

(स) सहयोग प्रणाली

(द) साहचर्य प्रणाली
Answer –  (अ)

131. भाषा सीखने के लिए चार अवयवों का सही क्रम है –

(अ) प्रयत्न, अनुकरण, अभ्यास, जिज्ञासा
(ब) जिज्ञासा, प्रयत्न, अनुकरण, अभ्यास
(स) अभ्यास, अनुकरण, जिज्ञासा, प्रयत्न
(द) जिज्ञासा, अनुकरण, प्रयत्न, अभ्यास      

Answer –  (ब)

132. भाषा शिक्षण में अनुकरण विधि का क्षेत्र नहीं है –

(अ) मौखिक अनुकरण
(ब) लिखित अनुकरण
(स) पाठ अनुकरण
(द) रचना अनुकरण                  

Answer – (स)

 

133. भाषा शिक्षण में ‘प्रत्यक्ष विधि’ का सर्वप्रथम प्रयोग किस देश में किया गया था?

(अ) ब्रिटेन

(ब) अमेरिका

(स) जर्मनी

(द) फ्रांस                  

Answer –  (द)

134. साहचर्य विधि का आविष्कार किया था –

(अ) हरबर्ट ने

(ब) हंटर ने

(स) माॅन्टेसरी ने

(द) राइबर्न ने

Answer – (स)

135. कामकाजी लोगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सर्वाधिक उपयुक्त साधन है –

(अ) दूरस्थ शिक्षा

(ब) स्वयंपाठी

(स) नियमिति छात्र

(द) कोई नहीं

Answer – (अ)

136. भाषा शिक्षण में वर्तनी संबंधी अशुद्धियों के निराकरण में उपयोगी है –

(अ) अनुकरण वाचन

(ब) श्रुतिलेख

(स) व्याख्यान

(द) गृहकार्य                
 Answer –  (ब)

137. निम्न में से किस विधि को अनुकरण- परिस्मरण विधि या श्रव्य-भाष्य विधि के नाम से भी जाना जाता है –

(अ) आगमन-निगमन

(ब) द्विभाषी पद्धति

(स) सैनिक विधि

(द) सूत्र विधि                  

Answer – (स)

138. किसने कहा, ‘प्रश्न उत्तम दास है, पर निकृष्ट स्वामी?’

(अ) सिम्पसन

(ब) ग्रीन व बरचेना

(स) गाॅल्टन

(द) सीजर लाम्ब्रोसा
Answer –  (ब)

139. कौनसा कार्य अर्थग्रहण की कुशलताओं के विकास के लिए ज्यादा उपयोगी होगा?

(अ) व्याकरण शिक्षण करना
(ब) वाचन करना
(स) पठन कार्य करना
(द) वर्णन कराना                  

Answer –  (द)

140. लिखित अभिव्यक्ति का साधन नहीं है?

(अ) पत्र लेखन

(ब) नाट्य लेखन

(स) वाद-विवाद

(द) निबंध लेखन
 Answer –  (स)

141. भाषा का शिक्षण कैसा होना चाहिए?

(अ) औपचारिक

(ब) अनौपचारिक

(स) निरौपचारिक

(द) ये सभी          

Answer – (ब)

142. बुलेटिन बोर्ड को किस सहायक सामग्री में रखा जाएगा?

(अ) दृश्य सामग्री
(ब) श्रव्य सामग्री
(स) श्रव्य-दृश्य सामग्री
(द) किसी में नहीं                  

Answer –  (अ)

व्याख्या -शिक्षण साधन के रूप में ‘विज्ञप्ति पट्ट’ का अधिक महत्व है। अखिल भारतीय शिक्षक सम्मेलन में इसका सुझाव दिया था। विषय से संबंधित और उपयुक्त सामग्री प्रस्तुत करने के लिए इसका उपयोग होता है। स्कूल मेें होने वाली गतिविधियों की जानकारी देने के लिए भी इसका उपयोग होता है। विद्यार्थियों में टीम की भावना को विकसित करने का यह श्रेष्ठ साधन है।

143. सूत्र विधि का दूसरा नाम क्या है?

(अ) आगमन विधि

(ब) निगमन विधि

(स) प्रयोग विधि

(द) सहयोग विधि

Answer –  (ब)

व्याख्या -सूत्र विधि को निगमन विधि भी कहा जाता है। इस विधि में सामान्य से विशिष्ट अथवा सामान्य नियम से उदाहरण की ओर बढ़ा जाता है। शिक्षक एक सामान्य नियम को पहले छात्रों के समक्ष प्रस्तुत करता है और इसके पश्चात् विशेष उदाहरणों द्वारा उस नियम की सत्यता को प्रमाणित करता है। इस विधि के तीन सोपान हैं – नियमों का प्रस्तुतीकरण, नियमों के अंदर संबंध निरूपण, उदाहरणों से पुष्टि।

144. प्राथमिक कक्षा के बालक-बालिकाओं के लिए किसकी नितांत आवश्यकता है?

(अ) विद्यालय की
(ब) मौन वाचन की
(स) सस्वर वाचन की
(द) अध्यापक का दंड                  

Answer – (स)

145. प्राचीन काल में हमारे देश में प्रचलित थी-

(अ) भाषण
(ब) वाद-विवाद-प्रतियोगिता
(स) शास्त्रार्थ की प्रणाली
(द) वार्तालाप                  

Answer – (स)

 

146. शिक्षा के क्षेत्र में इकाई योजना को समावेशित करने का श्रेय जाता है –


(अ) हरबर्ट को

(ब) माॅरिसन को

(स) ब्लूम को

(द) हाॅगबेन को                  

Answer – (ब)

 

147. हरित पट्ट पर किससे लिखा जाता है?

(अ) काले चाॅक से

(ब) पीले चाॅक से

(स) हरे चाॅक से

(द) लाल चाॅक से

Answer –  (ब)

व्याख्या -श्यामपट्ट अथवा खड़िया पट्ट आजकल कई रंग के उपलब्ध हैं। किन्तु इनमें से हरा रंग आँखों के सुखद होने के कारण ‘हरित पट्ट’ श्रेष्ठ माना गया है। आजकल खड़िया या चाॅक के स्थान पर रंगीन मार्कर का प्रयोग किया जाता है।

148. शिक्षक का कार्य है –

(अ) नियोजन

(ब) शिक्षण

(स) निर्देशन

(द) ये सभी                  

Answer –  (द)

 

149. अभिक्रमित अनुदेशन का प्रकार नहीं है –

(अ) रेखीय व शास्त्रीय
(ब) कम्प्यूटर सहायक अनुदेशन
(स) अनुरूपीय शिक्षण अनुदेशन
(द) मैथेमेटिक्स                

 Answer –  (स)

 

150. शिक्षण की प्रक्रिया है –

(अ) एक-धु्रवीय

(ब) द्वि-धु्रवीय

(स) त्रि-धु्रवीय

(द) कोई नहीं

 Answer –  (स)

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक पहल की गई है | जिसमें सभी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप हमारी   Testnote  Application   को Goolge Play स्टोर से जरूर install करें | जिसमें आपको सभी Free Online Test Series उपलब्ध करायी जा रही है | 

Install App Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!