Class 11 Biology Chapter – 03 part – 02 Plant Kingdom

 

11. ब्रायोफाइट्स और टेरिडोफाइट्स में नर युग्मक के अभिगमन के लिए किसकी आवश्यकता होती है?

(अ) कीट

(ब) पक्षी

(स) जल

(द) पवन

 

व्याख्या-(स)

ब्रायोफाइट्स तथा टेरिडोफाइट्स नम एवं छायादार स्थलों पर पाए जाते हैं। इनमें निषेचन जल की उपस्थिति में होता है। नर युग्मक जल के माध्यम से ही मादा जनन तंत्र तक पहुँचता है।

 

12. निम्नलिखित 5 कथनों को पढ़िए और सही कथन वाला विकल्प चुनिए –
1. माॅस एवं लाइकेन किसी नग्न चट्टान पर बसने वाले पहले जीव होते हैं।
2. सिलैजिनेला एक समबीजाणुक टेरिडोफाइट है।
3. साइकस की प्रवाल मूल में VAM होता है।
4. ब्रायोफाइट में मुख्य पादप युग्मकोद्भिद् होता है, जबकि टेरिडोफाइट में यह बीजाणुद्भिद् होता है।
5. अनावृतबीजियों में नर एवं मादा युग्मकोद्भिद् बीजाणुद्भिद् पादप पर शंकुल पर स्थित बीजाणुधानियों में उपस्थित होते हैं।

(अ) 1, 3 एवं 4

(ब) 2, 3 एवं 4

(स) 1, 4 एवं 5

(द) 2, 3 एवं 5

व्याख्या-(स) कथन 1, 4 व 5 सत्य है, जबकि 2, 3 असत्य है।
»  सिलैजिनेला एक विषमबीजाणुक टेरिडोफाइट है।
»  साइकस की प्रवाल जड़ में नील हरित शैवाल रहता है, जबकि पाइनस की जड़ में VAM (Vesicular Arbuscular Mycorrhiza) उपस्थित होता है।

 

13. निम्नलिखित में से किसका युग्मकोद्भिद् स्वतंत्र या मुक्त रहने वाला नहीं होता ?

(अ) फ्यूनेरिया

(ब) मार्केन्शिया

(स) टेरिस

(द) पाइनस

व्याख्या-(द)

पाइनस में स्वतंत्रजीवी युग्मकोद्भिद् नहीं होता है, बल्कि यह बीजाणुद्भिद् में उपस्थित विशिष्ट संरचनाओं में होता है।

 

14. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?

(अ) एल्जिन और कैरागीनिन शैवाल के उत्पाद है

(ब) अगार-अगार जेलिडियम और ग्रेसिलेरिया से प्राप्त किया जाता है

(स) क्लोरेला और स्पाइरुलिना को अंतरिक्ष खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है

(द) रोडोफाइसी में संचयित खाद्य मैनिटाॅल होता है

 

व्याख्या-(द) मैनीटाॅल फियोफाइसी में संग्रहित भोज्य पदार्थ होता है। लाल शैवाल (रोडोफाइटा) सबसे पुराने यूकैरियोटिक शैवाल है, जिसमें भोजन का संचय फ्लोरीडीन मण्ड के रूप में होता है।

 

15. निम्नलिखित में से किसमें नर युग्मक कशाभी होते हैं?

(अ) पाॅलीसिफोनिया

(ब) एनाबीना

(स) एक्टोकार्पस

(द) स्पाइरोगायरा

 

व्याख्या-(स)फियोफाइसी के एक्टोकार्पस में नर युग्मक कशाभिका युक्त होते हैं। नर युग्मक की कशाभिकाओं का महत्वपूर्ण कार्य मादा युग्मक से लैंगिक संबंध स्थापित करना है।

एक्टोकार्पस का मादा युग्मक कशाभिका युक्त होता है, परंतु आकार में भिन्न होता है। एनाबीना सायनोफाइसी वर्ग से है, जिसमें लैंगिक जनन अनुपस्थित होता है। पाॅलीसिफोनिया एवं स्पाइरोगायरा में समयुग्मकी लैंगिक जनन पाया जाता है।

 

16. निम्नलिखित में से कौन, अकशाभिक युग्मकों की सहायता से समयुग्मकता दर्शाता है?

(अ) सारगासम

(ब) एक्टोकार्पस

(स) यूलोथ्रिक्स

(द) स्पाइरोगायरा

 

व्याख्या-(द) स्पाइरोगायरा अकशाभिक युग्मकों की सहायता से समयुग्मकता दर्शाता है। समयुग्मकता में दोनों युग्मक बाह्य आकारिकी व माप में समान होते हैं। सारगासम, एक्टोकार्पस व यूलोथ्रिक्स में विषमयुग्मकता पाई जाती है।

 

17. कारा के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प असत्य है?

(अ) ऊपरी अण्डधानी और निचली गोल पुंधानी

(ब) ग्लोब्यूल और न्यूक्यूल की एक ही पादप में उपस्थिति

(स) ऊपरी पुंधानी और निचली अण्डधानी

(द) ग्लोब्यूल नर प्रजनन संरचना है

 

व्याख्या-(स) कारा एक उभयलिंगाश्रयी शैवाल है। इसमें लैंगिक जनन ग्लोब्यूल या पुंधानी (नर) व न्यूक्यूल या अण्डधानी (मादा) नामक जनन अंगों की सहायता से होता है। कारा में स्थिति के अनुसार अण्डधानी ऊपर की ओर तथा पुंधानी नीचे की ओर स्थित होती है।

 

18. पीट बनने के लिए कौनसा पादप उत्तरदायी है?

(अ) मार्केन्शिया

(ब) रिक्सिया

(स) फ्यूनेरिया

(द) स्फैग्नम

व्याख्या-(द) पीट वनस्पतियों के सड़े-गले भागांे के कार्बोनीकरण व जीवाश्मीकरण से प्राप्त कोयला होता है। भूगर्भ से प्राप्त अधिकांश पीट कोयले का उत्पादन स्फैगनम की जातियों के द्वारा हुआ है, इसलिए इसे पीट माॅस कहते हैं।

 

19. अनाॅक्सी प्रकाश-संश्लेषण किसका अभिलक्षण है?

(अ) रोडोस्पाइरिलम

(ब) स्पाइरोगायरा

(स) क्लैमाइडोमोनास

(द) अल्वा

व्याख्या-(अ) अनाॅक्सी प्रकाश-संश्लेषण में जीव सौर ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करके ATP के रूप में संचित करता है। इसमें ऑक्सीजन का निर्माण नहीं होता है। दिए गए विकल्पों में रोडोस्पाइरिलम सही है यह एक जीवाणु है।

 

20. समयुग्मक अवस्था के साथ अकशाभी युग्मक किसमें पाए जाते हैं?

(अ) क्लैमाइडोमोनास में

(ब) स्पाइरोगायरा में

(स) वाॅलवाॅक्स में

(द) फ्यूकस में

व्याख्या-(ब) समयुग्मक अवस्था के साथ अकशाभी युग्मक स्पाइरोगायरा में पाए जाते हैं, जिसमें दोनों युग्मक अगतिशील होते हैं। क्लैमाइडोमोनास में, समयुग्मक, विषमयुग्मक और अण्डयुग्मक तीनों पाए जाते हैं। इसमें गतिशील और अगतिशील युग्मक दोनों पाए जाते हैं।

वाॅलवाॅक्स और फ्यूकस में अण्डयुग्मक पाए जाते हैं। इनमें अगतिशील अण्डाणु गतिशील शुक्राणु के साथ मिलता है।

 

 

21. कारा का उभयलिंगश्रयी पादप दर्शाता है?

(अ) पुंधानीधर और स्त्रीधानीधर एक ही पादप पर

(ब) पुंकेसर और अण्डप एक ही पादप पर

(स) ऊपर की ओर पुंधानी तथा नीचे की ओर अण्डधानी एक ही पादप पर

(द) ऊपर की ओर अण्डधानी तथा नीचे की ओर पुंधानी एक ही पादप पर (Class 11 Biology Chapter – 03)

व्याख्या-(द) 

 

22. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

1. लिवरवर्ट (यकृतकाय), माॅस और फर्न में युग्मकोद्भिद् स्वतंत्रजीवी होता है।

2. अनावृतबीजी और कुछ फर्न विषमबीजाणुक होते हैं।

3. फ्यूकस, वाॅलवाॅक्स और एल्ब्यूगो में लिंगी प्रजनन अण्डयुग्मकी होता है।

4. लिवरवर्ट का बीजाणुद्भिद् माॅस के बीजाणुद्भिद् से अधिक बड़ा होता है।

5. पाइनस और मार्केन्शिया दोनों एकलिंगाश्रयी होते हैं।
उपरोक्त में से कितने कथन सही है?

(अ) 1

(ब) 2

(स) 3

(द) 4

व्याख्या-(स)दिए गए कथनों में तीन कथन 1, 2 व 3 सत्य है। कथन 4 व 5 असत्य है। माॅस का बीजाणुद्भिद् लिवरवर्ट के बीजाणुद्भिद् से बड़ा होता है। पाइनस, उभयलिंगाश्रयी होता है अर्थात् नर व मादा जननांग एक ही पादप पर होते हैं। मार्केन्शिया एकलिंगश्रयी होता है, इसमें नर व मादा जननांग अलग-अलग थैलस पर होते हैं।

(Class 11 Biology Chapter – 03)

23. निम्नलिखित में से कौनसा एक जोड़ा गलत मिलाया गया है?

(अ) जिंगो – स्त्रीधानियाँ

(ब) साल्वीनिया – प्रोथैलस

(स) वायराॅइड्स -RNA

(द) सरसों – सहायक कोशिकाएँ
व्याख्या-(ब) साल्वीनिया में प्रोथैलस नहीं पाया जाता है। प्रोथैलस युग्मकोद्भिद् भाग होता है, जो बीजाणु अंकुरण के द्वारा बनता है। साल्वीनिया एक विषमबीजाणुक जलीय माॅस है। इसमें लघु बीजाणुधानी एवं गुरुबीजाणुधानी एक विशेष जननिक रचना, स्पोरोकर्प में बनते हैं।(Class 11 Biology Chapter – 03)

ये गुच्छे में पत्तियों के सिरों पर बनते है। स्पोरोकार्प बीजाणुधानिक होते हैं अर्थात् इनमें लघुबीजाणुधानी या गुरुबीजाणुधानी उपस्थित होती हैं।

(Class 11 Biology Chapter – 03)

24. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है?

(अ) टेरिडोफाइट्स के युग्मकोद्भिद् में प्रोटोनीमल तथा पर्णिल अवस्थाएँ पाई जाती है

(ब) अनावृतबीजियों में मादा युग्मकोद्भिद् स्वतंत्रजीवी होता है

(स) पुंधानीधर तथा स्त्रीधानीधर टेरिडोफाइट्स में पाए जाते हैं।

(द) टेरिडोफाइट्स में बीजीय स्वभाव की उत्पत्ति देखी जा सकती है

 

व्याख्या-(द) कुछ टेरिडोफाइट्स जैसे – सिलैजिनेला तथा साल्वीनिया विषमबीजाणुक होते हैं अर्थात् ये दो प्रकार के बीजाणु-लघुबीजाणु तथा गुरुबीजाणु उत्पन्न करते हैं, जो अंकुरित होकर क्रमशः नर एवं मादा युग्मकोद्भिदों का निर्माण करते हैं।(Class 11 Biology Chapter – 03)

इन पादपों में मादा युग्मकोद्भिद् कुछ समय तक जनक बीजाणुद्भिद् से ही जुड़ा रहता है। युग्मनज से भू्रण का विकास मादा युग्मकोद्भिद् के भीतर होता है। यह घटना बीजीय स्वभाव की पूर्ववर्ती होती है जो उद्विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है।(Class 11 Biology Chapter – 03)

25. बहुकोशिकीय कवकों, तन्तुमय शैवालों एवं माॅस के प्रोटोनीमा तीनों के संबंध में एक समान है –

(अ) डिप्लाॅण्टिक जीवन चक्र

(ब) पादप जगत की सदस्यता

(स) पोषण विधि

(द) खण्डन द्वारा गुणन

 

व्याख्या-(द) बहुकोशिकीय कवकों, तन्तुमय शैवालों एवं माॅस के प्रोटोनीमा, तीनों में ही गुणन खण्डन विधि द्वारा होता है। शैवाल एवं माॅस पादप जगत के सदस्य हैं और कवक फफूँद जगत का सदस्य है। कवक, शैवाल और माॅस क्रमशः विषमपोषी व स्वपोषी जीव है।

26. सही अथवा गलत के रूप में निम्नलिखित चार कथनों पर विचार कीजिए।

1. माॅस की तुलना में लिवरवटर््स में बीजाणुद्भिद् अधिक विकसित होता है।

2. साल्वीनिया विषमबीजाणुक होता है।

3. बीजधारण करने वाले सभी पादपों में जीवन चक्र डिप्लाॅण्टिक प्रकार का होता है।

4. पाइनस में, नर एवं मादा शंकु पृथक्-पृथक् वृक्षों पर उत्पन्न होते हैं।

उपरोक्त में असत्य कथन है –

(अ) 1 व 3

(ब) 1 व 4

(स) 2 व 3

(द) 1 व 2

व्याख्या-(ब)दिए गए कथनों में, कथन 1 व 4 असत्य हैं। लिवरवटर््स में बीजाणुद्भिद् माॅस की तुलना में कम विकसित होता है। पाइनस एक उभयलिंगाश्रयी पादप है, जिसमें नर एवं मादा शंकु एक ही पादप पर उत्पन्न होते हैं। कथन 2 व 3 सत्य है।

 

27. सिलैजिनेला तथा साल्वीनिया के बीजीय स्वभाव को उद्विकास की ओर एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जाता है, क्योंकि –

(अ) मादा युग्मकोद्भिद् स्वतंत्र होता है और इसका बीजों की भांति प्रकीर्णन होता है

(ब) मादा युग्मकोद्भिद् में स्त्रीधानी का अभाव होता है

(स) दीर्घबीजाणु भ्रूणपोष तथा बीजपत्रों द्वारा घिरा हुआ भ्रूण प्रदर्शित करते है

(द) भ्रूण मादा युग्मकोद्भिद् में विकसित होता है, जो कि जनक बीजाणुद्भिद् पर लगा रहता है

 

व्याख्या-(द) Class 11 Biology Chapter – 03

 

29. निम्नलिखित में से किसमें युग्मकोद्भिद् एक स्वतंत्रजीवी स्वावलम्बी पीढ़ी नहीं है?

(अ) एडिएण्टम

(ब) मार्केन्शिया

(स) पाइनस

(द) पाॅलीट्राइकम

व्याख्या-(स) ब्रायोफाइट्स तथा टेरिडोफाइट्स के विपरीत अनावृतबीजियों (जैसे – पाइनस, साइकस आदि) में नर एवं मादा युग्मकोद्भिद् स्वतंत्रजीवी नहीं होते हैं।

30. स्त्रीधानीधर उपस्थित होता है?

(अ) कारा में

(ब) एडिएण्टम में

(स) फ्यूनेरिया में

(द) मार्केन्शिया में

व्याख्या-(द) मार्केन्शिया (एक ब्रायोफाइट) में मादा लैंगिक अंग को स्त्रीधानी कहते हैं, जो स्त्रीधानीधर पर स्थित होते हैं। प्रत्येक स्त्रीधानीधर पर स्त्रीधानियों की पंक्तियाँ स्थित होती है, जो इन्वाॅल्यूकर या पैरीकाइटियम द्वारा सुरक्षित रहती है। 

( Class 11 Biology Chapter – 03 ) ( Class 11 Biology Chapter – 03 )  ( Class 11 Biology Chapter – 03 )  ( Class 11 Biology Chapter – 03 )  ( Class 11 Biology Chapter – 03 )  ( Class 11 Biology Chapter – 03 )  ( Class 11 Biology Chapter – 03 ) ( Class 11 Biology Chapter – 03 ) ( Class 11 Biology Chapter – 03 ) 

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक पहल की गई है | जिसमें सभी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप हमारी   Testnote  Application   को Goolge Play स्टोर से जरूर install करें | जिसमें आपको सभी Free Online Test Series उपलब्ध करायी जा रही है | 

Install App Now

Other Posts 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!