RRB NTPC

पारसी/यहूदी धर्म (Zoroastrianism/Judaism)

 

153. भारत का एक धर्म- जोरोआस्ट्रियन (Zoroastrian) मुख्य रूप से किस राज्य में पाया जाता है?

(a) महाराष्ट्र
(b) हरियाणा
(c) बिहार
(d) केरल
 
RRB NTPC 11.04.2016 (Shift-III) Stage I™
 
Ans : (a) जोरोऑस्ट्रियन (पारसी) धर्म को मानने वाली अधिकतम आबादी महाराष्ट्र में निवास करती है। इस धर्म के संस्थापक महात्मा जरथुष्ट्र हैं। भारत में इसे पारसी धर्म के नाम से जाना जाता है जो ईरान का प्राचीन काल से प्रचलित धर्म है।
 

154. नीचे शब्दों के चार युग्म दिये गए हैं जिनमें से तीन किसी तरीके से एक समान है और एक युग्म भिन्न है। कौन सा युग्म शेष से भिन्न है ?

(a) अवेस्ता: पारसी
(b) तोरा यहूदी
(c) त्रिपिटक : बौद्ध
(d) मंदिर: हिंदू
 
Ans : (d) अवेस्ता पारसी का, तोरा यहूदी का एवं त्रिपिटक बौद्ध धर्म का ग्रंथ है, जबकि मंदिर, हिंदुओं के पूजा करने का स्थान है। अतः विकल्प (d) अन्य सभी से भिन्न है।
 

155. ‘जेंद अवेस्ता’ (Zend Avesta) ……………के साथ जुड़ा हुआ है।

(a) पारसी धर्म
(b) सिख धर्म
(c) बौद्ध धर्म
(d) जैन धर्म
 
RRB NTPC 19.04.2016 (Shift-III) Stage I
 
Ans: (a) जेंद अवेस्ता पारसी धर्म का पवित्र ग्रंथ है। पारसी धर्म के पैगम्बर जरथुष्ट्र (ईरानी) थे, इनकी शिक्षाओं का संकलन जेन्द अवेस्ता नामक ग्रंथ में है।
 

156. यहूदी किस धर्म का पालन करते हैं?

(a) ईसाई धर्म
(b) पारसी धर्म
(c) जैन धर्म
(d) यहूदी धर्म
 
RRB JE-23/05/2019 (Shift-II)
 
Ans: (d) यहूदियों का एकेश्वरवादी धर्म, यहूदी धर्म है, जिसका मानना है कि ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव मानव गतिविधियों और इतिहास द्वारा होता है तथा ईश्वर अपना संदेश पैगम्बरों के माध्यम से प्रेषित करता है। यहूदी लोग ‘अब्राहम’, ‘ईसाक’ और ‘जेकब’ को अपना पितामह, ‘मूसा’ को मुख्य पैगम्बर मानते है। यहूदी धर्म इस्त्राइल और हिब्रु भाषियों का राजधर्म है।
 

157. निम्नलिखित में से कौन-सा यहूदी धर्म से संबंधित है ?

(a) धम्मपद
(b) तोरा
(c) गुरू ग्रंथ साहिब
(d) त्रिपिटक
 
RRB NTPC 17.01.2017 (Shift-I) Stage I
 
Ans : (b) यहूदियों की धर्मभाषा ‘इब्रानी’ (हिब्रू) और यहूदी धर्मग्रन्थ का नाम ‘तनख’ है जो इब्रानी भाषा में लिखा गया है। इसे तालमुद या ‘तोरा’ भी कहते हैं। त्रिपिटक बौद्ध धर्म से संबंधित है। इसके अंतर्गत विनय पिटक, सुत्त पिटक व अभिधम्म पिटक का वर्णन मिलता है। गुरूग्रंथ साहिब सिक्खों का पवित्र धार्मिक ग्रंथ है जबकि धम्मपद सुत्तपिटक का ही एक भाग है।
 

8. मौर्य साम्राज्य (Mauryan Empire)

 

158. पाटलिपुत्र में स्थानांतरित होने से पहले निम्न में से कौन-सा कई वर्षों तक मगध की राजधानी थी?

(a) पटना
(b) नालंदा
(c) राजगृह
(d) गया
 
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-II)
 
Ans. (c) : राजगृह, अजातशत्रु के शासनकाल में पाटलिपुत्र से पहले मगध की राजधानी हुआ करती थी। उदायिन ने मगध की राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित कर दिया था। राजगृह का अपना ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व है। यह महावीर स्वामी तथा गौतमबुद्ध का साधना स्थल रहा है, जिसके कारण यह दोनों धर्मों के लिए पूजनीय स्थल है। यहीं पर प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन अजातशत्रु के शासनकाल में महाकस्सप की अध्यक्षता में हुआ था। राजगृह पाँच पहाड़ियों (विपुलाचल, रत्नागिरी, उदयगिरी, स्वर्णगिरी, वैभवगिरी) से घिरा हुआ है।
 

159. लौरिया नन्दनगढ़ स्तंभ……..  में स्थित है।

(a) वाराणसी
(b) कुम्रहार
(c) चंपारण
(d) पटना
 
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-II)
 
Ans. (c): लौरिया नन्दनगढ़ स्तम्भ बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थित है। यह मौर्यकालीन स्तम्भ है, जिसे सम्राट अशोक ने धर्मलेख के तौर पर स्थापित करवाया था।
 

160. किस मौर्य सम्राट ने लगभग 287/268-231 ईसा पूर्व के अपने शासनकाल के दौरान शिलाओं और स्तंभों पर अपने लेख उत्कीर्ण करवाए थे?

(a) बिंदुसार
(b) बृहद्रथ
(c) अशोक
(d) चंद्रगुप्त मौर्य
 
RRB NTPC (Stage-2) 14/06/2022 (Shift-I)
 
Ans. (c): मौर्य सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल के दौरान शिलाओं और स्तम्भों पर अपने लेख उत्कीर्ण करवाए थे। अशोक के शिलालेख 14 विभिन्न लेखों का समूह है जो आठ भिन्न-भिन्न स्थानों से प्राप्त किए गये हैं। अशोक ने अपनी कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को प्रजा में प्रसारित करने के लिए तथा धम्म का प्रचार करने के लिए सम्पूर्ण साम्राज्य में अभिलेखों की स्थापना करवाई।
 

162. निम्न में से कौन सा स्थल आधुनिक गुजरात में स्थित है, जहाँ अशोक के शिलालेख अवस्थित हैं ?

(a) सन्नति
(b) शिशुपालगढ़
(c) गिरनार
(d) कलसी
 
RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-II)
 
Ans. (c) : गिरनार गुजरात में जूनागढ़ के निकट स्थित पहाड़ियाँ हैं। गिरनार की पहाड़ियों से पश्चिम और पूर्व दिशा में ‘भादस, रोहजा, शतंरुजी’ और घेलों नदियां बहती हैं। इन पहाड़ियों पर मौर्य सम्राट’ अशोक का ‘चतुर्दश शिलालेख’ अंकित है।
 
अशोक मौर्य वंश के सबसे प्रसिद्ध शासक था। वह ऐसा पहला शासक था जिसने अभिलेखों द्वारा जनता तक अपने संदेश पहुंचाने की कोशिश की। अशोक के ज्यादातर अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में हैं।
 

163. लगभग 260 ईसा पूर्व किस मौर्य सम्राट ने कलिंग को जीतने के लिए सैन्य अभियान का नेतृत्व किया था?

(a) चन्द्रगुप्त मौर्य
(b) बृहद्रथ
(c) अशोक
(d) बिंदुसार
 
RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-II)
 
Ans. (c) : लगभग 261 ई.पू. मौर्य सम्राट अशोक ने कलिंग को जीतने के लिए सैन्य अभियान का नेतृत्व किया था। कलिंग युद्ध मौर्य साम्राज्य और कलिंग राज्य के बीच लड़ा गया था, जो वर्तमान में ओडिशा और आन्ध्र प्रदेश का उत्तरी भाग है। जिसके परिणाम स्वरूप अशोक ने कलिंग के राजा अनंत पद्मनाभन को हराकर कलिंग पर विजय प्राप्त की। इस युद्ध में हुए रक्तपात को देखकर अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया और वह अहिंसा के मार्ग पर चल पड़ा।
 
 
 

164. अशोक के अधिकांश शिलालेख ……..भाषा में थे, जबकि उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पाये गये शिलालेख आरम्भिक और यूनानी भाषा में थे।

(a) तमिल
(b) प्राकृत
(c) संस्कृत
(d) पालि
 
RRB NTPC (Stage-2) 13/06/2022 (Shift-I)
 
Ans. (b): अशोक के अभिलेख ब्राह्मी, खरोष्ठी, आरमेइक तथा यूनानी लिपि में लिखे गये हैं, किन्तु अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा व ब्राह्मी लिपि में लिखे गये हैं।
 
अशोक ने राष्ट्रीय भाषा एवं लिपि के रूप में पालि भाषा एवं ब्राह्मी लिपि का प्रयोग किया। भारतीय क्षेत्र में पाये गये अभिलेखों की लिपि ब्राह्मी है। भारत के बाहर पाये गये कुछ शिलालेखों की लिपियाँ खरोष्ठी, आइमेइक तथा यूनानी हैं।
 

161. सम्म्राट अशोक का पितामह कौन था?

(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) बिन्दुसार
(c) दशरथ
(d) विताशोक
 
RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-I)
 
Ans. (a): सम्राट अशोक मौर्यवंश का एक महान शासक था। वह बिन्दुसार का पुत्र था, और चन्द्रगुप्त मौर्य का पौत्र था। इसे देवनामप्रिय एवं प्रियदर्शी आदि नामों से भी जाना जाता है। अपने राज्याभिषेक के आठवें वर्ष (261 ई. पू.) उसने कलिंग का युद्ध लड़ा और विजयी हुआ। इस युद्ध में हुए भयंकर रक्तपात से आहत होकर उसने युद्ध का त्याग कर बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया। इसने भारत ही नही अपितु सम्पूर्ण एशिया में बौद्ध धर्म की शिक्षाओं का प्रचार किया। इसने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए सम्म्राट अशोक ने अपने पुत्र व पुत्री क्रमशः (महेन्द्र व संघमित्रा) को श्रीलंका भेजा था।
 
 
 

165. मौर्य शासन के दौरान निम्नलिखित में से किस प्रांत को कर्नाटक में सोने की खान का केंन्द्र माना जाता था ?

(a) सुवर्णगिरि
(b) उज्जयिनी
(c) तक्षशिला
(d) तोशलि
 
RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 (Shift-I)
 
Ans. (a): मौर्य शासन के दौरान सुवर्णगिरि को कर्नाटक में सोने की खान का केन्द्र माना जाता था तथा यह दक्षिणी प्रांत की राजधानी थी।
 

166. सेल्यूकस निकेटर नामक ………. शासक द्वारा मेगस्थनीज नामक राजदूत को चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया था।

(a) चीनी
(b) अरब
(c) फारसी
(d) यूनानी
 
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-III)
 
Ans. (d): सेल्यूकस निकेटर, सिकन्दर का प्रमुख सेनापति था। सिकन्दर की मृत्यु के पश्चात् वह सीरिया (यूनान) का शासक बना। सिकन्दर द्वारा विजित प्रदेशों को उसने पुनः अधिकार में लेने के उद्देश्य से उसने 305 ई.पू. भारत पर आक्रमण किया, परन्तु चन्द्रगुप्त मौर्य ने उसे पराजित कर संधि कर ली। जिसके फलस्वरूप चन्द्रगुप्त को सेल्युकस से चार प्रान्त अराकोसिया (कान्धार), पेरोपनिसडाई (काबुल), एरिया (हेरात) व जेड्रोसिया (मकरान तट) मिले तथा सेल्यूकस को चन्द्रगुप्त ने 500 हाथी दिए। इसी संधि के फलस्वरूप सेल्यूकस निकेटर ने मेगस्थनीज नामक राजदूत को चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा था, जिसने ‘इण्डिका’ नामक पुस्तक की रचना की थी।
 

 

 

 

167. मौर्य शासक अशोक द्वारा निर्मित सारनाथ सिंहचतुर्मुख …….. से बना था।

(a) लोहा
(b) बलुआ पत्थर
(c) अभ्रक
(d) संगमरमर
 
RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-III)
 
Ans. (b) अशोक द्वारा निर्मित सारनाथ सिंहचतुर्मुख धर्मचक्र प्रवर्तन की घटना का स्मारक है, जिसकी स्थापना धर्मसंघ की अक्षुण्णता बनाए रखने के लिए हुई थी। यह चुनार के बलुआ पत्थर के लगभग 45 फुट लम्बे प्रस्तर खण्ड का बना हुआ है। धरती में गड़े हुए आधार को छोड़कर इसका दण्ड गोलाकार है, जो ऊपर की ओर क्रमशः पतला होता जाता है।
 

168. 326 ई.पू. में भारत पर आक्रमण करने के लिए सिकंदर (Alexander) ने सबसे पहले निम्नलिखित में से किस नदी को पार किया था ?

(a) सिंधु
(b) झेलम
(c) चेनाब
(d) सतलुज
 
RRB NTPC 30.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (a): 326 ईसा पूर्व में सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया, सिंधु नदी को पार करने के बाद वह तक्षशिला की ओर बढ़ा। उसके बाद उन्होंने झेलम और चेनाब नदियों के बीच स्थित पंजाब के शासक राजा पोरस के साथ युद्ध करना पड़ा। इस लड़ाई को हाइडेस्पीज या झेलम (वितस्ता) के युद्ध के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध में पोरस की हार हुई।
 

169. …….. मध्य प्रदेश में भगवान बुद्ध के सम्मान में सम्म्राट अशोक द्वारा बनवाया गया बौद्ध स्मारक है।

(a) धामक स्तूप
(b) बविकोंडा स्तूप
(c) महाबोधि स्तूप
(d) सांची स्तूप
 
RRB NTPC 25.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (d): सांची स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक द्वारा तीसरी सदी ई.पू. में भगवान बुद्ध के सम्मान में करवाया गया था। सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में बेतवा नदी के तट पर स्थित छोटा सा गांव है। रायसेन जिले में एक अन्य विश्व पर्यटक स्थल भीमबेटका भी है। सांची स्तूप को वर्ष 1989 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।
 

170. सांची के स्तूप का निर्माण किसने कराया था ?

(a) अशोक
(b) बिंदुसार
(c) चाणक्य
(d) चंद्रगुप्त
Ans – (a)
 

171. बौद्ध धर्म से संबंधित प्रख्यात भवन संरचना धामेक स्तूप (Dhamekh Stupa) का निर्माण मूलतः वंश के शासनकाल के दौरान कराया गया था।

(a) नंद
(b) शुंग
(c) कण्व
(d) मौर्य
 
RRB NTPC 11.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (d): बौद्ध धर्म से संबंधित प्रख्यात भवन संरचना धमेक स्तूप का निर्माण मौर्य वंश के शासनकाल के दौरान किया गया था। धमेक स्तूप उत्तर प्रदेश के सारनाथ में स्थित प्रसिद्ध बौद्ध धार्मिक स्थल है। सारनाथ में ही भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। धमेक स्तूप की नींव अशोक ने 249 ई. पू. में रखी थी तथा इसका विस्तार कुषाण काल में हुआ। यह स्तूप पूर्ण रूप से गुप्तकाल में तैयार हुआ।
 
 

172. बौद्ध संरचना, ‘धम्मेख स्तूप’ (‘Dhamek Stupa’) कहाँ पर है?

(a) सारनाथ
(b) सांची
(c) कोणार्क
(d) महाबलीपुरम
 
RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-II) Stage 1″
 
Ans: (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

173. तृतीय बौद्ध परिषद (Buddhist Council) का आयोजन किसके द्वारा कराया गया था?

(a) चंद्रगुप्त
(b) हर्षवर्धन
(c) अशोक
(d) कनिष्क
 
RRB NTPC 03.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (c): तृतीय बौद्ध परिषद (संगीति) का आयोजन 250 ई.पू. में अशोक के द्वारा पाटलिपुत्र में कराया गया था। इसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुत्त तिस्स द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य संघ भेद के विरुद्ध कठोर नियमों का प्रतिपादन करके बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करना था। इसमें धर्म ग्रंथों को अंतिम रूप से सम्पादित किया गया एवं तीसरे पिटक अभिधम्मपिटक को जोड़ा गया। ज्ञातव्य है कि प्रथम बौद्ध संगीति में बुद्ध के उपदेशों को दो पिटकों विनय पिटकों तथा सुत्तपिटक में संकलित किया गया था।
 

174. चंद्रगुप्त मौर्य, मौर्य वंश के संस्थापक थे। भारतीय इतिहास में उनके शासन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

(a) उन्होंने सिकंदर (अलेक्जेंडर) से मुलाकात की और उसकी सेना में शामिल हुए, ताकि मैसेडोनियन युद्ध कौशल को सीख सकें।
(b) बैरम खां उनका सबसे अच्छा सहयोगी, संरक्षक और मार्गदर्शक था।
(c) चंद्रगुप्त मौर्य को पहले अखिल भारतीय (लगभग) साम्राज्य की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।
(d) साम्राज्य के पुरातात्विक साक्ष्य कई कस्बों और शहरों के अस्तित्व को को दर्शाते दशर्शाते हैं. हैं, जिसमें सबसे प्रमुख राजधानी पाटलिपुत्र है।
 
RRB NTPC 24.07.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (b): मौर्य राजवंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य था। चन्द्रगुप्त मौर्य को प्रथम अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। यूनानी राजदूत मेगस्थनीज (कृति: इण्डिका) चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। चन्द्रगुप्त मौर्य जैन धर्मावलम्बी था तथा अपने उसने जैन क्रिया संलेखना विधि द्वारा कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में प्राण त्याग दिये। जबकि बैरम खाँ अकबर का संरक्षक था। 
 
 

175. अशोक, तर्कसिद्ध रूप से प्रारंभिक भारत के सबसे प्रसिद्ध शासक थे, जिसने कलिंग पर विजय प्राप्त की। वे ………  के पोते थे।

(a) समुद्रगुप्त
(b) चंद्रगुप्त मौर्य
(c) प्रभावती गुप्त
(d) चंद्रगुप्त द्वितीय
 
RRB NTPC 13.03.2021 (Shift-1) Stage Ist
 
Ans. (b) : कलिंग का प्रख्यात युद्ध सम्राट अशोक और कलिंग के राजा के बीच 261 ईसा पूर्व में लड़ा गया। सम्राट अशोक मौर्य वंश के शासक बिन्दुसार के पुत्र तथा चन्द्रगुप्त मौर्य के पोते थे। इस युद्ध का वर्णन सम्म्राट अशोक के 13वें शिलालेख में है, और सम्म्राट अशोक के राज्याभिषेक के बाद 8वें वर्ष में यह युद्ध लड़ा गया था।
 

176. ऐतिहासिक ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण कई शासकों द्वारा कराया गया था। मौर्य वंश के शासन काल के दौरान इसे क्या कहा जाता था?

(a) उत्तरापथ
(b) पूर्वी पथ
(c) बादशाही सड़क
(d) राजपथ
 
RRB NTPC 11.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (a) : मौर्य काल में :- इस सड़क को उत्तरापथ के नाम से जाना जाता था। यह मार्ग गंगा नदी के किनारे से होते हुए, गंगा के मैदान के पार, पंजाब के रास्ते तक्षशिला को जाता था। आठ चरणों में निर्मित यह राजमार्ग पेशावर, तक्षशिला, हस्तिनापुर, कन्नौज, प्रयाग, पाटलिपुत्र और ताम्रलिप्त के शहरों को जोड़ता था।
 
मुगल काल में :-  मौर्य काल के बाद इस मार्ग में तब बड़ा बदलाव हुआ जब इस मार्ग का ज्यादातर भाग शेरशाह सूरी द्वारा नए सिरे से पुनर्निर्मित कराया गया। सासाराम, अपने गृहनगर के साथ, आगरा तथा अपनी राजधानी को जोड़ना। शेरशाह के देहांत के बाद इस सड़क का नाम ‘सड़क-ए-आजम’ उनके नाम पर समर्पित कर दिया गया। इसके बाद मुगल शासकों ने इसे पश्चिम में खैबर दरें को पार कर काबुल तक और पूर्व में बंगाल के चटगांव बंदरगाह तक बढ़ाया।
 
अंग्रेजों के काल में:- 17वीं सदी में इस मार्ग का ब्रिटिश शासकों ने पुनर्निर्माण किया और इसका नाम बदलकर ग्रैंड ट्रंक रोड कर दिया।
 

177. कलिंग युद्ध की हिंसा को देखकर प्रतिशोध लेने की सोच रखने वाले सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और वे एक स्थिर-चित्त एवं शांतिप्रिय सम्म्राट और …….. के अनुयायी बन गए।

(a) बौद्ध धर्म
(b) वेदान्त
(c) हिन्दू धर्म
(d) जैन धर्म
 
RRB NTPC 31.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (a) कलिंग युद्ध की हिंसा को देखकर प्रतिशोध लेने की सोच रखने वाले सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और वे एक स्थिर-चित्त एवं शांतिप्रिय सम्राट और बौद्ध धर्म के अनुयायी बन गए।
 

178. चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु कौन थे ?

(a) स्कंदगुप्त
(b) विष्णु गुप्त
(c) विष्णु शर्मा
(d) कल्हण
 
Ans. (b): चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु विष्णु गुप्त (अन्य नाम चाणक्य व कौटिल्य) थे। चन्द्रगुप्त मौर्य ने भारत में ‘मौर्य साम्राज्य’ की स्थापना की थी यह पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफल रहा।
 
RRB NTPC 02.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
 

179. उदयन ने मगध की राजधानी को किस शहर से हटाकर पाटलिपुत्र में स्थानांतरित किया गया  ?

(a) तक्षशिला
(b) कौशांबी
(c) सारनाथ
(d) राजगीर
 
RRB NTPC 19.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (d) उदयन (461 445 ई. पू०) अपने पिता अजातशत्रु (हर्यक वंश) की हत्या करके मगध का शासक बना। पुराणों एवं जैन ग्रंथो के अनुसार उदयन गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की तथा उसे राजगीर के स्थान पर अपनी राजधानी बनायी। यह जैन धर्मावलंबी शासक था।
 

180. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक मेगस्थनीज ने लिखी है ?

(a) हर्षचरित
(b) मालविकाग्निमित्रम्
(c) इंडिका
(d) याज्ञवल्क्य स्मृति
 
RRB NTPC 18.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (c): मेगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। वह सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था। उसने अपनी पुस्तक ‘इण्डिका’ में मौर्ययुगीन समाज एवं संस्कृति के विषय में लिखा है।
 
  • हर्षचरित – बाणभट्ट
  • मालविकाग्निमित्रम –  कालिदास की पुस्तक है।
 

181. अशोक के प्राचीनतम प्राप्त अभिलेख निम्न में से किस लिपि में लिखे गए हैं

(a) खरोष्ठी
(b) हड़प्पाई
(c) ब्राह्मी
(d) देवनागरी
 
RRB NTPC 07.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (c): अशोक के प्राप्त प्राचीनतम अभिलेख ब्राह्मी लिपि में लिखे गए थे। अभी तक अशोक के कुल 40 अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। सर्वप्रथम 1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप नामक विद्वान ने अशोक के अभिलेख को पढ़ने में सफलता हासिल की थी। शाहबाजगढ़ी एवं मानसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि एवं तक्षशिला एवं लघमान के (अफगानिस्तान) अभिलेख आरमाइक एवं ग्रीक लिपि में उत्कीर्ण हैं। इसके अतिरिक्त अशोक के समस्त शिलालेख, लघुशिला स्तम्भ लेख एवं लघु लेख ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण है।
 

182. इनमें से किसने मौर्य प्रशासन में अध्यक्षों को विभिन्न विभागों के अधीक्षकों के रूप में उल्लिखित किया था ?

 
(a) कौटिल्य
(b) प्लिनी
(c) मेगस्थनीज
(d) स्ट्रैबो
 
RRB NTPC 01.04.2021 (Shift-1) Stage Ist
 
Ans. (a): चाणक्य/विष्णुगुप्त / कौटिल्य मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री थे। ये तक्षशिला विश्वविद्यालय में आचार्य थे। इनके द्वारा रचित पुस्तक ‘अर्थशास्त्र’ राजनीति, अर्थनीति आदि का महान ग्रन्थ है। इसी पुस्तक में कौटिल्य ने मौर्य प्रशासन में अध्यक्षों को विभिन्न विभागों के अधीक्षक के रूप में उल्लिखित किया है। ‘इंडिका’ मेगस्थनीज द्वारा रचित पुस्तक है। इसका सम्बन्ध भी मौर्य काल से है।
 

183. सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के आदर्शों के प्रचार के लिए धर्मप्रचारकों को दूरदराज के स्थानों पर भेजा ताकि लोग भगवान बुद्ध की शिक्षाओं द्वारा अपने जीवन को प्रेरित कर सकें। इन धर्मप्रचारकों में उनका पुत्र ……. एवं पुत्री …….  भी शामिल थे।

 
(a) मनोज एवं संजना
(b) महेश एवं संगीता
(c) महेंद्र एवं संघमित्रा
(d) मनदीप एवं सुहासना
 
RRB Group-D 05-11-2018 (Shift-II)
 
Ans : (c) सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के आदर्शों के प्रचार के लिए धर्मप्रचारकों को दूरदराज के स्थानों पर भेजा ताकि लोग भगवान बुद्ध की शिक्षाओं द्वारा अपने जीवन का उद्धार कर सकें। इसने बौद्ध धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र एवं पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा। सम्राट अशोक का नाम देवानामप्रिय है। उनका शासनकाल 273 ई. पू० से 232 ई.पू० था।
 

184. निम्नलिखित में से कौन-से राजा, संघमित्रा और महेंद्रवर्मन के पिता थे।

(a) बिम्बिसार
(b) कृष्णदेव राय
(c) अशोक
(d) कनिष्क
 
RRB JE-22/05/2019 (Shift-III)
 
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

185.  ……. ने धर्म विजया, ‘धार्मिकता द्वारा विजय’ की नीति विकसित की।

(a) बिंदुसार
(b) महेंद्र
(c) अशोक
(d) बिम्बिसार
 
RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-III)
 
Ans. (c) मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखण्ड भारत पर शासन किया है। अशोक ने धर्म विजय या ‘धार्मिकता द्वारा विजय’ की नीति विकसित की और बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया।
 

186. अशोक के शासनकाल की सबसे महत्वपूर्ण घटना कलिंग, आधुनिक युग में पर विजय थी, जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण परिवर्तन सिद्ध हुआ।

(a) असम
(b) झारखंड
(c) बिहार
(d) ओडिशा
 
RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-II)
 
Ans. (d) कलिंग युद्ध अशोक के जीवन का आखिरी युद्ध था। यह युद्ध (अशोक के राज्याभिषेक के आठवें वर्ष) 261 ई.पू. में लड़ा गया। इस युद्ध में भयंकर नरसंहार हुआ जिसे देखकर अशोक का हृदय परिवर्तन हो गया और उसने हिंसा त्याग दी। इस युद्ध के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया तथा बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार भी किया। उसने अपने संसाधन प्रजा की भलाई में लगा दिये तथा धम्म की स्थापना की। आधुनिक युग में कलिंग को ओडिशा के नाम से जाना जाता है।
 

187. अशोक ने ……. के युद्ध के बाद बौद्ध उपदेशों को अपना लिया था। 

(a) बक्सर
(b) कलिंग
(c) पानीपत
(d) मगध
 
RRB Group-D 01-12-2018 (Shift-II)
 
Ans : (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

188. प्रसिद्ध कलिंग युद्ध ने सम्राट अशोक को युद्ध छोड़ने और बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था, यह युद्ध उड़ीसा में कब लड़ा गया था।

(a) 261 BC
(b) 262 BC
(c) 260 BC
(d) 264 BC
 
RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-III)
 
Ans : (a) भारतीय इतिहास में कलिंग के युद्ध का प्रमुख स्थान है। यह युद्ध महान सम्राट अशोक ने 261 ईसा पूर्व में लड़ा था, जिसमें सम्राट अशोक विजयी हुये। कलिंग युद्ध का वर्णन एवं अशोक के हृदय परिवर्तन की बात अशोक के तेरहवें शिलालेख में वर्णित है।
 

189. अशोक के किस शिलालेख में कलिंग युद्ध में अशोक की विजय का उल्लेख किया गया है ?

(a) तेरहवें
(b) चौथे
(c) पहले
(d) दसवें
 
RRB NTPC 05.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): अशोक के तेरहवें शिलालेख से कलिंग युद्ध के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। कलिंग युद्ध में हुए नरसंहार से विचलित होकर अशोक ने युद्ध नीति को सदा के लिए त्याग दिया।
 

190. चंद्रगुप्त का पुत्र -मौर्य साम्राज्य के सिंहासन पर बैठने वाला दूसरा शासक था।

(a) धनानंद
(b) अशोक
(c) बिम्बसार
(d) बिन्दुसार
 
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-1)
Ans. (d): चंद्रगुप्त का पुत्र बिन्दुसार (298 ई.पू. 273 ई.पू.) मौर्य साम्राज्य के सिंहासन पर बैठने वाला दूसरा शासक था। बिन्दुसार आजीवक सम्प्रदाय का अनुयायी था। ‘वायुपुराण’ में इसे भद्रसार या वारिसार कहा गया है। बिन्दुसार को ‘अमित्रघात’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके दरबार में यूनानी राजदूत ‘डाइमेकस’ आया था। बौद्ध विद्वान् तारानाथ ने इसे 16 राज्यों का विजेता बताया है।
 

191. सम्म्राट अशोक ……… का पुत्र था, जो मौर्य वंश से संबंधित था। 

(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) चंद्रगुप्त II
(c) बिंदुसार
(d) बिंबसार
 
RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-II)
 
Ans: (c) मौर्य वंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य था। चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी बिन्दुसार हुआ, जो 298 ई. पू. में मगध की राजगद्दी पर बैठा। बिन्दुसार का उत्तराधिकारी अशोक महान हुआ, जो 269 ई. पू. में मगध की राजगद्दी पर बैठा। राजगद्दी पर बैठने के समय अशोक अवन्ति का राज्यपाल था।
 

192. सम्म्राट अशोक किसके उत्तराधिकारी थे ?

(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) बिन्दुसार
(c) सुशीम
(d) दशरथ
 
RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-1) Stage I”
 
Ans: (b) सम्राट अशोक बिन्दुसार के उत्तराधिकारी थे। सुशीम मौर्य शासक बिन्दुसार का ज्येष्ठ पुत्र तथा अशोक का सौतेला भाई था।
 

193. सम्म्राट अशोक ने पत्थर के स्तंभों और पत्थर के तख्तों पर अपने …….  आदेश उत्कीर्ण करवाकर अपने राज्य के प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया ताकि लोग तद्नुसार आचरण कर सकें।

(a) 16
(b) 14
(c) 8
(d) 10
 
RRB Group-D 26-10-2018 (Shift-III)
 
Ans: (b) सम्राट अशोक 14 शिलालेख उत्कीर्ण करवाये ताकि लोग उसके अनुसार आचरण कर सकें।
 

194. अशोक महान ……. से संबंधित थे।

(a) गुप्त वंश
(b) चोल वंश
(c) मौर्य वंश
(d) शुंग वंश
 
RRB NTPC 17.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (c): अशोक महान मौर्य वंश से संबंधित थे।
 

195. महान सम्राट अशोक किस वंश के थे ? 

(a) मौर्य वंश
(b) मुगल वंश
(c) गुप्त वंश
(d) चोल वंश
 
Ans: (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 
RRB NTPC 02.04.2016 (Shift-I) Stage 1″
 

196. …….  मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी।

(a) मगध
(b) पाटलिपुत्र
(c) नालंदा
(d) तक्षशिला
 
RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-1)
 
Ans : (b) मौर्य साम्राज्य की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने 323 ई.पू. में की। इन्होंने नंद वंश के शासक धनानंद को पराजित कर मौर्य साम्राज्य को स्थापित किया था। मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र थी।
 
 
 

197. कौटिल्य का अर्थशास्त्र हमें …….. प्रशासन के बारे में जानकारी देता है। –

(a) गुप्त
(b) मौर्य
(c) प्रतिहार
(d) राष्ट्रकूट
 
RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-II)
 
Ans. (b) कौटिल्य या चाणक्य या विष्णुगुप्त, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य (323-298 ई.पू.) के प्रधानमंत्री थे। अर्थशास्व कौटिल्य द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रन्थ है। उन्होंने चंद्रगुप्त के प्रशासकीय उपयोग तथा मौर्य काल के इतिहास को जानने के लिए इस ग्रन्थ की रचना की थी। इसमें राज्यव्यवस्था, कृषि, न्याय एवं राजनीति आदि के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है।
 

198. चाणक्य का एक अन्य नाम क्या था?

(a) देववर्मन
(b) विष्णुगुप्त
(c) राम गुप्त
(d) बृजेश्वर
 
RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-III) Stage I™
 
Ans : (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

199. मेगस्थनीज भारत आने वाले सबसे शुरुआती खोजकर्ताओं में से एक था। उसका संबंध किस देश से था?

(a) यूनान
(b) स्पेन
(c) मिस्त्र
(d) इटली
 
RRB ALP & Tec. (21-08-18 Shift-II)
 
Ans: (a) यूनानी राजदूत मेगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में यूनानी सम्राट सेल्यूकस के राजदूत के रूप में भारत आया।
 

200. सम्म्राट अशोक ने अपने राज्यकाल के 12 वर्ष में, एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की, जो भूमि का सर्वेक्षण करता था तथा भू-अभिलेखों का रखरखाव करता था और न्याय का पालन करता था। इन अधिकारियों को ……..  कहा जाता था।

(a) अमात्य
(b) समाहर्ता
(c) रज्जुक
(d) चालुक्य
 
RRB J.E. -2014
 
Ans. (c) : सम्राट अशोक ने अपने राज्यकाल के 12वें वर्ष में एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की, जो भूमि का सर्वेक्षण करता था तथा भू-अभिलेखों का रखरखाव करता था और न्याय का पालन करता था। इन अधिकारियों को रज्जुक कहा जाता था।
 

201. किस राजा की कहानी, मुद्राराक्षस (Mudrarakshasa) नाटक का विषय है?

 
(a) जयचन्द
(b) चन्द्रगुप्त II
(c) चन्द्रपीड़
(d) चन्द्रगुप्त मौर्य
 
RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-III) Stage I”
 
Ans : (d) मुद्राराक्षस की रचना विशाखदत्त ने की थी। इस ग्रन्थ से मौर्य इतिहास, मुख्यतः चन्द्रगुप्त मौर्य के जीवन पर प्रकाश पड़ता है। इसमें चन्द्रगुप्त मौर्य को ‘वृषल’ तथा ‘कुलहीन’ कहा गया है।
 
 

202. मौर्य वंश को किस वंश ने समाप्त किया ?

(a) शुंग
(b) गुप्त
(c) शिशुनाग
(d) चोल
 
RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-II) Stage I™
 
Ans : (a) मौर्य वंश के अंतिम शासक बृहद्रथ की हत्या इसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 185 ई.पू. में कर दी और मगध पर शुंग वंश की स्थापना की। इस वंश का शासन उत्तर भारत में 187 ई. पू. से 75 ई.पू. तक यानि 112 वर्ष तक रहा था। पुष्यमित्र शुंग इस राजवंश का प्रथम शासक था।
 

203. मौर्य वंश का अंतिम सम्राट कौन था?

(a) चंद्रगुप्त
(b) अशोक
(c) बृहद्रथ
(d) शतधन्वन
 
RRB NTPC 02.04.2016 (Shift-III) Stage It
 
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

9. मौर्योत्तर काल (Post-Mauryan Period)

 

204. किस मूल भारतीय राजवंश ने अपने शासकों के चित्र वाले सिक्के जारी किए थे ?

(a) पेशवा वंश
(b) राष्ट्रकूट वंश
(c) सातवाहन वंश
(d) पांड्य वंश
 
RRB NTPC 08.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (c): सातवाहन राजवंश ने अपने शासकों के चित्र वाले सिक्के जारी किये। सातवाहन शासकों द्वारा सर्वप्रथम सीसे के सिक्के जारी किये गये। इसके अतिरिक्त उन्होंने चाँदी, ताँबा, कॉसा पोटीन आदि के सिक्के भी चलाए। सातवाहन वंश की स्थापना सिमुक ने की थी। सातवाहन शासकों ने अपनी राजधानी ‘प्रतिष्ठान’ में स्थापित की।
 
 
 

205. दिए गए विकल्पों में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

(a) बौद्ध धर्मग्रंथ पाली भाषा में लिखे गये थे।
(b) गौतम बुद्ध का जन्म स्थान नेपाल में स्थित है।
(c) उपगुप्त ने अशोक को बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया।
(d) चरक गौतम बुद्ध के निजी चिकित्सक थे।
 
RRB NTPC 17.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (d) : जीवक बुद्ध के निजी चिकित्सक थे। चरक गौतम बुद्ध के निजी चिकित्सक नहीं थे, बल्कि कुषाण शासक कनिष्क के राजवैद्य थे। इनके द्वारा रचित ‘चरक संहिता’ एक प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्रंथ है। जबकि बौद्ध धर्मग्रंथ पालि भाषा में लिखे गये थे। गौतम बुद्ध का जन्म स्थान नेपाल (लुम्बिनी) में स्थित है और उपगुप्त ने अशोक को बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया, ये सभी कथन सत्य है।
 

206. कनिष्क किस वंश से संबंधित थे ?

(a) चोल
(b) पल्लव
(c) कुषाण
(d) मौर्य
 
RRB JE-23/05/2019 (Shift-III)
 
Ans: (c) कनिष्क कुषाण वंश का सबसे प्रतापी शासक था। इसने 78ई. में अपना राज्यारोहण किया तथा इस उपलक्ष्य में एक संवत चलाया, जो शक संवत कहलाता है तथा जिसे भारत सरकार द्वारा ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ 22 मार्च, 1957 से ‘भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। 78 ई. को शक युग का आरम्भ भी माना जाता है। इसके शासन काल में चौथी बौद्ध संगीति, कुण्डलवन (कश्मीर) में बौद्ध विद्वान वसुमित्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बौद्ध धर्म का विभाजन हीनयान तथा महायान में हो गया। कनिष्क बौद्ध धर्म के महायान सम्प्रदाय का अनुयायी था। कुषाण वंश का अंतिम शासक वासुदेव था।
 

207. कनिष्क ………. वंश का सम्राट था।

(a) गुप्त
(b) कुषाण
(c) चेर
(d) चोल
 
Ans : (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 
RRB JE-30/05/2019 (Shift-III)
 

208. शक युग (Saka era) आरंभ हुआ था :

(a) 58 ई.पूर्व में
(b) 78 ई.पूर्व में
(c) सन् 58 ईस्वी में
(d) सन् 78 ईस्वी में
 
RRB J.E.-2014
 
Ans. (d): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 
 

209. कुषाण राजाओं में सबसे मशहूर …..  थे, जो कुषाण राजवंश में तीसरे शासक थे।

(a) कृतवर्मा
(b) कृष्णदेवराय
(c) कौटिल्य
(d) कनिष्क
 
RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-II)
 
Ans. (d) कुषाण शासकों में सबसे प्रसिद्ध कनिष्क (78 ई.-101 या 102 ई.) थे, जो कुषाण राजवंश के तीसरे शासक थे। इसकी राजधानी पुरुषपुर (पेशावर) थी। कुषाण वंश का संस्थापक कुजुल कडफिसेस था। कनिष्क भारतीय इतिहास में अपनी विजय, धार्मिक प्रवृत्ति, साहित्य, कला प्रेमी होने के नाते विशेष स्थान रखता है।
 

210. ईसा पूर्व ……. शताब्दी की शुरुआत में, कुषाणों ने भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर अपना अधिकार स्थापित किया।

(a) तीसरी
(b) चौथी
(c) पहली
(d) दूसरी
 
RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-1)
 
Ans: (c) ईसा पूर्व पहली शताब्दी के आरम्भ (15 ई.) में कुषाणों ने भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर अपना अधिकार स्थापित किया था। कुषाण वंश का संस्थापक कुजुल कडफिसेस था जो चीनी समुदाय से सम्बन्धित था। इस वंश का सबसे महत्वपूर्ण शासक कनिष्क था जो 78 ई. में राजा बना। कनिष्क बौद्ध धर्म का अनुयायी था। उसके शासन काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कुण्डलवन (कश्मीर) में किया गया था।
 

211. ओडिशा के उदयगिरी से हाथीगुम्फा शिलालेख कलिंग के राजा ……. ने लिखा था। 

(a) खारवेल
(b) महेंद्र
(c) बिम्बिसार
(d) अशोक
 
RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-II)
 
Ans. (a): ओडिशा में उदयगिरि नामक पहाड़ी की गुफा में एक शिलालेख प्राप्त हुआ जो हाथीगुम्फा शिलालेख के नाम से प्रसिद्ध है। इसे तिथिरहित अभिलेख भी कहते है। इसे कलिंग के राजा खारवेल ने उत्कीर्ण कराया था। यह लेख प्राकृत भाषा में है और प्राचीन भारतीय इतिहास में इसका बहुत अधिक महत्व है।
 
 

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक पहल की गई है | जिसमें सभी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप हमारी   Testnote  Application   को Goolge Play स्टोर से जरूर install करें | जिसमें आपको सभी Free Online Test Series उपलब्ध करायी जा रही है | 

Install App Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!