1. अरब एवं तुर्की आक्रमण (महमूद गजनवी, मुहम्मद गोरी)

(Invasion of Arab and Turks (Mahmud Ghaznavi, Muhammad Ghori)

 

430. नीचे दिए गए शासकों का सही कालानुक्रम क्या है?

(1) तैमूर
(2) महमूद गजनवी
(3) चंगेज खाँ
(4) मुहम्मद गौरी
 
(a) 2, 4, 1,3
(b) 2,3,3,1
(c) 2,4,3, 1
(d) 4, 2, 3, 1
 
RRB NTPC 12.03.2021 (Shift-1) Stage Ist
Ans. (c): शासकों का सही कालानुक्रम है
महमूद गजनवी  – 998-1030 ई.
मुहम्मद गौरी – 1173-1206 ई.
चंगेज खाँ – 1206-1227 ई.
तैमूर – 1370-1405 ई.
 

431. पुस्तक तहकीक मा लिल-हिंद किसने लिखी है?

 
(a) मेगस्थनीज
(b) अल-मसूदी
(c) इब्न बतूता
(d) अल-बरूनी
 
Ans. (d): अल-बरूनी एक फारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक था। इनका जन्म खीवा (ख्वारिज्म) में सन् 973 ई. में हुआ था जो अब उज्बेकिस्तान में है। वह महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। वह पहला मुस्लिम लेखक था जिसने भारत की संस्कृति और परपंरा के बारे में व्यापक अध्ययन किया। अलबरूनी ने खगोलशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र, गणित, साहित्य आदि विषयों पर किताबें लिखी। इन्होंने तहकीक मा लिल-हिन्द पुस्तक लिखी थी।
 

432. अल-बरूनी ने अपनी पुस्तक ‘किताब-उल-हिंद’ (मिन मकाला) किस भाषा में लिखी थी ?

(a) संस्कृत
(b) अरबी
(c) फारसी
(d) सीरियाई
 
RRB NTPC 15.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (b): किताब-उल-हिन्द ग्रंथ के लेखक अलबरूनी है। यह अरबी भाषा में लिखी गई पुस्तक है। यह पुस्तक 11 वीं शताब्दी की भारतीय सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जानकारी का प्रमुख स्रोत है। अलबरूनी प्रथम मुस्लिम था, जिसने संस्कृत सीखा तथा गीता एवं पुराणों का अध्ययन किया। अलबरूनी गीता से बहुत प्रभावित था।
 

433. किताब-उल-हिंद, एक किताब जो भारत के इतिहास का उल्लेख करती है द्वारा लिखी गई है-

(a) जॉन कीय
(b) रस्किन बॉन्ड
(c) अल बरूनी
(d) खुशवंत सिंह
 
RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-II)
 
Ans. (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

434. उज्बेकिस्तान का कौन सा यात्री 11 वीं शताब्दी में भारत आया था ?

(a) महमूद वली बलखी
(b) अल-बरूनी
(c) सयदी अली रईस
(d) इब्न बतूता
 
 
Ans. (b): अल बरूनी उज्बेकिस्तान से 11वीं शताब्दी में महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। इब्नबतूता मुहम्मद बिन तुगलक के शासन के दौरान मोरक्को से भारत आया था। ‘रेहला’ इब्नबतूता की सबसे प्रसिद्ध पुस्तक है।
 

435. फारसी विद्वान अल-बेरूनी, अफगानिस्तान और भारत पर हमले के दौरान किस आक्रमणकारी के साथ था ?

(a) महमूद गजनवी
(b) मुहम्मद गोरी
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) सिकंदर
 
RRB NTPC 18.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

436. मोहम्मद गोरी की सेना और पृथ्वीराज चौहान के बीच दो बार युद्ध हुआ जिसमें  …… की दूसरी लड़ाई पृथ्वीराज चौहान हार गए और उनके राज्य पर कब्जा कर लिया गया।

 
(a) कन्नौज
(b) पानीपत
(c) प्लासी
(d) तराईन
 
RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-II)
 
Ans : (d) तराईन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान तथा मुहम्मद गोरी के मध्य हुआ जिसमें गोरी पराजित हुआ। तराईन के द्वितीय युद्ध (1192 ई.) में गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर दिया और उनके राज्य दिल्ली एवं अजमेर पर अधिकार कर लिया।
 

2. दिल्ली सल्तनत (Delhi Sultanate)

(a) गुलाम वंश (Slave Dynasty)

 
 
 

437. सुल्तान इल्तुतमिश की पुत्री रजिया, निम्नलिखित में से किस वर्ष में सुल्तान बनी ?

(a) 1256 ई.
(b) 1246 ई.
(c) 1236 ई.
(d) 1226 ई.
 
RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-III)
 
Ans. (c): रजिया, भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका थी, जिसका जन्म 1205 में बदायूं में हुआ था। यह सुल्तान शम्स-उद्-दीन इल्तुतमिश की पुत्री थी। जो 1236 ई. में दिल्ली की गद्दी पर बैठी थी।
 

438. मामलुक साम्राज्य का कौन सा/सी शासक 1236 से 1240 तक दिल्ली का की सुल्तान था थी?

(a) आराम शाह
(b) रज़िया सुल्तान
(c) रूकनुद्दीन फ़िरोज़
(d) नसीरुद्दीन महमूद
 
 
RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-III)
 
Ans. (b): मामलुक साम्राज्य 1206-1290 तक चला। 1236 में इल्तुतमिश के मृत्यु के बाद कमजोर शासकों की श्रृंखला सत्ता में बनी रही। 1236 ई. में इल्तुतमिश की पुत्री रजिया दिल्ली की सुल्तान बनी, जो 1240 तक बनी रही। यह भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका थी जिसका जन्म 1205 में हुआ था। रजिया बहुत ही बुद्धिमान, एक श्रेष्ठ प्रशासक और बहादुर योद्धा थी।
 

439. ‘दास वंश’ की स्थापना किसने की थी ?

(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) रजिया सुल्तान
(c) गयासुद्दीन बलबन
(d) नसीरुद्दीन महमूद
 
Ans. (a): दिल्ली सल्तनत में कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुलाम वंश या दास वंश की स्थापना 1206 ई. में किया था। वह मुहम्मद गोरी का गुलाम था। 1206 ई. से 1290 ई. तक ‘दिल्ली सल्तनत’ पर शासन करने वाले तुर्क सरदारों को ‘गुलाम वंश’ (दास वंश) या मामलूक वंश का शासक माना जाता है। इस काल में कुतबी (कुतुबुद्दीन ऐबक), शम्शी (इल्तुतमिश) तथा बलबनी (बलबन) नामक राजवंशों ने शासन किया।
 

440. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था ?

(a) इल्तुतमिश
(b) बलबन
(c) रजिया
(d) कुतुब-उद्दीन ऐबक
 
Ans : (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 
 

441. इनमें से किसके द्वारा दिल्ली सल्तनत में इक्ता (Iqta) प्रणाली को संस्थागत रूप में लागू किया गया था?

(a) इल्तुतमिश
(b) गयासुद्दीन बलबन
(c) कुतब-उद-दिन-ऐबक
(d) आराम शाह
 
RRB NTPC 08.04.2021 (Shift-II) Stage Ist शुरूआत 1226 ई. में
 
Ans. (a) : इल्तुतमिश ने इक्ता प्रणाली की शुरूआत की थी। इक्ता एक भूखंड होता था जिसके नियंत्रणकर्ता को मुक्ती या वली कहा जाता था। यह इस भू-क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ भू-राजस्व की वसूली करवाता था तथा इस राजस्व का एक हिस्सा केन्द्र को फवाजिल के रूप में भेजता था। इक्तादार का पद वंशानुगत न होकर समय-समय पर स्थानांतरित होता रहता था जो इसे नौकरशाही रूप देता था।
 

442. सल्तनत काल के दौरान भूमि-वितरण और प्रशासनिक प्रणाली का एक अद्भुत प्रकार विकसित हुआ था। जिसे ……. कहा गया।

(a) इक्तादारी
(b) पटवारी
(c) महलवारी
(d) जमीनदारी
 
RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-II)
 
Ans. (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

443. ‘अमीर-अल-खयाल’ एक अरबी उपाधि है, जिसका अनुवाद सामान्यतः ‘कमांडर ऑफ द फेथफुल’ या ‘लीडर ऑफ द फेथफुल’ के रूप में किया जाता है। निम्नलिखित में से किसे यह उपाधि प्रदान की गयी थी?

(a) मुइज-उद-दीन बहराम
(b) जमाल-उद-दीन याकूत
(c) मलिक इख्तियार-उद-दीन अल्तुनिया
(d) नसीरुद्दीन मुहम्मद
 
RRB NTPC 31.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (b) : जमाल-उद्-दीन याकूत एक अफ्रीकी सिद्दी गुलाम कुलीन था, जो रजिया सुल्ताना का विशेष कृपापात्र था। वह रजिया का करीबी सलाहकार और दोस्त था। रजिया सुल्तान ने उसे शाही अस्तबल के प्रशासक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया था। उसने याकूत को अमीर-अल-खयाल (घोड़ों का अमीर) और बाद में अमीर अल-उमरा (अमीर का अमीर) की उपाधि से सम्मानित किया।
 

444. सल्तनत शासक गियासुद्दीन बलबन ने किस अवधि के दौरान दिल्ली पर कब्जा कर यहाँ शासन किया था ?

(a) 1206-1223
(b) 1290-1322
(c) 1266-1287
(d) 1321-1334
 
RRB NTPC 23.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (c) सल्तनत शासक गियासुद्दीन बलबन ने 1266 1287 तक दिल्ली पर कब्जा कर यहां शासन किया था। गियासुद्दीन बलबन गुलाम वंश का 9वाँ सुल्तान था। इल्तुतमिश ने ग्वालियर को जीतने के बाद बलबन को खरीद लिया था। रजिया सुल्तान ने उसे ‘अमीर-ए-शिकार’ का पद दिया। बलबन इल्बरी जाति का तुर्क था। यह मंगोलों के आक्रमण से दिल्ली की रक्षा करने में सफल रहा। बलबन ने राजदरबार में सिजदा (घुटने पर बैठकर सिर झुकाना) एवं पाबोस (सुल्तान के पैर चूमना) प्रथा की शुरूआत की तथा अपने विरोधियों के प्रति कठोर ‘लौह एवं रक्त’ नीति का पालन किया। नासिरूद्दीन महमूद ने बलबन को ‘उलूग खां’ की उपाधि प्रदान की।
 

445. इनमें से किसकी मृत्यु चौगान (Chaugan) खेलने के दौरान हुई थी ?

 
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) फ़िरोज शाह तुगलक़
(c) अलाउद्दीन खिलज़ी
(d) इल्तुतमिश
 
RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (a): कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210) की मृत्यु 1210 ई. में लाहौर में चौगान (पोलो) खेलते समय घोड़े से गिरकर हो गयी थी। ऐबक का मकबरा लाहौर में स्थित है। कुतुबुद्दीन, मुहम्मद गोरी का दास था। ऐबक ने उत्तर भारत में पहली मस्जिद “कुव्वत-उल-इस्लाम” का निर्माण दिल्ली में करवाया था, जो विष्णु मंदिर के स्थान पर बनवायी गयी। अजमेर में संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थान पर ढाई दिन का झोपड़ा का निर्माण करवाया तथा सूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की याद में कुतुब मीनार का निर्माण करवाया। कुतुबुद्दीन को लाखबख्श (लाखों का दान करने वाला), कुरानख्वां (सुरीले स्वर में कुरान पढ़ने के कारण) कहा जाता है।
 

446. भारत में ‘सिजदा (Sijda)’ प्रथा किसने शुरू की थी ?

(a) इल्तुतमिश
(b) कुतुबुद्दीन ऐबक
(c) गियास-उद्-दीन बलबन
(d) रजिया सुल्तान
 
RRB NTPC 03.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (c): सिजदा और पैबोस प्रथा गियासुद्दीन बलबन ने शुरू किया। सिजदा का अर्थ झुककर सुल्तान के चरणों में सलाम करना तथा पैबोस का अर्थ सुल्तान गन के पैरों को चूमना है। इन अमानवीय प्रथाओं को मुगल बादशाह अकबर ने समाप्त कर दिया।
 

447. ………. ने ‘नौरोज’ नामक प्रसिद्ध फारसी त्यौहार की शुरुआत की।

(a) नसीरुद्दीन महमूद
(b) गियासुद्दीन बलबन
(c) शमसुद्दीन क्यूमर्स
(d) बुगरा खान
 
RRB NTPC 31.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (b): गियासुद्दीन बलबन ने ‘नौरोज’ नामक प्रसिद्ध फारसी त्योहार की शुरूआत की जिसे फारसी में ‘नया साल’ भी कहा जाता है और मुख्यतः ईरानियों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। यह मूलतः  प्रकृति प्रेम का उत्सव है।
 

448.  निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत का सही क्रम क्या है?

(a) गुलाम तुगलक खिलजी लोदी
(b) गुलाम खिलजी तुगलक लोदी
(c) गुलाम लोदी खिलजी तुगलक
(d) तुगलक खिलजी गुलाम लोदी
 
RRB NTPC Stage I” 26.04.2016 (Shift-III)
 
Ans : (b) 1206 ई. से 1526 ई. के बीच की अवधि को दिल्ली सल्तनत की अवधि के रूप में जाना जाता है। दिल्ली सल्तनत में मुख्यतः पाँच राजवंश शामिल है, जो निम्नवत् है-
मामलूक वंश या गुलाम वंश (1206 ई. 1290 ई.)
खिलजी वंश (1290 ई. 1320 ई.)
तुगलक वंश (1320 ई. 1414 ई.)
सैय्यद वंश (1414 ई. 1450 ई.)
लोदी वंश (1451 ई. 1526 ई.)
 

449. ……. के बीच की अवधि को दिल्ली सल्तनत की अवधि के रूप में जाना जाता है। 

(a) 1006 ईस्वी और 1326 ईस्वी
(b) 1106 ईस्वी और 1326 ईस्वी
(c) 1206 ईस्वी और 1526 ईस्वी
(d) 1606 ईस्वी और 1826 ईस्वी
 
RRB Group-D 11-12-2018 (Shift-II)
 
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

450. रजिया सुल्तान किसकी  की बेटी थी।

(a) मुहम्मद गोरी
(b) मुहम्मद तुगलक
(c) कुतुब-उद्-दीन ऐबक
(d) इल्तुतमिश
 
RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-II)
 
Ans. (d): रजिया सुल्तान, इल्तुतमिश की बेटी थी। वह (1236-1240 ई.) दिल्ली सल्तनत की प्रथम व अंतिम मुस्लिम महिला शासिका थी। पर्दा प्रथा को त्यागकर रजिया पुरूषों की तरह ‘कुबा’ (कोट) एवं ‘कुलाह’ (टोपी) पहन कर राजदरबार में जाने लगी। शासिका बनने पर उसने ‘उमदत-उल-निस्वा’ की उपाधि धारण की।
 

451. दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान किस राजवंश से सम्बन्धित थी ?

(a) खिलजी राजवंश
(b) लोधी राजवंश
(c) मुगल वंश
(d) दास राजवंश
 
RRB ALP & Tec. (29-08-18 Shift-III)
 
Ans : (d) दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान (गुलाम) अथवा मामलूक वंश से संबंधित थी। वह इल्तुतमिश की बेटी थी।
 

452. दिल्ली सल्तनत की एकमात्र महिला शासक कौन थी ?

(a) चांद बीबी
(b) नूरजहाँ
(c) रजिया सुल्तान
(d) मुमताज महल
 
RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-II) Stage I”
 
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

453. दिल्ली की पहली महिला शासक कौन थी?

(a) मणिकर्णिका
(b) रानी रूपमती
(c) रजिया सुल्ताना
(d) चाँद बीबी
 
RRB JE – 01/06/2019 (Shift-1)
 
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

454. कौनसा वंश लगभग 84 वर्ष तक उपमहाद्वीप में शासन करने वाला प्रथम मुस्लिम वंश था ?

(a) मुगल वंश
(b) खिलजी वंश
(c) तुगलक वंश
(d) गुलाम वंश
 
RRB Group-D 02-10-2018 (Shift-II)
 
Ans. (d): गुलाम वंश या मामलूक वंश मध्यकालीन भारत का एक राजवंश था। इस वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210 ई.) था जिसे मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद भारत के प्रदेशों का सूबेदार नियुक्त किया। मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान (1236-1240 ई.) भी मामलूक वंश (गुलाम वंश) से संबंधित थी। इस वंश ने दिल्ली की सत्ता पर 1206-1290 ई. (लगभग 84 वर्ष) तक शासन किया तथा भारत में इस्लामी शासन की नींव डाली।
 

455. कुतुबुद्दीन ऐबक और रजिया किस राजवंश से संबंधित थे ?

(a) मामलूक
(b) खिलजी
(c) मुगल
(d) लोदी
 
RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-III)
 
Ans: (a) मामलूक वंश (गुलाम वंश) से संबंधित थे |
 
 

456. किस  ई. सन् में कुतुब-उद्दीन ने ख़ुद को दिल्ली का सुल्तान घोषित कर दास राजवंश के शासन की शुरुआत की ?

(a) 1205
(b) 1206
(c) 1207
(d) 1208
 
RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-I)
 
Ans. (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

2(ii) खिलजी वंश (Khilji Dynasty)

 

457. ‘रिहला’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई है। जिसमें चौदहवीं शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के बारे में अत्यंत समृद्ध और रोचक वर्णन किया गया है ?

(a) इब्नबतूता
(b) फ्रांकोइस बर्नियर
(c) ह्वेनसांग
(d) अल बरूनी
 
RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-II)
 
Ans. (a): ‘रिहला’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक उत्तरी अफ्रीका के निवासी इब्नबतूता द्वारा लिखी गई है। जिसमें चौदहवीं शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के बारे में अत्यंत समृद्ध और रोचक वर्णन किया गया है। 1342 में मुहम्मद तुगलक ने उसे अपना दूत बनाकर चीन भेजा था। मुहम्मद तुगलक ने उसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था। इस पद पर वह आठ वर्षों तक रहा।
 

458. कौन सा शासक कुतुबमीनार के निकट अलाई मीनार बनवाना चाहता था, लेकिन इसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका ?

(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) नासीरूद्दीन महमूद
(c) रजिया सुल्तान
(d) इल्तुतमिश
 
RRB NTPC 21.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): कुतुबमीनार के उत्तर में अधूरी बनी अलाई मीनार का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। इसकी ऊँचाई 24.5 मीटर है। अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु हो जाने के कारण यह मीनार अधूरी रह गई। अलाई मीनार को कुश्क-ए-सीरी भी कहा जाता है।
 

459. निम्नलिखित में से किसने अपने सैनिकों के लिए सैन्य (गैरिसन) शहर सीरी का निर्माण किया ?

(a) मोहम्मद तुगलक
(b) गयास-उद्-दीन तुगलक़
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) कुतुब-उद्-दीन ऐबक
 
RRB NTPC 26.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (c) अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 ई. में सैन्य शहर सीरी (दूसरी दिल्ली) की नींव रखी। उसने सीरी शहर की पानी की जरुरत को पूरा करने के लिए हौज-ए-खास नामक जलाशय का भी निर्माण करवाया। इसने कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के दक्षिणी प्रवेश द्वार के रूप में अलाई दरवाजा का निर्माण करवाया।
 
 
 

460. रानी पद्मावती का संबंध किस शहर से है ?

(a) पुष्कर
(b) जोधपुर
(c) चित्तौड़गढ़
(d) उदयपुर
 
Ans. (c): रानी पद्मावती का संबंध चित्तौड़गढ़ से है। यह चित्तौड़गढ़ के राजा रतनसिंह की पत्नी थीं। अलाउद्दीन खिलजी ने जब चित्तौड़ पर 1303 में आक्रमण किया, तब वहां के शासक राजा रतनसिंह थे। अलाउद्दीन से 7 माह तक युद्धरत् होने के पश्चात रतनसिंह ने पराजय स्वीकार कर आत्म-समर्पण कर दिया जिसे अलाउद्दीन ने बंदी बना लिया। अलाउद्दीन का किले पर अधिकार हो गया और रानी पद्मावती ने अनेक स्त्रियों के साथ जौहर कर लिया।
 

461. अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में राज्य द्वारा निम्नलिखित में से किस प्रकार का कर नहीं लगाया गया था ?

(a) लघु उद्योगों पर कर
(b) कृषि पर कर
(c) आवास पर कर
(d) मवेशियों पर कर
 
RRB NTPC 05.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316) दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दूसरा शासक था। ‘अलाउद्दीन खिलजी’ खिलजी वंश का प्रथम सुल्तान था जिसने भूराजस्व तथा सैन्य क्षेत्र में बहु-आयामी सुधार किया। अलाउद्दीन खिलजी ने वास्तविक उपज के आधार पर लगान की राशि निश्चित की। इसने कृषि पर कर के तहत भू राजस्व की दर को उपज का 1/2 भाग कर दिया। अलाउद्दीन खिलजी ने दो नये कर लगाए। पहला ‘चराई कर’ जो दुधारू पशुओं पर लगाया जाता था तथा ‘गढ़ी कर’ जो घरों (आवास) एवं झोपड़ी पर लगाया जाता था।
 
462. खिलजी वंश का प्रथम शासक कौन था ?

(a) बलबन
(b) मलिक काफूर
(c) अला-उद्-दीन खिलजी
(d) जलाल-उद्-दीन फिरोज खिलजी
 
RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-III) RRB Group-D 19-09-2018 (Shift-III)
 
Ans (d) गुलाम वंश के शासन को समाप्त कर 13 जून, 1290 ई. को ‘जलालुद्दीन फिरोज खिलजी’ ने खिलजी वंश की स्थापना की। जलालुद्दीन खिलजी ने अपना राज्याभिषेक किलोखरी महल में करवाया। अलाउद्दीन खिलजी, खिलजी वंश का दूसरा शासक था। इसने अपने शासनकाल में ‘मूल्य नियंत्रण प्रणाली’ को दृढ़ता से लागू किया तथा दक्षिण भारत में विजय के लिए मलिक काफूर को भेजा।
 

463. 13वीं सदी में बख्तियार खिलजी (Bakhtiyar Khalji) ने बंगाल के किस राजा को पराजित किया था ? 

(a) महीपाल
(b) लक्ष्मणसेन
(c) शशांक
(d) गृहवर्मन
 
RRB NTPC 18.04.2016 (Shift-II) Stage It
 
Ans : (b) 13वीं सदी में तुर्की शासक बख्तियार खिलजी (Bakhtiyar Khalji) ने बंगाल के शासक लक्ष्मणसेन (Lakshmana sen) को पराजित किया था। लक्ष्मणसेन बंगाल के सेन राजवंश के चौथे शासक और एकीकृत बंगाल के आखिरी हिन्दू प्रशासक थे। उनकी राजधानी नादिया थी। बख्तियार खिलजी ने बिहार और बंगाल के विजित क्षेत्रों को जीतकर एक प्रांत के रूप में संगठित किया तथा लखनौती को राजधानी के रूप में स्थापित किया।
 
 

2(iii) तुगलक वंश (Tughlaq Dynasty)

 

464. ……..के शासनकाल के दौरान निर्मित, बेगमपुरी मस्जिद, दिल्ली में उनकी नई राजधानी, जहांपनाह की प्रमुख मस्जिद थी।

 
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) मुहम्मद तुगलक
(c) गयासुद्दीन तुगलक
(d) गयासुद्दीन बलबन
 
RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 (Shift-II)
 
Ans. (b): बेगमपुरी मस्जिद दिल्ली के जहाँपनाह नगर में स्थित है। इसका निर्माण मोहम्मद बिन तुगलक के काल में हुआ था। मुहम्मद तुगलक ने लगभग 1350 ई. में इसका निर्माण कराया था। जहाँपनाह को दिल्ली के सात नगरों में से चौथा नगर कहा जाता है। जिसे मंगोलो के लगातार हो रहे आक्रमण से बचने के लिए बनवाया गया था जहाँपनाह नगर की सीमा पिथौरागढ़ और सीरी दोनों नगरों के परकोटो को मिलाकर बनायी गई थी।
 

465.  एक प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता किस देश का मूल निवासी था ?

(a) मोरक्को
(b) यूनान
(c) चीन
(d) इटली
 
Ans. (a): इब्न बतूता एक अफ्रीकी यात्री, विद्वान तथा लेखक था। उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को प्रदेश के प्रसिद्ध नगर तांजियर में 24 फरवरी, 1304 ई. को इनका जन्म हुआ था। इसका पूरा नाम मुहम्मद बिन अब्दुल्ला इब्न बतूता था। इसने लगभग 75,000 मील की यात्रा तय की थी। अपनी यात्रा के दौरान यह मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में 1333 ई. में भारत आया था। सुल्तान ने उसका स्वागत किया तथा दिल्ली का काजी नियुक्त किया। उसकी प्रसिद्ध पुस्तक रेहला में मुहम्मद बिन तुगलक के समय की घटनाओं का वर्णन है। है। वर्ष 1342 ई. 42 ई. में इब्नबतूता सुल्तान के राजदूत की हैसियत से चीनी शासक तोगन तैमूर के दरबार में गया।
 

466. प्रसिद्ध यात्री और लेखक मुहम्मद इब्नबतूता किस देश से संबंधित हैं, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में भारत सहित कई देशों की यात्रा की थी ?

(a) लीबिया
(b) अल्जीरिया
(c) घाना
(d) मोरक्को
 
RRB NTPC 12.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (d): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

467. काकतीय राजवंश का अंत निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया ?

(a) गुप्त वंशजों
(b) चालुक्यों
(c) चोलों
(d) दिल्ली सल्तनत
 
RRB NTPC 19.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (d): 13वीं शताब्दी में, काकतीय राजवंश को दिल्ली सल्तनत के कई हमलों का सामना करना पड़ा और अंत में 1323 ई. में समाप्त हो गया जब गयासुद्दीन तुगलक ने काकातीय साम्राज्य की राजधानी वारंगल पर कब्जा कर लिया। उल्लेखनीय है कि काकतीय राजवंश का उत्कर्ष 12वीं 14वीं शताब्दी के दौरान हुआ था। चालुक्य वंश के पतन के बाद ‘चोल द्वितीय’ एवं ‘रुद्र प्रथम’ ने इस राजवंश की स्थापना की थी।
 
 

468. मोरक्को का प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता किस काल में भारत आया था ?

(a) दिल्ली सल्तनत
(b) चंद्रगुप्त मौर्य
(c) ब्रिटिश
(d) मुगल
 
RRB NTPC 25.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (a): मोरक्को का प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता 1333 ई० में मुहम्मद बिन तुगलक (दिल्ली सल्तनत) के काल में भारत की यात्रा की थी।
 

469. दिल्ली सल्तनत का सबसे बड़ा विस्तार किसके शासन काल में देखा गया ?

(a) मुहम्मद बिन तुगलक
(b) गयासुद्दीन बलबन
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) सिंकदर लोदी
 
RRB NTPC 01.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): इतिहासकारों के मत से 1206 से 1526 तक भारत पर शासन करने वाले पाँच वंश के सुल्तानों के शासन काल को दिल्ली सल्तनत कहा जाता है। ये वंश थे गुलाम वंश (1206-1290), खिलजी वंश (1290-1320) तुगलक वंश (1320-1414), सैय्यद वंश (1414-1450) तथा लोदी वंश (1451-1526)। 1325 ई. में जूना खाँ, मुहम्मद बिन तुगलक के नाम से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। मुहम्मद बिन तुगलक मध्यकालीन सभी सुल्तानों में सर्वाधिक शिक्षित, विद्वान एवं योग्य व्यक्ति था। इसने 26 वर्षों तक दिल्ली पर शासन किया। इसके शासन काल के दौरान दिल्ली सल्तनत का सर्वाधिक भौगोलिक विस्तार हुआ जिसमें लगभग पूरा भारतीय उपमहाद्वीप शामिल था।
 

470. प्रसिद्ध कन्नड़ नाटक ‘तुगलक’, जिसका अन्य भारतीय भाषाओं में भी मंचन किया गया है, के लेखक कौन हैं ?

(a) चंद्रशेखर कंबार
(b) गिरीश कर्नाड
(c) शिव के कुमार
(d) मस्ती वेंकटेश अयंगर
 
RRB NTPC 14.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (b) : ‘तुगलक’ गिरीश कर्नाड द्वारा लिखित 1964 का भारतीय कन्नड़ भाषा का नाटक है। तेरह दृश्यों का यह नाटक मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल पर आधारित है। नाटक में नायक तुगलक को महान विचारों और एक भव्य दृष्टि के रूप में चित्रित किया गया है।
 

471. किस सम्म्राट ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित की थी ?

(a) फिरोजशाह तुगलक
(b) अलाउद्दीन
(c) मुहम्मद बिन तुगलक
(d) मुहम्मद गोरी
 
Ans. (c): मुहम्मद बिन तुगलक ने कई प्रशासनिक परिवर्तन किए, जिनमें दोआब में कर वृद्धि, सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन तथा राजधानी दिल्ली से दौलताबाद ले जाना शामिल है। 1351 ई. में उसकी मृत्यु पर इतिहासकार बदायूँनी ने लिखा है कि “सुल्तान को उसकी प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई”।
 

472. मुहम्मद बिन तुगलक ने दिल्ली से अपनी राजधानी किस स्थान पर बदली ?

(a) दौलताबाद
(b) औरंगाबाद
(c) इलाहाबाद
(d) सहारनपुर
ans (a)
 

473. चौदहवीं शताब्दी के दौरान भारत में किसने सोने व चांदी की नियमित मुद्राओं के स्थान पर सस्ती धातुओं से निर्मित सांकेतिक मुद्रा (Token Currency) का उपयोग शुरु किया था?

(a) फिरोजशाह तुगलक
(b) मुहम्मद बिन तुगलक
(c) जलालुद्दीन खिलजी
(d) अलाउद्दीन खिलजी
 
RRB NTPC 08.04.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (b): मुहम्मद बिन तुगलक ने चौदहवी शताब्दी में सांकेतिक व प्रतीकात्मक सिक्कों का प्रचलन करवाया। सिक्के संबंधी प्रयोग के कारण एडवर्ड टामस ने उसे ‘धनवानों का राजकुमार’ कहा है। मुहम्मद तुगलक ने ‘दोकानी’ नाम से सिक्कों का प्रचलन करवाया। किंतु इसका यह प्रयोग असफल हो गया। 12वीं शताब्दी में चीन के शासक कुबलई खाँ ने कागज की मुद्रा चलाई थी, जिसे चाऊ कहा जाता था। उसका यह प्रयोग सफल हुआ था।
 

474. ……… ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ में उसकी प्रशासनिक उपलब्धियों का रिकॉर्ड दिया गया है।

(a) गुलबदन बेगम के
(b) अबुल फजल के
(c) जियाउद्दीन बरनी के
(d) फिरोजशाह तुगलक
 
RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-I)
 
Ans. (d) ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ में फिरोजशाह तुगलक (1351-1388) ई. की प्रशासनिक उपलब्धियों का विवरण दिया गया है। इसका लेखन स्वयं फिरोजशाह तुगलक ने किया था। उसने अपने शासनकाल में चाँदी एवं ताँबे के मिश्रण से निर्मित सिक्के चलाये, जिन्हें अद्धा एवं बिख कहा गया। फिरोज ने अपने शासनकाल में 24 कष्टदायक करों को समाप्त कर दिया और इस्लामी कानून द्वारा स्वीकृत केवल 4 प्रकार के कर ‘खराज’ (लगान), ‘खुम्स’ (युद्ध में लूट का माल), ‘जजिया’ एवं ‘जकात’ को वसूल करने का आदेश दिया। फिरोज शाह तुगलक ने नगर एवं सार्वजनिक निर्माण कार्यों के अन्तर्गत लगभग 300 नये नगरों की स्थापना की, इनमें से हिसार (हरियाणा), फिरोजाबाद (दिल्ली), फतेहाबाद (हरियाणा) जौनपुर (उ.प्र.), आदि प्रमुख थे। इसकी मृत्यु सितम्बर 1388 ई. में हुई थी। हौज खास परिसर, दिल्ली में उसे दफना दिया गया।
 

2(iv) लोदी वंश (Lodi Dynasty)

 

475. आगरा शहर को किसने बसाया ?

(a) आलम शाह
(b) सिकंदर लोदी
(c) बहलोल लोदी
(d) इब्राहिम लोदी
 
RRB Group-D 19-09-2018 (Shift-II) RRB NTPC 10.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (b): लोदी वंश की स्थापना बहलोल लोदी ने की थी। उसके बाद सिकन्दर लोदी शासक बना। भूमि मापन के लिए ‘गज-ए-सिकन्दरी’ नामक प्रामाणिक पैमाना सिकन्दर लोदी ने प्रचलित कराया। 1504 ई. में उसने आगरा शहर बसाया तथा 1506 में राजधानी दिल्ली से आगरा ले गया।
 

476. ……………..लोदी वंश का संस्थापक था।

 
(a) इब्राहिम लोदी
(b) अलाउद्दीन लोदी
(c) बहलोल लोदी
(d) सुल्तान इब्राहिम
 
RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-III)
 
Ans: (c) दिल्ली सल्तनत का आखिरी वंश लोदी वंश था, जिसकी स्थापना बहलोल लोदी ने की थी। इस वंश का शासनकाल 1451-1526 ई. तक रहा। पानीपत के प्रथम युद्ध (1526 ई.) में के साथ दिल्ली सल्तनत का पतन हो गया। बाबर के हाथों लोदी वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोदी की हार के साथ दिल्ली सल्तनत का पतन हो गया |
 
 

477. इब्राहिम लोदी 1526 में पानीपत की पहली लड़ाई में किसके द्वारा मारा गया था-

 
(a) मुहम्मद शाह
(b) फिरोज़ शाह तुगलक
(c) तैमुर
(d) बाबर
 
RRB Group-D 03-10-2018 (Shift-I)
 
Ans (d) इब्राहिम लोदी, लोदी वंश का अन्तिम शासक था। मुगल शासक बाबर ने पानीपत के प्रथम युद्ध (1526 ई.) में इब्राहिम लोदी को पराजित किया तथा इब्राहिम लोदी युद्ध स्थल पर मारा गया और दिल्ली सल्तनत का अन्त हुआ एवं मुगल शासन की शुरूआत हुयी। बाबर एक मुगल शासक था जिसका मूल स्थान मध्य एशिया था। वह भारत में मुगल वंश का संस्थापक था।
 

3 . सल्तनत कालीन स्थापत्य एवं चित्रकला

(Art and Architecture in Sultanate Period)

 

478. कुतुब मीनार के पास स्थित कौन सी मस्जिद के बारे में यह माना जाता है कि वह दिल्ली में बनने वाली पहली मस्जिद थी ?

(a) शाही अताला मस्जिद
(b) नाखुदा मस्जिद
(c) अदीना मस्जिद
(d) कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद
 
RRB NTPC 21.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (d): कुतुब मीनार के पास स्थित कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद, भारत में इस्लामी पद्धति पर निर्मित प्रथम मस्जिद मानी जाती है। इसका निर्माण मामलूक वंश (गुलाम वंश) के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा 1195 से 1199 ई. के मध्य कराया गया था। कुतुबुद्दीन ऐबक, मुहम्मद गोरी का गुलाम था। इसी ने गुलाम वंश की स्थापना की।
 

479. इनमें से किसने अजमेर में ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा निर्मित कराया था ?

(a) नूरजहाँ
(b) कुतुबुद्दीन ऐबक
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) रजिया सुल्तान
 
RRB NTPC 01.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (b): गुलाम वंश का संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक ने अजमेर में अढ़ाई दिन का झोपड़ा नामक एक मस्जिद का निर्माण करवाया, जो कि पहले प्रसिद्ध चौहान वंशीय शासक विग्रहराज चतुर्थ बीसलदेव द्वारा बनवाया गया एक संस्कृत मठ या सरस्वती मंदिर था। आज भी इस मस्जिद की दीवारों पर बीसलदेव रचित ‘हरिकेलि नाटक’ और उसके दरबारी कवि सोमदेव कृत ‘ललित विग्रह राज’ की कुछ पक्तियां देखी जा सकती हैं।
 

480. कुतुब मीनार जो दुनिया की सबसे ऊँची ईंटों की मीनार है। इसका निर्माण 1193 में दिल्ली सल्तनत के किस संस्थापक के आदेशों के तहत किया गया था ?

 
(a) फिरोज शाह तुगलक
(b) कुतुब-उद्-दीन ऐबक
(c) इल्तुतमिश
(d) कुअली कुतुब शाह
 
RRB NTPC Stage It 29.04.2016 (Shift-II)
 
Ans: (b) कुतुब मीनार का निर्माण गुलाम वंश के शासक कुतुबु-उद-दीन ऐबक ऐबक ने सन् 1193 में आरम्भ करवाया और अपने शासनकाल में एक ही मंजिल का निर्माण करवा पाया। उसकी मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इसमें तीन मंजिलों का निर्माण के साथ इसे पूर्ण किया। इसके उपरान्त तुगलक शासक फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल में प्राकृतिक दुर्घटना में चौथी मंजिल ढह जाने पर उसने पुनः चौथी और पाँचवी (अतिरिक्त मंजिल) का निर्माण 1368 ई. में करवाया। यह मीनार लाल बलुआ पत्थर से बनायी गयी है। दिल्ली स्थित यह मीनार ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। इसकी ऊँचाई 72.5 मीटर है। कुतुबमीनार को 1993 में यूनेस्कों की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।

 
 

 

481. कुतुब मीनार का निर्माण किसने पूरा करवाया था ?

(a) नासीरुद्दीन मुहम्मद
(b) फिरोज शाह तुगलक
(c) कुतुबुद्दीन ऐबक
(d) मुहीउद्दीन मुहम्मद
 
RRB NTPC 30.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (b): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

482. “अढ़ाई दिन का झोपड़ा” कहां स्थित है ?

(a) आगरा
(b) अजमेर
(c) अहमदाबाद
(d) माउंट आबू
 
RRB NTPC 03.04.2016 (Shift-II) Stage I”
 
Ans : (b) अढ़ाई दिन का झोपड़ा राजस्थान के अजमेर में स्थित एक मस्जिद है, जिसका निर्माण मोहम्मद गोरी के आदेश पर कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1192 ई. में शुरू करवाया था। यह वर्ष 1199 में बनकर तैयार हुआ तथा इसका निर्माण एक संस्कृत महाविद्यालय के स्थान पर हुआ माना जाता है।
 

483. भारतीय-इस्लामी शिल्पकला जो कुतुब मीनार एवं अलाई दरवाजा जैसे स्मारकों में दृष्टिगोचर है, भारत के किस युग से संबंधित है ?

(a) वैदिक युग
(b) दिल्ली सल्तनत
(c) मुगल युग
(d) आधुनिक भारतीय युग
 
RRB NTPC Stage It 22.04.2016 (Shift-III)
 
Ans : (b)
 
दिल्ली सल्तनत (1206-1526 ई.) के प्रमुख भारतीय इस्लामी स्थापत्य कला-
इमारत शासक स्थान
अढ़ाई दिन का झोपड़ा कुतुबुद्दीन ऐबक अजमेर
कुतुब मीनार कुतुबुद्दीन ऐबक व इल्तुतमिश दिल्ली
अलाई दरवाजा अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली
सीरी का किला, हजार स्तम्भों वाला महल
अलाउद्दीन खिलजी
दिल्ली
शेख निजामुद्दीन औलिया का दरगाह मुहम्मद तुगलक दिल्ली
सिकंदर लोदी का मकबरा इब्राहिम लोदी दिल्ली
 
 
 

4. विजयनगर/बहमनी साम्राज्य

(Vijaynagar/Bahmani Empire)

 

484. कृष्णदेव राय वंश से संबंधित थे।

(a) तुलुव
(b) सालुव
(c) गजपति
(d) संगमा
 
Ans. (a) विजयनगर साम्राज्य के प्रसिद्ध शासक कृष्णदेव राय तुलुव वंश (1505-1570 ई.) से संबंधित है। तुलुव वंश की स्थापना वीर नरसिंह ने की थी। इन्होने सालुव वंश के नरेश इम्माडि नरसिंह की हत्या करके स्वयं विजयनगर साम्राज्य पर अधिकार कर लिया और तुलुव वंश की स्थापना की। कृष्णदेव राय अगस्त 1509 ई. को शासक बना तथा सालुव तिम्मा, कृष्णदेव राय का योग्य मंत्री एवं सेनापति था। बाबर ने अपनी आत्मकथा में कृष्णदेव राय को भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक बताया। कृष्णादेव राय के दरबार में तेलुगू साहित्य के 8 विद्धान रहते थे, जिन्हे अष्टदिग्गज कहा जाता था। इनके शासनकाल को तेलुगू साहित्य का क्लासिकल युग कहा जाता है।
 

485. निम्नलिखित में से किस धरोहर स्थल में वास्तुकला की द्रविड़ स्थापत्य शैली है ?

(a) एलोरा
(b) हम्पी
(c) कोणार्क
(d) खजुराहो
 
RRB NTPC 08.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (b) चौदहवीं शताब्दी के दौरान मध्यकालीन भारत के विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी कर्नाटक राज्य में स्थित है। हम्पी को वर्ष 1986 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्रदान किया गया था। वास्तुकला की द्रविड़ स्थापत्य शैली में निर्मित हम्पी के मंदिरों को उनकी बड़े आयामों, पुष्प अलंकरण, स्पष्ट नक्काशी, भव्य मंडपों तथा मूर्तिकला एवं पारंपरिक चित्र निरूपण के लिए जाना जाता है। हम्पी भारत का सबसे बड़ा ओपेन एयर संग्रहालय भी है। विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी।
 

486. विठ्ठल मंदिर, स्मारकों के इनमें से किस समूह में शामिल है ?

(a) हम्पी में स्थित स्मारकों के समूह
(b) महाबलीपुरम में स्थित स्मारकों के समूह
(c) पट्टदकल में स्थित स्मारकों के समूह
(d) खजुराहो में स्थित स्मारकों के समूह
 
RRB NTPC 11.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
 
Ans. (a): हम्पी में स्थित स्मारकों के समूह मे विठ्ठल मन्दिर शामिल है। विट्ठल मन्दिर का निर्माण 15 वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के शासकों में से एक कृष्णदेव राय के शासन काल में हुआ था। यह मंदिर भगवान विठ्ठल (विष्णु भगवान) को समर्पित है, जो भारतीय मंदिर वास्तुकला की द्रविड़ शैली में निर्मित है।
 

487. हम्पी का विरूपाक्ष मंदिर किसे समर्पित है ?

(a) भगवान शिव
(b) भगवान गणेश
(c) भगवान विष्णु
(d) भगवान ब्रह्मा
 
RRB NTPC 08.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): विरूपाक्ष मन्दिर कर्नाटक के बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के किनारे पर हम्पी में स्थित है, जिसे पंपापथी नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मन्दिर का निर्माण चालुक्य शासक विक्रमादित्य द्वितीय की पत्नी लोकमहा देवी ने विक्रमादित्य की कांचीपुरम के पल्लव राजा पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में कराया था। यह द्रविड़ शैली को दर्शाता है। यह मन्दिर यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।
 

488. बुक्का प्रथम (Bukka I) प्राचीन भारत के इनमें से किस राजवंश का संस्थापक था ?

(a) सालुव
(b) संगम
(c) तुलुव
(d) अराविडू
 
RRB NTPC 09.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (b): हरिहर एवं बुक्का द्वारा 1336 में स्थापित विजयनगर साम्राज्य पर कुल 4 वंशों संगम वंश, सालुव वंश, तुलुव वंश व अरावीडु वंश ने शासन किया। बुक्का प्रथम (1356-1377 ई.) को संगम राजवंश के वास्तविक संस्थापक के रूप में जाना जाता हैं। यह हरिहर प्रथम (1336-1356 ई.) के बाद सिंहासन पर बैठा था। इसने ‘वेदमार्ग प्रतिष्ठापक’ की उपाधि धारण की। सालुव वंश का संस्थापक सालुव नरसिंह (1485-1490 ई.), तुलुव वंश का संस्थापक वीर नरसिंह तथा अरावीडु वंश का संस्थापक तिरूमल थे। बुक्का प्रथम के शासनकाल में विजयनगर, उत्तर में तुंगभद्रा घाटी से दक्षिण में तमिल तथा चेर राज्य (वर्तमान केरल) को मिलाते हुए रामेश्वरम तक विस्तृत था। ज्ञात हो कि शासक कृष्ण देव राय तुलुव वंश से संबंधित थे।
 

489. बहमनी साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ?

(a) अलाउद्दीन बहमन शाह (उर्फ़ हसन गंगू)
(b) मीर जाफर
(c) मोहम्मद बिन तुगलक
(d) फ़िरोज़शाह बहमनी
 
Ans. (a) मुहम्मद बिन तुगलक की सेना का एक सूबेदार, हसनगंगू ने अलाउद्दीन हसन बहमनशाह के नाम से 1347 ई. में बहमनी राज्य की स्थापना की। इसका असली नाम जफर खाँ था। बहमनशाह पहला मुस्लिम शासक था, जिसने हिन्दुओं से जजिया कर न लेने का निर्णय किया। इसने गुलबर्गा को अपनी राजधानी बनाया तथा उसका नाम अहसानाबाद रखा।
 
 

490. किस  साम्राज्य की स्थापना 1347 में हसन गंगू ने की थी ?

(a) संगम
(b) बहमनी
(c) काकतीया
(d) विजयनगर
 
RRB Group-D 08-11-2018 (Shift-1)
 
Ans. (b): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

491. प्राचीन भारत में वीर नरसिंह इनमें से किस राजवंश के शासक थे ?

(a) तुलुव
(b) सालुव
(c) संगम
(d) अराविडु
 
RRB NTPC 02.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a): विजयनगर साम्राज्य के अंतर्गत तुलुव वंश का प्रथम शासक वीर नरसिंह हुआ जिसने 1505 ई. से 1509 ई. तक शासन किया। आंतरिक अशांति और सामंतवादी सरदारों के विरोध के कारण उसका शासन काल युद्धों में ही व्यतीत रहा। 1509 ई. में उसकी मृत्यु के बाद उसका सौतेला भाई कृष्णदेव राय (1509-29) शासक बना।
 

492. हम्पी किस साम्राज्य की राजधानी थी ?

(a) विजयनगर
(b) परमार
(c) राष्ट्रकूट
(d) चोल
 
RRB NTPC 31.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (a) विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाईयों ने की थी। यहाँ पर चार वंश के शासकों (संगम, सालुव, तुलुव एवं अरावीडु वंश) ने शासन किया। कृष्णदेव राय विजयनगर के सबसे प्रतापी शासक थे, जो तुलुव वंश के थे।
 

493. वर्तमान समय का कौनसा शहर विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी ?

(a) हम्पी
(b) मैसुरू
(c) बेलूर
(d) श्रीरंगपट्टणम
 
RRB NTPC 19.04.2016 (Shift-III) Stage I”
ans (a)
 

494. विजयनगर राजवंश के उस शासक का नाम बताइए, जिसने 16वी शताब्दी में शासन किया।

 
(a) पुलकेशिन द्वितीय
(b) राजा राज चोल
(c) आदि शंकर
(d) कृष्णदेव राय
 
RRB NTPC 04.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
 
Ans. (d): विजयनगर साम्राज्य के सबसे प्रतापी शासक कृष्ण देव राय थे, जिन्होंने 16वीं (1509-1529) शताब्दी में शासन किया। कृष्णदेव राय तुलुव राजवंश का प्रतापी राजा था। इसके शासन काल में पुर्तगाली यात्री डोमिंगो पायस विजयनगर आया था। कृष्णदेव राय ने तेलुगू में ‘अमुक्तमाल्यद’ एवं संस्कृत में ‘जाम्बवती कल्याणम’ की रचना की तथा नागलपुर नामक नये नगर की स्थापना की। कृष्णदेव राय के शासन काल को तेलुगू साहित्य का क्लासिक युग कहा गया है।
 

495. कृष्णदेवराय किस साम्राज्य के शासक थे ?

(a) पाण्ड्य
(b) विजयनगर
(c) चोल
(d) चेर
 
RRB JE-30/05/2019 (Shift-II)
 
Ans : (b) कृष्णदेवराय विजयनगर साम्राज्य के महानतम शासक थे।
 

496. निम्नलिखित में से किसने साहित्य ‘अमुक्तमाल्यद’ पर मध्ययुगीन ग्रंथ संकलित किया है ?

(a) गुरु बसव
(b) श्री कृष्ण देवराय
(c) तुलसीदास
(d) कालिदास
 
RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-III)
 
Ans. (b) अमुक्तमाल्यद् कृष्णदेवराय द्वारा रचित काव्य ग्रन्थ है। इस काव्य रचना में भगवान विष्णु और देवी अन्दाल के विवाह का वर्णन है। कृष्णदेव राय विजयनगर साम्राज्य के सर्वाधिक कीर्तिवान राजा थे। वे स्वयं एक कवि और कवियों के संरक्षक थे। तेलुगू साहित्य के आठ प्रसिद्ध कवि इनके दरबार में थे, जो ‘अष्टदिग्गज’ के नाम से प्रसिद्ध थे। स्वयं कृष्ण देवराय भी ‘आन्ध्रभोज’ के नाम से विख्यात थे।
 

497. अन्नमय्या मध्ययुगीन काल के एक कवि/गायक थे। वे किस वर्तमान भारतीय राज्य से संबंधित थे ?

(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) गुजरात
(c) तमिलनाडु
(d) पश्चिम बंगाल
 
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-III)
 
Ans : (a) अन्नमय्या या अन्नामाचार्य एक तेलुगू संत, कवि एवं कर्नाटक संगीत के रचयिता थे। इनका जन्म बैसाख बुद्ध पूर्णिमा (22 मई, 1408 ई.) को भारत के आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले के एक गाँव में हुआ था। इन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के अनेक भजनों की रचना की।?
 

498. देवराय प्रथम के शासनकाल के दौरान निकोलो कोटी ने किस ईस्वी में विजयनगर का दौरा किया था ?

(a) 1420
(b) 1424
(c) 1418
(d) 1419

RRB Group-D 31-10-2018 (Shift-II)

 

Ans. (a) देवराय प्रथम के शासनकाल के दौरान निकोलो डी कोंटी  ने वर्ष 1420 में विजयनगर की यात्रा की थी। भारत के विजय नगर साम्राज्य की यात्रा करने के बाद निकोलो डी कॉटी ने ‘ट्रेवल्स ऑफ निकोलो डी कॉटी’ नामक पुस्तक लिखी।

 

499.  साम्राज्य की स्थापना संगम राजकुमार हरिहर और बुक्का ने की थी-

 

(a) मालवा

(b) बहमनी

(c) विजयनगर

(d) बंगाल

Ans: (c) विजयनगर का शाब्दिक अर्थ ‘जीत का शहर’ है। विजयनगर को मध्य युग का प्रथम हिन्दू साम्राज्य माना जाता है। इसकी स्थापना 1336 ई. में संगम के पुत्र हरिहर और बुक्का द्वारा तुंगभद्रा नदी के तट पर की गयी। विजयनगर के विषय में फारसी यात्री ‘अब्दुर्रज्जाक’ ने लिखा है कि ‘विजयनगर दुनिया के सबसे भव्य नगरों में से एक लगा, जो उसने देखे या सुने थे।”
 
 

500. गोलकोंडा किला ……… के दौरान बनाया गया था-

(a) विजयनगर साम्राज्य
(b) कुतुब शाही राजवंश
(c) सातवाहन राजवंश
(d) होयसल राजवंश
 
RRB NTPC 19.04.2016 (Shift-II) Stage I”
 
Ans: (*) गोलकोंडा किले का निर्माण वारंगल के राजा ने कच्चे किले के रूप में कराया था। बाद में यह बहमनी राजाओं के हाथ में चला गया। 1512 ई. में यह कुतुबशाही राजाओं के अधिकार में आ गया परन्तु कुछ विद्वानों ने इसका निर्माणकर्ता कुतुबशाही राजवंश को भी मानते हैं।

 

501. प्रसिद्ध गोलकुंडा किला किस राज्य में स्थित है ?

 

(a) मध्य प्रदेश

(b) तेलंगाना

(c) कर्नाटक

(d) बिहार

 

RRB NTPC 11.04.2016 (Shift-I) Stage I

 

Ans : (b) गोलकुण्डा किला तेलंगाना राज्य में अवस्थित है।

 

502. विजयनगर साम्नाज्य के पहले राजा कौन थे?

 

(a) बुक्काराय

(b) कृष्णदेवराय

(c) हरिहर I

(d) रामदेवराय

 

RRB NTPC 16.04.2016 (Shift-II) Stage I

 

Ans: (c) विजयनगर साम्राज्य दक्षिण भारत का एक मध्यकालीन साम्राज्य था जिसकी स्थापना हरिहर-1 तथा बुक्काराय-प्रथम ने की थी। हरिहर-1 इस साम्राज्य का प्रथम राजा (1336-1356 ई.) बना। यह साम्राज्य दक्षिण भारत में लगभग 310 वर्षों तक रहा। विजय नगर की राजधानी हम्पी के अवशेष आज भी कर्नाटक में स्थित है जो यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व विरासत स्थल है।

 

503. उस इंजीनियर का नाम बताइए, जो हम्पी के खंडहरों को दुनिया के समक्ष लाया था?

 

(a) कर्नल कॉलिन मैकेंजी

(b) जेम्स एटकिंसन

(c) मैथ्यू बोल्टन

(d) एडवर्ड बालों

 

RRB NTPC 15.03.2021 (Shift-I) Stage Ist

 

Ans. (a): हम्पी मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब मात्र खंडहरों के ही अवशेष के रूप में उपस्थित हैं। इन खंडहरों को कर्नल कॉलिन मैकेंजी द्वारा 1800 ई. में प्रकाश में लाया गया था, मैकेंजी ब्रिटिश इतिहासकार, सर्वेक्षण, मानचित्रकार के रूप में अत्यधिक प्रसिद्ध थे। 1986 में इस प्राचीन शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: सावधान ! Content is protected !!