मुगल कालीन स्थापत्यकला
601. मध्यकालीन भारत के दौरान लिखी गई किताब ‘गीत गोविंदम’ के लेखक कौन हैं ?
(a) मीराबाई
(b) तुलसीदास
(c) कबीर
(d) जयदेव
Ans. (d)
लेखक – रचनायें
जयदेव – गीतगोविन्द, रतिमंजरी
तुलसीदास – रामचरित मानस, दोहावली, गीतावली, विनय पत्रिका
कबीरदास – बीजक (साखी, सबद, रमैनी)
मीराबाई – गीत गोविंद टीका, राग गोविंद
602. मध्यकाल में, भारत आने वाले यात्रियों ने अपनी जीवनी लिखी और दरबारी कवियों ने अपने राजाओं की प्रशंसा के लिए कविताएं लिखी। इन साहित्य स्त्रोतों को किया कहा जाता है ?
(a) अभिलेख
(b) इतिवृत्त
(c) धर्मशास्त्र
(d) कालक्रम
RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-1)
Ans : (b) मध्यकाल में यात्रियों द्वारा लिखी गई जीवनी और कविताओं को इतिवृत्त की श्रेणी में रखा जाता है।
603. गोल गुम्बज, राजा मोहम्मद आदिलशाह का मकबरा है। यह किसका हिस्सा हैं ?
(a) बुंदेलखंड
(b) भरतपुर
(c) पानीपत
(d) बीजापुर
Ans. (d): गोल गुम्बज बीजापुर के सुल्तान मोहम्मद आदिलशाह का मकबरा है, स्वयं शासक द्वारा निर्मित यह अधूरा होने के बावजूद एक शानदार इमारत है। यह गहरे भूरे रंग के बेसाल्ट चट्टान से निर्मित है। इस मकबरे में फारसी, हिंदू और पठान वास्तुकला का प्रभाव दिखाई पड़ता है।
604. जल की मांग पूरी करने के लिए निर्मित पचास बावड़ियों में से सबसे बड़ी रानीजी की बावड़ी या ‘क्वींस स्टेपवेल’, इनमें से कहां स्थित है ?
(a) राजस्थान में बांसवाड़ा
(b) राजस्थान में बूंदी
(c) राजस्थान में जयपुर
(d) राजस्थान में जैसलमेर
Ans. (b): जल की माँग पूरी करने के लिए बनवाई गई 50 बावड़ियों में सबसे बड़ी रानी जी की बावड़ी या क्वींस स्टेपवेल राजस्थान के बूंदी में स्थित है। इसका निर्माण 1699 में बूँदी के शासक महाराज राजा अनिरुद्ध सिंह की छोटी रानी, रानी उदयमती जी ने करवाया था। यह बावड़ी 46 मीटर गहरी एक सीढ़ीदार कुओं है।
605. अहिल्या किले को 18वीं शताब्दी में किस नदी के तट पर निर्मित किया गया था ?
(a) कोसी
(b) गंगा
(c) तापी
(d) नर्मदा
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-III)
Ans. (d): मध्यप्रदेश के महेश्वर नगर में 18वीं शताब्दी में निर्मित देवी अहिल्याबाई का किला नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। यह 1765 से 1796 तक देवी अहिल्या बाई होल्कर का निवास स्थान था। वर्ष 2000 में, इनके वंशज प्रिंस रिचर्ड होल्कर ने इसे एक अतिथि निवास में बदल दिया, जो आज अहिल्या फोर्ट होटल के रूप में जाना जाता है।
606. सम्राट अकबर का मकबरा किस शहर में स्थित है ?
(a) वाराणसी
(b) चेन्नई
(c) चंडीगढ़
(d) आगरा
RRB NTPC 07.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): अकबर का मकबरा सिकंदरा, आगरा में स्थित है। इस मकबरे के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली मुख्य निर्माण सामग्री संगमरमर के साथ मिश्रित लाल बलुआ पत्थर है। मकबरे का निर्माण हिन्दू, इस्लामिक, बौद्ध और जैन वास्तुकला पर आधारित है। बगीचे के मध्य बना यह मकबरा 5 तल ऊँचा है जिसका प्रत्येक तल छोटा होकर इसे पिरामिडनुमा बनाता है। इसका निर्माण अकबर ने प्रारम्भ करवाया था, परन्तु इसे पूर्ण जहाँगीर ने किया। इस पर बौद्ध प्रभाव झलकता है।
607. हैदराबाद के चारमीनार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?
(a) यह शहर में प्लेग के अंत को चिह्नित करता है।
(b) इसे 1591 में मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने बनवाया था।
(c) मेहराब कमरों की चार मंजिलों और मेहराबों की दीर्घा को सहारा देते हैं।
(d) यह उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की ओर उन्मुख चार भव्य मेहराबों पर बनाया गया है।
Ans. (c) : चारमीनार का निर्माण कुली कुतुबशाह ने 1591 ई. में करवाया था। यह हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित एक स्मारक एवं मस्जिद है। यह मूसी नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इमारत है। यह शहर में प्लेग के अन्त को चिह्नित करता है। यह चार मीनारों (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम) वाली चौकोर संरचना है। मेहराब कमरों की चार मंजिलों और मेहराबों की दिर्घा को सहारा देते है, यह कथन गलत है।
608. चारमीनार का निर्माण निम्न में से किस व्यापक रूप से फैली बीमारी के उन्मूलन के लिए किया गया था?
(a) पीत ज्वर
(b) प्लेग
(c) कुष्ठ रोग
(d) कैंसर
Ans: (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
609. हैदराबाद के चारमीनार का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ?
(a) आसफ जाह
(b) मुहम्मद कुली कुतुब शाह
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) मुहम्मद बिन तुगलक
Ans. (b): चारमीनार का निर्माण कुली कुतुबशाह ने 1591 ई. में करवाया था।
610. प्लेग उन्मूलन की याद में मुहम्मद कुली कुतुबशाह द्वारा निर्मित स्मारक निम्नलिखित में से कौन सा मीनार है?
(a) अलाई मीनार
(b) चारमीनार
(c) फतेह बुर्ज
(d) कुतुब मीनार
RRB NTPC 02.04.2016 (Shift-II) Stage I
Ans : (b) सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुबशाह (कुतुबशाही राजवंश के पाँचवे शासक) ने 1591 ई. में चारमीनार (हैदराबाद) का निर्माण करवाया था। इस प्रसिद्ध संरचना का निर्माण प्लेग उन्मूलन की याद में करवाया गया था।
611. हवा महल किस में स्थिल एक महल है ?
(a) जयपुर
(b) उदयपुर
(c) बीकानेर
(d) जोधपुर
RRB ALP (Stage-II) 21/01/2021
Ans. (a): हवा महल जयपुर (राजस्थान) में स्थित एक महल है इसे 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया है।
612. महाराजा जय सिंह द्वितीय ने इनमें से किस शहर में जंतर-मंतर का निर्माण नहीं करवाया था ?
(a) जयपुर
(b) दिल्ली
(c) इलाहाबाद
(d) वाराणसी
RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : महाराजा जयसिंह द्वितीय ने पाँच शहरों में जंतर-मंतर (वेध शालाओं) का निर्माण कराया जो निम्न है दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, बनारस और मथुरा। इनमें से जयपुर का जन्तर मन्तर (वेधशाला) सबसे बड़ी है। जयपुर के जन्तर-मन्तर को साल 2010 में यूनेस्कों द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया।
613. निम्नलिखित में से किस शहर में जंतर-मंतर नहीं है ?
(a) इंदौर
(b) जयपुर
(c) वाराणसी
(d) उज्जैन
Ans. (a): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
614. दिल्ली में जंतर-मंतर का ऐतिहासिक दृष्टि से क्या महत्व है ?
(a) जनसभा
(b) भूख हड़ताल
(c) प्राचीन मूर्तियाँ
(d) खगोलीय वेधशाला
Ans : (d) दिल्ली का जंतर-मंतर एक खगोलीय वेधशाला है। जिसका निर्माण महाराज सवाई जयसिंह II ने 1724 ई. में करवाया था। यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है। इन्होंने दिल्ली के अलावा जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी में भी इसका निर्माण करवाया था।
615. निम्नलिखित में से कौन सा स्मारक तमिलनाडु में स्थित नहीं है ?
(a) बेकल किला
(b) वल्लुवर कोट्टम
(c) पद्मनाभपुरम पैलेस
(d) मीनाक्षी अम्मन मंदिर
Ans. (a): चाभी की कुंडी जैसी आकृति के लिए मशहूर बेकल किला कासरगोड, केरल में स्थित सबसे पुराना किला है। इसका निर्माण 1650 ई. में केलडी के शिवप्पा नायक द्वारा करवाया गया था। समुद्र तल से 130 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह किला अपनी वास्तुकला और बेजोड़ सुन्दरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। है। किले के के पास ही अंजनेय मंदिर स्थित है जो मखराले से बनी थैय्यम देवी की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। जबकि अन्य तीनों विकल्प वल्लुवर कोट्टम, पद्मनाभपुरम पैलेस, मीनाक्षी अम्मन मंदिर तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं।
616. किला मुबारक स्मारक कहाँ स्थित है ?
(a) हरियाणा
(b) राजस्थान
(c) उत्तर प्रदेश
(d) पंजाब
RRB NTPC 08.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): किला मुबारक पंजाब के बठिंडा में बना है। इस किले का निर्माण लगभग 90 और 110 ई. में हुआ प्रतीत होता है। यह ईंट का सबसे पुराना और ऊँचा किला है। इस किले में पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान को उसके ही गवर्नर अल्तुनिया ने कैद कर लिया था। इस किले की बनावट में कुषाण काल की सामग्री का उपयोग किया गया था।
617. शेख सलीम चिश्ती का मकबरा इनमें से किस शहर में स्थित है ?
(a) दिल्ली
(b) गोलकुंडा
(c) फतेहपुर सीकरी
(d) जूनागढ़
RRB NTPC 31.07.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : शेख सलीम चिश्ती का मकबरा फतेहपुर सीकरी में स्थित है। भारत में चिश्ती संप्रदाय सबसे अधिक लोकप्रिय व प्रसिद्ध हुआ। भारत में चिश्ती परंपरा के प्रथम संत शेख उस्मान के शिष्य ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती थे। ये 1192 ई. में मुहम्मद गोरी के साथ भारत गए थे तथा ‘चिश्तिया परंपरा’ की नींव रखी। मुगल शासक अकबर शेख सलीम चिश्ती के प्रति आदर भाव रखता था तथा अपने पुत्र जहाँगीर को उनका ही आशीवीद समझता था।
618. निम्नलिखित में से कौन अकबर के दरबार के सर्वोत्तम हस्तलिपिकारों में से एक था, जिसे ‘जरी कलम’ (गोल्डन पेन) की उपाधि से सम्मानित किया गया था ?
(a) बसावन
(b) अबुल फजल
(c) दसवंत
(d) मुहम्मद हुसैन
RRB NTPC 15.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d) मुहम्मद हुसैन अकबर के दरबार के सर्वोत्तम हस्तलिपिकारों में से एक था, जिसे ‘जरी कलम’ (गोल्डन पेन) की उपाधि से सम्मानित किया गया था। अकबर ने ‘शीरी कलम’ की उपाधि अब्दुस्समद को प्रदान की थी।
619. प्रसिद्ध गोल गुम्बद कहाँ स्थित है?
(a) पंजाब
(b) राजस्थान
(c) कर्नाटक
(d) गुजरात
RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-II) Stage Ist
RRB NTPC 01.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c): प्रसिद्ध गोल गुम्बद बीजापुर कर्नाटक में स्थित है। गोल गुम्बद मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है। यह मकबरा गोल गुम्बज या गोल घुमट के नाम से जाना जाता है। गोल गुम्बद का निर्माण 1626-1656 ई. के मध्य में हुआ। गोल गुम्बद भारत का सबसे बड़ा तथा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गुम्बद है।
620. निम्न में से कौन फतेहपुर सीकरी में एक ऐतिहासिक स्मारक नहीं है?
(a) बुलंद दरवाजा
(b) इबादत खाना
(c) गोल गुम्बद
(d) पंच महल
RRB NTPC Stage I™ 22.04.2016 (Shift-I)
Ans: (c) गोल गुम्बद फतेहपुर सीकरी (आगरा) में नहीं बल्कि बीजापुर (कर्नाटक) के सुल्तान मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है जो कर्नाटक राज्य के बीजापुर में स्थित है।
621. ताज महल की सजावट के लिए मुख्यतः किस वास्तु तकनीक का इस्तेमाल किया गया हैं ?
(a) मोज़ेक
(b) रिलीफ
(c) पिएट्रा ड्यूरा
(d) टेसरे
RRB NTPC 27.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c) : ताज महल की सजावट के लिए मुख्यतः ‘पिएट्रा ड्यूरा’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। पिएट्रा ड्यूरा शब्द का उपयोग कट और फिट सुंदर चित्रों को बनाने के लिए उच्च पॉलिश वाले रंगीन पत्थरों को जड़ने के उपयोग की तकनीक के लिए किया जाता है।
622. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
(a) ऐलीफेंटा की गुफाएं – महाराष्ट्र
(b) खजुराहो – मध्य प्रदेश
(c) केदारनाथ – गुजरात
(d) बुलंद दरवाजा – फतेहपुर सीकरी
RRB NTPC 10.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c): एलिफेण्टा की गुफाएँ-महाराष्ट्र, खजुराहो मध्य प्रदेश तथा बुलन्द दरवाजा-फतेहपुर सीकरी में है, जबकि केदारनाथ उत्तराखण्ड में स्थित प्रसिद्ध हिन्दू धाम है।
623. निम्नलिखित में से किसका निर्माण शाहजहां द्वारा नहीं करवाया गया था ?
(a) शालीमार बाग
(b) लाल किला (दिल्ली)
(c) बुलंद दरवाजा
(d) जामा मस्जिद (दिल्ली)
RRB NTPC 09.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c) : शाहजहाँ ने ताजमहल के अतिरिक्त लाल किला (दिल्ली), जामा मस्जिद (दिल्ली), आगरा का किला, मोती मस्जिद तथा शालीमार बाग (लाहौर) का निर्माण करवाया जबकि बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर द्वारा करवाया गया था। एक शालीमार बाग जम्मू-कश्मीर में भी स्थित है। इसका निर्माण मुगल बादशाह जहाँगीर ने अपनी बेगम नूरजहाँ के लिए करवाया था। बुलंद दरवाजा का निर्माण फतेहपुर सीकरी (आगरा) में अकबर ने (16वीं सदी) में गुजरात विजय की स्मृति में करवाया था।
624. मुसम्मन बुर्ज (Mussamman Burj) भारत के किस किले में स्थित है ?
(a) आगरा का लाल किला
(b) दिल्ली का लाल किला
(c) गोलकुंडा किला
(d) फतेहपुर सीकरी का किला
RRB NTPC 28.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a) : मुसम्मन बुर्ज (Musamman Burj) एक छः मंजिला इमारत है, जिसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने आगरा के लाल किले में करवाया था। बड़ी ही खूबसूरती से बनाई गयी यह इमारत दीवान-ए-खास के निकट उत्तर की ओर स्थित है। इस बुर्ज में बैठकर शाही परिवार की स्त्रियां पशुओं का युद्ध आदि देखा करती थी। औरंगजेब की कैद में शाहजहाँ ने अपनी जिंदगी के अन्तिम सात वर्ष यहाँ व्यतीत किये।
625. बुलंद दरवाजा किस शहर में स्थित है ?
(a) हैदराबाद
(b) चित्तौड़गढ़
(c) दिल्ली
(d) फतेहपुर सीकरी
RRB NTPC 27.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d) बुलन्द दरवाज़ा उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से 36 किमी. दूर फतेहपुर सीकरी में स्थित है। यह जामा मस्जिद का दक्षिणी द्वार हैं। यह भारत का सबसे ऊँचा दरवाजा है। इसका निर्माण 1573 ई. में गुजरात विजय की स्मृति में प्रारम्भ हुआ। यह अर्द्ध-गुम्बद युक्त दरवाजा है, जो ईरानी शैली में निर्मित है तथा बाद में मुगल इमारतों की विशेषता बन गई। भूमि से 176 फीट ऊँची और पहले चबूतरे से 134 फीट ऊँचाई वाला बुलन्द दरवाजा विशाल और सुन्दर इमारत है।
626. फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था ?
(a) बाबर
(b) अकबर
(c) नूरजहाँ
(d) शाहजहाँ
RRB NTPC 13.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
627. फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा अकबर द्वारा ….. पर अपनी विजय के प्रतीक के रूप में बनवाया गया था।
(a) कश्मीर
(b) गुजरात
(c) बंगाल
(d) मेवाड़
RRB NTPC 04.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
628. गुजरात पर अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए अकबर ने फतेहपुर सीकरी में भारत के सबसे उँचे प्रवेश द्वार ‘गेट ऑफ मैग्नीफिसंस’ (Gate of Magnificence)’ का निर्माण कराया था। इस गेटवे का दूसरा नाम क्या है?
(a) इंडिया गेट
(b) बुलंद दरवाजा
(c) कश्मीरी गेट
(d) गेटवे ऑफ इंडिया
RRB NTPC 16.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b) : अकबर ने अपनी गुजरात विजय के उपलक्ष्य में फतेहपुर सीकरी (आगरा) में भारत के सबसे ऊँचे प्रवेश द्वारा (गेट ऑफ मैग्नीफिसेंस (बुलंद दरवाजा) का निर्माण कराया।
629. निम्नलिखित में से कौन सा स्मारक दिल्ली में स्थित नहीं है ?
(a) अलाई दरवाजा
(b) बुलन्द दरवाजा
(c) इंडिया गेट
(d) हुमायूं का मकबरा
RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b) : बुलन्द दरवाजा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित एक दर्शनीय स्मारक है। इसका निर्माण अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया था। अलाई दरवाजा दिल्ली स्थित कुतुब मीनार परिसर में स्थित है जिसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। इण्डिया गेट स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय स्मारक है जो नई दिल्ली में स्थित है तथा हुमायूं का मकबरा दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित है। इसका निर्माण बेगा बेगम (हाजी बेगम) के आदेश पर वर्ष 1565 में किया गया था।
630. कौन सा मुगल स्मारक उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसे यूनेस्को ने 1983 में विश्व धरोहर घोषित किया ?
(a) आगरा का किला
(b) ताज महल
(c) लालकिला
(d) हुमायूँ का मकबरा
Ans. (b): ताजमहल भारत के आगरा में स्थित एक मकबरा है जिसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। ताजमहल का डिजाइन उस्ताद अहमद लाहौरी ने बनाया था। यूनेस्को ने 1983 ई. में ताजमहल को विश्व धरोहर घोषित किया। ताजमहल को सफेद संगमरमर से बनाया गया है। ताजमहल मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। • हुमायूँ का मकबरा हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। • आगरा के किले का निर्माण 1565 ई. में अकबर द्वारा करवाया गया था। • लाल किले का निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने करवाया था।
631. लाहौर एवं कश्मीर में स्थित शालीमार गार्डेन ….. कालीन वास्तु-कलाकृतियां हैं।
(a) मुगल
(b) ब्रिटिश
(c) दिल्ली सल्तनत
(d) सिख
RRB NTPC 25.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a): लाहौर एवं कश्मीर में स्थित शालीमार गार्डेन मुगल कालीन वास्तु-कलाकृतियां हैं। मुगल सम्राट जहाँगीर ने अपनी पत्नी नूरजहाँ के लिए 1619 ई. में कश्मीर के श्रीनगर में शालीमार बाग बनवाया था। इसे श्रीनगर का ताज कहा जाता है। दूसरे शालीमार उद्यान को मुगल सम्म्राट शाहजहाँ ने 1641 ई. में बनवाया था, यह पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित है। 1981 ई. में लाहौर के किले के साथ इसे यूनेस्कों ने विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया था।
632. अकबर द्वारा निर्मित पंच महल स्थित है ?
(a) दिल्ली
(b) अजमेर
(c) आगरा
(d) फतेहपुर सीकरी
RRB NTPC 25.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): अकबर द्वारा निर्मित ‘पंच महल’, ‘फतेहपुर सीकरी’ में स्थित है। यह पिरामिड आकार में बना है इसे ‘हवा महल’ भी कहा जाता है। अकबर द्वारा अन्य निर्मित स्थल आगरा का किला, बुलंद दरवाजा, मरियम-उज़-जमानी पैलेस, इलाहाबाद का किला आदि है।
633. ताज महल परिसर का निर्माण लगभग कब शुरू किया गया था ?
(a) 1641 ई.
(b) 1632 ई.
(c) 1651 ई.
(d) 1621 ई.
RRB NTPC 30.12.2020 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): ताजमहल का निर्माण 1632 ई. में शुरू किया गया और पूर्ण रूप से 1653 ई. के अंत में पूरा हुआ था। (यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के अनुसार ताजमहल 1631 से 1648 के मध्य निर्मित हुआ था।)
634. किसका का निर्माण ईस्वी 1632 में शुरु किया गया था और ईस्वी 1648 के अंत में पूरा हुआ था।
(a) ताजमहल
(b) कुतुब मीनार
(c) लाल किला
(d) मोती महल
Ans. (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
635. निम्नलिखित में से किसका निर्माण सम्राट अकबर ने नहीं कराया था?
(a) आगरा किला
(b) फतेहपुर सीकरी
(c) दिल्ली की जामा मस्जिद
(d) बुलंद दरवाजा
RRB NTPC 20.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c):
स्थापत्यकला | निर्माणकर्ता | स्थान |
आगरा का किला | अकबर | आगरा |
जहाँगीरी महल | अकबर | आगरा |
दिल्ली की जामा मस्जिद | शाहजहाँ | दिल्ली |
बुलंद दरवाजा
|
अकबर | फतेहपुर सीकरी |
636. जयपुर में हवा महल का निर्माण…… से प्रेरित था।
(a) जयपुर के जलमहल
(b) जयपुर के सिटी पैलेस
(c) झुंझुनू के खेतड़ी महल
(d) उदयपुर के लेक पैलेस
RRB NTPC 30.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : झुंझुनू के खेतड़ी महल का निर्माण महाराजा भोपाल सिंह द्वारा 1770 ई. में करवाया गया था। खेतड़ी महल से प्रेरित होकर सवाई प्रताप सिंह ने 1799 ई. में भव्य और ऐतिहासिक ‘हवा महल’ का निर्माण जयपुर में करवाया। हवा महल, लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसमें 953 झरोखे है।
637. कर्नाटक का मैसूर पैलेस निम्नलिखित में से किस राजवंश का आधिकारिक निवास था ?
(a) चालुक्य
(b) वाडियार
(c) चोल
(d) पल्लव
RRB NTPC 21.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b): कर्नाटक का मैसूर पैलेस वाडियार राजवंश का आधिकारिक निवास था। 1612 ई. में विजय नगर के शासक वेंकट द्वितीय ने मैसूर के सरदार वाडियार को राजा की उपाधि से विभूषित किया। कालान्तर में वाडियार वंश के शासकों ने स्वतंत्र रुप से मैसूर पर शासन किया।
638. दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण किस वर्ष में पूरा हुआ था?
(a) 1653
(b) 1655
(c) 1652
(d) 1656
RRB NTPC 04.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण 1656 ई. में पूरा हुआ। इसका निर्माण शाहजहाँ ने करवाया। इसे मस्जिद-ए-जहाँनुमा भी कहते हैं, जिसका अर्थ है विश्व को दर्शाती मस्जिद। यह लाल पत्थर तथा संगमरमर से बना है।
639. निम्नलिखित में से कौन सा स्मारक दिल्ली में स्थित नहीं है?
(a) कुतुब मीनार
(b) पंच महल
(c) अग्रसेन की बावड़ी
(d) लाल किला
RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): पंच महल यह मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्मित एक महल है। यह फतेहपुर सीकरी में स्थित हैं। इस महल की वास्तुकला बौद्ध मंदिर से प्रेरित है।
कुतुब मीनार – यह दिल्ली में स्थित विश्व की सबसे ऊँची ईंटो से बनी मीनार है। मीनार की आधारशिला दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1193 ई. में रखी थी। इसे पूर्ण इल्तुतमिश द्वारा कराया गया। फिरोज शाह तुगलक ने इसकी क्षतिग्रस्त हो गई चौथी, पाँचवी और अंतिम मंजिल बनवाई थी।
अग्रसेन की बावड़ी – अग्रसेन की बावड़ी भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह एक सीढ़ीनुमा कुँआ है जिसे महाराजा अग्रसेन ने 14वीं शताब्दी में बनवाया था।
लाल किला – लाल किला दिल्ली में लाल बलुआ पत्थर से बनी एक ऐतिहासिक इमारत है। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने करवाया था। यह किला यमुना नदी के तट पर स्थित है। 2007 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में चयनित किया गया।
640. आगरा का लाल किला किस मुगल सम्राट द्वारा बनवाया गया था?
(a) जहांगीर
(b) बहादुरशाह ज़फर
(c) शाहजहाँ
(d) अकबर
Ans. (d): आगरा का लाल किला मुगल सम्राट अकबर द्वारा (1565-1573 ई.) के मध्य बनवाया गया था। यह किला मूलतः ईंटों द्वारा निर्मित था जिसे बाद में लाल बलुआ पत्थर से बनवाया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लाल किले का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था।
641. निम्नलिखित में से किस स्मारक में स्थित है?
(a) गोलकुंडा का किला
(b) आगरा का किला
(c) कुतुबमीनार
(d) लाल किला
Ans : (b) मोती मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने आगरा के किले में करवाया था। लाहौर के किले में भी शाहजहाँ ने मोती मस्जिद का निर्माण करवाया था। इन मस्जिदों का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है।
642. जयपुर की विख्यात इमारत, हवा महल, एक बहुस्तरीय महल, सवाई प्रताप सिंह द्वारा किस ईस्वी में बनाई गयी थी ?
(a) 1699 ईसवी
(b) 1599 ईसवी
(c) 1799 ईसवी
(d) 1899 ईसवी
RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-III)
Ans. (c) हवा महल एक प्रसिद्ध राजसी महल है, जिसका निर्माण जयपुर के राजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 ई. में करवाया था। यह पाँच मंजिला इमारत है जो जयपुर (राजस्थान) के प्रसिद्ध जौहरी बाजार के पास स्थित है। यह पूर्ण रूप से लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बनी हुई है।
हवा महल का डिजाइन लाल चंद उस्ताद ने बनाया था जिसमें 950 से भी ज्यादा झरोखे हैं। इस महल का निर्माण विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया गया था ताकि वह जाली के माध्यम से शाही जुलूस के दृश्यों का आनन्द उठा सकें।
643. हवा महल का निर्माण किसने करवाया था ?
(a) महाराजा भगवत सिंह
(b) महाराजा जगजीत सिंह
(c) महाराजा सवाई प्रताप सिंह
(d) महाराजा जसवंत सिंह
RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-III) Stage 1″
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
644. जयपुर में हवा महल का निर्माण किससे हुआ है?
(a) सफेद और हरे रंग के संगमरमर
(b) ग्रेनाइट
(c) लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर
(d) सामान्य चट्टानें
RRB NTPC 19.04.2016 (Shift-I) Stage 1″
Ans: (c) जयपुर के हवा महल का निर्माण लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से हुआ है।
645. फतेहपुर सीकरी या ‘विजय का शहर’ 12 साल तक किसकी की राजधानी थी ?
(a) बाबर
(b) बहादुर शाह
(c) अकबर
(d) औरंगजेब
Ans. (c) अकबर ने गुजरात पर विजय (1572-73 ई.) प्राप्त करने के बाद अपनी दूसरी राजधानी ‘फतेहपुर सीकरी’ स्थानांतरित की। फतेहपुर सीकरी का अर्थ होता है- “विजय का शहर या जीता हुआ शहर”। 1571 ई. से 1585 ई. तक यह मुगल साम्राज्य की राजधानी भी रहा परंतु पानी की कमी के कारण पुनः राजधानी को आगरा स्थानांतरित करना पड़ा।
RRB NTPC 18.01.2021 (Shift-1) Stage Ist
646. फतेहपुर सीकरी का निर्माण किसने किया ?
(a) हुमायूं
(b) अकबर
(c) जहाँगीर
(d) शाहजहाँ
Ans : (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
647. मोती मस्जिद या पर्ल मस्जिद किस किले की सबसे सुंदर संरचना है ?
(a) लाल
(b) गोलकुंडा
(c) आमेर
(d) आगरा
RRB Group-D 10-12-2018 (Shift-1)
Ans. (a) मोती मस्जिद या पर्ल मस्जिद मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा बनवाई गई है। यह दिल्ली के लाल किले में स्थित है। इसे रेड फोर्ट भी कहते है। मोती मस्जिद लाल किले की सबसे सुन्दर रचना है।
648. लाल बलुआ पत्थर का कौन सा प्रसिद्ध किला मुगल शासकों के शाही शहर को घेरता है जिसमें जहांगीर महल, खास महल, दीवान-ए-खास और दो खूबसूरत मस्जिदें शामिल है?
(a) आगरा फोर्ट
(b) हुमायूँ का मकबरा
(c) महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह
(d) हंपी में स्मारकों का समूह
RRB NTPC Stage I 30.04.2016 (Shift-II)
Ans : (a) लाल बलुआ पत्थर का बना प्रसिद्ध आगरा फोर्ट मुगल शासकों के शाही शहर को घेरता है, जिसमें जहाँगीर महल, खास महल, दीवान-ए-खास और दो खूबसूरत मस्जिदें शामिल हैं। आगरा फोर्ट को अकबर ने बनवाया था।
649. निम्नलिखित में से कौन सा एक किसी मृत व्यक्ति का स्मारक नहीं है ?
(a) बीबी का मकबरा
(b) ताज महल
(c) चारमीनार
(d) इतमाद उद् दौला
RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-I) Stage I”
Ans: (c)
चारमीनार किसी मृत व्यक्ति का स्मारक नहीं है।
यह तेलंगाना की राजधानी, हैदराबाद में स्थित सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्मारक है।
चारमीनार को हैदराबाद के शासक मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने बनवाया था।
स्मारक
|
व्यक्ति का नाम |
बीबी का मकबरा | दिलरास बानो बेगम |
ताजमहल | मुमताज महल |
इत्माद-उद्-दौला
|
मिर्जा गियास बेग |
650. निम्नलिखित में से कौन सी धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष दोनों रूप से प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी शहर में नहीं हैं ?
(a) बुलंद दरवाजा
(b) सलीम चिश्ती की दरगाह
(c) दीवान-ए-खास
(d) कुतुब शाही मकबरे
RRB NTPC Stage It 30.04.2016 (Shift-I)
Ans : (d) कुतुबशाही मकबरा हैदराबाद के इब्राहिम बाग में स्थित है। बुलंद दरवाजा एवं सलीम चिश्ती की दरगाह फतेहपुर सीकरी (उत्तर प्रदेश) में है जिसका निर्माण मुगल शासक अकबर द्वारा में करवाया गया था। दीवान-ए-खास (1637 ई.) को मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा आगरा के किले में बनवाया गया था।
651. महाराष्ट्र में अवस्थित मुरूद जंजीरा किला चारों ओर किससे घिरा है?
(a) धान के खेत
(b) पेड़
(c) गार्डन
(d) जल
Ans : (d) मुरूद जंजीरा किला, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरूड (तटीय गाँव) में स्थित है। यह भारत के पश्चिमी तट पर एक 657. मात्र किला है, जो कभी भी जीता नहीं गया। इसका निर्माण अहमदनगर सल्तनत के मलिक अंबर की देखरेख में 15वीं सदी में हुआ था। यह किला 22 एकड़ के क्षेत्र में फैला है जो कि चारों ओर समुद्री जल से घिरा हुआ है। 40 फीट ऊंची दीवारों से घिरा यह किला अरब सागर में एक द्वीप पर स्थित है। इसकी नींव 20 फीट गहरी है। इस किले में एक मीठे पानी की झील स्थित है।
652. निम्नलिखित में से कौन सा स्मारक मध्य प्रदेश राज्य में स्थित नहीं है?
(a) जंजीरा का किला
(c) बांधवगढ़ का किला
(b) ग्वालियर का किला
(d) असीरगढ़ का किला
Ans. (a): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
653. मुगल सम्राट हुमायूं का मकबरा…… में है।
(a) काबुल
(b) दिल्ली
(c) शाहदरा बाग
(d) कुल्दाबाद
RRB NTPC 11.04.2016 (Shift-II) Stage I”
Ans : (b) हुमायूँ का मकबरा मुगल वास्तुकला से प्रेरित मकबरा है। यह नई दिल्ली के ‘दीनपनाह’ अर्थात पुराने किले के निकट निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के पास स्थित है। वर्ष 1565 में इस मकबरे का निर्माण हाजी बेगम ने करवाया था।
654. निम्नलिखित मस्जिदों में से किसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा किया गया था ?
(a) जामा मस्जिद, दिल्ली
(b) बादशाही मस्जिद, लाहौर
(c) काबुली बाग मस्जिद, हरियाणा
(d) किला-ए-कुहना मस्जिद, दिल्ली
RRB NTPC 02.04.2016 (Shift-I) Stage I
Ans: (a) जामा मस्जिद (दिल्ली) का निर्माण सन् 1656 में सम्राट शाहजहाँ ने करवाया था। यह मस्जिद लाल बलुआ पत्थर तथा सफेद संगमरमर से बना हुआ है जो लाल किले से 500 मीटर दूरी पर स्थित है जबकि बादशाही मस्जिद, लाहौर औरंगजेब (1674 ई.) काबुली बाग मस्जिद, पानीपत हरियाणा बाबर (1527 ई.) किला-ए-कुहना मस्जिद, दिल्ली शेरशाह सूरी (पुराने किले का मस्जिद) ने बनवाया था।
655. दिल्ली में जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया ?
(a) अकबर
(b) जहांगीर
(c) शाहजहाँ
(d) औरंगजेब
Ans. (c): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
656. मक्का मस्जिद, हैदराबाद किसके द्वारा सम्पूर्ण किया गया ?
(a) मुहम्मद कुली कुतुब शाह
(b) जहाँगीर
(c) कुतुबशाही
(d) औरंगजेब
Ans : (d) मक्का मस्जिद हैदराबाद में स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद है। यह भारत का सबसे पुराना और बड़ा मस्जिद है। मुहम्मद कुली कुतुब शाह, हैदराबाद के 6वें सुल्तान ने वर्ष 1617 में मीर फैजुल्लाह बेग और रंगियाह चौधरी की निगरानी में इसका निर्माण शुरू करवाया था। इसका निर्माण औरंगजेब के शासन काल में 1684 ई. में पूर्ण हुआ। इसे बनाने में लगभग 8000 राजगीर और 77 वर्ष लगे।
657 निम्नलिखित स्मारको/स्थानों का उनके सही स्थान के साथ मिलन करें।
स्मारक | स्थान |
(P) गोलकुंडा किला
|
a. हैदराबाद |
(Q) बुलंद दरवाजा | b. फतेहपुर सीकरी |
(R) हुमायूँ का मकबरा | c. नई दिल्ली |
(S) रानी की वाव | d. पाटण |
(a) P-a, Q-b, R-c, S-d
(b) P-a, Q-c, R-b, S-d
(c) P-d, Q-b, R-c, S-a
(d) P-d, Q-c, R-b, S-a
Ans : (a) सही सुमेलित है-
स्मारक | स्थान |
(P) गोलकुंडा किला
|
a. हैदराबाद |
(Q) बुलंद दरवाजा | b. फतेहपुर सीकरी |
(R) हुमायूँ का मकबरा | c. नई दिल्ली |
(S) रानी की वाव | d. पाटण |
658. दिल्ली में जामा मस्जिद किस भारतीय बादशाह के शासनकाल में बनवाई गयी थी ?
(a) हुमायूं
(b) बाबर
(c) औरंगजेब
(d) शाहजहाँ
RRB ALP & Tec. (29-08-18 Shift-I)
Ans : (d) मुगल शासक शाहजहाँ के शासनकाल में निर्मित इमारतें है- जामा मस्जिद (दिल्ली), ताजमहल (आगरा), लाल किला (दिल्ली), मोती मस्जिद (आगरा)। ध्यातव्य है कि तख़्त-ए-ताऊस या मयूर सिंहासन शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया राज सिंहासन था। टैवर्नियर के अनुसार शाहजहाँ ने इसमें कोहिनूर हीरा जड़वाया था।
659. गोलकुंडा किला किस भारतीय राज्य में स्थित है ?
(a) ओडिशा
(b) तेलंगाना
(c) कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र
RRB NTPC 15.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): भारत में स्थित कुछ प्रमुख किले तथा संबंधित राज्य निम्नवत् है।
आगरा का किला – आगरा (उत्तर प्रदेश)
मेहरानगढ़ का किला – जोधपुर (राजस्थान)
ग्वालियर का किला – ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
लाल किला – दिल्ली
गोलकुंडा का किला – तेलंगाना
कुम्भलगढ का किला – राजसमंद (राजस्थान)
9. सिक्ख धर्म (Sikhism)
660. सिख धर्म के लिए सामाजिक सुधार आंदोलन निरंकारी आंदोलन के संस्थापक कौन थे ?
(a) बाबा दयाल दास
(b) बाबा गुरमीत देव
(c) श्री सोहन सिंह
(d) बाबा बालक सिंह
RRB Group- D25/08/2022 (Shift-II)
Ans. (a): निरंकारी आंदोलन की स्थापना 1851 में बाबा दयाल दास ने सिख धर्म में सामाजिक सुधार लाने के उद्देश्य से की थी।
• वर्तमान में निरंकारी, सिख धर्म का एक सम्प्रदाय है।
• इस आंदोलन का व्यापक उद्देश्य सिखों की प्रथाओं और विश्वासों को बहाल करना था जो गुरुनानक के समय में प्रचलित थे।
• यह आंदोलन महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल के बाद उभरा।
661. गुरु पर्व, सिख धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, यह इनमें से किसकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
(a) गुरु गोविंद सिंह
(b) गुरु नानक देव
(c) गुरु तेग बहादुर
(d) गुरु अमर दास
RRB Group-D-16/09/2022 (Shift-1)
Ans. (b): गुरूनानक जयन्ती सिखों के प्रथम गुरू तथा सिख धर्म के प्रवर्तक गुरूनानक के जन्म दिवस के रूप में यह मनाया जाता है। इस दिन अनेक शोभा यात्राएँ निकाली जाती है, लंगर आयोजित किए जाते हैं तथा खाद्य सामाग्री बाँटी जाती हैं। गुरूद्वारों को सजाकर ‘गुरू ग्रन्थ’ साहिब का पाठ किया जाता है।
662. कौन सा भारत का सबसे ऊँचा विक्ट्री टॉवर है ?
(a) फतेह बुर्ज
(b) विजय स्तम्भ
(c) कुतुब मीनार
(d) झूलता मीनार
RRB NTPC 23.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a): फतेह बुर्ज पंजाब के मोहाली में स्थित है। यह भारत की सबसे लम्बी मीनार (विक्ट्री टावर) है। जिसकी ऊँचाई 328 फीट है। यही पर 1710 में बंदा सिंह बहादुर ने मुगल सेना के कमांडर वजीर खान के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जीती थी और इसी जीत के उपलक्ष्य में इस फतेह बुर्ज की स्थापना की थी। ज्ञात हो कि कुतुबमीनार की ऊंचाई 238 फीट ही है।
663. खालसा सेना के सैन्य कमांडर बंदा बहादुर …… शहीद हुए थे।
(a) 1715
(b) 1717
(c) 1716
(d) 1718
RRB NTPC 04.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c): सिक्खों के 10वें व अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने 1699 ई. में बैसाखी के दिन आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा सेना के सैन्य कमांडर बंदा बहादुर का मूल नाम लक्ष्मण देव था। वर्ष 1716 में मुगल शासक फर्रुखसियर के आदेश पर इनको फांसी की सजा दी गई।
RRB GK History
664. श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ने किस सन् में ‘खालसा पंथ’ की स्थापना की थी ?
(a) 1701
(b) 1697
(c) 1705
(d) 1699
RRB NTPC 22.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d) : खालसा पंथ की स्थापना गुरू गोविन्द सिंह ने 1699 में बैसाखी के दिन आनंदपुर साहिब में की थी। इस दिन उन्होंने पाँच प्यारों को अमृतपान करवा कर खालसा पंथ बनाया और फिर पाँच प्यारों के हाथों से खुद भी अमृतपान किया। पाहुल प्रणाली की शुरूआत भी गुरू गोविन्द सिंह ने की थी।
665. किस सिख गुरू ने खालसा पंथ की स्थापना की थी?
(a) श्री गुरू नानक देव जी
(b) श्री गुरू तेग बहादुर जी
(c) श्री गुरू हर गोविंद जी
(d) श्री गुरू गोविंद सिंह जी
RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
666. निम्नलिखित में से कौन सा सिक्खों के पांच तख्तों की सूची में शामिल नहीं है?
(a) श्री पटना साहिब, पटना
(b) श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो, बठिंडा
(c) श्री रकाब गंज साहिब, नई दिल्ली
(d) श्री केशगढ़ साहिब, आनंदपुर
RRB NTPC 09.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c): सिख धर्म में पाँच तख्त उन पाँच गुरूद्वारों को कहते हैं जिनका सिख धर्म में विशेष महत्व है। पाँच तख्त हैं-अकाल तख्त (अमृतसर), दमदमा साहिब, केशवगढ़ साहिब, पटना साहिब और हुजूर साहिब (नान्देड)।
667. ‘आदि ग्रंथ’ किस समुदाय का धार्मिक ग्रंथ है?
(a) बौद्ध
(b) जैन
(c) सिक्ख
(d) यहूदी
RRB NTPC 22.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : ‘आदि ग्रंथ’ सिक्खों की एक धार्मिक पुस्तक है। इस ग्रंथ को गुरू ग्रंथ साहिब के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रंथ को सर्वप्रथम सिक्खों के पाँचवे गुरू अर्जुन देव द्वारा संकलित किया गया था।
668. किस सिख गुरु के निमंत्रण पर सूफी संत हजरत मियां मीर ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब) की आधारशिला रखी थी?
(a) श्री गुरु हर गोविंद जी
(b) श्री गुरु अर्जुन देव जी
(c) श्री गुरू हर राय जी
(d) श्री गुरू तेग बहादुर जी
RRB NTPC 09.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): श्री हरमंदिर साहिब को दरबार साहिब या स्वर्ण मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है। पंजाब के अमृतसर में बना यह स्वर्ण मंदिर सिक्खों का सबसे बड़ा एवं पवित्र स्थल है। सिक्खों के पाँचवें गुरू अर्जुन देव ने इस गुरुद्वारे की नींव लाहौर के हजरत मियाँ मीर नामक एक मुस्लिम सूफी संत के हाथों दिसम्बर, 1588 में रखवाया था।
669. स्वर्ण मंदिर जिसे ‘हरमिन्दर साहिब’ या ‘दरबार साहिब’ भी कहा जाता है,……….. में स्थित है?
(a) पटना
(b) चंडीगढ़
(c) आनंदपुर
(d) अमृतसर
RRB Group-D 26-11-2018 (Shift-III)
Ans : (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
670. विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) की आधारशिला किसने रखी थी?
(a) मोहम्मद इकबाल
(b) हज़रत मियां मीर जी
(c) अशरफ अली थानवी
(d) महमूद-उल-हसन
Ans. (b) विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) की आधारशिला हजरत मियां मीर जी ने रखी थी।
671. सिख धर्म के पहले गुरू कौन थे?
(a) श्री गुरू गोबिंद सिंह जी
(b) श्री गुरू राम दास जी
(c) श्री गुरू नानक देव जी
(d) श्री गुरू हरगोबिंद सिंह जी
RRB NTPC 03.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c): सिख धर्म के पहले गुरू, गुरू नानक देव जी (1469-1539) थे। इनके बाद गुरू अंगद देव दूसरे तथा गुरू अमरदास तीसरे गुरू हुए। सिख धर्म के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह सिखों के अंतिम गुरू माने जाते हैं। ये नौवें गुरू तेगबहादुर के पुत्र थे।
672. श्री गुरू नानक देव जी का जन्म राय भोई की तलबंडी (वर्तमान ननकाना साहिब) में किस सन् में हुआ था।
(a) 1465
(b) 1539
(c) 1469
(d) 1456
RRB NTPC 12.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c): श्री गुरू नानक देव जी का जन्म रावी नदी के किनारे स्थित ‘तलवण्डी’ नामक गांव में वर्ष 1469 में हुआ था। तलवण्डी का नाम कालान्तर में बदलकर ननकाना पड़ गया। इन्होंने करतारपुर (पाकिस्तान) नामक एक नगर बसाया था। इनकी मृत्यु वर्ष 1539 में हुई थी।
673. गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना कौनसी ईस्वी शताब्दी में की थी ?
(a) बारहवीं
(b) पंद्रहवीं
(c) तेरहवीं
(d) अट्ठारहवीं
RRB Group-D 24-10-2018 (Shift-III)
Ans. (b): सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव थे। गुरूनानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना पंजाब प्रान्त में 15वीं शताब्दी में की। गुरुनानक के अनुयायी ही सिक्ख कहलाये। गुरुनानक ने गुरु का लंगर नामक निःशुल्क सहभागी भोजनालय स्थापित किया जिसे गुरु अंगद ने स्थायी बना दिया। गुरु अंगद ने गुरुमुखी लिपि का आरंभ किया। सिक्खों के 9वें गुरु तेजबहादुर हुये इन्हें औरंगजेब ने इस्लाम स्वीकार न करने के कारण मरवा दिया था। सिक्खों के 10वें व अंतिम गुरु गोविन्द सिंह थे।
674. चिल्लियांवाला (Chillianwala) युद्ध कब लड़ा गया था?
(a) 1865
(b) 1892
(c) 1849
(d) 1856
RRB NTPC 16.04.2016 (Shift-III) Stage I
Ans: (c) द्वितीय आंग्ल सिक्ख युद्ध (1848-49) के दौरान जनवरी 1849 में ब्रिटिश सेनानायक लार्ड गॉफ तथा सरदार शेर सिंह के मध्य चिल्लियांवाला का युद्ध हुआ जो कि अनिर्णायक रहा। फलस्वरूप लार्ड डलहौजी ने चार्ल्स नेपियर को प्रधान सेनापति नियुक्त किया। फरवरी 1849 में गुजरात युद्ध (तोपों का युद्ध) में सिक्खों को पराजित करने के बाद डलहौजी ने चार्ल्स नेपियर के नेतृत्व में पंजाब को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया।
675. स्वर्ण मंदिर किस झील के किनारे पर स्थित है?
(a) अमृत सरोवर झील
(b) गोल्डन झील
(c) हरिके झील
(d) सुखना झील
Ans : (a) स्वर्ण मंदिर अमृत सरोवर झील के किनारे पर स्थित है। स्वर्ण मंदिर को हरमंदिर साहिब या दरबार साहिब भी कहा जाता है।
676. रामचरितमानस की रचना करने वाले गोस्वामी तुलसीदास का जन्म आधुनिक राज्य —में हुआ था।
(a) तमिलनाडु
(b) महाराष्ट्र
(c) कर्नाटक
(d) उत्तर प्रदेश
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-II)
Ans. (d): तुलसीदास प्रसिद्ध हिन्दी के कवि थे। जिनका जन्म 1532 में राजापुर (चित्रकूट, उ.प्र.) नामक स्थान पर हुआ था। उन्हें गोस्वामी तुलसीदास के नाम से भी जाना जाता है। तुलसीदास के गुरू का नाम नरहरिदास था। उनकी मुख्य रचनाएँ और कृति रामचरितमानस, विनयपत्रिका, दोहावली, कवितावली आदि है।
10. मध्यकालीन विविध (Medieval Miscellaneous)
677. रमदान या रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का महीना है और दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा इसे उपवास के महीने के रूप में मनाया जाता है।
(a) 9 वां
(b) 6 वां
(c) 7 वां
(d) 8 वां
RRB Group-D: 13/09/2022 (Shift -1)
Ans. (a): रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवाँ महीना इस्लामी आस्था में एक महत्वपूर्ण पवित्र महीना है। ऐसा माना जाता है कि रमजान के दौरान कुरान पैगम्बर मुहम्मद के सामने प्रकट हुई थी। दुनिया भर के मुसलमान एक महीने के उपवास के साथ इस घटना को चिन्हित करते है। यह अर्धचंद्र के प्रकट होने के साथ शुरू और समाप्त होता है।
678. इस्लाम में ….. किसी व्यक्ति द्वारा प्रति वर्ष कमाए जाने वाले कुल धन के उस हिस्से को कहा जाता है जिसे वह धर्मार्थ व्यय करता है।
(a) इजराह
(b) मुदरबाह
(c) मुशरकाह
(d) ज़कात (Zakat)
RRB Group-D-26/09/2022 (Shift-III)
Ans. (d): किसी व्यक्ति द्वारा प्रति वर्ष कमाए जाने वाले कुल धन का वह हिस्सा जिसे वह धर्म के लिए खर्च करता है, इस्लाम में उस धन को जकात (Zakat) कहा जाता है।
679. पैगंबर मुहम्मद के कथनों या दैनिक शिक्षाओं को उनकी मृत्यु के बाद उनके अनुयायियों द्वारा संकलित किया गया और उसे किया कहा गया ?
(a) शरिया
(b) कुरान
(c) सुन्नी
(d) हदीस
RRB Group-D-02/09/2022 (Shift-III)
Ans. (d): पैगम्बर मुहम्मद के कथनों या दैनिक शिक्षाओं को उनकी मृत्यु के बाद उनके अनुयायियों द्वारा संकलित किया गया, जिसे ‘हदीस’ कहा गया। इस्लाम धर्म की स्थापना मुहम्मद साहब (570-632 ई) ने की थी। 622 ई. में उन्होनें मक्का की ओर हिजरत की। यही इस्लामी सम्वत् का प्रारम्भ माना जाता है। इस्लाम अरब व्यापारियों तथा आक्रमणकारियों (8वीं सदी ई) द्वारा भारत पहुँचा। मुसलमानों के दो प्रमुख सम्प्रदाय शिया और सुन्नी है। इनका पवित्र धर्मग्रन्थ कुरान शरीफ है तथा उनके उपासना स्थल को मस्जिद कहा जाता है।
680. निम्नलिखित में से किसे इस्लाम धर्म का संस्थापक माना जाता है?
(a) पैगंबर युसुफ
(b) पैगंबर नूह
(c) पैगंबर मुहम्मद
(d) पैगंबर अब्राहम
RRB Group-D-18/08/2022 (Shift-1)
Ans. (c): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
681. सुन्नी और शिया किस धर्म या पंथ के दो प्रमुख संप्रदाय हैं?
(a) इस्लाम
(b) सिक्ख
(c) यहूदी धर्म
(d) पारसी
Ans.(a): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
682. …….. चिन किलिच खान के शासन तहत एक स्वतंत्र राज्य बन गया जिसे ‘निजाम-उल-मुल्क’ भी कहा जाता था।
(a) मैसूर
(b) हैदराबाद
(c) अवध
(d) बंगाल
RRB Group-D 25-10-2018 (Shift-II)
Ans : (b) 3 मार्च, 1707 ई. को औरंगजेब की मृत्यु के बाद जब मुगल साम्राज्य कमजोर हो गया तो हैदराबाद के ‘निजाम-उल-मुल्क’ ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर लिया। ‘निजाम-उल-मुल्क’ को चिनकिलिच खाँ के नाम से भी जाना जाता है। उसने 1724 ई. में स्वतंत्र हैदराबाद राज्य की स्थापना की।
683. मुगल कालीन प्रसिद्ध गायक तानसेन किस भारतीय संगीत शैली से संबंध रखते हैं?
(a) ध्रुपद
(b) ठुमरी
(c) कर्नाटिक
(d) खयाल
RRB NTPC 10.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a): तानसेन का जन्म ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। इनका मूल नाम रामतनु था। तानसेन भारत के प्रसिद्ध और महान संगीतकार थे जिन्होनें शास्त्रीय संगीत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। तानसेन भारतीय संगीत शैली ध्रुपद से सम्बन्धित थे। इन्होंने स्वामी हरिदास से ध्रुपद शैली की शिक्षा ग्रहण की थी। तानसेन मुगल सम्राट अकबर के नवरत्नों में से एक थे। मियाँ की टोड़ी, मियाँ की मल्हार आदि रागों की रचना तानसेन ने की थी। अकबर ने तानसेन को मियाँ का शीर्षक दिया था।
684. शरीया कानून किस समुदाय से संबंधित है ?
(a) यहूदी
(b) ईसाई
(c) जैन
(d) मुस्लिम
RRB NTPC 17.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): शरीया कानून मुस्लिम समुदाय से सम्बंधित है। इस्लाम में शरीयत का तात्पर्य धार्मिक विधि शास्त्र से है। वे कानून, जो कुरान शरीफ तथा हदीस के विवरणों पर आधारित होते हैं तथा इस्लाम के आचार-व्यवहार का पालन करते हैं, शरीयत के अन्तर्गत आते हैं।
685. आधुनिक आंध्र प्रदेश के भाग वारंगल की रानी रुद्रमा देवी इनमें से किस वंश से संबंधित थीं ?
(a) चालुक्य वंश
(b) पूर्वी गंग वंश
(c) काकतीय वंश
(d) चोल वंश
RRB NTPC 26.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c): वारंगल (तेलंगाना) की रानी रुद्रमा देवी (1262 से 1289 ई. तक) काकतीय वंश से संबंधित थी। इनका जन्म काकतीय वंश के राजा गणपति देव के यहां हुआ था तथा पिता के कोई पुत्र नहीं था, इसलिए उनकी मृत्यु के पश्चात 14 वर्ष की उम्र में रानी रुद्रमा देवी ने शासन संभाला।
686. महाकालेश्वर मंदिर इनमें से किस शहर में स्थित है?
(a) उज्जैन
(b) वाराणसी
(c) भुवनेश्वर
(d) भोपाल
Ans. (a): महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन में स्थित है। यह भारत के बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक है। महाकालेश्वर मंदिर की महिमा का विभिन्न पुराणों में विशद वर्णन किया गया है। महाकाल को उज्जैन का विशिष्ट पीठासीन देवता माना जाता था। महाकालेश्वर की मूर्ति दक्षिणमुखी होने के कारण दक्षिणामूर्ति मानी जाती है।
687. निम्नलिखित शहरो में से किसे प्राचीन समय में ‘डेसिनगनाडू’ कहा जाता था?
(a) कोल्लम
(b) मैसूर
(c) मदुराई
(d) चित्तौड़
RRB NTPC Stage 1″ 28.04.2016 (Shift-1)
Ans: (a) कोल्लम शहर को प्राचीन समय में ‘डेसिनगनाडू’ कहा जाता था। यह केरल में अरब सागर के तट पर अष्टमुडी झील के निकट बसा एक बन्दरगाह नगर है। इब्नबतूता ने 14वीं शताब्दी में इसे भारत के पाँच बड़े बंदरगाहों में शुमार किया था। इस शहर की स्थापना नौंवी शताब्दी में सीरिया के व्यापारी सपीर ईसो ने की थी।
688. चारमीनार निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
(a) कानपुर
(b) नई दिल्ली
(c) बैंगलोर
(d) हैदराबाद
RRB NTPC 01.02.2021 (Shift-1) Stage Ist
Ans. (d): चारमीनार, आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्मारक है। इसका निर्माण वर्ष 1591 में कुतुबशाही साम्राज्य के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने करवाया था। इसका निर्माण प्लेग की समाप्ति की याद में करवाया गया था।
689. निम्नलिखित में से किस शहर में जंतर मंतर नहीं है?
(a) वाराणसी
(b) नागपुर
(c) उज्जैन
(d) जयपुर
RRB NTPC 17.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): नागपुर शहर में जन्तर मन्तर नहीं है। जबकि दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, मथुरा, वाराणसी में यह स्थित है, जिसका निर्माण राजा सवाई जय सिंह ने करवाया था।
690. जैसलमेर का किला किस राज्य में स्थित है ?
(a) पंजाब
(b) उत्तर प्रदेश
(c) तमिलनाडु
(d) राजस्थान
RRB JE-23/05/2019 (Shift-II)
Ans : (d) राजस्थान भव्य किलों, महलों और सुंदर झीलों के लिए प्रसिद्ध है, जो विश्वभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। जैसलमेर किले को गोल्डन किला भी कहा जाता है, जिसका निर्माण राजपूत योद्धा रावल जैसल द्वारा 1156 ई. में करवाया गया था। यह राजस्थान के पहाड़ी किलों में से एक है जिसको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
691. गोलकुंडा किले का निर्माण किस शताब्दी में काकतीय शासकों द्वारा किया गया था ?
(a) 17वीं
(b) 11वीं
(c) 16वीं
(d) 13वीं
RRB Group-D 07-12-2018 (Shift-1)
Ans : (d) गोलकुंडा किले का निर्माण 13वीं शताब्दी में काकतीय शासकों द्वारा किया गया था। गोलकुण्डा दक्षिण भारत में हैदराबाद नगर से पाँच मील पश्चिम में स्थित एक दुर्ग है। पूर्वकाल में यह कुतुबशाही राज्य में मिलने वाले हीरे-जवाहरातों के लिए प्रसिद्ध था। गोलकुण्डा किले को 17वीं शताब्दी तक हीरे का एक प्रसिद्ध बाजार माना जाता था। इससे दुनिया को कुछ सर्वोत्तम हीरे मिले, जैसे-कोहिनूर हीरा, होप डायमंड, नसाक डायमंड एवं नूर-उल-एन आदि।
692. मध्ययुगीन काल में, शर्की राजाओं ने अटाला मस्जिद को किस जगह पर बनाया था ?
(a) मालवा
(b) जौनपुर
(c) गुजरात
(d) कश्मीर
RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-1)
Ans: (b) जौनपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख ऐतिहासिक शहर है। यह शीं शासकों की राजधानी भी रहा है। अटाला मस्जिद जौनपुर में स्थित एक प्रसिद्ध मस्जिद है। इस मस्जिद को शर्की राजवंश के इब्राहिम शाह ने 1408 ई. में बनवाया, जिसमें मीनारें नहीं है। पहले यह मस्जिद जौनपुर का अटाला देवी मंदिर था।
693. निम्नलिखित संगीतकारों में से वह कौन है जो 1253-1325 ई. तक जीवित थे और जिन्हें पारंपरिक तबला और सितार के आविष्कारक के रूप में जाना जाता था?
(a) तानसेन
(b) अमीर खुसरो
(c) स्वामी शास्त्री
(d) बैजू बावरा
RRB NTPC Stage It 29.04.2016 (Shift-II)
Ans : (b) अमीर खुसरो (1253-1325 ई.) सात सुल्तानों का शासन देखा था। ये प्रथम मुस्लिम कवि थे, जिन्होंने हिन्दी शब्दों का खुलकर प्रयोग किया तथा इन्हें ‘खड़ी बोली का जनक’ कहा जाता है। इन्हें पारम्परिक तबला व सितार के आविष्कारक के रूप में भी जाना जाता है। तानसेन या रामतनु पाण्डेय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता थे। इन्हें सम्राट अकबर के नवरत्नो में भी गिना जाता है।
694. मध्यकालीन प्रसिद्ध साहित्यिक प्रतिभा ‘गुरु बसव’ ने किस भाषा में अपने प्रसिद्ध साहित्य कार्यों को संकलित किया है?
(a) हिन्दी
(b) तमिल
(c) कन्नड़
(d) तेलुगू
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-I)
Ans. (c) मध्यकालीन प्रसिद्ध साहित्यिक प्रतिभा ‘गुरू बसव’ ने कन्नड़ भाषा में अपने प्रसिद्ध साहित्य कार्यों को संकलित किया है। गुरू बसव 12वीं शताब्दी के धार्मिक सुधारक, उपदेशक, धर्म मीमांसक, और राजा बिज्जला प्रथम (चालुक्य शासक) के कोषागार प्रबंधक थे। गुरू बसव ‘बसव पुराण’ के रचयिता भी है।
695. राजपूत राजवंश के अनंगपाल तोमर ने कहाँ का राज्य स्थापित किया था ?
(a) गुजरात
(b) मालवा
(c) अजमेर
(d) दिल्ली
RRB Group-D 30-10-2018 (Shift-III)
Ans. (d) अनंगपाल तोमर ने 736 ई. में तोमर वंश की स्थापना की। अनंगपाल राजपूत वंश से संबंधित था। इन्होंने वर्तमान दिल्ली की स्थापना ‘ढिल्लीका’ नाम से की थी।
696. भारत में मध्यकाल …..शताब्दी से शुरू होता है और……शताब्दी में समाप्त होता है।
(a) नौवीं, सत्रहवीं
(b) आठवीं, अट्ठारहवीं
(c) छठी, अठ्ठारहवीं
(d) सातवीं, सोलहवीं
RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-1)
Ans: (b) भारत के मध्यकालीन इतिहास का दौर 8वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक माना जाता है। इसे दो भागों, प्रारंभिक मध्यकालीन युग (8वीं से 11 वीं शताब्दी) तथा उत्तर मध्यकालीन युग (12वीं से 18वीं शताब्दी) जिसे मुगलकाल भी कहा जाता है, में विभाजित किया गया है।
697. पिंजौर गार्डन जिसे यादवेंद्र गार्डन भी कहा जाता है, कहाँ से 20 किमी. की दूरी पर स्थित है ?
(a) चंडीगढ़
(b) दिल्ली
(c) पानीपत
(d) श्रीनगर
RRB Group-D 28-11-2018 (Shift-I)
Ans : (a) चंडीगढ़ का यादवेंद्र गार्डन जिसे पिंजौर गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। इस गार्डन का निर्माण औरंगजेब ने अपने शासनकाल के दौरान करवाया था। पिंजौर गार्डन को पहले मुगल गार्डन भी कहा जाता था। वास्तव में यह गार्डन वास्तुशिल्प कला का अद्भुत नमूना है।
698. उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित में से कौन सा स्मारक नहीं है?
(a) सफदरजंग का मकबरा
(b) ताज महल
(c) बड़ा इमामबाड़ा
(d) सारनाथ स्तूप
RRB NTPC 10.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a) : सफदरजंग का मकबरा दिल्ली में है, जबकि ताजमहल (आगरा), बड़ा इमामबाड़ा (लखनऊ) तथा सारनाथ स्तूप (वाराणसी) उत्तर प्रदेश में है।
699. चश्मे शाह……… भारत में स्थित पूर्व मुगल बागों में से एक है।
(a) कश्मीर
(b) उत्तर प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) दिल्ली
RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-III)
Ans. (a) चश्म-ए-शाही उद्यान, कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एक प्राचीन उद्यान है जिसे सन् 1632 में अली मरदन खान ने बनवाया था, जो मुगल सम्राट शाहजहाँ का गवर्नर था। यह श्रीनगर का सबसे छोटा मुगल उद्यान है जिसकी लम्बाई 108 मीटर और चौड़ाई 38 मीटर है। इस उद्यान को रॉयल स्प्रिंग के नाम से भी जाना जाता है।