प्राचीनकालीन स्थापत्य कला/चित्रकला/संगीतकला
(Ancient Period Architecture/Painting/Music)
321. ……….. . (sanctum sanctorum) हिन्दू और जैन मंदिरों का अंतरतम पुण्यस्थल है, जहां मंदिर के मुख्य देवता की मूर्ति विराजमान रहती है।
(a) विमान
(b) शिखर
(c) मंडप
(d) गर्भगृह
Ans. (d): गर्भगृह (sanctum sanctorum), हिन्दू और जैन मंदिरों का अंतरतम पुण्यस्थल है, जहाँ मंदिर के मुख्य देवता की मूर्ति विराजमान रहती है। गर्भगृह के ऊपर पिरामिड आकार की सरंचना को शिखर कहते हैं, तथा दक्षिण भारत में इसको विमान कहते हैं। हिन्दु मंदिर वास्तुकला में मण्डप, गर्भगृह के सामने स्तम्भों पर आधारित बरामदा है।
322. …….. में लोकप्रिय मंदिर स्थापत्यकला शैली, नागर कहलाती है।
(a) पूर्वी भारत
(b) उत्तर भारत
(c) पश्चिमी भारत
(d) दक्षिण भारत
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-1)
Ans. (b) : छठी शताब्दी ईस्वी से उत्तर भारत में लोकप्रिय मन्दिर स्थापत्यकला शैली, नागर शैली कहलाती है। नागर, ‘नगर’ शब्द से बना है। सर्वप्रथम नगर में इस शैली का विकास होने की वजह से ही इसे ‘नागर शैली’ कहकर पुकारा गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में
भीतरगाँव मन्दिर, मध्य प्रदेश के खजुराहों के मन्दिर, ओडिशा स्थित पुरी के मन्दिर नागर शैली के मन्दिरों के प्रमुख उदाहरण हैं। मण्डप, पल्लव शैली की विमान चोल शैली तथा गोपुरम् पाण्ड्य शैली की विशेषताएं हैं।
323. कुषाण शासकों की विशाल प्रतिमाएं माट में एक मंदिर में स्थापित पाई गई हैं। वह राज्य निम्नलिखित में से कौन सा है ?
(a) मध्य प्रदेश
(b) बिहार
(c) उत्तर प्रदेश
(d) उड़ीसा
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-I)
Ans. (c): कुषाण राजवंश भारत के प्राचीन राजवंशों में से एक था। इसकी स्थापना कुजुल कडफिसेस ने की थी। कुषाण वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कनिष्क था। राजा की मृत्यु के बाद उसकी मूर्ति बनाकर मंदिर में स्थापित करने की प्रथा देवकुल कहलाती थी, जिसका प्रारम्भ कुषाणों के समय हुआ था उत्तर प्रदेश में माट एंव है। अफगानिस्तान में सुर्खकोटल से कुषाण वंश के देवकुल प्राप्त हुए।
324. भगवान शिव को समर्पित कंदरिया महादेव मंदिर का निर्माण, …………. के शासक धंगदेव द्वारा लगभग 999 CE में कराया गया था।
(a) राष्ट्रकूट राजवंश
(b) चंदेल राजवंश
(c) चालुक्य वंश
(d) कलचुरी राजवंश
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-I)
Ans. (b): भगवान शिव को समर्पित कन्दरिया महादेव मन्दिर का निर्माण चन्देल राजवंश के शासक धंगदेव द्वारा लगभग 10 वीं शदी में कराया गया था। कन्दरिया महादेव मन्दिर खजुराहो समूह (मध्य प्रदेश) के प्रसिद्ध मन्दिरों में से एक है। यह नागर शैली में निर्मित प्रमुख मन्दिर है। इसकी प्रमुख विशेषता है कि मंदिर की दीवारों पर कामविषयक मूर्तियाँ पायी जाती है।
325. कोणार्क का सूर्य मंदिर ……… के लोकप्रिय नाम से जान जाता है।
(a) श्वेत पैगोडा
(b) काला पैगोडा
(c) कांस्य पैगोडा
(d) स्वर्णिम पैगोडा
RRB NTPC (Stage-2) 13/06/2022 (Shift-II)
Ans. (b): कोणार्क का सूर्य मंदिर पूर्वी उड़ीसा के शहर पुरी के पास स्थित है। इसका निर्माण नरसिंह देव प्रथम द्वारा 13वीं शताब्दी में किया गया था, जो गंग वंश के प्रसिद्ध राजा थे।
रथ के आकार का यह मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है। इसे 1984 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया वर्ष था। इसे ‘ब्लैक पैगोडा’ के नाम से भी जाना जाता है।
नोट-उड़ीसा में स्थित जगन्नाथ मंदिर को ‘श्वेत पैगोडा’ कहा जाता है। इसका निर्माण 11 वीं शताब्दी में गंग वंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था।
326. निम्न में से कौन-सा भारत में स्थित एक बौद्ध मंदिर है ?
(a) गोरखनाथ मंदिर
(b) विश्वनाथ मंदिर
(c) महाबोधि मंदिर
(d) निधिवन मंदिर
RRB Group-D-11/10/2022 (Shift-III)
Ans.(c): महाबोधि मन्दिर, बोध गया स्थित प्रसिद्ध बौद्ध विहार है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया है। यह मंदिर उसी स्थान पर खड़ा है जहाँ गौतम बुद्ध ने ईसा पूर्व 6 वीं शताब्दी में ज्ञान प्राप्त किया था।
327. इनमें से किसे प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है ?
(a) सम्राट अशोक
(b) राजा राजाराज चोल
(c) राजा नरसिंहदेव प्रथम
(d) राजा रघुनाथ सिंह
RRB NTPC 05.03.2021 (Shift-II) Stage Ist RRB Group-D 17-09-2018 (Shift-III) RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-I) Stage 1″
Ans. (c) : कोणार्क के सूर्य मंदिर बनवाने का श्रेय नरसिंह देव प्रथम को दिया जाता है, जो कि पूर्वी गंग वंश से संबंधित थे। इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था तथा इसे ब्लैक पैगोडा भी कहा जाता है। ओडिशा में महानदी के तट पर स्थित यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। इस विश्व प्रसिद्ध स्मारक को 1984 ई. में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।
328. निम्नलिखित मंदिरों में से किसे यूरोपीय नाविकों द्वारा ब्लैक पैगोडा भी कहा जाता था ?
(a) कोणार्क मंदिर
(b) जगन्नाथ मंदिर
(c) ब्रह्ममेश्वर मंदिर
(d) मुक्तेश्वर
RRB NTPC 13.03.2021 (Shift-II) Stage Ist RRB NTPC Stage 1″ 28.04.2016 (Shift-III)
Ans: (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
329. कोणार्क सूर्य मंदिर में स्थित है –
(a) आंध्र प्रदेश
(b) छत्तीसगढ़
(c) पश्चिम बंगाल
(d) ओडिशा
RRB NTPC 11.04.2016 (Shift-I) Stage I
Ans – (d)
330. बौद्ध गुफाओं के लिए प्रसिद्ध कार्ले किस राज्य में स्थित है ?
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तर प्रदेश
(c) उत्तराखंड
(d) मध्य प्रदेश
RRB NTPC 03.04.2016 (Shift-III) Stage IM RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-I) Stage It
Ans : (a) बौद्ध गुफाओं के लिए प्रसिद्ध कार्ले महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। ये गुफाएँ सामान्यतः चैत्य गुफाएँ है जिनका निर्माण 2 ई.पू. से 2 ई. तक तथा 5वीं शताब्दी से 10वीं सदी के बीच हुई है।
331. खजुराहो का भव्य मंदिर …… शासकों द्वारा बनवाया गया था।
(a) परमार
(b) चंदेल
(c) चौहान
(d) सोलंकी
RRB JE-28/05/2019 (Shift-II) RRB NTPC 31.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b): खजुराहो का भव्य मंदिर चन्देल शासकों द्वारा बनवाया गया था। खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित हैं। इन मंदिरों का निर्माण 950 से 1050 ई. के मध्य करवाया गया। यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों में कंदरिया महादेव मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, पार्वती मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर आदि है।
332. ‘खजुराहो’ के स्मारक कहाँ पाए जाते है ?
(a) महाराष्ट्र
(b) बिहार
(c) मध्य प्रदेश
(d) गुजरात
Ans – (c)
333. खजुराहो मंदिर वास्तुकला के किस प्रकार को उजागर करता है ?
(a) यूनानी शैली
(b) भूमिजा शैली
(c) बेसर शैली
(d) नागर शैली
RRB NTPC Stage It 29.04.2016 (Shift-1)
Ans: (d) खजुराहो मंदिर अपने नागर वास्तुकला शैली, कलात्मक कलाकृति और कामोत्तेजक मूर्तियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ के मंदिरों में कंदरिया महादेव का मंदिर सर्वोत्तम है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल (1986 ई.) के रूप में घोषित किया गया है।
334. भारत के किस राज्य में ‘कार्ले’ नामक संरक्षित बौद्ध गुफाएँ मौजूद हैं ?
(a) बिहार
(b) कर्नाटक
(c) उत्तर प्रदेश
(d) महाराष्ट्र
RRB NTPC 05.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): महाराष्ट्र में लोनावाला के निकट कार्ले गुफाओं का निर्माण दूसरी शताब्दी ईस्वी और पाँचवी शताब्दी ईस्वी के मध्य किया गया था। चट्टान काट कर बनायी गयी इन बौद्ध गुफाओं में भारत का सबसे बड़ा चैत्यगृह अवस्थित है जो अपनी स्थापत्य शैली के लिए विख्यात है। ये गुफाएँ अपने विस्तृत शिलालेखों के लिए भी जानी जाती है। कार्ले का चैत्य सातवाहन काल में बनाया गया।
335. बौद्ध गुफाओं में से सबसे अच्छी संरक्षित गुफा कार्ले है जो निम्न में से कौन से राज्य में हैं ?
(a) बिहार
(b) उत्तर प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) उत्तराखण्ड
Ans: (c) बौद्ध गुफाओं में से सबसे अच्छी संरक्षित गुफा, कार्ले की गुफा महाराष्ट्र में स्थित है।
RPF Constable 18-02-2019 (Shift-III)
336. बृहदेश्वर मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है ?
(a) राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश
(c) तमिलनाडु
(d) उत्तर प्रदेश
RRB NTPC 08.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : बृहदेश्वर मंदिर, तमिलनाडु के तंजौर में स्थित है। इसे तंजौर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण कार्य 1009 ई. के आस-पास चोल शासक राजराज प्रथम ने पूरा करवाया गया था। इस मंदिर को राजराजेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट से निर्मित है। इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है।
337. निम्नलिखित में से किस मंदिर का निर्माण राज राजा चोल द्वारा कराया गया था ?
(a) जगन्नाथ मंदिर
(b) बृहदीश्वर मंदिर
(c) मीनाक्षी मंदिर
(d) लिंगराज मंदिर
RRB NTPC 29.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
338. कंदरिया महादेव मंदिर किस मंदिर समूह से संबंधित है ?
(a) महाबलीपुरम् मंदिर
(b) कोणार्क मंदिर
(c) ऐलोरा गुफा मंदिर
(d) खजुराहो मंदिर
RRB NTPC 12.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): खजुराहों के मंदिरों में सबसे श्रेष्ठ कंदरिया महादेव का मंदिर (मध्य प्रदेश) है। इसके शिखर व अलंकरणों की अपनी विशिष्ट पहचान है। मंदिर में मुख्य प्रतिमा कंदरिया महादेव की है। वर्ष 1986 में खजुराहों के मंदिरों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में स्थान प्राप्त हुआ।
339. मुरुदेश्वर मंदिर (Murudeshwar Temple) …….राज्य में कंदुक गिरि (Kanduka Giri) पर स्थित है।
(a) कर्नाटक
(b) ओडिशा
(c) तमिलनाडु
(d) केरल
RRB NTPC 03.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a): मुरूदेश्वर मंदिर कर्नाटक में उत्तरी कन्नड़ जिले के भटकला तालुक में स्थित है। इसका प्रसिद्ध आकर्षण समुद्र तट पर स्थित तथा वास्तुकला की द्रविड़ शैली में निर्मित एवं मंदिर परिसर में स्थापित विशाल शिव प्रतिमा है, जो भारत की सबसे ऊँची (लगभग 123 फिट) प्रतिमा है। यह मंदिर राज्य की कंदुक गिरि पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर के मुख्य देवता, निदेश्वर या मुरूदेश्वर (भगवान शिव) है। शिव प्रतिमा के एक तरफ सुनहरे रंग का सूर्य रथ अर्जुन को भगवान श्री कृष्ण से गीतोपदेश प्राप्त करते हुए दर्शाता है।
340. तिरूवरूर और अजंता के मंदिरों की दीवारों पर किस प्रकार की चित्रकारी मौजूद हैं ?
(a) भित्ति
(b) मधुबनी
(c) राजस्थानी
(d) मुगलकालीन
RRB NTPC 23.01.2021 (Shift-1) Stage Ist
Ans. (a): तिरूवरूर और अजन्ता के मंदिरों की दीवारों पर भित्ति (Mural) चित्रकारी है। भित्तिचित्र कला सबसे पुरानी चित्रकला है। गुफाओं एवं महलों की दीवारों पर उकेरे या बनाये जाने वाले चित्रों को भित्ति चित्र कहते है। संस्कृत भाषा में दीवार को भित्ति कहा जाता है। भारत में भित्ति चित्रों के सर्वप्रथम साक्ष्य अजंता एवं एलोरा की गुफाओं की दीवारों पर चित्रित भित्तिचित्र है।
341. लिंगराज मंदिर का निर्माण किस ने कराया था ?
(a) मुगल सम्राट शाहजहां
(b) राजपूत चंदेल वंश के शासकों
(c) सोमवंशी राजा ययाति केसरी
(d) राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव
RRB NTPC 17.02.2021 (Shift-1) Stage Ist
Ans. (c): लिंगराज मंदिर का निर्माण सोमवंशी राजा ययाति ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर (10 वीं शताब्दी) में करवाया था। यह मंदिर भगवान त्रिभुवनेश्वर (शिव) को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण देउल शैली में किया गया है।
342. श्री लिंगराज मंदिर किस शहर में स्थित है ?
(a) कोणार्क
(b) द्वारिका
(c) भुवनेश्वर
(d) तिरुपति
RRB NTPC 02.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
343. मोढ़ेरा स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण किस राजवंश ने करवाया था ?
(a) राष्ट्रकूट राजवंश
(b) चालुक्य राजवंश
(c) पल्लव राजवंश
(d) सोलंकी राजवंश
RRB NTPC 02.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d) : मोढ़ेरा स्थित सूर्य मदिर का निर्माण सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम द्वारा 1026 ई. में करवाया गया था। यह मंदिर गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव में पुष्पावती नदी के किनारे अवस्थित है। सोलंकी वंश को सामान्यतः गुजरात के चालुक्य के नाम से उल्लिखित किया जाता है। सोलंकियों के भी कई अभिलेखों में उन्हे चालुक्य (Chaulukya) कहा गया है। चालुक्यों के नाम की कई शाखाएं थी जैसे बादामी, कल्याणी, वेंगी आदि। राजा भीमदेव I की पत्नी उदयमति ने ‘रानी की वाव’ का निर्माण पति की स्मृति में करवाया था, जिसे वर्ष 2014 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।
344. उदयगिरी और खण्डगिरी गुफाएं किस राज्य में स्थित रॉक कट गुफाएं हैं ?
(a) मध्य प्रदेश
(b) झारखंड
(c) बिहार
(d) उड़ीसा
RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-III)
Ans. (d) ओडिशा में भुवनेश्वर से 7 किमी. की दूरी पर स्थित दो पहाड़ियाँ उदयगिरी और खण्डगिरि है। ये पहाड़ियाँ पुरातात्विक, ऐतिहासिक तथा धार्मिक महत्त्व की है। हाथीगुम्फा शिलालेख में इनका वर्णन ‘कुमारी पर्वत’ के रूप में आता है। ये दोनों गुफाएँ लगभग 200 मीटर के अंतर पर है। इनका निर्माण खारवेल नरेश के शासनकाल में विशाल शिलाखण्डों से किया गया था। उदयगिरि में 18 जबकि खण्डगिरि में 15 गुफाएं है। इन गुफाओं की यात्रा जैन साधु निर्वाण प्राप्ति के समय करते थे।
345. श्रवणबेलगोला में स्थित गोमतेश्वर मूर्ति किस सामग्री से बनी है ?
(a) ग्रेनाइट
(b) संगमरमर
(c) लाल पत्थर
(d) लौह अयस्क
RRB NTPC 01.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a): कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में स्थित गोमतेश्वर मूर्ति ग्रेनाइट पत्थर से बनी है। यह 17 मीटर या 58 फीट ऊँची पूरे विश्व में एकाश्म पत्थर से निर्मित विशालकाय मूर्ति है। इस मूर्ति को गंग वंश के राजा राजमल्ल एवं उनके सेनापति चामुंडराय ने बनवाया था।
346. विश्व विरासत स्थान के रूप में प्रसिद्ध अजंता की गुफाएँ निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है ?
(a) पुणे
(b) नासिक
(c) औरंगाबाद
(d) मुंबई
RRB NTPC 03.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बाघोरा नदी के पास पश्चिमी घाट पर्वत-माला में रॉक-कट गुफाओं की एक श्रृंखला के रूप में स्थित हैं। इन गुफाओं का विकास 200 ई.पू० से 7वीं शताब्दी तक शुंग, कुषाण, गुप्त आदि शासकों के काल में हुआ था। यहां कुल 29 गुफाएं है, जिनमें 4 चैत्य और 25 विहार गुफाएं है। इन गुफाओं को वर्ष 1983 में यूनेस्कों द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।
347. निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर मौजूदा चोल मंदिरों में से एक नहीं है ?
(a) गंगाईकोंडाचोलापुरम
(b) कंपहारेश्वर
(c) बृहदेश्वर
(d) ऐरावतेश्वर
RRB NTPC 19.01.2021 (Shift-1) Stage Ist
Ans. (a): गंगईकॉडचोलपुरम, चोल मंदिर नहीं बल्कि यह राजेन्द्र चोल प्रथम की नवीन राजधानी थी। राजेन्द्र चोल प्रथम ने बंगाल और बिहार के पाल राजा महिपाल को हराने के बाद अपनी जीत की स्मृति में इस राजधानी का निर्माण किया। उल्लेखनीय है कि गंगईकोंडचोलपुरम के शिव मंदिर का निर्माण राजेन्द्र प्रथम द्वारा (1035 ई.) किया गया था।
348. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है?
(a) खजुराहो मंदिर – आंध्र प्रदेश
(b) तिजारा जैन मंदिर – राजस्थान
(c) वेंकटेश्वर मंदिर – ओडिशा
(d) लिंगराज मंदिर – मध्य प्रदेश
RRB NTPC 13.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b):
खजुराहो – मध्य प्रदेश
तिजारा मंदिर – राजस्थान
वेंकटेश्वर मंदिर – आंध्र प्रदेश
लिंगराज मंदिर – ओडिशा
349. उस स्मारक का नाम बताइए जो एक पुरातात्विक स्थल के सफल जीर्णोद्वार और संरक्षण का प्रमाण है।
(a) पालिका बाजार
(b) इंडिया गेट
(c) गेटवे ऑफ इंडिया
(d) साँची स्तूप
RRB NTPC 09.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): स्तूप एक गोल टीले जैसी संरचना है, जिसका प्रयोग पवित्र बौद्ध अवशेषों को रखने के लिए किया जाता है। 1818 में जब सांची की खोज की गयी तो इसके तीन तोरण द्वार तथा टीला सुरक्षित थे। इसके रख रखाव के लिए भोपाल की शासिका शाहजहाँ बेगम तथा उनके उत्तराधिकारियों ने अनुदान दिए। आज यह स्तूप भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के सफल जीर्णोद्धार और संरक्षण का प्रमाण है। साँची स्तूप का निर्माण अशोक ने तीसरी सदी ई.पू० में करवाया था। यूनेस्को द्वारा इसे वर्ष 1989 में विश्व धरोहर में शामिल किया गया।
350. स्तूप में निर्मित छज्जे (balcony) जैसी संरचना को क्या कहा जाता है ?
(a) छत्र
(b) हर्मिका
(c) यष्टि
(d) अंड
RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): स्तूप में अण्ड के ऊपर छज्जे जैसी संरचना को हर्मिका कहा जाता है।
स्तूप के केन्द्र में एक अर्धगोलाकार ईंट का बना ढाँचा होता है। जिसमें उस स्तूप के प्रमुख भगवान के अवशेष रखे जाते हैं। स्तूप के शिखर पर स्मारक को दिए गए ऊँचे सम्मान का प्रतीक रूपी एक छत है।
अण्ड : स्तूप का अर्धगोलाकार भाग होता है।
यष्टि: छत को सहारा देने के लिए बनायी जाती है।
351. निम्नलिखित में से किस मंदिर का निर्माण पल्लव वंश के शासकों द्वारा कराया गया था ?
(a) कांचीपुरम कैलाशनाथ मंदिर
(b) कोणार्क सूर्य मंदिर
(c) लिंगराज मंदिर
(d) दिलवाड़ा मंदिर
RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a): कांचीपुरम के कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण पल्लव वंश के शासक नरसिंहवर्मन द्वितीय ने अपनी पत्नी की प्रार्थना पर बनवाया था। कांचीपुरम पलार नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर में देवी पार्वती और शिव की नृत्य कला को दर्शाया गया है। द्रविड़ शैली में बना यह मंदिर स्थापत्य कला का उत्कृष्ठ नमूना है।
352. हिन्दू मंदिर के किस हिस्से में बड़ी संख्या में उपासकों के लिए जगह होती है ?
(a) गर्भगृह
(b) विमान
(c) शिखर
(d) मण्डप
RRB NTPC 01.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): मंदिरों के बाहर स्तम्भों पर टिके परिसर को मण्डप कहते है, जिसमें बड़ी संख्या में उपासकों के लिए जगह होती है।
353. वह कौन सी भारतीय चित्रकला शैली है जिसमें शुद्ध सोने और कीमती पत्थरों की सजावट है और इसमें हिंदू देवताओं, विशेष रूप से भगवान कृष्ण को दर्शाया गया है?
(a) मधुबनी
(b) भित्ति चित्र
(c) वार्ली
(d) तंजौर पेंटिंग
RRB NTPC 17.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): तंजौर चित्रकला दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के तंजावुर शहर का स्थानीय कला रूप है। चोल वंश की राजधानी तंजावुर में इस कला का पैटर्न फला-फूला था। इस कला का आधार धार्मिक एवं आध्यात्मिक है, जिसमें शुद्ध सोने और कीमती पत्थरों की सजावट है और इसमें हिन्दू देवताओं विशेष रूप से भगवान कृष्ण को दर्शाया जाता है।
354. अजंता की गुफाएं कहाँ स्थित है ?
(a) तमिलनाडु
(b) छत्तीसगढ़
(c) महाराष्ट्र
(d) दिल्ली
RRB NTPC 12.01.2021 (Shift-1) Stage Ist
Ans. (c): अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इन गुफाओं को 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। इन गुफाओं में बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रण एवं शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं।
355. सांची स्तूप किस शहर के पास स्थित है।
(a) भोपाल
(b) ग्वालियर
(c) आगरा
(d) झांसी
RRB NTPC 11.01.2021 (Shift-1) Stage Ist
Ans. (a): सांची मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में स्थित एक छोटा सा गाँव हैं, यह भोपाल से मात्र 46 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित हैं। मौर्य सम्राट अशोक महान ने तीसरी शताब्दी, ई. पू० में सांची के महान स्तूप का निर्माण करवाया था। सांची स्तूप को वर्ष 1989 में यूनेस्कों की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
356. विख्यात् सांची स्तूप किसने बनवाया (commissioned by) था ?
(a) बिंदुसार
(b) अशोक
(c) चंद्रगुप्त मौर्य
(d) कनिष्क
RRB NTPC 18.04.2016 (Shift-1) Stage P
Ans : (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
357. तंजावुर का कौन सा मंदिर चोल वास्तुकला का उदाहरण है, जिसका निर्माण सम्राट राजराज ने करवाया था ?
(a) भगवान मुरुगन मंदिर
(b) नागनाथस्वामी मंदिर
(c) तिरुमानंजेरी मंदिर
(d) बृहदीश्वर मंदिर
RRB NTPC 05.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): बृहदीश्वर मंदिर तंजावुर का बृहदीश्वर मंदिर चोल शासक राजराज प्रथम द्वारा 1010 ई. में बनवाया गया था। यह द्रविड़ शैली के स्थापत्य का आदर्श उदाहरण है। यह भगवान शिव को समर्पित है इसे राजराजेश्वर मंदिर भी कहा जाता है।
भगवान मुरुगन मंदिर – भगवान मुरुगन का मंदिर तमिलनाडु में स्थापित हैं।
नागनाथ स्वामी मंदिर – यह तमिलनाडु के तिरुनागेश्वरम नामक स्थान पर स्थित है।
358. सबरीमाला मंदिर कहाँ पर स्थित है?
(a) केरल
(b) उड़ीसा
(c) महाराष्ट्र
(d) आंध्र प्रदेश
RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a) : सबरीमाला मंदिर भारत के केरल राज्य के पतनमतिट्टा जिले में स्थित है। यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है। इस मंदिर में 10 से 50 वर्ष तक की महिलाओं का प्रवेश निषेध है। ध्यातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2018 में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।
359. चित्रकला की पट्टचित्र शैली निम्नलिखित में से किस राज्य की सबसे पुरानी और लोकप्रिय कला है?
(a) ओडिशा
(b) राजस्थान
(c) बिहार
(d) आंध्र प्रदेश
RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a): चित्रकला की पट्टचित्र शैली ओडिशा के सबसे पुराने एवं लोकप्रिय रूपों में से एक है। पट्टचित्र का नाम संस्कृत शब्दों ‘पट्ट’ (कैनवास/कपड़ा) और ‘चित्र’ (चित्रण करना) से लिया गया है। पट्टचित्र कैनवास पर की जाने वाली ऐसी चित्रकला है जिसमें समृद्ध रंगों का प्रयोग, रचनात्मक रूपांकन और डिजाइनों तथा सरल विषयों का चित्रण किया जाता है। इस चित्रकारी में जगन्नाथ मंदिर का चित्रण, कृष्ण लीला का चित्रण तथा भगवान विष्णु के दस अवतारों का चित्रण प्रमुख है। ध्यातव्य है कि पट्टचित्र शैली को भौगोलिक संकेतक प्राप्त है।
360. कामाख्या मंदिर किस राज्य में स्थित है?
(a) मणिपुर
(b) सिक्किम
(c) असम
(d) मेघालय
RRB NTPC 10.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c): कामाख्या मंदिर असम की राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से 8 किमी. दूर कामाख्या में है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है जो नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है। प्राचीन काल से सतयुगीन तीर्थ कामाख्या वर्तमान में तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है। प्रत्येक वर्ष कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले का आयोजन किया जाता है।
361. मुंबई के निकट एलीफैंटा की गुफाओं में स्थित मंदिर किस को समर्पित है ?
(a) देवी काली
(b) भगवान विष्णु
(c) भगवान कृष्ण
(d) भगवान शिव
RRB NTPC 09.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d) : मुम्बई के निकट एलीफैंटा की गुफा में बने मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। रॉक कट एलिफेंट गुफाओं का निर्माण 5वीं से 6वीं शताब्दी ईस्वीं के मध्य में हुआ था। एलीफैंटा की गुफाएं 7 गुफाओं का सम्मिश्रण है, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण है। महेश मूर्ति गुफा। 1987 ई. में यूनेस्को द्वारा एलीफेंटा गुफाओं को विश्व धरोहर घोषित किया गया है।
362. एलिफेंटा की गुफाएं कहाँ स्थित हैं?
(a) बेंगलूरू
(b) कोणार्क
(c) मुम्बई
(d) जयपुर
RRB JE – 25/05/2019 (Shift-II)
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
363. एहोल शिलालेख निम्नलिखित में से किन शासकों से जुड़े हुए हैं ?
(a) विक्रमादित्य
(b) अकबर
(c) अशोक
(d) पुलकेशिन द्वितीय
RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-1)
Ans : (d) ऐहोल अभिलेख पुलकेशिन द्वितीय से सम्बन्धित है। इस अभिलेख के रचनाकार जैन कवि रविकीर्ति है तथा इसमें पुलकेशिन द्वितीय तथा हर्षवर्धन के बीच हुए युद्ध का वर्णन है। पुलकेशिन द्वितीय वातापी के चालुक्य वंश का पराक्रमी व प्रसिद्ध शासक था जिसका शासनकाल 609-642 ई. तक था। पुलकेशिन ने गृहयुद्ध में चाचा मंगलेश पर विजय प्राप्त कर राज्याधिकार प्राप्त किया। उसने श्री पृथ्वीवल्लभ की उपाधि से स्वयं को विभूषित किया।
364. अजन्ता गुफा की चित्रकला भारत में किस के स्वर्ण युग का प्रमाण है ?
(a) बौद्ध धर्म
(b) शैव धर्म
(c) जैन धर्म
(d) वैष्णव धर्म
RRB NTPC 17.01.2017 (Shift-I) Stage I
Ans: (a) महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लगभग 107 किमी. दूरी पर स्थित अजन्ता की गुफाएँ भारत में बौद्ध चित्रकला के स्वर्ण युग का प्रमाण है। गुफाओं की दीवारों (भित्ति) तथा छतों पर बनाए गए चित्रों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण चित्र जातक कथाओं से जुड़ा हुआ है। रंगों की रचनात्मकता, विचारों की स्वतंत्रता एवं गुफा चित्रकारी का अद्वितीय नमूना होने के कारण यूनेस्को द्वारा इसे 1983 ई. में वैश्विक धरोहर में सम्मिलित किया गया है।
365. अजंता गुफाओं की चित्रकारी क्या दर्शाती है ?
(a) महाभारत की कथाएं
(b) जातक कथाएं
(c) रामायण की कथाएं
(d) वेदों की कहानियां
RRB NTPC 04.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b): अजन्ता की गुफाओं का विकास 200 ई.पू. से 650 ईस्वी. के मध्य हुआ था। वाकाटक शासकों के संरक्षण में अजन्ता की गुफाएं बौद्ध भिक्षुओं द्वारा उत्कीर्ण की गई थी। अजन्ता की गुफाओं की जानकारी चीनी बौद्ध यात्रियों फाहियान (चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान) और हेनसांग (सम्राट हर्षवर्धन के शासन काल के दौरान) के यात्रा वृत्तांतो में पाई जाती है। इन गुफाओं में आकृतियों को फ्रेस्को पेंटिंग का उपयोग करके दर्शाया गया था। इन चित्रों में सामान्यतः बुद्ध और जातक कहानियों को प्रदर्शित किया गया है।
366. अजंता के चित्र क्या चित्रित करते हैं ?
(a) महाभारत
(b) रासलीला
(c) जातक कथाएँ
(d) राष्ट्रकूट कहानियाँ
RRB Group-D 24-09-2018 (Shift-III)
Ans. (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
367. अजंता और एलोरा की गुफाएं किस धर्म की सबसे पहली वास्तुकला, गुफा चित्रकला एवं मूर्तिकला के उत्तम उदाहरणों में से हैं।
(a) बुद्ध
(b) हिन्दू
(c) जैन
(d) राजपूत
RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-1)
Ans. (a) महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएं बौद्ध धर्म की सबसे पहली वास्तुकला, गुफा चित्रकला एवं मूर्तिकला के उत्तम उदाहरणों में से है।
368. अजंता एवं एलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं ?
(a) मध्य प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) मणिपुर
(d) उत्तर प्रदेश
RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-II) Stage P
Ans : (b) अजंता एवं एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के समीप स्थित है। ये गुफाएँ बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गयी है। 30 गुफाएँ अजंता में तथा 34 गुफाएँ एलोरा में है। अजंता की गुफाएँ सह्याद्रि पहाड़ियों पर स्थित घोड़े की नाल के आकार में निर्मित है। इन गुफाओं में 200 ईसा पूर्व से 650 ई. तक के बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रण किया गया है। एलोरा की गुफाएँ बेसाल्टिक चट्टानों को काटकर बनाए गये हैं। इन गुफाओं में हिन्दू जैन और बौद्ध तीनों धर्मों की आस्था का प्रभाव देखने को मिलता है।
369. अजन्ता गुफाएँ जो करीब 30 रॉक-आउट बौद्धिक गुफा है, जो “भारतीय कला के बेहतरीन जीवित उदाहरण है, विशेष रूप से पेन्टिंग में” कहाँ स्थित है ?
(a) अमरावती, महाराष्ट्र
(b) औरंगाबाद, महाराष्ट्र
(c) पुणे, महाराष्ट्र
(d) रत्नागिरि, महाराष्ट्र
RRB NTPC Stage 1″ 29.04.2016 (Shift-III)
Ans. (b): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
370. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अजंता की गुफाएं जिनमें लगभग 30 चट्टानों को काट कर बौद्ध गुफाएं बनाई गई थी, वह कितनी प्राचीन थी ?
(a) 8वीं सदी ई.पू.
(b) 2वीं सदी ई.पू.
(c) 6वीं सदी ई.पू.
(d) 7वीं सदी ई.पू.
RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-III) Stage It
Ans : (b) महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता की गुफाएँ लगभग 30 चट्टानों को काटकर बनाई गई है। ये बौद्ध गुफाएँ दूसरी सदी ई.पू. की है। एलोरा की गुफा भारत में औरंगाबाद महाराष्ट्र से 30km की दूरी पर स्थित हैं। इन्हें राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था।
371. एलोरा के मंदिरों का निर्माण ने करवाया था।
(a) चेर शासकों
(b) पांड्यों
(c) चोल शासकों
(d) राष्ट्रकूटों
RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-1)
Ans. (d): एलोरा के मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों ने करवाया था। एलोरा (महाराष्ट्र) में 34 शैलकृत गुफाएं हैं। गुफा संख्या 16 में शिव मंदिर स्थापित है, जिसे कैलाश मंदिर के नाम से जाना जाता है। द्रविड़ शैली के कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम ने करवाया था।
372. बृहदेश्वर मन्दिर…… में है:
(a) बैंगलोर
(b) तंजावुर
(c) चेन्नई
(d) कोचिन
RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-III)
Ans. (b) बृहदेश्वर अथवा राजराजेश्वर मंदिर तमिलनाडु के तंजौर (तंजावुर) में स्थित एक शैव (हिन्दू) मंदिर है, जो 11 वीं सदी के आरम्भ में बनाया गया था। इसे तमिल भाषा में बृहदीश्वर के नाम से जाना जाता है। यह ग्रेनाइट का बना हुआ है। यह मंदिर चोल वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसका निर्माण चोल शासक राजराज प्रथम के शासनकाल के दौरान किया गया था। यह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है।
373. बृहदेश्वर मंदिर किस राजा के द्वारा बनाया गया था।
(a) राजेंद्र चोल
(b) श्री विजय
(c) पृथ्वीराज चौहान
(d) राजा राज चोल प्रथम
Ans. (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-II)
374. बृहदेश्वर मंदिर (Brihadeeshwar Temple) शिव को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है, जो भारतीय राज्य तमिलनाडु के तंजौर जिले में स्थित है। यह किस के सिंहासन की शोभा बढ़ाने के लिए बनाया गया था
(a) चोल साम्राज्य
(b) मौर्य साम्म्राज्य
(c) गुप्त साम्राज्य
(d) मुगल साम्राज्य
Ans : (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
375. प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर………… में स्थित है।
(a) तेलंगाना
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) कर्नाटक
RRB NTPC 18.01.2017 (Shift-I) Stage IInd
Ans : (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
376. बृहदेश्वर मंदिर किस प्रकार की समाग्री से बनाया गया था ?
(a) साबुन
(b) ग्रेनाइट
(c) बलुआ पत्थर
(d) संगमरमर
RRB NTPC 31.03.2016 (Shift-III) Stage I”
Ans : (b) बृहदेश्वर मंदिर तमिलनाडु के तंजौर जिले में स्थित एक हिंदू मंदिर है, जो पूरी तरह ग्रेनाइट से निर्मित है।
377. पुरी के जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किसने किया ?
(a) अनंतवर्मन चोडगंग
(b) नरसिंहवर्मन
(c) आदित्यवर्मन
(d) परमेश्वरर्मन
RRB J.E. (14.12.2014, Green paper)
Ans. (a): पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर एक हिन्दू मंदिर है, जो भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। यह भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगनाथ शब्द का अर्थ जगत का स्वामी होता है। इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। इस मंदिर का निर्माण कलिंग राजा अनन्तवर्मन चोडगंग देव ने करवाया था।
378. प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर कहाँ स्थित है ?
(a) तमिलनाडु
(b) उत्तर प्रदेश
(c) गुजरात
(d) राजस्थान
RRB NTPC Stage It 22.04.2016 (Shift-I)
Ans: (c) सोमनाथ मंदिर गुजरात (सौराष्ट्र) के काठियावाड़ क्षेत्र में स्थित है। इसे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भी कहते हैं। इसी क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने ‘यदु वंश’ का संहार करने के बाद अपनी नर लीला समाप्त की थी। 1024 ई. में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर के हीरे-जवाहरात लूट कर अपने देश गजनी चला गया। इसके बाद राजा भीमदेव, सिद्धराज जयसिंह तथा विजयधर कुमारपाल ने मंदिर की प्रतिष्ठा व पवित्रीकरण में सहयोग प्रदान किया।
379. सोमनाथ मंदिर भारत में के पश्चिमी तट पर स्थित है।
(a) गोवा
(b) गुजरात
(c) केरल
(d) महाराष्ट्र
Ans. (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
380. निम्नलिखित में से विमल शाह द्वारा निर्मित संगमरमर का मंदिर कौन सा है ?
(a) दिलवाड़ा मंदिर
(b) वृहदेश्वरर मंदिर
(c) ओंकारेश्वर मंदिर
(d) रानकपुर आदिनाथ मंदिर
RRB NTPC 16.04.2016 (Shift-III) Stage I”
Ans : (a) माउंट आबू स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिरों का निर्माण 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच चालुक्य वंश के शासनकाल में हुआ था। इन मंदिरों की दीवारें, खम्भों व द्वारों का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है जिस पर अभूतपूर्व एवं अतुलनीय नक्काशी की गयी है। यह मंदिर परिसर पाँच मंदिरों का समूह है, जिसमें श्री आदिनाथ मंदिर या विमल वसाही मंदिर का निर्माण गुजरात के सोलंकी (चालुक्य) शासक के मंत्री विमल शाह द्वारा 1031 ई. में करवाया गया है। यह मंदिर यहाँ का सबसे प्राचीन मंदिर है। इसमें जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ जी को मूलनायक के रूप से स्थापित किया गया है। अन्य चार मंदिरों में ‘श्री नेमिनाथ मंदिर या लूना वसाही मंदिर’ का निर्माण तेजपाल तथा वास्तुपाल द्वारा, श्री पार्श्वनाथ मंदिर का निर्माण मांडलिक द्वारा तथा श्री महावीर स्वामी मंदिर का निर्माण 1582 ई. में किया गया। जिसमें नक्काशी चित्रकार सिरोही द्वारा किया गया था तथा श्री ऋषभदेव मंदिर का निर्माण भीम शाह द्वारा किया गया था।
381. माउंट आबू का दिलवाड़ा मंदिर (Dilwara Temple) निम्नलिखित में से किस देवी-देवता को समर्पित है ?
(a) जगन्नाथ
(b) आदिनाथ
(c) बद्रीनाथ
(d) केदारनाथ
ans – (b)
382. दिलवाड़ा मंदिर…….. … में स्थित है।
(a) माउंट आबू
(b) खजुराहो
(c) भुवनेश्वर
(d) औरंगाबाद
RRB NTPC 01.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
383. मध्य प्रदेश (MP) में स्थित वैश्विक विरासत स्थल भीमबेटका …… प्रसिद्ध है-
(a) वनों के लिए
(b) पर्वत श्रृंखलाओं के लिए
(c) पाषाण आश्रय (रॉक शेल्टर) के लिए
(d) झरनों के लिए
RRB NTPC 29.03.2016 (Shift-III) Stage 1″
Ans: (c) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित वैश्विक विरासत स्थल भीमबेटका पाषाण आश्रय (रॉक शेल्टर) के लिए प्रसिद्ध है। भीमबेटका के चित्रों को पुरापाषाण काल से मध्य पाषाण काल के समय का माना जाता है। जुलाई, 2003 में यूनेस्को (UNESCO) ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।
384. भीमबेटका की गुफाएं कितने साल पुरानी मानी जाती है ?
(a) 1000 साल
(b) 5000 साल
(c) 30,000 साल
(d) 300 साल
RRB NTPC 29.03.2016 (Shift-II) Stage I
Ans : (c) भीमबेटका की गुफाएँ भोपाल (म.प्र.) से 46 किमी. दक्षिण में स्थित है जिसकी खोज प्रसिद्ध पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. वी.एस. वाकणकर ने 1958 ई. में की थी। भीमबेटका की गुफाएँ लगभग 30000 वर्ष पुरानी है जबकि इस पर उकेरे गये चित्र लगभग 12000 वर्ष पुराने हैं।
385. भीमबेटका गुफाएँ कहाँ स्थित हैं ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) आंध्र प्रदेश
(d) हिमाचल प्रदेश
RRB NTPC Stage It 22.04.2016 (Shift-II)
Ans: (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
386. हनमकोंडा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक हिन्दू मंदिर, हजार स्तंभ मंदिर (थाउजेंड पिलर टेम्पल) का निर्माण……….. द्वारा कराया गया था।
(a) रूद्र देव
(b) कृष्णदेव राय
(c) जहांगीर
(d) औरंगजेब
RRB NTPC Stage 1″ 28.04.2016 (Shift-II)
Ans: (a) हजार स्तम्भ मन्दिर एक हिन्दू मन्दिर है। यह तेलंगाना के हनमकोंडा में स्थित है। इस मन्दिर में भगवान विष्णु, शिव तथा सूर्य की मूर्तिया है। इस मंदिर का निर्माण काकतीय राजवंश के शासक प्रताप रूद्रदेव ने 1163 ई. में करवाया था।
387. दिल्ली के अशोक स्तंभ ने वैज्ञानिको को अचंभित कर रखा है क्योंकि यह मौसम की सभी अतिनिश्चतता को झेलता है और उसमें न तो जंग लगती है और ना ही संक्षारित होता है। वह धातु से बनाया हुआ है?
(a) लोहा
(b) कांसा
(c) टेराकोटा
(d) एकल चट्टान पत्थर
RRB NTPC Stage It 22.04.2016 (Shift-II)
Ans: (a) दिल्ली के अशोक स्तंभ का निर्माण अशोक ने 300 ई. पूर्व में करवाया था। यह धातुकर्म का सर्वोत्तम नमूना है, इसको बनाते समय पिघले हुए कच्चे लोहे में फास्फोरस तत्व मिलाया गया था। इससे आयरन के अणु बंध नहीं बना पाते, जिसकी वजह से जंग लगने की गति हजारों गुना धीमी हो जाती है।
RRB NTPC 21.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
388. मीनाक्षी मंदिर कहाँ पर स्थित है?
(a) तमिलनाडु
(b) राजस्थान
(c) महाराष्ट्र
(d) पंजाब
RRB NTPC Stage Pt 19.01.2017 (Shift-III)
Ans: (a) मीनाक्षी मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरई नगर में स्थित एक ऐतिहासिक मन्दिर है। यह हिन्दू देवता शिव (सुन्दरेश्वर या सुन्दर ईश्वर के रूप में) एवं उनकी भार्या देवी पार्वती (मीनाक्षी) दोनों को समर्पित है।
389. महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) या महान जागृति मंदिर एक बौद्ध मंदिर है जो …….. में स्थित है-
(a) तमिलनाडु
(b) बिहार
(c) महाराष्ट्र
(d) आन्ध्र प्रदेश
RRB NTPC 10.04.2016 (Shift-III) Stage I
Ans: (b) महाबोधि मंदिर, बोध गया स्थित प्रसिद्ध बौद्ध विहार है जो बिहार राज्य में स्थित है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। यह विहार उसी स्थान पर है जहाँ गौतम बुद्ध ने ईसा पूर्व 6 वीं शताब्दी में ज्ञान प्राप्त किया था।
390. महाबोधि मन्दिर संकुल, भगवान बुद्ध से संबंधित चार पवित्र स्थलों में से एक स्थित है-
(a) बिहार
(b) तमिलनाडु
(c) कर्नाटक
(d) दिल्ली
RRB NTPC 17.01.2017 (Shift-I) Stage I
Ans: (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
391. उस स्मारक का नाम बताइए जिसमें नौ हिन्दू मंदिरों की प्रभावशाली श्रृंखला के साथ-साथ एक उत्कृष्ट कृति के साथ एक जैन पवित्र स्थान, विरूपाक्ष का मंदिर भी शामिल है और बागलकोट, कर्नाटक में स्थित है?
(a) महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह
(b) हम्पी में स्मारकों का समूह
(c) पट्टडकल में स्मारकों का समूह
(d) खजुराहो में स्मारकों का समूह
Ans: (c) पट्टडकल स्मारक परिसर भारत के कर्नाटक राज्य में ने पट्टडकल नामक कस्बे में स्थित है। यहाँ चालुक्य वंश के राजाओं सातवीं और आठवीं शताब्दी में कई मंदिर बनाए थे, आज यहाँ हिन्दू धर्म से संबंधित नौ मंदिर एवं एक जैन धर्मशाला स्थित है। इसे 1987 ई. में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।
392. निम्नलिखित में से किस राजा ने गंगैकोंडा चोलापुरम मंदिर का निर्माण किया था ?
(a) राजेन्द्र चोला I
(b) कुलोतुंग चोला III
(c) राज राज चोला III
(d) विक्रम चोला
RRB NTPC 18.04.2016 (Shift-III) Stage It
Ans : (a) गंगैकोण्डाचोलापुरम् मंदिर का निर्माण राजेन्द्र चोल-I ने 1035 ई. में करवाया था।
393. निम्नलिखित में से कौन सी गुफाओं की खुदाई राजा खारवेल द्वारा की गई थी?
(a) अजंता की गुफाएँ
(b) एलोरा की गुफाएँ
(c) कान्हेरी गुफाएँ
(d) खंडगिरि गुफाएँ
RRB NTPC 18.04.2016 (Shift-III) Stage I
Ans : (d) कलिंग नरेश खारवेल ने खंडगिरि की गुफाओं की खुदवाई करवाई थी। ये गुफाएँ ओडिशा क्षेत्र में जैन एवं बौद्ध धर्म के प्रभावों को दर्शाती है। खंडगिरि की गुफाओं की संख्या 15 तथा इनकी ऊंचाई 118 फुट है।
394. निम्नलिखित में से किस साम्राज्य के दौरान चेन्नाकेसवा मंदिर का निर्माण किया गया था?
(a) होयसल
(b) यादव
(c) चोला
(d) पाल
RRB NTPC 18.04.2016 (Shift-II) Stage It
Ans : (a) होयसल (Hoysal) साम्राज्य के दौरान कर्नाटक के बेलूर में चेन्नाकेसवा (Chennakesava) मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में होयसल राजा विष्णुवर्धन द्वारा करवाया गया था। केशव मंदिर की दीवारों पर देवताओं की छवियों, देवी, संगीतकारों, शेर, बंदर, हाथी, नृत्य करती लड़कियों से नक्काशी की गयी है।
395. तमिलनाडु स्थित महाबलीपुरम् में इमारतों का समूह निर्मित किया गया?
(a) चोलों द्वारा
(b) पांडयो द्वारा
(c) चालुक्यों द्वारा
(d) पल्लवों द्वारा
RRB NTPC 18.01.2017 (Shift-III) Stage IInd
Ans : (d) तमिलनाडु स्थित महाबलीपुरम् में इमारतों के समूह का निर्माण पल्लवों द्वारा किया गया था। यह प्राचीन शहर अपने भव्य मंदिरों, स्थापत्य और सागर तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सातवीं शताब्दी में यह शहर पल्लवों की राजधानी थी, जो द्रविड़ वास्तुकला की दृष्टि से अग्रणी स्थान रखता है।
396. शोर मंदिर कहाँ पर स्थित है?
(a) महाबलीपुरम
(b) तिरूवनंतपुरम
(c) द्वारका
(d) विशाखापत्तनम
RRB NTPC 04.04.2016 (Shift-I) Stage I
Ans : (a) शोर मन्दिर महाबलीपुरम में स्थित है। शोर मन्दिर दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है, जिसका निर्माण नरसिंह वर्मन द्वितीय ने करवाया था। यह द्रविड़ शैली का बेहतरीन नमूना है। शोर मन्दिर के भीतर तीन मन्दिर हैं जिसमें बीच में भगवान विष्णु का मन्दिर है तथा इसके दोनों तरफ शिव मन्दिर है।
RRB NTPC 11.04.2016 (Shift-III) Stage I”
397. कांचीपुरम में कैलाशनाथम मन्दिर का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?
(a) पांडया
(b) चोल
(c) पल्लव
(d) चेर
RRB NTPC 18.01.2017 (Shift-II) Stage IInd
Ans: (c) कांचीपुरम (तमिलनाडु) के कैलाशनाथम मंदिर (राजसिद्धेश्वर मंदिर) का निर्माण पल्लव वंश के शासक नरसिंह वर्मन-11 (680-720 ई.) ने कराया था। इसी मंदिर से द्रविड़ स्थापत्य कला की शुरुआत हुई।
398. ‘तांत्रिक योगिनी’ (Tantric Yogini) पंथ का मूल स्थान …… माना जाता है-
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) ओडिशा
(d) राजस्थान
RRB NTPC 30.03.2016 (Shift-I) Stage I
Ans: (c) तांत्रिक योगिनी पंथ का मूल स्थान ओडिशा को माना जाता है। आज भारत में केवल चार चौसठ योगिनी मंदिर ही हैं और अन्य नष्ट हो चुके हैं। इन चार में से दो मध्य प्रदेश (खजुराहो एवं भेड़ाघाट) एवं दो ओडिशा (हीरापुर एवं रानीपुर झारियाल) में है।
399. गांधार कला एक बौद्ध दृश्य कला शैली, जिसका विकास प्रथम शताब्दी ई. पू. तथा 4 वीं शताब्दी ई.पू. में व्यापक तौर पर…….. के साम्राज्य में समृद्ध हुआ।
(a) कुषाण
(b) गुप्त
(c) पल्लव
(d) मौर्य
RRB NTPC 17.01.2017 (Shift-I) Stage I
Ans: (a) गांधार कला को ग्रीको-बौद्धिष्ट कला भी कहते हैं क्योंकि इसमें भारतीय विषयों को यूनानी ढंग से व्यक्त किया गया था। सामान्यतः गांधार कला का विकास पहली शताब्दी से चौथी शताब्दी के मध्य कुषाण वंशीय शासकों के काल में हुआ।
400. श्रवणबेलगोला कहां पर स्थित है ?
(a) ओडिशा
(b) केरल
(c) तमिलनाडु
(d) कर्नाटक
RRB NTPC 30.03.2016 (Shift-II) Stage I
Ans: (d) श्रवणबेलगोला कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर में स्थित है। यहाँ का मुख्य आकर्षण गोमतेश्वर/बाहुबली स्तम्भ है। बाहुबली मोक्ष प्राप्त करने वाले प्रथम तीर्थंकर थे। प्राचीनकाल में यह स्थान जैन धर्म एवं संस्कृति का महान केन्द्र था। जैन अनुश्रुति के अनुसार मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त ने अपने राज्य का परित्याग कर अंतिम दिन मैसूर के श्रवणबेलगोला में व्यतीत किये।
401. वह ऐतिहासिक जगह चुने जो ग्वालियर, मध्य प्रदेश में नहीं है?
(a) जयविलास महल
(b) रानी लक्ष्मीबाई की समाधि
(c) गोलकोंडा किला
(d) तेली का मंदिर
RRB NTPC Stage It 30.04.2016 (Shift-II)
Ans: (c) गोलकोंडा का किला हैदराबाद नगर (तेलंगाना) से 11 किमी. की दूरी पर पश्चिम में स्थित है। जयविलास महल ग्वालियर में स्थित सिन्धिया राज परिवार का वर्तमान निवास स्थल और एक संग्रहालय है। रानी लक्ष्मीबाई की समाधि ग्वालियर के फूल बाग में स्थित है तथा तेली का मंदिर ग्वालियर किले में स्थित है।
402. …… 12वीं शताब्दी में काकतीय राजाओं द्वारा बनवाया गया था जिसे 14वीं शताब्दी में कुतुब शाही राजवंश द्वारा पुनर्निर्मित किया गया?
(a) गोलकुंडा किला
(b) आगरा किला
(c) कोच्चि किला
(d) मांडू किला
Ans: (a) गोलकुण्डा किला 12 वीं शताब्दी में काकतीय राजाओं द्वारा बनवाया गया था जिसे 14वीं शताब्दी में कुतुब शाही राजवंश द्वारा पुनर्निर्मित किया गया।
15. राजपूत राजवंश (Rajput Dynasty)
403. खुजराहो के मंदिरों का निर्माण किस राजवंश के शासनकाल में हुआ था ?
(a) गुप्त राजवंश
(b) गजनी राजवंश
(c) लोधी राजवंश
(d) चंदेल राजवंश
Ans. (d): खजुराहो के मंदिरों का निर्माण 10वीं से 12वीं शताब्दी के मध्य चन्देल शासकों ने करवाया था। खजुराहों के मन्दिर सभी प्रमुख भारतीय मूल के धमों-वैष्णव, शैव, शाक्त और जैन से सम्बन्ध रखते हैं। खजुराहो के मन्दिर कामक्रीडा कला के लिए दुनिया भर में विख्यात हैं। खजुराहो नगर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है।
404. दिल्ली स्थित जंतर-मंतर का निर्माण महाराजा ……करवाया था।
(a) जयपुर के जयसिंह प्रथम
(b) जयपुर के जयसिंह द्वितीय
(c) राम सिंह प्रथम
(d) बिशन सिंह
RRB NTPC 06.04.2016 (Shift-II) Stage 1″
Ans : (b) दिल्ली स्थित जंतर-मंतर का निर्माण 1724 ई. में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था। यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति का प्रमाण है। इस वेधशाला में विभिन्न प्रकार के उपकरण ग्रहों की गति नापने के लिए लगाए गये हैं। यहाँ का सबसे बड़ा यंत्र ‘सम्राट यंत्र’ है। सूर्य की सहायता से सम्म्राट यंत्र वक्त और ग्रहों की स्थिति की जानकारी देता है। इसी प्रकार की वेधशालाओं का निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने जयपुर, उज्जैन, मथुरा तथा वाराणसी में करवाया था।
405. महाराजा सवाई जयसिंह (Maharaja Sawai Jai Singh) द्वारा निर्मित जंतर-मंतर (Jantar Mantar) क्या है?
(a) भूदृश्य (लैंडस्केप)
(b) संग्रहालय
(c) किला
(d) खगोलीय वेधशाला (एस्ट्रोनॉमिकल ओब्सर्वेटरी)
RRB NTPC Stage 1″ 30.04.2016 (Shift-III)
Ans : (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
406. कितने शहरों में महाराजा जयसिंह II ने जंतर मंतर का निर्माण करवाया ?
(a) पाँच
(b) तीन
(c) एक
(d) दो
RRB NTPC 18.01.2017 (Shift-II) Stage II”d
Ans: (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
407. टॉवर ऑफ विक्ट्री, विजयस्तम्भ ……. में स्थित है।
(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) ओडिशा
(d) बिहार
RRB NTPC Stage 1″ 26.04.2016 (Shift-1)
Ans: (b) टॉवर ऑफ विक्ट्री (विजय स्तम्भ), राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में स्थित एक स्तम्भ है, जिसे मेवाड़ नरेश राणा कुम्भा ने महमूद खिलजी के नेतृत्व वाली मालवा और गुजरात की सेनाओं पर विजय के स्मारक के रूप में सन् 1440 और 1448 के मध्य बनवाया था। यह राजस्थान पुलिस और राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रतीक है।
408. चित्तौड़गढ़, किस वंश की राजधानी थी?
(a) चौहान
(b) सिसोदिया
(c) हाड़ा
(d) राठौड़
RRB NTPC 16.04.2016 (Shift-III) Stage I
Ans : (b) चित्तौड़गढ़ सिसोदिया वंश के शासक की राजधानी थी। हम्मीर देव ने सिसोदिया वंश की स्थापना की थी।
409. इनमें से कौन गुलाम वंश (Slave Dynasty) से संबंधित नहीं था?
(a) इल्तुतमिश
(b) कैकुबाद
(c) हम्मीर
(d) बलबन
RRB JE-24/05/2019 (Shift-II)
Ans: (c) ‘हम्मीर’ गुलाम वंश से संबंधित नहीं था, हम्मीर देव चौहान पृथ्वीराज चौहान के वंशज थे। उन्होंने रणथंभौर पर 1282-1301 ई. तक राज्य किया। हम्मीर देव का कालजयी शासन चौहान काल का अमर वीरगाथा इतिहास माना जाता है। हम्मीर देव चौहान को चौहान काल का ‘कर्ण’ भी कहा जाता है।
410. साहित्य के प्रख्यात समर्थक राजा भोज, किस वंश से जुड़े थे ?
(a) चालुक्य
(b) चोल
(c) परमार
(d) पाल
RRB NTPC 18.04.2016 (Shift-I) Stage I™
Ans : (c) साहित्य के प्रख्यात समर्थक राजा भोज, परमार वंश से जुड़े थे। परमार वंशीय राजाओं ने मालवा की राजधानी धारानगरी में नवीं शताब्दी से लेकर चौदहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध तक राज किया था।
411. ‘प्रतिहार’ राजवंश का संस्थापक कौन था ?
(a) नरसिम्हा देव प्रथम
(b) रामचंद्र
(c) हरिश्चंद्र
(d) हर्षवर्धन
RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-I)
Ans. (c) प्रतिहार राजवंश अग्निकुल के राजपूतों में सर्वाधिक प्रसिद्ध राजवंश था। प्रतिहार वंश के संस्थापक राजा हरिश्चन्द्र थे, जो एक ब्रह्मक्षत्री थे। इनकी राजधानी कन्नौज थी। ग्वालियर अभिलेख के तहत इस वंश का वास्तविक संस्थापक नागभट्ट प्रथम (730-750 ई.) था।
412. निम्न में से किसने माउंट आबू के पास कायादारा गांव में गोरी राजवंश के मोहम्मद गोरी को हराया था ?
(a) भीमदेव सोलंकी प्रथम
(b) कुलोबुंगा चोला प्रथम
(c) भीमदेव सोलंकी द्वितीय
(d) कुलोधुंगा चोला द्वितीय
RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-III) Stage I™
Ans: (c) भीमदेव सोलंकी द्वितीय ने माउंट आबू के पास 1178 ई. में कायादारा गांव में गोरी राजवंश के मोहम्मद गोरी को हराया था।
16. प्राचीनकालीन विविध
(Ancient Period Miscellaneous)
413. विक्रम संवत कैलेंडर, ग्रेगोरियन कैलेंडर से कितने वर्ष आगे है।
(a) 46.7
(b) 66.7
(c) 56.7
(d) 76.7
RRB NTPC 21.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c): विक्रम संवत का आरम्भ 57 या 58 ईसा पूर्व माना जाता है। इसकी शुरुआत राजा विक्रमादित्य ने किया था। ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईसाई कैलेण्डर/जूलियन कैलेण्डर) ईसाई धर्म गुरु ईसा मसीह के जन्म वर्ष पर आधारित है। इसे 1582 ई. में पोप ग्रेगरी 13वें द्वारा शुरु किया गया था। विक्रम संवत, ग्रेगोरियन कैलेण्डर से 56.7 वर्ष आगे है। ग्रेगोरियन कैलेण्डर विश्व में सर्वाधिक प्रचलित कैलेण्डर हैं। इसके अनुसार जनवरी वर्ष का प्रथम महीना है।
414. कागज़ का आविष्कार किसने किया ?
(a) महावीराचार्य
(b) बौधायन
(c) कै लुन
(d) वराहमिहिर
RRB NTPC 19.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : ऐसा माना जाता है कि चीन के कै लुन (cai Lun) ने 202 ई. पू. में कागज का आविष्कार किया था। इन्होंने इसके लिए बाँस व रेशम के टुकड़ों का उपयोग किया था।
415. भारत के किस राज्य को प्राचीन समय में कामरूप के नाम से जाना जाता था ?
(a) असम
(b) बिहार
(c) उड़ीसा
(d) पश्चिम बंगाल
Ans. (a): भारत के असम राज्य को प्राचीन समय में कामरूप के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में कामरूप असम राज्य के पश्चिमी भाग में भौगोलिक क्षेत्र के रूप में सीमित है जो मानस नदी और बोड़नदी नदी के बीच में स्थित है।
416. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय दर्शन के छः स्कूलों में से एक है ?
(a) पद्म
(b) आस्तिक
(c) श्रुती
(d) योग
RRB NTPC 25.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): भारतीय दर्शन में छः स्कूल हैं वैशेषिक, न्याय, सांख्य, योग, पूर्व मीमांसा तथा वेदांत। ‘योग’ भारतीय दर्शन के 6 स्कूलों का हिस्सा हैं। योग शब्द का उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद में किया गया है और कई उपनिषदों में भी इसका उल्लेख किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, को मनाया जाता है। योग दिवस, 2021 का विषय ‘योग फॉर वेलनेस’ था। पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया गया था।
417. प्राचीन समय में, किसी व्यक्ति को वस्तु के साथ तौला जाता था और उसी भार मात्रा के सामान उस वस्तु को दान कर दिया जाता था। इस प्रथा को क्या बुलाया जाता था ?
(a) तिमिथि
(b) पुलीकली
(c) तुलाभार
(d) जल्लीकट्टू
RRB NTPC 10.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c): प्राचीन समय में किसी व्यक्ति को वस्तु के साथ तौला जाता था और उसी भार के समान उस वस्तु को दान कर दिया जाता था। इस प्रथा को तुलाभार बुलाया जाता था।
418. महाभारत के अनुसार भीम और हिडिम्बा का पोता कौन था ?
(a) बर्बरीक
(b) इरावन
(c) परीक्षित
(d) बभ्रुवाहन
Ans. (a) महाभारत के अनुसार भीम और हिडिम्बा का पोता बर्बरीक महान पाण्डव भीम के पुत्र घटोत्कच और बर्बरीक था। नागकन्या अहिलावती के पुत्र थे।
419. पुरातत्वविद् बी. बी. लाल ने मेरठ जिलें के हस्तिनापुर में कब खुदाई कराई थी?
(a) 1962-63
(b) 1951-52
(c) 1957-58
(d) 1949-50
RRB NTPC 17.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b) पुरातत्वविद् डा. बी.बी. लाल के नेतृत्व में 1951-52 में हस्तिनापुर में एक टीले का उत्खनन किया गया। जहाँ से कौच और क्रिस्टल से बने रंगीन बर्तनों के अवशेष प्राप्त हुए हैं जो करीब 4000 वर्ष पुराने हैं। ये अवशेष महाभारतकालीन सभ्यता के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
420. ‘भारत’ नाम भारतीय संविधान में भारत के लिए उपाधि के रूप में प्रयुक्त होता है जिसका जिक्र भारतीय महाकाव्य…….में एक भाग में प्राचीन पौराणिक सम्म्राट ‘भरत’ की कथा के रूप में है।
(a) उपनिषद
(b) गीता
(c) रामायण
(d) महाभारत
RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-I)
Ans : (d) ऐसी मान्यता है, कि भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा। इतिहास और पुराणों में कई भरत का उल्लेख मिलता है; प्रथम, जैन तीर्थंकर ऋषवदेव के पुत्र भरत जो कि जड़ भरत कहलाए। दूसरा राम के भाई भरत, तीसरा नाट्यशास्त्र के रचनाकार भरतमुनि तथा चतुर्थ दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत। दुष्यंत पुत्र भरत के वंश में ही आगे चलकर कौरव और पांडव हुए जिनके बीच हुए युद्ध की गाथा को ही वेदव्यास ने महाभारत के रूप में लिखा। इस प्रकार महाभारत से ही भारत शब्द की उत्पत्ति मानते हुए वेदव्यास को भारत शब्द का श्रेय दिया जाता है।
421. …… नाम ग्रीक भाषा में आया है जिसका अर्थ है ‘सिन्धु नदी के पार का क्षेत्र’।
(a) भारत
(b) जम्बूद्वीप
(c) आर्यवर्त
(d) भारतवर्ष
RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-III)
Ans: (a) ‘भारत’ नाम मुख्यतः ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर पड़ा। ‘इंडिया’ शब्द ग्रीक भाषा से आया है, जिसका अर्थ है ‘सिन्धु नदी (Indus River) के पार का क्षेत्र’। ध्यातव्य है कि यूनानी (ग्रीक) राजदूत मेगस्थनीज ने भी एक पुस्तक ‘इण्डिका’ की रचना की, जिसमें इण्डिया या भारत के सन्दर्भ में वर्णन किया गया है।
422. पद्मनाभ स्वामी मंदिर इनमें से किस शहर में स्थित है ?
(a) चेन्नई
(b) मदुरै
(c) मैसूर
(d) तिरुवनंतपुरम
RRB NTPC 15.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य के तिरूवनन्तपुरम् में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित एक प्रसिद्ध हिन्दू मन्दिर है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। यह मंदिर केरल की संस्कृति एवं साहित्य का अनूठा संगम है।
423. इंडिया नाम ……. नदी से लिया गया है।
(a) सिंधु
(b) इरावदी
(c) ब्रह्मपुत्र
(d) गंगा
RRB Group-D 16-10-2018 (Shift-1)
Ans. (a): भारत अर्थात इंडिया का नाम सिंधु नदी से लिया गया है, जो देश के उत्तर-पश्चिम में बहती है। ग्रीक के लोग इंडिया को इंडोई कहते थे जिसका मतलब ‘सिंधु के लोग’ थे।
424. प्राचीन काल से ही श्रॉफ, सेठ, साहूकार, महाजन और छेती के रूप में जाने, जाने वाले व्यापारियों का मुख्य व्यवसाय क्या है ?
(a) निर्माण
(b) अध्यापन
(c) बैंकिंग
(d) चिकित्सा
RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-III)
Ans. (c) प्राचीनकाल से ही श्रॉफ, सेठ, साहूकार, महाजन और छेती के रूप में प्रचलित व्यापारियों का मुख्य व्यवसाय बैंकिंग व्यवस्था को संचालित करना था। साहूकार अथवा महाजन लोगों को ऋण देते थे तथा उनकी वस्तुएँ गिरवी रखते थे, जिसे एक निश्चित समय के पश्चात् वापस कर दिया जाता था। ये लोग अपने व्यवसाय/वाणिज्य का सफल संचालन करते थे। लोग इनके पास अपने मूल्यवान रत्न (स्वर्ण, चाँदी) आदि गिरवी रखकर अथवा बेचकर अपनी आवश्यकता की वस्तुएँ खरीदते थे।
425. महाभारत युद्ध कितने दिनों तक चला था ?
(a) 17
(b) 18
(c) 19
(d) 21
RRB NTPC 11.04.2016 (Shift-II) Stage It
Ans : (b) वेद व्यास द्वारा रचित महाभारत के युद्ध में पाण्डवों की केवल 7 अक्षौहिणी सेना ने कौरवों की 11 (ग्यारह) अक्षौहिणी सेना को परास्त किया था। यह युद्ध 18 दिनों तक चला था।
426. किसकी अवधारणा अंधविश्वास भरी मान्यताओं पर आधारित है ?
(a) चेकर
(b) सोलिटर
(c) शतरंज
(d) साँप और सीढ़ी
RRB NTPC 19.04.2016 (Shift-III) Stage I
Ans: (d) साँप और सीढ़ी की अवधारणा अंधविश्वास भरी मान्यताओं पर आधारित है। इसका आविष्कार द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व भारत में हुआ था। भारत में इसे ‘मोक्ष पातम्’ या ‘परम् पदम’ कहते है। पहले इसका प्रयोग बच्चों को हिन्दू धर्म के मूल सिद्धान्तों की शिक्षा देने के लिए किया गया था।
427. सबसे पहले पहिये किससे बने थे?
(a) रबर
(b) काँच
(c) लकड़ी
(d) लोहा
RRB NTPC 29.03.2016 (Shift-II) Stage I™
Ans: (c) लकड़ी के पहिए का आविष्कार सबसे पहले 3500 ई.पू. मेसोपोटामिया (इराक) में हुआ था। इस पहिए को लकड़ी के कई तख्तों से जोड़कर बनाया जाता था तथा इसका आविष्कार सुमेरियन सभ्यता के काल में हुआ था।
428. किन्होंने दिल्ली शहर की स्थापना सबसे पहले की थी और इसे इंद्रप्रस्थ नाम दिया था-
(a) पुर्तगालियों
(b) कौरवों
(c) मुगलों
(d) पांडवों
RRB ALP & Tec. (14-08-18 Shift-II)
Ans : (d) आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली भारत का एक केन्द्रशासित प्रदेश एवं महानगर है। राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते केन्द्र सरकार की तीनों इकाइयों कार्यपालिका, संसद एवं न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली में स्थापित हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। महाभारत काल में पांड्वो ने दिल्ली शहर की स्थापना सबसे पहले की थी और इस शहर को इन्द्रप्रस्थ नाम दिया था।
429. कामरूप का प्राचीन साम्राज्य किस राज्य में मौजूद था ?
(a) राजस्थान
(b) मणिपुर
(c) असम
(d) केरल
RRB NTPC 29.03.2016 (Shift-II) Stage 1″
Ans: (c) असम का प्राचीन नाम कामरूप था, जो 13वीं शताब्दी में ब्रह्मपुत्र घाटी में स्थापित किया गया था।