TGT SST PREVIOUS YEAR SOLVED PAPER – 03
1. रासायनिक अपक्षय का एक रूप है –
(अ) बिखराव
(ब) विघटन
(स) सिलिका पृथक्करण
(द) अपत्रण
Answer – (स)
2. वर्ष 2017-18 अवधि में भारत के प्रथम 4 प्रमुख राज्यों में चना उत्पादन का सही अवरोही क्रम है –
(अ) महाराष्ट्र – मध्यप्रदेश – राजस्थान – कर्नाटक
(ब) राजस्थान – मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र – कनार्टक
(स) कर्नाटक – राजस्थान – मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र
(द) मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र – राजस्थान – कर्नाटक
Answer – (द)
3. राजस्थान में निम्नांकित नस्लों में से कौनसी एक भेड़ की नहीं है?
(अ) मालपुरा
(ब) नाली
(स) सिरोही
(द) मगरा
Answer – (स)
4. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए व नीले दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1 | सूची-2 |
A. डर्बी टेक्सटाइल्स | 1. कोटा |
B. माॅडर्न सिन्टेक्स (इंडिया) | 2. जोधपुर |
C. आदित्य मिल्स लिमिटेड | 3. अलवर |
D. सुदर्शन टेक्सटाइल्स | 4. किशनगढ़ |
कूट:
ABCD
(अ) 3 1 4 2
(ब) 2 3 4 1
(स) 3 1 2 4
(द) 4 1 3 2
Answer – (ब)
5. भूकम्पीय तरंगों के लिए पृथ्वी के अभ्यान्तर का निम्नांकित मण्डलों में से कौनसा एक ‘मन्द वेग मण्डल’ कहलाता है?
(अ) निचला मैण्टल
(ब) दुर्बलता मण्डल
(स) बाह्य अंतरतम
(द) आंतरिक अंतरतम
Answer – (ब)
6. लैटेराइट मिट्टी का निर्माण प्रधानतः उन क्षेत्रों में पाया जाता है, जहां होते हैं –
(अ) उच्च तापमान एवं निम्न वर्षा
(ब) उच्च तापमान एवं भारी वर्षा
(स) निम्न तापमान एवं निम्न वर्षा
(द) निम्न तापमान एवं भारी वर्षा
Answer – (ब)
7. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (ए) और दूसरे को कारण (आर) का नाम दिया गया है। अपने उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए –
अभिकथन(ए)- हवाएं/पवनें धीमी गति से बहती हैं जब दाब प्रवणता कम होती है।
कारण (आर)- दाब प्रवणता कम होती है जब सम दाब रेखाएंे समीप-समीप पायी जाती है।
कूट:
(अ) (ए) और (आर) दोनों सत्य है, और (आर), (ए) की सही व्याख्या हैं
(ब) (ए) और (आर) दोनों सत्य है, और (आर), (ए) की सही व्याख्या नहीं हैं
(स) (ए) सही है परंतु (आर) असत्य है
(द) (ए) असत्य है, परंतु (आर) सत्य है
Answer – (स)
8. भारत में ज्वारीय वन उप प्रकार संबंधित है-
(अ) अल्पाइन वन से
(ब) शुष्क उष्ण कटिबंधीय वन से
(स) आर्द्र उष्ण कटिबंधीय वन से
(द) पर्वतीय शीतोष्ण वन से
Answer – (स)
9. अल-नीनो के तीव्र होने का प्रायः परिणाम होता है –
(अ) अच्छा मानसून
(ब) कमजोर मानसून
(स) मध्यम मानसून
(द) मानसून पर कोई प्रभाव नहीं
Answer – (ब)
10. ‘घटोली गेप/दर्रा’ राजस्थान की कौनसी पहाड़ियों में अवस्थित है?
(अ) अरावली पहाड़ियां
(ब) अराबाला पहाड़ियां
(स) मुकंदरा पहाड़ियां
(द) अलवर पहाड़ियां
Answer – (स)
11. निम्न में से कौनसे मद राष्ट्रीय आय के आकलन में शामिल किए जाते हैं? नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चुनाव कीजिए –
1. बोनस
2. ग्रेच्युटी
3. स्वयं के उपभोग के लिए उत्पादन का मूल्य
4. मालिक के मकान में रहने पर मकान का आरोपित किराया
कूट:
(अ) कोई नहीं
(ब) केवल 1
(स) 1 व 2
(द) ये सभी
Answer – (द)
12. निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) किसी वस्तु का मांग वक्र इस मान्यता के आधार पर बनाया जाता है कि उपभोक्ता की आय, अन्य वस्तुओं की कीमतें तथा उपभोक्ता की पसंदगी दी हुई है
(ब) यदि उपभोक्ता की आय बढ़ जाती है तो सामान्य वस्तु का मांग वक्र दायीं ओर विवर्तित हो जाता है
(स) यदिस्थानापत्र वस्तु की कीमत बढ़ जाती है तो मांग वक्र बायीं ओर विवर्तित हो जाता है
(द) यदि उपभोक्ता की पसंदगी किसी वस्तु के पक्ष में परिवर्तित हो जाती है तो उसका मांग वक्र दायीं ओर विवर्तित हो जाता है
Answer – (स)
13. राष्ट्रीय आय के अनुमानों से संबंधित निम्न कथनों को पढ़िए और नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर को चुनिए-
1. पूंजीगत लाभ और हानियों को राष्ट्रीय आय में सम्मिलित किया जाता है।
2. गैर-कानूनी गतिविधियों से होने वाली आय को राष्ट्रीय आय में सम्मिलित नहीं किया जाता है।
3. स्वयं द्वारा प्रयोग में लिए जाने वाले घरों के आकलित मूल्य को राष्ट्रीय आय में सम्मिलित किया जाता है।
कूट:
(अ) 1 व 2 सही है
(ब) 2 व 3 सही है
(स) 1 व 3 सही है
(द) 1, 2 व 3 सही है
Answer – (ब)
14. निम्न में से कौनसा कथन उपभोक्ता के साम्य के बारे मंे गलत है?
(अ) यह वह बिन्दु है जहाँ बजट रेखा तटस्थता वक्र को स्पर्श करती है
(ब) यह वह बिन्दु है जहाँ तटस्थता वक्र के ढाल का मूल्य ….., कीमत अनुपात …… के बराबर होता है
(स) यह वह बिन्दु है जहाँ जिस दर पर उपभोक्ता एक वस्तु के स्थान पर दूसरी वस्तु प्रतिस्थापित करने के लिए इच्छुक है, का मान उस दर के बराबर है जिस दर पर उपभोक्ता एक वस्तु के स्थान पर दूसरी वस्तु प्रतिस्थापित करने में सक्षम है
(द) यह वह बिन्दु है जहाँ वाई के लिए एक्स की प्रतिस्थापन्न की सीमांत दर, ;डत्ैगलद्धए एक्स और वाई की कीमतों के अनुपात ………. के बराबर है
Answer – (ब)
15. एजिंल का नियम बताता है –
(अ) उपभोक्ता की आय और मांगी जाने वाली मात्रा के बीच के संबंध को
(ब) वस्तु की कीमत और मांगी जाने वाली मात्रा के बीच संबंध को
(स) प्रतिस्थापन्न वस्तु की कीमत और मांगी जाने वाली मात्रा के बीच के संबंध को
(द) पूरक वस्तु की कीमत और मांगी जाने वाली मात्रा के बीच के संबंध को
Answer – (अ)
16. यदि किसी विशेष वस्तु के उत्पादन में तकनीकी प्रगति होती है तो इस कारण से-
(अ) पूर्ति वक्र दाहिनी तरफ विवर्तित हो जाएगा
(ब) पूर्ति वक्र बायीं ओर विवर्तित हो जाएगा
(स) मांग वक्र दाहिनी तरफ विवर्तित हो जाएगा
(द) मांग वक्र बायीं तरफ विवर्तित हो जाएगा
Answer – (अ)
17. भारत में एक अनुसूचित बैंक वह है जो –
(अ) रिजर्व बैंक के नियंत्रण में है
(ब) बैंकिंग नियमन अधिनियम की द्वितीय अनुसूची में शामिल है
(स) भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की द्वितीय अनुसूची में शामिल है
(द) भारतीय संविधान की द्वितीय अनुसूची में शामिल है
Answer – (स)
18. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का निम्न में से कौनसा उद्देश्य नहीं है?
(अ) देश की वृद्धि दर को बढ़ाना
(ब) कीमत स्थिरता
(स) राजकोषीय घाटा कम करना
(द) अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्रों का साख का प्रवाह
Answer – (स)
19. भारत के व्यापारिक भागीदारों में शीर्ष 3 देश जिनके साथ गत तीन वर्षों (2015-16 से 2017-18) के दौरान भारत का द्विपक्षीय व्यापार संतुलन ऋणात्मक था, वे हैं –
(अ) चीन, स्विट्जरलैण्ड तथा ईरान
(ब) चीन, स्विट्जरलैण्ड तथा सऊदी अरब
(स) चीन, स्विट्जरलैण्ड तथा इराक
(द) चीन, जर्मनी तथा फ्रांस
Answer – (ब)
20. भारत में निम्न में से कौनसा राज्य, सर्वाधिक निर्यात करता है?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) गुजरात
(स) कर्नाटक
(द) तमिलनाडू
Answer – (अ)
21. मुद्रा की पूर्ति के निम्न मापों में से किसे रिजर्व मुद्रा अथवा उच्च शक्ति प्राप्त मुद्रा अथवा आधार मुद्रा भी कहा जाता है?
(अ) एम0
(ब) एम1
(स) एम2
(द) एम3
Answer – (अ)
22. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई में विनिवेश को कहा जाता है –
(अ) उदारीकरण
(ब) वैश्वीकरण
(स) औद्योगीकरण
(द) निजीकरण
Answer – (द)
23. वैश्वीकरण से तात्पर्य है –
(अ) अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों का एकीकरण
(ब) वित्तीय बाजारों का एकीकरण
(स) घरेलू अर्थव्यवस्था का विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण
(द) विश्व स्तर पर श्रम का एकीकरण
Answer – (स)
24. निम्न में से किस पंचवर्षीय योजना में भारत में पहली बार गरीबी हटाओ पर बल दिया गया?
(अ) चैथी पंचवर्षीय योजना में
(ब) पांचवीं पंचवर्षीय योजना में
(स) छठी पंचवर्षीय योजना में
(द) सातवीं पंचवर्षीय योजना में
Answer – (ब)
25. राजस्थान में औद्योगीकरण की गति को तीव्र करने में सर्वोत्तम संगठन के रूप में निम्न में से कौन लगा हुआ है?
(अ) राजस्थान वित्त निगम
(ब) राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम
(स) निवेश संवर्द्धन ब्यूरो
(द) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
Answer – (ब)
26. कथन (ए) – भारत के आयात 2012-13 से 2016-17 के बीच करीब 107 बिलियन अमेरिकी डाॅलर से कम हो गए।
कारण (आर) – इसका मुख्य कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के आयातों के मूल्य में हुई कमी थी।
(अ) (ए) और (आर) दोनों वैयक्तिक रूप से सही है लेकिन (ए) का (आर) सही स्पष्टीकरण है
(ब) (ए) और (आर) दोनों वैयक्तिक रूप से सही है लेकिन (ए) का (आर) सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) (ए) सही हैं लेकिन (आर) गलत है
(द) (ए) गलत हैं लेकिन (आर) सही है
Answer – (अ)
27. निम्न कथनों को पढ़िए और नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर को चुनिए –
कथन(ए)- राजस्थान में वर्तमान में 81 विभिन्न प्रकार के खनिजों का खनन किया जा रहा है।
कारण (बी) – देश में चांदी, केल्साइट और जिप्सम का लगभग पूरा उत्पादन राजस्थान में होता है।
कूट:
(अ) केवल कथन (ए) सही है
(ब) केवल कथन (बी) सही है
(स) कथन (ए) और (बी) दोनों सही है
(द) ना तो (ए) और ना ही (बी) सही है
Answer – (ब)
28. राज्य की 12वीं पंचवर्षीय योजना में राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र के लिए निम्न में से कौनसी आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्य रख गया है?
(अ) 4 प्रतिशत
(ब) 8 प्रतिशत
(स) 9.5 प्रतिशत
(द) 7.7 प्रतिशत
Answer – (ब)
29. निम्नांकित विचारकों में से कौनसा विचारक राजनीतिक सिद्धांत के पतन का कारण ‘‘वैचारिक अवव्याख्यावाद’’ मानता है?
(अ) एस. एम. लिप्सेट
(ब) अल्फ्रेड कोर्बा
(स) किक्न्टन स्कीनर
(द) दांते एल. जर्मीनो
Answer – (द)
30. बाड़मेर में पचपदरा की राजस्थान रिफाइनरी के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़िए और नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
कथन (ए) – यह भारत में अपनी प्रकार की पहली है जिसे पैट्रोकैमिकल काॅम्प्लेक्स के साथ जोड़ा गया है।
कारण (बी) – परियोजना की लागत 83, 129 करोड़ है।
कारण (सी) – इस परियोजना में राजस्थान सरकार का हिस्सा 74 प्रतिशत है।
कूट:
(अ) केवल कथन (ए) सही है
(ब) कथन (बी) और (सी) सही है
(स) कथन (ए) और (बी) सही है
(द) कथन (ए), (बी) और (सी) सही है
Answer – (अ)
31. निम्नांकित में से कौन यह मानता/मानती है कि राजनीति शक्ति-संरचनात्मक संबंध है, जिसमें एक समूह पर दूसरा समूह नियंत्रण करता है?
(अ) कैट मिलेट
(ब) एडवर्ड बर्नस्टाइन
(स) मार्था नसबाम
(द) केथरीन मेकिनान
Answer – (अ)
32. निम्नांकित में से किसने यह स्वीकार किया है कि एक ओर ईश्वर और प्रकृति के कानून और दूसरी ओर प्रथागत कानूनों से सम्प्रभु की शक्ति सीमित होगी?
(अ) थाॅम्स होब्स
(ब) ह्यूगो ग्रोशियस
(स) ज्यां बोदां
(द) जाॅन लाॅक
Answer – (स)
33. निम्नांकित में से कौन यह दावा करता है व्यक्तिगत अधिकार व्यक्तियों के पास राजनीतिक इक्के (ट्रम्प) हैं?
(अ) रोनाल्ड ड्वोर्किन
(ब) सी. बी. मैकप्लर्सन
(स) फ्रेडरीक हायक
(द) एन्टोनियो ग्राम्शी
Answer – (अ)
34. निम्नांकित में से कौन-कौनसे विचारक राजनीति सिद्धांत के पाठवादी दृष्टिकोण से संबंधित है/हैं?
1. जाॅन प्लामेन्टाज
2. एन्ड्रू हैकर
3. क्वींटन स्कीनर
कूट:
(अ) केवल 1
(ब) 1 व 2
(स) 2 व 3
(द) ये सभी
Answer – (ब)
35. ‘इक्वेलिटी इन लिबर्टी एण्ड जस्टिस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) अमिताई एल्जियोनी
(ब) राॅबर्ट गुडिन
(स) एन्टाॅनी फ्लू
(द) कार्ल जेस्पर्स
Answer – (स)
36. भारत में निम्नांकित प्राधिकारियों/संस्थाओं में से राष्ट्रपतीय निर्वाचन संबंधी विवादों पर विचारण का प्राधिकार, किसके पास है?
(अ) राष्ट्रपतीय चुनाव का निर्वाचन अधिकारी
(ब) भारत का उच्चतम न्यायालय
(स) भारत का निर्वाचन आयोग
(द) संयुक्त संसदीय समिति
Answer – (ब)
37. निम्नांकित में से किस वाद में भारत के उच्चतम न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि ‘‘अनुच्छेद 105(3) और अनुच्छेद 194(3) के उपबंध संविधानिक कानून हैं, संसद या विधानमण्डलों द्वारा बनाए गए साधारण कानून नहीं है और इसलिए वे संविधान के भाग-3 जितने ही सर्वोच्च है’’?
(अ) एम.एस.एम. शर्मा बनाम श्रीकृष्ण सिन्हा
(ब) तेज किरण जैन बनाम एन. संजीव रेड्डी
(स) सुरेश चन्द्र बनर्जी बनाम पुनीत गोएला
(द) राज नारायण सिंह बनाम आत्माराम गोंबिद खैर
Answer – (अ)
38. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखने हेतु उल्लेख है?
(अ) 51 क (ड़)
(ब) 51 क (च)
(स) 51 क (झ)
(द) 51 क (ट)
Answer – (स)
39. निम्नांकित में से कौनसा विचारक यह मानता है कि न्याय सभी लोगों के लाभ के लिए ‘समान पहुंच की आवश्यकता’ हैं?
(अ) राॅबर्ट नाॅजिक
(ब) माइकल वाल्ज़र
(स) जी. ए. कोहेन
(द) जेक देरिदा
Answer – (स)
40. निम्नांकित में से किसने, भारत के संविधान के आपातकालीन उपबंधों को ‘संघ का अनन्यतम हथियार’ कहा है?
(अ) मौरिस जोन्स
(ब) रजनी कोठारी
(स) ग्रेनविल ऑस्टिन
(द) राॅबर्ट हार्डग्रेव
Answer – (स)
41. भारत के संविधान के उपबंधों के अंतर्गत निम्नांकित में से किस/किनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा उसके हस्ताक्षर एवं मुद्रा सहित अधिपत्र (वारंट) द्वारा की जाती है?
1. भारत का मुख्य न्यायाधीश
2. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष
3. भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त
4. राज्य निर्वाचन आयुक्त
कूट:
(अ) केवल 1
(ब) 1 व 2
(स) 1, 2 व 3
(द) ये सभी
Answer – (ब)
42. निम्नांकित में से किसका मत है कि पुनरूत्थानवाद और उप-राष्ट्रवाद की राजनीति ने राज्य को दुविधा में डाल दिया है?
(अ) रजनी कोठारी
(ब) रोजर गिब्बन्स
(स) पाॅल ब्रास
(द) पाॅल वालास
Answer – (स)
43. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत के महान्यायवादी को यह अधिकार है कि वह संसद के किसी भी सदन में बोले और उसकी कार्यवाहियों में अन्यथा भाग ले?
(अ) 76
(ब) 87
(स) 88
(द) 89
Answer – (स)
44. भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (नेशनल सिक्युरिटी काउन्सिल) की स्थापना किस वर्ष की गई?
(अ) 1996
(ब) 1998
(स) 2000
(द) 2002
Answer – (ब)
45. श्रीलंका के संविधान में निम्नांकित में से कौनसा संशोधन, भारत-श्रीलंका समझौता -1987 का हिस्सा था?
(अ) 13वां
(ब) 12वां
(स) 20वां
(द) 14वां
Answer – (अ)
46. राजस्थान में जिला परिषद सदस्य किसे संबोधित कर स्वहस्ताक्षरित लेख द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दे सकता है?
(अ) कलेक्टर
(ब) संभागीय आयुक्त
(स) जिला प्रमुख
(द) जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
Answer – (स)
47. राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अंतर्गत, किसी नगरपालिका में निर्वाचन हेतु न्यूनतम स्थानों/वार्डों की संख्या कितनी है (यथा दिनांक 01.06.2019)?
(अ) 19
(ब) 16
(स) 13
(द) 10
Answer – (स)
48. ‘समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य जिसमें इतिहास एवं जीवन-वृत्तांत के मध्य संबंधों को विवेचित करने का प्रयास है’ किसने विवेचित किया है?
(अ) थियोडाॅर अबेल
(ब) निकोलस टिमाशेफ
(स) सी. राइट मिल्स
(द) पी. ए. सोरोकिन
Answer – (स)
49. निम्नांकित में से किस/कौनसे विद्वान/ विद्वानों ने भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में ‘संघ बाजार अर्थव्यवस्था’ शब्दावली का प्रयोग किया है?
(अ) रूडोल्फ एवं रूडोल्फ
(ब) रामचन्द्र गुहा एवं गोपाल गुरू
(स) डब्ल्यू. एच. मोरिस-जोन्स
(द) सुरिन्दर जोधका
Answer – (अ)
50. इनमें से किसने समाजशास्त्र को तीन शाखाओं (सामाजिक आकृति विज्ञान, सामाजिक क्रिया विज्ञान तथा समान्य समाजशास्त्र) में विभाजित करने का प्रयास किया है?
(अ) कार्ल मार्क्स
(ब) इमाइल दुर्खीम
(स) आगस्ट काम्टे
(द) जी.एस.घुरिये
Answer – (ब)
51. ‘‘ऐसे समाज जिनमें धन संग्रहण का आधार बल प्रयोग हैं, सैन्य समाज कहलाते हैं’’, किसने कहा है?
(अ) इमाइल दुर्खीम
(ब) हरबर्ट स्पेन्सर
(स) रेमन्ड एराॅ
(द) विल्फ्रेडो पैरेटो
Answer – (ब)
52. निम्नलिखित में से किसने समूहों को ‘द्विक’ और ‘त्रिक’ में वर्गीकृत किया है?
(अ) डब्ल्यू. जी. समनर
(ब) पी. ए. सोरोकिन
(स) सी. एच. कूले
(द) जाॅर्ज सिमेल
Answer – (द)
53. निम्नलिखित में से क्या सामाजिक प्रस्थिति के बारे में सत्य नहीं है?
(अ) यह मात्र संस्तरणात्मक समाज की विशेषता है
(ब) यह प्रतिमान एवं मूल्यों द्वारा निर्धारित होता है
(स) एक व्यक्ति बहुत सी प्रस्थितियों का धारक हो सकता है
(द) प्रत्येक प्रस्थिति से जुड़े अधिकार एवं कर्तव्य होते हैं
Answer – (अ)
54. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए व नीले दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1 | सूची-2 |
A. प्रत्यक्षवाद | 1. स्पेन्सर |
B. सावयवी अनुरूपता | 2. काम्टे |
C. वस्र्टहेन | 3. दुर्खीम |
D. सामाजिक तथ्य | 4. वेबर |
कूट:
A B C D
(अ) 4 3 2 1
(ब) 3 4 2 1
(स) 2 1 4 3
(द) 2 3 1 4
Answer – (स)
55. ‘‘एक सामाजिक वर्ग समुदाय का वह भाग है जो सामाजिक स्थिति के आधार पर दूसरों से पृथक किया जा सके।’’ यह परिभाषा किसने दी?
(अ) एम.वेबर
(ब) ई.दुर्खीम
(स) एस.फ्रायड
(द) मैकाइवर एवं पेज
Answer – (द)
56. जाति की उत्पत्ति के किस सिद्धांत का समर्थन नेस्फील्ड ने किया है?
(अ) व्यावसायिक सिद्धांत
(ब) परंपरागत सिद्धांत
(स) ब्राह्मणीय सिद्धांत
(द) प्रजातीय सिद्धांत
Answer – (अ)
57. इनमें से कौनसा सामाजिक परिवर्तन के चक्रीय प्रतिमान का एक उदाहरण नहीं है?
(अ) पैरेटो का अभिजन परिभ्रमण सिद्धांत
(ब) सोरोकिन का सांस्कृतिक परिवर्तन सिद्धांत
(स) टाॅयनबी का सामाजिक परिवर्तन सिद्धांत
(द) काम्टे का तीन स्तरों के नियम का सिद्धांत
Answer – (द)
58. इनमें से कौन भारतवर्ष में सांप्रदायिकता संबंधी अध्ययन से संबंधित नहीं है?
(अ) बिपिन चन्द्र
(ब) एस.पी. नगेन्द्र
(स) असगर अली इंजीनियर
(द) मुशिरूल हसन
Answer – (ब)
59. पुस्तक ‘पावर्टी एन्ड फेमिन्स: एन एस्से आॅन इनटाइटलमेंट एण्ड डिप्रिवेसन’ के लेखक कौन है?
(अ) दण्डेकर एवं रथ
(ब) अमत्र्य सेन
(स) गुन्नार मिर्डल
(द) प्रभात पटनायक
Answer – (ब)
60. ‘भूमिका पुंज’ में भूमिका संधियोजन हेतु तरीकों के बारे में किसने लिखा है?
(अ) आर.के.मर्टन
(ब) टाॅलकाट पारसन्स
(स) जी.एच.मीड
(द) सी.एच.कूले
Answer – (अ)
61. ‘महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम’ भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस वर्ष में क्रियान्वित किया गया?
(अ) 2004
(ब) 2005
(स) 2006
(द) 2007
Answer – (स)
62. ‘विवाह संतानों को जन्म देने एवं पालन- पोषण से संबंधित एक संविदा है’, किसका कथन है?
(अ) ई.बी.टाॅयलर
(ब) बी.मेलिनोस्की
(स) फ्रेजर
(द) आर.के.मर्टन
Answer – (ब)
63. परिवार को ‘अभिविन्यास का परिवार’ और ‘प्रजनन का परिवार’ में किसने विभाजित किया?
(अ) राल्फ लिंटन
(ब) जे.पी.मुरडाॅक
(स) आई.पी.देसाई
(द) इरावती कर्वे
Answer – (ब)
64. हिन्दूवाद में धर्म का तात्पर्य निम्नलिखित में से प्रमुख रूप से किस पर केन्द्रित है?
(अ) लौकिक नियमों एवं व्यवस्था
(ब) कर्तव्य, आचरण, गुणों एवं जीवनशैली
(स) तीर्थंकरों द्वारा निर्देशित मानव का नैतिक रूपांतरण
(द) अलौकिक शक्तियों के विश्वास
Answer – (ब)
65. ‘काम’ अवधारणा का सामूहिक प्रयोग जन्मजात अभिलाषाओं एवं चालकों की सम्पूर्णता को व्यक्त करता है, यह विचार किसका है?
(अ) के.एम. कपाडिया
(ब) पी.एच. प्रभु
(स) स्वामी विवेकानंद
(द) इरावती कर्वे
Answer – (ब)
66. निम्न में से कौनसा परीक्षण एच.आई.वी. रोग प्रतिकारकों की पता करने हेतु किया जाता है?
(अ) विडाल परीक्षण
(ब) क्यू.बी.सी. परीक्षण
(स) एच.डी.एल. परीक्षण
(द) एलीसा परीक्षण
Answer – (द)
67. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए व नीले दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1 | सूची-2 |
A. लोक प्रशासन कानून का विस्तृत एवं क्रमबद्ध क्रियान्वयन है | | 1. एफ.ए. नीग्रो |
B. लोक प्रशासन, लोकनीति का पालन या प्रवर्तन है। यह सरकार का कार्य – कारी भाग है | 2. एम.ई. डिमाॅक |
C. लोक प्रशासन सार्वजनिक प्रतिवेश में सहकारी समूहगत प्रयास है | 3. वुडरो विल्सन |
D. लोक प्रशासन से आशय, सरकार के कार्यों को पूरा करने से है चाहे यह एक्स-रे मशीन संचालित करना हो अथवा टकसाल में सिक्के ढालना | 4. फिपनर |
कूट:
A B C D
(अ) 1 2 4 3
(ब) 3 1 2 4
(स) 2 4 1 3
(द) 3 2 1 4
Answer – (द)
68. वर्ण-व्यवस्था के बारे में इनमें से कौनसा कथन उपयुक्त नहीं है?
(अ) ऋग्वेद में इसका तात्पर्य रंग एवं रूप से है
(ब) मनुस्मृति में इसका तात्पर्य सामाजिक वर्ग से है
(स) वेदों में यह जाति व्यवस्था को दर्शाता है
(द) भगवत्गीता में इसका तात्पर्य गुणों एवं कर्तव्यों से है
Answer – (स)
69. निम्न में से कौन विद्वान लोक प्रशासन के क्षेत्र को, सरकार की कार्यपालिका शाखा तक ही सीमित करते हैं?
(अ) डब्ल्यू़.एफ़.विलोबी
(ब) एल.डी.व्हाइट
(स) लूथर गुलिक
(द) जाॅन ए. वीग
Answer – (स)
70. लोक प्रशासन के एक विषय के रूप में ‘‘विकास के दौरान पहचान का संकटकाल’’ रहा है –
(अ) 1927 से 1937
(ब) 1938 से 1947
(स) 1948 से 1970
(द) 1971 से 2005
Answer – (स)
71. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए व नीले दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1 | सूची-2 |
A. गुड गवर्नेंस | 1. ड्वाइट वाल्डो |
B. नवीन लोक प्रशासन | 2. डेनहार्ट एवं डेनहार्ट |
C. नवीन लोकसेवा | 3. ऑसर्बोन एवं गैबलर |
D. लोक चयन सिद्धांत | 4. निसकानेन |
कूट:
A B C D
(अ) 2 3 1 4
(ब) 1 2 4 3
(स) 3 1 2 4
(द) 4 3 2 1
ANSWER – (स)
72. लोक प्रशासन को विज्ञान समतुल्य मानने वाले विद्वान हैं –
1. वुडरो विल्सन
2. लिंडल उर्विक
3. लूथर गुलिक
4. राॅबर्ट डाहल
कूट:
(अ) 1, 2 व 3
(ब) 2 व 3
(स) 2, 3 व 4
(द) 3 व 4
ANSWER – (अ)
73. तार्किक निर्णयन में प्रशासनिक मानव के समक्ष सर्वोत्तम विकल्प चुनने में, निम्न में से कौन एक बाधा नहीं है?
(अ) आदतें एवं प्रतिक्रियाएं
(ब) मूल्य एवं निष्ठाएं
(स) समस्या का अति सरलीकरण
(द) कम्प्यूटर अनुकरण
ANSWER – (द)
74. निम्न में से कौन एक ‘मनोबल’ को परिभाषित नहीं करता है?
(अ) व्यक्तिगत आवश्यकताएँ एवं अपेक्षाएँ
(ब) व्यक्ति की मनः स्थिति एवं भावनाएँ
(स) व्यक्ति की प्रवृत्ति एवं तत्परता
(द) टीम भावना
ANSWER – (अ)
75. ‘अभिप्रेरण का द्विघटक सिद्धांत’ निम्नलिखित में से किस विद्वान द्वारा प्रतिपादित किया गया है?
(अ) मैकग्रेगर
(ब) मैस्लो
(स) पीटर ड्रकर
(द) हर्जबर्ग
ANSWER – (द)
76. मंत्री तथा लोक सेवकों के मध्य विवाद की स्थिति में लोक सेवकों की सेवाएँ भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सुरक्षित की गई हैं?
(अ) अनुच्छेद-301
(ब) अनुच्छेद-311
(स) अनुच्छेद-321
(द) अनुच्छेद-351
ANSWER – (ब)
77. निम्नांकित में से कौनसा एक चरण साइमन के निर्णय निर्माण प्रतिमान के अंतर्गत नहीं आता है?
(अ) आसूचना
(ब) प्रतिक्रिया
(स) प्रारूप
(द) विकल्प चयन
ANSWER – (ब)
78. निम्न में से कौनसा एक, प्रशासन में जन-सहभागिता को सुनिश्चित करने का साधन नहीं है?
(अ) बौद्धिक संपदा अधिकार
(ब) वापस बुलाने का अधिकार
(स) सूचना का अधिकार
(द) लोक सेवा का अधिकार
ANSWER – (अ)
79. लोकपाल एक्ट, 2013 अंतर्गत झूठी शिकायत पाए जाने पर दोषसिद्ध व्यक्ति को सजा दी जा सकेगी। यह सजा हो सकती है –
(अ) 1 वर्ष तक कारावास और 1 लाख तक का जुर्माना
(ब) 9 महीने तक कारावास और 50 लाख तक का जुर्माना
(स) 6 महीने तक कारावास और 25 हजार तक का जुर्माना
(द) 3 महीने तक कारावास और 10 हजार तक का जुर्माना
ANSWER – (अ)
80. निम्नांकित में से कौनसे लोकपाल विधेयक के न्यायाधिकार के अंतर्गत प्रधानमंत्री को भी रखा गया है?
(अ) लोकपाल विधेयक 1968
(ब) लोकपाल विधेयक 1971
(स) लोकपाल विधेयक 1985
(द) लोकपाल विधेयक 1989
ANSWER – (द)
81. मंत्री-लोक सेवक संबंध में आपसी तनाव के कारण निम्न में से किस युग में, सचिव को नहीं बल्कि मंत्री को त्या पत्र देना पड़ा था?
(अ) के. हनुमंथैया- बी.सी. गांगुली
(ब) टी.टी. कृष्णमाचारी – एच.एम. पटेल
(स) गुलजारी लाल नंदा – एल.पी. सिंह
(द) राजीव गांधी – ए.पी. वेंकटेश्वरन
ANSWER – (स)
82. निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही नहीं है?
(अ) भारत के संविधान के अनुच्छेद 233 में ‘जिला’ शब्द का उल्लेख किया गया है
(ब) जिले में, जिला कलक्टर मुख्य प्रोटोकाॅल अधिकारी का कार्य करता है
(स) सन् 1772 में वारेन हेस्टिंग्स द्वारा जिला कलक्टर पद का सृजन किया गया था
(द) संसदीय चुनाव में जिला कलक्टर जिले का मुख्य निर्वाचक अधिकारी होता है
ANSWER – (द)
83. जिला प्रशासन में एक तहसीलदार का प्रधान कार्य होता है –
(अ) जनगणना का संचालन करना
(ब) राशन वितरण का नियंत्रण रखना
(स) भू-राजस्व प्रशासन
(द) गरीबों को ऋण वितरित करना
ANSWER – (स)
84. निम्न में से कौनसा एक कार्य जिलाधीश द्वारा मजिस्टेªट के रूप में किए गए कार्यों में शामिल नहीं है?
(अ) कोषागार एवं उपकोषागार का पर्यवेक्षण
(ब) कारागारों का निरीक्षण करना
(स) दावा रहित संपत्ति को निस्तारित करने के आदेश देना
(द) स्थानीय निकायों पर नियंत्रण और पर्यवेक्षण करना
ANSWER – (अ)
85. राज्य प्रशासन में जिलाधीश का प्रथम उच्च अधिकारी होता है –
(अ) गृह आयुक्त
(ब) संभागीय आयुक्त
(स) कार्मिक सचिव
(द) मुख्य सचिव
ANSWER – (ब)
86. औपनिषदिक आत्मा की अवस्थाओं के ठीक-ठाक अनुक्रम का चयन करें –
(अ) सुषुप्ति, स्वप्न, जाग्रत, तुरीया
(ब) जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति, तुरीया
(स) जाग्रत, सुषुप्ति, स्वप्न, तुरीया
(द) तुरीया, स्वप्न, सुषुप्ति, जाग्रत
ANSWER – (ब)
87. सुकरात के अनुसार ज्ञान और सदगुण के संबंध के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) ज्ञान सदगुण की दोनों अनिवार्य और पर्याप्त शर्त है
(ब) ज्ञान सदगुण है
(स) ज्ञान सदगुणयुक्त कर्म सुनिश्चित करता है
(द) सदगुण वहां से शुरू होता है जहां ज्ञान का अंत होता है
ANSWER – (द)
88. प्लेटो ने मुख्य सद्गुणों का वर्णन कौनसे संवाद में किया है?
(अ) एपोलाॅजी
(ब) द लाॅज
(स) क्रीटो
(द) रिपब्लिक
ANSWER – (द)
89. अरस्तू सद्गुण को परिभाषित ऐसे करते हैं-
(अ) ज्ञान
(ब) दो अतियों के बीच का औसत
(स) सुख
(द) पूर्णता
ANSWER – (ब)
90. ‘सुखकलन’ सुख मापने के लिए बनाया गया। किसका नाम इससे जुड़ा है?
(अ) प्लेटो
(ब) बेंथम
(स) गिल
(द) अरस्तू
ANSWER – (ब)
91. वैदिक सभ्यता का विकास विभिन्न चरणों में हुआ –
1. एकेश्वरवाद
2. एकातत्ववाद
3. बहुदेववाद
4. अनेकेश्वरवाद
कौनसा क्रम सही है –
(अ) 4, 3, 2, 1
(ब) 2, 3, 1, 4
(स) 4, 3, 1, 2
(द) 1, 2, 3, 4
ANSWER – (स)
92. काण्ट के अनुसार निरपेक्ष और बिना शर्त शुभ क्या है?
(अ) सुख
(ब) सद्गुण
(स) शुभ संकल्प
(द) उचित
ANSWER – (स)
93. किसने कहा कि ‘‘दण्ड निषेधात्मक पुरस्कार है’’?
(अ) अरस्तू
(ब) गिल
(स) प्लेटो
(द) काण्ट
ANSWER – (अ)
94. जैन द्वारा अहिंसा पर जोर तार्किक परिणाम है –
(अ) सभी आत्माओं की संभाव्य समानता
(ब) एक ही आत्मा सभी में अन्तर्निहित
(स) अनेकांतवाद का सिद्धांत
(द) मानव जीवन के लिए सम्मान
ANSWER – (अ)
95. संकल्प की स्वतंत्रता नैतिकता की महत्वपूर्ण मान्यता है। इस संदर्भ में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) व्यक्ति को अपने कर्मों के लिए उत्तरदायी ठहराना
(ब) मनुष्य का प्रत्येक कर्म नैतिकता की परिधि में है
(स) विभिन्न विकल्पों के बीच में चुनाव करने की अनुमति देना
(द) अपने विवेक का उपयोग करने की अनुमति देना
ANSWER – (ब)
96. बौद्ध दर्शन द्वारा निर्वाण का सबसे उत्तम मार्ग है –
(अ) सांसारिक जीवन का परित्याग
(ब) कठोर संन्यासी जीवन व्यतीत करना
(स) पूर्ण परित्याग और उपभोग के मध्य का मार्ग
(द) नैतिक सिद्धांतों और अच्छे आचरण के आधार पर जीवन व्यतीत करना
ANSWER – (स)
97. किसने कहा ‘‘जो शुभ है उसी की मनुष्य वास्तव में इच्छा करता है?
(अ) बेंथम
(ब) काण्ट
(स) सुकरात
(द) जे.एस. मिल
ANSWER – (द)
98. जो सिद्धांत यह मानता है कि परिणाम ही किसी कर्म की उचितता को निर्धारित करता है, कहलाता है –
(अ) फलनिरपेक्षता
(ब) फलसापेक्षवादी
(स) कठोरतावाद
(द) आत्मपूर्णतावाद
ANSWER – (ब)
99. गीता के संदर्भ में क्या सत्य है?
(अ) गीता कम का परित्याग करती है
(ब) गीता कर्मफलों की इच्छा के बिना कर्मों के अनुष्ठान का प्रतिपादन करती है
(स) गीता सन्यास का समर्थन मोक्ष प्राप्ति के लिए करती है
(द) गीत कर्म व कर्मफलों का त्याग प्रतिपादित करती है
ANSWER – (ब)
100. गांधी के बारे में कौनसा कथन सत्य नहीं है?
(अ) सत्य और अहिंसा ईश्वर प्राप्ति का साधन है
(ब) साध्य साधन को न्यायोचित ठहराता है
(स) केवल शुभ साधनों द्वारा ही शुभ लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं
(द) मानवता की सेवा से ईश्वर की सेवा होती है
ANSWER – (ब)
101. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए व नीले दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1 | सूची-2 |
A. निरपेक्ष आदेश | 1. गीता |
B. ईश्वर सत्य है और सत्य ही ईश्वर है | 2. काण्ट |
C. यूडोमोनिज्म | 3. गांधी |
D. कर्म, भक्ति, ज्ञान योग | 4. अरस्तू |
कूट:
A B C D
(अ) 4 1 3 2
(ब) 2 3 1 4
(स) 2 3 4 1
(द) 3 2 4 1
ANSWER – (स)
102. ‘‘सामाजिक अध्ययन कार्यक्रम को अतीत, वर्तमान तथा उभरते भविष्य में मनुष्य तथा उसके सामाजिक एवं भौतिक पर्यावरण के साथ अंतःक्रिया के अध्ययन के रूप में परिभाषित किया गया है।’’ यह परिभाषा किसके द्वारा की गई है?
(अ) जाॅन यू. माइकेलिस
(ब) चेस्टर डब्ल्यू. हैरिस
(स) ई. बी. वैस्ले
(द) एम. पी. मुफात
ANSWER – (अ)
103. एन.सी.एफ. 2005 द्वारा ‘नागरिक-शास्त्र’ के स्थान पर किस शब्द का प्रयोग करने का प्रस्ताव दिया गया है?
(अ) अर्थशास्त्र
(ब) समाजशास्त्र
(स) राजनीति विज्ञान
(द) मानव विज्ञान
ANSWER – (स)
104. ई.जे. सिम्पसन द्वारा किए गए शैक्षिक उद्देश्यों का वर्गीकरण निम्नांकित में से किस पक्ष से संबंधित है?
(अ) ज्ञानात्मक
(ब) भावात्मक
(स) मनोक्रियात्मक
(द) ये सभी
ANSWER – (स)
105. माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान हेतु किस कथन की अनुशंसा एन.सी.एफ. 2005 द्वारा नहीं की गई?
(अ) विद्यार्थी में राष्ट्र की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों की गहरी समझ बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए
(ब) विश्व के इतिहास के स्थान पर केवल भारत के समृद्ध एवं विविध अतीत को पढ़ाया जाना चाहिए
(स) पर्यावरण संरक्षण के प्रति आलोचनात्मक परख विकसित करने हेतु भूगोल पढ़ाया जाना चाहिए
(द) राजनीति विज्ञान में भारतीय संविधान के दार्शनिक आधारों पर ध्यान दिया जाना चाहिए
ANSWER – (ब)
106. अष्टांग योग में समाधि है –
(अ) ईश्वर के साथ एकात्म की स्थिति
(ब) दुख रहित अवस्था है
(स) ध्येय वस्तु की चेतना की अवस्था
(द) विषय-विषयी के अभेद के अनुभव की अवस्था
ANSWER – (द)
107. ‘किसी संप्रत्यय को विवेचित करने की योग्यता’ का विशिष्टीकरण संज्ञानात्मक पक्ष के कौनसे घटक अंतर्गत आता हे?
(अ) अवबोध
(ब) विश्लेषण
(स) संश्लेषण
(द) मूल्यांकन
ANSWER – (अ)
108. निम्नलिखित में से कौनसी योजना कक्षा में व्यावहारिक रूप से निष्पादित गतिविधियों का एक लिखित रूप है?
(अ) वार्षिक योजना
(ब) मासिक योजना
(स) दैनिक पाठ योजना
(द) कोई विकल्प सही नहीं है
ANSWER – (स)
109. एक शिक्षण व्यूरचना जिसमें ग्राफिकल उपकरणों का उपयोग विद्यार्थियों को किसी विषय के ज्ञान को व्यवस्थित एवं निरूपित करने में सहायता देने के लिए किया जाता है, कहलाती है –
(अ) निर्मितवादी उपागम
(ब) संकल्पना मानचित्रण
(स) मस्तिष्क उद्वेलन
(द) व्यक्ति अध्ययन
ANSWER – (ब)
110. किलपैट्रिक ने प्रायोजना पद्धति में मूलतः कितने प्रकार की प्रायोजनाएँ बतलाई थी?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
ANSWER – (ब)
111. ब्लूम की वर्गिकी के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा उद्देश्य भावात्मक पक्ष से संबंधित नहीं है?
(अ) आग्रहण
(ब) प्रतिक्रिया
(स) व्यवस्थापन
(द) प्रचरण
ANSWER – (द)
112. प्रोजेक्ट पद्धति निम्नांकित में से किस दार्शनिक विचारधारा पर आधारित है?
(अ) आदर्शवाद
(ब) प्रकृतिवाद
(स) प्रयोजनवाद
(द) यथार्थवाद
ANSWER – (स)
113. मस्तिष्क उद्वेलन विधि को प्रचलित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(अ) ए.एफ. आॅसबोर्न
(ब) आई.के. डेविस
(स) बी.ओ. स्मिथ
(द) जे.डी. नोबेल
ANSWER – (अ)
114. औपचारिक एवं अनौपचारिक समूह योजना किस शिक्षण विधि के रूप में है?
(अ) समस्या समाधान
(ब) मस्तिष्क उद्वेलन
(स) प्रयोजना
(द) सामाजिक अभिव्यक्ति
ANSWER – (द)
115. इनमें से कौनसी एक अच्छे परीक्षण की तकनीकी विशेषता नहीं है?
(अ) विश्वसनीयता
(ब) वैधता
(स) व्यक्तिनिष्ठता
(द) भेदबोधकता
ANSWER – (स)
116. मानचित्र का कौनसा प्रकार सांस्कृतिक मानचित्रों में सम्मिलित नहीं है?
(अ) राजनैतिक मानचित्र
(ब) भूगर्भिक मानचित्र
(स) जनसंख्या मानचित्र
(द) आर्थिक मानचित्र
ANSWER – (ब)
117. हरबर्ट के पाठ योजना के पंचपदीय उपागम का निम्नलिखित में से कौनसा क्रम सही है?
(अ) तैयारी- प्रस्तुतीकरण – अनुप्रयोग – सामान्यीकरण – साहचर्य
(ब) तैयारी- अनुप्रयोग – साहचर्य – प्रस्तुतीकरण – सामान्यीकरण
(स) तैयारी- साहचर्य – प्रस्तुतीकरण – सामान्यीकरण – अनुप्रयोग
(द) तैयारी- प्रस्तुतीकरण – साहचर्य – सामान्यीकरण – अनुप्रयोग
ANSWER – (द)
118. निम्नलिखित में से कौनसी क्रियात्मक अनुसंधान की विशेषता नहीं है?
(अ) यह तात्कालिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर केन्द्रित होते हैं
(ब) यह सिद्धांतों एवं नियमों के निर्माण से संबंधित होते हैं
(स) इनका लक्ष्य क्रियाओं एवं कार्यस्थितियों में सुधार करना होता है
(द) आधारभूत अनुसंधानों की तुलना में इसमें कम श्रम, संसाधन एवं वित्त शामिल होता है
ANSWER – (ब)
119. निबंधात्मक प्रश्नों के लिए क्या सही है?
1. अभिव्यक्ति के अवसर
2. वस्तुनिष्ठता
3. लेखन कौशन का मूल्यांकन
4. विश्वसनीयता
कूट:
(अ) 1, 2 व 3
(ब) 2 व 4
(स) 1 व 3
(द) 1, 3 व 4
ANSWER – (स)
120. संरचित, असंरचित एवं अर्द्धसंरचित निम्नलिखित में से किस मूल्यांकन तकनीकी के प्रकार हैं?
(अ) व्यक्ति अध्ययन
(ब) साक्षात्कार
(स) क्रमनिर्धारण मापनी
(द) प्रश्नावली
ANSWER – (ब)
121. कौनसा युग्म सही नहीं है?
(अ) निबंधात्मक प्रकार के प्रश्न – वर्णनात्मक
(ब) लघूत्तरातमक प्रकार के प्रश्न – शब्द सीमा
(स) शिक्षक निर्मित परीक्षण – निकष संदर्भित परीक्षण
(द) प्रत्याभिज्ञान प्रकार के प्रश्न – एक शब्द में उत्तर
ANSWER – (द)
122. एडगर डेल के श्रव्य दृश्य साधनों के ‘अनुभव शंकु’ द्वारा किए गए वर्गीकरण में सबसे उच्चतम अनुभव कौनसा है?
(अ) प्रत्यक्ष प्रयोजपूर्ण अनुभव
(ब) समेकित अनुभव
(स) नाटकीय अनुभव
(द) क्षेत्र भ्रमण अनुभव
ANSWER – (अ)
123. निम्नलिखित में से कौनसा वैदिक देवता ‘वृत्रहन्ता’ के रूप में ज्ञात है?
(अ) वरुण
(ब) इन्द्र
(स) रूद्र
(द) विष्णु
ANSWER – (ब)
124. अशोक का कौनसा अभिलेख कलिंग युद्ध के विषय में बताता है?
(अ) 5वां
(ब) 7वां
(स) 11वां
(द) 13वां
ANSWER – (द)
125. निम्नलिखित युग्मों में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है?
(अ) मध्वाचार्य- अद्वैतवाद
(ब) निम्बार्काचार्य- द्वैताद्वैतवाद
(स) वल्लभाचार्य- शुद्धाद्वैतवाद
(द) रामानुजाचार्य- विशिष्टताद्वैतवाद
ANSWER – (अ)
126. संत कबीरदास की वाणी (पद) का संग्रह कहलाता है –
(अ) साहित्य लहरी
(ब) सूरसागर
(स) बीजक
(द) राग गोविन्द
ANSWER – (स)
127. निम्नलिखित में से समुद्रगुप्त ने किसके प्रति ‘कन्योपायन’ की नीति अपनाई थी?
(अ) आटविक
(ब) दक्षिणपथ
(स) आर्यावर्त
(द) विदेशी शासक
ANSWER – (द)
128. पूर्व संचित कर्मों के विनाश की प्रक्रिया को जैन धर्म में कहा जाता है –
(अ) बंध
(ब) संवर
(स) निर्जर
(द) आश्रव
ANSWER – (स)
129. कादरी सिलसिला किसने प्रारंभ किया?
(अ) अब्दुल कादिर
(ब) शेख मीर मुहम्मद
(स) शेख अब्दुल कादिर जिलानी
(द) सैय्यद मख्दुम बिलानी
ANSWER – (स)
130. निम्नलिखित में से सिंधु सभ्यता के किस स्थल से समुद्री बंदरगाह के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?
(अ) रंगपुर
(ब) धौलावीरा
(स) कोटडीजी
(द) सत्कगेनडोर
ANSWER – (द)
131. ‘‘तौहीद’’ का क्या अर्थ है?
(अ) अन्तर्दृष्टि
(ब) सत्य बोलना
(स) ज्ञान
(द) यह आस्था कि ईश्वर एक है
ANSWER – (द)
132. दिल्ली की जामा मस्जिद किसने बनवाई थी?
(अ) अकबर
(ब) औरंगजेब
(स) जहांगीर
(द) शाहजहां
ANSWER – (द)
133. शिवाजी की राजधानी कहां थी?
(अ) सतारा
(ब) तोरण
(स) रायगढ़
(द) पुरंदर
ANSWER – (स)
134. मनसबदारी व्यवस्था में ‘द अस्पा-सिंह अस्पा’ का नियम किस मुगल सम्राट द्वारा लागू किया गया था?
(अ) अकबर
(ब) जहांगीर
(स) शाहजहां
(द) औरंगजेब
ANSWER – (ब)
135. संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान कार्यालय कहां स्थित है?
(अ) पेरिस
(ब) न्यूयाॅर्क
(स) दि हेग
(द) लंदन
ANSWER – (ब)
136. ‘एक जार, एक चर्च और एक रूस’ का नारा किसने दिया था?
(अ) जार निकोलस – प्रथम
(ब) जार अलेक्जेण्डर – द्वितीय
(स) जार अलेक्जेण्डर – प्रथम
(द) जार अलेक्जेण्डर – तृतीय
ANSWER – (द)
137. ‘दि इंडियन बार ऑफ इण्डिपेंडेन्स’ पुस्तक किसने लिखी थी?
(अ) विनायक दामोदर सावरकर
(ब) शहीद भगत सिंह
(स) पं. रामप्रसाद बिस्मिल
(द) दादाभाई नौरोजी
ANSWER – (अ)
138. डाक व्यवस्था की नींव किस शासक ने रखी?
(अ) अकबर
(ब) जहांगीर
(स) शाहजहां
(द) शेरशाह सूरी
ANSWER – (द)
139. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
(अ) 1907 ई. में हुए सूरत विभाजन ने स्वदेशी आंदोलन को कमजोर किया
(ब) गणपति एवं शिवाजी उत्सव आंदोलन का माध्यम बने
(स) बंगाल में स्वदेशी आंदोलन का मुख्य गीत रविन्द्रनाथ का ‘अमार सोनार बांग्ला’ था
(द) सैयद हैदर रजा भारत में स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे |
ANSWER – (द)
140. ‘सीधी कार्यवाही दिवस’ किस दल से संबंधित है?
(अ) क्रांतिकारी दल
(ब) हिन्दू महासभा
(स) मुस्लिम लीग
(द) समाजवादी दल
ANSWER – (स)
141. पृथ्वी के परिक्रमण का कौनसा प्रभाव नहीं है?
(अ) दिन और रात की अवधि
(ब) ऋतुओं का परिवर्तन
(स) सूर्योदय, दोपहर और सूर्यास्त का होना
(द) हवाओं की पेटियों का खिसकना
ANSWER – (स)
142. निम्नलिखित में से कौनसी कायान्तरित शैल नहीं है?
(अ) बेसाल्ट
(ब) शिष्ट
(स) संगमरमर
(द) क्वाटर्ज
ANSWER – (अ)
143. कौनसा सुमेलित नहीं है?
महासागरीय धाराएं – प्रकृति
(अ) कनारी – शीत
(ब) अगुलहास – गर्म
(स) कैलिफोर्निया – गर्म
(द) हम्बोल्ट (पेरू) – शीत
ANSWER – (स)
144. किस वायसराय के कार्यकाल में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना हुई?
(अ) लाॅर्ड डफरिन
(ब) लाॅर्ड कर्जन
(स) लाॅर्ड रिपन
(द) लाॅर्ड लेन्सडाउन
ANSWER – (अ)
145. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) के प्रमुख संयंत्र स्थित है –
(अ) बैंगलुरू, गुरुग्राम, श्रीनगर
(ब) मुम्बई, कोटद्वार, हैदराबाद
(स) भोपाल, तिरूचिरापल्ली, हरिद्वार
(द) देहली, चेन्नई, पुणे
ANSWER – (स)
146. 2011 जनगणना के अनुसार राजस्थान के कौनसे जिलों में सर्वाधिक और न्यूनतम महिला साक्षरता दर है?
(अ) जयपुर- प्रतापगढ़
(ब) सीकर – बांसवाड़ा
(स) झुंझुनूं – सिरोही
(द) कोटा – जालौर
ANSWER – (द)
147. कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार टोंक, जयपुर और दौसा जिलों में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है?
(अ) बीएसएचडब्ल्यू
(ब) सीडब्ल्यूजी
(स) एडब्ल्यू
(द) बीडब्ल्यूएचडब्ल्यू
ANSWER – (ब)
148. राजस्थान में ‘नेशनल रिसर्च सेन्टर फाॅर एरिड हार्टिकल्चर’ स्थित है –
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) बाड़मेर
(द) फलौदी
ANSWER – (ब)
149. विश्व में ऊँचा ज्वार भाटा आता है –
(अ) मैक्सिको की खाड़ी में
(ब) फारस की खाड़ी में
(स) बाल्टिक सागर में
(द) फंडी की खाड़ी में
ANSWER – (द)
150. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए –
1. ‘कयाल’ मालाबार तट की विशिष्ट आकृतियां हैं।
2. गारो और खासी की पहाड़ियां मेघालय पठार पर स्थित हैं।
3. जास्कर और पीर पंजाल की श्रेणियां उत्तराखण्ड में स्थित हैं।
कूट:
(अ) 1, 2 व 3 सही
(ब) 2 व 3 सही
(स) 1 व 2 सही
(द) 1 व 3 सही
ANSWER – (स)
- Sound Question Answers
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 05
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 04
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 03
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 02
- ग्रन्थियाँ / Glands
- Nerves System Quiz – 02
- Blood Circulatory System Quiz – 05
- Blood circulatory System Quiz – 02
- रक्त परिसंचरण तंत्र / blood circulatory system – 01
- परमाणु / Atom – No -#01 नोट्स
- Respiratory System / श्वसन तंत्र 02
- Respiratory System / श्वसन तंत्र
- रासायनिक एवं भौतिक परिवर्तन Chemical and physical change Part 01
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 05
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 04
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 03
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 02
- पदार्थ / द्रव्य / Matter
- Digestive System Quiz 08
- Digestive System Quiz 07
- Digestive System Quiz 06
- Digestive System Quiz 05
- Digestive System Quiz 04
- Digestive System Quiz 03