बौद्ध धर्म (Buddhism) Mock Test - knowledge science - Online Mock tests series Free - Previous year exams Paper.

प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिये आपके पास 60 सेकंड का समय होगा।

Note : इस टेस्ट को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती होती है तो कमेंटबॉक्स में हमे इससे अवगत कराएं।

Time's Up
score:

Your Quiz Result

Total Questions:
Attempt:
Correct:
Wrong:
Your Score:
Percentage:
Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।
इस पोस्ट अथवा क्विज़ टेस्ट को अपने दोस्तों के साथ WhatsApp पर शेयर करने के लिए यहां क्लिक करें

बौद्ध धर्म (Buddhism)

बौद्ध धर्म

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक पहल की गई है | जिसमें सभी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप हमारी   Testnote  Application   को Goolge Play स्टोर से जरूर install करें | जिसमें आपको सभी Free Online Test Series उपलब्ध करायी जा रही है | 

Install App Now

बौद्ध धर्म (Buddhism)

 

108. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में अपने पांच शिष्यों को दिया था, जिसे …………….  कहा जाता है।

(a) धर्मचक्रप्रवर्तन
(b) महा परिनिर्वाण
(c) महाभिनिष्क्रमण
(d) निरंजन
 
RRB NTPC (Stage-2) 14/06/2022 (Shift-1)
 
Ans. (a): उरुवेला में ज्ञान प्राप्त करने बाद गौतम बुद्ध ने पहला उपदेश सारनाथ में पाँच ब्राह्मणों को दिया था, जिसे ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ के नाम से जाना जाता है। बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कोशल की राजधानी श्रावस्ती में तथा महावीर स्वामी सर्वाधिक उपदेश राजगृह में दिये थे।
 

109. वैशाली में, द्वितीय बौद्ध संगीति (Second Buddhists Council) ………..  द्वारा संचालित की गई थी।

(a) मुण्डा
(b) कालाशोक
(c) सुनिधा
(d) अनिरुद्ध
 
RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-III)
 
Ans. (b):
 
        बौद्ध धर्म की संगीतियाँ तथा उनके समकालीन शासक निम्नलिखित है-
बौद्ध संगीतियाँ अध्यक्ष समकालीन शासक स्थान
प्रथम संगीति महाकस्सप अजातशत्रु राजगृह
द्वितीय संगीति सबाकामी कालाशोक वैशाली
तृतीय संगीति मोग्गलिपुत्ततिस्स अशोक पाटलिपुत्र
चतुर्थ संगीति वसुमित्र कनिष्क
कुण्डलवन
 
 
 
 

110. थेरीगाथा, एक बौद्ध ग्रंथ है, जो ……… का हिस्सा है, यह भिक्षुणियों द्वारा रचित छंदो का संग्रह है।

(a) दीपवंश
(b) सुत्त पिटक
(c) महावंश
(d) विनय पिटक
 
Ans. (b): थेरीगाथा, एक बौद्ध ग्रंथ है, जो सुत्त पिटक के खुद्दक निकाय का हिस्सा है, जिसमें 15 लघु ग्रंथ है। यह स्थिविर भिक्षुणियों द्वारा रचित छंदों का संग्रह हैं। इनमें कुल 73 गीतों तथा 522 कविताओं का संग्रह है। 
 
 

111. तीन पिटकों में से, अभिधम्म पिटक…….से संबंधित है।

(a) सारनाथ स्तम्भ संबंधी कहानियों
(b) बुद्ध की शिक्षाओं
(c) दार्शनिक मामलों
(d) संघ में शामिल होने वालों के लिए नियमों
 
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-III)
 
Ans. (c) : अभिधम्म पिटक में बौद्ध मतों की दार्शनिक व्याख्या की गई है। इस पिटक का संकलन अशोक के समय में हुए तृतीय बौद्ध संगीति में मोग्गालिपुत्तिस्स ने किया था। ये हीनयानी थे। अभिधम्म पिटक में कुल सात ग्रन्थ सम्मिलित है। इन्हें सप्त प्रकरण कहा जाता है, (1) धम्म संगनि (2) विभंग (3) धातु कथा (4) पुग्गल पंगति (5) कथावत्थु (6) यमक (7) पड्डठ्ठान जिसमें सबसे महत्वपूर्ण ग्रन्थ कथावत्थु है, जिसकी रचना स्वयं मोग्गलिपुत्त तिस्स ने की है।
 

112. माना जाता है कि गौतम (सिद्धार्थ) ने अंतिम ज्ञान प्राप्ति के लिए बोधगया जाने से पहले छह साल तक ………  स्थान पर शुद्ध चित्त से ध्यान किया था।

(a) इतखोरी
(b) प्रागबोधि
(c) राजगीर
(d) कपिलवस्तु
 
RRB Group-D-09/09/2022 (Shift-I)
 
Ans. (b) : माना जाता है कि गौतम (सिद्धार्थ) ने अंतिम ज्ञान प्राप्ति के लिए बोधगया जाने से पहले छह साल तक प्रागबोधि स्थान पर शुद्ध चित्त से ध्यान किया था।
 

113. ‘त्रिपिटक’ इनमें से किस धर्म का पवित्र ग्रंथ है ?

(a) जैन धर्म
(b) बौद्ध धर्म
(c) पारसी धर्म
(d) सिख धर्म
 
RRB Group-D-20/09/2022 (Shift-I)
 
Ans. (b): त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, वज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद आदि) मानते हैं। यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संगृहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है। इसके तीन भाग हैं। सुत्तपिटक, विनय पिटक तथा अभिधम्म पिटक।
 

114. गौतम बुद्ध का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस गण से था ?

(a) शाक्य
(b) लिच्छवि
(c) मोरिया
(d) मल्ला
 
RRB Group-D-27/09/2022 (Shift-III)
 
Ans. (a): गौतम बुद्ध का संबंध शाक्य गण से था। इनका जन्म 563 ई. पू. लुंबिनी में इक्ष्वाकु वंशीय राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माता का नाम महामाया था, जो कोलीय वंश की थीं, जन्म के सातवें दिन माता का देहान्त हो जाने से इनका पालन इनकी मौसी महाप्रजापति गौतमी ने किया। 6 वर्षों के कठोर साधना के पश्चात् बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बन गये।

 

115. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?

(a) बोध गया
(b) लुम्बिनी
(c) सारनाथ
(d) कुशीनगर
 
RRB Group-D-22/09/2022 (Shift-I)
 
Ans. (c): ऋषिपत्तन या सारनाथ (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) में गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश पाँच पुराने साथियों को दिया था। गौतम बुद्ध का प्रथम उपदेश बौद्ध धर्म में ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ के नाम से जाना जाता है।
 

116. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति निम्नलिखित में से किस शहर में हुई थी?

(a) कौशांबी
(b) बोधगया
(c) सांची
(d) लुंबिनी
 
RRB Group-D-24/08/2022 (Shift-II)
 
Ans. (b): बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी नामक ग्राम में हुआ था। 29 वर्ष की अवस्था में सत्य की खोज व ज्ञान प्राप्ति हेतु गृह त्याग देने के पश्चात इन्हें 35 वर्ष की अवस्था में वैशाख पूर्णिमा की रात बोध गया (बिहार) में निरंजना नदी (फाल्गु) के किनारे पीपल वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई, तत्पश्चात् वे बुद्ध कहलाए। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ, माता का नाम महामाया तथा पिता का नाम शुद्धोधन था। गौतम बुद्ध की 483 ई. पू. में 80 वर्ष की आयु में कुशीनगर में देहान्त (महापरिनिर्वाण) हो गया।
 

117. निम्नलिखित में से कौन सा बौद्ध धर्म से संबंधित एक पवित्र ग्रंथ है ?

(a) तनख
(b) आगम
(c) हदीस
(d) त्रिपिटक
 
Ans. (d): त्रिपिटक बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक पवित्र ग्रन्थ है। यह तीन भागों में है-
1. विनय पिटक
2. सुत्तपिटक
3. अभिधम्मपिटक
 
तीनों पिटकों की भाषा पालि है। बौद्ध धर्म मूलतः अनीश्वरवादी है। कर्म एवं पुनर्जन्म की परिकल्पना करता है परन्तु आत्मा की नहीं। आगम का सम्बन्ध जैन धर्म, हदीस का मुस्लिम धर्म से, तनख यहूदियों का मुख्य धार्मिक ग्रंथ है।
 

118. इनमें से कौन-सा शब्द सामान्यतः एक बौद्ध मठ को संदर्भित करता है, जिसमें बौद्ध भिक्षु रहते हैं ?

(a) विहार
(b) स्तूप
(c) चैत्य
(d) गृह
 
RRB Group-D-29/09/2022 (Shift-1)
 
Ans.(a) : बौद्ध मतानुयायियों के मठों को विहार कहा गया है। विहारों में बुद्ध प्रतिमा होती है जहाँ बौद्ध भिक्षु निवास करते हैं। बौद्ध धर्म में पूजा के निमित्त जिन गुफाओं का निर्माण किया गया उसे चैत्य कहते हैं।
 
 

119. निम्नलिखित में से किस स्थान पर गौतम बुद्ध ने आत्मज्ञान प्राप्त किया था ?

(a) कुशीनगर
(b) लुम्बिनी
(c) बोधगया
(d) सारनाथ
 
RRB NTPC 19.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (c): गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। इनका जन्म 563 ई.पू. में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। इन्हें 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की रात निरंजना (फाल्गु) नदी के किनारे, पीपल वृक्ष के नीचे बोध गया में ज्ञान प्राप्त हुआ। इन्होंने अपना पहला उपदेश ऋषिपत्तनम् (सारनाथ) में दिया, जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया।
 
 
 
 

120. सुत्त पिटक के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

(a) यह बुद्ध का जीवन चरित्र है।
(b) यह मगध के शासक और बुद्ध के बीच की बातचीत से संबंधित है।
(c) यह श्रीलंका में लिखा गया बौद्ध ग्रंथ है।
(d) यह उन लोगों के लिए बनाए गए नियमों और विनियमों के बारे में है, जिन्होने बौद्ध मठ व्यवस्था को अंगीकार किया था।
 
RRB NTPC 19.03.2021 (Shift-1) Stage Is
 
 
Ans. (b): विनयपिटक, सुत्तपिटक व अभिधम्मपिटक बौद्ध धर्म के त्रिपिटक कहलाते हैं। इन तीनों पिटकों की भाषा पालि है। सुत्तपिटक में बुद्ध के धार्मिक सिद्धांतों को संवाद के रूप में संकलित किया गया है। विनयपिटक में संघ के भिक्षु एवं भिक्षुणी के लिए बनाये गये नियमों का संग्रह किया गया है। अभिधम्मपिटक का संबंध बौद्ध धर्म के दर्शन से है।
 

121. हीनयान और महायान किस धर्म के पंथ हैं ?

(a) हिंदू धर्म
(b) जैन धर्म
(c) बौद्ध धर्म
(d) सिख धर्म
 
RRB NTPC 28.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (c): हीनयान और महायान बौद्ध धर्म की शाखायें हैं। ‘चतुर्थ बौद्ध संगीति’ (कनिष्क के समय) के बाद बौद्ध धर्म दो भागों हीनयान एवं महायान में विभाजित हो गया। बौद्ध धर्म के महायान सम्प्रदाय का आदर्श ‘बोधिसत्व’ है। बोधिसत्व दूसरे के कल्याण को प्राथमिकता देते हुये अपने निर्वाण में विलम्ब करते हैं। हीनयान का आदर्श ‘अर्हत पद’ को प्राप्त करना है, जो व्यक्ति अपनी साधना से निर्वाण की प्राप्ति करते हैं, उन्हें ही ‘अर्हत’ कहा जाता है।
 

122. सिंहचतुर्मुख स्तंभ कहां स्थित है ?

(a) सारनाथ
(b) धौली
(c) नागार्जुन हिल्स
(d) बराबर हिल्स
 
RRB NTPC 02.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था, जिसे ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ कहा जाता है। जैन ग्रंथों में सारनाथ को सिंहपुर कहा गया है। सारनाथ में अशोक का सिंह चतुर्भुज स्तंभ, बुद्ध का मंदिर, धमेख स्तूप, चौखण्डी स्तूप, सारनाथ का वस्तु संग्रहालय, मूलगंधकुटी आदि दर्शनीय स्थल है।
 

123. बोधिसत्व की अवधारणा इनमें से किससे संबंधित है ?

(a) जैन धर्म
(b) हीनयान बौद्ध धर्म
(c) सिख धर्म
(d) महायान बौद्ध धर्म
 
RRB NTPC 01.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (d) : बोधिसत्व बौद्ध मत के महायान संप्रदाय का आदर्श एवं केंद्रीय संकल्पना है। पारम्परिक रूप से महान दया से प्रेरित, बोधिचित्त जनित सभी संवेदनशील प्राणियों को लाभ के लिए सहज इच्छा से बुद्धत्व प्राप्त करने वाले को बोधिसत्व माना जाता है।
 

124. विनय और सुत्त पिटक इनमें से किसकी शिक्षाओं के संकलन हैं ?

(a) गौतम बुद्ध
(b) ऋषभदेव
(c) महावीर जैन
(d) गुरु गोविंद सिंह
 
RRB NTPC 01.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): त्रिपिटक बौद्ध ग्रन्थों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। बुद्ध की मृत्यु के बाद उनकी शिक्षाओं को संकलित कर तीन भागों में बाँटा गया, इन्हीं को त्रिपिटक कहते हैं। ये विनय पिटक (संघ संबधी नियम तथा आचार की शिक्षाएं), सुत्तपिटक (धार्मिक सिद्धान्त) तथा अभिधम्म पिटक (दार्शनिक सिद्धान्त) के रूप में मिलते है इन सभी को पालि भाषा में लिखा गया है।
 

125. गौतम बुद्ध के निम्नलिखित उपदेशों में से किसे अग्नि उपदेश (Fire Sermon) के रूप में जाना जाता है ?

(a) धम्मचक्कप्पवत्तन सुत्त
(b) अदित्तपरियाय सुत्त
(c) अनात्त-लक्खना सुत्त
(d) ब्रह्मजल सूत्र
 
RRB NTPC 17.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
 
 
Ans. (b) अदित्तपरियाय सुत्त को अग्नि उपदेश (Fire Sermon) के रूप में जाना जाता है। इस प्रवचन में बुद्ध पाँचों इंद्रियों और मन से वैराग्य के माध्यम से दुःख से मुक्ति प्राप्त करने का उपदेश देते हैं।
धम्मचक्कप्पवत्तन सुत्त (पालि में) या धर्मचक्रप्रवर्तनसूत्र (संस्कृत में), बौद्ध ग्रन्थ है जिसमें गौतम बुद्ध द्वारा ज्ञान प्राप्ति के बाद दिया गया प्रथम उपदेश संग्रहीत है। अनात्त-लक्खना सुत्त (पालि), या अनात्मलत्त सूत्र (संस्कृत में), को पारंपरिक रूप से गौतम बुद्ध द्वारा दिया गया दूसरे प्रवचन के रूप में दर्ज किया गया है। जिसे पंचवर्गीय सूत्र के रूप में जाना जाता है। जिसका अर्थ है “पाँच लोगों का समूह”।
 

126. जातक कथाएं से संबंधित हैं।

(a) सिक्ख धर्म
(b) बौद्ध धर्म
(c) जैन धर्म
(d) हिन्दू धर्म
 
RRB NTPC 29.12.2020 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (b): जातक कथाएँ, साहित्यिक रचनाएँ हैं जो गौतम बुद्ध के पिछले जन्मों के बारे में हैं। ये बौद्ध ग्रन्थ त्रिपिटक का भाग है। बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुद्ध ने पाँचवी शताब्दी ई. पू. में की थी। इनका जन्म लगभग 563 ई.पू. में हुआ था।
 

127. ‘बुद्धचरितम्’ नामक महाकाव्य किसने लिखा था ?

(a) गौतम बुद्ध
(b) नागार्जुन
(c) हेमचंद्र
(d) अश्वघोष
 
RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (d): ‘बुद्धचरितम्’ महाकाव्य के लेखक अश्वघोष है। बुद्धिचरितम् संस्कृत का महाकाव्य है। इसकी रचना दूसरी शताब्दी में हुई। इस महाकाव्य में गौतम बुद्ध का जीवनचरित्र वर्णित है। बुद्धचरित में 28 सर्ग है। जिसमें 14 सर्गों तक बुद्ध के जन्म से बुद्धत्व प्राप्ति का वर्णन बुद्धत्व-वर्णन है। अश्वघोष की अन्य रचनाएँ हैं: सौन्दरानंदकाव्यम्, गंडीस्तोत्रगाथा, शारिपुत्रप्रकरणम् आदि।
 
हेमचन्द्र :-  श्वेताम्बर जैन परम्परा के आचार्य हेमचन्द्र का जन्म गुजरात में अहमदाबाद के पास धुन्धमा नगर में 1088 ई. में (कार्तिक पूर्णिमा) को हुआ था। हेमचन्द्र राजा सिद्धराज जयसिंह के सभा में कवि थे। इनके अद्वितीय ज्ञान एवं बहुमुखी प्रतिभा के कारण कलिकाल सर्वज्ञ की उपाधि दी गयी थी। इनकी मृत्यु 1172 ई. में अन्हिलवाड़ पाटन में हुई थी। इनकी प्रमुख रचनाएँ -सिद्धहेम, शब्दानुशासनम् ।
 
नागार्जुन :- नागार्जुन शून्यवाद तथा माध्यमिक मत के प्रख्यात बौद्ध आचार्य थे। नागार्जुन का जन्म 150 ई. में तथा मृत्यु लगभग 250 ई. में हुई थी।
 

128. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल बौद्धों के तीर्थ स्थलों में से नहीं हैं ?

(a) बोध गया
(b) सारनाथ
(c) ग्वालियर
(d) कुशीनगर
 
RRB NTPC 05.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (c): बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। इनका जन्म 563 ई.पूर्व में लुंबिनी (नेपाल) नामक स्थान पर हुआ था। बोधगया बौद्धों का प्रमुख तीर्थस्थल है, बुद्ध को यहीं पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। सारनाथ बनारस के पास स्थित बौद्ध तीर्थ स्थल है जहाँ पर बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद अपना प्रथम उपदेश दिया था। कुशीनगर उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। कुशीनगर में ही भगवान बुद्ध को महापरिनिर्वाण (मृत्यु) प्राप्त हुआ था। दिए गए विकल्पों में ग्वालियर का सम्बन्ध बौद्ध तीर्थ स्थल से नहीं है।
 

129. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था ?

(a) अयोध्या
(b) लुम्बिनी
(c) वैशाली
(d) मगध
 
RRB NTPC 09.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (b) : बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। इन्हें एशिया का ज्योति पुञ्ज (Light of Asia) कहा जाता है। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी (वर्तमान में नेपाल में स्थित) नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे। इनकी माता का नाम महामाया तथा मौसी प्रजापति गौतमी थी। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा के साथ हुआ। इनके पुत्र का नाम राहुल था। गौतम बुद्ध के गृह-त्याग को बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया और बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया, जिसे बौद्ध ग्रन्थों में धर्म चक्र प्रवर्तन कहा गया है।
 

130. उस बौद्ध ग्रन्थ का नाम बताइए, जिनमें भिक्षुओं के लिए नियमों का उल्लेख है।

(a) त्रिपिटक
(b) विनय पिटक
(c) अभिधम्म पिटक
(d) सुत्त पिटक
 
RRB NTPC 08.01.2021 (Shift-II) Stage 1″
 
Ans. (b): बौद्ध धर्म के बारे में हमें विशद ज्ञान ‘त्रिपिटक’ (विनयपिटक, सुत्तपिटक एवं अभिधम्मपिटक) से प्राप्त होता है। सुत्त पिटक में बुद्ध के धार्मिक विचारों व उपदेशों को संवादों के रूप में संकलित किया गया है। विनयपिटक में संघ के भिक्षु एवं भिक्षुणी के लिए बनाये गए अनुशासन संबंधी नियमों का संग्रह किया गया है। अभिधम्म पिटक में बौद्ध मतों की दार्शनिक व्याख्या की गई है। बौद्ध परम्परा की ऐसी मान्यता है कि इस पिटक का संकलन अशोक के समय में सम्पन्न तृतीय बौद्ध संगीति में मोग्गलिपुत्त तिस्स ने किया था।
 

131. स्तूप क्यों बनाए गए थे ?

(a) पवित्र स्मृतिचिह्न रखने के लिए
(b) धार्मिक सभाएं करने के लिए
(c) बुद्ध की पूजा करने के लिए
(d) बौद्ध ग्रंथ रखने के लिए
 
RRB NTPC 09.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (a): स्तूप निर्माण की परंपरा बहुत पुरानी है। वैदिक काल में शव-समाधियों को मिट्टी के थूहों या टीलों के रूप में बनाया जाता था। इन्हीं शव-समाधियों को स्तूपों का आदि-प्रारूप माना जाता है। पहले इसका उद्देश्य मात्र अस्थि संचय था, बाद में इसका विकास पवित्र स्मृतिचिन्ह के रूप में हुआ। स्तूप निर्माण की परंपरा का वास्तविक इतिहास बौद्ध और जैन धर्म के साथ शुरू होता है।
 

132. ……. का जन्म 560 ईसा पूर्व में हुआ था और 483 ईसा पूर्व में अस्सी वर्ष की उम्म्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।

(a) महावीर
(b) हर्ष
(c) बुद्ध
(d) अशोक
 
RRB Group-D 03-12-2018 (Shift-III)
 
Ans. (c) : गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुम्बिनी (कपिल वस्तु) तथा मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशीनारा (उ.प्र.) में हुई थी।
 

133. किस वृक्ष के नीचे रानी मायादेवी ने गौतम बुद्ध को जन्म दिया था ?

(a) साल का वृक्ष
(b) अशोक वृक्ष
(c) पीपल का वृक्ष
(d) आम का वृक्ष
 
Ans. (a) गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. ई. पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर साल वृक्ष के नीचे हुआ था। इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे। गौतम बुद्ध को 6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद वैशाख पूर्णिमा की रात निरंजना (फाल्गु) नदी के किनारे, पीपल वृक्ष (अश्वत्य) के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।
 

134. बौद्ध धर्म की नींव महान सच्चाइयों एवं अंगीय पथ पर आधारित हैं।

(a) छः, चार
(b) दो, आठ
(c) आठ, छः
(d) चार, आठ
 
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-II)
 
Ans. (d) बुद्ध ने सांसारिक दुःखों के सम्बन्ध में चार आर्य सत्यों (सच्चाइयों) का उपदेश दिया। इसे संस्कृत में ‘चत्वारि आर्यसत्यानि’ और पालि में ‘चत्तरि अरियसच्चानि’ कहते है। भगवान बुद्ध के चार आर्य सत्य निम्न है-
(1) दुःख संसार में दुःख है।
(2) दुःख समुदाय दुःख का कारण है।
(3) दुःख निरोध दुःख का निवारण है।
(4) दुःख निरोधगामिनी प्रतिपदा निवारण के लिये अष्टांगिक मार्ग है।
इन सांसारिक दुःखों से मुक्ति हेतु बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग का वर्णन किया है। ये हैं सम्यक् दृष्टि, सम्यक् संकल्प, सम्यक् वाक्, सम्यक् कर्मान्त, सम्यक् आजीव, सम्यक् व्यायाम, सम्यक् स्मृति, सम्यक् समाधि।
 

135. निम्नलिखित में से कौन सा भगवान बुद्ध की चार महान सच्चाइयों में नहीं है ?

(a) संसार दुखों का घर है
(b) दुख का कारण इच्छा है
(c) यदि इच्छाओं से छुटकारा नहीं मिलता है तो दुखों से निवारण हो सकता है
(d) यह एट-फोल्ड पथ के पालन से किया जा सकता है
 
RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)
 
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

136. त्रिपिटक पवित्र धर्मग्रंथ कौन से धर्म से संबंधित है ?

(a) हिंदू धर्म
(b) पारसी धर्म
(c) जैन धर्म
(d) बौद्ध धर्म
 
RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-III)
 
Ans. (d) बौद्ध साहित्य को ‘त्रिपिटक’ कहा जाता है। ये पालि भाषा में रचित है। बुद्ध की मृत्यु के बाद उनकी शिक्षाओं को संकलित कर तीन भागों विनय पिटक, सुत्त पिटक और अभिधम्म पिटक में विभाजित किया गया है, यहाँ पिटक शब्द का अर्थ होता है- टोकरी। सुत्त पिटक सुत्त का अर्थ धर्म उपदेश होता है। इस पिटक में बौद्ध धर्म के उपदेश संग्रहीत है। इसमें बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाएँ भी है। विनय पिटक इस पिटक में मठ में निवास करने वाले भिक्षु एवं भिक्षुणियों के दैनिक जीवन सम्बन्धी आचार विचार एवं अनुशासन सम्बन्धी नियम दिये गये है। अभिधम्म पिटक इस पिटक में बौद्ध दार्शनिक सिद्धान्तों का वर्णन है।
 

137. त्रिपिटक …… उपदेशों का सबसे पहला संग्रह है।

(a) जैन
(b) हिंदू
(c) बौद्ध धर्म
(d) आर्य
 
RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-II)
 
 
Ans. (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

138. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन कहाँ दिया ?

 
(a) कुशीनगर
(b) सारनाथ
(c) पाटलिपुत्र
(d) वैशाली
 
RRB J.E.-2014
 
Ans. (b): सारनाथ वाराणसी से 10 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल है। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात् भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था, जिसे धर्मचक्रप्रवर्तन का नाम दिया जाता है और जो बौद्ध मत के प्रचार-प्रसार का आरम्भ था। यह स्थान बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थों में से एक है।
 

139. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश …..में  दिया था। 

(a) कपिलवस्तु
(b) बोध गया
(c) सारनाथ
(d) पाटलिपुत्र
 
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-III)
 
Ans. (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

140. गौतम बुद्ध को ज्ञान कहाँ पर प्राप्त हुआ था ?

(a) बोधगया
(b) अमरनाथ
(c) कुशीनगर
(d) लुम्बिनी
 
RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-II) Stage It
 
Ans : (a) बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध को 35 वर्ष की आयु में उरूवेला (बोधगया) में बोधि (पीपल) वृक्ष के नीचे निरंजना नदी के तट पर वैशाख पूर्णिमा के दिन ज्ञान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात ये बुद्ध कहलाये। बुद्ध ने अपना सर्वाधिक उपदेश कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिया।
 

141. बौद्ध ग्रंथों का अध्ययन करने के लिए विजयवाड़ा में कौन सा चीनी विद्वान रहा ?

(a) दांग जहोंग्शू
(b) जुआन जांग
(c) कुई वीपिंग
(d) डाँगफांग शुओ
 
RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-II)
 
Ans. (b) बौद्ध ग्रंथों का अध्ययन करने के लिए विजयवाड़ा में जुआन जांग नामक चीनी विद्वान रहता था। चीनी बौद्ध धर्म, बौद्ध धर्म की चीनी शाखा है। बौद्ध धर्म की परम्पराओं ने दो हजार वर्षों तक चीनी संस्कृति एवं सभ्यता पर गहरा प्रभाव छोड़ा। यह बौद्ध परम्पराएँ चीनी कला, राजनीति, साहित्य, दर्शन तथा चिकित्सा में देखी जा सकती है। दुनिया की 65% से अधिक बौद्ध आबादी चीन में रहती है। इन्हीं कारणों से चीन के विद्वान भारत में आकर यहाँ के बौद्ध ग्रन्थों का अध्ययन करते थे तथा यहाँ के विचारों एवं मूल्यों को चीन में बौद्ध धर्म के लोग आत्मसात कर लेते थे।
 

142. बोधगया किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

(a) ओडिशा
(b) बिहार
(c) झारखंड
(d) पश्चिम बंगाल
 
RRB Group-D 30-10-2018 (Shift-III)
 
Ans. (b) बोधगया भारत के बिहार राज्य में स्थित है।
 

143. गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में जन साधारण की भाषा ……….  का प्रयोग किया –

(a) मगधी
(b) संस्कृत
(c) प्राकृत
(d) पालि
 
RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-III)
 
Ans. (d) गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में पालि भाषा का प्रयोग किया।
 
RRB GK History
 

144. जातक कथाओं में  ……… के जन्म और उनके पूर्व जीवन का वर्णन मिलता है-

(a) बुद्ध
(b) भगवान विष्णु
(c) महावीर
(d) भगवान कृष्ण
 
RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-III)
 
Ans. (a) जातक कथाएँ भगवान बुद्ध के पूर्व जन्मों की कहानियाँ है। जिन्हें बौद्ध धर्म के सभी मतों में संरक्षित किया गया है। यह जातक कथाएँ सुत्त पिटक में वर्णित है। यह कथाएँ व्यक्ति को नैतिकता, सत्य, धर्म, प्रेम तथा भाई-चारे का संदेश देती हैं।
 

145. जैन धर्म और बौद्ध धर्म के उदय में भारत में ईसा पूर्व …….. शताब्दी में धार्मिक अशांति देखी गई थी।

(a) पाँचवीं
(b) चौथी
(c) छठी
(d) सातवीं
 
RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-1)
 
Ans. (c) छठी शताब्दी ईसा पूर्व का काल कई मामले में संक्रान्ति का काल था। इस काल में मगध साम्राज्य की स्थापना होती है. द्वितीय नगरीकरण घटित होता है तथा वैदिक धर्म की बढ़ती रुढ़िवादिता, कट्टरता व शूद्रों में असंतोष ने कई धर्मों को जन्म दिया, जिनमें जैन व बौद्ध धर्म प्रमुख थे।
 

146. गौतम बुद्ध की माँ का नाम क्या था ?

(a) माया
(b) त्रिशला
(c) कनिका
(d) कौशल्या
 
RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-I)
 
Ans. (a) गौतम बुद्ध की माता का नाम ‘मायादेवी’ था जो कोलीय गणराज्य की राजकुमारी थी। इनका विवाह शाक्य कुल के मुखिया शुद्धोधन के साथ हुआ था। बुद्ध के जन्म के सात दिन पश्चात् ही इनका निधन हो गया। इनकी मृत्यु के बाद प्रजापति गौतमी ने बुद्ध का पालन-पोषण किया था।
 

147. बौद्ध धर्म में दिए गए आचार के नियम ……. और पंचशील सिद्धांत के नाम से जाने जाते हैं।

(a) पंचांगिक मार्ग
(b) साष्टांगिक मार्ग
(c) अष्टांगिक मार्ग
(d) चतुर्थक मार्ग
 
RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-II)
 
Ans : (c) बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग का उपदेश दिया था। बौद्ध धर्म के अनुयायी इन्हीं मार्गों पर चलकर मोक्ष प्राप्त करते हैं। बुद्ध द्वारा बताए गए अष्टांगिक मार्ग इस प्रकार है-
1. सम्यक् दृष्टि 2. सम्यक् संकल्प 3. सम्यक् वाणी  4. सम्यक् कर्मान्त 5. सम्यक् आजीविका 6. सम्यक् व्यायाम 7. सम्यक् स्मृति 8. सम्यक् समाधि।
 
बुद्ध के पंचशील सिद्धान्त जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचय देते हैं, बुद्ध के पाँच उपदेश निम्न है-
1. प्राणिमात्र को हिंसा से विरत रहना
2. चोरी करने या जो दिया नहीं गया है, उसको लेने से विरत रहना
3. लैंगिक दुराचार या व्यभिचार से विरत रहना
4. असत्य बोलने से विरत रहना
5. अपरिग्रह (संपत्ति का संचय न करना)
 
 

148.  ……….वास्तु कला में मुख्य रूप से चैत्य, विहार,  स्तूप और स्तम्भ होते हैं।

(a) मौर्य
(b) बौद्ध
(c) हिंदू
(d) मुगल
 
RRB ALP & Tec. (10-08-18 Shift-II)
 
Ans : (b) बौद्ध धर्म की धार्मिक वास्तुकला भारतीय उपमहाद्वीप में विकसित हुई। हुई। शुरूआती बौद्ध धर्म के धार्मिक वास्तुकला से निम्न प्रकार के ढाँचे जुड़े हुए हैं मठ (विहार), अवशेष (स्तूप) एवं मंदिर या प्रार्थना कक्ष (चैत्य) एवं स्तम्भ। चैत्य बौद्ध पूजा स्थल है जबकि विहार बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थल होता है। स्तूपों के निर्माण का उद्देश्य गौतम बुद्ध के अवशेषों की पूजा व सुरक्षा थी। बौद्ध मठ (विहार) का तात्पर्य उस जगह से जहाँ बौद्ध धर्म के गुरू अपने शिष्यों को शिक्षा, उपदेश आदि देते हैं। बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर बौद्ध मठ का एक उदाहरण है।
 

149. बौद्ध तीर्थस्थान ‘दाँत का मंदिर’ यहाँ स्थित है-

(a) मलेशिया
(b) श्रीलंका
(c) नेपाल
(d) चीन
 
RRB NTPC Stage It 19.01.2017 (Shift-II)
 
Ans : (b) बौद्ध तीर्थस्थान, ‘दाँत का मन्दिर’ श्रीलंका के कैंडी शहर में स्थित है। कैंडी के पूर्व राजशाही के शाही महल परिसर में स्थित इस मन्दिर में महात्मा बुद्ध के दाँत रखे गये थे, कैंडी श्रीलंका के राजाओं की अन्तिम राजधानी थी। वर्तमान में यह यूनेस्को के विरासत स्थलों में शामिल है।
 

150. बोरोबुडुर बौद्ध मंदिर कहाँ स्थित है ?

(a) नेपाल
(b) श्रीलंका
(c) इंडोनेशिया
(d) मलेशिया
 
RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-II) Stage 1″
 
Ans : (c) बोरोबुडुर अथवा बोरोबुदुर इण्डोनेशिया के मध्य जावा प्रान्त के मगेलांग नगर में स्थित 750-850 ईसवी के मध्य का महायान बौद्ध विहार है। यह आज भी संसार में सबसे बड़ा बौद्ध विहार है। इसका निर्माण 9वीं सदी में शैलेन्द्र राजवंश के दौरान हुआ था।
 

151. जहाँ यह मानते हैं कि भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था उस स्मारक का नाम बताएँ और जिसे ‘सीट ऑफ द होली बुद्ध’ (seat of the holy Buddha) भी कहा जाता है ?

(a) धमेख स्तूप, सारनाथ
(b) सांची स्तूप, सांची
(c) शिन्गारदार स्तूप, स्वात घाटी
(d) दो-दुल चोर्तेन, गंगटोक
 
RRB NTPC Stage 1 29.04.2016 (Shift-II)
 
Ans : (a) महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में पाँच ब्राह्मण संन्यासियों को दिया था। इसी स्थान पर सम्राट अशोक ने धमेख स्तूप का निर्माण करवाया था। इनके द्वारा दिया गया पहला उपदेश ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ कहलाया। इसे ‘सीट ऑफ द होली बुद्ध’ भी कहा जाता है।
 

152. निम्नलिखित में से कौन सा एक बुद्ध की शिक्षाओं का संग्रह है ?

(a) आगम
(b) ब्राहाण
(c) पुराण
(d) त्रिपिटक
 
RRB NTPC 03.04.2016 (Shift-III) Stage 1″
 
Ans : (d) त्रिपिटक बौद्ध धर्म का आधारभूत और मुख्य ग्रन्थ है। भगवान बुद्ध के उपदेश तीन साहित्य खण्डों में संकलित है, जिन्हें त्रिपिटक कहते हैं।
1. विनय पिटक
2. सुत्त पिटक
3. अभिधम्मपिटक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!