NEET 2019 Paper Solution

Install App Now

Neet 2018 Paper

भौतिकी

Q.1) जब द्रव्यमान M के किसी गुटके को L लम्बाई के किसी तार से निलम्बित किया जाता है तो तार की लम्बाई (L+l) हो जाती है| विस्तारित तार में संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा है –  

[A] Mgl 

[B] MgL 

[C] 12 Mgl

[D] 12 MgL 


Q.2) किसी पतले तार से जुड़े द्रव्यमान m को किसी ऊर्ध्वाधर वृत्त में तीव्रता से घुमाया जा रहा है इस तार के टूटने की अधिक संभावना तब है जब – 

[A] द्रव्यमान उच्चतम बिंदु पर हो 

[B] तार क्षैतिज हो 

[C] द्रव्यमान निम्नतम बिंदु पर हो 

[D] तार ऊर्ध्वाधर से 600 के झुकाव पर हो 


Q.3) आयनीकृत हाइड्रोजन परमाणु तथा α – कण समान संवेग से किसी नियत चुम्बकीय क्षेत्र, B में लम्बवत प्रवेश करते है इनके पथों की त्रिज्याओं का अनुपात, rH : r α होगा – 

[A] 2 : 1 

[B] 1 : 2 

[C] 4 : 1 

[D] 1 : 4 


Q.4) चाल u से गतिमान 4 m द्रव्यमान का कोई पिण्ड A विराम में स्थित 2 m द्रव्यमान के किसी  पिण्ड B से आमने-सामने सीधे प्र्त्येस्थ प्रकृति का संघट्ट करता है संघट्ट के पश्चात् संघट्ट करने वाले पिण्ड A की क्षय ऊर्जा का भाग है :- 

[A] 19

[B] 89

[C] 49

[D] 59


Q.5) किसी द्वि-झिर्री प्रयोग में, जब 400 nm तरंगnS/;Z के प्रकाश का उपयोग किया गया, तो 1 m की दूरी पर स्थित पर्दे पर बने पहले निम्निष्ठ की कोणीय चौड़ाई 0.20 पायी गई| यदि समस्त उपकरण को जल में डुबो दिया जाए तो पहले निम्निष्ठ की कोणीय चौड़ाई कितनी होगी ? ( μ जल = 43 )

[A] 0.2660

[B] 0.150

[C] 0.050

[D] 0.10


Q.6) नीचे दी गई युक्तियों में से किस्में भंवर धारा प्रवाह का उपयोग नहीं किया जाता है ? 

[A] प्रेरण भट्टी 

[B] ट्रेनों में लगे चुम्बकीय ब्रेक 

[C] विद्युत चुम्बक 

[D] विद्युत हीटर 


Q.7) पृष्ठीय तनाव 2.5 × 10-2 N/m के किसी डिटरजेंट विलयन से 1 mm त्रिज्या का कोई साबुन का बुलबुला फुलाया गया है| इस बुलबुले के भीतर का दाब किसी पात्र में भरे जल के मुक्त पृष्ठ के नीचे किसी बिंदु Z0 पर  दाब के बराबर है| g = 10 m/s2 तथा जल का घनत्व = 103 kg/m3 लेते हुए, Z0 का मान है ?  

[A] 100 cm 

[B] 10 cm 

[C] 1 cm 

[D] 0.5 cm 


Q.8) निम्नलिखित में से प्रकाश के किस वर्ण की तरंगnS/;Z सबसे लम्बी होती है ? 

[A] लाल 

[B] नीला 

[C] हरा 

[D] बैंगनी 


Q.9) द्रव्यमान 100 kg और त्रिज्या 2 m की कोई चकती किसी क्षैतिज फर्श पर लुढ़कती है| इसके संहति केंद्र की चाल 20 cm/s है| इसे रोकने के लिए कितने कार्य की आवश्यकता होगी ? 

[A] 3 J 

[B] 30 KJ 

[C] 2 J 

[D] 1 J 


Q.10) सरल आवर्त गति करते किसी कण का विस्थापन समी. y = A0 + A sin ω  t+ B cos ω t द्वारा निरुपित किया गया है| तब इसके दोलन का आयाम होगा – 

[A] A0 = A2+B2  

[B] A2+B2

[C] A2+(A+B)2

[D] A + B


Q.11) फोकस दूरी f के दो समान पतले समतलोत्तल लेंस एक दूसरे के सम्पर्क में समाक्ष (Co-axial) इस प्रकार रखे गए है कि संयोजन की फोकस दूरी F1 है  जब इन दोनों के बीच के स्थान में ग्लिसरीन (जिसका अपवर्तनांक काँच के अपवर्तनांक μ = 1.5 के बराबर है) भर दी जाती है यदि तुल्य फोकस दूरी F2 है  तब अनुपात F1 : F2 होगा –  

[A] 2 : 1 

[B] 1 : 2 

[C] 2 : 3 

[D] 3 : 4 


Q.12) किसी पात्र में भरी गैस के ताप में वृद्धि होने से क्या होगा ? 

[A] इसके द्रव्यमान में वृद्धि 

[B] इसकी गतिज ऊर्जा में वृद्धि 

[C] इसके दाब में कमी 

[D] अंतरा-अणुक दूरी में कमी 


Q.13) किसी इलेक्ट्रोन को 10,000 V के विभवान्तर द्वारा त्वरित किया गया है| इसकी दे-ब्रोग्ली तरंगnS/;Z लगभग है – (me  = 9 × 10-31 kg)

[A] 12.2 × 10-13 m 

[B] 12.2 × 10-12 m 

[C] 12.2 × 10-14 m 

[D] 12.2 nm 


Q.14) 88 cm की कॉपर की छड तथा अज्ञात लम्बाई की किसी एलुमिनियम की छड की लम्बाई में वृद्धि, ताप वृद्धि पर निर्भर नहीं है एलुमिनियम की छड की लम्बाई है – 

(कॉपर का रेखीय प्रसार α Cu = 1.7 × 10-5 K-1 तथा एलुमिनियम का रेखीय प्रसार α Al = 2.2 × 10-5 K-1) 

[A] 6.8 cm 

[B] 113.9 cm 

[C] 88 cm 

[D] 68 cm 


Q.15) इन्द्रधनुष के संदर्भ में गलत उत्तर चुनिए – 

[A] जब किसी जल की बुँद में प्रकाश की किरणें दो बार आंतरिक परावर्तन करती है तो कोई द्वितीयक इन्द्रधनुष बनता है|

[B] द्वितीयक इन्द्रधनुष में वर्णों का क्रम उत्क्रमित हो जाता है| 

[C] कोई प्रेक्षक इन्द्रधनुष तब देख सकता है जब सूर्य उसके सामने होता है| 

[D] इन्द्रधनुष सूर्य के प्रकाश के विक्षेपण, अपवर्तन और परावर्तन का अन्युक्त प्रभाव है| 


Q.16) किसी पिण्ड का पृथ्वी के पृष्ठ पर भार 200 N है पृथ्वी के केंद्र की ओर आधी दूरी पर इसका भार कितना होगा ? 

[A] 150 N 

[B] 200 N 

[C] 250 N 

[D] 100 N 


Instruction: आरेख में दर्शाए अनुसार छ: एकसमान बल्ब शून्य आंतरिक प्रतिरोध और विद्युत वाहक बल E के किसी दिष्ट धारा स्रोत से संयोजित है|

इन बल्बों द्वारा उपयोग में ली गई शक्ति का अनुपात होगा जब

(i) सभी बल्ब दीप्तमान है और (ii) वह परिस्थिति जिसमें दो भाग, A से तथा एक भाग B से दीप्तमान है, होगा –

Q.17)

[A] 4 : 9 

[B] 9 : 4 

[C] 1 : 2 

[D] 2 : 1 


Q.18) किसी p – प्रकार के अर्धचालक के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सही है ? 

[A] इलेक्ट्रोन बहुसंख्यक वाहक है तथा त्रिसंयोजक परमाणु मादक(डोपैंट) है| 

[B] हॉल (विवर) बहुसंख्यक वाहक है तथा त्रिसंयोजक परमाणु मादक (डोपैंट) है| 

[C] हॉल (विवर) बहुसंख्यक वाहक है तथा पंच संयोजक परमाणु मादक है| 

[D] इलेक्ट्रॉन बहुसंख्यक है तथा पंचसंयोजक परमाणु मादक है| 


Q.19) एक पूर्ण दोलन के सरल आवर्त गति करते किसी कण का औसत वेग होता है :- 

[A] Aω2

[B] A ω

[C] Aω3

[D] शून्य 


Q.20) ऊष्मा चालकता का मात्रक है : 

[A] J m K-1

[B] J m-1 K-1

[C] w m K-1 

[D] W m-1 K-1 


Q.21) 4 cm त्रिज्या और 2 kg द्रव्यमान का कोई ठोस बेलन अपने अक्ष के परित: 3 rpm की दर से घूर्णन कर रहा है| 2 π परिक्रमण करने के पश्चात् इसे रोकने के लिए आवश्यक बल आघूर्ण है – 

[A] 2 × 10-6 N-m 

[B] 3 × 10-6 N-m

[C] 12 × 10-4 N-m

[D] 2 × 106 N-m


Q.22) किसी कण पर y – दिशा में कोई बल F = 20 + 10y कार्य कर रहा है, यहाँ F न्यूटन में तथा y मीटर में है इस कण को y = 0 से y = 1 m तक गति कराने में किया गया कार्य है  

[A] 30 J 

[B] 5 J 

[C] 25 J 

[D] 20 J 


Q.23) निम्नलिखित में से कौन – सा एक परिपथ सुरक्षा युक्ति के रूप में कार्य करता है ? 

[A] चालक 

[B] प्रेरक 

[C] स्विच 

[D] फ्यूज 


Instruction:

Q.24) दर्शाए गए परिपथ में वोल्टमीटरों और एमीटरों के पठ्यांक होंगे – 

[A] V2 > V1 तथा i1 = i2

[B] V1 = V2 तथा i1 > i2

[C] V1 = V2 तथा i1 = i2 

[D] V2 > V1 तथा i1 > i2


Q.25) त्रिज्या R के किसी खोखले धातु के गोले को एकसमान आवेशित किया गया है केंद्र से r दूरी पर गोले के कारण विद्युत क्षेत्र – 

[A] जब r बढ़ता है तो r < R और r > R के लिए बढ़ता है| 

[B] जब r बढ़ता है तो r < R के लिए शून्य हो जाता है तथा r > R के लिए घट जाता है| 

[C] तब r बढ़ता है तो r < R के लिए शून्य हो जाता है तथा r > R के लिए बढ़ जाता है| 

[D] जब r बढ़ता है तो r < R और r > R के लिए घटता है| 


Q.26) पृथ्वी के पृष्ठ के किस बिंदु A पर नति कोण δ = +250| पृथ्वी के किसी अन्य बिंदु B पर नति कोण δ = -250| हम यह व्याख्या कर सकते है कि – 

[A] A और B दोनों ही उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है |

[B] A दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा B उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है | 

[C] A उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है तथा B दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है| 

[D] A और B दोनों दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है|


Q.27) किसी कक्षा में किसी परमाणु के इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा -3.4eV है इसकी गतिज और स्थितिज ऊर्जाएँ क्रमश: है – 

[A] -3.4eV, -3.4eV 

[B] -3.4 eV, -6.8 eV 

[C] 3.4 eV, -6.8 eV 

[D] 3.4 eV, 3.4 eV 


Q.28) पूर्ण आंतरिक परावर्तन में जब सम्पर्क के माध्यमों के युगल के लिए आपतन कोण क्रांतिक कोण के बराबर होता है तो अपवर्तन कोण कितना होगा ? 

[A] 1800

[B] 00

[C] आपतन कोण के बराबर 

[D] 900


Q.29) किसी द्रव्यमान m को पृथ्वी के पृष्ठ से ऊँचाई h, जो पृथ्वी की त्रिज्या के बराबर है तक ऊपर उठाने में किया गया कार्य है – 

[A] mgR 

[B] 2mgR 

[C] 12 mgR 

[D] 32 mgR 


Q.30) जब क्षैतिज से 600 कोण पर रखे किसी लम्बे चिकने आनत तल की तली से किसी पिण्ड पर शॉट लगाया जाता है तो वह तल के अनुदिश x1 दूरी चल सकता है परन्तु जब झुकाव को घटाकर 300 कर दिया जाता है तथा इसी पिण्ड पर समान वेग से शॉट लगाया जाता है, तब वह x2 दूरी चल सकता है तब x1 : x2 होगा ? 

[A] 1 : 2

[B] 2 : 1 

[C] 1 :  3

[D] 1 : 2 3


Q.31) α – कण में होते है – 

[A] केवल 2 प्रोटोन और 2 न्यूट्रॉन 

[B] 2 इलेक्ट्रॉन, 2 प्रोटोन और 2 न्यूट्रॉन 

[C] केवल 2 इलेक्ट्रॉन और 4 प्रोटोन 

[D] केवल 2 प्रोटोन 


Q.32) स्थिर जल में किसी तैराक की चाल 20 m/s है नदी के जल की चाल 10 m/s है और वह ठीक पूर्व की ओर बह रहा है यदि वह दक्षिण किनारे पर खड़ा है और नदी को लघुत्तम पथ के अनुदिश पार करना चाहता है तो उत्तर के सापेक्ष उसे जिस कोण पर स्ट्रोक लगाने चाहिए वह है – 

[A] 300 पश्चिम 

[B] 00 पश्चिम 

[C] 600 पश्चिम 

[D] 450 पश्चिम 


Instruction: सदिश त्रिभुज PQR में दर्शाए अनुसार वेग V से गतिमान किसी कण पर तीन बल कार्य कर रहे है इस कण का वेग –

Q.33)

[A] बढ़ेगा 

[B] घटेगा 

[C] नियत रहेगा 

[D] लघुत्तम बल QR¯ के अनुसार परिवर्तन होगा 


Q.34) rA और rB त्रिज्याओं के संकेंद्री वृत्तों पर दो कण A और B क्रमश: VA और VB वेगों से एकसमान वृत्तीय गति कर रहे है इनके घूर्णन का आवर्तकाल समान है A और B की कोणीय चालों का अनुपात होगा –  

[A] rA : rB 

[B] VA : VB   

[C] rB : rA  

[D] 1 : 1 


Q.35) 10 kg द्रव्यमान का कोई गुटका 1 m त्रिज्या के किसी खोखले बेलनाकार ड्रम की भीतरी दीवार के सम्पर्क में है| भीतरी दीवार और गुटके के बीच घर्षण गुणांक 0.1 है जब बेलन ऊर्ध्वाधर है और अपने अक्ष के परित: घूर्णन कर रहा है तो गुटके को स्थिर रखने के लिए आवश्यक निम्नतम कोणीय वेग होगा | (g = 10 m/s2)

[A] 10 rad/s 

[B] 102π rad/s 

[C] 10 rad/s 

[D] 10 π rad/s 


Q.36) दो समांतर अनन्त रैखिक आवेश जिनके रैखिक आवेश घनत्व + λ C/m है, मुक्त आकाश में 2R दूरी पर रखे गए है| इन दोनों रैखिक आवेशों के मध्य में विद्युत क्षेत्र कितना है ? 

[A] शून्य 

[B]

[C]

[D]


Q.37) दो बिंदु आवेश A और B जिन पर क्रमश: +Q और -Q आवेश है एक दूसरे से कुछ दूरी पर स्थित है और इनके बीच लगने वाला बल F है यदि A का 25% आवेश B को स्थानांतरित कर दिया जाए, तो आवेशों के बीच बल हो जाएगा – 

[A] F 

[B] 9F16

[C] 16F9

[D] 4F3


Q.38) 2 m की ऊँचाई तक पूर्ण रूप से जल से भरे किसी खुले टैंक में तली के निकट 2 nm2 अनुप्रस्थ  काट क्षेत्रफल का कोई छोटा छिद्र उपस्थित है छिद्र से प्रवाहित जल की दर लगभग होगी | (g = 10 m/s2)

[A] 12.6 × 10-6 m3/s

[B] 8.9 × 10-6 m3/s

[C] 2.23 × 10-6 m3/s

[D] 6.4 × 10-6 m3/s


Instruction:

Q.39) परिपथ में आरेख द्वारा निरुपित सही बूलीय प्रचालन है – 

[A] AND 

[B] OR 

[C] NAND 

[D] NOR 


Q.40) निम्नलिखित में से किसी एक प्रक्रिया में, किस निकाय द्वारा न तो ऊष्मा का अवशोषण होता है और न ही ऊष्मा विमुक्त होती है ? 

[A] आइसोथर्मल (समतापीय)

[B] एडियाबेटिक (रुद्धोष्म)

[C] आइसोबेरिक (समदाबीय)

[D] आइसोकोरिक (समआयतनिक)


Q.41) प्रभावी क्षेत्रफल 0.05 m2 की फेरों की कोई कुंडली 5 × 10-5 T के किसी चुम्बकीय क्षेत्रफल के लम्बवत रखी है जब इस कुंडली के तल को 0.1 s में इसके किसी समतलीय अक्ष के चारों ओर 900 पर घूर्णित किया जाता है तो इस कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल होगा – 

[A] 2 V 

[B] 0.2 V 

[C] 2 × 10-3 V 

[D] 0.02 V 


Instruction: आरेख में वृत्त की त्रिज्या, परिक्रमण का आवर्तकाल, आरंभिक स्थिति और परिक्रमण की दिशा इंगित की गई है –

Q.42) घूर्णन करते कण P के त्रिज्या सदिश का y – प्रक्षेपण है 

[A] y (t) = -3 cos 2 π t यहाँ, y मीटर में है  

[B] y (t) = -4 sin ( πt2 ) यहाँ, y मीटर में है

[C] y (t) = -4 cos ( 3πt2 ) यहाँ, y मीटर में है 

[D] y (t) = 3 cos ( π2 ) यहाँ, y मीटर में है


Q.43) 20 μ F  धारिता के किसी समांतर पट्टिका संधारित्र को किसी ऐसे वोल्टता स्रोत द्वारा आवेशित किया जा रहा है जिसका विभव 3 V/s की दर से परिवर्तित हो रहा है  संयोजक तारों से प्रवाहित चालक धारा और पट्टिकाओं से गुजरने वाली विस्थापन धारा क्रमश: होगी | 

[A] शून्य, 60 μ A 

[B] 60 μ A, 60 μA

[C] 60 μ A, शून्य 

[D] शून्य, शून्य 


Q.44) किसी प्रयोग में भौतिक राशियों A, B, C और D की माप में होने वाली त्रुटी की प्रतिशतता क्रमश: 1%, 2%, 3% और 4% है तब X की माप, जबकि X = A2B12C13D3 है, में अधिकतम प्रतिशत त्रुटी होगी ? 

[A] ( 313 ) %

[B] 16%

[C] -10 %

[D] 10% 


Q.45) त्रिज्या R के किसी बेलनाकार चालक से कोई नियत धारा प्रवाहित हो रही है चुम्बकीय क्षेत्र, B के परिमाण तथा चालक के केंद्र से दूरी, d के बीच ग्राफ का सही निरूपण निम्नलिखित में से किस आरेख द्वारा किया गया है ? 

[A]

[B]

[C]

[D]

रसायनशास्त्र

Q.1) पेन्ट – 2 – ईन – 4 – आईन में सिग्मा ( σ ) तथा पाई (π) आबन्धों की संख्या है – 

[A] 10 σ आबंध त्ता 3 π आबंध 

[B] 8  σ आबंध तथा 5 π आबंध 

[C] 11  σ आबंध तथा 2  π आबंध 

[D] 13  σ आबंध तथा कोई π आन्ब्ध नहीं 


Q.2) निम्न अभिक्रिया में मध्यवर्ती A की संरचना है – 

[A]

[B]

[C]

[D]


Q.3) ट्राइब्रोमोऑक्टाऑक्साइड की सही संरचना है – 

[A]

[B]

[C]

[D]


Q.4) 4d, 5p, 5f तथा 6p कक्षक घटती ऊर्जा के क्रम में व्यवस्थित किये गए है| सही विकल्प है ? 

[A] 5f > 6p > 5p > 4d

[B] 6p > 5f > 5p > 4d 

[C] 6p > 5f > 4d > 5p 

[D] 5f > 6p > 4d > 5p


Q.5) निम्न अभिक्रियाओं में से कौन सी असमानुपातन अभिक्रियाएँ है ? 

निम्न में से सही विकल्प को चुनिए – 

[A] केवल 1 तथा 2 

[B] 1, 2, तथा 3 

[C] 1, 3 तथा 4 

[D] केवल 1 तथा 4 


Q.6) समतापीय अवस्था में, 300 K पर एक गैस 2 bar के एक स्थित बाह्य दाब के विरुद्ध 0.1 L से 0.25 L तक प्रसार करती है | गैस द्वारा किया गया कार्य है (दिया गया है 1 L bar = 100J) 

[A] – 30 J

[B] 5 kJ

[C] 25 J

[D] 30 J


Q.7) निम्न में से वह जो ग्रीन हाउस गैस नहीं है, होगी – 

[A] नाइट्रस ऑक्साइड 

[B] मिथेन 

[C] ओजोन 

[D] सल्फर डाइऑक्साइड


Q.8) सेल अभिक्रिया के लिए 

2Fe3+ (aq) + 2I- (aq) ⟶ 2Fe2+ (aq) + I2 (aq)  

298 K पर Ecell0 = 0.24 V है| सेल अभिक्रिया की मानक गिब्स ऊर्जा (Δ r G0)होगी |  (दिया गया है, फैराडे स्थिरांक F = 96500 C mol-1)

[A] -46.32 kJ mol-1

[B] -23.16 kJ mol-1

[C] 46.32 kJ mol-1

[D] 23.16 kJ mol-1


Q.9) वह एंजाइम जो ए. टी. पी. (ATP) का उपयोग फॉस्फेट के स्थानांतरण में करता है उसे सहकारक के रूप में एक क्षारीय मृदा धातु (M) की आवश्यकता होती है, M है 

[A] Be 

[B] Mg 

[C] Ca 

[D] Sr 


Q.10) निम्न रूपान्तरण के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त अभिकारक है :- 

[A] Na / द्रव अमोनिया 

[B] H2, Pd/C, क्यूनोलिन 

[C] Zn / HCl  

[D] Hg2+ / H+, H2O 


Q.11) H2E (E = O, S, Se, Te तथा Po) के लिए तापीय स्थायित्व का सही क्रम है – 

[A] H2S < H2O < H2Se < H2Te < H2Po

[B] H2O < H2S < H2Se < H2Te < H2Po 

[C] H2Po < H2Te < H2Se < H2S < H2O

[D] H2Se < H2Te < H2Po , H2O < H2S


Q.12) निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ? 

[A] PbF4 की प्रकृति सहसंयोजक है|  

[B] SiCl4 आसानी से जल – अपघटित हो जाता है| 

[C] GeX4 (X = F, Cl, Br, I), GeX2 की तुलना में ज्यादा स्थायी है| 

[D] SnF4 की प्रकृति आयनिक है| 


Q.13) निम्न को सुमेलित कीजिए – 

A. विशुद्ध नाइट्रोजन     1. क्लोरीन 

B. हैबर प्रक्रम             2. सल्फ्यूरिक अम्ल 

C. संस्पर्श प्रक्रम          3. अमोनिया 

D. डीकन विधि            4. सोडियम ऐजाइड अथवा बेरियम ऐजाइड 

निम्न में से कौन – सा विकल्प सही है ? 

[A] A   B   C   D

1   2    3   4 

[B] A   B   C   D

2    4   1   3

[C] A   B   C   D

3   4    2   1

[D] A   B   C   D

4   3   2   1


Q.14) अणु कक्षक सिद्धांत के अनुसार निम्न में से किस द्विपरमाण्विक आण्विक स्पीशीज में मात्र π आबंध है ? 

[A] O2

[B] N2

[C] C2

[D] Be2


Q.15) द्वितीय आवर्त के तत्वों के लिए प्रथम आयनन एन्थैल्पी का सही बढ़ता क्रम होगा – 

[A] Li < Be < B < C < N < O < F < Ne 

[B] Li < B < Be < C < O < N < F < Ne 

[C] Li < B < Be < C < N < O < F < Ne 

[D] Li < Be < B < C < O < N < F < Ne 


Q.16) जैव निम्नीकरणीय बहुलक है – 

[A] नायलॉन -6,6 

[B] नायलॉन – 2- नायलॉन – 6 

[C] नायलॉन – 6 

[D] ब्यूना – S


Q.17) Ca(OH)2 के एक संतृप्त विलयन का pH 9 है| Ca(OH)2 का विलेयता गुणनफल (Ksp) है ? 

[A] 0.5 × 10-15

[B] 0.25  × 10-10

[C] 0.125  × 10-15

[D] 0.5  × 10-10


Q.18) प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए यदि वेग नियतांक k हो, तो अभिक्रिया के 99% को पूरा करने के लिए आवश्यक समय (t) इसके द्वारा दिया जाएगा – 

[A] t = 0.693/ k 

[B] t = 6.909 / k 

[C] t = 4.606 / k 

[D] t = 2.303 / k 


Q.19) निम्न में अनावश्यक ऐमीनों अम्ल है – 

[A] वैलीन 

[B] ल्यूसीन 

[C] ऐलानिन 

[D] लाइसीन 


Q.20) निम्न में से वह अभिक्रिया जो इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन से सम्पादित होती है, है 

[A]

[B]

[C]

[D]


Q.21) वह मिश्रण जो उच्चतम क्वथनांक वाला स्थिरक्वाथी बनाता है, होगा 

[A] जल + नाइट्रिक अम्ल 

[B] एथेनोल + जल 

[C] एसीटोन + कार्बन डाइऑक्साइड 

[D] हेप्टेन + ऑक्टेन 


Q.22) रासायनिक अभिक्रिया – 

N2(g) + 3H2(g) ⇌ 2NH3(g) के लिए सही विकल्प है – 

[A] + 13 d[H2]dt = 12d[NH3]dt

[B] – d[N2]dt = 2d[NH3]dt

[C] – d[N2]dt   = 12 d[NH3]dt

[D] 3 d[H2]dt = 2d[NH3]dt


Q.23) हैबर प्रक्रम द्वारा, अमोनिया के 20 mole बनाने के लिए आवश्यक हाइड्रोजन अणुओं के मोलों की संख्या होगी 

[A] 10 

[B] 20 

[C] 30 

[D] 40 


Q.24) वह यौगिक जिसको प्रोटोनीकृत करना सर्वाधिक कठिन है, है – 

[A]

[B]

[C]

[D]


Q.25) एक आदर्श विलयन के लिए, सही विकल्प है – 

[A] Δ mix S = 0 स्थित T तथा P पर 

[B] Δ mix V ≠ 0 स्थित T तथा P पर

[C] Δ mix H = 0 स्थित T तथा P पर

[D] Δ mix G = 0 स्थित T तथा P पर


Q.26) ब्रोन्स्टेड ऐसिड H2O तथा HF के संयुग्मी क्षारक है – 

[A] क्रमश: OH- तथा H2F+

[B] क्रमश: H3O+ तथा F+

[C] क्रमश: OH- तथा F-

[D] क्रमश: H3O+ तथा H2F+


Q.27) किस विलयन के मिश्रण से ऋण आवेशित कोलाइड [AgI]- सॉल निर्माण होगा – 

[A] 1 M AgNO3 का 50 mL +1.5 M KI का 50 mL

[B] 1 M AgNO3 का 50 mL +2 M KI का 50 mL

[C] 2 M AgNO3 का 50 mL +1.5 M KI का 50 mL

[D] 0.1 M AgNO3 का 50 mL +10.1 M KI का 50 mL


Q.28) निम्न में, नैरो (संकीर्ण) स्पैक्ट्रम ऐन्टिबायोटिक है  

[A] पेनिसिलिन G

[B] ऐम्पिसिलिन 

[C] एमोक्सोसिलिन 

[D] क्लोरेम्फेनिकॉल 


Q.29) एक ऐल्कीन ‘A’ O3 तथा Zn-H2O के साथ अभिक्रिया करने पर सममोलर अनुपात में प्रोपेनॉन तथा एथेनैल देता है ऐल्कीन ‘A’ में HCl के मिलाने पर मुख्य उत्पाद के रूप में B प्राप्त होता है उत्पाद की संरचना है –  

[A]

[B]

[C]

[D]


Q.30) क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत के आधार पर K4[Fe(CN)6] में केन्द्रीय परमाणु का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्या होगा ? 

[A] t2g4 eg2

[B] t26  eg0

[C] t3  t23

[D] e4  t22


Q.31) निम्न में से PCl5 से सम्बन्धित गलत कथन को पहचानिए – 

[A] तीन निरक्षीय P—-Cl आबंध एक दूसरे से 1200 का कोण बनाते है | 

[B] दो अक्षीय P—-Cl  आबंध एक – दूसरे से 1800 का कोण बनाते है| 

[C] अक्षीय P—-Cl आबंध, निरक्षीय P—-Cl आबन्धों की तुलना में लम्बें होते है|  

[D] PCl5 अणु अनअभिक्रियाशील है| 


Q.32) किससे क्षारीय बफर बनेगा ?

[A] 0.1 M NaOH का 500 mL + 0.1 M CH3COOH का 25 mL

[B] 0.1 M CH3COOH का 100 mL + 0.1 M NaOH का 100 mL

[C] 0.1 M HCl का 100 mL + 0.1 M NH4OH का 200 mL

[D] 0.1 M HCl का 100 mL + 0.1 M NaOH का 100 mL


Q.33) निम्न अभिक्रिया का मुख्य उत्पाद है – 

[A]

[B]

[C]

[D]


Instruction: कॉलम – I में दिए गए जीनॉन यौगिकों को कॉलम – II में दी गई है

Q.34) उपरोक्त को संरचना से सुमेलित कीजिए और सही कोड निर्धारित कीजिए – 

[A] A  B  C  D

1   2  3  4 

[B] A  B  C  D

2   3  4  1

[C] A  B   C  D

2   3   1  4

[D] A  B  C  D

3   4  1  2


Q.35) मैंग्नेट तथा परमैंग्नेट आयन जिस कारण से चतुष्फलकीय है, वह है   

[A] π – आबंधन में मैंगनीज के d – कक्षक के साथ ऑक्सीजन के p – कक्षक का अतिव्यापन होता है 

[B] π आबंधन भी है 

[C] π – आबंधन में मैंगनीज के p – कक्षक के साथ ऑक्सीजन के p – कक्षक का अतिव्यापन होता है 

[D] π आबंधन में मैंगनीज के d – कक्षक के साथ ऑक्सीजन के d – कक्षक का अतिव्यापन होता है 


Q.36) निम्न में से कौन – सी स्पीशीज स्थायी नहीं है ? 

[A] [SiF6]2- 

[B] [GeCl6]2-

[C] [Sn(OH)6]2-

[D] [SiCl6]2-


Q.37) एक सेल के लिए जिसमें एक इलेक्ट्रान सम्मिलित है, 298 K पर Ecell० = 0.59 है| सेल अभिक्रिया के लिए साम्य स्थिरांक है 

[दिया है T = 298 K पर, 2.303RTF = 0.059V ]

[A] 1.0 × 102

[B] 1.0 × 105

[C] 1.0 × 1010

[D] 1.0 × 1030


Q.38) निम्न में से कौन – सी उभयधर्मी हाइड्रोक्साइड है ?   

[A] Sr(OH)2

[B] Ca(OH)2

[C] Mg(OH)2

[D] Be(OH)2


Q.39) 350 K तथा 15 बार एक गैस का मोलर आयतन, इन्हीं शर्तों में आदर्श गैस के आयतन से 20 % कम है| गैस तथा इसकी सम्पीडयता गुणांक (Z) के सम्बन्ध में सही विकल्प है 

[A] Z > 1 तथा आकर्षण बल प्रमुख है 

[B] Z > 1 तथा प्रतिकर्षण बल प्रमुख है 

[C] Z < 1 तथा आकर्षक बल प्रमुख है 

[D] Z < 1 तथा प्रतिकर्षण बल प्रमुख है 


Q.40) एक यौगिक धनायन C तथा ऋणायन A से निर्मित है ऋणायन षटकोण सुसंकुलित (hcp) जालक बनाते है, तथा धनायन अष्टफलकीय रिक्तियों के 75% तक भरते है, यौगिक का सूत्र है – 

[A] C2A3

[B] C2A2

[C] C3A4

[D] C4A3


Q.41) किस स्थिति में एंट्रोपी में परिवर्तन ऋणात्मक होगा ? 

[A] जल का वाष्पीकरण 

[B] स्थिर ताप पर एक गैस का प्रसार 

[C] ठोस का गैस में उर्ध्वपातन 

[D] 2H(g) ⟶ H2(g)


Q.42) हाइड्रोजन परमाणु के स्पैक्ट्रम में, निम्न में से कौन – सी संक्रमण श्रेणी दृश्य क्षेत्र में पडती है ? 

[A] लाइमन श्रेणी 

[B] बामर श्रेणी 

[C] पाश्चन श्रेणी 

[D] ब्रैकेट श्रेणी 


Q.43) जल की अस्थायी कठोरता हटाने के लिए प्रयुक्त विधि है ? 

[A] कैल्गॉन विधि 

[B] क्लार्क विधि 

[C] आयन विनिमय विधि 

[D] संश्लिष्ट रेजिन विधि 


Q.44) निम्न में से कौन एक मैलेकाइट है ? 

[A] CuFeS2

[B] Cu(OH)2

[C] Fe3O4

[D] CuCO3.Cu(OH)2


Q.45) जलीय विलयन में मेथिल प्रतिस्थापित ऐमिनो की क्षारीय प्रबलता का सही क्रम होगा – 

[A] (CH3)2NH > CH3NH2 > (CH3)3N

[B] (CH3)3N > CH3NH2 > (CH3)2NH

[C] (CH3)3N > (CH3)2NH > CH3NH2

[D] CH3NH2 > (CH3)2NH > (CH3)N

जीव विज्ञान

Q.1) सन 1992 में रियो डि जनेरो में सम्पन्न हुआ, पृथ्वी सम्मेलन क्यों किया गया था ? 

[A] CO2 उत्सर्जन और वैश्विक ऊष्णन को कम करने के लिए 

[B] जैव – विविधता के संरक्षण के लिए और इससे लाभ के धारणीय उपयोग के लिए 

[C] आक्रामक अपृतण जातियों द्वारा स्थानीय जातियों पर हुए जोखिम के मुल्यांकन के लिए 

[D] सी.एफ.सीएस (CFCs) के उपयोग को तत्काल समाप्त करने के लिए, जो ओजोन परत का ह्नास कर रही है  


Q.2) दुग्धस्त्रावण के आरंभिक दिनों में माता द्वारा स्त्रावित पीला तरल कोलोस्ट्रम नवजात में प्रतिरक्षा प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसमें होती/होता है ? 

[A] प्राकृतिक मारक कोशिकाएँ 

[B] एककेन्द्रकाणु 

[C] भक्षाणु 

[D] इम्यूनोग्लोब्यूलिन – A 


Q.3) अत्यधिक शुष्क मौसम में घास की पत्तियाँ अंदर की ओर मुड़ जाती है निम्नलिखित में से इसके सबसे उपयुक्त कारण का चयन कीजिए – 

[A] रंध्रों का बंद होना 

[B] बुलीफॉर्म कोशिकाओं का शिथिल होना 

[C] स्पंज पर्णमध्योत्तक में वायु का सिकुड़ना 

[D] वाहिका में टाइलोसिस 


Q.4) एक उपमध्यकेंद्री गुणसूत्र की छोटी एवं बड़ी भुजाओं को कहते है – 

[A] क्रमश: s – भुजा एवं i – भुजा 

[B] क्रमश: p – भुजा एवं q – भुजा

[C] क्रमश: q – भुजा एवं p – भुजा

[D] क्रमश: m – भुजा एवं n – भुजा


Q.5) ट्राइपामिटिन के श्वसन गुणांक का मान कितना है ?  

[A] 0.9 

[B] 0.7 

[C] 0.07 

[D] 0.09


Q.6) निम्न में से कौन रुधिर कोलेस्ट्रोल कम करने वाला व्यवसायिक कारक है ? 

[A] साइक्लोस्पोरिन A 

[B] स्टेटिन 

[C] स्ट्रेप्टोकाइनेज 

[D] लाइपेज 


Q.7) निम्न संरचनाओं को अंगों में उनके स्थान के साथ मिलान कीजिए – 

               संरचना                 अंग 

A. लिबरकुहन – प्रगुहिका      1. अग्नाशय 

B. ग्लिसन का कैप्सूल           2. ग्रहणी 

C. लैंगरहैंस द्वीप समूह          3. क्षुद्रांत्र 

D. ब्रुन ग्रन्थियाँ                    4. यकृत  

[A] A  B  C  D

3  1  2  4

[B] A  B  C  D

2  4  1  3

[C] A  B  C  D

3  4  1  2 

[D] A  B  C  D

3  2  1  4  


Q.8) पादपों और जन्तुओं को विलोपन के कगार पर लेन के लिए निम्निलिखित में से कौन- सा सबसे महत्त्वपूर्ण कारण है ? 

[A] आवासीय क्षति तथा विखंडन 

[B] सुखा और बाढ़ 

[C] आर्थिक दोहन 

[D] विदेशी जातियों का आक्रमण 


Q.9) मस्तिस्क का कौन सा भाग तापमान नियंत्रण के लिए उत्तरदायी है ? 

[A] सेरीब्रम

[B] हाइपोथैलेमस

[C] कॉर्पस कैलोसम 

[D] मेड्युला ओब्लोंगेटा 


Q.10) निम्नलिखित विशिष्टताओं पर विचार कीजिए – 

I. अंग तंत्र संगठन स्तर 

II. द्विपर्श्व सममिति 

III. पूर्ण प्रगुही एवं शरीर का खंडीभवन 

वे जीव संघ जो सभी उपरोक्त विशिष्टताएं दर्शाते है, के लिए सही विकल्प है – 

[A] एनेलिडा, आर्थ्रोपोडा एवं कॉर्डेटा 

[B] एनेलिडा, आर्थ्रोपोडा एवं मोलस्का 

[C] आर्थ्रोपोडा, मोलस्का एवं कॉर्डेटा

[D] एनेलिडा, मोलस्का एवं कॉर्डेटा 


Q.11) तिलचट्टे की आहारनाल में मुख से आरम्भ कर अंगों के उचित क्रम का चयन करों – 

[A] ग्रसनी → ग्रसिका → शस्य → पेषणी → इलियम → कोलन → रेैक्टम

[B] ग्रसनी  → ग्रसिका → पेषणी → शस्य → इलियम → कोलन → रैक्टम 

[C] ग्रसनी  → ग्रसिका → पेषणी → इलियम → शस्य → कोलन → रैक्टम 

[D] ग्रसनी  → ग्रसिका → इलियम → शस्य → पेषणी → कोलन → रैक्टम 


Q.12) निम्नलिखित में से गैसों का कौन-सा युग्म हरितगृह प्रभाव के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी है ? 

[A] ओजोन और अमोनिया 

[B] ऑक्सीजन और नाइट्रोजन 

[C] नाइट्रोजन और सल्फर डाइऑक्साइड 

[D] कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन 


Q.13) निम्न में से कौनसा पेशीय विकार वंशागत है ? 

[A] अपतानिका 

[B] पेशीय दुष्पोषण 

[C] माइस्थेनिया ग्रेविस 

[D] बोटुलिज्म 


Q.14) पक्ष्माभधारी उपकला कोशिकाएँ कणों अथवा श्लेष्मा को एक विशेष दिशा में संचालित करने के लिए जरूरी होती है मानव में ये कोशिकाएँ उपस्थित होती है ? 

[A] पित्तवाहिनी एवं श्वसनिकाओं में   

[B] डिम्बवाहिनिओं एवं अग्नाशयी वाहिनी में 

[C] युस्टेकियन नली एवं लार वाहिनी में  

[D] श्वसनिकाओं एवं डिम्बवाहिनियों में 


Instruction: स्तम्भ I का स्तम्भ II से मिलान कीजिए –

Q.15) निम्न में से उचित विकल्प का चयन कीजिए – 

[A] A   B   C   D

4   1   2   3  

[B] A   B   C   D

4   1   2   5  

[C] A   B   C   D

2   1    5   3

[D] A   B   C   D

2   3    5   4 


Q.16) निम्नलिखित में से कौन एक जैव – विविधता के स्वस्थाने संरक्षण की विधि नहीं है ? 

[A] जैवमण्डल संरक्षित क्षेत्र 

[B] वन्यजीव अभयारण्य 

[C] वानस्पतिक उद्यान 

[D] पवित्र वन 


Q.17) कोशिका चक्रण की अवस्थाओं का सही क्रम कौन सा है ? 

[A] M → G1  → G2  → S

[B] G1  → G2  → S → M 

[C] S  → G1  → G2  → M

[D] G1  → S → G2  → M


Q.18) कोशिकीय क्रियाओं को स्टेरॉयड हॉर्मोन किस प्रकार प्रभावित करते है ? 

[A] कोशिका झिल्ली की पारगम्यता बनाकर 

[B] डीएनए से बंधकर एवं जीन-हॉर्मोन कॉम्पलेक्स बनाकर 

[C] कोशिका झिल्ली में स्थित चक्रीय AMP को सक्रिय करके 

[D] एक ओपेरिन वाहिकाओं का द्वितीय संदेशक की तरह उपयोग करके 


Q.19) एक स्पीशीज में नवजात का भार 2 से 5 kg के बीच है 3 से 3.3 kg औसत भार वाले 97% नवजात जीवित रहे, जबकि 2 से 2.5 kg भार वाले अथवा 4.5 से 5 kg भार वाले 99% मर गए| यहाँ किस प्रकार की वरण क्रिया हो रही है ? 

[A] दिशात्मक वरण 

[B] स्थायीकारक वरण 

[C] विदारक वरण 

[D] चक्रीय वरण 


Q.20) निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ? 

[A] लयनकायों में बहुत से जल अपघटकीय एंजाइम होते है  

[B] लयनकायों के जल अपघटकीय एंजाइम अम्लीय pH में क्रियाशील होते है 

[C] लयनकाय झिल्ली से घिरी हुई संरचनाएं है 

[D] लयनकाय अन्तद्र्व्यी जालिका में समवेष्टन प्रक्रिया द्वारा बनते है 


Q.21) पुष्पी पादपों में निषेचन के पश्चात् विकास के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ? 

[A] अंडाशय, फ़ल में विकसित होता है 

[B] युग्मनज, भ्रूण में विकसित होता है 

[C] केन्द्रीय कोशिका भ्रूणपोष में विकसित होती है 

[D] बीजाण्ड, भ्रूणपोष में विकसित होते है  


Q.22) कॉन्केनेवेलिन – A क्या है ? 

[A] एल्केलॉइड 

[B] वाष्पशील तेल 

[C] लैक्टीन 

[D] वर्णक 


Q.23) एंजाइमों के बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन के लिए सूक्ष्मजीवों को उगाने के लिए निम्नलिखित में से कौन से उपकरण की आवश्यकता होती है ? 

[A] BOD ऊष्मायित्र 

[B] अवमल उपचारक 

[C] औद्योगिक ओवन 

[D] जैव – रिएक्टर 


Q.24) निम्न कथनों को ध्यान में रखिए | 

(A) सहएंजाइम अथवा धातु आयन जो एंजाइम प्रोटीन से दृढ़ता से बंधे होते है प्रोस्थेटिक समूह कहलाते है| 

(B) एक प्रोस्थेटिक समूह में बंधा पूर्ण उत्प्रेरक सक्रिय एंजाइम, एपोएंजाइम कहलाता है| 

उचित विकल्प का चयन कीजिए – 

[A] दोनों A और B सत्य है 

[B] A सत्य है लेकिन B असत्य है 

[C] दोनों असत्य है 

[D] A असत्य है लेकिन B सत्य है 


Q.25) DNA एवं RNA दोनों में पाए जाने वाले प्यूरिन कौन से है ? 

[A] एडिनीन और थायमीन 

[B] एडिनीन और ग्वानीन 

[C] ग्वानीन और साइटोसीन 

[D] साइटोसीन और थाइमीन 


Q.26) नर जनन तंत्र में शुक्राणु कोशिकाओं के परिवहन के सही क्रम का चयन करो – 

[A] वृषण → अधिवृषण → शुक्र वाहिकाएं → वृषण जलिकाएं → वंक्षण नाल → मूत्रमार्ग 

[B] शुक्रजनक नलिकाएँ  → वृषण जलिकाएं → शुक्रवाहिकाएं → अधिवृषण → शुक्र वाहक → स्खलनीय वाहिनी → मूत्रमार्ग → यूरेथ्रल मीटस  

[C] शक्रजनक नलिकाएँ  → शुक्र वाहिकाएँ → अधिवृषण → वंक्षण नाल → मूत्रमार्ग 

[D] वृषण  → अधिवृषण → शुक्र वाहिकाएँ → शुक्रवाहक → स्खलनीय वाहिनी → वंक्षण नाल → मूत्रमार्ग → यूरेथ्रल मीटस  


Q.27) होमोनिड़ों को उनके सही मस्तिष्क माप के साथ मिलान कीजिए – 

A. होमो हैबिलिस           1. 900 cc 

B. होमो नियंडरथैलसिस   2. 1350 cc 

C. होमो इरैक्ट्स            3. 650 – 800 cc  

D. होमो सैपियन्स           4. 1400 cc 

उचित विकल्प का चयन कीजिए – 

[A] A   B   C   D

3   1   4    2  

[B] A   B   C   D

3   4    1   2 

[C] A   B   C   D

3   2   1   4  

[D] A   B   C   D 

4   3   1    2 


Q.28) जैसा कि ह्यूगो डी व्रीज ने प्रस्तावित किया कि उत्परिवर्तन के कारण विभिन्नताएं होती है, यह कैसी होती है ? 

[A] यादृच्छिक और दिशात्मक 

[B] यादृच्छिक और दिशारहित 

[C] छोटी और दिशात्मक 

[D] छोटी और दिशारहित 


Q.29) निम्न कोशिकांगो के युग्म में किस्में DNA नही होता ? 

[A] सूत्रकणिका एवं लयनकाय 

[B] क्लोरोप्लास्ट एवं रसधानी 

[C] लयनकाय एवं रसधानी 

[D] केन्द्रक एवं सूत्रकणिका 


Q.30) वायु द्वारा उत्पन्न एलर्जन एवं प्रदूषकों के कारण नगरीय स्थानों में काफी व्यक्ति श्वसनी विकार, जो घरघराहट उत्पन्न करते है से पीड़ित है क्योंकि – 

[A] नासिका गुहा में श्लेष्मा अस्तर की मामूली वृद्धि 

[B] श्वसनी एवं श्वसनिकाओं का इनफ्लेमेशन 

[C] रेशेदार ऊतकों का प्रोलीफरेशन एवं कूपिका भित्तियों की क्षति 

[D] न्युमोसाइट के द्वारा पृष्ठ सक्रियक के स्त्रावण में कमी  


Q.31) अनुचित कथन का चयन कीजिए – 

[A] नर फ़लमक्खी विषमयुग्मकी होती है 

[B] नर टिड्डों में 50% शुक्राणुओं में लिंग – गुणसूत्र नहीं होते है 

[C] पालतू मुर्गों में सन्तति का लिंग शुक्राणु के प्रकार पर निर्भर करता है ना कि अण्डाणु पर 

[D] मानव नरों में एक लिंग – गुणसूत्र दूसरे के अपेक्षाकृत बहुत छोटा होता है 


Q.32) जैव अणुओं के एक मिश्रण में किससे उपचार करके DNA अवक्षेपण को प्राप्त किया जा सकता है ? 

[A] आइसोप्रोपेनोल से 

[B] शीतित इथेनोल से  

[C] कमरे के तापमान पर मीथेनोल से 

[D] शीतित क्लोरोफोर्म से 


Q.33) जैव नियन्त्रण कारकों के सही विकल्प का चयन करो – 

[A] बैसिलस थ्यूरिन्जिएंसिस, टोबैको मोजैक वायरस, एफिड 

[B] ट्राइकोड्रर्मा, बैकूलोवायरस, बैसिलस थ्यूरिन्जिएंसिस 

[C] ऑसिलैटोरिया, राइजोबियम, ट्राइकोडर्मा 

[D] नोस्टॉक, एजोस्पाइरिलम, न्यूक्लियोपॉलिहाइड्रोवायरस 


Q.34) अनुचित कथन का चयन कीजिए – 

[A] अंत: प्रजनन समयुग्मता में वृद्धि करता है 

[B] अंत: प्रजनन किसी जानवर के शुद्ध वंशक्रम के विकसित होने के लिए आवश्यक है 

[C] अंत: प्रजनन हानिकारक अप्रभावी जीनों का चयन करता है, जो जननता एवं उत्पादकता कम करते है 

[D] अंत: प्रजनन श्रेष्ठ जीनों के संग्रह एवं अवांछनीय जीनों के उन्मूलन में सहायता करता है 


Q.35) निम्न जैविकों को उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं से सुमेलित कीजिए – 

A. लैक्टोबैसिलस                   1. पनीर 

B. सैकरोमाइसिज सेरेविसी       2. दही 

C. एस्पर्जिलस नाइजर             3. सिट्रिक अम्ल 

D. एसीटोबैक्टर एसिटी            4. ब्रेड 

                                         5. एसिटिक अम्ल  

सही विकल्प का चयन कीजिए – 

[A] A    B   C   D

2    4   5    3  

[B] A   B   C   D

2   4   3   5

[C] A   B   C   D

3   4   5    1

[D] A   B   C   D

2   1   3    5


Q.36) फ्लोयम में शर्करा की गति की दिशा कौन- सी होती है ? 

[A] बहुदिशाहीन 

[B] ऊर्ध्वगामी 

[C] अधोगामी 

[D] द्वि – दिशागामी 


Q.37) कुछ पादपों में मादा युग्मक बिना निषेचन के भ्रूण में परिवर्तित हो जाता है इस घटना को क्या कहा जाता है ? 

[A] स्वयुग्मन 

[B] अनिषेकफलन 

[C] युग्मक संलयन 

[D] अनिषेकजनन 


Q.38) बीज में अवशिष्ट बीजाण्डकाय को क्या कहा जाता है ? 

[A] निभाग 

[B] परिभ्रूणपोष 

[C] नाभिका 

[D] अन्त: कवच 


Q.39) आनुवंशिक मानचित्र के निर्माण के लिए कौन सी मानचित्र इकाई (सेंटीमॉर्गन) अपनाई गई ? 

[A] 10% क्रॉस ओवर को निरुपित करते हुए, दो अभिव्यक्त जीनों के मध्य दूरी की एक इकाई 

[B] 100% क्रॉस ओवर को निरुपित करते हुए, दो अभिव्यक्त जीनों के मध्य दूरी की एक इकाई 

[C] 1% क्रॉस ओवर को निरुपित करते हुए, गुणसूत्रों पर जीनों के बीच दूरी की एक इकाई 

[D] 50% क्रॉस ओवर को निरुपित करते हुए, गुणसूत्रों पर जीनों के मध्य की दूरी की एक इकाई 


Q.40) यदि एक व्यक्ति का ह्रदय निकास 5 L, अनुशिथिलन के अन्त में निल्यों में रुधिर आयतन 100mL एवं निलयी प्रकुंचन के अन्त में 50 mL है, तब उसकी ह्रदय दर क्या होगी ? 

[A] 50 स्पंदन प्रति मिनट 

[B] 75 स्पंदन प्रति मिनट 

[C] 100 स्पंदन प्रति मिनट

[D] 125 स्पंदन प्रति मिनट 


Q.41) थियोबैसिलस, जीवाणुओं का एक समूह है, जो निम्नलिखित में से कौन सा कार्य करने में सहायता करते है ? 

[A] नाइट्रोजन स्थिरीकरण 

[B] रसायन स्वपोषित स्थिरीकरण 

[C] नाइट्रीकरण 

[D] विनाइट्रीकरण 


Q.42) सांद्रित मूत्र के निर्माण के लिए निम्न में से कौन-सा कारक उत्तरदायी है ? 

[A] एंटीडाइयूरेटिक होर्मोन का निम्न स्तर 

[B] वृक्कों के आंतरिक मध्यांशी इंटरस्टीशियम की तरफ अति ऑस्मोलेरिटि बनाए रखना 

[C] जक्स्टागुच्छीय कॉम्पलेक्स द्वारा इरिथ्रोपोइटिन का स्त्रावण 

[D] गुच्छीय निस्यन्दन के दौरान द्रव स्थैतिक दाब 


Q.43) निम्न में से सूत्रकणिका से सम्बंधित कौन – सा कथन अनुचित है ? 

[A] बाह्य झिल्ली कार्बोहाइड्रेटों के एकलक, वसों एवं प्रोटीनों के लिए पारगम्य है 

[B] इलेक्ट्रॉन परिवहन के एंजाइम बाह्य झिल्ली में अंत:स्थापित होते है 

[C] आंतर झिल्ली अन्तरवलनों के साथ संवलित होती है 

[D] सूत्रकणिकीय आधात्री में एक वृतीय DNA अणु एवं राइबोसोम होते है 


Q.44) जाइलम किसका स्थानान्तरण करता है ? 

[A] केवल जल का 

[B] जल और खनिज लवणों का 

[C] जल, खनिज लवणों और कुछ जैवीय नाइट्रोजन का  

[D] जल, खनिज लवणों, कुछ जैवीय नाइट्रोजन एवं होर्मोन का 


Q.45) G0 – प्रावस्था में कोशिकाएं – 

[A] कोशिका चक्र से बाहर निकल जाती है 

[B] कोशिका चक्र में प्रवेश करती है 

[C] कोशिका चक्र को स्थापित कर देती है 

[D] कोशिका चक्र को समाप्त कर देती है 


Q.46) वृक्षों में वार्षिक वलयों के बनने के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नही है ? 

[A] वार्षिक वलय एक वर्ष में बसन्त दारू एवं शरद दारू के उत्पन्न होने का एक संयोजन है 

[B] एधा (कैम्बियम) की अन्तरीय सक्रियता के कारण ऊतक के हल्के रंग और गहरे रंग के वलयों क्रमश: अग्रदारू और पश्च दारू का बनना 

[C] कैम्बियम की सक्रियता, जलवायु में विभिन्नता पर निर्भर होती है 

[D] शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में वृक्षों में वार्षिक वलय सुस्पष्ट नहीं होती है ? 


Q.47) निम्नलिखित में से कौन सा पारिस्थितिकी पिरामिड सामान्यतया उल्टा होता है ? 

[A] घास भूमि में संख्या का पिरामिड 

[B] ऊर्जा का पिरामिड 

[C] एक वन में जैवभार का पिरामिड 

[D] एक समुद्र में जैवभार का पिरामिड 


Q.48) उस बीजाण्डन्यास को क्या कहा जाता है, जिसमें बीजाण्ड अंडाशय की भीतरी भित्ति पर या परिधीय भाग में विकसित होते है ? 

[A] आधारी 

[B] स्तम्भीय 

[C] भित्तिय 

[D] मुक्तस्तम्भीय 


Q.49) निम्न प्रोटोकॉल में से किसका उद्देश्य वायुमंडल में क्लोरोफ्लोरोकार्बनों के उत्सर्जन को कम करना था ? 

[A] मोट्रियल प्रोटोकॉल 

[B] क्योटो प्रोटोकॉल 

[C] गोथनबर्ग प्रोटोकॉल 

[D] जिनेवा प्रोटोकॉल 


Q.50) निम्न में से किस गर्भनिरोधक तरीकों में होर्मोन भूमिका निभाता है ? 

[A] स्तनपान अनार्तव, गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक 

[B] रोध विधियाँ, स्तनपान अनार्तव, गोलियाँ  

[C] Cu-T गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक 

[D] गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक, रोध विधियाँ 


Q.51) एक व्यायामी के ज्वारीय आयतन एवं नि:श्वसनी सुरक्षित आयतन क्रमश: 500 mL एवं 1000 mL है यदि अवशिष्ट आयतन 1200 mL हो तब इसकी नि:श्वसन क्षमता क्या होगी ? 

[A] 1500 mL 

[B] 1700 mL

[C] 2200 mL

[D] 2700 mL


Q.52) सहाय कोशिका में स्खलित हुए नर युग्मकों का परिणाम क्या होता है ? 

[A] एक युग्मक, अंड के साथ संगलित होता है और दूसरा (दूसरे) सहाय कोशिका में ह्यसित हो जाता है / जाते है 

[B] सभी अंड के साथ संगलित होते है 

[C] एक अंड के साथ संगलित होता है और दूसरा (दूसरे) सहाय कोशिका केन्द्रक के साथ संगलित होता है / होते है 

[D] एक अंड के स्थ संगलित होता है और दूसरा केन्द्रीय कोशिका के केन्द्र्कों से संगलित होता है 


Q.53) पादपों में पुष्पन को प्रेरित करने के लिए आवश्यक प्रकाश काल को बोध करने का स्थान कौन – सा है ? 

[A] पार्श्व कलिका 

[B] तल्प (पल्विनस)

[C] प्ररोह शीर्ष 

[D] पत्तियाँ 


Q.54) आम का कैरोलस लिनियस द्वारा सर्वप्रथम व्यक्त किया गया सही लिखित वैज्ञानिक नाम का चयन कीजिए –

[A] Mangifera indica Car. Linn

[B] Mangifera indica Linn

[C] Mangifera indica 

[D] Mangifera indica


Q.55) निम्नलिखित कथन प्रतिबन्धन एंडोन्युक्लिएज एंजाइम के लक्षणों का वर्णन करते है गलत कथन को चुनिए – 

[A] यह एंजाइम DNA के पहचाने हुए स्थान पर DNA अणु को काटता है 

[B] यह एंजाइम DNA को विशेष स्थलों पर जोड़ता है और दो में से केवल एक लडी को काटता है 

[C] यह एंजाइम प्रत्येक लड़ी पर विशेष स्थलों पर शर्करा – फॉस्फेट रज्जु को काटता है 

[D] यह एंजाइम DNA पर एक विशिष्ट पैलीन्ड्रोमिक न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम की पहचान करता है  


Q.56) विकासात्मक दृष्टि से जनक बीजाणुदभिद में मादा युग्मकोदभिद के साथ विकासशील तरुण भ्रूण को कुछ समय के लिए धारण रखना पहली बार किसमें देखा गया ? 

[A] लिवरवर्ट

[B] मॉस 

[C] टेरिडोफाइट

[D] अनावृतबीजी 


Q.57) एंटीराइनम (स्नैपड्रैगन) में एक लाल पुष्प को श्वेत पुष्प के साथ प्रजनन किया तब F1 में गुलाबी पुष्प प्राप्त हुए| जब गुलाबी पुष्पों को स्वपरागित किया गया, तब F2 में श्वेत. लाल और गुलाबी पुष्प प्राप्त हुए|निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन कीजिए – 

[A] यह प्रयोग प्रभाविता के सिद्धांत का अनुसरण नहीं करता 

[B] F1 में गुलाबी रंग, अपूर्ण प्रभाविता के कारण आया 

[C] F2 का अनुपात 14 (लाल) : 24 (गुलाबी) : 14 (श्वेत) है 

[D] इस प्रयोग में पृथक्करण का मिश्रण नियम लागू नहीं होता है 


Q.58) ग्लूकोज का ग्लूकोज – 6 – फॉस्फेट में परिवर्तन जो ग्लाइकोलाइसिस की पहली अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया है, किसके द्वारा उत्प्रेरित होती है ? 

[A] एल्डोलेज 

[B] हेक्सोकाइनेज 

[C] इनोलेज 

[D] फॉस्फोफ्रक्टोकाइनेज 


Q.59) हेरोइन नामक ड्रग कैसे संश्लेषित की जाती है ? 

[A] मॉर्फिन के मिथाइलीकरण से 

[B] मॉर्फिन के एसीटाइलीकरण से 

[C] मॉर्फिन के ग्लाइकोसीकरण से 

[D] मॉर्फिन के नाइट्रीकरण से  


Q.60) हॉर्मोन मोचक अन्त: गर्भाशयी युक्तियों का चयन करो – 

[A] वाल्टस, LNG-20 

[B] मल्टीलोड – 375, प्रोजेस्टासर्ट  

[C] प्रोजेस्टासर्ट, LNG- 20

[D] लिप्पेस लूप, मल्टीलोड – 375


Q.61) एक जीन लोकस पर दो एलील A, a है यदि प्रभावी एलील की A की बारम्बारता 0.4 है तब समष्टि में समयुग्मजी प्रभावी ? विषमयुग्मजी एवं समयुग्मजी अप्रभावी व्यक्तियों की बारम्बारता क्या होगी ? 

[A] 0.36(AA) ; 0.48(An) ; 0.16 (aa)

[B] 0.16 (AA) ; 0.24 (Aa) ; 0.36 (aa)

[C] 0.16 (AA) ; 0.48 (An) ; 0.36 (aa)

[D] 0.16 (AA) ; 0.36 (aa) ; 0.48 (aa)


Q.62) गोल्डन चावल के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है – 

[A] यह डैफोडिल के जीन वाला, विटामिन – A प्रचुरित है 

[B] यह बैसिलस थ्यूरिन्जेएंसिस के जीन वाला, पीडक प्रतिरोधी है 

[C] एग्रोबैक्टीरियम वेक्टर का उपयोग कर विकसित किया गया है और यह शुष्कता सहनशील है 

[D] चावल की एक आद्य किस्म में जीन निवेशन के कारण इसके दाने पीले है 


Q.63) पाइनस के बीज कवक के सहयोग के बिना अंकुरित और स्थापित नहीं हो सकते| यह किस कारण होता है ? 

[A] इसका भ्रूण अपरिपक्व होता है 

[B] इसका कवकमूल (माइकोराइजा) के साथ अनिवार्य सम्बन्ध है 

[C] इसका बीजावरण बहुत कठोर होता है 

[D] बीज में बाधक उपस्थित होते है जो अंकुरण को रोकते है 


Q.64) निम्न में आनुवंशिक प्रकूट का कौन सा लक्षण जीवाणु को पुनर्योजन DNA तकनीक के द्वारा मानव इन्सुलिन उत्पन्न करने देता है ? 

[A] आनुवंशिक प्रकूट असंदिग्ध होता है 

[B] आनुवंशिक प्रकूट व्यर्थ होता है 

[C] आनुवंशिक प्रकूट लगभग सार्वभौमिक होता है 

[D] आनुवंशिक प्रकूट विशिष्ट होता है 


Q.65) निम्न में कौन – सा यौन संचरित रोग पूर्णतया साध्य नहीं है ? 

[A] सुजाक 

[B] लैंगिक मस्से

[C] जननिक परिसर्प 

[D] क्लेमिडियता 


Q.66) निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ? 

[A] विरोइड में प्रोटीन आवरण का अभाव होता है 

[B] विषाणु अनिवार्य रूप से परजीवी होते है 

[C] विषाणुओं में संक्रामक संगठक प्रोटीन आवरण होता है 

[D] प्रियोनों में अनियमित मुड़ी हुई प्रोटीन होती है 


Q.67) निम्न जीवों का उनकी विशिष्टताओं के साथ मिलान करों – 

A. पाइला            1. ज्वाला कोशिकाएँ 

B. बोम्बिक्स         2. कंकत पट्टिकाएं 

C. प्लूरोब्रैकिया     3. रेतीजिह्वा 

D. टीनिया           4. मैल्पीघियन नलिकाएँ 

निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए – 

[A] A   B   C   D

3   2   1    4  

[B] A   B   C   D

3   4    2   1 

[C] A   B   C   D

2   4    3   1

[D] A   B   C   D

3   2    4   1


Q.68) व्यक्त अनुक्रम घुंडी (ई.एस.टी.) का क्या तात्पर्य है ? 

[A] RNA के रूप में जीनों का अभिव्यक्त होना 

[B] पॉलीपेप्टाइड अभिव्यक्ति 

[C] DNA बहुरूपता 

[D] नूतन DNA अनुक्रम 


Q.69) निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ? 

[A] मोरल और ट्रफल खाने योग्य होते है 

[B] क्लेविसेप्स बहुत से एल्केलोइड और एल.एस.डी. का स्रोत है 

[C] कोनिडिया बहिर्जात रूप में उत्पन्न होते है और एस्कोबीजाणु अंतर्जातीय रूप में उत्पन्न होते है 

[D] यीस्ट को लम्बे धगेनुमा तन्तु वाली तंतुमय काय होती है 


Instruction: स्तम्भ – I को स्तम्भ II से सुमेलित कीजिए –

स्तम्भ – I            स्तम्भ – II

A. मृतजीवी       1. पादप जड़ों के साथ कवकों

                          का सहजीवी सम्बन्ध

B. परजीवी       2. मृत जैव पदार्थों का अपघटन

C. लाइकेन       3. जीवित पादपों अथवा जन्तुओं

                           पर रहने वाला

D. कवकमूल      4. शैवालों और कवकों का

(माइकोराइजा)        सहजीवी सम्बन्ध

Q.70) निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए – 

[A] A   B   C   D

1    2   3   4   

[B] A   B   C   D

3   2   1   4  

[C] A   B   C   D

2   1   3    4  

[D] A   B   C   D

2    3   4   1 


Q.71) निम्न में से कौन सा ग्लूकोस परिवाहक इन्सुलिन निर्भर है ? 

[A] GLUT – I 

[B] GLUT – II 

[C] GLUT – III 

[D] GLUT – IV 


Q.72) निम्न के कौन सी अनुक्रिया वृक्क निरोप को नकारे जाने के लिए उत्तरदायी है ? 

[A] स्व – प्रतिरक्षा अनुक्रिया 

[B] तरल प्रतिरक्षा अनुक्रिया 

[C] इन्फ्लैमेटरी प्रतिरक्षा अनुक्रिया 

[D] कोशिका मध्यित प्रतिरक्षा अनुक्रिया 


Q.73) होमोडायलिसिस (रुधिर अपोहन) के दौरान कृत्रिम वृक्क के उपयोग के परिणामस्वरूप – 

1. नाइट्रोजन अपशिष्ट शरीर में इकट्ठे हो जाते है| 

2. अतिरिक्त पोटेशियम आयनों का निष्कासन नही हो पाता|

3. जठर – आंतीय पथ से कैल्शियम आयनों के अवशोषण में कमी आती है| 

4. RBC उत्पादन में कमी  आती है| 

[A] 1 एवं 2 उचित  है 

[B] 2 एवं 3 उचित है 

[C] 3 एवं 4 उचित है 

[D] 1 एवं 4 उचित है 


Q.74) निम्न में से कौन सा कथन सत्य है ? 

[A] कॉर्निया नेत्र गोलक का एक बाह्य, पारदर्शी एवं रक्षी प्रोटीन आवरण है|

[B] कॉर्निया में इलास्टिन का सघन संयोजी उत्तक होता है जो अपनी मरम्मत कर सकता है| 

[C] कॉर्निया उत्तल पारदर्शी परत है जो अत्यधिक संवहनित होता है| 

[D] कॉर्निया में कोलैजन का सघन आधात्री होता है और वह नेत्र का सर्वाधिक संवेदनशील भाग है|


Q.75) जीनों के बीच दूरी के मापन के रूप में एक ही गुणसूत्र पर जीन युग्मों के बीच पुनर्योजन की आवृत्ति की व्याख्या किसके द्वारा की गई थी ? 

[A] टी. एच. मॉर्गन 

[B] ग्रेगर जे. मेंडल 

[C] अल्फ्रेड स्टर्टवैंट

[D] सटन बोवेरी 


Instruction: लैक ओपेरॉन के निम्न जीनों का उनके उत्पादों के साथ मिलान कीजिए – 

Q.76) निम्न में से उचित विकल्प का चयन करें – 

[A] A  B  C  D

1  3  2   4 

[B] A  B  C  D

3  1   2  4 

[C] A  B  C  D

3  1  4  2

[D] A  B  C  D

3  4  1   2 


Q.77) अनानास के पौधे को पुष्प उत्पन्न करने में लम्बा समय लगता है अनानास के उत्पादन को बढ़ाने के लिए इसमें वर्ष भर कृत्रिम रूप में पुष्पन प्रेरित करने के लिए कौन – सा हॉर्मोन डालना चाहिए ? 

[A] ऑक्जीन और एथिलीन 

[B] जिबरेलीन और साइटोकाइनिन 

[C] जिबरेलीन और एब्सीसिक अम्ल 

[D] साइटोकाइनिन और एब्सीसिक अम्ल 


Q.78) कोशिकाओं को पहचानिए जिनके स्राव जठर – आँत पथ के अस्तर को कई प्रकार के एन्जाइमों से सुरक्षित करते है ? 

[A] मुख्य कोशिकाएँ 

[B] गॉब्लेट कोशिकाएँ 

[C] ऑक्सीन्टिक कोशिकाएँ 

[D] ग्रहणी कोशिकाएँ 


Q.79) निम्नलिखित में से किसे जैव नियन्त्रण के एक कारक के रूप में पादप रोग उपचार के लिए उपयोग किया जा सकता है ? 

[A] ट्राइकोडर्मा 

[B] क्लोरेला 

[C] एनाबीना 

[D] लैक्टोबैसिलस 


Q.80) अनावृतबीजियों के फ्लोएम में किसका अभाव होता है ? 

[A] एल्बुमिनीय कोशिकाओं और चालनी कोशिकाओं का 

[B] केवल चालनी नलिकाओं का 

[C] केवल सहचर कोशिकाओं का 

[D] दोनों b व c 


Q.81) अण्डाणु केन्द्रक से द्वितीय ध्रुवीय पिण्ड कब बाहर निकलते है ? 

[A] शुक्राणु के प्रवेश के बाद, लेकिन निषेचन से पहले 

[B] निषेचन के बाद 

[C] शुक्राणु का अण्डाणु में प्रवेश से पहले 

[D] प्रथम विदलन से साथ – साथ 


Q.82) किस अवस्था में दिए गए निम्न mRNA के पढने के प्राधार में कोई परिवर्तन नहीं होगा ? 

5’AACAGCGGUAUU3′

[A] 5 वीं स्थिति पर G के निवेशन से 

[B] 5 वीं स्थिति पर G के विलोपन से 

[C] 4 वीं एवं 5 वीं स्थिति पर क्रमश: A एवं G के निवेशन से 

[D] 7 वीं, 8 वीं एवं 9 वीं स्थितियों पर GGU के विलोपन से 


Q.83) कोशिका विभाजन के संदर्भ में ‘ओम्निस सेल्युला – इ सेल्युला’ की कल्पना सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित की थी ? 

[A] रुडोल्फ विरचोव 

[B] थियोडोर श्वान 

[C] स्लाइडेन 

[D] एरिस्टोटल 


Q.84) गोलभ शलभ कृमि में बैसिलस थ्यूरीन्जिएंसिस के Bt आविष को सक्रिय करने के लिए प्रोटोक्सिन की सक्रियता किससे प्रेरित होती है ? 

[A] शरीर का तापमान 

[B] मध्यांत्र की नमी वाली सतह 

[C] आँत की क्षारीय pH 

[D] आमाशय की अम्लीय pH 


Q.85) निम्नलिखित में से उस सही युग्म को चुनिए, जो टाइफाइड के पुष्टी परीक्षण को निरुपित करता है ? 

[A] प्लाज्मोडियम वाइवैक्स / यू. टी. आई. परीक्षण 

[B] स्ट्रेप्टोकोकस न्युमोनी / विडाल परीक्षण 

[C] साल्मोनेला टाइफी / एंथ्रोन परीक्षण 

[D] साल्मोनेला टाइफी / विडाल परीक्षण 


Q.86) वह आनुवंशिक विकार कौन है, जिसमें एक व्यक्ति में मुख्यतया पौरुष विकार होता है, मादा लक्षण होते है और  बाँझ होता है ? 

[A] टर्नर सिंड्रोम 

[B] क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम 

[C] एडवर्ड सिंड्रोम 

[D] डाउन सिंड्रोम 


Q.87) पालीब्लैंड, पुनश्चक्रित रूपांतरित प्लास्टिड का महीन पाउडर है, जो निम्नलिखित में से किसके लिए एक सुयोग्य पदार्थ के रूप में पुष्टिकृत हुई है ? 

[A] प्लास्टिक की थैलियाँ बनाने में 

[B] उर्वरक के रूप में 

[C] सड़क के निर्माण में 

[D] नालियाँ और पाइप बनाने में 


Q.88) निम्न में कौन सी विधि नाभिकीय अपशिष्टों के निपटान के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है ? 

[A] अपशिष्ट को अंतरिक्ष में दाग देना 

[B] अपशिष्ट को अंटार्कटिक के हिम आच्छादन में दबा देना 

[C] अपशिष्ट को गहरे महासागर के नीचे चट्टानों में डाल देना 

[D] अपशिष्ट को पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों में दबा देना 


Instruction: निम्न हॉर्मोन को उनके रोग के साथ मिलान करो | 

Q.89) निम्न में से उचित विकल्प का चयन कीजिए – 

[A] A  B  C  D

5  1   2  3  

[B] A  B  C  D

2  4  3   1

[C] A  B  C  D

5  4  1  3

[D] A  B  C  D

2  4  1  3


Q.90) उचित विकल्प का चयन कीजिए – 

[A] 8 वीं, 9 वीं एवं 10 वीं पसलियों का युग्म उरोस्थि के साथ प्रत्यक्ष संधि बनाता है 

[B] 11 वीं एवं 12 वीं पसलियों का युग्म काचाभ उपास्थि की सहायता से उरोस्थि के स्थ संयोजित होता है 

[C] प्रत्येक पसली एक पतली चपटी अस्थि है एवं सभी पसलियाँ पृष्ठ भाग में वक्षीय कशेरुकों एवं अधर भाग में उरोस्थि के साथ जुड़ी होती है 

[D] सात युग्म वर्टीब्रोस्टर्नल, तीन युग्म वर्टीब्रोकाड्रल एंव दो वर्टिब्रल पसलियाँ होती है 

NEET 19

Answers

भौतिकी

Q.1)CQ.2)CQ.3)AQ.4)BQ.5)BQ.6)DQ.7)CQ.8)AQ.9)AQ.10)BQ.11)BQ.12)BQ.13)BQ.14)DQ.15)CQ.16)DQ.17)BQ.18)BQ.19)DQ.20)DQ.21)AQ.22)CQ.23)DQ.24)CQ.25)BQ.26)CQ.27)CQ.28)DQ.29)CQ.30)CQ.31)AQ.32)AQ.33)CQ.34)DQ.35)CQ.36)CQ.37)BQ.38)AQ.39)CQ.40)BQ.41)BQ.42)DQ.43)BQ.44)BQ.45)A

रसायनशास्त्र

Q.1)AQ.2)BQ.3)AQ.4)AQ.5)AQ.6)AQ.7)DQ.8)AQ.9)BQ.10)DQ.11)CQ.12)AQ.13)DQ.14)CQ.15)CQ.16)BQ.17)AQ.18)CQ.19)CQ.20)BQ.21)AQ.22)CQ.23)CQ.24)DQ.25)CQ.26)CQ.27)BQ.28)AQ.29)CQ.30)BQ.31)DQ.32)CQ.33)BQ.34)BQ.35)AQ.36)DQ.37)CQ.38)DQ.39)CQ.40)CQ.41)DQ.42)BQ.43)BQ.44)DQ.45)A

जीव विज्ञान

Q.1)BQ.2)DQ.3)BQ.4)BQ.5)BQ.6)BQ.7)CQ.8)AQ.9)BQ.10)AQ.11)AQ.12)DQ.13)BQ.14)DQ.15)AQ.16)CQ.17)DQ.18)BQ.19)BQ.20)DQ.21)DQ.22)CQ.23)DQ.24)BQ.25)BQ.26)BQ.27)BQ.28)BQ.29)CQ.30)BQ.31)CQ.32)BQ.33)BQ.34)CQ.35)BQ.36)DQ.37)DQ.38)BQ.39)CQ.40)CQ.41)DQ.42)BQ.43)BQ.44)DQ.45)AQ.46)DQ.47)DQ.48)CQ.49)AQ.50)AQ.51)AQ.52)DQ.53)DQ.54)BQ.55)BQ.56)CQ.57)DQ.58)BQ.59)BQ.60)CQ.61)CQ.62)AQ.63)BQ.64)CQ.65)CQ.66)CQ.67)BQ.68)AQ.69)DQ.70)DQ.71)DQ.72)DQ.73)CQ.74)AQ.75)CQ.76)CQ.77)AQ.78)BQ.79)AQ.80)DQ.81)AQ.82)DQ.83)AQ.84)CQ.85)DQ.86)BQ.87)CQ.88)DQ.89)CQ.90)D

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!