TGT SST Previous Year Solved Paper – 08

1. निम्न में से किस नदी पर दुलहस्ती हाइड्रो पावर स्टेशन स्थित है?
(अ) चिनाब

(ब) सतलज

(स) चंबल

(द) रावी

व्याख्या -दुलहस्ती हाइड्रो पाॅवर स्टेशन ‘किश्तवार’ (जम्मू-कश्मीर) में चिनाब नदी पर स्थित है। इसे बगलिहार सलाल परियोजना भी कहा जाता है।

2. अण्डमान व निकोबार है –

(अ) हिन्द महासागर के द्वीप

(ब) बंगाल की खाड़ी में द्वीप समूह

(स) अरब सागर में द्वीप समूह

(द) प्रशांत महासागर में द्वीप समूह 

व्याख्या -अण्डमान व निकोबार द्वीप समूह भारत का सबसे बड़ा संघ शासित प्रदेश है, जिसका क्षेत्रफल 8249 वर्ग किमी. है तथा यह दो भागों अण्डमान द्वीप व निकोबार द्वीप में बँटा हुआ है।

 

 

3. निम्न में से पूर्वी घाटी की सर्वोच्च चोटी स्थित है –

(अ) विशाखापट्नम

(ब) शिमला

(स) माउंट आबू

(द) चित्तौड़ 

व्याख्या -इस चोटी की ऊँचाई 1680 मी. है। यह पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है।

TGT SST Previous Year Solved Paper – 08

 

4. निम्न में से शिपकीला दर्रा कहाँ स्थित है ?

(अ) नुब्रा घाटी

(ब) सतलज घाटी

(स) चन्द्रघाटी

(द) कोई नहीं

Answer – (ब)

 

5. भारत में सर्वाधिक खनिज निम्न में से किस शैल क्रम में मिलते हैं?

(अ) कुडप्पा

(ब) लमेटा

(स) गौड़वाना

(द) धारवाड़ 

व्याख्या -धारवाड़ क्रम की चट्टानें खनिज दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, जिनमें लोहा, मैंगनीज, तांबा, सोना, क्रोमियम आदि प्रमुख खनिज मिलते हैं।

 

6. ‘धुंआधार’ जल प्रपात किस नदी पर स्थित है?

(अ) नर्मदा

(ब) बनास

(स) महानदी

(द) रावी 

 

व्याख्या -मध्यप्रदेश राज्य में जबलपुर के पास नर्मदा नदी पर धुंआधर जल प्रपात स्थित है, जिसकी ऊंचाई 10 मीटर है।

TGT SST Previous Year Solved Paper – 08

 

7. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

(अ) उत्तरप्रदेश

(ब) राजस्थान

(स) कर्नाटक

(द) महाराष्ट्र 

 

व्याख्या -जनसंख्या की दृृष्टि से भारत के 4 सबसे बड़े राज्य हैं –
उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल व बिहार। राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है (342239 वर्ग किमी.)।

 

8. भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान निम्न में से कौनसा है –

(अ) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान

(ब) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान

(स) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान

(द) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान 

 

व्याख्या -भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में स्थित ‘कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान’ है।

TGT SST Previous Year Solved Paper – 08

 

9. सूची-1 का सूची-2 से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए –

सूची-1 सूची-2
A. यू.एस.ए. 1. हरिकेन
B. भारत 2. चक्रवात
C. चीन 3. टाइफून
D. आॅस्ट्रेलिया 4. विली-विली
कूट:
      A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 2 4 1 3
(द) 3 1 4 2

Answer – (अ)

 

10. टाइफून नामक चक्रवात से कौनसा क्षेत्र अधिक प्रभावित होता है –

(अ) अमेरिका

(ब) एशिया

(स) आॅस्ट्रेलिया

(द) चीन सागर 

 

व्याख्या -टाइफूल उष्णकटिबंधीय चक्रवात है जिसकी उत्पत्ति चीन सागर के आस-पास 100-1800 पूर्वी देशांतर के बीच उत्तरी गोलार्द्ध में होती है।

 

11. सूची-1 का सूची-2 से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1 सूची-2
(नदी) (बांध)
A. जांबोजी 1. कैरबा
B. नील 2. अस्वान
C.  दामोदर 3. पंचेत हिल
D. कोलोरेडो 4. ह्यूवर
कूट:
        A B C D
(अ) 4 3 2 1
(ब) 1 2 3 4
(स) 3 1 4 2
(द) 2 4 1 3

Answer –  (ब)

TGT SST Previous Year Solved Paper – 08

12. निम्न में से किसे ‘सू’ नहर जोड़ती है?

(अ) सुपीरियर व ह्यूरोन को

(ब) सुपीरियर व मिशीगन को

(स) राजस्थान व मध्यप्रदेश को

(द) भारत व पाकिस्तान को 

व्याख्या -उत्तर अमेरिका की 5 महान झीलों में से दो सुपीरियर और ह्यूरोन झील को ‘सू नहर’ जोड़ती है।

13. अप्रत्यक्ष उच्च ज्वार उत्पन्न होने का निम्न में से क्या कारण है?

(अ) पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल

(ब) सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल

(स) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल

(द) चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल

Answer –  (अ)

14. अरब सागर के पानी का औसत खारापन है –

(अ) 35 पीपीटी

(ब) 45 पीपीटी

(स) 55 पीपीटी

(द) 65 पीपीटी

Answer –  (अ)

15. पंजशीर घाटी अवस्थित है –

(अ) तुर्की

(ब) पाकिस्तान

(स) ईरान

(द) अफगानिस्तान

Answer –  (द)

16. ‘शैतान का गोल्फ कोर्स’ के नाम से प्रसिद्ध मृत्यु की घाटी कहाँ स्थित है?

(अ) भारत

(ब) अफगानिस्तान

(स) संयुक्त राज्य अमेरिका

(द) जापान

व्याख्या -‘शैतान का गोल्फ कोर्स’ (डेविल्स गोल्फ कोर्स) नाम से प्रसिद्ध मृत्यु की घाटी (डेथवैली) संयुक्त राज्य अमेरिका में, मोजाम्बे रेगिस्तान में डेथवैली नेशनल पार्क में स्थित है।

17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए –
1. रिएक्टर स्केल एक लघुगणीय मापक्रम है तथा इसके परिणामस्वरूप परिमाण मात्रक में 1 की वृद्धि आयाम के लिए 10 के गुणक को निरूपित करती है।
2. रिएक्टर स्केल में प्रत्येक पूर्णांक पठन पर ऊर्जा पूर्ववर्ती पूर्णांक पठन की ऊर्जा के 100 गुना होती है।
कोड:

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2

(द) कोई नहीं 

व्याख्या -रिएक्टर स्केल का आविष्कार एवं 1934 में चाल्र्स एफ. रिएक्टर ने किया था। भूकम्पीय तीव्रता का मापन रिएक्टर स्केल एवं मरकेली स्केल पर किया जाता है।

18. ‘रिंग ऑफ फायर’ संबद्ध है –

1. जंगल की आग से

2. प्रशांत महासागर से

3. ज्वालामुखी से

4. भूकम्प से

कूट:

(अ) 1 और 2

(ब) 2 और 4

(स) 3 और 4

(द) 2, 3 और 4 

व्याख्या -रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर क्षेत्र में भूकम्प तथा ज्वालामुखी से प्रायः प्रभावित परिक्षेत्र है। इस पेटी में संपूर्ण विश्व के लगभग 68 प्रतिशत भूकम्पों का अनुभव किया जाता है।

19. मकर संक्रांति के समय कर्क रेखा पर दोपहर के सूर्य का उन्नतांश होता है –

(अ) 66.50

(ब) 56.00

(स) 39.70

(द) 23.50

Answer –  (अ)

20. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों निम्न में से किस एक महाद्वीप से गुजरती हैं –

(अ) अफ्रीका महाद्वीप

(ब) एशिया महाद्वीप

(स) यूरोप महाद्वीप

(द) दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप

व्याख्या -भूमध्य रेखा, कर्क रेखा तथा मकर रेखा तीनों ही अफ्रीका महाद्वीप से गुजरती हैं। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में भूमध्य तथा मकर रेखा गुजरती हैं।

21. 1905 ई. में सेंट पिट्सबर्ग चर्च में जार निकोलस के द्वारा गोली चलवाने की घटना को रूसी इतिहास में कहा जाता है-

(अ) शहीद दिवस

(ब) आजादी दिवस

(स) खूनी रविवार

(द) खूनी सन्डे 

व्याख्या -वर्ष 1905 में जार निकोलस के सुधारों को अक्टूबर मैनीफेस्टो कहा जाता है।

22. लेनिन के द्वारा प्रकाशित अखबार का क्या नाम था?

(अ) ट्रिब्यून

(ब) द हिन्दू

(स) इंस्का

(द) इंडिया टुडे 

व्याख्या -लेनिन के द्वारा 1902 में प्रकाशित पुस्तक ‘क्या करें’, सर्वाधिक प्रसिद्ध हुई।

23. लुई 16वें के किस वित्तमंत्री ने ऋण नहीं, नए कर नहीं, दिवालियापन नहीं कहा था?

(अ) तुर्गो

(ब) कैलोन

(स) ब्रीन

(द) बैंकर 

व्याख्या -लुई 16वें के वित्तमंत्री तुर्गो ने मुक्त व्यापार की नीति (लेेसेज फेयर) को अपनाने पर जोर दिया। फ्रांस में अर्थशास्त्री वर्ग को फिजियोक्रेट कहा जाता था।

24. फ्रांस की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था?

(अ) आर्थिक संकट

(ब) धर्माधिकारियों के विशेषाधिकार

(स) सत्ता का केन्द्रीयकरण

(द) निरकुंश सत्ता

Answer –  (अ)

25. राष्ट्र संघ निम्न में से किस अंतर्राष्ट्रीय विवाद को सुलझाने में नाकाम रहा –

(अ) मंचूरिया विवाद

(ब) आलैण्ड द्वीपों का विवाद

(स) अल्बानिया का सीमा विवाद

(द) अपर माइलेशिया विवाद 

व्याख्या -राष्ट्र संघ का अपने जीवनकाल में विश्व के 70 से ज्यादा विवादों से पाला पड़ा। उसने अपर माइलेशिया विवाद (जर्मनी-पौलेण्ड), आलैण्ड द्वीपों का विवाद (फिनलैण्ड-स्वीडन), अल्बानिया का सीमा विवाद (यूगोस्लाविया-यूनान), मोसुल की समस्या (ईरान-तुर्की), लाटविया का विवाद (पेरू-कोलंबिया) आदि विवादों को सुलझाया है।

26. राष्ट्र संघ के प्रथम अंगों में निम्न में से कौन शामिल नहीं है?

(अ) सचिवालय

(ब) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

(स) परिषद्

(द) सभा 

व्याख्या -राष्ट्र संघ के दो स्थापत्य अंग थे – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय एवं अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन।

27. असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव किस अधिवेशन में पास कर दिया गया –

(अ) लाहौर

(ब) कराची

(स) नागपुर

(द) कलकत्ता 

व्याख्या -इस आंदोलन के प्रस्ताव का सर्वप्रथम मोतीलाल नेहरू ने समर्थन किया तथा सी.आर.दास ने विरोध किया।

28. नीचे दिए गए महात्मा गांधी के निम्न आंदोलनों को उनके कालक्रमानुसार बताइए –

1. सविनय अवज्ञा आंदोलन

2. असहयोग आंदोलन

3. खेड़ा सत्याग्रह

4. भारत छोड़ो आंदोलन

5. चम्पारण सत्याग्रह

कूट:

(अ) 5, 3, 2, 1, 4

(ब) 1, 2, 3, 4, 5

(स) 3, 1, 2, 4, 5

(द) 4, 2, 1, 5, 3

Answer –  (अ)

29. मुगल शासक बाबर महल की स्थापत्य कला को देखकर बहुत प्रभावित हुआ –

(अ) दिल्ली के महल

(ब) चित्तौड़गढ़ के महल

(स) आमेर के महल

(द) ग्वालियर के महल

Answer –  (द)

30. चिश्ती संप्रदाय की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

(अ) शाह अब्दुल्ला

(ब) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती

(स) निजामुद्दीन औलिया

(द) शेख हमीमुद्दीन चिश्ती

Answer –  (ब)

31. शिवाजी के आध्यात्मिक गुरू थे?

(अ) नामदेव

(ब) रामदास

(स) तुकाराम

(द) भगवानदास

Answer –  (ब)

32. एक मरियल घोड़े के साथ मजनूं का निर्जन स्थान पर भटकता चित्र किसने बनाया था?

(अ) बसावन

(ब) दसंवत

(स) अब्दुल समद

(द) मनोहर

Answer –  (अ)

33. समुद्रगुप्त और चन्द्रगुप्त द्वितीय के बीच निम्न में से किस शासक का उल्लेख सामने आता है?

(अ) घटोत्कच

(ब) रामगुप्त

(स) चन्द्रगुप्त प्रथम

(द) गोविन्द्रगुप्त 

व्याख्या -साहित्यिक व पुरातात्विक स्रोतों में रामगुप्त का वर्णन आता है। रामगुप्त चन्द्रगुप्त द्वितीय का भाई व ध्रुवदेवी का पति था।

34. निम्न में से किसके द्वारा समुद्रगुप्त को ‘भारत का नेपोलियन’ कहा गया है?

(अ) मजूमदार

(ब) विसेंट स्मिथ

(स) राम चौधरी

(द) एस.पी.सेन

Answer –  (ब)

35. मौर्य शासक अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 13वें वर्ष किस अधिकारी की नियुक्ति की थी?

(अ) प्रादेशिक

(ब) धर्ममहामात्र

(स) मुक्त

(द) राजुक

Answer –  (ब)

व्याख्या -5वें शिलालेख में धर्ममहामात्र की नियुक्ति का उल्लेख मिलता है, जिसका मुख्य कार्य धर्म की रक्षा तथा वृद्धि के साथ-साथ धार्मिक लोगों के हितों व सुखों के लिए काम करना था।

36. निम्न में से किसने अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम पढ़ा था?

(अ) कर्नल जेम्स टाॅड

(ब) जेम्स प्रिंसेप

(स) दयाराम साहनी

(द) जार्ज थाॅमस

Answer –  (ब)

व्याख्या -प्राचीनतम बौद्ध साहित्यों को त्रिपिटक कहा जाता है। ये तीन हैं – विनय पिटक, सुत्त पिटक व अमिधम्म पिटक।

37. राजस्थान में बौद्ध स्तूप के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए हैं?

(अ) बैराठ

(ब) जोधपुरा

(स) पाली

(द) चाकसू

Answer –  (अ)

38. त्रिपिटकों का संबंध है –

(अ) शैव धर्म से

(ब) भागवत धर्म से

(स) जैन धर्म से

(द) बौद्ध धर्म से

Answer –  (द)

39. सिंधु सभ्यता के पतन का क्या कारण था?
1. जलवायु परिवर्तन
2. आर्यों का आक्रमण
3. बाढ़ के कारण

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 व 3

(द) 1, 2 व 3

Answer –  (द)

40. ‘सैंधव स्थलों के उत्खनन में मिली मोहरों पर किस पशु की आकृति है –

(अ) कुत्ता

(ब) कूबड़दार बैल

(स) गाय

(द) भैंस

Answer –  (ब)

41. सर्वप्रथम सांसदों को लोकपाल बिल के दायरे में लाने वाले प्रधानमंत्री थे?

(अ) डाॅ. मनमोहन सिंह

(ब) अटल बिहारी वाजपेयी

(स) मोरारजी देसाई

(द) चौधरी चरण सिंह

Answer –  (स)

व्याख्या -सर्वप्रथम वर्ष 1978 में सांसदों को लोकपाल बिल के दायरे में लाने वाले प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे।

42. ‘वेजीटेरियन टाइगर’ कहा जाता है –

(अ) महाधिवक्ता

(ब) लोकायुक्त

(स) अ व ब दोनों

(द) कोई नहीं

Answer –  (ब)

व्याख्या -लोकायुक्त के पास जाँच व दण्ड के अधिकार नहीं होने के कारण उसे वेजीटेरियन टाइगर कहा जाता है।

43. सर्वप्रथम लोकपाल तथा लोकायुक्त विधेयक संसद में कब प्रस्तुत किया गया-

(अ) 9 मई, 1968 को

(ब) 18 अगस्त, 1969 को

(स) 13 अप्रैल, 1972 को

(द) 5 जनवरी, 1975 को

Answer –  (अ)

44. निम्न में से किसके द्वारा सामान्य प्रशासकों को सामान्य लक्ष्य सेवा कहा गया है?

(अ) लोक सेवा सुधारों पर होता समिति प्रतिवेदन

(ब) छठा वेतन आयोग प्रतिवेदन

(स) द्वितीय प्रशासनिक सुधार विभाग

(द) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

Answer –  (द)

45. स्थायी कार्यपालिका की निम्न विशेषताओं पर विचार कीजिए –

1. ये नियम एवं विनियमों के अनुसार कार्य करती है।

2. इनका संबंध नीतियों की क्रियान्विति से रहता है।

3. इनके द्वारा दिए गए सुझाव राजनैतिक कार्यपालिका के लिए बाध्यकारी होते हैं।

4. यह व्यापक प्रशासकीय अनुभव रखती है।

सही उत्तर का चयन कीजिए –

(अ) 1, 2 व 4

(ब) 1, 2 व 3

(स) 1 व 2

(द) 1 व 4

Answer –  (अ)

46. बहुदलीय संसदीय शासन प्रणाली के अंतर्गत राजनीतिज्ञों एवं नौकरशाही के मध्य विश्वासपूर्ण संबंध विकसित होने के लिए आवश्यक होगा –

(अ) प्रतिबद्ध नौकशाही

(ब) तटस्थ नौकरशाही

(स) राजनीतिक नौकरशाही

(द) उदार नौकरशाही

Answer –  (ब)

47. हरबर्ट साइमन के अनुसार अकार्यक्रमिक निर्णय वह होते हैं, जो –

(अ) कानून से संबंधित होते हैं

(ब) जिनका पूर्वानुमान नहीं रहता है

(स) नीति से संबंधित होते हैं

(द) ये सभी

Answer –  (ब)

व्याख्या -हरबर्ट साइमन ने दो प्रकार के निर्णय बताए –
1. कार्यक्रमिक निर्णय
2. अकार्यक्रमिक निर्णय

48. निर्णयन की व्यवहारात्मक तकनीक की प्रमुख विशेषता है –

(अ) कठोर निर्णय

(ब) सहभागिता

(स) दोहरे निर्णय

(द) एकल निर्णय

Answer –  (ब)

व्याख्या -आधुनिक युग में सहभागी निर्णय अच्छे होते हैं।

49. हरबर्ट साइमन के अनुसार जिसे वास्तव में ‘निर्णय’ कहते हैं, वह चरण है –

(अ) प्रारूप क्रिया का

(ब) विकल्प चयन क्रिया का

(स) बुद्धिमता क्रिया का

(द) ये सभी

Answer –  (ब)

व्याख्या -विकल्प चयन प्रक्रिया वह अंतिम चरण है, जिसके द्वारा ही व्यक्ति पूर्ण रूप से समस्या का समाधान करता है।

50. प्रशासनिक निर्णयों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है –

(अ) नीति का

(ब) प्रक्रिया का

(स) संसाधनों का

(द) अधीनस्थों का

Answer –  (अ)

व्याख्या -प्रशासनिक निर्णय आर्थिक व सामाजिक नीति से संबंधित होते हैं।

51. मानव संबंध आंदोलन स्कूल का जनक किसे माना जाता है?

(अ) एल्टन मेयो

(ब) व्हाइट

(स) ककर्ट लेपिन

(द) डीपे

Answer – (अ)

52. अनौपचारिक संगठन लोक प्रशासन के अध्ययन के किस उपागम से संबंध रखता है?

(अ) मानव व्यवहार संबंधी उपागम

(ब) यांत्रिक संगठन

(स) शास्त्रीय उपागम

(द) कोई नहीं

Answer –  (अ)

53. मैक्सवेबर ने प्राधिकार में तीन रूपों में किसको सर्वोत्तम रूप कहा है?

(अ) वैधानिक सत्ता

(ब) परंपरागत सत्ता

(स) चमत्कारिक सत्ता

(द) कोई नहीं

Answer –  (अ)

54. लार्ड हेवार्ट ने नौकरशाही को किस रूप से विभूषित किया?

(अ) यूरोपियन समाज

(ब) आधुनिक सत्ता

(स) नवीन निरंकुशता

(द) कोई नहीं

Answer –  (स)

55. ‘लोक प्रशासन के सिद्धांत’ नामक पुस्तक के प्रथम लेखक थे?

(अ) विलोबी

(ब) व्हाइट

(स) वुडरो विल्सन

(द) गुलिक

Answer –  (अ)

व्याख्या -वर्ष 1927 में विलोबी ने ‘लोक प्रशासन के सिद्धांत’ नामक पुस्तक प्रकाशित की।

56. लोक प्रशासन की प्रथम पाठ्य पुस्तक कब प्रकाशित हुई थी?

(अ) 1926 ई.

(ब) 1894 ई.

(स) 1938 ई.

(द) 1944 ई.

Answer –  (अ)

व्याख्या -एल.डी. व्हाइट की ‘इंट्रोडक्शन टू दी स्टडी आॅफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन’ पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1926 में किया गया था।

57. भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की स्थापना कब हुई?

(अ) 1947

(ब) 1958

(स) 1954

(द) 1967

Answer –  (स)

व्याख्या -पाॅल एच. एप्पल्बी की सिफारिशों के आधार पर नई दिल्ली में वर्ष 1954 में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की स्थापना की गई थी।

58. ‘‘लोक प्रशासन विज्ञान नहीं है और न ही बन सकता है।’’ उपरोक्त किसमी मान्यता है?

(अ) वाल्दो

(ब) वालेस

(स) फाइनर

(द) ये सभी

Answer –  (द)

59. निम्न में से नियोजन का आर्थिक उद्देश्य नहीं है?

(अ) तीव्र आर्थिक विकास

(ब) अधिकतम उत्पादन

(स) साधनों का अनुकूलतम उपयोग

(द) वर्ग संघर्ष का समापन

Answer –  (द)

60. विश्व बैंक की डूइंग बिजनेस रिपोर्ट-2018 में भारत को कौनसी रैंक प्रदान की गई?

(अ) 100 वीं

(ब) 110 वीं

(स) 120 वीं

(द) 130 वीं

Answer –  (अ)

62. फिलिप्स वक्र संबंधित है –

(अ) कर की दर व आय के बीच

(ब) आर्थिक वृद्धि एवं बेरोजगारी के बीच

(स) ब्याज पर एवं निवेश के बीच

(द) मुद्रा प्रसार एवं बेरोजगारी के बीच

Answer –  (द)

व्याख्या -ब्रिटिशश् अर्थशास्त्री प्रोफेसर ए.डब्ल्यू. फिलिप्स ने वर्ष 1958 ई. में मजदूरी दर में तथा बेरोजगारी दर में परिवर्तन के संबंध को फिलिप्स वक्र के माध्यम से प्रदर्शित किया।

63. किसी भी अर्थव्यवस्था में मुद्रा की पूर्ति –

(अ) पूर्णरूप से केन्द्रीय बैंक द्वारा नियंत्रित होती है

(ब) यह जनता एवं बैंकिंग संस्थाओं के पास उपलब्ध है

(स) मुद्रा गुणक व उच्च शक्ति मुद्रा का गुणनफल है

(द) ये सभी

Answer – (द)

64. यदि मांगी गई मात्रा में प्रतिशत वृद्धि कीमत में प्रतिशत कमी से है, तो लोच गुणांक होगा?

(अ) शून्य

(ब) इकाई के बराबर

(स) इकाई से कम

(द) इकाई से ज्यादा

Answer –  (स)

65. तिरछी मांग से अभिप्राय एक वस्तु की मांग में परिवर्तन निम्न के कारण होने से है –

(अ) दूसरी वस्तु के स्वभाव में परिवर्तन

(ब) दूसरी वस्तु के स्वभाव में अंतर

(स) दूसरी वस्तु की कीमत में अंतर

(द) दूसरी वस्तु की उपयोगिता में अंतर

Answer – (स)

व्याख्या -मांग की तिरछी लोच को एक गणितीय सूत्र में निम्न प्रकार व्यक्त करते हैं –

66. निम्न में से कौनसी वस्तुएँ स्थानापन्न वस्तुएँ हैं?

(अ) सरसों का तेल और नारियल का तेल

(ब) पेन और स्याही

(स) काॅफी और दूध

(द) कोई नहीं

Answer –  (अ)

67. मांग का नियम बतलाता है –

(अ) दो वस्तुओं की कीमत के बारे में संबंध

(ब) किसी वस्तु की कीमत एवं उससे संबंधित वस्तु की कीमत के बारे में

(स) उपभोक्ता की आय एवं वस्तु की मांग के बारे में

(द) किसी वस्तु की कीमत एवं उसकी मांग के बारे में

Answer –  (द)

68. अपवाद स्वरूप मांग वक्र होता है, जिसका-

(अ) झुकाव ऊपर बायीं ओर

(ब) झुकाव ऊपर दायीं ओर

(स) झुकाव नीचे दायीं ओर

(द) एक्स के समांतर

Answer –  (ब)

70. निम्न में से कौनसा स्वर्णमान के अंतर्गत भुगतान संतुलन समायोजन तंत्र की व्याख्या करता है –

(अ) धातुवाह कीमत तंत्र

(ब) आय समायोजन तंत्र

(स) लचीली विनिमय दरें

(द) अवमूल्यन

Answer –  (अ)

व्याख्या -कीमत स्वर्ण प्रवाह-स्वर्णमान के अंतर्गत भुगतान शेष में घाटा या अतिरेक कीमत स्वर्ण प्रवाह तंत्र द्वारा स्वतः समायोजित हो जाते हैं।

71. एक वस्तु की कीमत में परिवर्तन होने पर उसकी मांगी गई, मात्रा अपरिवर्तित रहने पर, मांग की लोच का गुणांक होता है –

(अ) अनंत

(ब) शून्य

(स) एक से कम

(द) एक से अधिक

Answer –  (ब)

72. अन्य बातों में समान रहने पर एक वस्तु की कीमत में वृद्धि होने पर –

(अ) मांगी गई मात्रा में कमी होती है

(ब) मांगी गई मात्रा में वृद्धि होती है

(स) मांग में कमी होती है

(द) मांग में वृद्धि होती है

Answer –  (स)

73. भुगतान शेष लेखा में निम्न में से किस एक में अंतरण भुगतान को सम्मिलित किया जाता है –

(अ) शासकीय आरक्षित निधि लेखा

(ब) पूंजी लेखा

(स) सेवा लेखा

(द) चालू लेखा

Answer –  (द)

74. ओकन का नियम संबंध बतलाया है, निम्न के बीच –

(अ) मुद्रा प्रसार एवं बेरोजगारी

(ब) बेरोजगारी एवं संवृद्धि

(स) कर की दर एवं कर से प्राप्त आय

(द) रोजगार एवं वृद्धि

Answer –  (ब)

व्याख्या -ओकन के नियमानुसार बेरोजगारी में एक प्रतिशत की वृद्धि (कमी) अल्पकाल में वास्तविक कुल उत्पाद में 2.5 प्रतिशत की कमी (वृद्धि) करता है।

75. वह कर जिसका राज्यों में बँटवारा नहीं होता –

(अ) केन्द्रीय उत्पाद शुल्क

(ब) निगम कर

(स) आयकर

(द) बिक्री कर

Answer –  (ब)

व्याख्या -व्यावसायिक कम्पनियों तथा निगमों की आय पर जो कर लगाया जाता है, उसे निगम कर कहते हैं। इसका बँटवारा राज्यों के मध्य नहीं किया जाता।

76. जिस राज्य में बैंकों की जमा व उधार राशियाँ सर्वाधिक है, वह राज्य है –

(अ) महाराष्ट्र

(ब) मध्यप्रदेश

(स) राजस्थान

(द) तमिलनाडू

Answer –  (अ)

व्याख्या -महाराष्ट्र के बाद दूसरा स्थान गुजरात राज्य का है।

77. भारत में कुछ बैंक संकुचित बैंकिंग ही कर सकेंगे। इसका अर्थ है –

(अ) वे विदेशियों से जमा राशि प्राप्त नहीं कर सकेंगे

(ब) वे केवल सरकारी प्रतिभूतियों में दो निवेश कर सकेंगे

(स) वे ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाएं नहीं खोल सकेंगे

(द) वे शहरी क्षेत्रों में शाखाएं नहीं खोल सकेंगे

Answer –  (द)

78. M3 में भारत में पोस्ट ऑफिस में जमा को सम्मिलित न करने का कौनसा कारण नहीं है –

(अ) पोस्ट ऑफिस जमा राशियाँ अधिक नहीं होती

(ब) पोस्ट ऑफिस, आरबीआई को हर सप्ताह आँकेड़े नहीं दे पाते

(स) पोस्ट ऑफिस, निकासी गृह के सदस्य नहीं होते

(द) पोस्ट ऑफिस जमा, साज सृजन का आधार नहीं बनती है

Answer –  (अ)

व्याख्या -बैंकों की जमा राशियाँ ही साज सृजन का आधार होती है, पोस्ट ऑफिस जमा साज सृजन का आधार नहीं होती है।

79. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) में सदस्यों की संख्या है?

(अ) 7

(ब) 12

(स) 14

(द) 16

Answer –  (अ)

व्याख्या -सार्क में 7 सदस्यीय देश हैं, जो इस प्रकार हैं –

1. भारत 2. बांग्लादेश

3. नेपाल 4. पाकिस्तान

5. भूटान 6. मालदीव
7. श्रीलंका

80. अगस्त, 1936 में डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर ने किस दल की स्थापना की?

(अ) समाजवादी दल

(ब) अखिल भारतीय बहिष्कृत दल

(स) स्वतंत्र मजदूर दल

(द) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया

Answer –  (स)

81. स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे?

(अ) बी. एन. राव

(ब) राजेन्द्र्र प्रसाद

(स) डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर

(द) महात्मा गांधी

Answer –  (स)

82. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ पर है?

(अ) लंदन

(ब) हेग

(स) बीजिंग

(द) पेरिस

Answer –  (ब)

व्याख्या -अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना वर्ष 1946 में की गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंगों में से एक है।

83. कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य है –

(अ) राजनीतिक सुरक्षा

(ब) आर्थिक सुरक्षा की व्यवस्था

(स) सामाजिक सुरक्षा

(द) ये सभी

Answer –  (द)

84. डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर के मतानुसार भारत में लोकतंत्र के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा क्या है –

(अ) जाति प्रथा

(ब) क्षेत्रवाद

(स) सम्प्रदायवाद

(द) कोई नहीं

Answer –  (अ)

व्याख्या -डाॅ. अम्बेड़कर ने अपनी पुस्तक ‘एनी हेलेशन ऑफ कास्ट’ के अंतर्गत यह तर्क दिया कि भारत की जाति प्रथा लोकतंत्र के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है।

85. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?

(अ) 24 अगस्त, 1945

(ब) 24 सितंबर, 1945

(स) 24 अक्टूबर, 1945

(द) 24 नवंबर, 1945

Answer –  (स)

व्याख्या -इसका मुख्यालय न्यूयाॅर्क में स्थित है।

86. ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ किसकी रचना है?

(अ) महात्मा गांधी

(ब) जवाहर लाल नेहरू

(स) बी. एन. राव

(द) भीमराव अम्बेड़कर

Answer –  (ब)

व्याख्या -इस पुस्तक में जवाहर लाल नेहरू ने भारत के राजनीतिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक विरासत एवं इतिहास का वर्णन किया है।

87. गुटनिरपेक्ष देशों का पहला शिखर सम्मेलन वर्ष 1961 में कहां हुआ?

(अ) बेलगे्रड

(ब) बीजिंग

(स) न्यूयाॅर्क

(द) लखनऊ

Answer –  (अ)

88. ‘कानून सम्प्रभु का आदेश है।’ उपरोक्त कथन किसका है?

(अ) जाॅन ऑस्टिन

(ब) महात्मा गांधी

(स) डाॅ. अम्बेडकर

(द) सालमण्ड

Answer –  (अ)

89. ‘राजनीति विज्ञान शक्ति की रचना और भागीदारी का अध्ययन है।’ यह परिभाषा किसने दी?

(अ) गिलक्राइस्ट

(ब) डहल

(स) लासवेल व केपलान

(द) पावेल

Answer –  (स)

90. किसने भारत में ‘दल विहीन लोकतंत्र’ का सुझाव दिया?

(अ) जयप्रकाश नारायण

(ब) डाॅ. अम्बेड़कर

(स) महात्मा गांधी

(द) राजेन्द्र प्रसाद

Answer –  (अ)

91. निम्न में से कौन लोकतंत्र तथा तानाशाही दोनों का दार्शनिक जनक माना जाता है-

(अ) ग्रीन

(ब) रूसो

(स) हाॅब्स

(द) प्लेटो

Answer –  (ब)

92. संसदात्मक सरकार का सही अर्थ है –

(अ) जहां कार्यपालिका व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदायी हो

(ब) जहां वयस्क मताधिकार द्वारा निर्वाचित संसद हो

(स) जहां राज्य का प्रधान निर्वाचित हो

(द) जहां संविधान की सर्वोच्चता को स्वीकार किया गया हो

Answer –  (अ)

93. ‘दी लाॅ ऑफ फ्री मोनार्कीज’ निम्न में से किसकी रचना है –

(अ) सेंट पाल

(ब) अरस्तू

(स) जेम्स-प्रथम

(द) राॅबर्ट फिल्मर

Answer –  (स)

94. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना कब की गई थी?

(अ) 8 दिसंबर, 1985

(ब) 12 दिसंबर, 1987

(स) 14 जुलाई, 1989

(द) 9 अगस्त, 1993

Answer –  (अ)

व्याख्या -इसका मुख्यालय काठमांडू में स्थित है।

95. सरकारिया आयोग की सिफारिश है कि राष्ट्रीय विकास परिषद को बदल दिया जाए –

(अ) राज्य आयोजना बोर्डों के राष्ट्रीय परिसंघ में

(ब) राष्ट्रीय आर्थिक एवं विकास परिषद में

(स) अंतर राज्य परिषद में

(द) अंतर सरकार परिषद में

Answer –  (ब)

व्याख्या -1983-87 तक सरकारिया आयोग को बनाया गया जिसने केन्द्र-राज्य संबंधों के ऊपर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

96. संघ और राज्यों के मध्य विषयों के वितरण में साइबर कानून किस सूची में आते हैं?

(अ) अवशिष्ट सूची

(ब) समवर्ती सूची

(स) राज्य सूची

(द) संघ सूची

Answer –  (अ)

97. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता के मूल अधिकार में शब्दशः सम्मिलित नहीं है?

(अ) शिक्षा का अधिकार

(ब) अंतःकरण की स्वतंत्रता

(स) भाषण की स्वतंत्रता

(द) व्यवसाय की स्वतंत्रता

Answer –  (ब)

98. 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के फलस्वरूप उद्देशिका में तीन नए शब्द जोड़े गए –

(अ) सम्प्रभु, पंथनिरपेक्ष, अखण्डता

(ब) पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, सम्प्रभु

(स) समाजवादी, गणराज्य, अखण्डता

(द) समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, अखण्डता

Answer –  (द)

व्याख्या -संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा कहा जाता है। इसमें अभी तक केवल एक बार संशोधन वर्ष 1976 में किया गया है।

99. ज्ञानेन्द्रियों की दक्षता के लिए प्रशिक्षण किस विधि में दिया जाता है?

(अ) सुकराती विधि

(ब) माॅण्टेसरी

(स) खेल विधि

(द) किण्डर गार्टन

Answer –  (ब)

व्याख्या -इटली में सन् 1870 में जन्मी डाॅ. मदर मारिया माॅण्टेसरी ने इस विधि का प्रतिपादन किया था।

100. ‘एज्यूकेशन ऑफ मैन’ पुस्तक किनके द्वारा लिखी गई –

(अ) फ्रोबेल

(ब) माॅण्टेसरी

(स) कुक

(द) पावेल

Answer –  (अ)

व्याख्या -सन् 1826 में फ्रोबेल ने ‘एजुकेशन आॅफ मैन’ नामक पुस्तक लिखी।

101. निम्न में से किस प्रकार के शिक्षण को अभिक्रमित अनुदेशन के निकट रखेंगे –

(अ) वास्तविक शिक्षण

(ब) उद्देश्य आधारित शिक्षण

(स) अनुवर्ग शिक्षण

(द) व्यवहारिक शिक्षण

Answer –  (स)

102. अभिक्रमित अनुदेशन मेें उद्देश्यों को व्यावहारिक रूप किसने दिया?

(अ) मेगर

(ब) क्राउडर

(स) प्रेसे

(द) स्किनर

Answer –  (अ)

व्याख्या -अभिक्रमित अधिगम शिक्षण की व्यक्तिगत पद्धति है।

103. मूल्यांकन का अर्थ होता है?

(अ) निर्णय देना

(ब) परीक्षा लेना

(स) परखना

(द) जाँचना

Answer –  (अ)

104. किण्डर गार्टन पद्धति के संस्थापक थे?

(अ) फ्रोबेल

(ब) फ्रीमैन

(स) स्किनर

(द) जाॅन डी.वी.

Answer –  (अ)

व्याख्या -किण्डर गार्टन एक जर्मन शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है – बच्चों की फुलवारी। फ्रोबेल ने 1840 ई. में किण्डर गार्टन नामक स्कूल प्रारंभ किया था।

105. पाठ्यक्रम निर्माण का सिद्धांत है?

1. उपयोगिता का सिद्धांत

2. रुचि का सिद्धांत

3. क्रियाशीलता का सिद्धांत

4. समवाय का सिद्धांत

कूट:

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) केवल 3

(द) ये सभी

Answer –  (द)

106. अच्छे प्रश्न पत्र में गुण होना चाहिए –

1. वस्तुनिष्ठता

2. वैद्यता

3. विश्वसनीयता

कूट:

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) केवल 3

(द) ये सभी

Answer –  (द)

107. उपचारात्मक शिक्षण की प्रक्रिया कब तक चलती रहनी चाहिए?

(अ) जब तक अध्यापक चाहे

(ब) जब तक विद्यालय में समय मिले

(स) जब तक छात्र रुचि लें

(द) जब तक छात्रों का पिछड़ापन दूर न हो

Answer –  (द)

108. निगमन प्रणाली को कहते हैं –

(अ) सहयोगी प्रणाली

(ब) साहचर्य विधि प्रणाली

(स) प्रयोग प्रणाली

(द) सिद्धांत प्रणाली

Answer –  (द)

व्याख्या -‘निगमन’ विधि में पहले नियम बता दिया जाता है एवं बाद में उदाहरण के द्वारा पुष्ट किया जाता है। इस विधि में नियम/सिद्धांत पर आधारित होने के कारण सिद्धांत प्रणाली भी कहा जाता है।

109. ‘‘इकाई वातावरण संगठित विज्ञान कला या आचरण का व्यापार एवं महत्वपूर्ण अंग है, जिसे सीखने से व्यक्तित्व में सामंजस्य हो जाता है।’’ इकाई विधि की यह परिभाषा किसने दी है?

(अ) माॅरीसन

(ब) कुक

(स) माण्टेसरी

(द) कोरे

Answer –  (अ)

110. निदानात्मक परीक्षण का मुख्य उद्देश्य है –

(अ) अध्ययन के प्रति छात्रों की रुचि का विकास करना

(ब) छात्र की कमजोरियों का पता लगाना

(स) शिक्षण विधियों में सुधार करना

(द) छात्र के ज्ञान का मूल्यांकन करना

Answer –  (ब)

111. काण्ट ने मनुष्य के समस्त कत्र्तव्यों को सर्वप्रथम विभाजित किया?

(अ) अपूर्णबंधी कर्तव्य

(ब) पूर्णबंधी कर्तव्य

(स) अ व ब दोनों

(द) कोई नहीं

Answer –  (ब)

112. काण्ट के नैतिक सिद्धांत को कहते हैं –

(अ) संकल्प की स्वतंत्रता

(ब) निरपेक्ष आदेश

(स) सापेक्ष आदेश

(द) कोई नहीं

Answer –  (ब)

113. काण्ट की रचना ‘क्रिटिक आॅफ प्योर रीजन’ में वर्णित है –

(अ) निरपेक्ष आदेश

(ब) संकल्प की स्वतंत्रता

(स) नैतिकता की पूर्व मान्यताएँ

(द) नैतिकता के नियम

Answer –  (ब)

114. संकल्प स्वतंत्रता का अर्थ है –

(अ) सभी के साथ स्वतंत्रता से कार्य नहीं करना

(ब) जो मन में है, वह करना

(स) स्वतंत्र होकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति करना

(द) नैतिक कर्मबोध एवं स्वतः आदेश

Answer –  (द)

115. काण्ट ने सापेक्ष आदेश का विभाजन किया-

(अ) प्राकृत आदेश

(ब) हैत्वाश्रित आदेश

(स) अ व ब दोनों

(द) कोई नहीं

Answer –  (स)

116. महात्मा गांधी के अनुसार जीवन का चरम लक्ष्य क्या है?

(अ) आनन्द की प्राप्ति

(ब) धन की प्राप्ति

(स) स्वराज की प्राप्ति

(द) सत्य की प्राप्ति

Answer –  (द)

117. महात्मा गांधी के एकादश व्रत में शामिल नहीं है –

(अ) सर्वाेदय

(ब) ब्रह्मचर्य

(स) अहिंसा

(द) सत्य

Answer –  (अ)

व्याख्या -एकादश व्रत-सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अभय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य, अस्पृश्यता निवारण, शारीरिक श्रम, समभाव, स्वदेशी, अस्वाद।

118. महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के कितने प्रकार या साधन माने है?

(अ) 14

(ब) 16

(स) 10

(द) 12

Answer –  (अ)

व्याख्या -सत्याग्रह का शाब्दिक अर्थ सत्य के प्रति आग्रह होता है। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के 14 रूप स्वीकार किए।

119. महात्मा गांधी के अनुसार परम श्रेय क्या है?

(अ) सर्वोदय

(ब) ब्रह्मचर्य

(स) अंहिसा

(द) ईश्वर का साक्षात्कार

Answer –  (द)

120. केवली का तात्पर्य होता है –

(अ) समाजसेवी

(ब) परोपकारी

(स) कैवल्य या मोक्ष प्राप्त व्यक्ति

(द) अहंकारी

Answer –  (स)

व्याख्या -जैन दर्शन में मोक्ष प्राप्त व्यक्ति या कैवल्य (ज्ञान) प्राप्त करने वाला केवली कहलाता है।

121. जैन दर्शन के अनुसार बंधन के कारण है-

(अ) अविरति

(ब) प्रमाद

(स) कषाय

(द) ये सभी

Answer –  (द)

व्याख्या -जैन दर्शन के अनुसार बंधन के निम्न कारण बताए गए हैं –

1. मिथ्या दर्शन

2. अविरति

3. प्रमाद

4. कषाय

5. योग

122. सर्वोदय का शाब्दिक अर्थ होता है –

(अ) सूर्योदय पर जागना

(ब) उगता हुआ सूर्य

(स) सबका उदय

(द) अ व ब दोनों

Answer –  (स)

123. जैन दर्शन के अनुसार जीव के कितने प्रकार है –

(अ) 4

(ब) 3

(स) 6

(द) 2

Answer – (द)

व्याख्या -जैन दर्शन के अनुसार जीव के दो प्रकार – बद्ध (कर्मों से मुक्त) तथा मुक्त (कर्मों से रहित) हैं।

124. अजीव के भेद है –

(अ) धर्म

(ब) पुदगल

(स) आकाश

(द) ये सभी

Answer –  (द)

व्याख्या -अजीव के चार भेद हैं –

1. पुदगल 2. आकाश
3. धर्म 4. अधर्म

125. जैन धर्म में मोक्ष के साधन माने गए हैं –

1. त्रिरत्न

2. समिति

3. पंचमहाव्रत

4. दलधर्म

कूट:

(अ) 1 व 2

(ब) 2 व 3

(स) 3 व 4

(द) ये सभी

Answer –  (द)

126. वेदों में अद्वैत की भावना प्रतिपादित करने वाला सूत्र है –

(अ) उपनिषद

(ब) आरण्यक

(स) ब्राह्मण

(द) नासदीय सूक्त

Answer –  (द)

व्याख्या -भारतीय दर्शन में अद्वैत मत का प्रतिपादन शंकराचार्य ने किया था। अद्वैत का अर्थ है – कोई दूसरा नहीं अर्थात् ब्रह्म ही परम सत्य है और सब मिथ्या है, माया है।

127. छांदोग्य उपनिषद में किसे पंचमवेद माना गया है?

(अ) महाभारत

(ब) रामायण

(स) शतपथ ब्राह्मण

(द) अ व ब दोनों

Answer – (अ)

व्याख्या -महाभारत को इतिहास पुराण भी कहा जाता है।

128. चारों आश्रमों का वर्णन किस उपनिषद में हुआ था?

(अ) ईषोपनिषद

(ब) जाबालोपनिषद

(स) वृहदारण्यक उपनिषद

(द) छांदोग्य उपनिषद

Answer –  (ब)

129. निष्काम कर्म सिद्धांत का प्रथम प्रतिपादन किस उपनिषद में हुआ –

(अ) मांडुक्योपनिषद

(ब) मुंडकोपनिषद

(स) ईषोपनिषद

(द) कठोपनिषद

Answer –  (स)

130. ‘‘यज्ञ एक ऐसी नौका है, जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।’’ यह उद्बोधन किस उपनिषद में उल्लिखित है?

(अ) मुण्डकोपनिषद

(ब) प्रश्नोपनिषद

(स) कठोपनिषद

(द) कोई नहीं

Answer –  (अ)

131. वर्ण व्यवस्था को स्थायी बनाने के लिए निम्न में से किस नीति को महत्व दिया जाता है –

(अ) बहिर्विवाह

(ब) सजातीय विवाह

(स) प्रतिलोम विवाह

(द) अनुलोम विवाह

Answer –  (ब)

132. निम्न में से कौनसा वर्ण नहीं है –

(अ) वैश्य

(ब) रायका

(स) क्षत्रिय

(द) ब्राह्मण

Answer –  (ब)

व्याख्या -रायका एक जाति है, न कि वर्ण। वर्ण शास्त्रों में चार बताए गए हैं –

1. ब्राह्मण 2. क्षत्रिय

3. वैश्य 4. शूद्र

133. शास्त्रकारों के अनुसार कितने वर्ष पूरे कर लेने के पश्चात् व्यक्ति को संन्यास आश्रम में प्रवेश करना चाहिए?

(अ) 25 वर्ष

(ब) 65 वर्ष

(स) 45 वर्ष

(द) 75 वर्ष

Answer –  (द)

व्याख्या -आश्रम 4 प्रकार के होते हैं –
1. ब्रह्मचर्य आश्रम (0-25 वर्ष)
2. गृहस्थ आश्रम (25-50 वर्ष)
3. वानप्रस्थ आश्रम (50-75 वर्ष)
4. संन्यास आश्रम (75-100 वर्ष)

134. ‘‘हिन्दू फैमिली इन इट्स अरबन सैटिंग’’ किसके द्वारा लिखी गई है –

(अ) ए. डी. राॅस

(ब) महात्मा गांधी

(स) ऐनी बेसेंट

(द) जवाहर लाल नेहरू

Answer –  (अ)

135. सांप्रदायिकता को समाप्त करने के लिए शांति सेना का सुझाव किसने दिया?

(अ) डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर

(ब) महात्मा गांधी व विनोबा भावे

(स) सुभाष चन्द्र बोस

(द) जवाहर लाल नेहरू

Answer –  (ब)

136. समाज में निर्धनता के प्रमुख दुष्परिणाम है-

(अ) अपराध

(ब) चारित्रिक पतन

(स) भिक्षावृत्तिा

(द) ये सभी

Answer –  (द)

137. निम्न में से क्षेत्रवाद का दुष्परिणाम है –

1. स्वार्थ नेतृत्व का उद्भव

2. राज्य व केन्द्र के बीच तनाव होना

3. विभिन्न क्षेत्रों में एकता उत्पन्न होना

कूट:

(अ) 1 व 2

(ब) 2 व 3

(स) 1 व 3

(द) ये सभी

Answer –  (अ)

138. वर्तमान में एड्स की राजधानी है –

(अ) कनाडा

(ब) भारत

(स) इंग्लैण्ड

(द) बांग्लादेश

Answer –  (ब)

139. जाति उत्पन्न का नेसफील्ड द्वारा दिया गया सिद्धांत कौनसा है?

(अ) ब्राह्मणवादी

(ब) प्रजातीय

(स) धार्मिक

(द) व्यावसायिक सिद्धांत

Answer – (द)

140. कौनसा कारक विभेदीकरण का है, न कि स्तरीकरण का –

(अ) सांस्कृतिक अभिजात्य

(ब) जाति

(स) लिंग

(द) वर्ग

Answer –  (द)

141. ‘‘समाजशास्त्र समाज का विज्ञान है’’ मत दिया –

(अ) बोटोमोर

(ब) वार्ड

(स) अरस्तू

(द) दुर्खीम

Answer –  (ब)

142. निम्न में से अर्जित प्रस्थिति है –

(अ) प्रजाति

(ब) ब्राह्मण जाति

(स) गौत्र

(द) अध्यापक

Answer –  (द)

व्याख्या -वह परिस्थिति जिसे व्यक्ति स्वयं अपने ज्ञान एवं कार्य के आधार पर प्राप्त करता है, वह अर्जित कहलाती है। उदाहरण – आय, नेता, अध्यापक आदि।

143. सामाजिक परिवर्तन के सांस्कृतिक गतिशीलता सिद्धांत को विचारात्मक संस्कृति, भौतिक संस्कृति, आदर्शवादी संस्कृति में किस समाजशास्त्री ने बांटा था?

(अ) सोरोकिन

(ब) पारसंघ

(स) वेब्लन

(द) स्पेन्सर

Answer –  (अ)

144. सामाजिक परिवर्तन में क्रमबद्ध 5 स्तरों का वर्गीकरण किया था आदिम समाज, दास समाज, सामंतवादी समाज, पूंजीवादी समाज, साम्यवादी समाज –

(अ) कार्ल मार्क्स

(ब) स्पेन्सर

(स) हीगल

(द) पारसंस

Answer –  (अ)

145. आगस्ट काम्टे का जन्म कब व कहां हुआ था?

(अ) 1798 ई., फ्रांस

(ब) 1793 ई., जापान

(स) 1787 ई., फ्रांस

(द) 1789 ई., अमेरिका

Answer –  (अ)

व्याख्या -आगस्ट काम्टे का जन्म फ्रांस में 1798 ई. में हुआ था।

146. निम्न में से गलत कथन का चयन कीजिए-

(अ) समाजशास्त्र एक आदर्शात्मक विज्ञान है

(ब) समाजशास्त्र एक विशुद्ध विज्ञान है

(स) समाजशास्त्र एक सामान्य विज्ञान है

(द) समाजशास्त्र एक वास्तविक विज्ञान है

Answer –  (अ)

147. समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य को कितने भागों में बांटा गया है?

(अ) कल्याणकारी व वैज्ञानिक

(ब) समानतावादी व मानवतावादी

(स) मानवतावादी व वैज्ञानिक

(द) कोई नहीं

Answer –  (स)

व्याख्या -समाजशास्त्र के दो परिप्रेक्ष्य हैं- मानवतावादी व वैज्ञानिक जिसमें गारपिंकल व शुट्ज आदि को रखा जाता है।

148. सहयोग एवं संघर्ष मानव जीवन में सार्वभौमिक तत्व है, मत दिया?

(अ) बोगार्डस

(ब) ग्रनी

(स) आगबर्न

(द) मैकाइवर व पेज

Answer –  (द)

150. निम्न में से किस विद्वान ने वर्ग चेतना को वर्ग के निर्माण का प्रमुख आधार माना?

(अ) डार्फ

(ब) मार्क्स

(स) कूल

(द) माइकल

Answer –  (ब)

व्याख्या -कार्ल माक्र्स ने दो प्रकार के वर्ग को बताया –
1. वर्ग विहीन समाज
2. वर्ग पर आधारित समाज

TGT SST Previous Year Solved Paper – 08

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!