Class 11 Biology Chapter 3 Plant Kingdom
Table of Contents
Toggleपादप जगत (चैप्टर-3)
Question 1 : निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?
(अ) गेमा धानी – मार्केन्शिया
(ब) द्विकशाभिक चलबीजाणु – भूरे शैवाल
(स) एककशाभिक युग्मक- पाॅलीसिफोनिया
(द) एककोशिकीय जीव – क्लोरेला
व्याख्या-(स) – पाॅलीसिफोनिया (लाल शैवाल) के नर जनन अंग या लघुबीजाणुधानी में अकशाभिकीय नर युग्मक उत्पन्न होते हैं। इसमें अण्डयुग्मकी प्रकार का लैंगिक जनन पाया जाता है। अण्डयुग्मकी में केवल नर युग्मक गतिशील होता है। इन चल युग्मकों में पाश्र्व सिरों पर दो भिन्न आकार की कशाभिकाएँ पाई जाती है।
Question 02: निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है?
(अ) हाॅर्सटेल्स अनावृतबीजी है
(ब) सिलैजिनेला विषमबीजाणुक है, जबकि साल्वीनिया समबीजाणुक है
(स) अनावृतबीजियों में बीजाण्ड अण्डाशय भित्ति द्वारा परिबद्ध (आवरित) नहीं होते हैं
(द) साइकस और सिड्रस दोनों में साधारणतया तने अशाखित होते हैं
व्याख्या-(स) अनावृतबीजी पादपों में बीजाण्ड अण्डाशय भित्ति द्वारा आवरित नहीं होते हैं। अतः इनके बीज नग्न होते हैं। हाॅर्सटेल्स इक्वीसिटम का सामान्य नाम है, जोकि एक टेरिडोफाइट है। सिलैजिनेला एवं साल्वीनिया दोनों टेरिडोफाइटा से संबंधित है और विषमबीजाणुक है। इनमें दो प्रकार के बीजाणु पाए जाते हैं – लघुबीजाणु व गुरुबीजाणु।
साइकस में अशाखित स्तंभाकार तना पाया जाता है, जबकि देवदार के पेड़ों में तनों पर शाखाएँ पाई जाती है।
Question 03: युग्मनजी अर्द्धसूची विभाजन किसका विशिष्ट लक्षण है?
(अ) मार्केन्शिया
(ब) फ्यूकस
(स) फ्यूनेरिया
(द) क्लैमाइडोमोनास
व्याख्या-(द) युग्मनजी अर्द्धसूत्री विभाजन क्लैमाइडोमोनास का विशिष्ट लक्षण है। यह अनेक शैवालों में हैप्लोण्टिक जीवन चक्र को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार के जीवन चक्र में युग्मनज के अतिरिक्त सभी कोशिकाएँ अगुणित होती है। इसका कारण युग्मनज में अर्द्धसूत्री विभाजन होता है, जो चार अगुणित पादपों को जन्म देता है।
ब्रायोफाइट्स, मार्केन्शिया और फ्यूनेरिया हैप्लोडिप्लोण्टिक जीवन चक्र प्रदर्शित करते हैं। इनके बीजाणु में अर्द्धसूत्री विभाजन होता है। फ्यूकस फियोफाइसी वर्ग का शैवाल है। इसमें एकल कायिक प्रावस्था पाई जाती है। यह द्विगुणित पादप होता है, जो अगुणित युग्मकों का निर्माण करता है। ये परस्पर संलयित होकर द्विगुणित जीव का निर्माण करते हैं।
Question 04: निवही शैवाल का एक उदाहरण कौनसा है?
(अ) क्लोरेला
(ब) वाॅलवाॅक्स
(स) यूलोथ्रिक्स
(द) स्पाइरोगायरा
व्याख्या-(ब)वाॅलवाॅक्स एक स्वच्छ जलीय, हरा, एककोशिकीय एवं खोखली गेंदनुमा निवही शैवाल है। निवह एकसमान संरचना वाली कोशिकाओं का समूह होता है। इसके निवह में निश्चित संख्या में (500-60000) कोशिकाएँ पाई जाती है। यह कशाभिकाओं द्वारा गमन करता है, इसे सीनोबियम भी कहते हैं।
Question 05: गलत जोड़े का चयन कीजिए –
(अ) पाइनस – एकलिंगी
(ब) साइकस – एकलिंगी
(स) साल्वीनिया – विषमबीजाणु
(द) इक्वीसीटम – समबीजाणु
व्याख्या-(अ) पाइनस अनावृतबीजी द्विलिंगाश्रयी पादप होता है। इसमें एक ही पादप पर नर एवं मादा शंकु पृथक-पृथक रूप से पाए जाते है। पाइनस का नर शंकु समूह में तथा नीचे की लम्बी शाखाओं पर उपअन्तस्थ/ उपअग्रीय स्थिति में लगा होता है, जबकि मादा शंकु 2-6 के समुच्चय में ऊपरी शाखाओं में पाए जाते हैं।
Question 06 : द्विनिषेचन किसके द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
(अ) अनावृतबीजी
(ब) शैवाल
(स) कवक
(द) आवृतबीजी
व्याख्या-(द) द्विनिषेचन आवृतबीजियों का विशिष्ट गुण है। इसकी खोज नवाश्चिन ने की थी। इस प्रकार के निषेचन में एक नर युग्मक ;दद्ध अण्ड के साथ संयुग्मित होकर द्विगुणित ;2दद्ध युग्मनज बनाता है तथा दूसरा नर युग्मक ;दद्धए द्विगुणित ;2दद्ध धु्रवीय कोशिका से संलयित होकर त्रिगुणित ;3दद्ध प्राथमिक भू्रणपोष कोशिका का निर्माण करता है।
Question 07 : ‘एक्टोकार्पस और फ्यूकस’ के जीवन चक्र क्रमशः कैसे है?
(अ) अगुणितीय एवं द्विगुणितीय
(ब) अगुणित-द्विगुणितकी एवं द्विगुणितीय
(स) अगुणित एवं द्विगुणितकी-अगुणितकी
(द) अगुणितकी एवं द्विगुणितीयक
व्याख्या-(ब)एक्टोकार्पस एवं फ्यूकस क्रमशः अगुणित-द्विगुणित की (हैप्लोडिप्लोण्टिक) एवं द्विगुणितीय (डिप्लोण्टिक) जीवन चक्र दर्शाते है।
एक्टोकार्पस में बीजाण्वीय अर्द्धसूत्री विभाजन होता है तथा अगुणित द्विकशाभकीय अर्द्धचलबीजाणु बनते हैं। ये अंकुरण द्वारा युग्मकोद्भिद् सूकाय का निर्माण करते हैं, जो युग्मक बनाता है। ये युग्मक परस्पर संलयित होकर द्विगुणित युग्मनज का निर्माण करते हैं, जोकि द्विगुणित शैवाल का निर्माण करता है। फ्यूकस के लिए प्रश्न संख्या 3 की व्याख्या देखें।
नीचे दिए गए 5 कथनों को पढ़िए और जैसा उनके आगे पूछा गया है, उत्तर दीजिए।
इक्वीसीटम में, मादा युग्मकोद्भिद् जनक बीजाणुद्भिद् पर बना रहता है।
रिक्सिया का युग्मकोद्भिद् स्वतंत्र नहीं होता।
रिक्सिया का बीजाणुद्भिद् पाॅलीट्राइकम के बीजाणुद्भिद् की तुलना में अधिक विकसित होता है।
वाॅलवाॅक्स में लैंगिक प्रजनन समयुग्मकी होता है।
Question 08: स्लाइम माॅल्ड्स के बीजाणुओं में कोशिका भित्ति नहीं होती है। (Class 11 Biology Chapter 3)
उपरोक्त कथनों में से कितने सही है?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4
(द) 1
व्याख्या-(द) उपरोक्त कथनों में 2 कथन सही है –
– जिंगो एक अनावृतबीजी है। इसमें नर व मादा युग्मकोद्भिद् स्वतंत्र जीवी नहीं होते, ये बीजाणुद्भिद् के स्पोरेन्जिया में पाए जाते हैं।
अन्य कथनों का सही रूप इस प्रकार है-
– इक्वीसीटम के बीजाणु पृथक होने के कुछ समय पश्चात् अंकुरित होकर प्रोथैलस बनाते है। इक्वीसीटम का प्रोथैलस द्विलिंगाश्रयी होता है। इसका बीजाणुद्भिद् युग्मकोद्भिद् पर कुछ समय के लिए आश्रित होता है।
– ब्रायोफाइट में सबसे साधारण प्रकार का बीजाणुद्भिद् रिक्सिया में, जबकि सबसे अधिक विकसित ब्रायोप्सिडा (पाॅलीट्राइकम एवं पोगोनेटम) में पाया जाता है।
– वाॅलवाॅक्स में लैंगिक जनन विषमयुग्मकी प्रकार का होता है।
– स्लाइम माॅल्ड्स (फाइसेरम) के बीजाणु अगुणित, एककोशिकीय, चिकनी, काँटेदार व मोटी कोशिका भित्ति युक्त होते हैं।
Question 09: निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है? (Class 11 Biology Chapter 3)
(अ) लैमिनेरिया और सारगासम खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयुक्त किए जाते हैं
(ब) शैवाल अपने सन्निकट पर्यावरण में घुलित आॅक्सीजन के स्तर को बढ़ाती है
(स) एल्जिन लाल शैवालों में तथा कैरागीनिन भूरे शैवालों से प्राप्त किया जाता है
(द) अगार-अगार, जेलीडियम और ग्रेसिलेरिया से प्राप्त किया जाता है
व्याख्या-(स) एल्जिन (भूरे शैवाल) लैमिनेरिया से प्राप्त होता है। एल्जिन का उपयोग शेविंग क्रीम, जैली, अग्निरोधक वस्त्रों के निर्माण, आदि में होता है।
कैरागीनिन, लाल शैवाल (काॅन्ड्रस एवं जिगार टिना) से प्राप्त होता है। इसका उपयोग टूथपेस्ट, सौन्दर्य प्रसाधनों, पेंटिंग, प्रिंटिंग, चमड़ा उद्योगों, आदि में किया जाता है। Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3Class 11 Biology Chapter 3 Class 11 Biology Chapter 3
Question 10: सही कथन चुनिए – Class 11 Biology Chapter 3
(अ) साल्वीनिया, जिंगो और पाइनस, ये सभी अनावृतबीजी हैं
(ब) सिकोया सबसे लम्बे वृक्षों में से एक है
(स) अनावृतबीजी पादपों की पत्तियाँ जलवायु की चरमता के लिए अनुकूलित नहीं होती है
(द) अनावृतबीजी समबीजाणुक और विषमबीजाणुक दोनों प्रकार के होते हैं
व्याख्या-(ब) विश्व का सबसे अधिक ऊँचाई का पादप सिकोया सेम्परवाइरेन्स है, जो कैलिफोर्निया के रेड वुड पार्क में स्थित है। अतः कथन ‘ब’ सत्य है।
जिंगो एवं पाइनस अनावृतबीजी पादप हैं, परंतु साल्वीनिया एक टेरिडोफाइट पादप है। अनावृतबीजी पादपों की पत्तियाँ जलवायु की चरमता के लिए अनुकूलित होती हैं, जैसे – शल्क-पत्र तथा इनमें केवल विषमबीजाणु पाए जाते हंै।
Class 11 Biology Chapter 3 Plant Kingdom
Class 11 Biology Chapter 3 Plant Kingdom
Class 11 Biology Chapter 3 Plant Kingdom
Class 11 Biology Chapter 3 Plant Kingdom
General Science
- Sound Question Answers
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 05
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 04
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 03
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 02
- ग्रन्थियाँ / Glands
- Nerves System Quiz – 02
- तंत्रिका तंत्र / Nerves System Quiz – 01
- Blood Circulatory System Quiz – 05
- Blood circulatory System Quiz – 02
- रक्त परिसंचरण तंत्र / blood circulatory system – 01
- Respiratory System / श्वसन तंत्र
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 05
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 04
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 03
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 02
- Digestive System Quiz 08
- Digestive System Quiz 07
- Digestive System Quiz 06
- Digestive System Quiz 05
- Digestive System Quiz 04
- Digestive System Quiz 03
- Digestive System Quiz 02
- पोषण एवं पाचन तंत्र Digestive System
- Tissue / उत्तक Quiz – 04