Binet’s Uni factor theory / बिने का एक तत्व सिद्धांत
प्रतिपादक – इस सिद्धन्त का प्रतिपादन फ्रांस केअल्फ्रेड बिने ने 1911 में किया था इनके अनुसार बुद्धि केवल एक ही तत्व से निर्मित होती है तथा समस्त क्षेत्रों में एक ही बुद्धि व्याप्त होती है |
समर्थक :- स्टर्न, टरमन, जॉनसन
इसे बुद्धि का सत्तात्मक सिद्धान्त भी कहते है। बिने का मानना है, कि बुद्धि एक तत्व से मिलकर बनी है और यह एक तत्व ही हर गतिविधि में सक्रिय रूप में कार्य करता है। जॉनसन ने इसे बुद्धि का निरंकुशवादी सिद्धान्त कहा है।
आलोचना- यदि एक तत्व से मिलकर बनी है तो एक व्यक्ति जो खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान है, तो वह संगीत के क्षेत्र में प्रतिभावान क्यों नहीं है।