शैक्षिक परिदृश्य टेस्ट – 02

1. विद्यालय के शाला प्रधान का विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.) में क्या पदनाम होता है ?

(1) वित्त सचिव
(2) पदेन सदस्य सचिव
(3) उपाध्यक्ष
(4) अध्यक्ष
 
उत्तर – (2)
 

2. विद्यालय प्रबन्ध समिति का अध्यक्ष होता है-

(1) प्रधानाध्यापक
(2) शिक्षक
(3) अभिभावक
(4) जिला शिक्षा अधिकारी
 
उत्तर –  (3)
 

3. एक वर्ष में विद्यालय प्रबन्ध समिति की साधारण सभा की न्यूनतम कितनी बैठकें अनिवार्य हैं-

(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 5
 
उत्तर –  (3)
 

4. विद्यालय प्रबन्ध समिति के कितने प्रतिशत सदस्य महिला होने अनिवार्य हैं- 

(1) 25
(2) 50
(3) 75
(4) 80
 
(2)
 
व्याख्या : समिति के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए समिति की एक 16 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति होगी। इसमें से न्यूनतम तीन चौथाई सदस्य माता-पिता या संरक्षकों में से होंगे तथा अधिकतम 5 सदस्य पदेन/मनोनीत अन्य व्यक्ति होंगे। कार्यकारिणी के सदस्यों में 50 प्रतिशत महिलाएँ अर्थात् कम से कम 8 महिलाएँ आवश्यक रूप से होगी जिसके पदाधिकारी एवं सदस्यों का निर्वाचन/मनोनयन नियम 12 के अनुसार किया जा सकेगा।
 
 
 

5. विद्यालय प्रबन्ध समिति का मुख्यालय होता है-

(1) जिला
(2) ग्राम पंचायत
(3) सम्बन्धित ग्राम
(4) विद्यालय
 
उत्तर – (4)
 
 

6. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाता हैं जिसकी क्रियान्वयन समिति के सदस्य में निम्न में से कौन सम्मिलित नहीं होंगे?

(1) विद्यालय का एक शिक्षक
(2) क्षेत्र का बी.ई.ओ.
(3) विद्यालय का प्रधानाध्यापक
(4) स्थानीय निकाय का चुना एक सदस्य
 
उत्तर – (2)
 

7. स्कूल-प्रबंध समिति के सदस्य होते हैं, एक को छोड़कर-

(1) स्कूल में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं के माता-पिता/अभिभावक
(2) स्कूल में कार्यरत शिक्षक/स्थानीय प्राधिकारी वार्ड से निर्वाचित व्यक्ति
(3) शिक्षा मंत्री
(4) स्थानीय प्राधिकारी के अन्य सभी निर्वाचित सदस्य उस गाँव/वार्ड में, जहाँ स्कूल स्थित है
 
उत्तर – (3)
 

8. शाला प्रबंध समिति की मासिक बैठक होती है-

(1) द्वितीय शनिवार को
(2) चौथे शनिवार को
(3) पूर्णिमा को
(4) अमावस्या को
 
उत्तर – (4)
 
व्याख्या : कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रत्येक माह अमावस्या के दिन आयोजित की जावेगी और अमावस्या के दिन अवकाश होने पर बैठक अगले कार्य दिवस को की जायेगी। यह बैठक विद्यालय परिसर, चौपाल अथवा किसी सुविधाजनक स्थान पर बुलाई जावे।
 
 

9. निम्न में से कौन सा कथन विद्यालय प्रबन्धन समिति के बारे में सत्य नहीं है?

(1) विद्यालय के पड़ौस में लोगों को बालकों के अधिकारों के विषय में सरल तरीके से बताना।
(2) नामांकन व उपस्थिति को सुनिश्चित करना।
(3) विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का प्रबोधन।
(4) अध्यापक प्रशिक्षण की योजना तैयार करना।
 
उत्तर – (4)
 

10. राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति के संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को मतदान का समान अधिकार है।
(2) किसी मुद्दे के समर्थन एवं विरोध में समान वोट होने पर बैठक के अध्यक्ष का मत निर्णायक होगा।
(3) यह विद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापों को मॉनीटर करता है।
(4) विद्यालय प्रबंधन समिति को विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के नामांकन एवं सुविधाओं को मॉनीटर करने की आवश्यकता नहीं है।
 
उत्तर –  (4)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!