महाजनपद काल (Mahajanpada Period) Mock Test - knowledge science - Online Mock tests series Free - Previous year exams Paper.
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिये आपके पास 60 सेकंड का समय होगा।
Note : इस टेस्ट को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती होती है तो कमेंटबॉक्स में हमे इससे अवगत कराएं।
Time's Up
score:
Your Quiz Result | |
Total Questions: | |
Attempt: | |
Correct: | |
Wrong: | |
Your Score: | |
Percentage: | |
Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।
इस पोस्ट अथवा क्विज़ टेस्ट को अपने दोस्तों के साथ WhatsApp पर शेयर करने के लिए यहां क्लिक करें
महाजनपद काल (Mahajanpada Period)

4. महाजनपद काल (Mahajanpada Period)
78. निम्नलिखित विकल्पों में से गलत जोड़ी का चयन करें-
(a) चन्द्रगुप्त : मौर्य
(b) बिम्बिसार : गुप्त
(c) राजराजा : चोल
(d) कनिष्क : कुषाण
RRB NTPC Stage It 28.04.2016 (Shift-II)
Ans: (b) बिम्बिसार ने 544 ई. पू. में मगध पर हर्यक वंश की स्थापना की। इसके पूर्व यहाँ बृहद्रथ का शासन था। बिम्बिसार ने गिखिज को अपनी राजधानी बनायी। इसने वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा अपनी स्थिति मजबूत की। बिम्बिसार ने लिच्छवि शासक चेटक की पुत्री चेल्लना, कोशलराज प्रसेनजित की बहन महाकोशला तथा मद्र देश की कन्या क्षेमा से विवाह किया। काशी, महाकोशला देवी के साथ दहेज में मिला था।
79. बिम्बिसार …… का शासक था।
(a) मगध
(b) मथुरा
(c) गांधार
(d) तक्षशिला
Ans: (a) बिम्बिसार मगध का शासक था।
RRB JE CBT-II 31.08.2019 IInd Shift
80. निम्नलिखित में से कौन सी मगध साम्राज्य की राजधानी थी ?
(a) वैशाली
(b) राजगीर
(c) उज्जैन
(d) कौशांबी
RRB NTPC 05.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b): मगध प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों में से एक था। यह बौद्ध काल में उत्तर भारत का सबसे शक्तिशाली जनपद था। इसकी प्राचीन राजधानी राजगृह (राजगीर) या गिरिव्रज थी। कालांतर में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र स्थानांतरित हुई। हालांकि शिशुनाग के शासनकाल में राजगीर (गिब्रिज) के अतिरिक्त वैशाली नगर को भी दूसरी राजधानी बनाया गया था जो बाद में उसकी प्रधान राजधानी बन गई।
81. आर्य संस्कृति के सर्वोच्च काल में, गंगा घाटी के जनपद, जो संख्या में ……… थे, महाजनपद बन गए थे।
(a) 16
(b) 14
(c) 15
(d) 18
RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-III)
Ans. (a) छठी शताब्दी ई. पू. में 16 महाजनपदों का उदय हुआ। ये 16 महाजनपद पूर्व में आर्य संस्कृति के सर्वोच्च काल में, गंगा घाटी के 16 जनपद थे। इन 16 महाजनपदों का उल्लेख बौद्ध ग्रंथ ‘अंगुत्तर निकाय’ तथा जैन ग्रंथ ‘भगवती सूत्र’ से मिलता है। इन 16 महाजनपदों में मगध (गिरिव्रज), वत्स (कौशाम्बी), कोशल (श्रावस्ती) एवं अवन्ति (उज्जैन) सर्वाधिक प्रसिद्ध थे। प्राचीन भारत में राज्य या प्रशासनिक इकाईयों को महाजनपद कहा जाता था।
82. प्राचीन काल में ‘अवध’ को किस नाम से जाना जाता था ?
(a) कोसल
(b) कपिलवस्तु
(c) कौशाम्बी
(d) काशी
RRB NTPC 18.01.2017 (Shift-II) Stage IInd
Ans : (a) 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में भारतवर्ष 16 महाजनपदों में विभाजित था। प्राचीन काल में ‘अवध’ को ‘कोशल’ नाम से जाना जाता था। वर्तमान में यह क्षेत्र फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) में स्थि