Q1. लेब्राडोर की ठंडी धारा और गल्फस्ट्रीम की गर्म धारा कहाँ एक-दूसरे से मिलती है ?
A.उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी तट पर✓
B.उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी तट पर
C.अफ्रीका के दक्षिणी पश्चिमी तट पर
D.यूरोप के उत्तरी पश्चिमी तट पर
Q2. निम्नलिखित में कौन एक ठंडी जलधारा है ?
A.क्यूरोशियो
B.गल्फस्ट्रीम
C.रेनेल
D.लेब्राडोर✓
Q3. निम्नलिखित में कौन एक ठंडी जलधारा है ?
A.बेंगुला✓
B.क्यूरोशियो
C.गल्फस्ट्रीम
D.ब्राजील
Q4. निम्नलिखित में कौन एक गर्म जलधारा है ?
A.पिरूवियन धारा
B.केनारी धारा
C.बेंगुएला धारा
D.ब्राजील धारा✓
Q5. निम्नलिखित में कौन ठंडी जलधारा नहीं है ?
A.फाकलैंड धारा
B.पश्चिम आस्ट्रेलिया धारा
C.कैलीफोर्निया धारा
D.अगुलहास धारा✓
Q6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I
A. क्यूरोशियो धारा
B. पेरू धारा
C. लैब्राडोर धारा
D. फ्लोरिडा धारा
सूची-II (विशेषता)
1. अटलांटिक महासागर में उष्ण धारा
2. अटलांटिक महासागर में ठंडी धारा
3. प्रशांत महासागर में उष्ण धारा
4. प्रशांत महासागर में ठंडी धारा
A. A – 3, B – 4, C – 2, D – 1✓
B. A -3 , B – 2, C – 4, D – 1
C. A – 1, B – 4, C – 2, D – 3
D. A – 1, B – 2, C – 4, D – 3
Q7. अफ्रीका के दक्षिण पश्चिम तट पर बहने वाली महासागरीय जलधारा है –
A.बेंगुला जलधारा✓
B.हम्बोल्ट जलधारा
C.केनारी जलधारा
D.मोजाम्बिक जलधारा
Q8. कौन – सी धारा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में धाराओं के एक पूर्ण वृत्त के निर्माण में योगदान नहीं देती है ?
A.बेंगुला
B.पश्चिमी पवन प्रवाह
C.केनारी✓
D.ब्राजील
Q9. निम्नलिखित में कौन शीत समुद्री धारा है ?
A.ब्राजील धारा
B.गल्फस्ट्रीम
C.क्यूरोशियो धारा
D.हम्बोल्ट धारा✓
Q10. निम्न में किसका सुमेल नहीं है ?
A.ब्राजील धारा – दक्षिणी अटलांटिक महासागर
B.हम्बोल्ट धारा – उत्तरी प्रशांत महासागर✓
C.गल्फस्ट्रीम धारा – उत्तरी अटलांटिक महासागर
D.अगुलहास धारा – हिन्द महासागर
Q11. हिन्द महासागर में सागर धाराओं के नियमित दिशा में परिवर्तन के लिए निम्नलिखित कारकों में से कौन – सा एक उत्तरदायी है ?
A. हिन्द महासागर एक अर्द्धमहासागर है |
B. हिन्द महासागर में मानसूनी प्रवाह पाया जाता है |✓
C. हिन्द महासागर एक स्थल परिबद्ध महासागर है |
D. हिन्द महासागर में लवणता में अपेक्षाकृत अधिक विभिन्नता पायी जाती है |
Q12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. महासागर धाराएं महासागर में जल का मंद भू-पृष्ठ संचलन होती है |
2. महासागर धाराएं पृथ्वी का ताप संतुलन बनाये रखने में सहायक होती है |
3. महासागर धाराएं मुख्यत: सनातन पवनों द्वारा चलायमान होती है |
4. महासागर धाराएं महासागर संरूपण द्वारा प्रभावित होती है |
इनमें से कौन – कौन से वक्तव्य सही है ?
A. 1 और 2
B. 2, 3 और 4
C. 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4✓
Q13. बेंगुला धारा है –
A. गर्म महासागरीय धारा
B. तीव्र गर्म महासागरीय धारा
C. ठंडी महासागरीय धारा✓
D.इनमें से कोई नहीं
Q14. रेनेल जलधारा किस महासागर की जलधारा है ?
A. अटलांटिक महासागर✓
B. प्रशांत महासागर
C. हिन्द महासागर
D. इनमें से कोई नहीं
Q15. निम्न में से कौन सी उष्ण महासागरीय धारा है ?
A. गल्फ धारा✓
B. क्यूराइल धारा
C. कैनारी धारा
D. लेब्राडोर धारा
Q16. निम्नलिखित में कौन सुमेलित है ?
A. क्यूराइल जलधारा – हिन्द महासागर
B. केनारी जलधारा – प्रशांत महासागर
C. ब्राजील जलधारा – उत्तरी प्रशांत महासागर
D. क्यूरोशियो जलधारा – उत्तरी प्रशांत महासागर✓
Q17. निम्नलिखित में से कौन ठंडी समुद्री धाराएं हैं ?
1. हम्बोल्ट धारा 2. ब्राजील धारा 3. ओयाशियो धारा 4. कनारी धारा
नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर का चयन करें |
A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1, 3 और 4✓
D. 2, 3 और 4
Q18. निम्नलिखित में से कौन एक गर्म सागरीय धारा है ?
A. पूर्वी आस्ट्रेलियाई धारा✓
B. पश्चिमी आस्ट्रेलियाई धारा
C. बेंगुएला धारा✗
D. पीरु धारा
Q19. सूची-I का सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I (महासागरीय धरा)
A. हम्बोल्ट
B. उत्तरी अटलांटिक प्रवाह
C. बेगुएला
D. अगुलहास
सूची-II (तट)
1. नामीबिया-अंगोला
2. चिली-पेरू
3. मोजाम्बिक-मैडागास्कर
4. यू. के.-नार्वे
A. A – 2, B – 1, C – 4, D – 3
B. A – 2, B – 4, C – 1, D – 3✓
C. A – 3, B – 4, C – 1, D – 2
D. A – 3, B – 1, C – 4, D – 2
Q20. निम्नलिखित में से कौन – सी एक कोष्ण महासागरीय जलधारा है ?
A.लेब्राडोर जलधारा
B.कुरोशियो जलधारा✓
C.पेरू जलधारा
D.बेगुएला जलधारा