संयोजी ऊतक / Connective Tissue
यह विभिन्न ऊतको एवं अंगों को आपस में जोडता है। यह निम्न प्रकार का होता है-
1. अस्थियाँ (Bones) :-
अस्थि संयोजी ऊतक का एक उदहारण है यह अस्थि’ पंजर का निर्माण कर शरीर को आकार प्रदान करती है | यह मांसपेशियों को सहारा देती है और शरीर के मुख्य अंगों को सहारा देती है | यह ऊतक मजबूत और कठोर होता है | अस्थि कोशिकाएँ कठोर आधात्री में धँसी होती है | जो कैल्शियम तथा फॉस्फोरस से बनी होती है |
2. उपास्थियाँ (cartilages) :-
यह एक अन्य प्रकार का संयोजी ऊतक होता है | जिसमें कोशिकाओं के बीच पर्याप्त स्थान होता है, इसकी ठोस आधात्री प्रोटीन और शर्करा की बनी होती है | यह अस्थियों के जोड़ों को चिकना बनाती है | उपास्थि नाक, कान, कंठ और श्वास नली में भी उपस्थित होती है |
3. स्नायु (Ligaments):-
यह अस्थियों को अस्थियों से जोड़ता है। इसलिए इसे अस्थि बंधान तन्तु भी कहते है | यह ऊतक बहुत लचीला एवं मजबूत होता है | स्नायु में आधात्री बहुत कम होती है | और अस्थियों को अस्थियों से जोड़ती है |
4. कण्डरा (Tendon) :-
यह अस्थियों को पेशीयों से जोड़ता हैं। कण्डरा मजबूत तथा सीमित लचीलेपन वाले रेशेदार ऊतक होते है |
5. रक्त (Blood) :-
रक्त एक प्रकार का तरल संयोजी ऊतक है | रक्त के तरल आधात्री भाग को प्लाज्मा कहते है | प्लाज्मा में लाल रक्त कणिकाएं (RBC), श्वेत रक्त कणिकाएं (WBC) तथा प्लेटलेट्स निलम्बित होते है | प्लाज्मा में प्रोटीन, नमक तथा हॉर्मोन भी होते है | रक्त गैसों, शरीर के पचे हुए भोजन, हॉर्मोन और उत्सर्जी पदार्थों को शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में संवहन करता है |
- Sound Question Answers
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 05
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 04
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 03
- ग्रन्थियाँ / Glands Quiz – 02
- ग्रन्थियाँ / Glands
- Nerves System Quiz – 02
- Blood Circulatory System Quiz – 05
- Blood circulatory System Quiz – 02
- रक्त परिसंचरण तंत्र / blood circulatory system – 01
- परमाणु / Atom – No -#01 नोट्स
- Respiratory System / श्वसन तंत्र 02
- Respiratory System / श्वसन तंत्र
- रासायनिक एवं भौतिक परिवर्तन Chemical and physical change Part 01
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 05
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 04
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 03
- Respiratory System / श्वसन तंत्र – 02
- पदार्थ / द्रव्य / Matter
- Digestive System Quiz 08
- Digestive System Quiz 07
- Digestive System Quiz 06
- Digestive System Quiz 05
- Digestive System Quiz 04
- Digestive System Quiz 03