Current Gk November 2024

Current Gk November 2024

1. पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिकतम कितनी ऋण राशि प्रदान की जाती है –

पीएम स्वनिधि योजना (PM SVNidhi)
पूरा नाम: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना
प्रारंभ: 1 जून 2020
योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरो को ₹10,000 से ₹50,000 तक का ऋण दिया जाता है।

 

2. ‘तृतीय पद्म फेस्टिवल’ का उद्घाटन हाल ही में किसने किया –

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘तृतीय पद्म फेस्टिवल’ का उद्घाटन किया।

 

3. सिन्धु दर्शन यात्रा के तहत तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार कितनी आर्थिक सहायता प्रदान करती है –

राज्य सरकार ने सिन्धी समाज की सबसे बड़ी और पवित्र मानी जाने वाली लेह-लद्दाख सिन्धु दर्शन यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को ₹15,000 प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सिन्धु दर्शन यात्रा में चार दिन तक लेह-लद्दाख में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते हैं तथा यह यात्रा 18 जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होती है।

 

4. पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या “कल्चरल डायरीज” शृंखला का आयोजन कहां किया गया –

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर पर्यटन विभाग द्वारा पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज शृंखला के तहत 29 नवम्बर को पहली प्रस्तुति अल्बर्ट हॉल में आयोजित की गई। पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज के दौरान गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां हुई। यहां पर भपंग वादन, भवाई, चरी व घूमर नृत्य के साथ ही कालबेलिया नृत्यांगनाओं की प्रस्तुति हुई।

 

5. राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य पुस्तक के द्वितीय संस्करण के लेखक कौन हैं –

हाल ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग (बजट) के संयुक्त शासन सचिव श्रीकृष्ण शर्मा, द्वारा लिखित पुस्तक राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अर्थव्यवस्था के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

 

6. “ऑपरेशन कवच 4.0” किस उद्देश्य से शुरू किया गया –

जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुरू सघन जांच अभियान। ऑपरेशन कवच के तहत ओवरलोड, ओवर क्राउड, ओवर प्रोजेक्टेड वाहनों के साथ-साथ रश ड्राइविंग, ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग, बिना हेलमेट, बिना फिटनेस, बिना पीयूसी जैसे वाहन चालको के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करके चालान बनाए जा रहे हैं।

 

7. आदि महोत्सव का शुभारंभ किसने किया –

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जवाहर कला केंद्र के शिल्प ग्राम में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, ट्राइफेड और नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित “आदि महोत्सव” का शुभारम्भ किया।

 

8. राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के बाद महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी हो गई –

राजस्थान विधानसभा में उपचुनाव के बाद महिला सदस्यों की संख्या 21 हो गई है।
उपचुनाव बाद विधानसभा में दलों की स्थिति:
1. बीजेपी – 119 सीटें
2. कॉंग्रेस:- 66 सीटें
3. निर्दलीय:- 8 सीटें
4. भारत आदिवासी पार्टी (बाप):- 4 सीटें
5. बसपा:- 2 सीटें
6. RLD:- 1 सीट

 

9. “वरूण सागर” नाम किस स्थान के लिए प्रस्तावित है –

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के स्मारक और विरासतों का नामकरण हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के साथ जुड़ा होगा। इसी सोच के साथ होटल खादिम का नाम परिवर्तित कर होटल अजयमेरू किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त किया गया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरूण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल कर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा।

 

10. पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पहले किस नाम से जानी जाती थी –

इंदिरा महिला शक्ति सम्मान एवं प्रोत्साहन योजना का नाम परिवर्तन करके पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना कर दिया गया।

 

11. “ऑपरेशन लाड़ली” का उद्देश्य क्या है –

ऑपरेशन लाड़ली 11 नवंबर से 19 नवंबर 2024 तक बाल विवाह को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान।

 

12. सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में किस नए जानवर का जोड़ा लाया जा रहा है –

उदयपुर स्थित सज्जनगढ बायाेलॉजिकल पार्क में रेप्टाइल और लाॅयन सफारी के बाद प्रदेश में पहली बार अब जिराफ का जोड़ा लाया जाएगा। मैसूर (कर्नाटक) से भेड़ियों के बदले इन्हें लाया जाएगा। ‌‌‌साथ ही सज्जनगढ़ में प्रदेश की दूसरी लॉयन सफारी भी बनकर तैयार हो चुकी है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा। पहली लॉयन सफारी जयपुर में है। सज्जनगढ़ राजस्थान का पहला बायोलॉजिकल पार्क है। ध्यातव्य है कि प्रदेश का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर भी यहीं प्रस्तावित है।

 

14. अजमेर दरगाह से संबंधित विवाद में कितने पक्षों को नोटिस जारी किया गया –

हाल ही अजमेर की एक स्थानीय अदालत ने सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के भीतर शिव मंदिर की मौजूदगी का दावा करने वाले एक दीवानी मुकदमे के संबंध में तीन पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। सितंबर 2024 में दायर इस मुकदमे में दरगाह के भीतर एक शिव मंदिर के अस्तित्व का दावा किया गया है और मंदिर में पूजा फिर से शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई है। अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और नई दिल्ली स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का जन्म 1141-42 ई. में ईरान के सिजिस्तान (आधुनिक सिस्तान) में हुआ था। मुइज़ुद्दीन मुहम्मद बिन साम गौर ने तराइन के दूसरे युद्ध (1192) में पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर दिया था और दिल्ली में अपना शासन स्थापित कर लिया था, उसके बाद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने अजमेर में रहना और उपदेश देना शुरू कर दिया था।

Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024

15. “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” का उद्देश्य वर्ष 2029 तक बाल विवाह की दर को कितने प्रतिशत से कम करना है –

हाल ही में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बाल विवाह जैसी प्रथाओं की जाँच करके लड़कियों को अपनी क्षमता प्राप्त करने में सहायता करने के लिये “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” या बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोर्टल लॉन्च किया। यह अभियान सात उच्च बोझ वाले राज्यों को लक्षित करता है: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, त्रिपुरा, असम और आंध्र प्रदेश। फोकस क्षेत्रों में 300 ज़िले शामिल हैं जहाँ बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसका उद्देश्य वर्ष 2029 तक बाल विवाह की दर को 5% से कम करना है। भारत को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दक्षिण एशिया में बाल विवाह में सबसे बड़ी गिरावट के लिये भारत के प्रयासों को ज़िम्मेदार माना गया है। वर्ष 2006 में बाल विवाह की दर 47.4% थी और वर्ष 2019-21 में यह घटकर 23.3% हो गई है।

 

16. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान किन राज्यों को मुख्य रूप से लक्षित करता है –

हाल ही में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बाल विवाह जैसी प्रथाओं की जाँच करके लड़कियों को अपनी क्षमता प्राप्त करने में सहायता करने के लिये “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” या बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोर्टल लॉन्च किया। यह अभियान सात उच्च बोझ वाले राज्यों को लक्षित करता है: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, त्रिपुरा, असम और आंध्र प्रदेश। फोकस क्षेत्रों में 300 ज़िले शामिल हैं जहाँ बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

 

17. बाल विवाह के लिए दंड क्या है –

बाल विवाह एक ऐसा अपराध है जिसके लिये 2 वर्ष तक की सजा हो सकती है या 1 लाख रुपए तक का ज़ुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

 

18. राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति के तहत किस क्षमता वाले विश्वस्तरीय सौर पार्क की स्थापना की जाएगी –

राजस्थान सरकार एक एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति (Integrated Clean Energy Policy) शुरू करने के लिये तैयार है, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में कई नए प्रोत्साहन शामिल हैं, जिनमें पंप भंडारण, हरित हाइड्रोजन, बैटरी भंडारण और जैव-ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्र शामिल हैं। जयपुर में राज्य सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों के साथ 6.57 लाख करोड़ रुपए के समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इस नीति के अंतर्गत 2,245 मेगावाट क्षमता वाले विश्वस्तरीय सौर पार्क की स्थापना की जाएगी, जिससे 325 दिनों से अधिक की वार्षिक धूप का उपयोग किया जा सकेगा। नीति का उद्देश्य सौर, पवन और हाइब्रिड प्रौद्योगिकियों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में राजस्थान की क्षमता का लाभ उठाना है।

 

19. सहकार किसान कल्याण योजना के तहत समय पर कृषि ऋण चुकाने पर किसानों को कितना ब्याज अनुदान मिलेगा –

हाल ही में राजस्थान सरकार ने सहकार किसान कल्याण योजना शुरू की, जो दीर्घकालिक सहकारी कृषि और गैर-कृषि ऋणों के लिये पहली ब्याज अनुदान योजना है। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। सहकार किसान कल्याण योजना के तहत, किसान राजस्थान में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों और केंद्रीय सहकारी बैंकों से ऋण प्राप्त करते हैं। यदि किसान समय पर कृषि ऋण चुकाते हैं तो उन्हें 7% ब्याज अनुदान मिलेगा। गैर-कृषि ऋणों के समय पर पुनर्भुगतान के लिये 5% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

 

20. कायाकल्प योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है –

राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत 20 सरकारी कॉलेजों को उनके भवनों और प्रवेश द्वारों के अग्रभाग को नारंगी रंग में रंगने का आदेश दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में “सकारात्मक वातावरण” का निर्माण करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई कायाकल्प योजना का उद्देश्य भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सफाई, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ाना है। प्रथम चरण में प्रत्येक संभाग स्तर से दो कॉलेजो को शामिल किया गया है, इस प्रकार कुल 20 कॉलेज होंगे।

 

21. परसा कोयला खदान के संबंध में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने किस रिपोर्ट की वैधता पर प्रश्न उठाया –

हाल ही में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (CSSTC) की एक रिपोर्ट की वैधता पर प्रश्न उठाया है, जिसमें राज्य के सरगुजा क्षेत्र में परसा कोयला खदान के लिये पर्यावरणीय मंज़ूरी में अनियमितताएँ पाई गई थीं। परसा कोयला ब्लॉक हसदो-अरंड के उत्तर मध्य भाग में स्थित है। RRVUNL के अनुसार, वर्ष 2023 में CSSTC ने सरगुजा ज़िला प्रशासन द्वारा विस्तृत जाँच के पश्चात परसा खदान से संबंधित आरोपों को खारिज कर दिया।

 

22. महेंद्र सिंह मेवाड़ का संबंध किस ऐतिहासिक व्यक्ति से था –

हाल ही में पूर्व सांसद और मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का उदयपुर में निधन हो गया। वे महाराणा प्रताप के वंशज थे। राणा प्रताप सिंह, जिन्हें महाराणा प्रताप के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 9 मई, 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था। वह मेवाड़ के 13वें राजा थे और उदय सिंह द्वितीय के सबसे बड़े पुत्र थे।

 

23. अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024 की मेज़बानी कौन से विभाग कर रहे हैं –

राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और पशुपालन विभाग ने वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024 की मेज़बानी की। यह मेला 9 से 15 नवंबर तक आयोजित किया गया।

 

24. हाल ही में (नवंबर 2024 में) राजस्थान में किस झील में एवियन बोटुलिज़्म रोग सक्रिय हो गया, जिसके कारण प्रवासी पक्षियों की सामूहिक मृत्यु हो गई।

हाल ही में सेंटर फॉर एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने राजस्थान में कम से कम 600 प्रवासी पक्षियों की मौत की सूचना दी। सांभर झील में उच्च तापमान और कम लवणता ने संभवतः ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न कर दीं, जिससे एवियन बोटुलिज़्म रोग सक्रिय हो गया, जिसके कारण प्रवासी पक्षियों की सामूहिक मृत्यु हो गई। यह एक न्यूरो-मस्क्युलर बीमारी है जो बोटुलिनम (प्राकृतिक विष) के कारण होती है जो क्लॉस्ट्रिडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया द्वारा उत्पन्न होती है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर मृदा, नदियों और समुद्री जल में पाया जाता है। यह मनुष्यों और जानवरों दोनों को प्रभावित करता है। इसे अवायवीय (ऑक्सीजन की अनुपस्थिति) स्थितियों की भी आवश्यकता होती है और यह अम्लीय परिस्थितियों में नहीं उगता है। यह पक्षियों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है , जिससे उनके पैरों और पंखों में लकवा मार जाता है।

25. कुंभलगढ़-टॉडगढ़ रावली अभयारण्य को राजस्थान का कौन सा टाइगर रिज़र्व घोषित किया जाएगा –

एक विशेषज्ञ समिति ने कुंभलगढ़-टॉडगढ़ रावली अभयारण्य को बाघ अभयारण्य घोषित करने से पहले तत्काल आवास संरक्षण और शिकार आधार विकास की सलाह दी। यह राजस्थान का 6वां टाइगर रिजर्व बनेगा। केंद्र सरकार और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने अगस्त 2023 में सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वर्तमान में राजस्थान में पांच टाइगर रिजर्व है:

  1. रणथंभौर टाइगर रिज़र्व (सवाई माधोपुर)
  2. सरिस्का टाइगर रिज़र्व (अलवर)
  3. मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व (कोटा)
  4. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी)
  5. धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (धौलपुर-करौली)

Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024

 

26. वासुदेव देवनानी की आस्ट्रेलिया यात्रा का उद्देश्य क्या था –

देवनानी ने आस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की बैठक आस्ट्रेलिया में 5 से 8 नवम्बर तक आयोजित हुई। देवनानी आस्ट्रेलिया में सम्मेलन में भाग लेने के बाद राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के पोस्ट कान्फ्रेस स्टडी ट्यूर के तहत इण्डोनेशिया, सिंगापुर और जापान भी गए।

 

27. एजुकेशन प्री-समिट 2024 का आयोजन कहाँ किया गया –

6 नवंबर को होटल इंटरकॉन्टिनेंटल, जयपुर में एजुकेशन प्री-समिट 2024 का आयोजन किया गया। प्री-समिट में 28 हजार करोड़ के 507 एमओयू किए गए हैं, जो शिक्षा, तकनीकी-उच्च शिक्षा, कौशल विकास व खेल में विकास की नई राह खोलेंगे।

 

28. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दौरान कितने देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान में जयपुर स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ का उद्घाटन किया। ये समिट 3 दिनों तक चलेगा और इसमें 32 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव होगा, जबकि अंतिम दिन MSME कॉन्क्लेव की मेजबानी की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन किया। समिट से पहले ही राजस्थान सरकार विभिन्न कंपनियों से 35 लाख करोड़ रुपए का MOU साइन कर चुकी है। इस समिट में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें 17 भागीदार देश यानी पार्टनर कंट्री हैं। इनमें डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन, क्यूबा, वेनेजुएला, मोरक्को, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोस्टा रिका, नेपाल, ओमान, पोलैंड और थाईलैंड शामिल हैं।

 

29. फ्रांस की लेखिका ऐनी सोरेल ने राजस्थान पर आधारित अपनी ट्रेवल गाइड बुक किसे भेंट की –

हाल ही फ्रांस की पर्यटक, लेखिका और फोटोग्राफर ऐनी सोरेल ने शासन सचिव पर्यटन रवि जैन को अपनी राजस्थान पर्यटन अनुभव आधारित छायाचित्रों को समाहित किये हुए फ्रेंच ट्रेवल गाइड बुक “राजस्थान” भेंट की।

 

30. ‘उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किस विशेष उद्देश्य के लिए किया गया था –

हाल ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा दिवस (9 नवंबर) के अवसर पर Sports for Awareness ‘उड़ान’ कार्यक्रम का समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव ने की। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को उत्साहित करना है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी बढ़ाना है। Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024

 

31. 1962 मोबाईल वैटरनरी यूनिट सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा कितने समय के लिए घोषित किया गया है –

हाल ही राज्य सरकार ने राजस्थान अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम 1970 के तहत प्रदेश के पशुपालकों को उनके द्वार पर आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाली 1962 मोबाईल वैटरनरी यूनिट सेवाओं एवं BFIL द्वारा संचालित कॉल सेंटर के समस्त कार्यालय, कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों से संबंधित सेवाओं को 8 नवंबर 2024 से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया।

 

32. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किसके साथ किशोर-किशोरियों को सशक्त करने के लिए एमओयू साइन किया –

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के बीच, सामाजिक रूप से पिछड़े समूहों के किशोर-किशोरियों को जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों द्वारा, सशक्त करने के लिए एक एमओयू पर, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका और UNFPA की भारतीय प्रतिनिधि सुश्री एंड्रिया एम वोजनार द्वारा, हस्ताक्षर शासन सचिवालय में किए गए।

 

33. पंच गौरव कार्यक्रम के तहत हर जिले में किस-किस क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा –

राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से फोकस करते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रत्येक जिले के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित इन पांच तत्वों को जिले के पंच-गौरव के रूप में जाना जाएगा।

 

34. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किस शहर में वर्चुअली किया –

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर तथा फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया।

 

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक पहल की गई है | जिसमें सभी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप हमारी   Testnote  Application   को Goolge Play स्टोर से जरूर install करें | जिसमें आपको सभी Free Online Test Series उपलब्ध करायी जा रही है | 

Install App Now

Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024 Current Gk November 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!