RPSC Second Grade Hindi Test Series 

 

माॅडल पेपर – 01

RPSC Second Grade Hindi Subject Free Online Paper सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधरित 150 प्रश्न को शामिल करके बनाया गया है | इसी प्रकार के ऑनलाइन टेस्ट सीरीज जॉइन करने के लिए आप हमारी एप्लीकेशन Testnote को जरूर इनस्टॉल करें |  

 

1. निम्नांकित में ‘विस्मयादिबोधक अव्यय’ का उदाहरण है –
(अ) मानो

(ब) ताकि

(स) यदि

(द) वाह                         उत्तर –    (द)

2. निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द जातिवाचक संज्ञा है?
(अ) भारत, रामायण, मोहन
(ब) पुस्तक, पहाड़, नदी
(स) जयपुर, लड़की, बुढ़ापा
(द) गंगा, हिमालय, मनुष्य                      उत्तर –    (ब)

व्याख्या -जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत किसी वस्तु या प्राणी की संपूर्ण जाति का बोध होता है। जैसे – पुस्तक, पहाड़, नदी, गाय, मनुष्य, लड़का, लड़की आदि।

3. निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?
(अ) मिठास, शिष्टता, माहात्म्य
(ब) राष्ट्रीयता, देवत्व, माधुर्य
(स) नम्रता, दासता, व्यावहारिक
(द) दानव, मनुष्य, ब्राह्मण                      उत्तर –    (द)

4. निम्न में से किस वाक्य में संबंधवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?
(अ) आप जो न करो, सो थोड़ा है।
(ब) जितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा।
(स) तुम अपनी पुस्तक पढ़ो।
(द) जैसी करनी, वैसी भरनी।                      उत्तर –    (स)

व्याख्या -संबंधवाचक सर्वनाम से किसी संज्ञा के साथ संबंध सूचित होता है। जैसे- जैसी करनी, वैसी भरनी, जिसकी लाठी उसकी भैंस।

5. प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है?
(अ) गोविन्द ने राम को जगवाया।
(ब) रमेश मजदूर से पेड़ कटवाता है।
(स) प्रशांत अनिल से पत्र लिखवाता है।
(द) वह खाना खाकर सो गया।                      उत्तर –     (द)

6. निम्न वाक्यों में से कौनसा वाक्य मिश्र वाक्य नहीं है?
(अ) बादल खूब गरजे किन्तु वर्षा नहीं हुई।
(ब) जो परिश्रम करते हैं, वे सफल होते हैं।
(स) प्रमोद ने कहा कि मैं गांव नहीं जाऊँगा।
(द) यौवन वह काल है, जब चरित्र का निर्माण होता है।                     उत्तर –    (अ)

 

व्याख्या -मिश्र वाक्य को जटिल वाक्य भी कहते हैं। इसमें एक प्रधान तथा दूसरा आश्रित उपवाक्य होता है। आश्रित उपवाक्य एक से अधिक भी हो सकते हैं।

7. द्वंद्व समास किस शब्द में नहीं है?
(अ) हरिहर (ब) शीतोष्ण
(स) गौरीशंकर (द) मंत्रिपरिषद                       उत्तर –   (द)

व्याख्या -द्वंद्व समाज में दो या तीन (युग्म) संज्ञाएँ ‘और’, ‘तथा’, ‘या’ आदि संयोजक शब्दों को जोड़कर बनाया जाता है। इस समास में दोनों पदों के बीच में कभी-कभी योजक चिह्न (-) भी लगा होता है।

8. किस समास में विशेषण-विशेष्य या उपमेय-उपमान का संबंध होता है?
(अ) संबंध तत्पुरूष समास
(ब) कर्मधारय समास
(स) अव्ययीभाव समास
(द) द्वंद्व समास                     उत्तर –    (ब)

 

9. ‘वागीश’ शब्द का संधि-विच्छेद है –
(अ) वाग् + ईश (ब) वाक् + ईश
(स) वाग + ईश (द) वागी + ईश                      उत्तर –   (ब)

10. इनमें से ‘विशेषण उपवाक्य’ है –
(अ) गुरुजी ने कहा कि वे आज नहीं आएँगे।
(ब) जो रुपए मुझे मिले थे, वे खर्च हो गए।
(स) मैं ज्योंही वहाँ पहुँचा, वह चला गया।
(द) यदि वह कहेगा तो मैं भी चलूँगा।                      उत्तर –   (ब)

11. इनमें से कौनसा वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ है?
(अ) पुलिस ने उस लड़के को पकड़ लिया जिसने चोरी की थी।
(ब) यह वही मकान है जिसमें मैं रहता था।
(स) बच्चे को उसकी पुस्तकें लौटा दो।
(द) लड़का आया किन्तु वह रुका नहीं।                     उत्तर –   (द)

12. निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है?
(अ) नमस्ते (ब) नीरस
(स) तदनुसार (द) अत्याचार                     उत्तर –    (स)

व्याख्या – व्यंजन संधि में व्यंजन से व्यंजन अथवा स्वर का मेल होता है। जैसे – तत् + अनुस्वार = तद्नुसार।

13. इनमें से किस शब्द में ‘अपादान तत्पुरूष’ समास है?
(अ) पदच्युत (ब) शोकाकुल
(स) बाढ़पीड़ित (द) हस्तलिखित                      उत्तर –   (अ)

14. किस शब्द में ‘प्र’ उपसर्ग नहीं है?
(अ) प्रज्वलित (ब) प्रत्यक्ष
(स) प्रचार (द) प्रकाशित                      उत्तर –    (ब)

व्याख्या -‘प्र’ उपसर्ग ‘प्रत्यक्ष’ (प्रति $ अक्ष) शब्द में नहीं है।

15. इनमें से किस शब्द में ‘गार’ प्रत्यय नहीं है?
(अ) मददगार (ब) गुनहगार
(स) यादगार (द) उद्गार                      उत्तर –   (द)

व्याख्या -‘उद्गार’ शब्द में ‘गार’ प्रत्यय नहीं है, क्योंकि यहाँ गार मूल शब्द है और ‘उद्’ उपसर्ग। अतः यहाँ एक शब्द उपसर्ग है और दूसरा मूल शब्द के रूप में प्रयुक्त हुआ है।

16. इनमें से कौनसा शब्द ‘सखी’ का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) सहचरी (ब) ललना
(स) आली (द) सहेली                      उत्तर –    (ब)

 

17. इनमें से किस विकल्प में विलोम शब्द हैं?
(अ) खंडन-मंडन
(ब) ख्यात-प्रख्यात
(स) विज्ञ-अभिज्ञ
(द) कदाचार-दुराचार                      उत्तर –    (अ)

18. इनमें से कौनसा शब्द ‘वाणी’ के अनेकार्थ में से नहीं है?
(अ) वचन (ब) सरस्वती
(स) तीर (द) रसना                      उत्तर –    (स)

व्याख्या -जो शब्द अनेक अर्थों में प्रचलित हो, वह ‘अनेकार्थी’ कहलाता है, परंतु कई शब्द एक ही अर्थ में प्रयुक्त हो, उसे ‘पर्यायवाची’ कहते हैं। अतः तीर शब्द वाणी का अनेकार्थक शब्द नहीं है।

19. किस विकल्प में युग्म-शब्द अर्थभेद सुमेलित नहीं है?
(अ) ग्रह-गृह = नक्षत्र-घर
(ब) प्रेक्षक-प्रेषक = भेजनेवाला-देखनेवाला
(स) दिन-दीन = दिवस-असहाय
(द) अभिराम-अविराम = सुंदर-लगातार                      उत्तर –   (ब)

20. ‘जिसका काम या प्रयोजन सिद्ध हो चुका हो’ वाक्यांश के लिए ‘एक शब्द’ है –
(अ) कृतज्ञ (ब) प्रत्युत्पन्नमति
(स) उऋण (द) कृतकार्य                      उत्तर –   (द)

21. निम्नांकित में अशुद्ध शब्द है –
(अ) द्रष्टव्य (ब) अतिशयोक्ति
(स) उछ्ंखल (द) गत्यवरोध                      उत्तर –    (स)

व्याख्या -शुद्ध रूप ‘उच्र्छृखल’ (उद् + शृंखल) होता है।

22. निम्न में से कौनसा गुण-संधि का उदाहरण नहीं है?
(अ) सर्वेश्वर

(ब) गंगोर्मि

(स) महर्षि

(द) पृथ्वीश्वर                      उत्तर –    (द)

व्याख्या -गुण संधि में अ, आ के बाद इ/ई, उ, ऊ, ऋृ आने पर क्रमशः ए, ओ, अर् हो जाता है। जैसे – परम + ईश्वर = परमेश्वर, गंगा + ऊर्मि = गंगोर्मि, महा + ऋषि = महर्षि।

23. ‘अति’ उपसर्ग से बना हुआ शब्द नहीं है-
(अ) अतिक्रमण

(ब) अत्याचार

(स) अतिथि

(द) अतिरिक्त                      उत्तर –   (स)

24. निम्न में से ‘पुत्री’ शब्द के पर्यायवाची शब्द का समूह कौनसा है?
(अ) अथला, वसुधा, बेटी, लड़की
(ब) सुता, लाली, अथला, वसुमति
(स) अबला, तरुणी, श्यामा, कान्ता
(द) तनया, आत्मजा, नन्दिनी, तनुजा                     उत्तर –    (द)

25. ‘द्विज’ शब्द का सही अर्थ समूह है –
(अ) ब्राह्मण, सूर्य, स्त्री
(ब) पक्षी, दाँत, चन्द्रमा
(स) पक्षी, सारंग, पृथ्वी
(द) ब्राह्मण, कमल, देवता                      उत्तर –   (ब)

26. ‘जरठ-जठर’ शब्द युग्म का अर्थ है –
(अ) जड़ीबूटी-शरीर (ब) वृद्ध-ज्वाला
(स) जवान-पेट (द) बूढ़ा-पेट                      उत्तर –   (द)

27. ‘उत्तर व पूर्व के मध्य की दिशा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है –
(अ) ईशान (ब) वायव्य
(स) आग्नेय (द) नैऋृता                  उत्तर –    (अ)

व्याख्या -चार दिशायें प्रमुखतः मानी गई हैं – पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण। इन चारों के कोणों में भी चार दिशायें मानी गई हैं, जैसे – उत्तर व पूर्व के मध्य की दिशा ‘ईशान’, पूर्व व दक्षिण के मध्य ‘आग्नेय’, दक्षिण व पश्चिम के मध्य ‘नैऋत्य’ और पश्चिम व उत्तर के मध्य ‘वायव्य’ दिशा होती हैं।

28. इनमें से शुद्ध शब्द है –
(अ) सुश्रुषा (ब) सुश्रूशा
(स) शुश्रूशा (द) शुश्रूपा                  उत्तर –    (द)

29. निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य अशुद्ध है?
(अ) सोदाहरण सहित उत्तर दीजिए।
(ब) कृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार करें।
(स) दोनों भाई परस्पर लड़ पड़े।
(द) मैंने गृह-कार्य कर लिया है।                  उत्तर –    (अ)

30. ‘बड़ों के साथ छोटों की भी निभ जाती है।’ यह अर्थ बताने वाली लोकोक्ति कौनसी है?
(अ) यथा राजा तथा प्रजा
(ब) गंगा गए गंगादास, यमुना गए यमुनादास
(स) बाप न मारी मेंढकी बेटा तीरंदाज
(द) हाथी के पाँव में सबका पाँव समाय                  उत्तर –    (द)

ध्यातव्य-प्रश्न 31 से 34 तक के उत्तर निम्नांकित अपठित गद्यांश से दें।
अपठित गद्यांश
प्रायः देखा जाता है कि अधिक आशावादी लोग थोड़ा-सा प्रयत्न करके अधिक फल की आशा करने लगते हैं, किन्तु अभीप्सित फल प्राप्त न होने पर निराश हो जाते हैं। निराशा से प्रसन्नता और शांति नष्ट हो जाती है। निराशा का भाव अकेले नहीं आता। उसके साथ हीनता की भावना का जन्म होता है। तनावों का बवंडर आ जाता है। अतः मनुष्य के लिए अभीष्ट है कि आशा की किरणों से निराशा के निविड़ तम को निरंतर विदीर्ण करता रहे।

31. ‘अभीप्सित’ शब्द का क्या अर्थ है –
(अ) अच्छा (ब) चाहा हुआ
(स) अधिक (द) शीघ्र                   उत्तर –     (ब)

32. फल न मिलने पर कौन निराश हो जाते हैं?
(अ) अधिक आशावादी व्यक्ति
(ब) निष्काम व्यक्ति
(स) अधिक परिश्रमी व्यक्ति
(द) आलसी व्यक्ति                  उत्तर –    (अ)

33. निराशा को किसके समान बताया गया है?
(अ) प्रचंड आंधी के समान
(ब) प्रलयकारी के समान
(स) हिंसक प्राणी के समान
(द) घने अंधकार के समान                  उत्तर –     (द)

34. मानसिक अशांति का प्रमुख कारण क्या है?
(अ) आलस्य (ब) अधिक परिश्रम
(स) निराशा (द) तनावग्रस्तता                  उत्तर –     (स)

35. संविधान की 8वीं अनुसूची में अब तक कितनी भाषाएँ सम्मिलित की जा चुकी है?
(अ) 20 (ब) 21
(स) 22 (द) 23                  उत्तर –     (स)

व्याख्या -भारतीय संविधान में मूलतः 8वीं अनुसूची में 18 भाषाओं को सम्मिलित किया गया था। लेकिन अब 92वां संविधान संशोधन 2003 द्वारा 4 भाषाओं (बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली) को सम्मिलित (अब कुल 22) कर लिया गया है।

36. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1947 में गठित ‘देवनागरी लिपि सुधार समिति’ के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) काका कालेलकर
(ब) आचार्य नरेन्द्र देव
(स) महादेव गोविन्द रानाडे
(द) विनोबा भावे                  उत्तर –    (ब)

व्याख्या -31 जुलाई, 1947 ई. को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक देवनागरी लिपि सुधार समिति का गठन किया था, जिसके अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव हुए थे। पं. नारायण चतुर्वेदी इसके मंत्री थे।

37. ‘निंदक नियरे रखिए ……… ‘कहकर कबीर निंदा करने वालों को अपने नजदीक रखने की सलाह को क्यों दे रहे हैं?
(अ) वे कभी न कभी तक तारीफ करेंगे ही।
(ब) समाज में अच्छे-बुरे सभी से मिलकर रहना चाहिए।
(स) उनसे दूसरों की निंदा सुनने का मौका मिलता है।
(द) वे हमारी कमियाँ दूर करके हमारे अंदर अच्छाई का संचार करते हैं।                  

उत्तर –    (द)

38. माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित ‘पुष्प की अभिलाषा’ में पुष्प ने कया इच्छा व्यक्त की है?
(अ) देवमूर्ति पर बढ़ाए जाने की।
(ब) राष्ट्र बलिदानी सैनिकों के चरणस्पर्श करने की।
(स) माला में गुँथने की।
(द) सुरबाला के गहनों में सजने की।

                   उत्तर –    (ब)

39. ‘माता का आँचल’ नामक पाठ किस उपन्यास का अंश है?
(अ) देहाती दुनिया (ब) बहती गंगा
(स) वही बात (द) नदी के द्वीप                  उत्तर –    (अ)

40. ‘जाॅर्ज पंचम की नाक’ कहानी किसने लिखी है?
(अ) अज्ञेय (ब) शिवपूजन सहाय
(स) कमलेश्वर (द) मधु कांकरिया
                   उत्तर –    (स)

41. ‘साना-साना हाथ जोड़ि ……….’ यात्रा-वृत्तांत में किस जगह की यात्रा का वर्णन किया गया है?
(अ) बस्तर के जंगलों की यात्रा का
(ब) नागालैण्ड की यात्रा का
(स) गोवा के समुद्र तटों का
(द) गंतोक और उसके आगे हिमालय की यात्रा का                  उत्तर –    (द)

42. ऋतुराज की ‘कन्यादान’ कविता का केन्द्रीय विषय क्या है?
(अ) स्त्री का आदर्श रूप प्रस्तुत करना।
(ब) स्त्री की रोजगार संबंधी समस्या को रेखांकित करना।
(स) स्त्री पर होने वाले अत्याचारों को दिखाना।
(द) स्त्री के परंपरागत आदर्शीकरण का प्रतिकार करना।                  उत्तर –    (द)

43. ‘डार द्रुम पलना बिछौना नव पल्लव के
प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै।’
उक्त कविता में देव ने बसंत को किस रूप में चित्रित किया है?
(अ) राजा के रूप में
(ब) बालक के रूप में
(स) शांतिदूत के रूप में
(द) पथिक के रूप में                  उत्तर –    (ब)

 

RPSC 2nd Grade Hindi
RPSC 2nd Grade Hindi

44. ‘संगतकार’ कविता किसके द्वारा लिखी गई है?
(अ) मंगलेश डबराल
(ब) नागार्जुन
(स) गिरिजाकुमार माथुर
(द) जयशंकर प्रसाद                  उत्तर –     (अ)

45. ‘स्वातंत्रय उपासक महाराणा प्रताप’ पाठ के आधार पर बताइए कि रहीम प्रताप की किस चारित्रिक महानता से प्रभावित हुआ?
(अ) सत्यवादिता
(ब) संघर्षशीलता
(स) पराई स्त्री को मां के समान मानना
(द) अभावग्रस्त होकर भी स्वाभिमान की रक्षा करना                  उत्तर –     (स)

RPSC 2nd Grade Hindi

46. लेखक विष्णुकांत शास्त्री और उनके साथी ‘मुक्ति योद्धाओं के शिविर’ में क्यों गए थे?
(अ) घायल सैनिकों की देखभाल करने के लिए
(ब) युद्ध की खुफिया जानकारी लेने के लिए
(स) शांतिदूत के रूप में
(द) असामरिक सामग्री भेंट स्वरूप देने के लिए                  उत्तर –     (द)

47. ‘हिंदुन की चोटी रोटी राखी है सिपाहित की,
कांधे में जनेऊ राख्यो माला राखी गर में।’
उपर्युक्त पंक्तियों के रचनाकार कौन हैं?
(अ) बावजी चतुरसिंह जी
(ब) बिहारी
(स) भूषण
(द) चंदबरदायी                  उत्तर –    (स)

व्याख्या -महाकवि भूषण रीति काव्य धारा (रीति सिद्ध) कवि हैं। इन्होंने तीन काव्य ग्रंथ लिखे हैं – शिवराज भूषण, शिवा बावनी और छत्र सालदशक। इन कृतियों में कवि ने महाराज शिवाजी तथा महाराज छत्रसाल की वीरता एवं पराक्रम का ओजस्वी वर्णन किया है। वस्तुतः भूषण ‘वीर रस’ के अप्रतिम कवि कहलाते हैं।

48. ‘अनोखी परीक्षा’ कहानी का मूल विषय क्या है?
(अ) परमात्मा तत्व की सर्वव्यापकता का उद्घाटन करना
(ब) औघड़ महात्मा का चरित्रांकन करना
(स) जीव हत्या का विरोध करना
(द) शिष्य के गुणों की परख करना (अ)

 

49. ‘बड़े घर की बेटी’ कहानी का क्या उद्देश्य है?(अ) घर-परिवार को बिखरने से बचाना
(ब) पारिवारिक कलक का चित्रण करना
(स) छोटों की गलतियों को क्षमा कर देना
(द) नारी का महिमा मंडन करना (अ)

 

50. ‘शरणदाता’ कहानी का केन्द्रीय पात्र कौन है?
(अ) रफीकुद्दीन
(ब) जैबू
(स) देविन्दरलाल
(द) शेख अताउल्लाह (स)

51. ‘देवसेना का गीत’ प्रसाद की किस रचना से लिया गया है?
(अ) कामायनी से (ब) स्कंदगुप्त से
(स) चन्द्रगुप्त से (द) धु्रवस्वामिनी से
                   उत्तर –     (ब)

व्याख्या -जयशंकर एक कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार सभी रूपों में प्रसिद्ध हैं। इन्होंने दर्जनों ऐतिहासिक नाटकों (स्कंदगुप्त, चन्द्रगुप्त, धु्रवस्वामिनी) की रचना की है, जिनके अंतर्गत उन्होंने अपनी राष्ट्र भक्ति संबंधी कुछ रचनाओं को प्रस्तुत किया है।

52. अज्ञेय रचित ‘यह दीप अकेला’ कविता में दीपक किसका प्रतीक है?
(अ) व्यष्टि का (ब) समष्टि का
(स) प्रकाश का (द) आशा का                  उत्तर –     (अ)

व्याख्या -कवि अज्ञेय का पूरा नाम था – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’। इन्होंने अपनी कविता व उपन्यासों में ‘दीप’ को प्रतीक रूप में प्रस्तुत किया है। यह शब्द ‘व्यष्टि’ व्यक्ति का प्रतीक है और नदी समष्टि का प्रतीक है।

53. जायसी रचित ‘बारहमासा’ कविता में किस नायिका की व्यथा कथा चित्रित है?
(अ) पद्मावती (ब) नागमती
(स) राजमती (द) हंसावती                  उत्तर –     (ब)

व्याख्या -महाकवि मलिक मुहम्मद जायसी भक्तिकाल की निर्गुण भक्ति संबंधी ‘प्रेम काव्य धारा’ के प्रसिद्ध कवि हैं। इनका ‘पद्मावत’ एक प्रेमख्यान काव्य है। इसमें राजा रत्नसेन और पद्मावती की कथा प्रस्तुत की गई है। इसके ‘बारहमासा’ खण्ड में नागमती का वियोग वर्णन तथा ‘षटऋतु वर्णन’ में पद्मावती का विरह वर्णन प्रस्तुत हुआ है।

54. ‘कुटज’ निबंध में मनुष्य के लिए क्या संदेश दिया गया है?
(अ) प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए।
(ब) संकटों से घबराना चाहिए।
(स) सामान्य वस्तुओं से मोह न करें।
(द) सामान्य वस्तुओं में छिपे हुए विशेष गुणों को पहचानें।                  उत्तर –     (द)

55. भीष्म साहनी की आत्मकथा का शीर्षक है-
(अ) अतीत के चलचित्र
(ब) अतीत की रेखाएँ
(स) आज के अतीत
(द) मेरा आज और कल                  उत्तर –     (स)

56. ‘सूरदास की झोंपड़ी’ प्रेमचन्द्र के किस उपन्यास का अंश है?
(अ) रंगभूमि (ब) कर्मभूमि
(स) गोदान (द) निर्मला                  उत्तर –    (अ)

57. ‘बिस्कोहर की माटी’ पाठ किस शैली में लिखा गया है?
(अ) लोक कथात्मक (ब) यात्रा वृत्तांत
(स) संस्मरणात्मक (द) आत्मकथात्मक
                   उत्तर –     (द)

58. ‘‘यह एक सच्चाई है, शक्ति ही जीवन और कमजोरी ही मृत्यु है।’’ शक्ति परम सुख है, जीवन अजर-अमर है।’’
उपर्युक्त कथन किसका है?
(अ) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(ब) अबुल कलाम आजाद
(स) स्वामी विवेकानन्द
(द) वियोगी हरि                  उत्तर –     (स)

59. ‘तुलसी हाय गरीब की, कबहुं न निष्फल जाय।
मरे बैल की चाम सों, लोह भस्म ह्वै जाय।।’
उपर्युक्त पंक्तियाँ किस निबंध से उद्धृत हैं?
(अ) नींव की ईंट
(ब) दीनों पर प्रेम
(स) गिल्लू
(द) नदी, आस्था और कुंभ                  उत्तर –     (ब)

60. ‘जगती-तल का मल धोने का,
गंगा-यमुना में बहा सकूँ।’
उपर्युक्त पद्यांश किस कवि का है?
(अ) माखनलाल चतुर्वेदी
(ब) सुभद्राकुमारी चैहान
(स) रामधारी सिंह दिनकर
(द) श्यामनारायण पाण्डेय                  उत्तर –     (अ)

61. निम्न में से अज्ञेय की रचनाओं का सही समूह कौनसा है?
(अ) आत्महत्या के विरुद्ध, भग्नदूत, सीढ़ियों पर धूप में
(ब) भग्नदूत, चिंता, आँगन के पार द्वार
(स) हरी घास पर क्षणभर, यामा, स्वप्न भंग
(द) बावरा अहेरी, इत्यलम्, नीम के पत्ते
                   उत्तर –     (ब)

व्याख्या -अज्ञेय प्रयोगवादी काव्यधारा के प्रवर्तक कवि हैं। इन्होंने चार सप्तकों के द्वारा हिन्दी कविता का विकास व कवियों की रचनाओं को प्रस्तुत किया है। इनकी प्रमुख काव्य रचनाएँ हैं – ‘चिंता’ (1943), ‘भग्नदूत’ (1943), ‘इत्यलम्’ (1946), ‘हरि घास परक्षर भर’ (1949), ‘बाबरा अहेरी’ (1954), ‘इन्द्रधनु रौंदे हुए ये’, ‘अरे ओ करुणामय प्रभा’ (1959), ‘आंगन के पार द्वार’ (1961), ‘कितनी नावों में कितनी बार’ (1967)।

62. ‘पीठिका थी वह धुँधले प्रकाश की
कुछ तुकों और लयबद्ध पंक्तियों की।’
उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत हैं?
(अ) कन्यादान से
(ब) बादल से
(स) सरोज स्मृति से
(द) राम की भक्ति पूजा से                  उत्तर –     (अ)

63. ‘हमारे हरि हारिल की लकरी’ कहकर गोपियाँ क्या संदेश देना चाहती हैं?
(अ) विहर वेदना का
(ब) निर्गुण योग के खण्डन का
(स) उद्भव के तिरस्कार का
(द) एकनिष्ठ प्रेम का                  उत्तर –     (द)

64. निम्न में से कौनसी रचना तुलसी द्वारा रचित नहीं है?
(अ) बरवै रामायण (ब) अध्यात्म रामायण
(स) दोहावली (द) जानकी मंगल
                   उत्तर –     (ब)

65. रसखान ने किससे दीक्षा प्राप्त की?
(अ) रामानन्द से
(ब) तुलसीदास से
(स) वल्लभाचार्य से
(द) गोस्वामी विट्ठलनाथ से                  उत्तर –     (द)

व्याख्या -रसखान संप्रदाय निरपेक्ष कवि हैं। इनका पूरा नाम सैयद इब्राहिम था। रसखान उपनाम है। इनके द्वारा रचित काव्य ग्रंथ हैं – सुजान रसखान, प्रेम वाटिका, दानलीला, अष्टयाम। ‘प्रेेम वाटिका’ (1614) अंतिम रचना है।

66. ‘स्त्री गालियाँ सह लेती हैं, मार भी सह लेती हैं, पर मैके की निन्दा उनसे नहीं सही जाती।’ उपर्युक्त पंक्ति प्रेमचन्द की किस रचना से उद्धृत है?
(अ) पंच परमेश्वर
(ब) बड़े घर की बेटी
(स) पूस की रात
(द) नमक का दारोगा                  उत्तर –     (ब)

67. ‘शास्त्र में लिखा है, जिसके पुत्र नहीं होता, उसकी मुक्ति नहीं होती।’ उपर्युक्त पंक्ति किस कहानी से उद्धृत है?
(अ) बड़े घर की बेटी
(ब) जैसलमेर की राजकुमारी
(स) ताई
(द) खेल                  उत्तर –     (स)

68. ‘आह!’ कितना भोला सौंदर्य। कितनी सरल चितवन।’’ उपर्युक्त पंक्ति किस कहानीकार की है?
(अ) प्रेमचन्द
(ब) जयशंकर प्रसाद
(स) जैनेन्द्र
(द) विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’                  उत्तर –     (ब)

69. ‘खाऊ-उजाडू जीवन पद्धति के कारण हम अपनी सभ्यता, संस्कृति और धरती को उजाड़ने में लगे हुए हैं।’
‘अपना मालवा…….’ पाठ के अनुसार यह खाऊ-उजाडू सभ्यता किसकी देन है?
(अ) चीन (ब) पाकिस्तान
(स) अमेरिका (द) जापान                  उत्तर –     (स)

70. ‘यथास्मै रोचते विश्वम्।’ निबंध-संग्रह से उद्धृत है –
(अ) विराम चिह्न
(ब) भाषा और समाज
(स) इतिहास दर्शन
(द) भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश                  उत्तर –     (अ)

71. ‘हम दूरदर्शन पर बोलेंगे,
हम समर्थ शक्तिवान
हम एक दुर्बल को लाएंगे।’
उपर्युक्त पंक्तियां किस कवि की है?
(अ) अज्ञेय
(ब) शमशेर बहादुर सिंह
(स) मुक्तिबोध
(द) रघुवीर सहाय                  उत्तर –     (द)

72. कुंवर नारायण की ‘कविता के बहाने’ रचना उनके किस काव्य संग्रह में संकलित है?
(अ) कोई दूसरा नहीं (ब) अपने सामने
(स) परिवेश: हम तुम (द) इन दिनों                  उत्तर –     (द)

73. महादेवी वर्मा द्वारा रचित ‘भक्तिन’ किस विधा की रचना है?
(अ) निबंध
(ब) कहानी
(स) संस्मरणात्मक रेखाचित्र
(द) जीवनी                  उत्तर –     (स)

व्याख्या -महादेवी वर्मा कवयित्री के साथ ही उच्च कोटि की गद्य लेखिका भी हैं। इनके द्वारा रचित संस्मरणात्मक रेखाचित्र निम्न में संकलित हैं – ‘अतीत के चलचित्र’ (1941), ‘स्मृति की रेखाएं’ (1947), ‘पथ के साथी’ (1956), ‘स्मारिका’ (1971) और ‘मेरा परिवार’(1972)।

74. ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी का केन्द्रीय पात्र हैं-
(अ) कृष्णानन्द पांडे (किशनदा)
(ब) यशोधर बाबू
(स) चंद्रदत्त तिवारी
(द) भूषण                  उत्तर –     (ब)

75. ‘अतीत में दबे पांव’ यात्रा-वृत्तांत के लेखक हैं?
(अ) मोहन राकेश (ब) कमलेश्वर
(स) राजेन्द्र यादव (द) ओम थानवी                  उत्तर –     (द)

76. ‘डायरी के पन्ने’ नामक डायरी-अंश लेखिकाने किसको संबोधित करके लिखा है?
(अ) किट्टी को (ब) पिता को
(स) मां को (द) बहिन को                  उत्तर –     (अ)

77. शब्द में अंतर्निहित अर्थ को व्यक्त करने वाले व्यापार को क्या कहते हैं?
(अ) काव्य गुण (ब) काव्य रीति
(स) शब्द शक्ति (द) अलंकार                  उत्तर –    (स)

व्याख्या -शब्द में विद्यमान अर्थ को व्यक्त करने वाली क्रिया या व्यापार ही ‘शब्द शक्ति’ है। यह तीन प्रकार की होती हैं – अभिधा, लक्षणा और व्यंजना। इनमें तीन प्रकार के अर्थ का बोध होता हैं – वाच्यार्थ (मुख्यार्थ), लक्ष्यार्थ और व्यंग्यार्थ।

78. गौड़ी रीति के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) इसमें उग्रपदों और समास की बहुलता होती है
(ब) यह शृंगार रस की अभिव्यंजना के लिए उपयुक्त होती है
(स) इसमें मधुरता और सुकुमारता का अभाव रहता है
(द) यह ओज और कांति गुण से सम्पन्न होती है                  उत्तर –     (ब)

व्याख्या -गौड़ीया काव्य रीति ओज कांतिमयी होती है। इसमें मधुरता और सुकुमारता का अभाव रहता है। इसमें समास बहुल प्रयोग होता है तथा यह उग्र पदों वाली होती है।

79. ‘काव्यशोभायाः कर्तारो धर्मा गुणाः।’ काव्य गुण की यह परिभाषा किस आचार्य ने प्रस्तुत की है?
(अ) भामह (ब) दंडी
(स) मम्मट (द) वामन                  उत्तर –    (द)

80. लोक या शास्त्र के विरुद्ध पदक्रम होने पर कौनसा काव्य दोष होता है?
(अ) दुष्क्रमत्व (ब) ग्राम्यत्व
(स) अप्रतीतत्व (द) अक्रमत्व                  उत्तर –    (अ)

व्याख्या -जब किसी शब्द का क्रम लोक या शास्त्र की दृष्टि से दूषित या अनुचित लगे, वहाँ दुष्क्रमत्व दोष होता है। जैसे – अश्वदान दीजै मुझे या दीजै गज-दान। यहां पर पहले गज (हाथी) कहकर तब अश्व (घोड़ा) कहना उचित था, किन्तु उल्टा ही कहा गया है।

81. ‘पागल-सी प्रभु के साथ सभा चिल्लाई।’
उपमा अलंकार के उक्त उदाहरण में ‘साधारण धर्म’ कौनसा है?
(अ) सभा (ब) चिल्लाई
(स) पागल-सी (द) प्रभु के साथ                  उत्तर –    (ब)

व्याख्या -उपमा अंलकार के चार अंग या तत्व होते हैं – उपमेय, उपमान, वाचक शब्द और साधारण धर्म। उपमेय और उपमान में जो रूप, गुण, धर्म के कारण साम्य (समता या तुलना) दिखाई जाती है, वह धर्म है। जैसे – उक्त उदाहरण में उपमेय – सभा, उपमान – पागल, वाचक-सी और साधारण धर्म – चिल्लाई है।

82. इनमें से किस विकल्प में अलंकार और उदाहरण सुमेलित नहीं है?
(अ) श्लेष-सुबरन को ढूँढत फिरैं कवि, कामी अरु चोर
(ब) रूपक-उदित उदयगिरी मंच पर रघुवर बाल पंतग
(स) असंगति-विष पीते हैं मेघ, विरहिणी प्राण निकलते
(द) यमक-हे उत्तरा के धन! रहो तुम उत्तरा के पास                  उत्तर –    (द)

83. सरहपाद को हिन्दी का प्रथम कवि मानने वाला विद्वान हैं –
(अ) शिवसिंह संेगर
(ब) मिश्रबंधु
(स) राहुल सांकृत्यायन
(द) रामकुमार वर्मा                  उत्तर –    (स)

व्याख्या -राहुल सांस्कृत्यायन ने 7वीं शती ईस्वी के सरहपाद को हिन्दी का प्रथम कवि माना है, जो 84 सिद्धांे में से एक थे। इससे पहले डाॅ. शिवसिंह संेेगर ने पुष्य या पुण्ड नामक कवि को हिन्दी का प्रथम कवि माना था। परंतु प्रथम हिन्दी रचना जैन कवि आचार्य देव सेन कृत ‘श्रावकाचार’ मानी जाती है।

84. इनमें से किस विकल्प में रचना और रचनाकार सुमेलित नहीं है?
(अ) वर्ण रत्नाकार-ज्येातिरीश्वर ठाकुर
(ब) परमाल रासो-दलपत विजय
(स) शब्दानुशासन-हेमचंद्र
(द) उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण-दामोदर शर्मा
                   उत्तर –     (ब)

85. ‘भक्ति आंदोलन इस्लामी आक्रमण से पराजित हिन्दू जनता की असहाय एवं निराश मनःस्थिति का परिणाम था।’ यह कथन किसका है?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ब) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(द) डाॅ. नगेन्द्र                  उत्तर –     (अ)

86. इनमें से किस विकल्प में रचना और रचनाकार सुमेलित नहीं है?
(अ) चंदायन-मुल्ला दाऊद
(ब) अंगवधू-सुंदरदास
(स) रासपंचाध्यायी-नंददास
(द) वरवै रामायण-तुलसीदास                  उत्तर –     (ब)

87. ‘हिन्दी रीतिग्रंथों की अखण्ड परंपरा चिन्तामणि त्रिपाठी से चली।’
यह कथन किसका है?
(अ) मिश्रबंधु
(ब) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(द) रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’                  उत्तर –     (स)

व्याख्या -आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने रीतिकाल का प्रवर्तक चिन्तामणि त्रिपाठी को माना जाता है। लेकिन रीतिकाल के वास्तविक प्रवर्तक आचार्य केशवदास माने जाते हैं, जिन्होंने ‘कवि प्रिया’ और ‘रसिकप्रिया’ नामक दो लक्षण-ग्रंथों की रचना की थी।

88. इनमें से कौनसी रचना लक्षण ग्रंथ नहीं है?
(अ) ललितललाम (ब) शिवराजभूषण
(स) भाषाभूषण (द) बिहारी सतसई
                   उत्तर –     (द)

89. इनमें किस विकल्प में रचना और रचनाकार सुमेलित नहीं है?
(अ) अंधेर नगरी – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ब) परीक्षागुरु – श्रीनिवासदास
(स) वैदेही वनवास – मैथिलीशरण गुप्त
(द) कानों में कांगना – राधिकारमण सिंह
                   उत्तर –     (स)

90. ‘अंधेरे बंद कमरे’ उपन्यास के रचनाकार हैं-
(अ) मोहन राकेश (ब) राजेन्द्र यादव
(स) निर्मल वर्मा (द) यशपाल                  उत्तर –     (अ)

91. ‘गीतफरोश’ कविता के रचनाकार हैं –
(अ) गिरिजाकुमार माथुर
(ब) भवानीप्रसाद मिश्र
(स) धर्मवीर भारती
(द) शमशेर बहादुरसिंह                  उत्तर –     (ब)

92. इनमें से किस विकल्प में कहानी और कहानीकार सुमेलित नहीं है?
(अ) यही सच है – उषा प्रियंवदा
(ब) मलबे का मालिक – मोहन राकेश
(स) लंदन की एक रात – निर्मल वर्मा
(द) जिंदगी और जोंक – अमरकांत                  उत्तर –     (अ)

93. इनमें से कौनसी बोली पश्चिमी हिन्दी के अंतर्गत नहीं आती है?
(अ) बांगरू (ब) बुंदेली
(स) बघेली (द) कन्नौजी                  उत्तर –     (स)

94. ‘सघन कुंज, छाया सुखद, सीतल मंद समीर।
मन ह्वै जात अजौ वहै, वा यमुना के तीर।।’
पंक्तियों में शब्द शक्ति है –
(अ) रूढ़ि लक्षणा
(ब) प्रयोजनवती लक्षणा
(स) शाब्दी व्यंजना
(द) आर्थी व्यंजना                  उत्तर –     (द)

व्याख्या -जहां व्यंग्यार्थ स्वर शब्द पर निर्भर न होकर अर्थ पर रहे, वहां आर्थी व्यंजना होती है।

95. ‘मधुमय वसंत जीवन-जन के!’ वह अंतरिक्ष की लहरों में।
कब आये थे तुम चुपके-से, रजनी के पिछले पहरों में?’ उपर्युक्त पंक्तियों में काव्य गुण है –
(अ) प्रसाद गुण
(ब) ओज गुण
(स) माधुर्य गुण
(द) ओज और प्रसाद गुण                  उत्तर –    (स)

व्याख्या -काव्य गुण तीन माने गए हैं – माधुर्य गुण, ओज गुण और प्रसाद गुण। वह गुण जो चित्त में मिठास भर दे, चित्र को द्रवित कर दे अथवा मन में मधुरता का संचार कर दे, माधुर्य गुण कहलाता है।

96. जहां ऐसे शब्दों का प्रयोग हो जो किसी शास्त्र में प्रसिद्ध होने पर भी लोक व्यवहार में अप्रसिद्ध हों, वहां कौनसा काव्य दोष होता है?
(अ) क्लिष्टत्व (ब) अप्रीततत्व
(स) दुष्क्रमत्व (द) ग्राम्यत्व (ब)

97. ‘दृग उरझत, टूटत कुटुम, जुरत चतुर चित प्रीत।
परति गाँठ दुरजन हिये, दई नई यह रीति।।’
पंक्तियों में अलंकार है –
(अ) विरोधाभास (ब) भ्रांतिमान
(स) विभावना (द) असंगति (द)

98. ‘प्रबल जो तुम में पुरुषार्थ हो।
सुलभ कौन तुम्हें न पदार्थ हो।
प्रगति के पथ में विचरो उठो।
भुवन में सुख-शांति भरो उठो।।’
पंक्तियों में प्रयुक्त छन्द है –
(अ) दुर्मिल सवैया (ब) मदिरा सवैया
(स) सुंदरी सवैया (द) दु्रतविलम्बित (द)

 

99. ‘सुनि केवट के बैन, प्रेम लपेटे-अटपटे।
बिहसे करुणाएन चितह जानकी लाखन तन।’
इन पंक्तियों में प्रयुक्त छन्द है –
(अ) सोरठा (ब) दोहा
(स) चैपाई (द) हरिगीतिका (अ)

 

100. सात्त्विक अनुभव का भेद नहीं है –
(अ) स्तंभ (ब) उच्छ्वास
(स) वैवण्र्य (द) प्रलय (ब)

 

व्याख्या -सात्विक अनुभाव व्यक्ति के अन्तःकरण के विशेष धर्म सत्व से उत्पन्न होते हैं। ये संख्या में 8 हैं – स्वेद, स्तंभ, रोमांच, स्वरभंग, कंप, विवर्णता, अश्रु, मूच्र्छा या प्रलय।

101. ‘बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय।
सौंह करे भौंहनि हँसे, देन कहे नटि जाय।।’
इन पंक्तियों में कौनसा रस है?
(अ) हास्य (ब) करुण
(स) शृंगार (द) वीर (स)

व्याख्या -सभी रसों का शिरोमणि रस (रसराज) शृंगार कहलाता है। इस रस का आधार प्रेम (रति) है। इसके दो भेद हैं- संयोग शृंगार और वियोग शृंगार। संयोग शृंगार में नायक और नायिका के परस्पर मिलन, प्रेम-पूर्वक वार्तालाप, दर्शन, स्पर्श आदि का वर्णन होता है। जैसा कि उक्त उदाहरण में कृष्ण और गोपियों का संयोग चित्रित हुआ है।

102. अष्टछाप के कवियों में सम्मिलित नहीं है-
(अ) परमानन्ददास (ब) कृष्णदास
(स) चतुर्भुजदास (द) सुंदरदास (द)

व्याख्या -गोस्वामी विट्ठलनाथ ने ‘अष्ट छाप’ की स्थापना की थी। इसमें 8 भक्त कवि थे – चार वल्लभाचार्य के शिष्य – कुंभनदास, सूरदास, परमानंददास, कृष्णदास और चार गोस्वामी विट्ठलनाथ के शिष्य – गोविन्द स्वामी, नंददास, छीतस्वामी और चतुर्भुजदास।

103. निम्नांकित कहानी आंदोलनों एवं उनके सूत्रधारों से संबंधित युग्मों में से कौनसा युग्म असंगत है?
(अ) सचेतन कहानी-महीपसिंह
(ब) समानान्तर कहानी-कमलेश्वर
(स) अकहानी-निर्मल वर्मा
(द) सहज कहानी-राजेन्द्र यादव (द)

 

104. निम्नांकित तार सप्तक में संकलित कवियों से सम्बद्ध कौनसा युग्म असंगत है?
(अ) भारतभूषण अग्रवाल – तार सप्तक (1943)
(ब) नंदकिशोर आचार्य- दूसरा सप्तक (1951)
(स) केदारनाथ सिंह – तीसरा सप्तक (1959)
(द) सुमन राजे – चैथा सप्तक (1979)
                   उत्तर –    (ब)

 

105. ‘कामायनी’ की मूल कथा निम्न में से किस ग्रंथ पर आधारित है?
(अ) ऋग्वेद (ब) मनुस्मृति
(स) शतपथ ब्राह्मण (द) उपनिषद् (स)

व्याख्या -जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित ‘कामायनी’ (1936) महाकाव्य छायावाद की अंतिम काव्य रचना है। इसमें कुल 15 सर्ग हैं। इसमें श्रद्धा (प्रधान नारी पात्र) जिसके आधार पर इस काव्य का नामकरण हुआ है और वैवस्वत मनु की कथा का रूपक प्रस्तुत हुआ है।

 

106. कौनसा समुच्चय सुमेलित नहीं है?
(अ) नए बादल, जानवर और जानवर, जख्म-मोहन राकेश
(ब) विपथगा, शरणार्थी, अमर वल्लरी- जैनेन्द्र
(स) अभिमन्यु की आत्मकथा, छोटे-छोटे ताजमहल, टूटना-राजेन्द्र यादव
(द) शामी कागज, खुदा की वापसी, सबीना के चालीस चोर-नासिरा शर्मा (ब)

 

107. कबीर के विषय में इनमें से कौनसा कथन गलत है?
(अ) वे शास्त्रीय ज्ञान की अपेक्षा अनुभवजन्य ज्ञान को अधिक महत्व देते हैं
(ब) वे शंकराचार्य के अद्वैतवाद से अप्रभावित रहे
(स) वे रामानंद के शिष्य थे
(द) उन्होंने भाषा सौष्ठव की ओर अधिक ध्यान नहीं दिया (ब)

 

108. ‘रामचरितमानस’ के ‘बालकाण्ड’ में इनमें से कौनसा प्रसंग समाहित नहीं है?
(अ) सती का मोह
(ब) धनुष-भंग
(स) श्री सीता-राम विवाह
(द) राम-राज्याभिषेक की तैयारी (द)

 

109. ‘देखो नंद द्वार रथ ठाढ़ो।
बहुरि सखी सुफलकसुत आयो पर्यो संदेह उर गाढ़ो।’ यहां ‘सुुफलकसुत’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(अ) अक्रूर (ब) उद्धव
(स) भौंरा (द) श्रीकृष्ण (अ)

 

110. ‘जहां बैठावें तितही बैठूं, बेचे तो बिक जाऊं।’ उक्त पंक्ति में मीरा का कौनसा मनोभाव व्यंजित हुआ है?
(अ) दीनता (ब) निराशा
(स) अनन्य समर्पण (द) किंकर्तव्यविमूढ़ता
                   उत्तर –     (स)

111. ‘जुवति जोन्ह में मिलि गई नैंक न होती लखाय।
सौंधे के डोरै लगी अली चली संग जाय।।’
प्रस्तुत दोहे में कौनसी नायिका का चित्रण हुआ है?
(अ) प्रोषितपतिका (ब) शुक्लाभिसारिका
(स) खंडिता (द) कृष्णाभिसारिका
                   उत्तर –     (ब)

व्याख्या -बिहारी ने संयोग शृंगार के अंतर्गत नलिकाओं के अभिसार का वर्णन किया है। कोई नायिका शुक्ल पक्ष की रात्रि में चांदनी के अंतर्गत प्रिय से मिलने जाती हो तो वह ‘शुक्लाभिसारिका’ कहलाती है। कृष्ण पक्ष की रात्रि में प्रिय से मिलने जाने पर वह ‘कृष्णाभिसारिका’ कहलाती है।

 

112. भर गया ऐसा हृदय दुख-दर्द से, फेन या बुदबुद नहीं उसमें उठा। खींचकर उच्छ्वास बोले सिर्फ वे ‘पार्थ, मैं जाता पितामह पास हूँ।’ ‘कुरुक्षेत्र’ की उक्त पंक्तियाँ किस चरित्र की मनोदशा को व्यक्त कर रही हैं?
(अ) अर्जुन (ब) श्रीकृष्ण
(स) युधिष्ठिर (द) भीम (स)

 

113. ‘जिण वन भूल न जांवता गेंद गवय गिडराज तिण वन जंबुक ताखड़ा ऊधम मंडै आज।’
उपर्युक्त छंद के अनुसार सिंह के वन में कौन धमाचैकड़ी मचा रहा है?
(अ) गीदड़ (ब) हाथी
(स) गेंडा (द) शूकर (अ)

114. ‘असाध्यवीणा’ का संगीत सुनते ही राजा को क्या अनुभव हुआ?
(अ) उन्हें अपनी महानता का बोध हुआ।
(ब) उन्हें चारों ओर अपना जयघोष सुनाई दिया।
(स) उन्हें अपनी नश्वरता का बोध हुआ।
(द) उनका अहंकार नष्ट हो गया। (द)

115. ‘उत्साह’ नामक निबंध के आधार पर बताइए कि दुख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनन्द के वर्ग में किसका है?
(अ) हास्य (ब) उत्साह
(स) प्रेम (द) करुणा (ब)

 

116. ‘परिन्दे’ कहानी के आधार पर बताइए कि मेजर गिरीश नेगी लतिका को ‘मैन ईटर आॅफ कुमाओ’ कहकर क्यों संबोधित करता था?
(अ) उसके हिंसक स्वभाव के कारण
(ब) उसकी बहादुरी के कारण
(स) शिकार में उसकी रुचि के कारण
(द) उसे चिढ़ाने के लिए (द)

 

117. निम्नांकित विधियों में से व्याकरण शिक्षणा के लिए उपयुक्त विधि नहीं है –
(अ) भाषा संसर्ग विधि
(ब) अनुकरणात्मक विधि
(स) निगमन विधि
(द) आगमन विधि (ब)

 

118. निम्न में से हरबर्टीय विधि से संबंधित कौनसा कथन असत्य है?
(अ) इस विधि के प्रवर्तक हरबर्ट है।
(ब) इस विधि में 5 सोपानों का अनुसरण किया जाता है।
(स) हय विधि स्मृति स्तर के शिक्षण से संबंधित है
(द) यह विधि बोध स्तर के शिक्षण से संबंधित है (द)

 

119. निगमन विधि का सिद्धांत है –
(अ) विशेष से विशेष
(ब) सामान्य से विशेष
(स) विशेष से सामान्य
(द) सामान्य से सामान्य (ब)

 

व्याख्या -सामान्य से विशेष की ओर निगमन विधि का सामान्य सिद्धांत है। इस विधि की कुछ विशेषताएँ हैं – सूक्ष्म से स्थूल की ओर, नियम से उदाहरण की ओर, नियम की उदाहरण से पुष्टि, अमनोवैज्ञानिक विधि, स्मरण शक्ति पर आश्रित, बड़े विद्यार्थियों के लिए उत्तम।

 

120. साहचर्य विधि का आविष्कार किसने किया?
(अ) फ्राॅबेल (ब) माॅन्टेसरी
(स) हरबर्ट (द) मिस पार्कहस्र्ट
                   उत्तर –     (ब)

व्याख्या -साहचर्य विधि का आविष्कार मैडम मारिया माॅण्टेसरी ने किया था। इस विधि में कुछ वस्तुओं के संपर्क (साहचर्य) में बालकों को लाया जाता है। इसमें कुछ कार्डों का प्रयोग किया जाता है।

121. सही सुमेलित कीजिए –
(क) गद्य शिक्षण 1. रसास्वादन विधि
(ख) रचना शिक्षण 2. आगमन विधि
(ग) व्याकरण शिक्षण 3. मौन वाचन
(घ) पद्य शिक्षण 4. संवाद लेखन

       क ख ग घ
(अ) 2 4 3 1
(ब) 4 1 2 3
(स) 1 2 3 4
(द) 4 2 1  3                उत्तर –    (द)

122. इकाई विधि के किस सोपान में गृहकार्य प्रदान किया जाता है?
(अ) प्रथम (ब) तृतीय
(स) षष्ठम् (द) चतुर्थ                  उत्तर –    (द)

व्याख्या -इकाई विधि गैस्टाल्ट मनोबिन पर आधारित है। यह विधि मूलतः विषय वस्तु को संगठित करने का एक उपागम है। इसका विकास शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर माॅरिसन ने किया। यह विधि व्यक्तिगत विभिन्नताओं पर बल देती है।

123. हिकाल खण्ड योजना किस विधि का विभाजन है?
(अ) व्याख्यान विधि
(ब) समवाय विधि
(स) पर्यवेक्षित अध्ययन विधि
(द) व्यतिरेक विधि (द)

124. दल शिक्षण का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया-
(अ) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में
(ब) कोलम्बिया विश्वविद्यालय में
(स) आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में
(द) हावर्ड विश्वविद्यालय में (द)

125. भाषा संसर्ग विधि की विशेषताओं से संबंध नहीं रखने वाले कथन को छाँटिए –
(अ) इस विधि में भाषा की शिक्षा के साथ ही व्याकरण की शिक्षा प्रदान की जाती है
(ब) इस विधि में व्याकरण का सैद्धांतिक ज्ञान न दिया जाकर व्यावहारिक, ज्ञान प्रदान किया जाता है
(स) इस विधि में व्याकरण का व्यावहारिक ज्ञान न दिया जाकर सैद्धांतिक ज्ञान दिया जाता है
(द) इस प्रणाली में व्याकरण के नियमों का ज्ञान कराए बिना, भाषा के शुद्ध रूप का प्रयोग सिखाया जाता है                  उत्तर –    (स)

 

126. रेखीय अभिक्रमित अनुदेशन का दूसरा नाम है?
(अ) शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन
(ब) बाह्य अभिक्रमित अनुदेशन
(स) मैथेमेटिक्स अभिक्रमित अनुदेशन
(द) कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन                  उत्तर –    (ब)

व्याख्या -सीखने की अनुदेशन एक नवीन विधि है। इसमें शिक्षकों की आवश्यकता नहीं होती है। छात्र स्वयं अध्ययन के द्वारा सीखता है। छात्रों को उनकी व्यक्तिगत भिन्नताओं के अनुसार सीखने का अवसर दिया जाता है।

127. निम्न में से कौनसी विधि अपेक्षाकृत व्ययसाध्य मानी जाती है?
(अ) सैनिक विधि
(ब) भाषा-शिक्षण यंत्र विधि
(स) अभिक्रमित अनुदेशन विधि
(द) अनुकरण विधि                  उत्तर –    (ब)

 

128. ‘सूक्ष्म शिक्षण अध्यापन नियंत्रित अभ्यास का सूत्र है, जिसमें एक विशिष्ट अध्यापन व्यवहार को नियंत्रित दशाओं में सीखना संभव है।’ सूक्ष्म शिक्षण की यह परिभाषा निम्न में से किसने दी?
(अ) बी.के. पासी (ब) डेविड यंग
(स) एलन और ईव (द) क्लिफ्ट                  उत्तर –    (स)

129. अध्यापक का सहमति में सिर हिलाना किस पुनर्बलन के अंतर्गत आता है?
(अ) सकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
(ब) सकारात्मक अशाब्दिक पुनर्बलन
(स) नकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
(द) नकारात्मक अशाब्दिक पुनर्बलन                  उत्तर –    (ब)

व्याख्या -क्रिया प्रसूत अनुबंधन में अपेक्षित अनुक्रिया के बाद पुनर्बलन प्रस्तुत किया जाता है, जिससे वह व्यवहार या अनुक्रिया दोहराई जाए। अतः पुनर्बलन का तात्पर्य है किसी अनुक्रिया के बार-बार दोहराने की संभावना बढ़ना। पुनर्बलन प्रमुखतः दो प्रकार का होता है – सकारात्मक पुनर्बलन और दण्ड एवं नकारात्मक पुनर्बलन।

 

130. संचालन, हाव-भाव, मौखिक दृश्य परिवर्तन, विराम आदि घटक निम्न में से किस सूक्ष्म शिक्षण कौशल के घटक है?
(अ) उदाहरण सहित दृष्टांत कौशल
(ब) श्यामपट्ट लेखन कौशल
(स) उद्दीपन परिवर्तन कौशल
(द) प्रस्तावना कौशल                  उत्तर –    (स)

 

131. श्रवण, पठन, लेखन आदि किस उद्देश्य के अंतर्गत आते हैं?
(अ) भावात्मक उद्देश्य
(ब) ज्ञानात्मक उद्देश्य
(स) सृजनात्मक उद्देश्य
(द) कौशलात्मक उद्देश्य                  उत्तर –    (द)

 

132. ‘कुछ विशिष्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विद्यार्थियों को ऐसी एक-दूसरे की अनुभूतियों से युक्त क्रियाएँ कराना, जो मिलकर एक इकाई बन जाती है।’ उपरोक्त कथन निम्न में से किससे संबंधित है?
(अ) पाठ योजना (ब) शिक्षण विधियों
(स) इकाई योजना (द) शिक्षण कौशल
                   उत्तर –     (स)

133. सीतावाद्य किस तरह की शिक्षण सहायक सामग्री है?
(अ) दृश्य (ब) श्रव्य
(स) श्रव्य-दृश्य (द) स्पश्र्य                  उत्तर –    (ब)

व्याख्या -शिक्षण अधिगम सामग्री मुख्यतः दो प्रकार की होती है – दृश्य सामग्री और श्रव्य सामग्री। श्रव्य सामग्री वह होती है, जिसका उपयोग सुनकर सीखने में किया जाता है। जैसे – सीतावाद्य, रेडियो, टेपरिकाॅर्डर, ग्रामोफोन, टेलीफोन, लिंग्वाफोन, फोनोग्राम, रिकाॅर्ड प्लेयर आदि।

134. निम्नांकित में से कौनसा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
(अ) विश्वसनीयता- छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों में विचलन न हो तथा पुनः मूल्यांकन के पश्चात् भी अंक समान हो।
(ब) वस्तुनिष्ठता -परीक्षक की रुचि, भावना व दृष्टिकोण का मूल्यांकन पर प्रभाव नहीं पड़ता हो।
(स) विभेदीकरण – मूल्यांकन सक्षम – असक्षम छात्रों में भेद करने की सामथ्र्य रखता हो।
(द) वैधता -परीक्षक की रुचि, भावना व दृष्टिकोण का मूल्यांकन पर प्रभाव पड़ता हो। (द)

135. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन की विशेषता नहीं है?
(अ) विद्यार्थियों का चहुँुमुखी विकास।
(ब) विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त करना।
(स) निदानात्मक व उपचारात्मक शिक्षण में सहायक।
(द) विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति विकसित करना। (द)

136. मूल्यांकन शिक्षण आयाम किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?
(अ) ब्लूम (ब) हरबर्ट
(स) माॅटेण्ट (द) ग्लोवर                  उत्तर –    (अ)

137. इनमें से कौनसा कथन गलत है?
(अ) ‘अ’ कंठ्य ध्वनि है
(ब) स्वर अघोष ध्वनियाँ होती हैं
(स) ‘ऊ’ ओष्ठ्य ध्वनि है
(द) ‘क’ स्पर्श व्यंजन है                  उत्तर –    (ब)

व्याख्या -‘क’ से ‘म’ तक स्पर्श ध्वनियाँ होती हैं। अ, आ, और ‘क’ (क, ख, ग, घ, ड़) वर्ग की ध्वनियाँ कण्ठ्य होती हैं। सभी स्वर सघोष होते हैं। उ, ऊ और ‘प’ वर्ग की ध्वनियाँ कण्ठ्य होती है।

 

138. इनमें से किस विकल्प में सभी ध्वनियात्र दंत्य हैं?
(अ) त, थ, श (ब) त, द, ष
(स) द, ध, ह (द) त, थ, स                  उत्तर –    (द)

व्याख्या -दाँतों से उच्चरित वर्ण ‘दंत्य’ कहलाते हैं। त, थ, द, ध, न, ल, स दन्त्य ध्वनियाँ हैं।

139. निम्नलिखित में ‘तत्सम’ शब्द है –
(अ) मुख (ब) हाथ
(स) दाँत (द) कान                  उत्तर –    (अ)

 

व्याख्या -मुख (मुँह), हस्त (हाथ), दंत (दाँत) और कर्ण (कान) तत्सम (तद्भव) शब्द हैं।

140. इनमें से किस विकल्प में एक भी तत्सम शब्द नहीं है?
(अ) इष्टिका, श्मश्रु, प्रत्यभिज्ञान
(ब) ईंट, मूँछ, पहचान
(स) ईंट, श्मश्रु, पहचान
(द) इष्टिका, मूँछ, प्रत्यभिज्ञान                  उत्तर –    (ब)

 

141. ‘उर्दू’ शब्द किस भाषा का है?
(अ) अरबी (ब) पुर्तगाली
(स) तुर्की (द) फारसी                  उत्तर –    (स)

 

142. इनमें से कौनसा ‘तद्भव’ शब्द है?
(अ) मयूर (ब) काक
(स) उलूक (द) कोयल                  उत्तर –    (द)

 

143. इनमें से कौनसा शब्द ‘विदेशी मूल’ का नहीं है?
(अ) किताब (ब) पानी
(स) मेहमान (द) मरीज                  उत्तर –    (ब)

 

144. निम्नांकित में ‘देशज’ शब्द है –
(अ) कठपुतली (ब) मेला
(स) रेवड़ (द) पोटली                  उत्तर –    (स)

 

145. भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है –
(अ) बूढ़ा (ब) बच्चा
(स) यौवन (द) लड़का                  उत्तर –    (स)

 

146. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द विशेषण नहीं है?
(अ) अच्छा (ब) धोखा
(स) प्रथम (द) अनेक                  उत्तर –    (ब)

 

147. अकर्मक क्रिया का उदाहरण है –
(अ) पढ़ना (ब) खाना
(स) देखना (द) रोना                  उत्तर –     (द)

व्याख्या -कर्म के अनुसार क्रिया के दो भेद हैं – सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया। कर्म से रहित क्रिया ‘अकर्मक’ कही जाती है। जैसे – राम हँसता है, मोहन रोता है।

148. इनमें से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है?
(अ) वह कल गया।
(ब) मालिक ने चैकीदार से फाटक खुलवाया।
(स) बालक पढ़कर गया।
(द) उसने यह कार्य बच्चे से करवाया।                  उत्तर –    (स)

व्याख्या -जब कोई कर्ता एक क्रिया समाप्त कर, उसी क्षण दूसरी क्रिया आरंभ करता है, तब पहली (पूर्व) की क्रिया ‘पूर्वकालिक क्रिया’ कहलाती हैं। जैसे – बालक पढ़कर गया। यहां ‘पढ़कर’ पहली और ‘गया’ दूसरी क्रिया है।

149. इनमें से कौनसा शब्द भेद अव्यय कहलाता है?
(अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम
(स) विशेषण (द) क्रिया-विशेषण
                   उत्तर –     (द)

व्याख्या -आकृति या प्रकृति के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं – विकारी और अविकारी (अव्यय)। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विकारी शब्द होते हैं। क्रिया विशेषण, संबंध बोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयबोधक अव्यय होते हैं।

150. इनमें से कौनसा शब्द ‘समुच्चयबोधक अव्यय’ नहीं है?
(अ) परंतु (ब) इसलिए
(स) सामने (द) एवं                  उत्तर –     (स)

Other Posts 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!