राजस्थान Rajasthan के पड़ोसी राज्य एवं देश 

राजस्थान Rajasthan की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 कि.मी. है | जिसमें से 1070 कि.मी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो भारत व पाकिस्तान के मध्य फैली ‘ रेडक्लिफ रेखा ‘ [ रेड क्लिफ रेखा की कुल लम्बाई 3310 कि.मी. है, जिसमें से 1216 कि.मी. जम्मू कश्मीर (सर्वाधिक सीमा), 1070 कि.मी. राजस्थान,  514 कि.मी. पंजाब एवं 510 कि.मी. गुजरात (सबसे कम) है ] का भाग है | तथा शेष बची ‘ 4850 कि.मी.’ अन्तर्राज्यीय सीमा पाँच राज्यों (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा गुजरात ) के साथ जुडती है |

Rajasthan
Rajasthan

ध्यातव्य रहे :सीमाएँ दो प्रकार की होती है – जलीय व स्थलीय | राजस्थान किसी भी प्रकार की सागरीय जलीय सीमा नहीं बनाता है | राज्य के सबसे निकट का सागर अरब सागर (400 कि.मी.), सबसे निकट की खाड़ी खम्भात की खाड़ी (275 कि.मी.) सबसे निकट बन्दरगाह दीनदयाल बन्दरगाह (कांडला बन्दरगाह) है , तो राज्य के सबसे निकट तटीय प्रदेश काठियावाड तट ( कोंकण तट ) है | 

Hand right 1 राजस्थान में स्थलीय सीमाएँ दो प्रकार की पाई जाती है –

1. rajasthan की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा 

दो देशों के बीच जाने वाली सीमा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा कहलाती है | राजस्थान की पाकिस्तान देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है | जिसके निर्धारण की शुरुआत 14 अगस्त 1947 को सर सिरिल रेडक्लिफ नामक वकील की अध्यक्षता में की गई, इसी कारण राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है | इस सीमा की सुरक्षा का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पास है |

ध्यात्वय रहे :- राजस्थान व पंजाब की सीमा के निर्धारण के लिए कांग्रेस ने जस्टिस मेहर चंद महाजन एवं तेजसिंह तथा मुस्लिम लीग ने दीन मुहम्मद एवं मुहम्मद मुनीर को मनोनीत किया था, तो वहीं बंगाल की सीमा के निर्धारण के लिए कांग्रेस ने जस्टिस सी.सी. बिस्वास एवं बी.के. मुखर्जी तथा मुस्लिम लीग ने अबू सलेह मुहम्मद अकरम एवं एस.ए. रहमान को मनोनीत किया था | जिसकी रिपोर्ट 17 अगस्त 1947 को प्रकाशित हुई | जम्मू – कश्मीर उस समय भारत का अंग नहीं था, इसी कारण वहाँ सीमा का निर्धारण नहीं हुआ लेकिन जब पकिस्तान कबायली आक्रमण हुआ और जम्मू कश्मीर का भारत में विलय हो गया तो युद्ध विराम के बाद वहाँ ‘ नियंत्रण रेखा LOC ‘ ही सीमा रेखा बन गई |  

इस रेडक्लिफ रेखा की कुल लम्बाई रास्थान में 1070 कि.मी. है, जो राजस्थान के चार जिलों (गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर ) व 12 तहसीलें (गंगानगर की – गंगानगर, श्री करणपुर, रायसिंह नगर, अनूपगढ़ व घडसाना, बीकानेर जिले की – कोलायत व खाजूवाला, जैसलमेर जिले की – पोखरण व जैसलमेर, बाड़मेर जिले की – शिव, रामसर व चौहटन तहसील  ) को छूतीं है |

रेड क्लिफ रेखा की राजस्थान में शुरुआत गंगानगर जिले की गंगानगर तहसील के हिन्दुमल कोट नामक स्थान से होती है जबकि इस अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का अंत बाड़मेर जिले की शाहगढ़ (चौहटन) तहसील के बाखासर गाँव में होता है |

पाकिस्तान के सहारे राजस्थान के चार जिलों की सीमा निम्न प्रकार से लगती है –

गंगानगर – 210 कि.मी.

बीकानेर – 168 कि.मी.

जैसलमेर – 464 कि.मी.

बाड़मेर – 228 कि.मी.

पाकिस्तान के 9 जिलों (बहावलपुर, बहावलनगर, रहीमयार खाँ, घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संघर, अमरकोट, व थारपारकर ) की सीमा हमारे राजस्थान से लगती है |

ध्यातव्य रहे :- पाकिस्तान की सीमा पर स्थित जिलों में सर्वाधिक नजदीक जिला मुख्यालय गंगानगर है, तो सर्वाधिक दूर सीमा पर  स्थित जिला मुख्यालय बीकानेर है लेकिन पाकिस्तान से नजदीक राजस्थान का जिला मुख्यालय जालौर है, तो सर्वाधिक दूर जिला मुख्यलय धौलपुर है |

2. rajasthan की अन्तर्राज्यीय सीमा 

दो राज्यों के बीच पाई जाने वाली सीमा को अन्तर्राज्यीय सीमा कहते है | राजस्थान की पाँच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा लगती है |

1. पंजाब – 89 कि.मी.

2. हरियाणा 1262 कि.मी.

3. उत्तर प्रदेश 877 कि.मी.

4. गुजरात – 1022 कि.मी.

5. मध्यप्रदेश – 1600 कि.मी.

Hand right 1 ये भी जाने :- 

राजस्थान (rajasthan) की अन्तर्राष्ट्रीय व अन्तर्राज्यीय सीमा पर अवस्थित जिलों की कुल संख्या 25 है | जिनमें से कुल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा  पर अवस्थित जिलों की संख्या 4 है एवं अन्तर्राज्यीय  सीमा पर अवस्थित जिलों की संख्या 23 है |  तो राजस्थान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय (पाकिस्तान के 9 जिले ) व अन्तर्राज्यीय (5 राज्यों के 27 जिले) सीमा बनाने वाले कुल जिलों की संख्या 36 है | 

 

Hand right 1 राजस्थान के केवल अन्तर्राज्यीय सीमा पर अवस्थित जिलों की संख्या 21 है तो केवल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित जिलों की संख्या 2 (बीकानेर व जैसलमेर) है | 

 

Hand right 1राजस्थान के दो जिले गंगानगर व बाड़मेर ऐसे जिले है जो अंतर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय दोनों सीमाओं पर अवस्थित है | 

 

Hand right 1राजस्थान के चार जिलों – हनुमानगढ़ (पंजाब व हरियाणा), भरतपुर (हरियाणा व उत्तरप्रदेश), धौलपुर (उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश) एवं बाँसवाड़ा (मध्य प्रदेश व गुजरात) दो – दो राज्यों के साथ सीमा बनाते है | 

 

Hand right 1 राजस्थान (Rajasthan) के वे जिले जो अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय सीमा को स्पर्श नहीं करते है इनकी संख्या 8 है (अजमेर,राजसमन्द, दौसा, बूँदी, टोंक, नागौर, जोधपुर, पाली ) |

 

Hand right 1 राजस्थान (Rajasthan) का वह जिला जो सर्वाधिक जिलों के साथ सीमा बनाता है – पाली ( 8 जिले – अजमेर, उदयपुर, सिरोही, बाड़मेर, जालौर, राजसमन्द, नागौर, जोधपुर ) |

 

Other Posts 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!