TGT SST PREVIOUS YEAR SOLVED PAPER - 07

TGT SST PREVIOUS YEAR SOLVED PAPER

1. निम्नलिखित क्लासिकल लेखकों में से किसने कहा था कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने 6 लाख सैनिकों की सहायता से संपूर्ण भारत को रौंद डाला –

(अ) प्लिनी

(ब) हेरोडोटस

(स) प्लुटार्क

(द) टाॅलमी

ANSWER – (स)

व्याख्या -प्लुटार्क ने लिखा है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने 6 लाख की सेना लेकर संपूर्ण भारत को रौंद डाला और उस पर अपना अधिकार कर लिया है। जस्टिन ने चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना को डाकुओं का गिरोह कहा है।

2. आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की माँग निम्न में से किस वर्ष की गई –

(अ) 1941 ई.

(ब) 1942 ई.

(स) 1940 ई.

(द) 1906 ई.

ANSWER -(स)

व्याख्या -मुस्लिम लीग ने 1940 ई. के लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान की माँग की थी। इसकी अध्यक्षता मुहम्मद अली जिन्ना ने की और उसे फजरूल हक ने प्रस्तुत किया तथा खली कुज्जमा ने इसका समर्थन किया। इस प्रसिद्ध प्रस्ताव को सिकंदर हयात खाँ के द्वारा तैयार किया गया था।

3. 1937 के चुनावों के बाद प्रांतों में स्थापित कांग्रेस सरकारों की गति विधियों के मार्गदर्शन को रोकने के लिए एक संसदीय उपसमिति का गठन किया गया। निम्नलिखित में से कौन इसका सदस्य नहीं था –
(अ) सी. राजगोपालाचारी
(ब) डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
(स) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
(द) सरदार वल्लभ भाई पटेल

ANSWER – (अ)

व्याख्या -1937 के चुनाव के बाद प्रांतों में स्थापित कांग्रेस सरकारों की गतिविधियों के मार्ग दर्शन और समन्वय के लिए तथा कांग्रेस के प्रांतीयकरण को रोकने के लिए एक संसदीय उपसमिति का गठन किया गया। जिसमें राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद व सरदार वल्लभ भाई पटेल सदस्य के रूप में शामिल थे। सी. राजगोपालाचारी इस समिति में शामिल नहीं थे।

4. शिवाजी ने मुगलों को अपना तीन-चैथाई राज्य संधि के द्वारा दिया –

(अ) बसीन

(ब) मालवा

(स) पुरंदर

(द) कोई नहीं

ANSWER – (स)

व्याख्या -1665 ई. में शिवाजी ने मुगल सूबेदार जयसिंह से पुरंदर की संधि की, जिसके अनुसार शिवाजी ने 23 किले मुगलों को दे दिए एवं 12 किले उनके पास शेष रह गए।

5. कैम्ब्रिज पैम्पलेट का शीर्षक था –

(अ) नाऊ आर नेवर-आर वी टू लिव इन पेरिस फाॅर एवर

(ब) मिल्लत एण्ड मेनास ऑफ हिन्दुइज्म

(स) इंडियन मुस्लिम यूनाइटेड

(द) कोई नहीं

ANSWER – (अ)

व्याख्या – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के स्नातक चैधरी रहमत अली के नेतृत्व में पंजाबी मुसलमान विद्यार्थियों के एक गुट ने 1933 और 1935 ई. में नाऊ आर नेवर आर वी टू लिव इन पेरिस फाॅर एवर शीर्षक से प्रकाशित दो परचों में पाकिस्तान शब्द का पहली बार प्रयोग किया गया था।

6. हकीम अजमल खाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन के अध्यक्ष थे –

(अ) अमृतसर, 1919
(ब) नागपुर, 1920
(स) अहमदाबाद, 1921
(द) मद्रास, 1927

ANSWER – (स)

व्याख्या -27 दिसंबर, 1921 को कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन अहमदाबाद में हुआ। इसका अध्यक्ष सी. आर. दास को चुना गया था। किन्तु असहयोग आंदोलन के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अतः इस अधिवेशन की अध्यक्षता हकीम अजमल खाँ ने की।

7. 1857 के विद्रोह के उपरांत इलाहाबाद में एक दरबार में किसने भारत की सरकार को ग्रेट ब्रिटेन की सर्वोच्च सत्ता द्वारा अधिगृहित किए जाने की घोषणा की –

(अ) लाॅर्ड ऑक लैण्ड

(ब) लाॅर्ड कैनिंग

(स) लाॅर्ड डलहौजी

(द) लाॅर्ड हाॅर्डिंग

ANSWER – (ब)

व्याख्या -1857 ई. का विद्रोह असफल रहा। लेकिन इसके तात्कालिक और दूरगामी परिणाम अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुए। इस विद्रोह के बाद मुगल साम्राज्य सदा-सदा के लिए समाप्त हो गया तथा महारानी विक्टोरिया ने कम्पनी का शासन अपने हाथ में ले लिया। लार्ड कैनिंग ने 1 नवम्बर, 1858 ई. को इलाहाबाद के मिण्टो पार्क में अपना दरबार लगाया और यहीं महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र पढ़ा गया।

8. सुप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा शाहजहाँ को भंेट किया –
(अ) असद खाँ
(ब) मीर जुमला ने
(स) मुहम्मद अमीन ने
(द) सादुल्लाह खाँ ने

ANSWER – (ब)

व्याख्या -मुहम्मद सैय्यद (मीर जमुला नाम से प्रसिद्ध एक फारसी व्यापारी) गोलकुण्डा का वजीर था, इसने शाहजहाँ को कोहिनूर हीरा भेंट किया था।

9. जिस चित्रकार ने ‘तुजुक-जहाँगीरी’ के मुख पृष्ठ के लिए चित्र बनाया उसका नाम था –

(अ) उस्ताद मंसूर

(ब) फर्रूख बेग

(स) अबुल हसन

(द) आकारिजा

ANSWER – (स)

व्याख्या -अबुल हसन बादशाह का प्रिय चित्रकार था, उसे जहांगीर ने ‘नादिर-उज-जमा’ की उपाधि दी थी। उसने जहांगीर के गद्दी पर आसीन होन का एक चित्र तैयार किया था, जिसे बाद में जहांगीर की आत्मा ‘तुजुके-जहांगीर’ के मुख पृष्ठ पर लगा दिया गया था।

10. प्रयाग स्तंभ अभिलेख के अनुसार किस प्रकार का व्यवहार समुद्रगुप्त द्वारा दक्षिण भारत के राजाओं के साथ किया गया था?
(अ) उनका हिंसक उन्मूलन
(ब) बंदी बनाकर मुक्त कर देना
(स) उनकी स्थायी परतंत्रता
(द) उनके संपूर्ण विस्थापन के पश्चात् उनके राज्य का अधिग्रहण

ANSWER – (ब)

व्याख्या -समुद्रगुप्त ने दक्षिणी राज्यों के प्रति ‘ग्रहण मोक्षनुग्रह’ की नीति अपनाई, अर्थात् पहले जीतकर पुनः अपना करद बनाकर स्वतंत्र कर दिया। प्रशस्ति की 19वीं-20वीं पंक्ति में दक्षिण भारत के 12 राज्यों एवं उनके राजाओं की सूची मिलती है।

11. शेख निजामुद्दीन औलिया किस सूफी संप्रदाय से संबंधित थे?

(अ) चिश्ती संप्रदाय

(ब) कादिरी संप्रदाय

(स) सुहरावर्दी

(द) सत्तारी संप्रदाय
ANSWER – (अ)

व्याख्या -बाबा फरीद के शिष्यों में सबसे लोकप्रिय, महान् सर्वोत्तम शेख निजामुद्दीन औलिया थे, जिनके नेतृत्व में चिश्तिया सिलसिला अपने चरम शिखर पर पहुँचा।

12. निम्न में से कौनसा एक चैत्य गोलाकार है?

(अ) भुज

(ब) विदिसा

(स) जुनार

(द) काल

ANSWER – (स)

13. ‘विदिका से घिरा वृक्ष’ प्रतीक मिलता है –
(अ) ताम्रपाषाण संस्कृति
(ब) हड़प्पा संस्कृति की मुद्राओं पर
(स) मालवा संस्कृति
(द) मेसोलिथिक संस्कृति

ANSWER – (ब)

व्याख्या -हड़प्पाई लोगों द्वारा वृक्ष की दो तरह से पूजा के साक्ष्य मिलते हैं – एक तो उसकी किसी देवीय शक्ति के रूप में कल्पना तथा दूसरा उसके प्राकृतिक रूप में। कुछ वृक्ष की प्राकृतिक रूप में पूजा के साक्ष्य विभिन्न मुद्रांकन तथा कतिपय अन्य अवशेषों से प्राप्त हुए है। कुछ वृक्षों के चारों ओर वेदिका का अंकन है।

14. कौटिल्य के अनुसार निम्न में से कौनसे कथन असत्य है –
(अ) राजा शक्तिशाली है
(ब) राजा को शक्तिशाली सेना रखनी चाहिए
(स) राजा को अपनी सहायता के लिए मंत्री नहीं रखने चाहिए
(द) जासूसी के लिए राजा को बहुतायत में जासूस रखना चाहिए

ANSWER – (स)

व्याख्या -कौटिल्य ने राज्य के सप्तांगों में स्वामी, अमात्य जनपद, दुर्ग, कोष, दण्ड और मित्र का उल्लेख किया है। राज्य के लिए मंत्रिपरिषद् और गुप्तचरों को वह एक अनिवार्य तत्व मानता है।

15. कौनसी विदुषी महिला वैदिक मंत्रों की रचयिता नहीं थी?

(अ) अपाला

(ब) गार्गी

(स) घोषा

(द) लोपा

ANSWER – (ब)

व्याख्या -वैदिक मंत्रों की रचना के संबंध में विश्ववारा, घोषा, लोपा, मुद्रा आदि स्त्रियों के नाम आते हैं।

16. ऋग्वेद संहिता के मंत्रों का एक-चैथाई किस देवता को समर्पित है?

(अ) रूद्र

(ब) अग्नि

(स) मरूत

(द) इन्द्र

ANSWER – (द)

व्याख्या -इन्द्र, वरूण और अग्नि का वैदिक देवताओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। इन्द्र मुख्यतः शक्ति और वीरता का देवता है। इसका उल्लेख ऋग्वेद के 250 सूक्तों में हुआ है। इसे वर्षा का देवता भी कहा जाता है।

17. पुष्टिमार्ग के आचार्य कौन है?

(अ) रामानुज

(ब) मध्व

(स) निम्बार्क

(द) वल्लभ

ANSWER – (द)

व्याख्या -वल्लभाचार्य पुष्टिमार्ग के आचार्य थे। उन्होंने देश के विभिन्न भागों में भ्रमण करके अपने पुष्टिमार्ग का प्रचार किया।
18. सूची-1 तथा सूची-2 को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही चुनिए –
सूची-1 सूची-2
A.  आचारांग सूत्र 1. वैदिक
B. अंगुत्तर निकाय 2. भागवत
C. पंचरात्र संहिता 3. जैन
D. वाजसनेयी संहिता 4. बौद्ध
       A B C D
(अ) 4 3 1 2
(ब) 3 4 1 2
(स) 3 4 2 1
(द) 4 3 2 1 

व्याख्या -आचारांग सूत्र एक जैन ग्रंथ है। इसमें जैन भिक्षुओं द्वारा अनुसरण किए जाने वाले नियमों का वर्णन है। अंगुत्तर निकाय एक बौद्ध ग्रंथ है। इसी में सर्वप्रथम सोलह महाजनपदों का उल्लेख मिलता है। पंचरात्र संहिता भागवत् धर्म से संबंधित है। जबकि यजुर्वेद की शाखा शुक्ल यजुर्वेद को वाजसनेयी संहिता के नाम से भी जाना जाता है।

19. सबसे पहले की सांस्कृतिक प्रावस्था मिलती है –

(अ) नागदा

(ब) रोपड़

(स) धौलावीरा

(द) मेहरगढ़ 

व्याख्या – मेहरगढ़ पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में स्थित है, जहां प्राक्-सैंधवकाल की सबसे प्राचीन ग्रामीण बस्तियां विकसित हुई। मेहरगढ़ से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि कृषि की प्रक्रिया संभवतः ईसा पूर्व सातवीं सहस्त्राब्दी में यहीं से प्रारंभ हुई।

20. आरंभिक बौद्ध साहित्य में जैन तीर्थंकर महावीर का उल्लेख किस रूप में हुआ है?

(अ) निगंठनातपुत्त

(ब) वर्धमान

(स) वेसालिय

(द) विदेहपुत्त 

व्याख्या -आरंभिक बौद्ध साहित्य में महावीर स्वामी का उल्लेख निगंठनातपुत्त के रूप में हुआ है। जबकि वर्धमान उनका बचपन का नाम था।

21. किसी सार्वजनिक महत्व के मुद्दे पर सदन में चर्चा करवाने के लिए निम्न में से कौनसा एक उपकरण काम में लाया जाता है?

(अ) निन्दा प्रस्ताव

(ब) काम रोको प्रस्ताव

(स) ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

(द) कटौती प्रस्ताव 

व्याख्या -ध्यानाकर्षण प्रस्ताव कार्यपालिका पर विधायी नियंत्रण का महत्वपूर्ण उपकरण है। इस प्रस्ताव के द्वारा संसद में कोई सांसद अति आवश्यक सार्वजनिक महत्व के किसी मामले पर मंत्री का ध्यान खींच कर उससे आधिकारिक उत्तर प्राप्त कर सकता है।

22. निम्नलिखित में से कौनसा एक प्रशासन पर विधायी नियंत्रण का यंत्र नहीं है?

(अ) अविश्वास प्रस्ताव

(ब) संसदीय विशेषाधिकार तथा मंत्री का उत्तरदायित्व

(स) सिविल सेवकों के पदस्थापन और स्थानान्तरण को नियंत्रित करने में

(द) काम रोको प्रस्ताव 

व्याख्या -प्रशासन पर विधायी नियंत्रण के प्रमुख साधन है –
1. अविश्वास प्रस्ताव
2. काम रोको प्रस्ताव
3. प्रश्नकाल
4. शून्यकाल
5. बजट पर बहस
6. राजप्रमुख का भाषण
7. प्रस्ताव व संकल्प
8. विधि निर्माण प्रक्रिया
9. संसदीय समितियाँ
10. लेखा परीक्षक के प्रतिवेदन पर बहस

23. संसदीय व्यवस्था में एकाउण्टेबिलिटी (उत्तरदायित्व) का अर्थ है?

(अ) राजकोष का सरकार के प्रति उत्तरदायित्व

(ब) मंत्रि-परिषद का निम्न सदन के प्रति उत्तरदायित्व

(स) न्यायपालिका का उच्च सदन के प्रति उत्तरदायित्व

(द) विधानपालिका का राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायित्व

ANSWER – (ब)

24. निम्नलिखित में से किस वर्ष में लोकपाल बिल विधेयक संसद में पेश नहीं किया गया था?

(अ) 1968 ई.

(ब) 1971 ई.

(स) 1978 ई.

(द) 1985 ई. 

व्याख्या -लोकपाल विधेयक सर्वप्रथम मई 1968 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा पेश किया गया था। वर्ष 1971 में दुबारा इंदिरा गांधी सरकार ने लोकपाल विधेयक संसद में पेश किया। अगस्त 1985 में राजीव सरकार ने लोकपाल विधेयक संसद के पटल पर रखा था।

25. सूचना के अधिकार से संबंधित कौनसा तथ्य सही नहीं है?

(अ) लोगों की प्रशासन में अत्यधिक भागीदारी

(ब) प्रशासन को अधिक स्थिर बनाने में

(स) प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने में

(द) जनता को प्रशासनिक निर्णय-प्रक्रिया से अवगत कराने में 

व्याख्या -सूचना का अधिकार, अधिनियम का सरोकार लोगों की प्रशासन में भागीदारी तय करने, प्रशासन को जन-उन्मुख बनाने, जनता को प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया से अवगत कराने से है।

26. ‘गैंगप्लैंक’ का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

(अ) बर्नाड

(ब) फेयोल

(स) साइमन

(द) फाॅलेट

ANSWER – (ब)

27. नेतृत्व का आकस्मिक प्रतिरूप सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

(अ) बी.एफ. स्किनर

(ब) फ्रेड फीडलर

(स) मोरेनो

(द) वारेन बेनिस

ANSWER – (ब)

28. ‘‘नौकरशाही तर्क के तथ्य पर आधारित है’’ यह किसका विचार है?

(अ) मर्टन

(ब) मार्क्स

(स) वेबर

(द) लास्की

ANSWER – (स)

29. ‘जन समूह प्राक्कल्पना’ के अनुसार ‘‘मानव समूह असंगठित व्यक्तियों की भीड़ है जो स्वार्थ से प्रेरित होते हैं। यह विचार किसका है?

(अ) डेविड रिकार्डो

(ब) एल्टन मेयो

(स) डेनियल बेल

(द) स्मिथ

ANSWER – (अ)

30. प्रशासन में लाल फीताशाही का क्या अर्थ है?

(अ) विलम्ब

(ब) लोक सेवकों की लापरवाही

(स) पक्षपात

(द) कार्य की बारीकी से जाँच 

व्याख्या -नौकरशाही का एक दोष यह बताया जाता है कि उसके कार्यों में पर्याप्त विलम्ब होता है। नौकरशाही के कार्य नियत प्रकृति के होते हैं। अधिकारी प्रक्रिया की औपचारिकता में विश्वास करते हुए कठोरता के साथ नियमों और विनियमों का पालन करते हुए जिसके परिणामस्वरूप प्रक्रिया की औपचारिकताओं को अपना उद्देश्य बना लेते है, जबकि वे जनता की सेवा के लिए माध्यम मात्र हैं। लाल फीताशाही नियमों पर अधिक जोर देने की आवश्यकता के कारण उत्पन्न होती है।

31. लोक प्रशासन में ‘नियंत्रण का विस्तार’ निम्न से संबंधित है?

(अ) एफ. डब्ल्यू. टेलर

(ब) एच. फेयोल

(स) वी. ए. ग्रेकुनस

(द) एन. पी. फाॅलेट

व्याख्या -वी. ए. ग्रेकुनस ने नियंत्रण विस्तार की जटिलता की व्याख्या करने के लिए एक गणितीय सूत्र दिया कि यदि कार्यपालिका में अधिक अधीनस्थ बढ़ाए जाए तो प्रत्येक कार्यपालक अधीनस्थों पर नियंत्रण रखने की अपनी जिम्मेदारी के भार को स्वयं तथा अपने अधीनस्थों के मध्य एकल संबंध के आधार पर मापता है।

32. प्रथम ‘मिन्नोबुक सम्मेलन’ किस वर्ष संपन्न हुआ –

(अ) 1968

(ब) 1969

(स) 1965

(द) 1973 

व्याख्या -प्रथम मिन्नोबुक सम्मेलन सन् 1968 में सम्पन्न हुआ, दूसरा 1988 में तीसरा 2008 में सम्पन्न हुआ।

33. निम्न में से कौनसा एक पर्यवेक्षण का भाग नहीं है?

(अ) दूसरों के कार्यों का पर्यवेक्षण

(ब) प्राधिकार का प्रत्यायोजन

(स) प्राधिकार के साथ निर्देशन

(द) परिणामों का अवलोकन 

व्याख्या – पर्यवेक्षक के कार्यों को निम्नलिखित रूपों में देखा-समझा जा सकता है –

1. कार्य की योजना बनाना

2. कार्यों को अधीनस्थों में विभाजन करना

3. अधीनस्थों का मार्ग-निर्देशन करना

4. अधीनस्थों को कार्याें का प्रदर्शन मूल्यांकन करना

5. अधीनस्थों की शिकायतों का निराकरण करना और आवश्यक तकनीकों और पद्धतियों में सुधार करना

34. सिद्धांतः नौकरशाही पृथक करती है?

1. सरकारी क्रियाओं को निजी जीवन से।

2. सरकारी धन को निजी संपत्ति से।

3. सरकारी लाभों को व्यक्तिगत ऐश्वर्य से।

4. सरकारी पत्राचार को व्यावसायिक पत्राचार से।

कूट:

(अ) 1 तथा 2 सही है

(ब) 2 तथा 3 सही है

(स) 1, 2 तथा 3 सही है

(द) 2, 3 तथा 4 सही है

ANSWER – (द)

35. संगठन का क्लासिकी सिद्धांत किस पर बल नहीं देता है?

(अ) मैक्रो विचार पर

(ब) विवेकपूर्ण व्यवहार पर

(स) संगठनात्मक प्रभावशीलता पर

(द) कार्यात्मक प्रक्रियाओं पर 

व्याख्या -संगठन के शास्त्रीय सिद्धांत की 5 विशेषताएँ है – मानव तत्व की योग्यता, नमनीयता, कार्य विभाजन, पद-सोपान, सहायता।
इसके अतिरिक्त 6 दार्शनिक विशेषताएँ इस प्रकार हैं –

1. व्यक्ति अपने दायित्वों से पृथक होता है।

2. संगठनात्मक व्यवहार को महत्व नहीं दिया जाता।

3. यह गतिहीन विचारधारा है।

4. यह उस भ्रांत धारणा पर आधारित है, कि समूह के सामाजिक नियंत्रण से व्यक्ति सर्वथा मुक्त होता है।

5. व्यवहार।

6. गैर आर्थिक तत्वों को कोई महत्व न देना।

36. ‘विकास प्रशासन’ शब्द की शुरूआत एक भारतीय विद्वान, गोस्वामी द्वारा की गई?

(अ) 1921 में

(ब) 1948 में

(स) 1955 में

(द) 1952 में 

व्याख्या – विकास प्रशासन शब्द का प्रयोग पहली बार एक भारतीय यू. एल. गोस्वामी ने 1955 में छपे एक लेख द स्ट्रक्चर ऑफ डवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन इन इंडिया में किया था।

37. निम्न उपागमों में से कौनसी एक व्यवस्था और उसके परिवेश के बीच संबंधों के अध्ययन से संबंधित है?

(अ) आनुभविक

(ब) पारिस्थितिकीय

(स) भावसूचक

(द) नोमोथेटिक 

व्याख्या -व्यवस्था में वे सब अंग (भाग) सम्मिलित होते हैं जो परस्पर एक-दूसरे पर निर्भर हुआ करते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि यदि कहीं एक स्थान पर कोई परिवर्तन या रूपांतर हुआ तो अन्य भागों में तदनुरूप परिवर्तन हो जाते हैं। दूसरे शब्दों में व्यवस्था का लक्षण यह है कि उसके अंगों या भागों में पारस्परिक निर्भरता और अंतर्सम्बद्धता होती है। व्यवस्था अलग-अलग स्थिति में रहकर कार्य नहीं करती।

38. अकादमिक विषय के रूप में लोक प्रशासन का संस्थापक किसे माना जाता है?

(अ) एल. डी. नाइट

(ब) वुडरो विलसन

(स) गुडनाऊ

(द) डब्ल्यू. एफ. विलोबी 

व्याख्या -वर्ष 1926 में एल. डी. नाइट द्वारा लिखित पुस्तक ‘इन्ट्रोडक्शन टू द स्टडी ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन’ लोक प्रशासन पर पहली पाठ्य पुस्तक थी। इसके प्रशासन के साथ ही इस लोक प्रशासन विषय को अकादमिक वैधता हासिल हो गई। इसलिए एल. डी. नाइट को लोक प्रशासन का अकादमिक संस्थापक कहा जाता है।

39. किसने कहा कि राजनीति का संबंध नीतियों से है या राज्य की इच्छा की अभिव्यक्ति से है, जबकि प्रशासन का संबंध नीतियों की क्रियान्विती से है?

(अ) वुडरो विल्सन

(ब) गुडनाऊ

(स) वाल्डो

(द) जे.एम. गौस 

व्याख्या -गुडनाउ के अनुसार ‘‘राजनीति का संबंध नीतियों से है या राज्य की इच्छा की अभिव्यक्ति से है, जबकि प्रशासन का संबंध नीतियों के क्रियान्वयन से है।’’ वुडरो विल्सन को लोक प्रशासन का जन्मदाता कहा जाता है। लोक प्रशासन का एक विषय के रूप में उद्भव 1887 में हुआ था।

40. लोक प्रशासन निजी प्रशासन से पृथक है?

1. विधायी स्वीकृति में

2. उत्पादन में

3. वित्तीय प्रतिलाभों में

4. एकरूपता में

कूट:

(अ) 1, 2 और 3

(ब) 1, 2, 3 और 4

(स) 1, 3 और 4

(द) 2, 3 और 4

ANSWER – (ब)

41. जैन धर्म के अनुसार बंधन का कारण है –

(अ) विषय भोग में लिप्त होना

(ब) अनैतिक तर्क

(स) सांसारिक विषयों में आसक्ति

(द) आत्मा के पुदगलों का अन्तर्वाह 

व्याख्या -कर्म को ही बंधन का कारण माना है, कर्म भौतिक व पौदगालिक होते हैं, जीवों का कर्मों से सर्वथा अलग हो जाना ही मोक्ष है।

42. जैन नीतिशास्त्र में पंचमहाव्रतों में सम्मिलित है –

(अ) कैवल्यम्, सत्यम्, अस्तेयम, ब्रह्मचर्यम, अपरिग्रह

(ब) कैवल्यम्, अहिंसा, सत्यम्, अस्तेय, अपरिग्रह

(स) अहिंसा, ऋतम, अस्तेयम्, ब्रह्मचर्यम, अपरिग्रह

(द) कोई नहीं

ANSWER – (स)

43. बौद्ध दर्शन के अर्हत के विषय में निम्नलिखित में से कौन सत्य नहीं है?

(अ) वह समस्त बंधनों को नष्ट कर देता है

(ब) वह समस्त दुःखों से मुक्त कर देता है

(स) वह दूसरों को मुक्त करने के लिए सदा प्रयत्न करता है

(द) वह परम शांति का अनुभव करता है 

व्याख्या -बौद्ध दर्शन के संप्रदायों हीनयान और महायान में चरम लक्ष्य के विचार को लेकर विरोध है। हीनयान के अनुसार चरम लक्ष्य अर्हत पद की प्राप्ति है। अर्हत सिर्फ अपनी ही मुक्ति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। जबकि महायान का लक्ष्य बोधिसत्व है जो सभी जीवों की मुक्ति को जीवन का लक्ष्य मानते हैं।

44. निम्नलिखित में से किसने सुखकलन का निरूपण किया है?

(अ) एरिस्टीपस

(ब) जैरेपी बेंथम

(स) जाॅन स्टुअर्ट मिल

(द) हेनरी सिजविक

ANSWER – (ब)

45. निम्नलिखित में से किस चिंतक ने कार्य – उपयोगितावाद तथा नियम उपयोगितावाद का विभेद स्वीकार किया है?

(अ) बेंथम

(ब) मिल

(स) काण्ट

(द) राॅल्स 

व्याख्या -बेंथम, मिल, काण्ट ने उपयोगितावाद का वर्गीकरण नहीं किया। राॅल्स ने उपयोगितावाद को कर्म के नियम के आधार पर वर्गीकृत किया है।

46. निम्नलिखित दण्ड सिद्धांतों में से किसमें मनुष्य का किसी साध्य के साधन के रूप में उपयोग किया गया है?

(अ) निवारक सिद्धांत

(ब) प्रतिकाराक सिद्धांत

(स) सुधारक सिद्धांत

(द) कोई नहीं 

व्याख्या -निवारक सिद्धांत में मनुष्य को किसी साध्य के साधन के रूप में उपयोग किया गया है।

47. यदि सुख को लक्ष्य मान लिया जाए तो सुख प्राप्त करने के लिए समाज में प्रतिस्पद्र्धा हो जाएगी जो किसको जन्म देगी –

(अ) उदासीनता

(ब) सामाजिक संघर्ष

(स) सामाजिक सहयोग

(द) कोई नहीं

ANSWER – (ब)

48. निम्न में से सुखवाद की विशेषता नहीं है-

(अ) वह सुख श्रेष्ठ है जो दुःख उत्पन्न करे

(ब) वह दुःख स्वीकार योग्य है जो सुख उत्पन्न करे

(स) सुख दुखों का अभाव है

(द) ये सभी

ANSWER – (अ)

49. निम्न में से कौनसी एक देकार्ते के अनुसार ‘द्रव्य’ की इस पद के सुनिश्चित अर्थ को ध्यान में रखते हुए, सही परिभाषा है?

(अ) द्रव्य आध्यात्मिक शक्ति का सिद्धांत है

(ब) द्रव्य का प्रत्यय एक तार्किक कोटि है जिसके द्वारा हम अनिवार्य रूप से वस्तु के प्रत्यय को व्यक्त करते हैं

(स) द्रव्य वह है जो स्वयं अस्तित्ववान हो और जिसका बोध उसी के द्वारा हो

(द) द्रव्य एक अस्तित्तवान वस्तु है, जिसे अस्तित्व के लिए किसी अन्य की नहीं, बल्कि स्वयं की ही आवश्यकता है 

व्याख्या -देकार्ते के दर्शन में द्रव्य को सर्वोच्च व स्वतंत्र बताया गया है जो किसी अस्तित्व पर आश्रित नहीं है। तीन द्रव्य स्वीकार किए गए है – ईश्वर, आत्मा, जड़, सभी एक-दूसरे से भिन्न है।

50. दण्ड के प्रतिरोधात्मक सिद्धांत का ध्येय है-

(अ) दूसरे लोगों को अपराध से रोकना

(ब) अपराधी के चरित्र को सुधारना

(स) उत्पीड़ित की क्षतिपूर्ति करना

(द) दण्ड अपराधी के लिए पुरस्कार है 

व्याख्या -दण्ड प्रतिरोधक सिद्धांत के अनुसार अपराधी को दण्ड देने के उद्देश्य भविष्य में अन्य व्यक्तियों को अपराध करने से रोकना ही है। इस प्रकार यह सिद्धांत अपराधी को दिए जाने वाले दण्ड को दूसरों के लिए प्रतिरोधक चेतावनी के रूप में मानता है।

51. ‘मेडिटेशन्स’ किसकी पुस्तक है?

(अ) ह्यूम

(ब) देकार्ते

(स) काण्ट

(द) कोई नहीं 

व्याख्या -‘मेडिटेशन्स’ में देकार्ते के दार्शनिक विचारों का सार निहित है। देकार्त की अन्य पुस्तकें है, डिस्कोर्स ऑन मेथाॅर्ड, दि प्रिंसिपल ऑफ फिलाॅसफी और दि पेशन्स ऑफ दि सोल।’ मेडिटेशन्स’ में 6 अध्याय है।

52. बौद्ध-दर्शन में किस नैतिक नियम को मान्यता दी गई है?

(अ) यज्ञ-विधि

(ब) आत्म-समर्पण

(स) स्वार्थवादी

(द) परार्थोन्मुख आदर्श 

व्याख्या -बौद्ध-दर्शन में परार्थोन्मुख आदर्श को नैतिक नियम के रूप में मान्यता दी गई है। गौतम बुद्ध सम्बोधि प्राप्त करने के लिए तथा मानव मात्र को दुःखों से मुक्ति दिलाने के लिए जीवन भर उपदेश देते रहे और घूमते रहे। बौद्ध सम्प्रदाय महायान के अनुसार भी बोधिसत्व समष्टिगत कल्याण के लिए प्रयास करता है। वह सभी प्राणियों को निर्वाण प्राप्त कराना चाहता है। उसका सबसे बड़ा गुण महाकरूणा है, जिसके कारण वह व्यक्तिगत निर्वाण को ठुकरा देता है और सभी के लिए अपने सुखों का त्याग करता है।

53. निम्न में से कौनसी गाँधी के नीतिशास्त्र के संबंध में सही नहीं है –

(अ) सत्य साध्य है

(ब) अहिंसा साधन है

(स) दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है

(द) अहिंसा का अर्थ हत्या न करना मात्र है 

व्याख्या -उन्होंने अहिंसा शब्द का प्रयोग व्यापक अर्थों में किया है जिसके अनुसार कर्म के अलावा चयन तथा मन से भी किसी के प्रति द्वेषभाव न रखना ही अहिंसा है।

54. बोधिसत्व दूसरों को निर्वाण दिलाने के लिए जन्म लेता है, क्योंकि वह सदा –

(अ) मैत्री एवं करूणा से युक्त रहता है

(ब) मैत्री व मुद्रिता से युक्त रहता है

(स) करूणा एवं मुद्रिता से युक्त रहता है

(द) मुद्रिता एवं उपेक्षा से युक्त रहता है
(अ)

व्याख्या -बोधिसत्व का सिद्धांत महायान में बड़ा प्रसिद्ध है। इसकी प्रसिद्धि के कारण ही महायान बोधिसत्वयान कहलाता है। बोधिसत्व सभी प्राणियों को निर्वाण प्राप्त कराना चाहता है। इस बोधिसत्व का सबसे बड़ा गुण महाकरूणा है। इस महाकरूणा के कारण ही वह सभी जीवों को सुखी बनाने का प्रयत्न करता है।

55.  “Cogito Ergo Sum” किसका सिद्धांत है?

(अ) देकार्ते

(ब) बर्कले

(स) ह्यूूम

(द) स्पिनोजा 

व्याख्या -देकार्ते संदेह की पद्धति से आत्मा सत्ता पर पहुँचते हैं, उनकी उक्ति है ‘‘मैं सोचता हूँ।’’ देकार्ते के अनुसार असंदिग्ध और निश्चयात्मक ज्ञान है। यही निःसंदेह सत्य संदेह पद्धति के माध्यम से देकार्ते को सर्वप्रथम प्राप्त हुआ था।

56. निम्न में से किस काण्ट ने नैतिकता की पूर्व मान्यता के रूप में स्वीकार नहीं किया है –

(अ) ईश्वर का अस्तित्व

(ब) आत्मा की अमरता

(स) शुभ संकल्प की धारणा

(द) संकल्प की स्वतंत्रता 

व्याख्या -निरपेक्ष आदेश के नियमों के अतिरिक्त काण्ट ने नैतिकता की कुछ आवश्यक आधारभ्ज्ञूत मान्यताओं का भी उल्लेख किया है। उनके मतानुसार नैतिकता के लिए तीन मान्यताएँ हैं – संकल्प की स्वतंत्रता, आत्मा की अमरता और ईश्वर का अस्तित्व है। नैतिक दर्शन से संबंधित अपनी पुस्तक ‘क्रिटिक ऑफ प्रैक्टिकल रीजन’ में काण्ट ने कहा है कि ये तीनों मान्यताएँ केवल हमारी आस्था का ही विषय है।

57. सुकरात द्वारा रचित पुस्तक है –

(अ) एपोलाॅजी

(ब) मिकोमेकिअन

(स) सम्मा थिओलाॅजिया

(द) कोई नहीं 

व्याख्या -सुकरात ने कोई पुस्तक नहीं लिखी है। उसने अपने दार्शनिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए संवादात्मक शैली को अपनाया। उसके अनुसार सामान्य वार्तालाप के द्वारा सत्य की खोज करना सुविधाजनक होता है।

58. सुकरात के अनुसार ज्ञान ही ……… है।

(अ) सद्गुण

(ब) न्याय

(स) दयालुता

(द) सुख

ANSWER – (अ)

59. वेदों का कर्मकाण्डीय पक्ष ………. पर आधारित है?

(अ) ऋत

(ब) यज्ञ

(स) कर्म

(द) भक्ति 

व्याख्या -वेदों का कर्मकाण्डीय पक्ष यज्ञ पर आधारित है। संहिता मंत्रों का संकलन है। मुख्य उद्देश्य यज्ञों का विनियोग है संहिताएँ चार है। ब्राह्मण ग्रंथों में यज्ञ का विधान, यज्ञ के अनुकूल द्रव्य, मंत्रों में देवताओं की स्तुति की प्रधानता है तो ब्राह्मण ग्रंथों में यज्ञ विधि की प्रधानता है।

60. समाज की आधारशिला निम्न में से किस आश्रम को माना जाता है –

(अ) वानप्रस्थ

(ब) गृहस्थ

(स) ब्रह्मचर्य

(द) संन्यास

ANSWER -(ब)

61. काण्ट ‘अहेतुक आदेश का नीतिशास्त्र’ अभिव्यक्ति है –

(अ) सामाजिक संकल्प की

(ब) दैवी संकल्प की

(स) शुभ संकल्प की

(द) प्राकृतिक संकल्प की 

व्याख्या -काण्ट का अहेतुका आदेश का नीतिशास्त्र शुभ संकल्प की अभिव्यक्ति है। काण्ट ने बौद्धिक तथा परिणाम निरपेक्ष उच्चतम नैतिक नियम को ‘निरपेक्ष आदेश की संज्ञा दी है।’ उनके विचार में मनुष्य उस नियम का पालन किसी अन्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए नहीं अपितु स्वयं इसे लक्ष्य मानकर इसके प्रति आदि की भावना के कारण करता है।

62. निम्नलिखित में से कौनसी एक, जनजातीय समाज की आधारभूत विशेषता नहीं है?

(अ) अलग भाषा

(ब) अलग भूभाग

(स) सामाजिक विभेदीकरण

(द) खण्डीय 

व्याख्या -एक जनजाति एक ऐसा क्षेत्रीय मानव समूह है जिसको एक सामान्य संस्कृति, भाषा, राजनीतिक संगठन एवं व्यवसाय होता है तथा जो सामान्यतः अन्तर्विवाह के नियमों का पालन करता है। जनजाति की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं –

1. सामान्य भू-भाग 2. सामान्य भाषा
3. विस्तृत आकार 4. अन्तर्विवाह
5. एक नाम 6. सामान्य संस्कृति
7. आर्थिक आत्म-निर्भरता
7. राजनीतिक संगठन

63. ‘अभिजन के परिभ्रमण का सिद्धांत’ किसने दिया?

(अ) पी.ए. सोरोकिन

(ब) डेहरेन्डाॅर्फ

(स) टायनबी

(द) पैरेटो 

व्याख्या -अभिजन के परिभ्रमण का सिद्धांत पैरेटो द्वारा दिया गया है। इन्होंने इस सिद्धांत का प्रतिपादन ‘माइंड एण्ड सोसायटी’ नामक अपनी पुस्तक में किया है। इनका मत है कि प्रत्येक समाज में दो वर्ग पाए जाते हैं – उच्च या अभिजात वर्ग एवं निम्न वर्ग।

64. जब उच्च हिन्दू जाति चेतन या अचेतन रूप से निम्न जाति के हिन्दुओं के व्यवहार प्रतिमान को अपनाते व अनुकरण करते हैं, तो इसे कहते हैं –

(अ) संस्कृतिकरण

(ब) आधुनिकीकरण

(स) जनतंत्रीकरण

(द) अ-संस्कृतिकरण

व्याख्या -उच्च हिन्दू जाति द्वारा निम्न हिन्दू जाति के व्यवहार प्रतिमान को अपनाना असंस्कृतिकरण कहलाता है, जबकि इसके विपरीत प्रक्रिया को संस्कृतिकरण कहते हैं। संस्कृतिकरण की प्रक्रिया का प्रतिपादन एम. एन. श्रीनिवास ने किया है।

65. निम्नलिखित में से किस एक को सी.राइट मिल्स ने पावर इलीज में सम्मिलित नहीं किया?

(अ) राजनीतिक संभ्रांत व्यक्ति

(ब) सांस्कृतिक संभ्रांत व्यक्ति

(स) सैनिक संभ्रांत व्यक्ति

(द) व्यावसायिक संभ्रांत व्यक्ति 

व्याख्या -सी. राइट मिल्स ने अमेरिकी समाज में तीन प्रकार के पाॅवर इलीट को सम्मिलित किया है – राजनीतिक संभ्रांत व्यक्ति, सैनिक संभ्रांत व्यक्ति एवं व्यावसायिक संभ्रांत व्यक्ति। इसमें सांस्कृतिक संभ्रांत व्यक्ति शामिल नहीं। उनके अनुसार, अमेरिका के सभी महत्वपूर्ण निर्णय इनके प्रभाव से प्रभावित रहते हैं।

66. निम्नलिखित में से कौनसा सामाजिक संरचना का पहलू नहीं है?
(अ) भाषा
(ब) प्रतिमान
(स) भूमिकाएँ एवं प्रस्थितियाँ
(द) संस्थाएँ 

व्याख्या -सामाजिक संरचना संस्था द्वारा परिभाषित और नियमित संबंधों में लगे हुए व्यक्तियों की एक क्रमबद्धता है। सामाजिक संरचना समाज की विभिन्न इकाइयों, समूहों, संस्थाओं, समितियों तथ सामाजिक संबंधों से निर्मित एक प्रतिमान एवं क्रमबद्ध ढ़ांचा है। सामाजिक संरचना का निर्माण कई इकाइयों जैसे – परिवार, संस्थाओं, संघों, प्रतिमानित, संबंधों, मूल्यों एवं पदों आदि से मिलकर होता है। भाषा सामाजिक संरचना का पहलू नहीं बल्कि संस्कृति का अंग है।

67. ‘‘समाजशास्त्र सामाजिक संबंधों के विषय में है, संबंधों के इसी जाल को समाज कहते हैं।’’ यह कथन है –

(अ) मैकाइवर एवं पेज

(ब) मैक्स वेबर

(स) दुर्खीम

(द) गिलिन और गिलिन

ANSWER –  (अ)

68. समाजशास्त्र को जिस संप्रदाय ने अन्य सामाजिक विज्ञानों से स्वतंत्र एवं विशिष्ट बनाने का प्रयत्न किया है, वह है –
(अ) ऐतिहासिक विचार संप्रदाय
(ब) विश्लेषणात्मक संप्रदाय
(स) सामान्य विचार संप्रदाय
(द) समन्वयात्मक संप्रदाय

ANSWER – (ब)

69. निम्न में से जो विद्वान समाजशास्त्र के समन्वयात्मक संप्रदाय से संबंधित नहीं है, वह है –

(अ) इमाइल दुर्खीम

(ब) सोरोकिन

(स) हाॅबहाउस

(द) जाॅर्ज सिमेल

ANSWER – (द)

70. समाजशास्त्र की वास्तविक विषयवस्तु है –
(अ) सामाजिक व्याधियों का अध्ययन
(ब) सामाजिक नियंत्रण
(स) सामाजिक संबंध
(द) स्वरूप शास्त्र

ANSWER – (स)

71. निम्नलिखित में से किसने मानव प्रगति की धर्मशास्त्रीय, तत्ववादी और धनात्मक अवस्थाओं को समझाया?

(अ) वेबलन

(ब) ऑगस्ट काॅम्टे

(स) हरबर्ट स्पेन्सर

(द) कार्ल मार्क्स 

व्याख्या – ऑगस्ट काम्टे को समाजशास्त्र के जनक के रूप में जाना जाता है। आपने मानव सभ्यता के विकास को मानव चिन्तन की तीन अवस्थाओं के माध्यम से समझाया है –
1. धर्मशास्त्रीय स्तर
2. तात्विक स्तर
3. धनात्मक/प्रत्यक्षवादी स्तर
इसे ही काम्टे के ‘तीन स्तरों का नियम’ कहते हैं।

72. विकसित एवं विकासशील समाजों में अंतर स्थापित करने के लिए ‘प्रतिमान चरों’ का प्रयोग किसने किया?

(अ) के. डेविस

(ब) बी. होसलिट्ज

(स) डब्ल्यू. ई. मूर

(द) टी. पारसन्स

ANSWER – (द)

73. सामाजिक प्रतिमान क्या है?
(अ) सब लोग जिसका पालन करते हैं
(ब) यह परिस्थितियों का अच्छे एवं बुरे के रूप में मूल्यांकन है
(स) यह किसी चीज के अच्छे या वांछनीय होने के रूप में विश्वास है
(द) यह सभी के द्वारा अनुपालित नहीं किया जाता किन्तु सामाजिक अन्तःक्रियाओं में व्यक्तियों की क्रियाओं को निर्देशित करता है 

व्याख्या -सामाजिक प्रतिमान समाज के वे नियम हैं जो समाज द्वारा स्वीकृत हैं, जिनका पालन समाज के अधिकांश व्यक्ति करते हैं, जो हमारे व्यवहारों पर नियंत्रण रखते हैं और जो हमें उचित-अनुचित का भेद बताते हैं, जिनका पालन करने पर समाज उचित पुरस्कार देता है और उल्लंघन करने पर दण्ड की व्यवस्था की जाती है। यह कोई आवश्यक नहीं है कि सामाजिक प्रतिमानों का पालन समाज के सभी व्यक्तियों द्वारा किया जाए।

74. किसने कहा – निर्धनता उन वस्तुओं का अभाव या अपर्याप्त पूर्ति है जो एक व्यक्ति तथा उसके आश्रितों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक है –

(अ) गिलिन

(ब) मार्क्स

(स) गोडार्ड

(द) वेबर

ANSWER – (स)

75. सामाजिक स्तरीकरण की मूलभूत व्यवस्थाओं से संबंधित सही शब्दों के समूह का चयन कीजिए –

(अ) जाति, वर्ग, वर्ण, समूह

(ब) दास प्रथा, जागीर, जाति, वर्ग

(स) गुलामी, बुर्जुआ, पूँजीपति, श्रमिक

(द) दास प्रथा, धनी, गरीब, जाति 

व्याख्या -बाॅटोमोर ने मानव इतिहास में प्रचलित सामाजिक स्तरीकरण के चार स्वरूपों का वर्णन किया है, जिनका क्रम निम्न है –
1. दास प्रथा 2. जागीरें
3. जातियाँ 4. सामाजिक वर्ग

76. ‘नृजातिकेन्द्रवाद’ को निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही रूप में परिभाषित करता है?

(अ) सांस्कृतिक ‘आदर्श प्रारूप’ की सहायता से अन्य संस्कृतियों को आँकना

(ब) दूसरी जाति (स्पीशीज) को मानव जाति से तुलना करके आँकना

(स) अन्य संस्कृतियों को हीनभाव से देखना

(द) अपनी संस्कृति से तुलना करके अन्य संस्कृतियों को आँकना

ANSWER – (स)

77. किस आश्रम में त्रिवर्ग की प्राप्ति होती है?

(अ) ब्रह्मचर्य

(ब) गृहस्थ

(स) वानप्रस्थ

(द) संन्यास 

व्याख्या -काम की दृष्टि से गृहस्थ दूसरा आश्रम है। इसमें पति-पत्नी एक-दूसरे से संयुक्त होकर धर्म के अनुसार आचरण करते हैं। इसमें देवताओं, पित्तरों, अतिथियों का आयोजन संभव होता है। इसलिए कहा कि इस आश्रम में धर्म, काम, नामक त्रिवर्ग की पूर्ति होती है।

78. निम्नलिखित में कौन-कौनसे, संस्कृति के आर-पार विसरित हो सकते हैं और विसरण के द्वारा सांस्कृतिक परिवर्तन किए जा सकते हैं?

(1) सांस्कृतिक ज्ञान

(2) रूढ़ियाँ एवं प्रभाएँ

(3) भौतिक उत्पाद

(4) धार्मिक विश्वास

कूट:

(अ) 1 और 2

(ब) 1, 2, 3 और 4

(स) 3 और 4

(द) 1, 2 और 4

ANSWER – (ब)

79. किस आश्रम पर अन्य आश्रम आश्रित हैं?

(अ) ब्रह्मचर्य

(ब) ग्रहस्थ

(स) वानप्रस्थ

(द) संन्यास 

व्याख्या -चारों आश्रम में गृहस्थाश्रम को सभी आश्रमों का स्रोत बताया गया है। इसमें मनुष्य रहकर त्रिवर्ग अर्थात् धर्म, अर्थ, काम का एक साथ उपयोग करते हुए मोक्ष की प्राप्ति के योग्य बनता है। मनुस्मृति के अनुसार सभी प्राणी वायु के सहारे जीवित रहते हैं, उसी प्रकार सभी आश्रम गृहस्थाश्रम के सहारे जीवन प्राप्त करते हैं। इसी कारण यह आश्रम श्रेष्ठ है।

80. निम्न में से कौनसा भ्रष्टाचार का प्रकार है?

(अ) रिश्वत लेना

(ब) दुर्विनियोग द्वारा प्राप्त करना

(स) स्वजन पक्षपात करना

(द) ये सभी 

व्याख्या -सार्वजनिक पद पर स्थित व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार से अपने पद का दुरूपयोग भ्रष्टाचार कहलाता है। भ्रष्टाचार के निम्न प्रकार है –
1. रिश्वत लेना
2. आधिकारिक हैसियत से किए गए कार्य के लिए पुरस्कार लेना
3. सार्वजनिक सम्पत्ति का धोखाधड़ी से उपयोग करना
4. आय के स्रोत से अधिक सम्पत्ति इकट्ठा करना
5. भाई-भतीजावाद
6. जानबूझकर नियमों की अनदेखी करना
7. दुर्विनियोग द्वारा धन प्राप्त करना

81. पिछड़े वर्गों को सरकारी पदों पर आरक्षण का प्रावधान किस वर्ष किया गया –

(अ) 1953 ई.

(ब) 1979 ई.

(स) 1990 ई.

(द) 1993 ई.

ANSWER – (स)

82. ब्रिटिश काल में महिलाओं की स्थिति में सुधार हेतु सर्वप्रथम कानूनी प्रयास किस क्षेत्र में किया गया –

(अ) शिक्षा

(ब) विवाह

(स) सती प्रथा

(द) उत्तराधिकार 

व्याख्या -1829 में लार्ड विलियम बैंटिक द्वारा राजाराम मोहन राय के प्रयासों के फलस्वरूप सती प्रथा को निषिद्ध कर दिया गया था।

83. वैधता का स्रोत है –

(अ) सत्ता

(ब) प्रभाव

(स) करिश्मा

(द) बल

ANSWER – (अ)

84. निम्नलिखित में से किस शासन व्यवस्था में वैधता का महत्व सर्वाधिक है –

(अ) निरंकुश तंत्र में

(ब) कुलीन तंत्र में

(स) राजतंत्र में

(द) लोकतंत्र में

ANSWER – (द)

85. भारत-सोवियत शांति, मैत्री और सहयोग संधि कब हुई?

(अ) 1971 ई.

(ब) 1972 ई.

(स) 1973 ई.

(द) 1995 ई. 

व्याख्या -अगस्त 1971 में भारत ने सोवियत संघ के साथ बीस वर्षीय मैत्री संधि की। इस संधि ने बांग्लादेश के प्रसंग में भारत को सोवियत संघ का समर्थन प्राप्त किया तथा चीन के विरुद्ध भय निवारक का काम किया।

86. भारतीय संविधान के विषय में निम्नलिखित वक्तव्यों में से कौन-कौनसे सही है?

1. लोक संप्रभुता और वयस्क मताधिकार संविधान का मूल लक्षण है।

2. जहाँ तक केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों के विभाजन का संबंध है, संविधान दुःसंशोध्य होता है।

3. संविधान नागरिक और आर्थिक अधिकारों की अन्योन्याश्रित को मान्यता देता है।

4. संविधान जनता के प्रत्यक्ष नियंत्रण के जनमत संग्रह, उपक्रम प्रत्याह्वान जैसे तरीकों का प्रावधान करता है।

कूट:

(अ) केवल 1

(ब) 1, 2 और 4

(स) 2, 3 और 4

(द) 1, 2 और 3 

व्याख्या -भारतीय संविधान में जनमत संग्रह, प्रत्यावाह्न जैसे प्रावधान नहीं है। यह व्यवस्था स्विट्जरलैण्ड एवं अमेरिका के कुछ राज्यों में है।

87. निम्न में से कौनसा एक भारत के राष्ट्रपति का संवैधानिक विशेषाधिकार नहीं है?

(अ) विधायी विधेयक को पुनर्विचार के लिए वापस करना

(ब) लोकसभा का विघटन करना

(स) राज्यसभा को आहूत करना

(द) वित्त विधेयक को पुनर्विचार के लिए वापस करना 

व्याख्या -राष्ट्रपति विधायी (साधारण) विधेयक को ही पुनर्विचार के लिए लौटा सकता है। वित्त विधेयक एवं संविधान संशोधन विधेयक को पुनर्विचार के लिए संसद को नहीं लौटा सकता। राष्ट्रपति संसद (लोकसभा व राज्यसभा) के अधिवेशन आहूत (बुलाता) करता है।

88. राजनीति विज्ञान को विज्ञान मानते हैं –

(अ) पाॅल जेने

(ब) बकल

(स) जेलिनेक

(द) अरस्तू

ANSWER – (द)

89. ‘राजनीति एक अत्यंत पिछड़ी हुई कला है’ उपरोक्त कथन है –

(अ) बकल

(ब) बर्नार्ड शाॅ

(स) प्लेटो

(द) अरस्तू

ANSWER – (अ)

90. चार्ल्स ई. मेरियक की मुख्य कृति का नाम है –

(अ) रिपब्लिक

(ब) पाॅलिटिक्स

(स) न्यू आस्पेक्टस ऑफ पाॅलिटिक्स

(द) दी प्रिंस

ANSWER – (स)

91. भारत-अमेरिका परमाणु समझौता संबद्ध है

(अ) सैनिक परमाणु समझौता से

(ब) नागरिक परमाणु सहयोग से

(स) भारत के परमाणु कार्यक्रम की समाप्ति से

(द) कोई नहीं 

व्याख्या -भारत-अमेरिका परमाणु समझौता नागरिक (असैन्य) परमाणु सहयोग समझौता था जो 2008 में सम्पन्न हुआ। 123 समझौते के नाम से प्रसिद्ध इस समझौते ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परमाणु के क्षेत्र में भारत के अलगाव को खत्म किया।

92. आधुनिक युग में परंपरागत राजनीति विज्ञान की परंपरा को जीवित रखने वाले अग्रणी विचारक है –

(अ) प्लेटो एवं अरस्तू

(ब) हीगल एवं ग्रीन

(स) कार्ल माक्र्स व लेनिन

(द) लियो स्ट्राॅस एवं माइकेल ऑकसाॅट

व्याख्या -लियो स्ट्राॅस, माइकल ऑकशाॅट, हन्ना आरेण्ट जैसे विद्वान आधुनिक युग में परंपरागत राजनीति विज्ञान को जीवित रखने वाले प्रमुख विचारक है।

93. भारतीय संविधान का कौनसा भाग कल्याणकारी राज्य का आदर्श घोषित करता है?

(अ) प्रस्तावना

(ब) मौलिक अधिकार

(स) राज्य के निदेशक तत्व

(द) मौलिक कर्तव्य 

व्याख्या -कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ सामाजिक आर्थिक समानता को सुनिश्चित करना है। राज्य के नीति निदेशक तत्वों द्वारा सामाजिक आर्थिक समानता को प्राप्त करने का प्रयत्न किया गया है। अतः ये तत्व कल्याणकारी राज्य को साकार करते हैं।

94. न्यायिक पुनरावलोकन दर्शाता है कि सर्वोच्च न्यायालय –

(अ) सभी संवैधानिक मामलों के संबंध में अंतिम प्राधिकार रखता है

(ब) भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगा सकता है

(स) राज्य के किसी कानून को असंवैधानिक घोषित कर सकता है

(द) उच्च न्यायालय द्वारा जिन मामलों पर निर्णय दिए गए हो, उनकी समीक्षा कर सकता है

ANSWER – (स)

95. निम्न में से कौनसे विषय संविधान की 11वीं अनुसूची का हिस्सा नहीं है?

(अ) पेयजल, पुस्तकालय, बाजार और मेले

(ब) परिवार कल्याण, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, ग्रामीण विकास

(स) कृषि, ग्रामीण विद्युतीकरण, सार्वजनिक वितरण व्यवस्था

(द) पशुधन और पशुपालन, कृषि, ग्रामीण आवास

ANSWER – (द)

96. राज्य का गर्वनर उत्तरदायी है –

(अ) भारत के सर्वोच्च न्यायालय के प्रति

(ब) भारत के राष्ट्रपति के प्रति

(स) राज्य विधानसभा के प्रति

(द) संसद के प्रति 

व्याख्या -राज्यपाल भारत के राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी है। राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपने पद पर बना रहता है।

97. राज्यपाल के संबंध में निम्न में से क्या सही नहीं है?

1. इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है।

2. वह राज्य के कामकाज के बारे में केन्द्र को सूचित करता रहता है।

3. वह राज्य सरकार को बर्खास्त कर सकता है।

4. वह राज्य के सिविल सेवाओं का सभापति होता है।

कूट:

(अ) केवल 3

(ब) 1, 2 और 3

(स) केवल 4

(द) कोई नहीं 

व्याख्या -राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है (अनु. 155)। राज्यपाल केन्द्र के प्रतिनिधि की भूमिका भी निभाता है। अतः वह राज्य के कामकाज के बारे में केन्द्र को सूचित करता रहता है। वह आपातकाल या राष्ट्रपति शासन लागू होने पर राज्य सरकार को बर्खास्त कर सकता है।

98. भारत में पंचायती राज की संस्थाओं की कल्पना का अभिप्राय है –

(अ) अपने आप में उद्देश्य

(ब) बतौर साधन मात्र

(स) मान्यता पात्र

(द) उद्देश्य, साधन एवं मान्यता 

व्याख्या -भारत में सामुदायिक विकास की शुरूआत 2 अक्टूबर, 1952 को हुई। बलवंतराय मेहता समिति की सिफारिशों के तहत् राजस्थान में नागौर जिले के बगदरी गांव में 2 अक्टूबर, 1959 को जवाहर लाल नेहरू ने पंचायती राज का उद्घाटन किया। स्थानीय स्वशासन के इतिहास में इस समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें व्यापक और आधारभूत सुधार करने का सुझाव दिया गया है।

99. भारत में सहयोगी संघवाद की स्थापना करने वाली प्रमुख संस्था है?

(अ) नीति आयोग एवं राष्ट्रीय विकास परिषद्

(ब) वित्त आयोग

(स) अंतर्राज्यीय परिषद्

(द) ये सभी 

व्याख्या – सहयोगी संघवाद केन्द्र राज्यों के परस्पर सहयोग पर बल देता है।

100. निम्नलिखित किन राज्यों में द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका है? नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए –
1. आंध्रप्रदेश 2. बिहार
3. उत्तरप्रदेश 4. कर्नाटक
5. तमिलनाडू 6. महाराष्ट्र

कूट:

(अ) 1, 2, 3, 4

(ब) 1, 3, 5, 6

(स) 1, 3, 4, 6

(द) 1, 2, 3, 4 और 6

व्याख्या -वर्तमान में 7 राज्यों में द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका है अर्थात् विधान परिषद भी है – जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश। सन् 1986 में तमिलनाडू में विधान परिषद् समाप्त कर दी गई।

101. भारत में निम्न में से कौनसे क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबंधित है –

(अ) एटामिक एनर्जी

(ब) लाॅटरी व्यवसाय

(स) जुआ

(द) ये सभी

ANSWER -(द)

102. निम्नलिखित में से भारत की राष्ट्रीय आय का सबसे मुख्य स्रोत है –

(अ) सेवा क्षेत्र

(ब) कृषि क्षेत्र

(स) उद्योग क्षेत्र

(द) व्यापार क्षेत्र

ANSWER – (अ)

103. भारत में सकल घरेलू उत्पाद में नीचे दिए गए क्षेत्रों के योगदान का कौनसा एक सही ह्रासमान क्रम है –

(अ) सेवा-उद्योग-कृषि

(ब) सेवा-कृषि-उद्योग

(स) उद्योग-सेवा-कृषि

(द) उद्योग-कृषि-सेवा

ANSWER – (अ)

104. जीडीपी अपस्फीतिकारक है –

(ब)

105. हीन वस्तु की स्थिति में कीमत प्र्रभाव होता है –

(अ) धनात्मक

(ब) ऋणात्मक

(स) शून्य

(द) कोई नहीं

ANSWER – (ब)

106. निम्न में से कौनसी उपभोक्ता के संतुलन की शर्त है –

ANSWER – (स)

107. सम-सीमांत उपयोगिता नियम का प्रतिपादन किसने किया –

(अ) गोसेन

(ब) जे. बी. से

(स) रिकार्डो

(द) मार्शल

ANSWER – (द)

108. किसी वस्तु की मांग में कौनसे तत्व शामिल होते हैं –

(अ) वस्तु को प्राप्त करने की इच्छा

(ब) वस्तु का प्राप्त करने के लिए पर्याप्त धन

(स) धन खर्च करने की तत्परता

(द) ये सभी

ANSWER – (द)

109. मांग का नियम किसमें संबंध व्यक्त करता है –

(अ) कीमत व मांग में धनात्मक संबंध

(ब) कीमत व मांग मात्रा में विपरीत संबंध

(स) कीमत व मांग में ऋणात्मक संबंध

(द) कीमत व मांग मात्रा में धनात्मक संबंध

ANSWER – (ब)

110. अन्य बातें समान रहने से अभिप्राय है –

(अ) उपभोक्ता की आय स्थिर

(ब) उपभोक्ता की रूचि, आदत, फैशन स्थिर

(स) संबंधित वस्तु की कीमत स्थिर

(द) ये सभी

ANSWER – (द)

111. सामान्य वस्तुओं की स्थिति में आय लोच होती है –

(अ) शून्य

(ब) अनन्त

(स) ऋणात्मक

(द) धनात्मक

ANSWER – (द)

112. पूर्णतयाः बेलोचदार (वल-अक्ष के समानान्तर) मांग वक्र पर लोच होती है –

(अ) अनन्त

(ब) शून्य

(स) लोचदार

(द) बेलोचदार

ANSWER – (ब)

113. मुद्रा की पूर्ति का सबसे अतरल माप है –

(अ) M1

(ब) M2

(स) M3

(द) M4

ANSWER – (द)

114. मांग की लोच की धारणा है –

(अ) गुणात्मक

(ब) संख्यात्मक

(स) अ व ब दोनों

(द) कोई नहीं

ANSWER – (ब)

115. पूर्णतयाः लोचदार (वग-अक्ष के समानान्तर) मांग वक्र पर लोच होती है –

(अ) शून्य

(ब) अनन्त

(स) लोचदार

(द) बेलोचदार

ANSWER – (ब)

116. M3 का सही माप है –
(अ) M3 = M2 + बैंकों की सावधि जमाएँ
(ब) M3 = M1 + बैंकों की सावधि जमाएँ
(स) M3 = M2 + पोस्ट ऑफिस की कुल जमाएँ
(द) ये सभी

ANSWER – (ब)

117. निम्न में से M1 का सही माप है –
(अ) M1 = M0 +बैंकों की सावधि जमाएँ
(ब) M1 = M2 + बैंकों की सावधि जमाएँ
(स) M1 = जनता के पास करेंसी + बैंकों की मांग जमाएँ + आरबीआई की अन्य जमाएँ
(द) कोई नहीं

ANSWER – (स)

118. प्रथम पंचवर्षीय योजना किस माॅडल पर आधारित थी –
(अ) महालनोबिस माॅडल
(ब) हैरड-डाॅमर माॅडल
(स) लियोन्टीफ माॅडल
(द) सुखमय चक्रवर्ती माॅडल

ANSWER – (ब)

119. विकासशील देशों मेें किस प्रकार की बेरोजगारी पायी जाती है –

(अ) चक्रीय

(ब) संरचनात्मक

(स) मौसमी

(द) अदृश्य

ANSWER – (ब)

120. भारत सरकार द्वारा घोषित आठ को उद्योगों में शामिल नहीं है –

(अ) कच्चा तेल

(ब) कोयला

(स) कच्चा लोहा

(द) सीमेंट

ANSWER – (स)

121. पृथ्वी की आकृति है –

(अ) गोलीय

(ब) वृत्ताकार

(स) गोलाभ

(द) कोई नहीं 

व्याख्या -पृथ्वी के भूमध्य रेखीय व्यास तथा धु्रवीय व्यास में 43 किमी. का अंतर पाया जाता है। धु्रवीय व्यास के 43 किमी. कम होने के कारण पृथ्वी धु्रवों पर थोड़ी चपटी है। इसी कारण पृथ्वी को आकृति एक पूर्ण गोले के रूप में ना होकर गोलाभ सदृश्य है।

122. निम्नांकित में से कौनसा युग्म सही है –

(अ) स्वैस – सीमा

(ब) डाॅली – निफे

(स) जेफ्रीज – सियाल

(द) जेफ्रीज – अधः स्तर

ANSWER – (अ)

123. निम्नलिखित में से किस युग में पृथ्वी लगभग बर्फ से ढ़की हुई थी –

(अ) टर्शियरी युग

(ब) प्लीस्टोसीन युग

(स) प्लायोसीन युग

(द) क्रिटेशिस युग

ANSWER -(ब)

व्याख्या -प्लीस्टोसीन युग को महान हिमयुग के नाम से जाना जाता है।

124. क्षैतिज संचलन द्वारा उत्पन्न बलन का जो भाग नीचे मुड़कर धँस जाता है, उसे कहते हैं –

(अ) नति

(ब) नतिलम्ब

(स) अभिनति

(द) अपनति 

व्याख्या -क्षैतिज संचलन द्वारा उत्पन्न बल के निचले भाग को अभिनति तथा ऊपरी भाग को अपनति के नाम से जाना जाता है।

125. भूकंप में सर्वाधिक धरातलीय क्षति होती है

(अ) टी. तरंगों द्वारा

(ब) एस. तरंगों द्वारा

(स) पी. तरंगों द्वारा

(द) एल. तरंगों द्वारा

व्याख्या -भूकम्प में सर्वाधिक क्षति एल तरंगों द्वारा होती है। यद्यपि एल तरंगों की गति पी. एवं एस. तरंगों की तुलना में कम होती है।

126. फौसा मैग्ना है एक –

(अ) दरार घाटी

(ब) ‘वी’ आकार की घाटी

(स) भ्रंशोत्थ पर्वत

(द) ज्वालामुखी

ANSWER – (द)

127. क्षोभ सीमा पृथक करती है –
(अ) क्षोभ मण्डल एवं आयन मण्डल
(ब) समताप मण्डल एवं आयन मण्डल
(स) समताप मण्डल एवं क्षोभ मण्डल
(द) क्षोभ मण्डल एवं ओजोन मण्डल

ANSWER – (स)

व्याख्या -क्षोभ मण्डल एवं समताप मण्डल के मध्य स्थित संक्रमण पेटी को क्षोभ सीमा कहा जाता है।

128. विकिरण ऊर्जा का वह प्रतिशत जो किसी पृष्ठ से परिवर्तित होता है, कहलाता है –

(अ) अपवर्तन

(ब) सूर्यताप

(स) ग्रीन हाउस प्रभाव

(द) अल्बीडो 

व्याख्या -पृथ्वी की सतह का औसत अल्बीडो 24 से 34 प्रतिशत के बीच है।

129. ‘फाॅन’ एक स्थानीय हवा है –

(अ) स्विट्जरलैण्ड

(ब) जापान

(स) उत्तरी कोरिया

(द) चीन 

व्याख्या -‘फाॅन’ एक तेज, शुष्क एवं गर्म पवन है जो आल्पस पर्वतों पर चलती है।

130. भारत में ज्वार ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक है –

(अ) महाराष्ट्र

(ब) कर्नाटक

(स) गुजरात

(द) मध्यप्रदेश 

131. निम्नांकित में कौन एक समूही जलधारा अन्य धाराओं से भिन्न है –

(अ) लैब्रोडोर

(ब) क्यूरोसियो

(स) गल्फस्ट्रीम

(द) उत्तरी अंधमहासागरीय धारा

ANSWER – (अ)

132. गंगा मैदान में नदियों के तट के सहारे पायी जाने वाली जलोढ़ मृदा को कहते हैं

(अ) लोथल

(ब) तराई

(स) भावर

(द) खादर

व्याख्या -गंगा मैदान में तट के सहारे नवीन जलोढ़ मिट्टी पायी जाती है। इस जलोढ़ मिट्टी को खादर के नाम से जाना जाता है।

133. भारत के निम्न में से किस राज्य में न्यूनतम औसत वार्षिक वर्षा होती है –

(अ) मध्यप्रदेश

(ब) ओडिशा

(स) जम्मू-कश्मीर

(द) हिमालच प्रदेश

ANSWER – (स)

134. निम्न में से कौनसा राज्य नर्मदा बेसिन का भाग नहीं है –

(अ) महाराष्ट्र

(ब) गुजरात

(स) राजस्थान

(द) मध्यप्रदेश 

व्याख्या -नर्मदा बेसिन मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा गुजरात में फैला हुआ है।

135. निम्न में से कौनसी मृदा यथा स्थानीय नहीं है –

(अ) जलोढ़

(ब) चेस्टनट

(स) चेर्नोजम

(द) लेटेराइट

ANSWER – (अ)

136. विश्व वन दिवस मनाया जाता है –

(अ) 21 मार्च

(ब) 6 जून

(स) 22 अप्रैल

(द) 14 जुलाई

ANSWER – (अ)

137. जब कुल जनसंख्या को कुल कृषिगत क्षेत्र से विभाजित किया जाता है, तो इस तरह प्राप्त घनत्व को कहते हैं –

(अ) गणितीय घनत्व

(ब) कृषि घनत्व

(स) पोषण घनत्व

(द) कायिक घनत्व

ANSWER – (ब)

138. रेशेदार कृषि उत्पाद नहीं है –

(अ) जूट

(ब) ऊन

(स) कपास

(द) मेस्टा 

व्याख्या -ऊन पशुओं से प्राप्त की जाती है, जबकि कपास, जूट, मेल्टा की कृषि की जाती है।

139. भारत में कोयला भण्डारों की दृष्टि से कौनसा राज्य अग्रणी है –

(अ) झारखण्ड

(ब) छत्तीसगढ़

(स) ओडिशा

(द) मध्यप्रदेश

ANSWER – (अ)

140. ‘बागड़ की गंगा’ किस नदी को कहा जाता है –

(अ) बाणगंगा नदी

(ब) मोरेन नदी

(स) सोम नदी

(द) माही नदी 

व्याख्या -महू (मध्यप्रदेश) की पहाड़ियों से निकलने वाली माही नदी को बागड़ प्रदेश/कांठल की गंगा कहा जाता है।

141. अर्थशास्त्र शिक्षण का उद्देश्य कौनसा है –

(अ) विश्व के समाजों की संस्कृति के बारे में जानकारी देना

(ब) छात्रों को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक समस्याओं से अवगत करना

(स) विद्यार्थी को बुद्धिमान अनुयायी तथा कुशल नेता बनाने में सहायता देना

(द) तत्कालीन समस्याओं को समझकर उनके दीर्घकालीन ढूंढ़ने के योग्य बनाना

ANSWER – (ब)

142. सामाजिक अध्ययन शिक्षक के निम्न गुण होने आवश्यक है –

(अ) सामाजिक योग्यता

(ब) बौद्धिक जागरूकता

(स) उदार दृष्टिकोण

(द) ये सभी

ANSWER – (द)

143. ऐसी कौनसी सहायक सामग्री है जो कक्षा में हर समय उपलब्ध रहती है –

(अ) श्यामपट्ट

(ब) चार्ट

(स) सूचना पट्ट

(द) कोई नहीं

ANSWER – (अ)

144. यूरोपीय विद्वानों ने नाटक के तत्वों की कितनी संख्या मानी है –

(अ) 6

(ब) 8

(स) 10

(द) 12 

व्याख्या -यूरोपीय विद्वानों ने नाटक के तत्वों की संख्या 6 मानी है –
1. कथावस्तु 2. पात्र
3. कथोपकथन 4. उद्देश्य
5. शैली 6. देशकाल

145. क्षेत्रीय भ्रमण द्वारा –

(अ) मानसिक शक्तियों का विकास होता है

(ब) शारीरिक शक्तियों का विकास होता है

(स) अ व ब दोनों

(द) कोई नहीं

ANSWER – (अ)

146. रूसों के शिष्य पेस्टालाॅजी ने अनुदेशन को कैसा बनाने पर बल दिया –

(अ) वैज्ञानिक

(ब) मनोवैज्ञानिक

(स) सामाजिक

(द) आर्थिक

ANSWER – (ब)

147. नागरिक शास्त्र-भूगोल तथा इतिहास का शिक्षण उद्देश्य है –

(अ) आदर्श नागरिक बनाना

(ब) राष्ट्रीय एकता राष्ट्रीय प्रेम

(स) नेतृत्व की क्षमताओं का विकास

(द) ये सभी

ANSWER – (द)

148. जिस परीक्षा में प्रश्नों के विभिन्न उत्तर न होकर एक ही उत्तर हो, यह मूल्यांकन की विशेषता है –

(अ) विश्वसनीयता

(ब) वैधता

(स) वस्तुनिष्ठता

(द) व्यापकता

ANSWER – (स)

149. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 में गुणवत्ता आयाम शीर्षक के अंतर्गत अधिक महत्व दिया गया है?

(अ) भौतिक संसाधनों को

(ब) शिक्षित एवं अभिप्रेरित शिक्षकों

(स) बालकों के लिए ज्ञान संदर्भ में संरचित अनुभवों को

(द) बालकों के लिए संरचित अनुभव एवं पाठ्यक्रम सुधार को

ANSWER – (द)

150. ऐतिहासिक दृष्टिकोण से सामाजिक अध्ययन का आरंभ किसके द्वारा किया गया –

(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका

(ब) भारत

(स) संयुक्त राष्ट्र संघ

(द) जापान

ANSWER – (अ)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!