TGT SST Previous Year Solved Paper

1. यदि ग्रीनविच का समय 6.00 बजे प्रातः है तो किस देशांतर पर समय 11.00 बजे प्रातः होगा?
(अ) 600 पूर्व

(ब) 700 पश्चिम

(स) 750 पूर्व

(द) 850 पूर्व

ANSWER – (स)

2. यदि पृथ्वी का घूर्णन बंद हो जाए, तो प्रभावित होगा –
1. दिन-रात का बनना
2. दिन-रात की अवधि
3. ऋतुओं का बनना
4. पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल
(अ) केवल 1

(ब) 1 व 4

(स) 1 व 2

(द) केवल 3

ANSWER –  (ब)

3. सही कथन चुनिए –
1. सभी अक्षांश रेखाओं की परिधि समान होती है।
2. सभी अक्षांश रेखाएं ग्लोब को दो बराबर भागों में बांटती है।
3. सभी अक्षांश रेखाओं का काल्पनिक समतल तल भू-केन्द्र से गुजरता है।
4. सभी अक्षांश रेखाएं लगभग समदूरस्थ होती है।

(अ) केवल 3

(ब) केवल 4

(स) 1 व 3

(द) 2 व 4

ANSWER –  (ब)

4. काॅनरेड असांतत्य जिसके बीच विभाजन करती है –
(अ) बाह्य व आंतरिक भूपटल
(ब) भूपटल व मैटल
(स) बाह्य व आंतरिक मैटल
(द) बाह्य व आंतरिक भूक्रोड

ANSWER –  (अ)

5. वेगनर के अनुसार एकाकी महाद्वीपीय पिण्ड को घेरे हुए वृहत महासागर का क्या नाम था?

(अ) पेंजिया

(ब) पैंथालासा

(स) लाॅरेशिया

(द) गोंडवाना

ANSWER –  (ब)

6. निम्नलिखित में से कौनसा आकस्मि बल नहीं है?

(अ) भूकंप

(ब) संपीडन

(स) ज्वालामुखी

(द) ऐवेलांश (अवधाव)

ANSWER –  (ब)

7. निम्नांकित में से वायुमण्डलीय संघटन में गैसों का कौनसा आयतन प्रतिशत का सही आरोही क्रम है?

(अ) ऑक्सीजन – हाइड्रोजन – ऑर्गन – कार्बनडाइऑक्साइड
(ब) हाइड्रोजन – ऑर्गन – कार्बनडाइ ऑक्साइड – ऑक्सीजन
(स) ऑक्सीजन – कार्बनडाइऑक्साइड – हाइड्रोजन – ऑर्गन
(द) हाइड्रोजन – कार्बनडाइऑक्साइड – ऑर्गन – ऑक्सीजन

ANSWER –  (द)

8. तापजन्य वायुदाब पेटियां हैं –
1. भूमध्यरेखीय न्यूनदाब पेटी
2. उपोष्ण उच्चदाब पेटियां
3. उप-ध्रुवीय न्यूनदाब पेटियां
4. ध्रुवीय उच्चदाब पेटियां

(अ) 2 व 3

(ब) 1 व 4

(स) 2 व 4

(द) 1 व 3

ANSWER –  (ब)

9. जलीय समीर चलती है –
(अ) दिन में जल से थल की ओर
(ब) रात्रि में जल से थल की ओर
(स) दिन में थल से जल की ओर
(द) रात्रि में थल से जल की ओर

ANSWER –  (अ)

10. विश्व में सर्वाधिक ज्वार परास जिसमें पाया जाता है –
(अ) हडसन की खाड़ी
(ब) चिग्नेटा की खाड़ी
(स) ब्रिस्टल की खाड़ी
(द) फण्डी की खाड़ी

ANSWER –  (द)

TGT SST PREVIOUS YEAR SOLVED PAPER

11. कौनसा सुमेलित नहीं है?
सामुद्रिक धाराएं प्रकृति
(अ) बैंगुलएला शीत
(ब) कनारी गर्म
(स) अगुलहास गर्म
(द) हम्बोल्टर (पेरू) शीत

ANSWER – (ब)

12. सूची-1 से सूची-2 को मिलाइए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –

सूची-1 (नदी)

सूची-2 (उद्गम) 

A. दामोदर

1. त्रयंबक के समीप

B. सोन

2. छोटानागपुर पठार

C. कावेरी

3. अमरकंटक पठार

D. गोदावरी

4. ब्रह्मगिरि

कूट:
       A B C D
(अ) 2 3 1 4
(ब) 2 3 4 1
(स) 3 2 4 1
(द) 4 3 1 2

ANSWER –  (ब)

13. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में पुरुष और महिला साक्षरता का प्रतिशत है-
पुरुष महिला
(अ) 83.78 76.60
(ब) 80.51 67.06
(स) 79.63 66.77
(द) 82.14 65.46

ANSWER – (द)

14. हस्तान्तरण भुगतान सम्मिलित किए जाते हैं –

(अ) जीडीपी में

(ब) जीएनपी में

(स) एनडीपी में

(द) कोई नहीं

ANSWER –  (द)

15. उपभोग व्यय एवं व्यक्तिगत बचत बराबर होती है –
(अ) व्यक्तिगत आय
(ब) व्यक्तिगत खर्च करने योग्य आय
(स) निजी आय
(द) कोई नहीं

ANSWER –  (ब)

16. विशुद्ध निवेश होता –
(अ) सकल निवेश – पूंजी में अप्रत्याशित नुकसान
(ब) सकल निवेश – प्राकृतिक आपदाओं के कारण पूंजी की हानि
(स) सकल निवेश – मूल्यह्रास
(द) ये सभी

ANSWER –  (स)

17. यदि वैयक्तिक आय 50,000 है वैयक्तिक आयकर 2,000 है, उपभोग 42,000 है, वैयक्तिक ब्याज भुगतान 2,000 है और वैयक्तिक बचत 4,000 है, तो खर्च योग्य आय होगी –

(अ) 42,000

(ब) 44,000

(स) 46,000

(द) 48,000

ANSWER –  (द)

18. पसंद आर्थिक व्यवहार का मूलभूत है क्योंकि –
(अ) लोग जो चाहते हैं उसका चुनाव करना मुश्किल है
(ब) लोगों की आवश्यकताओं की तुलना में साधन सीमित है
(स) चुनाव लोगों को तर्कसंगत बनाता है
(द) कीमत लोगों की पसंद पर निर्भर करती है

ANSWER –  (ब)

19. निम्न में से किस क्षेत्र में उपभोक्ता की बचत की अवधारणा उपयोगी है?
(अ) मौद्रिक नीति
(ब) विनियोग नीति
(स) कर नीति
(द) उत्पादन के साधनों का प्रतिफल निश्चित करने में

ANSWER –  (स)

20. ‘सेटेरिस पैरीबस’ बताता है कि-
(अ) अन्य चर निर्भर चर को प्रभावित करते हैं
(ब) अन्य चर स्वतंत्र चर को प्रभावित करते हैं
(स) निर्भर चर को प्रभावित करने वाले अन्य चरों का मूल्य अपरिवर्तित रहता है
(द) मांग और पूर्ति दोनों स्थिर और संतुलन में है

ANSWER –  (स)

21. ‘‘मुद्रा वह है जो मुद्रा काकार्य करें।’’ मुद्रा की यह परिभाषा दी गई है –
(अ) हार्टले बिदर्स द्वारा
(ब) मार्शल द्वारा
(स) एफ. ए. वाकर द्वारा
(द) क्राउथर द्वारा 

ANSWER – (स)

22. देशों के बीच तीव्र एकीकरण या अन्तः संबंध कहलाता है –

(अ) निजीकरण

(ब) उदारीकरण

(स) सामाजीकरण

(द) वैश्वीकरण

ANSWER – (द)

23. भारतीय अर्थव्यवस्था में निम्न में से कौनसा क्षेत्र अधिकतम रोजगार प्रदान करता है?
(अ) उद्योग क्षेत्र
(ब) सेवा क्षेत्र
(स) कृषि एवं सहायक क्रिया क्षेत्र
(द) विदेशी क्षेत्र

ANSWER – (स)

24. भारत की नई विदेश व्यापार नीति की अवधि है –

(अ) 10 वर्ष

(ब) 5 वर्ष

(स) 3 वर्ष

(द) 1 वर्ष

ANSWER – (ब)

25. भारत की 12वीं योजना का प्रमुख उद्देश्य है –
(अ) गरीबी का उन्मूलन
(ब) धारणीय वृद्धि
(स) तीव्र वृद्धि
(द) तीव्र, धारणीय और अधिक समावेशी वृद्धि

ANSWER – (द)

26. निम्नलिखित में से कौनसा कार्य वाणिज्यिक बैंकों से संबंधित नहीं है?
(अ) विदेशी विनिमय भण्डारों का प्रबंधन
(ब) जमाओं को स्वीकारना
(स) विदेशी व्यापार को वित्तपोषित करना
(द) साख का सृजन करना

ANSWER – (अ)

27. ‘साइकोपैथोलाॅजी एण्ड पाॅलिटिक्स’ के लेखक हैं –
(अ) हेरोल्ड डी. लासवेल
(ब) डेविड ईस्टन
(स) गेब्रियल आमंड
(द) टेल्काॅट पार्सन्स

ANSWER –  (अ)

28. निम्नांकित में से कौन राजनीतिक सिद्धांत के पतन में विश्वास नहीं करता है?

(अ) डेविड ईस्टन

(ब) आइजिया बर्लिन

(स) राॅबर्ट डाहल

(द) अल्फ्रेड कोबां
ANSWER – (ब)

29. निम्न में से किस प्रकार की वैधता को मैक्स वेबर ने आधुनिक राज्य के लिए उपयुक्त माना है?
(अ) परंपरागत वैधता
(ब) करिश्माई वैधता
(स) कानूनी-तर्कसंगत वैधता
(द) अतीन्द्रिय वैधता

ANSWER – (स)

30. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत ‘राज्य’ शब्द को परिभाषित किया गया है?

(अ) अनुच्छेद-13

(ब) अनुच्छेद-12

(स) अनुच्छेद-14

(द) अनुच्छेद-32

ANSWER – (ब)

31. सूची-1 से सूची-2 को मिलाइए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –

सूची-1

सूची-2

A. समता का अधिकार

1. अनुच्छेद 19-22

B. स्वतंत्रता का अधिकार

2. अनुच्छेद-32

C. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार

3. अनुच्छेद 14-18

D. सांविधानिक उपचारों के

अधिकार

4. अनुच्छेद 29-30

 
कूट:
       A B C D
(अ) 3 1 4 2
(ब) 1 3 4 2
(स) 4 3 2 1
(द) 2 4 3 1

ANSWER – (अ)

32. भारत के संविधान में मूल कर्तव्य प्रतिष्ठापित हैं-
(अ) भाग-4, अनुच्छेद-51
(ब) भाग-4, अनुच्छेद-51 क
(स) भाग-4 क, अनुच्छेद-51
(द) भाग-4 क, अनुच्छेद-51 क

ANSWER –  (द)

 

33. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से भारत के राष्ट्रपति के संबंध में सही है/ हैं?
1. राष्ट्रपति एक निर्वाचक मंडल द्वारा निर्वाचित होता है, जिसमें संसद के सभी सदस्य भाग लेते हैं।
2. संसद के सभी निर्वाचित सदस्य और राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य निर्वाचक मंडल बनाते हैं, जो राष्ट्रपति का निर्वाचन करता है।
3. उसके निर्वाचन में, दिल्ली और पुडुचेरी की विधान सभाओं के निर्वाचित हुए सदस्य भाग लेते हैं।
4. एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली और गुप्त मतदान लागू होते हैं।
कूट:
(अ) 3 व 4

(ब) 1, 2 व 3

(स) केवल 4

(द) 2, 3 व 4

ANSWER –  (द)

 

34. संसद द्वारा बनाई गई विधियों और राज्यों के विधानमण्डलों द्वारा बनाई गई विधियों में असंगति के सवालों को हल करने के लिए प्रासंगिक संवैधानिक प्रावधान है –

(अ) अनुच्छेद-247

(ब) अनुच्छेद-252

(स) अनुच्छेद-253

(द) अनुच्छेद-254

ANSWER –  (द)

 

35. भारत के संविधान के कौनसे अनुच्छेद में उच्चतम न्यायालय के तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति का उल्लेख है?

(अ) अनुच्छेद-125

(ब) अनुच्छेद-126

(स) अनुच्छेद-127

(द) अनुच्छेद-128

ANSWER –  (स)

 

36. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधीन भारत की विदेश नीति के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है?
(अ) नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सभी सार्क नेताओं को आमंत्रित किया गया था
(ब) सुषमा स्वराज विदेश मंत्री का पद धारण करने वाली पहली महिला नहीं है
(स) बराक ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे, जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने
(द) ‘नेबरहुड फस्र्ट पाॅलिसी’ की नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया है

ANSWER –  (ब)

 

37. निम्नलिखित में से किस आम निर्वाचन में, पहली बार इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया था?
(अ) 1999

(ब) 20014

(स) 2009

(द) 2014

ANSWER – (अ)

38. किन संस्थाओं को ब्रेटनवुड्स संस्थान कहा जाता है?
(अ) आईएमफ और विश्व बैंक
(ब) नया विकास बैंक और एशियाई विकास
(स) इस्लामी विकास बैंक और एशियाई बैंक
(द) विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक

ANSWER –  (अ)

39. किसी भी समुदाय को अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति के रूप में शामिल करने या निकालने की शक्ति प्राप्त है –
(अ) संसद को
(ब) भारत के राष्ट्रपति को
(स) प्रधानमंत्री को
(द) अ.जा./अ.ज.जा. आयोग के अध्यक्ष को

ANSWER –  (अ)

 

40. इनमें से कौनसा एक समाजशास्त्र की वास्तविक प्रकृति के संबंध में सही नहीं है?
(अ) समाजशास्त्र एक विशुद्ध विज्ञान है
(ब) समाजशास्त्र एक मूर्त विज्ञान है
(स) समाजशास्त्र एक अमूर्त विज्ञान है
(द) समाजशास्त्र एक आनुभविक विज्ञान है

ANSWER –  (ब)

41. इनमें से समूह की कौनसी एक विशेषता एक उल्लेख बीस्टेड ने अपनी पुस्तक ‘‘दि सोशल ऑर्डर’’ में नहीं किया है?
(अ) लघु आकार
(ब) समता की चेतना
(स) सामाजिक अन्तःक्रिया
(द) सामाजिक संगठन

ANSWER – (अ)

42. दो या दो से अधिक व्यक्ति एक दूसरे के प्रति इस प्रकार व्यवहार करते हैं जो कि अवैव्यक्तिक, विशिष्ट हित-प्रधान एवं व्यक्तिगत योग्यता पर आधारित होते हैं, कहलाता है –

(अ) प्राथमिक समूह

(ब) द्वितीयक समूह

(स) संदर्भ समूह

(द) बंद समूह

ANSWER –  (ब)

43. ‘‘केवल वे परिवर्तन जो सामाजिक संगठन में होते हैं, अर्थात् समाज की संरचना एवं प्रकार्यों में होते हैं’’ कहलाता है –
(अ) सामाजिक नियंत्रण
(ब) सामाजिक परिवर्तन
(स) सामाजिक भूमिका
(द) समाजीकरण

ANSWER –  (ब)

44. ‘‘कास्ट इन माॅडर्न इण्डिया एण्ड अदर ऐसेज’’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) एम. एन. श्रीनिवास
(ब) एस. सी. दुबे
(स) आन्द्रे बैतेई
(द) जी. एस. घुर्ये

ANSWER –  (अ)

45. इनमें से कौनसा एक साम्प्रदायिकता का कारण नहीं है?
(अ) राजनैतिक स्वार्थ
(ब) सामाजिक नियंत्रण
(स) धार्मिक कट्टरता
(द) साम्प्रदायिक संगठन

ANSWER –  (ब)

46. संथानम कमेटी किस सामाजिक समस्या के निवारण से संबंधित थी?

(अ) बाल विवाह

(ब) दहेज

(स) वेश्यावृत्ति

(द) भ्रष्टाचार

ANSWER –  (द)

47. निम्न में से किनका संबंध एड्स वायरस के संचरण में ‘‘अत्यंत जोखिम वाले समूहों’’ से नहीं है?
(अ) वेश्याएँ
(ब) स्कूली बच्चे
(स) मादक द्रव्य व्यसनी
(द) समलैंगिक

ANSWER –  (ब)

48. निम्न में से कौनसा हिन्दू आश्रम व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आता है?

(अ) गृहस्थ आश्रम

(ब) वानप्रस्थ आश्रम

(स) वृद्धाश्रम

(द) संन्यास आश्रम
ANSWER –  (स)

49. निम्न में से कौनसा हिन्दू विवाह का एक लक्ष्य/उद्देश्य नहीं है?

(अ) धर्म

(ब) रति

(स) प्रजा

(द) अर्थ

ANSWER –  (द)

50. जिस परिवार में व्यावहारिक और औपचारिक दोनों दृष्टियों से सत्ता परिवार की मुखिया स्त्री (माँ) के पास होती है उसे कहा जाता है –

(अ) मातृसत्तात्मक

(ब) मातृनामी

(स) मातृस्थानीय

(द) मातृवंशीय

ANSWER –  (अ)

51. ‘‘मोक्ष मानव-जीवन के चरण उद्देश्य एवं मानव की आंतरिक आध्यात्मिक अनुभूति का प्रतीक है, यह किसने कहा है?

(अ) के.एम. कपाडिया

(ब) पी.वी. काणे

(स) इरावती कर्वे

(द) जी.एस. घुर्ये

ANSWER –  (अ)

52. वैदिक संस्कृति में इन पंच-महायज्ञों में से कौनसा एक यज्ञ गृहस्थ के द्वारा नहीं किया जाता था?

(अ) पितृ यज्ञ

(ब) पुत्री यज्ञ

(स) भूत यज्ञ

(द) देव यज्ञ

ANSWER –  (ब)

53. यह किसने कहा है कि लोक प्रशासन कानून का व्यवस्थित एवं विस्तृत अध्ययन है?

(अ) एल.डी. व्हाइट

(ब) लूथर गुलिक

(स) वुडरो विल्सन

(द) मार्शल ई.डिमाॅक

ANSWER –  (स)

54. लोक प्रशासन के विकास में किस काल को ‘‘सिद्धांतों का स्वर्णयुग’’ कहा जाता है?

(अ) 1887-1926

(ब) 1938-1947

(स) 1927-1937

(द) 1948-1970

ANSWER –  (स)

55. लोक प्रशासन में सरकार की वह सभी क्रियाएं सम्मिलित हैं जो व्यवस्थापिका, कार्यपालिका तथा न्यायिक शाखाओं से संबंधित हैं। यह प्रतिबिम्बित करता है –

(अ) लोक प्रशासन का संकीर्ण दृष्टिकोण

(ब) लोक प्रशासन का व्यापक दृष्टिकोण

(स) लोक प्रशासन का एकीकृत दृष्टिकोण

(द) लोक प्रशासन का प्रबंधकीय दृष्टिकोण

ANSWER –  (ब)

56. निम्नलिखित में से किसने राजनीति और लोक प्रशासन को पृथक विषय के रूप में माना था?

(अ) रूजवेल्ट

(ब) जाॅन-एफ.कनेडी

(स) रोनाल्ड रीगन

(द) वुडरो विल्सन

ANSWER –  (द)

57. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है?

(अ) एल. डी. व्हाइट – इन्ट्रोडक्शन टू द स्टडी ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(ब) हरबर्ट साइमन – द फंक्शंस ऑफ द एक्जीक्यूटिव
(स) एम. पी. फोलेट – क्रियेटिव एक्सपीरियेन्स
(द) डब्ल्यू. एफ. विलोबी – प्रिंसिपल्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

ANSWER –  (ब)


58. पुस्तक ‘प्रिज्मेटिक सोसायटी रिविजिटेड’ द्वारा लिखी गई थी –
(अ) वुडरो विल्सन
(ब) फ्रेड डब्ल्यू. टेलर
(स) एफ. डब्ल्यू. टेलर
(द) हरबर्ट साइमन

ANSWER –  (ब)

59. संगठन के सिद्धांतों को किसने ‘लोकोक्ति’ कहकर आलोचना की?

(अ) एल्टन मेयो

(ब) चेस्टर बर्नार्ड

(स) हरबर्ट साइमन

(द) डिक्सन

ANSWER –  (स)

60. शास्त्रीय सिद्धांत संगठन को मानता है –
(अ) एक खुली व्यवस्था
(ब) एक अस्तित्वहीन व्यवस्था
(स) एक बंद व्यवस्था
(द) एक सर्वव्यापी व्यवस्था

ANSWER –  (स)

61. प्रत्यायोजन में अधीनस्थों को निम्नलिखित में से कौनसा एक सौंपा जाता है?
(अ) प्राधिकार एवं कर्तव्य
(ब) कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व
(स) कर्तव्य, प्राधिकार एवं उत्तरदायित्व
(द) उत्तरदायित्व एवं प्राधिकार

ANSWER –  (अ)

 

62. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(अ) वैज्ञानिक प्रबंध – टेलर
(ब) नौकरशाही सिद्धांत- मैक्स वेबर
(स) द मैनेजिरियल ग्रिड – साइमन
(द) आवश्यकताओं का – मैस्लो पदसोपान

ANSWER –  (स)

63. अभिप्ररेणा का द्वि-घटक सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया है?

(अ) हर्जबर्ग

(ब) मैस्लो

(स) मैकग्रेगर

(द) फिडलर

ANSWER –  (अ)

64. लोकपाल एवं लोकायुक्त विधेयक 2011 के अनुसार लोकपाल कार्याकाल में एक अध्यक्ष तथा अधिकतम सदस्यों की संख्या हो सकती है –

(अ) 7 सदस्य

(ब) 8 सदस्य

(स) 9 सदस्य

(द) 10 सदस्य

ANSWER –  (ब)

65. सामान्यज्ञ लोक सेवाओं के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. वे अधिकांश सर्वोच्च प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हैं।
2. वे कुछ संगठनों के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।
3. वे मंत्रियों को परामर्श देते हैं।
4. वे कुछ सार्वजनिक उद्यमों के मुखिया के रूप में कार्य करते हैं।
कूट:
(अ) ये सभी

(ब) 1, 2 व 3

(स) 1 व 4

(द) केवल 1

ANSWER –  (अ)

66. वेद यह प्रस्तावित करते हैं कि यह सारा ब्रह्माण्ड एक व्यवस्थित इकाई है जो एक सर्वव्यापी नियम के अंतर्गत है। इस नियम का नाम है –
(अ) गुरुत्वाकर्षण का नियम
(ब) भाग्य का नियम
(स) ऋत का नियम
(द) क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम

ANSWER –  (स)

67. निम्न उपनिषद् में हम नचिकेता और यम के मध्य एक ज्ञानपूर्ण संवाद पाते हैं। इस प्रसिद्ध उपनिषद् का नाम है –
(अ) वृहदारण्यक उपनिषद्
(ब) ऐतरेय उपनिषद्
(स) माण्डूक्य उपनिषद्
(द) कठोपनिषद्

ANSWER –  (द)

68. सुख में गुणात्मक भेद को कौन अस्वीकार करता है?

(अ) मिल

(ब) बेंथम

(स) सुकरात

(द) प्लेटो

ANSWER –  (ब)

69. ‘कर्तव्य के लिए कर्तव्य’ नैतिक सिद्धांत संबंधित है –
(अ) नैतिक सुखवाद से
(ब) उपयोगितावाद से
(स) परिणाम निरपेक्षतावाद से
(द) मनोवैज्ञानिक सुखवाद से

ANSWER –  (स)

70. अरस्तू का विश्वास था कि –
(अ) सदगुण जन्मजात है
(ब) सदगुण को अभ्यास द्वारा प्राप्त किया जा सकता है
(स) सदगुण ईश्वर प्रदत्त है
(द) सदगुण समाज के द्वारा प्रदान किए जाते हैं

ANSWER –  (ब)

71. ‘धर्म’ पुरूषार्थ अन्य तीन की तुलना में प्रथम है। इसे प्राथमिक स्थान देना यह संकेत करता है कि –
(अ) अर्थ, काम और मोक्ष पुरूषार्थ निम्न है
(ब) ये तीनों धर्म से संबंधित और संदर्भित होकर पुरूषार्थ बनते हैं
(स) पुरूषार्थ एक दूसरे से संबंधित नहीं है
(द) मोक्ष पुरूषार्थ अन्य तीनों को स्वर्ग में समाहित कर लेता है

ANSWER –  (ब)

72. यदि आप एक अच्छा कार्य करते हैं, किन्तु उस अच्छे (उचित) कार्य को करने के लिए रिश्वत ले लेते हैं तो आप उसके औचित्य को विकृत कर देते हैं। गांधी नियम के अनुसार, यह निम्न में से किसके अंतर्गत माना जाएगा?
(अ) साधन की अशुचिता
(ब) साध्य की अशुचिता
(स) नैतिक कार्य
(द) अस्तेय

ANSWER –  (अ)

73. निरपेक्ष आदेश –
(अ) यह सार्वभौमिक है
(ब) यह सापेक्ष है
(स) यह व्यक्तिनिष्ठ है
(द) यह तथ्यात्मक है

ANSWER –  (अ)

74. आप एक सड़क पर दुर्घटना देखते हैं, और जख्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाते हैं जो आपका चचेरा भाई था। अतः आप समय और धन उसके ठीक होने में लगाते हैं। काण्ट के नीति नियम के अनुसार आपका कार्य ‘‘नैतिक कार्य’’ नहीं माना जा सकता क्योंकि –
(अ) आपने अपराधी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई
(ब) आप उसे सबसे नजदीक अस्पताल ले गए जबकि आपको उसे ‘सुपर स्पेश्यलिटी’ अस्पताल ले जाना चाहिए था
(स) आप दुर्घटनाग्रस्त के साथ सभी अच्छे कृत्य किए क्योंकि वह आपका चचेरा भाई था
(द) आपने जख्मी व्यक्ति के मोबाइल फोन और पर्स की कोई साल-संभाल नहीं की

ANSWER –  (स)

75. प्रारंभ में अर्जुन कुरुक्षेत्र-युद्ध लड़ने के लिए तैयार नहीं था और वह लड़ने के विरुद्ध तर्क दिए जा रहा था। समस्या के प्रति उसके इस दृष्टिकोण को श्रीकृष्ण ने नाम दिया –

(अ) निष्काम कर्मयोग

(ब) कर्म पलायन

(स) भक्ति योग

(द) बुद्धि योग

ANSWER –  (ब)

76. जैन दर्शन में मोक्ष प्राप्त व्यक्ति (जीवनमुक्त) को कहते हैं –

(अ) अर्हत्

(ब) केवली

(स) स्थितप्रज्ञ

(द) समत्स योगी

ANSWER –  (अ)

77. दण्ड का निवारक नैतिक से योग्य सिद्धांत नहीं माना गया था क्योंकि –
(अ) यह अपराध रोकने के लिए अपराधी को एक साधन मानता है
(ब) सुधार का अवसर नहीं देता है
(स) अपराध की तुलना में दण्ड अधिक होता है
(द) अपराध के प्रति भय अधिक उत्पन्न करता है, अपराध की अनुभूति की तुलना में

ANSWER –  (अ)

78. अशोक के अभिलेखों की भाषा है –
(अ) प्राकृत
(ब) प्राकृत व खरोष्ठी
(स) प्राकृत, खरोष्ठी व एरेमेईक
(द) प्राकृत, एरेमेईक व ग्रीक (यूनानी)

ANSWER –  (द)

 

79. थेरीगाथा एक भाग है –
(अ) सुत्त पिटक का
(ब) विनय पिटक का
(स) अभिधम्म पिटक का
(द) दीर्घनिकाय का

ANSWER –  (अ)

80. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में ‘गांधी इरविन समझौते’ का अनुमोदन किया था?
(अ) लाहौर अधिवेशन
(ब) कलकत्ता अधिवेशन
(स) त्रिपुरा अधिवेशन
(द) कराची अधिवेशन

ANSWER –  (द)

81. प्रयाग प्रशस्ति का कौनसा श्लोक समुद्रगुप्त के नागों के विरुद्ध लड़े युद्धों का विवरण देता है?

(अ) तीसरा

(ब) चैथा

(स) छठा

(द) 7वां

ANSWER –  (द)

82. भारत के विभाजन से संबंधित ‘‘माउण्ट बेटन योजना’’ घोषित की गई थी –
(अ) 3 जून, 1947
(ब) 14 जून, 1947
(स) 31 मार्च, 1947
(द) 20 फरवरी, 1947

ANSWER –  (अ)

83. क्रांति-पूर्व फ्रांस में एस्टेट्स जनरल में सम्मिलित थे –
(अ) प्रथम एस्टेट (पुरोहित व पादरी वर्ग) एवं द्वितीय एस्टेट (सामंत वर्ग)
(ब) द्वितीय एस्टेट एवं तृतीय एस्टेट (जनसामान्य)
(स) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एस्टेट
(द) तृतीय एस्टेट

ANSWER –  (स)

84. निम्नलिखित में से सूर्यातप में होने वाली विभिन्नता का कौनसा कारक नहीं है?
(अ) दिन की अवधि
(ब) पृथ्वी को अपने अक्ष पर घूमना
(स) सूर्य की किरणों का नति कोण
(द) वायुसंहित तथा महासागरीय धाराएं

ANSWER –  (द)

85. भूकम्पों की उत्पत्ति के कारण को स्पष्ट करने हेतु प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) डब्ल्यू. एम. डेविस
(ब) ए. एन. स्टेªलर
(स) ए. होम्स
(द) एच. एफ. रीड

ANSWER –  (द)

86. भारत में मानसूनी वर्षा की कौनसी विशेषता/विशेषताएँ है/हैं?
1. मानसूनी वर्षा मुख्यतया स्थालाकृति से परिचालित होती है।
2. मानसूनी वर्षा की समुद्र से दूरी बढ़ने के साथ कम होने की प्रवृत्ति है।
3. मानसून अपसरण (लौटना) से मध्यवर्ती भारत में तीव्र वर्षा होती है।
कूट:
(अ) केवल 1 सही (ब) 2 व 3 सही
(स) 1, 2 व 3 सही (द) 1 व 2 सही

ANSWER –  (द)

87. महासागरीय धाराओं के निर्माण में सबसे प्रभावकारी कारक है –

(अ) लवणता अंतर

(ब) तापीय विभिन्नता

(स) प्रचलित पवनें

(द) अल-नीनो

ANSWER –  (स)

88. कौनसा सुमेलित नहीं है?
दर्रा राज्य में स्थिति
(अ) बोम डी ला अरुणाचल प्रदेश
(ब) नाथु ला सिक्किम
(स) जोजी ला हिमाचल प्रदेश
(द) मुलिंग ला उत्तराखण्ड

ANSWER –  (स)

89. 2011 की जनगणना में राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौनसे 500 से अधिक जनसंख्या घनत्व वाले हैं?
(अ) जयपुर और अलवर
(ब) जयपुर और धौलपुर
(स) अजमेर और जयपुर
(द) जयपुर और भरतपुर

ANSWER –  (द)

91. जब भारतीय रिजर्व बैंक रिजर्व आवश्यकताओं को कम करता है तो –
(अ) विनियोगकर्ता सरकारी प्रतिभूतियां खरीदते हैं
(ब) बैंक अधिक मुद्रा का सृजन करेंगे
(स) बैंकों को अपने पास कम मुद्रा रखनी चाहिए
(द) लोग ज्यादा मुद्रा जमा कराएंगे

ANSWER –  (ब)

92. बैंकों को अपनी कुल संपत्ति का एक न्यूनतम अनुपात नकद रूप में रखना होता है, इसे क्या कहते हैं?

(अ) सी एल आर

(ब) एस एल आर

(स) एस बी आर

(द) सी बी आर

ANSWER –  (स)

93. नीति आयोग की कौनसी विंग सारे राज्यों के मुख्यमंत्री व यूनियन टैरीटरी के उपराज्यपालों को मिलाकर बनी है?
(अ) पूर्ण-कालिक संगठनात्मक फ्रेमवर्क
(ब) टीम इण्डिया विंग
(स) परामर्श विंग
(द) गवर्निंग काउन्सिल

ANSWER –  (द)


94. तेंडुलकर समिति कार्यविधि 2011-12 के अनुसार भारत में कितनी जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है?

(अ) 25.7 प्रतिशत

(ब) 21.9 प्रतिशत

(स) 30.7 प्रतिशत

(द) 38.2 प्रतिशत

ANSWER –  (ब)

95. धारणीय विकास उद्देश्य सूचकांक 2016 मंे भारत का कौनसा स्थान है?

(अ) 110वां

(ब) 88वां

(स) 63वां

(द) 129वां

ANSWER –  (अ)

96. ‘‘शक्ति हर जगह है, इसलिए नहीं कि यह सबको सम्मिलित करती है, अपितु क्योंकि यह हर जगह से आती है।’’ यह किसका कथन है?
(अ) हन्ना आरेन्ट
(ब) मिशेल फूकी
(स) हेन्स जे. मोर्गेन्थाऊ
(द) हेराल्ड डी. लासवेल

ANSWER –  (ब)

 

98. संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू एवं कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त है। लेकिन अनुच्छेद 370 (3) के तहत राष्ट्रपति यह घोषित कर सकता है कि अनुच्छेद 370 प्रवर्तन में नहीं रहेगा। यह शक्ति अधीन है –
1. लोक अधिसूचना के
2. संघीय मंत्रि परिषद की परामर्श के
3. जम्मू एवं कश्मीर को मंत्रि परिषद की परामर्श के
4. जम्मू एवं कश्मीर की संविधान सभा की अनुशंसा की
कूट:
(अ) 1 व 3 सही (ब) 1 व 4 सही
(स) 3 व 4 सही (द) 2 व 4 सही

ANSWER –  (ब)

99. नगरपालिकाओं की सदस्यता के लिए निरर्हताओं का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में है?

(अ) अनुच्छेद-243 न

(ब) अनुच्छेद-243 प

(स) अनुच्छेद-243 फ

(द) अनुच्छेद-243 ब

ANSWER –  (स)

100. हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘संयुक्त राष्ट्र वैशाक दिवस’ में भाग लेने के लिए किस देश गए?

(अ) भूटान

(ब) श्रीलंका

(स) म्यांमार

(द) इंडोनेशिया

ANSWER –  (ब)

101. निम्नलिखित में से कौन ‘‘वैश्वीकरण’’ को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं करता है?
(अ) दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाओं और समाजों में बढ़ता एकीकरण
(ब) दुनिया का संकुचन एवं विश्व की संपूर्णता की गहन चेतना
(स) बाजारों, राष्ट्र-राज्यों एवं प्रौद्योगिकियों का कठोर एकीकरण
(द) संपूर्ण विश्व के लोगों की सतत गतिशीलता

ANSWER –  (स)

102. ‘‘सोशियोलोजी: थीम्स एण्ड पर्सपेक्टिव्ज’’ पुस्तक के लेखक कौन है?
(अ) टी.बी. बोटोमोर
(ब) एलेक्स इंकल्स
(स) एम.हरलम्बाॅस
(द) मैकाइवर एवं पेज

ANSWER –  (स)

103. ‘‘जहां कहीं भी जीवन है, वहां समाज है’’ किसने कहा है?
(अ) एलेक्स इंकल्स
(ब) एफ. एच. गिडिंग्स
(स) मोरिस जिन्सबर्ग
(द) आर. एम. मैकाइवर एवं सी.एच. पेज

ANSWER –  (द)

104. राॅबर्ट के मर्टन द्वारा परिभाषित ‘‘एक अकेले व्यक्ति द्वारा धारण की गई विभिन्न तथा विशिष्ट प्रस्थितियों के संकुल’’ को कहा जाता है –
(अ) प्रस्थिति क्रम (शृंखला)
(ब) प्रस्थिति असंगतता
(स) प्रस्थिति निराशा
(द) प्रस्थिति पुंज

ANSWER –  (द)

105. ‘‘हिस्ट्री ऑफ कास्ट इन इण्डिया’’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

(अ) एस.वी. केतकर

(ब) जी.एस. घुर्ये

(स) हर्बर्ट रिजले

(द) के.एल. शर्मा

ANSWER –  (अ)

106. इनमें से कौनसी एक विशेषता सामाजिक वर्ग के लिए सही नहीं है?

(अ) वर्ग चेतना

(ब) प्रदत्त प्रस्थिति

(स) अर्जित प्रस्थिति

(द) खुली व्यवस्था
ANSWER –  (ब)

107. डेविड इलेश ने निर्धनता के निम्न कारणों में से किस एक कारण का उल्लेख नहीं किया है?
(अ) निर्धनता की संस्कृति या उपसंस्कृति
(ब) व्यक्ति
(स) सामाजिक संबंध
(द) सामाजिक संरचना

ANSWER –  (स)

 

108. किसके अनुसार ‘मनोबल’ व्यक्तियों के समूह की वह क्षमता है जो उन्हें सामान्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगन एवं दृढ़ता से एक साथ रखती है?
(अ) एल. डी. व्हाइट
(ब) एच. सी. वेल्स
(स) लाॅर्ड हेवार्ट
(द) एलेक्टजेंडर लीटन

ANSWER –  (द)

109. हर्जबर्ग के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा एक अभिप्रेरक तत्व है?
(अ) वेतन
(ब) कम्पनी नीति एवं प्रशासन
(स) कार्य दशाएं
(द) कार्य स्वयं

ANSWER –  (द)

 

111. विशाखा व अन्य बनाम राजस्थान राज्य व अन्य वाद संबंधित है?
(अ) समाज में दहेज प्रथा के प्रचलन की रोकथाम से
(ब) कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से
(स) महिलाओं की तबादला नीति से
(द) कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अवकाश से

ANSWER –  (ब)

112. प्रशासन में जनसहभागिता के औपचारिक तरीकों में सम्मिलित है –
1. निर्वाचन
2. दबाव समूह
3. सलाहकारी समितियाँ
4. सूचना का अधिकार
कूट:

(अ) 1 व 3

(ब) 2 व 3

(स) 1, 3 व 4

(द) 1, 2 व 4

ANSWER –  (स)

113. ‘सम्यक् कर्मान्त’ दुःख निवृत्ति के बौद्ध अष्टांगिक मार्ग का –
(अ) अंतिम सोपान है
(ब) प्रारंभिक सोपान है
(स) सप्तम सोपान है
(द) सम्यक् वाक् का अनुगामी एवं सम्यक् आजीवक का पूर्वगामी सोपान है

ANSWER –  (द)

114. काण्ट से संबद्ध नहीं है –
(अ) शुभ संकल्प
(ब) परिणाम निरपेक्षवाद
(स) परिणाम सापेक्षवाद
(द) बुद्धिपरतावाद

ANSWER –  (स)

115. गीता के अनुसार कर्म योग का अर्थ है –
(अ) सद्कर्म करना
(ब) कामना रहित कर्म करना
(स) कर्म संन्यास
(द) धार्मिक कृत्य करना

ANSWER –  (ब)

116. श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित किया और युद्ध हिंसा का एक रूप है। इसका अर्थ कि गीता अच्छे कार्य के लिए हिंसा को स्वीकृति देती है। इसके बावजूद महात्मा गांधी जी अंहिसा के पुरोधा माने जाते हैं, उन्हें गीता का श्रेष्ठ अनुयायी माना जाता हैं क्योंकि –
(अ) गांधीजी हिन्दू थे
(ब) युद्ध भी एक विकल्प होता है
(स) हिंसा दबाव से लोगों को नैतिक बनाती है
(द) अंहिसा का अर्थ कायरता और स्वयं के कर्तव्य से पलायन नहीं है

ANSWER –  (द)

117. ‘सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है।’ किसने कहा है?

(अ) गीता ने

(ब) जैन दर्शन ने

(स) गांधी ने

(द) बुद्ध ने

ANSWER –  (स)

118. सामाजिक अध्ययन ‘‘नागरिकता शिक्षा के उद्देश्य के लिए मानव संबंधों से संबंधित अनुभव और ज्ञान का एकीकरण है।’’ यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई है?

(अ) ग्रिफिन

(ब) बैरले

(स) वैस्ले

(द) माइकेलिस

ANSWER –  (ब)

119. ‘‘पाठ्यचर्या में वे समस्त अनुभव निहित हैं जो विद्यालय द्वारा शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उपयोग में लाए जाते हैं।’’ यह कथन किसका है?

(अ) मुनरो

(ब) क्रो एण्ड क्रो

(स) टी. पी. नन

(द) कैसबेल

ANSWER –  (अ)

120. निम्नलिखित में से सभी पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धांत है, सिवाय –
(अ) अनुभवों की पूर्णता
(ब) लचीलापन
(स) रूढ़िवादिता
(द) सहसंबंध

ANSWER –  (स)

121. बी.एस. ब्लूम ने ज्ञानात्मक पक्ष को कितने उपखण्ड़ों में विभाजित किया?

(अ) 3

(ब) 6

(स) 7

(द) 5

ANSWER –  (ब)

122. सामाजिक विज्ञान शिक्षण में कितने प्रकार के सह-संबंध पाए जाते हैं?

(अ) 5

(ब) 3

(स) 6

(द) 4

ANSWER –  (ब)

123. निम्नलिखित विधियों में से कौनसी विधि उच्च प्राथमिक स्तर पर भूगोल शिक्षण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

(अ) वाद-विवाद

(ब) परिचर्चा

(स) कहानी कथन

(द) क्षेत्र पर्यटन

ANSWER –  (द)

124. निम्न में से कौनसा चर्चा का एक रूप है जो सामूहिक रचनात्मक विचार को सक्षम बनाता है?

(अ) वाद-विवाद

(ब) प्रश्नोत्तरी

(स) संगोष्ठी

(द) मस्तिष्क उत्प्लवन

ANSWER –  (द)

125. ब्लूम का वर्गीकरण, पदानुक्रम संगठन है-
(अ) निष्पत्ति लक्ष्यों का
(ब) पठन कौशलों का
(स) संज्ञानात्मक उद्देश्यों का
(द) पाठ्यक्रम संबंधी घोषणाओं का

ANSWER –  (स)

126. ग्राफ किस प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री के अंतर्गत आते हैं?

(अ) दृश्य सामग्री

(ब) प्रक्षेपी सामग्री

(स) श्रव्य सामग्री

(द) श्रव्य-दृश्य सामग्री

ANSWER –  (अ)

127. निम्न में से द्रव्य-दृश्य सामग्री में सम्मिलित नहीं है –

(अ) दूरदर्शन

(ब) डाॅक्यूमेंट्री फिल्म

(स) विडियो टेप

(द) टेप रिकाॅर्डर

ANSWER –  (द)

128. निम्न में से कौनसा सामाजिक विज्ञान की एक अच्छी पाठ्यपुस्तक का लक्षण नहीं है?
(अ) उपयुक्त दृष्टांत वाली
(ब) बाल केन्द्रित
(स) भ्रामक
(द) सरल एवं स्पष्ट भाषा

ANSWER –  (स)

129. निम्न में से कौनसी अभिशंसा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूप रेखा, 2005 में नहीं की गई है?
(अ) पर्यावरणीय शिक्षा को स्कूल स्तर पर सम्मिलित करना
(ब) मूल्यांकन प्रणाली में मूलभूत परिवर्तन करना
(स) पाठ्यक्रम को पाठ्यपुस्तक केन्द्रित बनाना
(द) पाठ्यक्रम को समता व समावेशी शिक्षा आधारित बनाना

ANSWER –  (स)

130. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 की अध्यक्षता किसने की?
(अ) प्रो. यशपाल
(ब) डाॅ. जे. एस. राजपूत
(स) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
(द) आचार्य राममूर्ति

ANSWER –  (अ)

131. एक सामाजिक अध्ययन शिक्षक के रूप में आप अपने शिक्षण को कैसे रोचक एवं प्रभावी बना सकते है?
(अ) कक्षा कार्य देकर
(ब) श्रव्य-दृश्य सामग्री का उपयोग करके
(स) चुटकुले कहकर
(द) गृहकार्य देकर

ANSWER –  (ब)

132. निम्न में से कौन एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक का गुण नहीं है?
(अ) स्वयं के विषय पर अधिकार
(ब) परिश्रमी
(स) सहनशीलता
(द) पक्षपात

ANSWER –  (द)

133. एन.सी.एफ. 2005 के अनुसार निम्न में से कौनसा माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?
(अ) आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रियाओं को समझना
(ब) नागरिकों के अधिकारों और उत्तरदायित्वों को समझना
(स) अपने पर्यावरण के संबंध में स्थानीय समुदायों के अधिकारों की सराहना करना
(द) अवलोकन, पहचान और वर्गीकरण के कौशल विकसित करना

ANSWER –  (द)

134. सामाजिक अध्ययन में निम्न में से कौनसा परीक्षण छात्रों के स्वतंत्र चिन्तन का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है?
(अ) वस्तुनिष्ठ प्रकार का परीक्षण
(ब) लघु-उत्तरात्मक प्रकार का परीक्षण
(स) निबंधात्मक प्रकार का परीक्षण
(द) अति लघु उत्तरात्मक प्रकार का परीक्षण

ANSWER –  (स)

135. वार्षिक परीक्षा में मूल्यांकन निम्नलिखित मूल्यांकन श्रेणियों में से कौनसे मूल्यांकन के अंतर्गत आता है?

(अ) योगात्मक

(ब) रचनात्मक

(स) नैदानिक

(द) मौखिक

ANSWER –  (अ)

136. निम्न में से कौनसी वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण की विशेषता है?
(अ) मितव्ययी
(ब) व्यक्तिनिष्ठ
(स) उच्च स्तरीय विश्वसनीयता
(द) अल्प विषय वस्तु व्यापकता

ANSWER –  (स)

137. सामाजिक अध्ययन की प्रायोजना का उपक्रम करने के लिए आप सबसे पहले किस चरण का पालन करेंगे?
(अ) योजना बनाना
(ब) चयन करना
(स) परिस्थिति उपलब्ध कराना
(द) क्रियान्वयन करना

ANSWER –  (स)

138. निम्नलिखित में से किस स्थल से हल का मिट्टी का माॅडल मिला है?

(अ) हड़प्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) बनावली

(द) कालीबंगा

ANSWER –  (स)

139. निम्नांकित में से किसकी पूजा ऋग्वैदिक काल में नहीं होती थी?

(अ) अग्नि

(ब) पृथ्वी

(स) लिंग

(द) वायु

ANSWER –  (स)

140. किस बौद्ध संगीति के उपरांत महायान संप्रदाय का उत्कर्ष हुआ?

(अ) प्रथम

(ब) द्वितीय

(स) तृतीय

(द) चतुर्थ

ANSWER –  (द)

141. निम्नांकित स्थानों में से कौनसा स्थान मौर्य साम्राज्य का प्रांतीय केन्द्र नहीं था?

(अ) तक्षशिला

(ब) कौशाम्बी

(स) उज्जयिनी

(द) तोसाली

ANSWER –  (ब)

142. कबीर, रैदास व सेना अनुयानी थे?

(अ) रामानुजाचार्य के

(ब) यामुनाचार्य के

(स) रामानन्द के

(द) गोरखनाथ के

ANSWER –  (स)

143. सूफी शेख हमीदुद्दीन नागौर का जन्म हुआ था –

(अ) टोंक में

(ब) नागौर में

(स) खुरासान में

(द) दिल्ली में

ANSWER –  (द)

144. मीर सैय्यद अली व अब्दुस्समद किनके दरबार में चित्रकार थे?
(अ) बाबर व हुमायूं
(ब) हुमायूं व अकबर
(स) अकबर व जहांगीर
(द) जहांगीर व शाहजहां

ANSWER –  (ब)


145. अकबर के राज्यकाल में मीर बक्शी किस विभाग का अध्यक्ष था?
(अ) विदेशी मामलात
(ब) नाप-तोल विभाग
(स) सैनिक मामले
(द) भू-राजस्व

ANSWER –  (स)

146. शिवाजी की सेना के घुड़सवार, जिन्हें घोड़ा और शस्त्र राज्य द्वारा दिए जाते थे, कहलाते थे –
(अ) सिल्हदार

(ब) हवलदार

(स) जुम्लादार

(द) बारगीर

ANSWER –  (द)

147. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का गर्वनर जनरल कौन था?

(अ) लाॅर्ड रिपन

(ब) लाॅर्ड लिटन

(स) लाॅर्ड डफरिन

(द) लाॅर्ड कर्जन

ANSWER –  (स)

148. 4 जुलाई, 1776 अमेरिका के इतिहास की एक महत्वपूर्ण तिथि है क्योंकि इस दिन –
(अ) जाॅर्ज वांशिगटन राष्ट्रपति चुने गए थे
(ब) अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा हुई थी
(स) फ्रांस के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर हुए थे
(द) गुलामी की प्रथा समाप्त की गई थी

ANSWER –  (ब)

149. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (द इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस) का मुख्यालय अवस्थित है-

(अ) न्यूयाॅर्क में

(ब) हेग में

(स) लंदन में

(द) वियना में

ANSWER –  (ब)

150. गुट-निरपेक्ष आंदोलन का औपचारिक आरंभ हुआ था –

(अ) काहिरा में

(ब) बांडुंग में

(स) हेलसिंकी में

(द) बेलग्रेड में

ANSWER –  (द)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!